Homeट्रैवलMount Abu Tourism: माउंट आबू के रास्ते में क्यों मशहूर है ‘सात...

Mount Abu Tourism: माउंट आबू के रास्ते में क्यों मशहूर है ‘सात घूम’?


Last Updated:

Mount Abu Sat Ghoom View Point: माउंट आबू जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित ‘सात घूम’ व्यू पॉइंट अरावली की सुंदर वादियों का पहला खूबसूरत पड़ाव है. आबू रोड से 7 किलोमीटर दूर स्थित यह पिकनिक स्पॉट अपने 7 तीखे घुमावदार मोड़ों की वजह से जाना जाता है. मानसून और सर्दियों में यहाँ बादलों और हरियाली का अद्भुत नज़ारा दिखता है. फोटोग्राफी, चाय-नाश्ते और सुकून के पलों के लिए यह जगह फेमस है. हालांकि पर्यटकों को यहाँ लंगूरों से सावधान रहने और रात में न रुकने की सलाह दी जाती है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

माउंट आबू: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू (आबूराज) की यात्रा हर पर्यटक के लिए यादगार होती है. सिरोही जिले में स्थित इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा नज़ारा देखने को मिलता है. आबू रोड से माउंट आबू की तरफ बढ़ते समय पहाड़ों के बीच सबसे पहला जो आकर्षक व्यू पॉइंट आता है, उसे ‘सात घूम’ के नाम से जाना जाता है. अरावली की ऊंची-ऊंची पहाड़ियों, गहरी घाटियों और घुमावदार रास्तों के बीच बना यह पिकनिक स्पॉट पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध हो चुका है.

माउंट आबू की तलहटी से शुरू होकर हिल स्टेशन तक जाने वाला मुख्य रास्ता लगभग 17 किलोमीटर लंबा है. इस पूरे रास्ते में चढ़ाई का सिलसिला चलता रहता है. तलहटी से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर सड़क का एक ऐसा हिस्सा आता है जहां लगातार सात बेहद विकट और तीखे घुमावदार मोड़ बने हुए हैं. स्थानीय टूरिस्ट और ट्रैवल गाइड चिंटू यादव के अनुसार, सड़क के इन्हीं सात तीखे मोड़ों की खास बनावट के कारण इस स्थान का नाम ‘सात घूम’ व्यू पॉइंट पड़ा है. माउंट आबू जाने वाले पर्यटक अपनी गाड़ी रोककर यहां पहला विश्राम लेते हैं.

प्राकृतिक सुंदरता और फोटोग्राफी के लिए जन्नत
यह व्यू पॉइंट प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यहां से खड़े होकर देखने पर अरावली की विशाल पहाड़ियां, हरी-भरी घाटियां और तलहटी में बसा शहर साफ़ नज़र आता है. सबसे आकर्षक नज़ारा नीचे सड़क पर रेंगती हुई गाड़ियों का दिखाई देता है. मानसून और सर्दियों के मौसम में तो यहां चारों तरफ बादलों और हरियाली का ऐसा नजारा होता है कि पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. खूबसूरत फोटो और सेल्फी क्लिक करने के लिए यह पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है.

खान-पान और विश्राम की बेहतरीन सुविधा
सात घूम व्यू पॉइंट को पर्यटकों के बैठने और समय बिताने के लिए काफी अच्छे तरीके से तैयार किया गया है. यहां स्थानीय छोटी दुकानें और कैफे मौजूद हैं. पहाड़ों की ठंडी हवाओं के बीच पर्यटक गरम-गरम चाय, कॉफी, मैगी और अन्य फास्ट फूड का आनंद लेते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ ट्रैवल करने वालों के लिए यह एक शानदार पिकनिक स्पॉट है जहां बैठकर प्रकृति के सुंदर दृश्यों को निहारा जा सकता है.

पर्यटकों के लिए जरूरी सावधानियां और सही समय
इस व्यू पॉइंट पर घूमते समय पर्यटकों को कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इस इलाके में बड़ी संख्या में ग्रे लंगूर पाए जाते हैं. हालांकि वे हमला नहीं करते, लेकिन खाने की चीजें देखकर हाथ से छीनने का प्रयास करते हैं. वन विभाग के नियमानुसार वन्यजीवों को खाना देना मना है. इसके अलावा शाम ढलने के बाद इस पहाड़ी क्षेत्र में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है, इसलिए रात में यहां रुकने से बचना चाहिए. दीवाली और न्यू ईयर के दौरान यहां सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ें

instagram



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments