Homeट्रैवलMumbai-Solapur Vande Bharat Express पटरी से उतरी, कैसे हुआ ये हादसा?

Mumbai-Solapur Vande Bharat Express पटरी से उतरी, कैसे हुआ ये हादसा?


Maharashtra

oi-Bhavna Pandey

Mumbai-Solapur Vande Bharat Express: महाराष्ट्र के पुणे स्थित रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते समय मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को पटरी से उतर गई। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला के अनुसार, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से सोलापुर जा रही वंदे भारत ट्रेन का चौथा कोच सोमवार रात करीब 7:30 बजे पुणे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म में प्रवेश करते समय ‘डायमंड क्रॉसिंग’ पर पटरी से उतरा, जिससे उसकी एक ट्रॉली प्रभावित हुई।

Mumbai-Solapur Vande Bharat Express

डायमंड क्रॉसिंग वह ट्रैक लेआउट है जहाँ दो पटरियाँ एक कोण पर मिलकर हीरे का आकार बनाती हैं, जिससे ट्रेनें लाइन बदले बिना गुजर सकती हैं।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि पुणे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के तहत इस क्रॉसिंग के अपग्रेडेशन की योजना पहले से ही तैयार थी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, “यात्रियों को दूसरी रेक में स्थानांतरित किया जा रहा है। इस डायमंड क्रॉसिंग को प्राथमिकता पर बदला जा रहा है, और भारतीय रेलवे में ऐसे ही अन्य गैर-मानक डायमंड क्रॉसिंग भी बदले जा रहे हैं।”

वर्तमान में, महाराष्ट्र में 11 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पुणे-कोल्हापुर, पुणे-हुबली, सोलापुर-मुंबई, मुंबई-शिर्डी, मुंबई-गोवा, पुणे-नागपुर, मुंबई-नांदेड़ और नागपुर-बिलासपुर जैसे कई मार्गों पर संचालित हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments