Uttar Pradesh
oi-Sohit Kumar
LPG Cylinder Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण इन दिनों रसोई गैस की किल्लत को लेकर आम जनता के बीच भारी भय और अनिश्चितता का माहौल है। लोग एक-एक सिलेंडर के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ऐसे संवेदनशील समय में जमाखोरों ने अवैध भंडारण कर स्थिति को और भी खराब करने का काम किया है। इसी संकट के बीच यूपी के हापुड़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
हापुड़ में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) के नेता अब्दुल रेहान के आवास पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान नेता के घर से 32 एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब पूरे इलाके में रसोई गैस की भारी किल्लत बनी हुई है।

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, हापुड़ में छापेमारी के दौरान एक घर से 32 सिलेंडर ज़ब्त किए गए, जिनमें 18 भरे हुए सिलेंडर शामिल थे। जिला आपूर्ति अधिकारी सीमा बलियान ने बताया कि, ‘DM ने हर तहसील में टीमें बनाई हैं, जो गश्त कर रही हैं; कार्रवाई की जा रही है। कल रात करीब 9 बजे एक मामला सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने निजी घर में 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर रखे हुए थे। विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और सभी सिलेंडरों को ज़ब्त कर लिया गया है।
हापुड़ में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर क्या है स्थिति?
उन्होंने यह भी बताया कि, ‘हापुड़ में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीज़ल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर अपनी गैस एजेंसियों से सिलेंडर ले सकते हैं।’
BREAKING: Uttar Pradesh Police recover 55 filled & several empty LPG cylinders from Samajwadi Party leader Abdul Rehmans residence in Hapur during a nighttime raid.
Allegations surface of black-marketing & conspiracy to defame Yogi Adityanath govt. Probe underway. pic.twitter.com/sso6KUYGGE
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) March 12, 2026 “>
किल्लत के बीच जमाखोरी का भंडाफोड़
पिछले कुछ दिनों से हापुड़ प्रशासन को लगातार गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय निवासियों का आरोप था कि गैस एजेंसियों से समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जबकि कुछ रसूखदार लोग ऊंचे दामों पर इन्हें बेच रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम ने जाल बिछाया और अब्दुल रेहान के ठिकानों पर नजर रखी। पुख्ता जानकारी मिलते ही टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की, जहां घर के अंदर बने स्टोर रूम से भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद हुए।
प्रशासनिक कार्रवाई और जांच के घेरे में एजेंसियां
छापेमारी के बाद प्रशासन अब इस बात की गहराई से पड़ताल कर रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर एक ही व्यक्ति के पास कैसे पहुंचे। क्या इसमें गैस एजेंसियों की मिलीभगत है? अधिकारियों का कहना है कि एजेंसियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि ये सिलेंडर किन नामों पर बुक किए गए थे।
योगी सरकार का सख्त रुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाए। इसी कड़ी में प्रदेश भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हापुड़ देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, सजा का प्रावधान 7 साल से कम होने के कारण फिलहाल थाने से जमानत दे दी गई है, लेकिन जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन
देश भर में LPG की कमी के बीच, केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे LPG की सप्लाई पर नजर रखें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। बेंगलुरु, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों के कई रेस्टोरेंट ने चेतावनी दी है कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो उन्हें अपना कामकाज कम करना पड़ेगा।
LPG संकट से निपटने के लिए क्या है सरकार की तैयारी?
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने गुरुवार को कहा कि LPG संकट से निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और भारत के लिए अतिरिक्त सप्लाई हासिल करने के नए मौके बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि कूटनीतिक संवेदनशीलता के चलते, होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होकर आने वाले सप्लाई मार्गों के बारे में कुछ खास जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं।
भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने एक बयान जारी कर कहा कि आम घरों को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। दूसरे क्षेत्रों से आने वाले अनुरोधों की जांच BPCL, IOC और HPCL के LPG कार्यकारी निदेशकों की एक संयुक्त समिति कर रही है, और ज़रूरत की गंभीरता के आधार पर ही सप्लाई की जा रहा है।
-

VIDEO: ‘कानून व्यवस्था बिगाड़ी तो इलाज कर दूंगा,’ ईरान का समर्थन करने वालों पर भड़के संभल सीओ
-

LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस
-

वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया
-

Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया?
-

Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस
-

धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा
-

Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे?
-

LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत
-

LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब
-

‘4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया’, कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी?
-

Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम
-

48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे
-

Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने
-

ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा
-

PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक



