‘दम है तो अभी हक दो,’ महिला आरक्षण पर प्रियंका गांधी का सीधा प्रहार, पुराने बिल को फौरन लागू करने की मांग
Indore Crime: अवैध संबंध और पति को उतारा मौत के घाट! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, धड़क उठेगा दिल
Last Updated:
Indore Crime News: राऊ थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल को पत्नि ने प्रेमी से मिलकर पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि पत्नी के प्रेमी के साथ अवैध संबंध थे.
वारदात की जानकारी देती पुलिस
इंदौर से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. राऊ थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल को हुई इस वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, इस साजिश का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. हैरानी की बात ये है कि इस पूरे मामले की जड़ में पुरानी दुश्मनी और एक अफेयर दोनों शामिल हैं.
राऊ थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे नवीन पाटीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. नवीन घर से शराब पीने के लिए बाहर निकला था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे निशाना बनाया. आरोपी श्रीराम ने नवीन के सिर के पीछे सटाकर देसी पिस्टल से गोली मारी. गोली लगते ही नवीन जमीन पर गिर पड़ा. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक गोली उसकी गर्दन में धंस गई थी.
प्रेम संबंध और पति को मारने की वारदात
पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ वो और भी चौंकाने वाला था. नवीन की हत्या की साजिश उसकी पत्नी भारती पाटीदार ने अपने प्रेमी राहुल के साथ मिलकर रची थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और उन्होंने नवीन को रास्ते से हटाने के लिए करीब 70 हजार रुपये में सुपारी दी थी. इस वारदात को अंजाम देने के लिए राहुल ने देवास निवासी मुकेश कुमावत को शामिल किया. जिसने अपने साथियों श्रीराम और अजय के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग को अंजाम दिया. आरोपियों ने पहले रेकी की और फिर सही मौके का इंतजार कर नवीन की हत्या कर दी.
रिश्ते और दुश्मनी ने मिलकर रची साजिश
इस हत्याकांड के पीछे पुरानी दुश्मनी की कहानी भी सामने आई है. पुलिस के अनुसार साल 2023 में नवीन पाटीदार और राहुल उईके एक अन्य हत्या के मामले में साथ शामिल थे. जिसमें एक होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या की गई थी. बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और नवीन ने पुलिस का मुखबिर बनकर राहुल को गिरफ्तार करवा दिया. इसके बाद दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ गई. इसी दौरान राहुल और नवीन की पत्नी भारती के बीच अफेयर शुरू हो गया.
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पत्नी भारती पाटीदार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मुख्य आरोपी राहुल उईके अब भी फरार है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
श्रीनगर की सड़कों पर फिर दौड़ लगा रहा तांगा: बुजुर्गों को याद आए बीते दिन, जेन-जी ले रहे सेल्फी और बना रहे रील्स
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की सड़कों पर एक पुरानी याद फिर से ‘दौड़ती’ नजर आने लगी है। आसपास के इलाकों में कुछ लोगों ने आजीविका के लिए फिर तांगा चलाना शुरू कर दिया है। ऐसे ही एक 70 साल के बुजुर्ग शख्स गुलाम रसूल कुमार भी 40 साल बाद फिर से श्रीनगर के पुराने इलाकों की सड़कों पर तांगा (घोड़ा-गाड़ी) दौड़ाते नजर आ रहे हैं। गुलाम रसूल 1967 से 1985 के बीच अपना गुजारा चलाने के लिए तांगा चलाते थे। हालांकि, 1985 के बाद स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें यह काम छोड़ना पड़ा और बाद में उन्होंने मजदूरी का काम शुरू कर दिया। पेट्रोल डीजल संकट के बीच उन्होंने हाल ही में एक घोड़ा खरीदा और उसे घोड़ा गाड़ी में बदल दिया। श्रीनगर की सड़कों पर तांगा शान से दौड़ रहा है, कुमार कहते हैं कि यह प्रदूषणमुक्त है, हादसे का डर भी नहीं और घोड़े का रखरखाव भी ज्यादा महंगा नहीं।’ तांगे में एक साथ 6 लोग बैठ सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि कुमार ने कोई रेट फिक्स नहीं किया है। सवारी अपनी इच्छा से 20 या 30 रुपए अधिक ही दे देती है। वे रोजाना 700 से 1000 रुपए तक कमा लेते हैं। ’ सड़क पर तांगा दौड़ते देख शहर के बुजुर्गों को आज भी वो समय याद आता है, जब तांगा सिर्फ सवारी नहीं बल्कि शान की पहचान होता था। मंत्री, बड़े अफसर और अमीर लोग तांगे में ही सफर करते थे। 30 साल के तांगा चालक मोहम्मद अशरफ के अनुसार, युवा इसे एक अनोखे अनुभव की तरह देखते हैं। वे इसके साथ सेल्फी खिंचवाते हैं और वीडियो बनाते हैं। तांगे की सवारी से विरासत और संस्कृति के दर्शन वर्तमान में आगरा में ताजमहल के आसपास और कर्नाटक में मैसूर की विरासत और संस्कृति के दर्शन के लिए इस शहर के कुछ इलाकों में तांगा प्रचलन में है। राजस्थान में उदयपुर में पर्यटकों को तांगे से शहर का भ्रमण कराया जाता है। वहीं, बीकानेर के पुराने शहरी इलाकों में हवेलियों व ऐतिहासिक स्थलों की सैर तांगे से कराई जाती है। चार दशक पहले सजा-धजा तांगा मालिक का रसूख दिखाता था 1985 से पहले शहरों में तांगा आम और खास दोनों की पसंद था। सजा-धजा तांगा और ताकतवर घोड़ा मालिक का रसूख दिखाता था। हालांकि नियम भी सख्त हुआ करते थे। ज्यादा सवारी बैठाने पर या घोड़े के साथ सख्त व्यवहार करने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती थी। लेकिन वक्त बदला। कारों और ऑटो-रिक्शा का दबदबा बढ़ गया। ऐसे समय में दूसरे चंद तांगा चालकों के साथ ही बुजुर्ग गुलाम रसूल का तांगा पुरानी यादों को फिर जीवंत कर रहा है।
Source link
Gerrymandering: क्या गैरिमैंडरिंग करना चाहती थी बीजेपी? कैसे लोकतंत्र के लिए हो सकती थी खतरनाक- Explained
सात कुंडों वाला झरना, कोडरमा का नेचुरल स्वीमिंग पूल, लोग हो जाते हैं कूल
Last Updated:
पर्यटकों के अनुभव की बात करें तो यहां आने वाले लोग इस स्थान की सुंदरता से अभिभूत नजर आते हैं. ठंडे पानी की फुहारें और शांत वातावरण उन्हें सुकून का एहसास कराते हैं. कई लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां समय बिताकर यादगार पल संजो रहे हैं. हालांकि, कुछ पर्यटकों ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की….
कोडरमा: भीषण गर्मी के बीच सतगावां प्रखंड स्थित पेट्रो जलप्रपात इन दिनों सैलानियों के लिए राहत का प्रमुख केंद्र बन गया है. घने जंगलों के बीच स्थित यह प्राकृतिक झरना अपनी खूबसूरती और ठंडे पानी के कारण लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है. जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित इस स्थल पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्य बिहार से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. इस जलप्रपात की सबसे बड़ी खासियत यहां बने सात प्राकृतिक कुंड हैं. जहां पहाड़ों से गिरता पानी जमा होकर मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है. इन कुंडों में स्नान कर लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं. जंगलों की हरियाली, ठंडी हवा और पानी की कल-कल ध्वनि इस स्थान को एक आदर्श पिकनिक स्पॉट बना देती है. यही कारण है कि छुट्टियों और सप्ताहांत में यहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है.
ठंडे पानी की फुहारें और शांत वातावरण देता है सुकून
पर्यटकों के अनुभव की बात करें तो यहां आने वाले लोग इस स्थान की सुंदरता से अभिभूत नजर आते हैं. ठंडे पानी की फुहारें और शांत वातावरण उन्हें सुकून का एहसास कराते हैं. कई लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां समय बिताकर यादगार पल संजो रहे हैं. हालांकि, कुछ पर्यटकों ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता भी जताई है. प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का अनूठा संगम प्रस्तुत करता पेट्रो जलप्रपात आज कोडरमा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना चुका है. जरूरत है तो बस इसे सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने की. ताकि आने वाले समय में भी यह स्थल सैलानियों को इसी तरह आकर्षित करता रहे और प्रकृति की यह अनमोल धरोहर सुरक्षित रह सके.
शराब सेवन पर रोक और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना की मांग
बढ़ती लोकप्रियता के साथ कुछ चिंताएं भी सामने आ रही हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि झरने के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. फिसलन भरे पत्थर और गहरे कुंड अनजान पर्यटकों के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं. ऐसे में प्रशासन से यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की जा रही है. इसके अलावा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शराब सेवन और कचरा फैलाने की घटनाएं भी देखी जा रही हैं. जिससे इस प्राकृतिक स्थल की सुंदरता प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने मांग की है कि झरना क्षेत्र में शराब सेवन पर सख्ती से रोक लगाई जाए और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए. उनका मानना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह प्राकृतिक धरोहर अपनी पहचान खो सकती है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Silver Rate Today: अक्षय तृतीया पर चांदी दिल्ली में 5,700 सस्ती, 16 हजार गिरे दाम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट
Kashmir Earthquake: कश्मीर में कांपी धरती,अफगानिस्तान था भूकंप का केंद्र, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
Delhi Double Murder | दिल्ली के पॉश तारा अपार्टमेंट में सनसनी: पैसे के विवाद में पड़ोसी ने की पिता-पुत्र की निर्मम हत्या


