Home Blog Page 114

आपको क्‍या लगा सीसीटीवी आपकी सेफ्टी के लिए है? ये दो कहानियां पढ़ लीजिए, घर से नोच कर फेंक देंगे कैमरे | Gujarat Mumbai Bandra CCTV Hacked Read two Le


होमताजा खबरदेश

क्‍या लगा CCTV सेफ्टी के लिए है? 2 कहानियां पढ़ लीजिए, घर से नोच फेकेंगे कैमरे

Last Updated:

CCTV: Security or Threat: यदि आपको लगता है कि आपके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे आपकी सेफ्टी के लिए हैं, तो आप बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं. आपको पता नहीं कि घर में सीसीटीवी लगाकर आपने अपने तमाम राज और निजी पलों को तीसरी आंख के हवाले कर दिया है. अब पर्दे के पीछे बैठे हैकर की मर्जी है कि आपके सीसीटीवी से हासिल किए गए वीडियो का इस्‍तेमाल वह किस तरह करता है.

Zoom

सीसीटीवी कैमरे आपकी निजी सुरक्षा के लिए बड़ा जंजाल बन सकते हैं.

CCTV: Security or Threat: आप को क्‍या लगा आपके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे आपकी सेफ्टी के लिए हैं? आप इन सीसीटीवी कैमरों से पीठ पीछे घर में चल रही गतिविधियों और अनहोनियों का समय रहते पता लगा सकते हैं. तो आप यह भी जान लीज‍िए कि यही सीसीटीवी कैमरे आपकी निजी जिंदगी में भूचाल भी ला सकते हैं. जी हां, हाल ही में दिल्‍ली पुलिस ने एक ऐसे ही मामले का खुलासा किया है, जिसमें कुल आठ लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है. ये आठों लोग पाकिस्‍तान में बैठे अपने आकाओं के कहने पर जगह-जगह सोलर पैनल वाले सीसीटीवी कैमरे लगाते थे. फिर उनसे मिलने वाली फीड को पाकिस्‍तान भेज देते थे.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने ये सीसीटीवी कैमरे कई हाइपर सेंसिटिव एरिया में लगाए थे, जिसमें भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के ठिकाने भी शामिल हैं. यह तो बात रही घर के बाहर की. यदि घर के अंदर की बात करें तो कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें हैकर्स ने इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी कैमरों को हैक कर घर के भीतर चल रही निजी गतिविधियों को रिकॉर्ड कर लिया. इन निजी गतिविधियों में पति-पत्नी के निजी पल, महिलाओं की नग्‍न वीडियो सहित कई निजी पलों को रिकार्ड किया था. बाद में, इन सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया साइट पर कौडि़यों के भाव बेच दिया था. ऐसे मामलों में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

गुजरात से सीसीटीवी कैमरों की हैकिंग की कहानी

  1. यह मामला 2025 का है. पुलिस को पता चला कि यूट्यूब पर राजकोट के एक मैटरनिटी हॉस्पिटल की कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियों में गर्भवती महिलाओं की मेडिकल जांच और इंजेक्शन लगाने के सीन दिख रहे थे.
  2. जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि यह कोई छोटा-मोटा हैक नहीं, बल्कि पूरे देश में फैला एक बड़ा साइबर क्राइम रैकेट था. हैकर्स ने कमजोर और डिफॉल्ट पासवर्ड का फायदा उठाते हुए एक वेबसाइट से आईपी एड्रेस निकाल लिए थे.
  3. इसके बाद एक दूसरे टूल से पोर्ट स्कैन किए और ब्रूट-फोर्स अटैक से पासवर्ड क्रैक कर लिए. एक बार सिस्टम में घुसने के बाद ये हैकर घर के भीतर हो रही हर गतिविधि की लाइव फुटेज देख और डाउनलोड कर सकते थे.
  4. गिरफ्तारी के बाद इनके कब्‍जे से करीब 50,000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बरामद की गईं. इन फुटेज को गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी सहित 20 राज्‍यों से हासिल किया गया था. इनमें अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, फैक्ट्री, सिनेमा हॉल और प्राइवेट अपार्टमेंट शामिल थे.
  5. पूछताछ के दौरान, पुलिस को यह भी पता चला कि इन सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म्स पर बेचा जा रहा था. साइट्स पर छोटे क्लिप डाले जाते थे, जिनमें टेलीग्राम ग्रुप का लिंक होता था. वहां लंबी वीडियो 800 से 2,000 रुपये में बिकती थीं.
  6. कुछ चैनल लाइव फीड का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करते थे. फरवरी 2025 तक पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें 4 महाराष्ट्र से और बाकी उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली और उत्तराखंड से थे.

बांद्रा में यूट्यूबर का घर सीसीटीवी हुआ हैक

  1. नवंबर 2023 की 17 तारीख को मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक 21 वर्षीय यूट्यूबर ने अपने घर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे. एक कैमरा उसके बेडरूम में भी था. एक दिन किसी अनजान शख्‍स ने बेडरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस हासिल कर लिया.
  2. हैकर ने बिना किसी को बताए वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें यूट्यूबर बाथरूम से बाहर निकलते दिख रहे थे. परिवार के अन्य सदस्य भी उस वीडियो में नजर आ रहे थे. 9 दिसंबर 2023 को यूट्यूबर को अपने दो दोस्तों के फोन आए.
  3. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यूट्यूबर ने खुद देखा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. वीडियो इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर फैल चुका था. उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराई.
  4. अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि अनजान व्यक्ति ने मेरे बेडरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस हासिल कर लिया है. वीडियो इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
  5. 11 दिसंबर 2023 को बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई. साइबर टीम ने आईपी एड्रेस ट्रैकिंग शुरू की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से वीडियो हटाने का रिक्‍वेस्‍ट भेजा. लीक हुई इन वीडियो में यूट्यूबर की बहन और मां के निजी पलों की फुटेज भी थी.

पुराने और आज के जमाने के सीसीटीवी कैमरों में क्‍या अंतर है?
पुराने जमाने के सीसीटीवी कैमरे बहुत साधारण थे. उनमें वीडियो लोकल डीवीआर या एनवीआर नाम के छोटे बॉक्स में सेव होता था. लेकिन आज का सीसीटीवी ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ (IoT) टेक्नोलॉजी पर चलता है. खासकर सोलर-पावर्ड वायरलेस कैमरे, जैसे दिल्ली पुलिस ने हाल में पकड़े हैं.

नए सीसीटीवी कैमरा असल में किस तरह से काम करते हैं?
ये कैमरे पूरी तरह से वायरलेस होते हैं. इनके ऊपर छोटा सा सोलर पैनल लगा होता है. दिन में सूरज की रोशनी से बैटरी चार्ज हो जाती है. एक बार चार्ज हो जाने पर यह 24 घंटे चलता रहता है. कैमरे में 4G या 5G सिम कार्ड लगता है. सिम से इंटरनेट कनेक्शन मिलता है. कैमरा वीडियो कैप्चर करता है. इसमें लेंस, सेंसर, माइक्रोफोन सब होता है. वीडियो ऑटोमैटिक कंप्रेस हो जाता है, ताकि इंटरनेट पर आसानी से जा सके. फिर इसे क्लाउड स्टोरेज या पीयर टू पीयर टेक्नोलॉजी से भेज दिया जाता है.

इंटरनेट से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे कंपनी के सर्वर से कैसे जुड़ते हैं?
आज आप कोई भी सीसीटीवी कैमरा खरीदें, सभी कैमरे क्लाउड बेस्‍ड् होते हैं. पूरा वीडियो या लाइव फीड कंपनी के सर्वर पर जाता है. कैमरा ऑन होते ही कंपनी के सर्वर से ‘हैलो’ कहता है. हर कैमरे में एक यूनिक आईडी और पासवर्ड होता है. कैमरा कंपनी के क्लाउड सर्वर जुड़ जाता है. ज्यादातर चीनी कंपनियां अपने सर्वर चीन में रखती हैं या क्‍लाउड में रखती हैं. भारतीय ब्रांड भी कभी-कभी विदेशी क्लाउड इस्तेमाल करते हैं. सर्वर पर वीडियो स्टोर होता है. कई बार फुटेज इन सर्वर से भी लीक हो जाती हैं.

सीसीटीवी का फीड आपके मोबाइल तक कैसे पहुंचता है और बीच में खेल होने की क्‍या गुंजाइश है?
साइबर एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों से फीड इंटरनेट की मदद से कंपनी के सर्वर में जाता है. इसके बाद, वहां से आपके फोन पर आता है. सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए आपको खास ऐप की जरूरत होती है. कई बार यही एप आपके मोबाइल में मौजूद सभी पर्सनल डाटा चोरी कर कंपनी के स‍र्वर में पहुंचा देती हैं. ऐसे में हैकर्स के लिए सीसीटीवी हैक करना और साइबर क्राइम करना बेहद आसान हो जाता है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

TCS नासिक केस- आरोपी निदा खान अभी तक फरार: फोन बंद, घर पर ताला; कंपनी बोली- किसी भी पीड़ित ने POSH कंप्लेन नहीं की


मुंबई12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन निदा खान अब भी फरार है।

नासिक के TCS ऑफिस में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी निदा खान अभी भी फरार है। पुलिस के मुताबिक, उसे ढूंढने के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गईं हैं।

जांच के दौरान निदा खान के पति को भी शुक्रवार को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस स्टेशन के इलाके में हिरासत में लिया गया। पति ने बताया था कि निदा एक रिश्तेदार के घर पर रुकी हुई है लेकिन जब अधिकारी वहां पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके रिश्तेदारों दोनों के मोबाइल फोन भी बंद हैं।

उधर TCS कंपनी ने भी इंटरनल जांच शुरू कर दी है। कंपनी ने बताया कि किसी भी पीड़ित ने कंपनी की POSH (प्रिवेंशन ऑफ सेक्शुअल हैरेसमेंट) पॉलिसी के तहत कभी कोई शिकायत नहीं की।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 लोगों के खिलाफ 9 FIR दर्ज की गई है। 7 लोगों को गिरफ्तार कर किया है।

परिवार का दावा- निदा फरार नहीं, वह प्रेग्नेंट है

normal text quote 22 1776429372

इस बीच फरार आरोपी निदा खान ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। निदा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी के खिलाफ साजिश हुई है। यह मामला नासिक के बाबा अशोक खरात से जुड़े विवाद को दबाने के लिए खड़ा किया गया है। निदा ने शिकायत करने वाली महिला से कभी बात तक नहीं की और न ही किसी को धर्म परिवर्तन के लिए कहा।

उनका परिवार सभी धर्मों का सम्मान करता है। परिवार ने बताया कि निदा इस समय गर्भवती है और भिवंडी स्थित अपने ससुराल में रह रही हैं।

निदा खान सस्पेंड, कंपनी ने गंभीर मामला बताया

TCS ने 9 अप्रैल को निदा को सस्पेंड कर दिया था। सस्पेंड में कहा गया कि उनके खिलाफ गंभीर मामला सामने आया है। कंपनी ने उनका सिस्टम एक्सेस बंद कर दिया है। सभी कंपनी एसेट्स लौटाने के निर्देश दिए हैं। निदा खान ने दिसंबर 2021 में कंपनी जॉइन की थी। वह प्रोसेस एसोसिएट के पद पर काम कर रही थीं।

नासिक TCS केस में 4 सदस्यीय जांच पैनल

चार सदस्यीय जांच समिति ने जांच शुरू कर दी है। वकील मोनिका अरोड़ा ने शनिवार को ANI से कहा कि पैनल सभी पक्षों से बात करेगा और उसके बाद रिपोर्ट तैयार करेगा।

उन्होंने कहा कि अभी कोई निष्कर्ष देना संभव नहीं है। सभीसे बातचीत के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर सिफारिश और रिपोर्ट बनाई जाएगी। यह समिति चार सदस्यों की है, जिसमें एक रिटायर्ड जज, एक पूर्व IPS अधिकारी, एक वकील और NCW का कोऑर्डिनेटर शामिल है।

पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला…

TCS के नासिक ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए। SIT से जुड़े सोर्स कहते हैं, ‘पहली FIR 26 मार्च को देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इसके बाद 8 और महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई। इनके बयानों से यौन शोषण, जोर-जबरदस्ती और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का पैटर्न सामने आया है।

9 में से 3 पीड़ित महिलाओं की FIR मिली…

पहली पीड़ित

सीनियर पूछते- हनीमून पर कहां गई, क्या-क्या किया

पीड़ित महिला ने 2 अप्रैल को नासिक के मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में FIR कराई है। उसके मुताबिक, जून 2025 से 31 मार्च 2026 तक वो TCS ऑफिस में एसोसिएट थी। पति काम के सिलसिले में पुणे में रहते हैं।

FIR में उसने बताया, ‘24 जून 2025 को मुझे 3 महीने के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल किया गया। रजा मेमन का मेरी ट्रेनिंग से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी वो मेरे पास आकर पर्सनल लाइफ के बारे में पूछते। कहते थे कि पति के साथ क्यों नहीं रहती, हनीमून पर कहां गई थी। वहां क्या किया, कैसे किया। रजा मेमन के साथ शाहरुख कुरैशी भी था।‘

grey quote.02a691c7

ट्रेनिंग में आसिफ अंसारी भी अक्सर मेरे पास आ जाता। सटकर बैठता और गलत तरह से छूता। कभी जांघ या कंधे पर हाथ रख देता। एक दिन लंच के वक्त हाथ गोद में रख दिया। फिर बोला- अगर कोई फिजिकल नीड हो, तो बताओ, पूरा कर दूंगा।

grey quote.02a691c7

महिला ने बताया, ‘सीनियर तौसीफ अत्तार ने भी गलत बर्ताव किया। वो भी टीम में नहीं था, फिर भी पास आकर खाने के लिए पूछता। अश्लील तरीके में पूछता, ‘क्या संतरे लाई हो। छोटे वाले लाई हो या बड़े वाले।’ वो चेहरा सटाता और छूता था। जब सवाल किया, तो कहा, ‘क्या तुम्हें आगे नहीं बढ़ना।‘

पीड़ित के मुताबिक, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन, आसिफ अंसारी, तौसीफ अत्तार और शफी शेख ने उसे फिजिकली और मेंटली टॉर्चर किया। हिंदू देवी-देवताओं को अपशब्द कहे, जिससे उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। उसने HR सेल में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने मुंबई नाका थाने में शिकायत की।

fir 1 1776260982

पुलिस को मिली 9 पीड़ितों की FIR के मुताबिक, 18 से 25 साल की महिला कर्मचारियों को टारगेट किया गया।

दूसरी पीड़ित

‘ईश्वर वही जो अदृश्य है, हिंदू देवी-देवता झूठे’

मुंबई नाका पुलिस स्टेशन पर दर्ज शिकायत के मुताबिक, जनवरी से दिसंबर 2025 तक उसका ऑफिस में यौन उत्पीड़न हुआ। महिला कंपनी में क्रेडिट कार्ड कस्टमर्स की शिकायतें सुनती थी। उसने बताया, ‘तौसीफ अत्तार अपने धर्म को ऊंचा दिखाता और हिंदू धर्म को नीचा। वो कहता कि सच्चा ईश्वर वही है, जो अदृश्य है। हिंदू धर्म में देवता दिखते हैं, इसलिए झूठे हैं।‘

‘दिसंबर 2025 की बात है। मैं लंच के बाद छाछ पी रही थी, तभी तौसीफ आया और पूछा- ‘क्या पी रही हो?’ मैंने कहा- ‘छाछ पी रही हूं।’ उसने अजीब नजरों से देखा और कहा- मेरे पास भी छाछ है, क्या पीना चाहोगी। ये कहते हुए उसने प्राइवेट पार्ट की ओर इशारा किया।’

fir 2 1776260990

ये FIR भी 2 अप्रैल को नासिक के मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई।

तीसरी पीड़ित

भगवान कृष्ण और शिव को लेकर गलत बातें कीं

तीसरी FIR में पीड़ित ने बताया, ‘मैं दिसंबर 2024 में ऑफिस में थी। तब शफी शेख काम के बहाने पास आकर बैठ गया और जानबूझकर मेरे पैर से अपना पैर रगड़ने की कोशिश की। फिर मेरा कीपैड इस्तेमाल करने के बहाने गलत तरह से छुआ। मैंने कुर्सी दूर कर ली, तो हंसते हुए चला गया।‘

‘फरवरी 2026 में तौसीफ ने मेरे धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की। उसने कहा कि कृष्ण ने 16 हजार महिलाओं से शादी की, इससे पता चलता है कि कृष्ण कैसे थे। क्या भगवान शंकर को ये नहीं पता था कि गणेश पार्वती के बेटे हैं। अगर नहीं पता था तो देवी पार्वती को बेटा कैसे हुआ। उन्होंने गणेश का सिर क्यों काट दिया।‘

nasik bpo case 01 1776262207

————-

ये खबर भी पढ़ें…

नासिक TCS में यौन शोषण-धर्मांतरण केस के पीछे संगठित नेटवर्क:आर्थिक रूप से कमजोर नई कर्मचारियों को टारगेट करते थे

3331776247127 1 1776427634

महाराष्ट्र के नासिक स्थित TCS कंपनी ऑफिस में धर्म परिवर्तन, यौन शोषण केस की पुलिस जांच में सामने आया है कि एक संगठित नेटवर्क नए कर्मचारियों को निशाना बनाता था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Bhoot Bangla OTT Release: घर बैठे कब और कहां देख सकेंगे अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’? पढ़ें डिटेल्स


Bhoot Bangla OTT Release: घर बैठे कब और कहां देख सकेंगे अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’? पढ़ें डिटेल्स | bhoot bangla ott release when and where can you watch akshay kumar horror comedy movie – Hindi Oneindia



Source link

6 करोड़ का सोना और 20 लाख नकद, दिनदहाड़े बैंक से उड़ा ले गए लूटेरे, तीन राज्यों की पुलिस कर रही तलाश


Last Updated:

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में दिनदहाड़े हुई बड़ी लूट की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पांच हथियारबंद बदमाशों ने बेखौफ अंदाज में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में धावा बोल दिया और करीब 20 लाख रुपये नकद और 6 किलोग्राम सोना लूट लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

Zoom

बैंक में दिनदहाड़े लूट

सिंगरौली. मध्यप्रदेश के सिंगरौली के बैढ़न में अपराधियों के हौसले काफी हाई हैं, ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब दिनदहाड़े पांच बदमाशों ने हथियार के दम पर एक बड़ी लूटपाट को अंजाम दिया. इस घटना के बाद भोपाल तक हड़कंप मच गया है. बदमाशों ने बिना सुरक्षा गार्ड वाली बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में घुसकर करीब 6 करोड़ के सोने और 20 लाख कैश पर हाथ साफ कर फरार हो गए. इस बदमाशों की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस जुटी हुई है.

जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दिनदहाड़े आरोपियों ने बैंक में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 20 लाख रुपये नकद और लॉकर में रखा लगभग 6 किलोग्राम सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी. पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है.

लुटेरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन
इस घटना के बाद जिला ने सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. और दूसरे राज्यों के साथ मिलकर इन अपराधियों के बारे में तफ्तीश कर रही है. प्रदेश के डीजीपी, आईजी (रीवा रेंज) और डीआईजी ने साइबर टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया. पुलिस प्रशासन ने उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के डीजीपी से भी संपर्क किया है. अज्ञात लुटेरों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

दिल्ली के 5 सस्ते बाजार, यहाँ कौड़ियों के दाम मिलते हैं पर्दे, चादर, बजट में सजाएं आशियाना


Delhi wholesale home furnishing market :  हर किसी का सपना होता है कि उसका घर किसी महल जैसा खूबसूरत दिखे, लेकिन अक्सर बजट की वजह से हम अपने मनपसंद होम फर्निशिंग आयटम्स नहीं खरीद पाते. अगर आप भी अपने घर का मेकओवर करना चाहते हैं और भारी डिस्काउंट की तलाश में हैं, तो दिल्ली के कुछ बाजार आपके लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं. यहाँ न केवल आपको लेटेस्ट डिजाइन के पर्दे और बेडशीट्स मिलेंगे, बल्कि कुशन कवर्स और टेबल रनर्स की ऐसी वैरायटी मिलेगी कि आप खुद को खरीदारी से रोक नहीं पाएंगे. आइए जानते हैं दिल्ली के उन 5 बाजारों के बारे में जहाँ आप कौड़ियों के दाम में लग्जरी सामान खरीद सकते हैं.

1.करोल बाग की अजमल खान रोड:

अगर आप अपने बेडरूम और लिविंग रूम को नया लुक देना चाहते हैं, तो करोल बाग की अजमल खान रोड आपके लिए एक शानदार विकल्प है. यहाँ होम फर्निशिंग का सामान बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध है. यहाँ सिंगल बेडशीट मात्र ₹100-200 में और डबल बेडशीट ₹300-600 के बीच आसानी से मिल जाती हैं. इतना ही नहीं, आप ₹150-200 की शुरुआती कीमत में सुंदर पर्दे और सिर्फ ₹50 से शुरू होने वाले डिजाइनर कुशन कवर्स भी खरीद सकते हैं. यहाँ वैरायटी इतनी ज्यादा है कि आप अपनी पसंद और क्वालिटी के हिसाब से बेहतरीन डील पा सकते हैं.

कैसे पहुंचें-

  • यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन ‘करोल बाग’ (Karol Bagh) मेट्रो स्टेशन है, जो ब्लू लाइन (Blue Line) पर स्थित है.
  •  मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 से बाहर निकलें. वहां से अजमल खान रोड बिल्कुल पैदल दूरी पर है. आपको किसी ऑटो या रिक्शे की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप 2-5 मिनट पैदल चलकर सीधे मार्केट पहुंच सकते हैं.
  • अगर आप बस से आना चाहते हैं, तो करोल बाग बस टर्मिनल या पूसा रोड की ओर जाने वाली किसी भी बस का उपयोग कर सकते हैं.

प्रो टिप: सोमवार को यह मार्केट पूरी तरह बंद रहता है, इसलिए अपनी शॉपिंग ट्रिप किसी और दिन प्लान करें.

2. जामा मस्जिद मार्केट:

अगर आप अपने घर को नया लुक देने के लिए सस्ते और स्टाइलिश विकल्पों की तलाश में हैं, तो दिल्ली का जामा मस्जिद मार्केट एक बेहतरीन जगह है. यहाँ पर्दों, बेडशीट्स, तकिया और कुशन कवर्स की शानदार वैरायटी मात्र ₹100 से ₹500 के बीच मिल जाती है. इस मार्केट की गलियों में छिपी दुकानों पर आपको एक से बढ़कर एक यूनिक प्रिंट्स और घरेलू सजावट का बेहतरीन कलेक्शन देखने को मिलेगा.

कैसे पहुंचें-

  • सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन ‘जामा मस्जिद’ (Jama Masjid) मेट्रो स्टेशन है, जो वॉयलेट लाइन (Violet Line) पर स्थित है. इस स्टेशन से बाहर निकलते ही आप सीधे मार्केट के पास पहुंच जाएंगे.
  • आप येलो लाइन (Yellow Line) पर स्थित ‘चांदनी चौक’ (Chandni Chowk) मेट्रो स्टेशन पर भी उतर सकते हैं. वहां से आप पैदल या 10-20 रुपये में ई-रिक्शा लेकर जामा मस्जिद की ओर जा सकते हैं.
  • आप बस से जाना चाहते हैं, तो पुरानी दिल्ली या लाल किला (Red Fort) की ओर जाने वाली किसी भी DTC बस में बैठ सकते हैं. वहां से मार्केट पैदल दूरी पर है.

