HomeअपराधMajitha Murder Case | Punjab News | Crime News in Hindi |...

Majitha Murder Case | Punjab News | Crime News in Hindi | अमृतसर के मजीठा में खौफनाक वारदात: घर बुलाकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, 4 पर एफआईआर दर्ज


होमताजा खबरक्राइम

अमृतसर के मजीठा में घर बुलाकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, महिला समेत 4 पर एफआईआर

Last Updated:

अमृतसर के मजीठा में एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां संदीप सिंह नामक युवक को उसकी महिला मित्र के घर पर जिंदा जला दिया गया. पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इस दर्दनाक घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश को मुख्य वजह माना गया है. पुलिस सभी एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Zoom

अमृतसर मजीठा में दिल दहलाने वाली घटना: प्यार, धोखा और साजिश में जलकर खाक हुआ युवक.

अमृतसर जिले के मजीठा इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक युवक को आग के हवाले कर दिया गया. इस दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई. पहले इस घटना को केवल एक हादसा माना जा रहा था. अब पुलिस की प्राथमिक जांच के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने हत्या के शक में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. दावा है कि युवक को एक साजिश के तहत घर बुलाया गया था. इसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया. मृतक की पहचान पंडोरी वड़ैच निवासी संदीप सिंह के तौर पर हुई है. पुलिस के अनुसार संदीप अपनी महिला दोस्त के घर गया था. वहां अचानक आग लगने से उसकी जान चली गई. आग में घर का मालिक राजविंदर और उसका रिश्तेदार भी झुलस गए. दोनों का इलाज गुरु नानक देव हॉस्पिटल में चल रहा है.

क्या पुरानी रंजिश ने ली बेगुनाह संदीप की जान?

मजीठा थाने के एसएचओ कर्मपाल सिंह ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने राजविंदर सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है. परिवार का आरोप है कि संदीप को बहाने से घर बुलाया गया था. घर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे आग के हवाले कर दिया. घायल महिला का बयान भी रिकॉर्ड कर लिया गया है.

मृतक संदीप (फाइल फोटो)

कैसे प्यार और फिर शादी के बाद शुरू हुआ विवाद?

जांच में संदीप और महिला मित्र के पुराने रिश्तों के बारे में अहम सुराग मिले हैं. यह दोनों पहले मजीठा तहसील में एक साथ काम करते थे. काम के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया. बाद में संदीप की शादी किसी और से हो गई. संदीप की शादी के बाद इस रिश्ते में काफी तनाव पैदा हो गया था. पुलिस इस तनाव को हत्या का बड़ा कारण मानकर जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…और पढ़ें

instagram
img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments