Home Blog Page 119

लेपर्ड सफारी से लग्जरी विला तक! जवाई के रिसॉर्ट्स में मिलेगा रॉयल एक्सपीरियंस


Last Updated:

Pali Jawai Best Resorts: पाली के जवाई में लग्जरी टूरिज्म तेजी से उभर रहा है, जहां प्रकृति और आधुनिक सुविधाओं का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. यहां के रिसॉर्ट्स में लेपर्ड सफारी, बर्ड वॉचिंग, हाइकिंग और लोकल कल्चर का अनुभव मिलता है. सुजान जवाई को इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुका है, जबकि आरामगाह रिसॉर्ट फिल्मी सितारों में लोकप्रिय है. प्राइवेट पूल, स्पा और जंगल कैंप जैसी सुविधाएं इसे खास बनाती हैं. जवाई आज उन लोगों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन गया है, जो शांति और एडवेंचर दोनों चाहते हैं.

अगर आप प्रकृति के करीब रहकर कुछ अनोखा अनुभव करना चाहते हैं, तो जवाई का प्रवेग केव्स बेहतरीन विकल्प है. यहां 12 कमरों को गुफा जैसा अनोखा लुक दिया गया है, जो इसे खास बनाता है. इसके साथ ही 8 लग्जरी टेंट भी उपलब्ध हैं, जहां आराम और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. यहां आने वाले पर्यटक वन्यजीव सफारी का रोमांच भी ले सकते हैं. शांत वातावरण और राजस्थानी अंदाज में परोसा गया स्वादिष्ट भोजन इस अनुभव को और यादगार बना देता है. प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह बेहद खास मानी जाती है.

पाली

पाली के सुमेरपुर में स्थित सुजान जवाई होटल ने न सिर्फ राजस्थान बल्कि भारत को भी वैश्विक पहचान दिलाई है. इसे लंदन में ‘वर्ल्ड्स 50 बेस्ट होटल्स’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुका है, जो इसकी खासियत को दर्शाता है. अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसा यह होटल लग्जरी और प्रकृति का अनोखा संगम पेश करता है. यहां अत्याधुनिक सुविधाएं, शानदार स्पा और भव्य कमरे पर्यटकों को खास अनुभव देते हैं. हर कोने में राजस्थानी शाही अंदाज और आधुनिक सुविधाओं का बेहतरीन मेल नजर आता है. सुकून, लग्जरी और प्राकृतिक सुंदरता चाहने वालों के लिए यह जगह बेहद खास मानी जाती है.

पाली

बृज होटल्स का यह रिसॉर्ट विलासिता और वन्य जीवन का अनोखा संगम पेश करता है. यहां मेहमानों को पहाड़ों के शानदार नजारों के बीच प्राइवेट पूल जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं, जो अनुभव को और खास बनाती हैं. यह एक 5-सितारा जंगल कैंप है, जहां वाई-फाई, एयर कंडीशनिंग और मिनी बार जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि यहां ठहरकर आप जवाई के मशहूर लेपर्ड्स और अन्य वन्यजीवों को बेहद करीब से देख और महसूस कर सकते हैं, जो इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए यादगार डेस्टिनेशन बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पाली

फिल्मी सितारों के बीच लोकप्रिय जवाई बांध स्थित आरामगाह रिसॉर्ट (रेडिसन) अपनी शानदार आवभगत और लग्जरी अनुभव के लिए जाना जाता है. यहां कुल 32 कमरे हैं, जिनमें 22 प्रीमियम कैटेगरी और 10 लग्जरी विला शामिल हैं. रिसॉर्ट में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ ऐसा पूल भी है, जिसमें बच्चों, बड़ों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. यह जगह अपनी लेपर्ड सफारी और राजस्थानी व्यंजनों जैसे दाल-बाटी चूरमा और कैर-सांगरी के लिए भी मशहूर है. दिया मिर्जा और भाग्यश्री जैसी अभिनेत्रियां यहां का अनुभव ले चुकी हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है.

पाली

शहर के शोर-शराबे से दूर जंगलों के बीच बसा चीतागढ़ रिज़ॉर्ट सुकून और प्राकृतिक सुंदरता का बेहतरीन अनुभव देता है. यहां ठहरने वाले मेहमान पक्षी दर्शन (बर्ड वॉचिंग), हाइकिंग और स्थानीय हस्तशिल्प सीखने जैसी रोचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं. यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए खास मानी जाती है. सुविधाओं की बात करें तो यहां फिटनेस सेंटर, स्पा, 24 घंटे फ्रंट डेस्क और शानदार स्विमिंग पूल जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं मौजूद हैं. शांत माहौल और हरियाली से घिरा यह रिजॉर्ट उन लोगों के लिए आदर्श है, जो आराम के साथ प्रकृति को करीब से महसूस करना चाहते हैं.



