Homeटेक्नोलॉजीNEET पेपर लीक मामले में देशभर में विरोध प्रदर्शन: बिहार के...

NEET पेपर लीक मामले में देशभर में विरोध प्रदर्शन: बिहार के पटना में पुलिस की छात्रों से भिड़ंत, राजस्थान में वकील धरने पर बैठे


नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बिहार में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। पटना में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बक्सर में छात्र पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतरे हैं। राजस्थान के जयपुर में में वकील धरने पर बैठे हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों की भूख हड़ताल जारी है।

बिहार: पटना में पुलिस का फ्लैग मार्च, 200 जवान तैनात, बक्सर में सड़कों पर स्टूडेंट्स; गाड़ियों से झंडे हटाकर विधानसभा पहुंचे विधायक

comp 1 8 1784876608

पटना । NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में शुक्रवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बक्सर में छात्र पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतरे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए विधायक गाड़ियों से झंडे उतारकर कार्यवाही में पहुंचे। विधानसभा, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भागलपुर में पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है।

पटना के जेपी गोलंबर पर वाटर कैनन के साथ 200 जवानों की तैनाती की गई है। पटना पुलिस की ओर से रैपिड एक्शन शुरू किया गया है। पटना डीएम, एसएसपी समेत सभी थाने के थानेदार इसमें मौजूद हैं। सड़क पर दिख रहे छात्रों को रोक कर पूछताछ हो रही है। शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान:जयपुर में वकीलों का धरना, बोले-भविष्य को पीटा जा रहा,राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों की भूख हड़ताल

comp 51 1784875464

जयपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर हुई पुलिस की कार्रवाई का विरोध जयपुर में भी हो रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में वकील केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।

छात्रों के समर्थन में विधि विभाग कांग्रेस, राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर) से जुड़े वकीलों ने पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च हाईकोर्ट के गेट नंबर-3 से अंबेडकर सर्किल तक रहा।

वहीं, जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में स्टूडेंट्स भूख हड़ताल बैठे हैं। उनकी भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में वकीलों ने जुलूस निकाला, मेरठ में अर्थी निकालकर विरोध, लखीमपुर में SDM को छात्रों ने गुलाब दिए

comp 53 1 1784877001

यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में शुक्रवार को छात्र और वकील सड़क पर उतर आए हैं। प्रयागराज में वकीलों ने जुलूस निकाला। उन्होंने कहा, “जिन पर लाठियां बरसाई गईं, वे हमारे बच्चे हैं। अब लड़ाई सड़कों पर होगी।”

मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। लखीमपुर में छात्र हाथों में तिरंगा और पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने SDM को गुलाब के फूल देकर विरोध दर्ज कराया।

कानपुर में सपा विधायक ने ढपली बजाकर प्रदर्शन किया। काशी में BHU के छात्र भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसे देखते हुए पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा:पंचकूला में नारे लगाते डीसी ऑफिस में घुसे वकील; सिरसा में BJP नेता के आवास बोर्ड पर पोती कालिख

location17 1784878387

रोहतक। दिल्ली के जंतर मंतर पर स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा में धरने-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। हरियाणा के कई कलाकार, खिलाड़ी व इन्फ्लुएंसर्स भी जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। जजपा ने भी सिरसा से अपना धरना जंतर-मंतर पर शिफ्ट कर लिया।

इसी बीच, शुक्रवार को पंचूकला में वकील नारेबाजी करते हुए डीसी दफ्तर में घुस गए। रोहतक में जिला बार एसोसिएशन, हिसार, भिवानी और यमुनानगर में इनेलो वर्कर धरने पर बैठ गए हैं। सिरसा में BJP नेता के आवास बोर्ड पर कालिख पोतकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लिख दिया। पढ़ें पूरी खबर…

अब देखें अन्य राज्यों की तस्वीरें:

मुंबई: प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को पुलिस ने हिरासत में लिया, स्टूडेंट्स का विरोध

मुंबई के शिवाजी पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के तहत शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को जब पुलिस ने हिरासत में लिया, तो उन्होंने इसका विरोध किया।

मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के तहत शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को जब पुलिस ने हिरासत में लिया, तो उन्होंने इसका विरोध किया।

चेन्नई: चेन्नई में NEET पेपर लीक मामले को लेकर SFI प्रेसिडेंसी कॉलेज यूनिट का विरोध-प्रदर्शन

तमिलनाडु के चेन्नई में, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की प्रेसिडेंसी कॉलेज यूनिट के सदस्य कैंपस में विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्लेकार्ड लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह विरोध NEET पेपर लीक मामले को लेकर किया जा रहा है।

तमिलनाडु के चेन्नई में, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की प्रेसिडेंसी कॉलेज यूनिट के सदस्य कैंपस में विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्लेकार्ड लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह विरोध NEET पेपर लीक मामले को लेकर किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments