पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर गुरुवार को भी स्थिति साफ की। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि भारत में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
सभी खुदरा ईंधन दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी उपलब्ध है। देश के किसी भी हिस्से में इन आवश्यक ईंधनों की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि आपूर्ति शृंखला सुचारू रूप से काम कर रही है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। भविष्य में भी आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारक सक्रिय हैं। यह स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील
मंत्रालय ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना से गुमराह न हों। कुछ लोग जानबूझकर गलत खबरें फैलाकर अनावश्यक दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक सुनियोजित अभियान का हिस्सा है जिसका उद्देश्य लोगों में डर फैलाना है। नागरिकों को केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए। मंत्रालय ने ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।