प्रो टिप: यह इलाका बहुत व्यस्त रहता है, इसलिए अपनी निजी गाड़ी से जाने से बचें क्योंकि पार्किंग मिलना लगभग नामुमकिन होता है.

3. नेहरू प्लेस (फैब्रिक मार्केट)

नेहरू प्लेस सिर्फ कंप्यूटर के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बेहतरीन फैब्रिक मार्केट के लिए भी मशहूर है. अगर आप अपने सोफे के लिए कस्टमाइज्ड कवर या डिजाइनर पर्दे बनवाना चाहते हैं, तो यहाँ आपको दुनिया भर के टेक्सचर और प्रिंट वाले कपड़े मिल जाएंगे. यहाँ मिलने वाले कुशन कवर्स की क्वालिटी बहुत ही प्रीमियम होती है.

कैसे पहुंचें-

  • सबसे आसान तरीका: नेहरू प्लेस (Violet Line) या नेहरू एनक्लेव (Magenta Line) मेट्रो स्टेशन बिल्कुल मार्केट के पास हैं.
  • टिप: अगर आप गुड़गांव या नोएडा से आ रहे हैं, तो मैजेंटा लाइन आपके लिए सबसे तेज़ और सीधी होगी.

4. शंकर मार्केट (कनॉट प्लेस के पास)

कनॉट प्‍लेस के पास स्थित शंकर मार्केट उन लोगों के लिए बेस्ट है जो एथनिक और ट्रेडिशनल लुक पसंद करते हैं. यहाँ की दुकानों पर आपको कॉटन के हाथ से बने पर्दे और बेहद कलात्मक चादरें मिलेंगी. यह बाजार अपने ‘क्लासी’ कलेक्शन के लिए जाना जाता है, जहाँ से सामान खरीदकर आप अपने घर को एक रॉयल लुक दे सकते हैं.

कैसे पहुंचें-

  • सबसे आसान तरीका: इसके लिए आपको राजीव चौक (Blue & Yellow Line) मेट्रो स्टेशन पहुंचना होगा. मार्केट यहाँ के गेट नंबर 6 के काफी करीब है.
  • सस्ता विकल्प: कनॉट प्लेस दिल्ली का केंद्र है, यहाँ के लिए दिल्ली के हर कोने से DTC बसें (जैसे 440, 522, 505 आदि) आसानी से और बहुत कम किराए में उपलब्ध हैं.

5. गांधी नगर मार्केट
गांधी नगर को एशिया के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में गिना जाता है. यहाँ होम फर्निशिंग का सामान इतना सस्ता मिलता है कि आप यकीन नहीं कर पाएंगे. अगर आप नए घर में शिफ्ट हुए हैं और आपको एक साथ बहुत सारे पर्दे और चादरें चाहिए, तो यहाँ की होलसेल दुकानों से खरीदारी करना आपके हजारों रुपये बचा सकता है.

कैसे पहुंचें- 

  • सबसे आसान तरीका: सीलमपुर (Red Line) या शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन यहाँ के नजदीकी स्टेशन हैं. वहां से आपको ऑटो या ई-रिक्शा आसानी से मिल जाएगा.
  • टिप: गांधी नगर की गलियां बहुत तंग हैं, इसलिए अपनी गाड़ी ले जाने की गलती न करें, सार्वजनिक परिवहन ही सबसे सस्ता और सरल है.

खरीदारी के लिए कुछ प्रो-टिप्स:

  • मोलभाव जरूर करें: इन बाजारों में दुकानदार अक्सर बढ़ाकर दाम बताते हैं, इसलिए 30-40% तक कम कराने की कोशिश करें.
  • क्वालिटी चेक: सस्ता होने का मतलब यह नहीं कि आप क्वालिटी से समझौता करें. कपड़ा खरीदने से पहले उसे ठीक से जांच लें.
  • दिन का चुनाव: शनिवार और रविवार को इन बाजारों में भारी भीड़ होती है, यदि संभव हो तो मंगलवार या बुधवार को शॉपिंग के लिए जाएं.
  • भीड़ से बचें: इन सभी बाजारों में जाने का सबसे अच्छा समय सुबह 11:00 बजे का है, जब दुकानें खुलती हैं और भीड़ कम होती है.

इन तरीकों को अपनाकर आप ट्रैफिक और पार्किंग की झंझट से बचते हुए कम खर्च में अपनी शॉपिंग पूरी कर सकते हैं!



Source link

Iran War Update: होर्मुज पर फिर नया ट्विस्ट, ईरान ने दोबारा बदले नियम, टोल लगाने की जुगाड़ में फिर बढ़ेगा तनाव


Iran War Update: होर्मुज पर फिर नया ट्विस्ट, ईरान ने दोबारा बदले नियम, टोल लगाने की जुगाड़ में फिर बढ़ेगा तनाव | iran-war-update-strait-of-hormuz-new-rules-commercial-ships-fee world news hindi – Hindi Oneindia



Source link

‘दम है तो अभी हक दो,’ महिला आरक्षण पर प्रियंका गांधी का सीधा प्रहार, पुराने बिल को फौरन लागू करने की मांग


‘दम है तो अभी हक दो,’ महिला आरक्षण पर प्रियंका गांधी का सीधा प्रहार, पुराने बिल को फौरन लागू करने की मांग | priyanka gandhi attack on central govt old bill demand women reservation bill – Hindi Oneindia



Source link

Indore Crime: अवैध संबंध और पति को उतारा मौत के घाट! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, धड़क उठेगा दिल


होमताजा खबरक्राइम

अवैध संबंध और पति को उतारा मौत के घाट! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

Last Updated:

Indore Crime News: राऊ थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल को पत्नि ने प्रेमी से मिलकर पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि पत्नी के प्रेमी के साथ अवैध संबंध थे.

Zoom

वारदात की जानकारी देती पुलिस

इंदौर से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. राऊ थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल को हुई इस वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, इस साजिश का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. हैरानी की बात ये है कि इस पूरे मामले की जड़ में पुरानी दुश्मनी और एक अफेयर दोनों शामिल हैं.

राऊ थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे नवीन पाटीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. नवीन घर से शराब पीने के लिए बाहर निकला था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे निशाना बनाया. आरोपी श्रीराम ने नवीन के सिर के पीछे सटाकर देसी पिस्टल से गोली मारी. गोली लगते ही नवीन जमीन पर गिर पड़ा. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक गोली उसकी गर्दन में धंस गई थी.

प्रेम संबंध और पति को मारने की वारदात
पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ वो और भी चौंकाने वाला था. नवीन की हत्या की साजिश उसकी पत्नी भारती पाटीदार ने अपने प्रेमी राहुल के साथ मिलकर रची थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और उन्होंने नवीन को रास्ते से हटाने के लिए करीब 70 हजार रुपये में सुपारी दी थी. इस वारदात को अंजाम देने के लिए राहुल ने देवास निवासी मुकेश कुमावत को शामिल किया. जिसने अपने साथियों श्रीराम और अजय के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग को अंजाम दिया. आरोपियों ने पहले रेकी की और फिर सही मौके का इंतजार कर नवीन की हत्या कर दी.

रिश्ते और दुश्मनी ने मिलकर रची साजिश
इस हत्याकांड के पीछे पुरानी दुश्मनी की कहानी भी सामने आई है. पुलिस के अनुसार साल 2023 में नवीन पाटीदार और राहुल उईके एक अन्य हत्या के मामले में साथ शामिल थे. जिसमें एक होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या की गई थी. बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और नवीन ने पुलिस का मुखबिर बनकर राहुल को गिरफ्तार करवा दिया. इसके बाद दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ गई. इसी दौरान राहुल और नवीन की पत्नी भारती के बीच अफेयर शुरू हो गया.

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पत्नी भारती पाटीदार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मुख्य आरोपी राहुल उईके अब भी फरार है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

श्रीनगर की सड़कों पर ​फिर दौड़ लगा रहा तांगा: बुजुर्गों को याद आए बीते दिन, जेन-जी ले रहे सेल्फी और बना रहे रील्स




जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की सड़कों पर एक पुरानी याद फिर से ‘दौड़ती’ नजर आने लगी है। आसपास के इलाकों में कुछ लोगों ने आजीविका के लिए फिर तांगा चलाना शुरू कर दिया है। ऐसे ही एक 70 साल के बुजुर्ग शख्स गुलाम रसूल कुमार भी 40 साल बाद फिर से श्रीनगर के पुराने इलाकों की सड़कों पर तांगा (घोड़ा-गाड़ी) दौड़ाते नजर आ रहे हैं। गुलाम रसूल 1967 से 1985 के बीच अपना गुजारा चलाने के लिए तांगा चलाते थे। हालांकि, 1985 के बाद स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें यह काम छोड़ना पड़ा और बाद में उन्होंने मजदूरी का काम शुरू कर दिया। पेट्रोल डीजल संकट के बीच उन्होंने हाल ही में एक घोड़ा खरीदा और उसे घोड़ा गाड़ी में बदल दिया। श्रीनगर की सड़कों पर तांगा शान से दौड़ रहा है, कुमार कहते हैं कि यह प्रदूषणमुक्त है, हादसे का डर भी नहीं और घोड़े का रखरखाव भी ज्यादा महंगा नहीं।’ तांगे में एक साथ 6 लोग बैठ सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि कुमार ने कोई रेट फिक्स नहीं किया है। सवारी अपनी इच्छा से 20 या 30 रुपए अधिक ही दे देती है। वे रोजाना 700 से 1000 रुपए तक कमा लेते हैं। ’ सड़क पर तांगा दौड़ते देख शहर के बुजुर्गों को आज भी वो समय याद आता है, जब तांगा सिर्फ सवारी नहीं बल्कि शान की पहचान होता था। मंत्री, बड़े अफसर और अमीर लोग तांगे में ही सफर करते थे। 30 साल के तांगा चालक मोहम्मद अशरफ के अनुसार, युवा इसे एक अनोखे अनुभव की तरह देखते हैं। वे इसके साथ सेल्फी खिंचवाते हैं और वीडियो बनाते हैं। तांगे की सवारी से विरासत और संस्कृति के दर्शन वर्तमान में आगरा में ताजमहल के आसपास और कर्नाटक में मैसूर की विरासत और संस्कृति के दर्शन के लिए इस शहर के कुछ इलाकों में तांगा प्रचलन में है। राजस्थान में उदयपुर में पर्यटकों को तांगे से शहर का भ्रमण कराया जाता है। वहीं, बीकानेर के पुराने शहरी इलाकों में हवेलियों व ऐतिहासिक स्थलों की सैर तांगे से कराई जाती है। चार दशक पहले सजा-धजा तांगा मालिक का रसूख दिखाता था 1985 से पहले शहरों में तांगा आम और खास दोनों की पसंद था। सजा-धजा तांगा और ताकतवर घोड़ा मालिक का रसूख दिखाता था। हालांकि नियम भी सख्त हुआ करते थे। ज्यादा सवारी बैठाने पर या घोड़े के साथ सख्त व्यवहार करने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती थी। लेकिन वक्त बदला। कारों और ऑटो-रिक्शा का दबदबा बढ़ गया। ऐसे समय में दूसरे चंद तांगा चालकों के साथ ही बुजुर्ग गुलाम रसूल का तांगा पुरानी यादों को फिर जीवंत कर रहा है।



Source link

Share Market Watch: अमेरिका-ईरान शांति संकेतों के बीच इस हफ्ते कैसा रहा बाजार? जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल


वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संकेतों और अमेरिका-ईरान के बीच जारी शांति वार्ता की उम्मीदों ने इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार को मजबूत सहारा दिया। रुपए में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिसके चलते बाजार में व्यापक खरीदारी देखने को मिली।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 78,493.54 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 156.80 अंक या 0.65 फीसदी चढ़कर 24,353.55 के स्तर पर बंद हुआ।

पूरे सप्ताह बाजार का रुख सकारात्मक बना रहा

सेक्टोरल स्तर पर लगभग सभी इंडेक्स में तेजी रही। बजाज ब्रोकिंग रिसर्च के मुताबिक, पूरे सप्ताह बाजार का रुख सकारात्मक बना रहा। खासतौर पर एफएमसीजी, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में एक से तीन फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि आईटी सेक्टर अपेक्षाकृत कमजोर रहा।

बड़े सूचकांकों की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में करीब 1.27 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1.48 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

विश्लेषकों का मानना है कि बाजार में इस हफ्ते धीरे-धीरे लेकिन स्थिर रिकवरी देखने को मिली। वैश्विक माहौल में सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों के सेंटिमेंट को मजबूत किया। हालांकि सतर्कता बनी रही, लेकिन गिरावट पर खरीदारी और जोखिम लेने की क्षमता बढ़ने से बाजार को मजबूती मिली।

विशेषज्ञ पोनमुडी आर के अनुसार, हाल के मुकाबले बाजार का उतार-चढ़ाव इस बार नियंत्रित रहा। गिरावट पर खरीदारी यह संकेत देती है कि बाजार का सेंटिमेंट धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। हालांकि अभी भी बाजार निर्णायक ब्रेकआउट देने में सफल नहीं हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि ट्रेंड बदलाव के दौर में है।

विदेशी निवेशकों का लौटा भरोसा

निवेश प्रवाह की बात करें तो विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के रुख में सुधार दिखा। लगातार बिकवाली के बाद उन्होंने हफ्ते के आखिरी तीन सत्रों में खरीदारी की, हालांकि पूरे सप्ताह में करीब 250 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज की गई।

वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (DII), जो अब तक बाजार को सहारा दे रहे थे, हफ्ते के अंत में मुनाफावसूली करते नजर आए। पूरे सप्ताह में डीआईआई की ओर से करीब 6,300 करोड़ रुपये की निकासी हुई।

इसके बावजूद, बाजार में स्थिरता बनाए रखने में घरेलू निवेशकों की भूमिका मजबूत बनी हुई है। कुल मिलाकर, कच्चे तेल की नरम कीमतें, बेहतर वैश्विक संकेत और संतुलित निवेश प्रवाह बाजार में “सतर्क आशावाद” का माहौल बना रहे हैं, जहां गिरावट का जोखिम सीमित और तेजी की संभावना धीरे-धीरे बढ़ती दिख रही है।



Source link