Source link

Weather Update: कहीं लू का सितम, कहीं आसमान से बरसेगी आफत! 13 राज्यों में आंधी-बारिश का IMD का ‘महा-अलर्ट’


Weather Update: कहीं लू का सितम, कहीं आसमान से बरसेगी आफत! 13 राज्यों में आंधी-बारिश का IMD का ‘महा-अलर्ट’ | Weather Update 18 April 2026 imd alert rain thunderstorm heatwave in 13 states hindi – Hindi Oneindia



Source link

TMC का दावा-भाजपा समर्थकों ने महिला कार्यकर्ता से बदसलूकी की: ममता का केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप


  • Hindi News
  • National
  • Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav | BJP TMC DMK AIMIM

कोलकाता47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी नेआरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक महिला पार्टी वर्कर के साथ उसकी दो साल की बेटी के सामने बदतमीजी की।

उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग महिला कार्यकर्ता पर हुए इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ एक्शन लेगा। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन FIR में नामजद सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं कूचबिहार में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि BJP महिला आरक्षण बिल को आगे रखकर डिलिमिटेशन लागू करना चाहती है। ममता ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी, लेकिन डिलिमिटेशन बिल का विरोध जारी रहेगा।

वहीं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के बंगाल के बंटवारे वाले आरोप को खारिज करते हुए डिलिमिटेशन को पूरी तरह संवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत होने वाली प्रक्रिया का विरोध करना देश के खिलाफ है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

517763418231776404005 1776445588

चुनाव से जुड़े कल के 5 अपडेट्स…

1. CM ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दुर्गापुर में रोड शो किया।

2. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण (29 अप्रैल) के चुनाव के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी की।

3. तमिलनाडु के रामनाथपुरम में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने डाक मतपत्र डाले।

4. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार को आयकर विभाग ने TMC विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की।

5. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए EVM और VVPAT की कमीशनिंग प्रक्रिया शुरू की।

खबरें और भी हैं…



Source link

राजस्थान का युवक स्लीपर सेल, आगजनी का मास्टरमाइंड: विदेशियों से ले रहा था ऑर्डर, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास एक्टिव, दिखावे के लिए करता था खेती – Jaisalmer News




राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर से सिक्योरिटी एजेंसियों ने एक स्लीपर सेल को पकड़ा है। आरोपी विदेशी आकाओं के ऑर्डर से कई देश विरोधी एक्टिविटी कर रहा था। मार्च और अप्रैल में उत्तर प्रदेश में गाड़ियां जलाने जैसी घटनाएं भी इसी के उकसावे पर हुईं। एजेंसियों को शक है कि किसी बड़ी साजिश की प्लानिंग कर रहा था। आरोपी राजूराम गोदारा उर्फ सैयद (29) को 24 मार्च की रात भारत-पाक सीमा के पास भारेवाला इलाके से संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लिया गया था। अब उसने कई चौंकने वाले खुलासे किए हैं। नेटवर्क का मास्टरमाइंड है आरोपी जैसलमेर के नाचना थाना क्षेत्र का राजूराम खेती करता है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वो किसी भी दूसरे स्लीपर सेल की तरह सामान्य तरीके से रहता है। उसे मार्च में उत्तर प्रदेश की एजेंसियों के इनपुट के आधार पर पकड़ा था। जांच में सामने आया कि वो टेलीग्राम के जरिए चल रहे नेटवर्क का मास्टरमाइंड और डिजिटल कंट्रोलर है। आरोप है कि वह जैसलमेर में बैठकर यूपी में सक्रिय युवाओं को निर्देश दे रहा था। इस मामले में UAPA के तहत कार्रवाई करते हुए नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) और ATS भी जांच में शामिल है। पहचान छुपाने का प्रयास करता रहा
शुरुआत में राजूराम खुद को ‘सैयद’ बताता रहा। यूपी में पकड़े गए अन्य आरोपियों ने भी उसका नाम सैयद बताया था। लगातार पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि वो राजूराम है। वह पहचान छुपाकर देश के दूसरे हिस्सों में उसके संपर्क के लोगों को ऑर्डर देता था। राजूराम की गिरफ्तारी के बाद NIA सहित दूसरी एजेंसियां पर भी सक्रिय हो गई हैं। 4 मार्च की पिकअप आगजनी से खुली साजिश
मामले की शुरुआत 4 मार्च 2026 को बिजनौर (UP) के कीरतपुर में हुई घटना से हुई। रात करीब 10:15 बजे मोहल्ला झंडा में मंदिर के सामने खड़ी निमिष रस्तोगी की पिकअप गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। शुरुआत में इसे सामान्य घटना माना गया, लेकिन तकनीकी जांच में यह एक संगठित साजिश निकली। इस केस की जांच अब NIA कर रही है। कीरतपुर और नांगल सोती थाना क्षेत्रों में मार्च और अप्रैल के शुरुआती हफ्तों में कई आगजनी की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में किसी की जान नहीं गई, लेकिन वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने इसे सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया है। ऑनलाइन कॉन्ट्रैक्ट और वीडियो के बदले भुगतान
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अबूजर शमीम को टेलीग्राम के जरिए ‘अबू बकर’ नाम के हैंडलर ने टास्क दिया था। उसे विशेष समुदाय के वाहनों को निशाना बनाने के निर्देश मिले थे। आग लगाने के बाद वीडियो बनाकर टेलीग्राम पर भेजना था, जिसके बदले उसे पैसे मिलने थे। यह भुगतान ऑनलाइन या हवाला के जरिए किया जाना था। मोबाइल जांच में हथियार, चैट और वीडियो
फॉरेंसिक जांच में राजूराम के मोबाइल से हथियारों की तस्वीरें, आपत्तिजनक वीडियो और देश के अलग-अलग हिस्सों में अशांति फैलाने से जुड़ी चैट मिली है। पुलिस के अनुसार, यह केवल एक व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि एक सुनियोजित स्लीपर सेल नेटवर्क का हिस्सा है। पहले गिरफ्तार आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन
बिजनौर पुलिस ने इस मामले में अब तक अबूजर शमीम, जैद, मन्नान और समीर को गिरफ्तार किया है। समीर को नजीबाबाद (UP) से पकड़ा गया था। वह भी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था। इन सभी के मोबाइल की जांच में राजूराम का नाम सामने आया, जो टेलीग्राम ग्रुप का एडमिन था। आरोपियों ने उसका नंबर ‘सैयद’ नाम से सेव कर रखा था। सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका से कनेक्शन जांच एजेंसियों के अनुसार, यह नेटवर्क जनवरी 2026 के आसपास सक्रिय हुआ। इसकी गतिविधियां केवल बिजनौर तक सीमित नहीं थीं, बल्कि लखनऊ, मुंबई और जैसलमेर तक फैली थीं। इसके कनेक्शन सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका से जुड़े मिले हैं। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में 15 से 20 सक्रिय सदस्य थे। युवाओं को पहले इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए संपर्क किया जाता था, फिर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा जाता था। आर्थिक रूप से कमजोर या कट्टर सोच वाले युवाओं को निशाना बनाया जाता था। ‘सॉफ्ट टारगेट’ पहचाने और लाइव मॉनिटरिंग नेटवर्क के तहत आरोपियों को अपने इलाके में ‘सॉफ्ट टारगेट’ पहचानने के निर्देश दिए जाते थे। गूगल मैप्स और लाइव लोकेशन के जरिए उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी। आगजनी के बाद वीडियो या फोटो ग्रुप में डालना अनिवार्य था, जिसके आधार पर भुगतान किया जाता था। NIA और ATS जांच में, UAPA के तहत केस
मामले की गंभीरता और विदेशी कनेक्शन को देखते हुए NIA और ATS की टीमें जांच में शामिल हैं। सभी आरोपियों पर UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह नया ट्रेंड है, जिसमें सामान्य दिखने वाले युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए स्लीपर सेल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। 3 महीने पहले भी पकड़ा
तीन महीने पहले 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस से कुछ घंटे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने जैसलमेर से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया था। सीआईडी-इंटेलिजेंस की टीम ने झाबराराम पुत्र भानाराम मेघवाल निवासी नेहड़ान को पकड़ा था। जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले 4 साल से गांव में ई-मित्र केंद्र चला रहा था। …. इसी केस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…. जैसलमेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से पकड़ा संदिग्ध युवक:यूपी के टेलीग्राम ग्रुप में शेयर करते थे भड़काऊ मैसेज, कश्मीर के भी लोग जुड़े थे जैसलमेर में भारत-पाक सीमा के पास नाचना थाना क्षेत्र के भारेवाला इलाके से गुरुवार रात करीब 10 बजे एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के संदेह में हिरासत में लिया गया। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

LPG Price Delhi: दिल्ली में आज क्या है रसोई गैस के दाम? जानें 14.2 kg और कमर्शियल सिलेंडर की लेटेस्ट रेट


LPG Price Delhi: दिल्ली में आज क्या है रसोई गैस के दाम? जानें 14.2 kg और कमर्शियल सिलेंडर की लेटेस्ट रेट | LPG Price Delhi 14.2kg Domestic Gas Cylinder Rs 913 on 18 April 2026 Know Rate List Update – Hindi Oneindia



Source link

दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड: केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं – Uttarakhand News




क्या आप भी उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2026 में जाने का प्लान कर रहे हैं, अगर हां तो दैनिक भास्कर की इस ‘चारधाम यात्रा गाइड’ में आपको मिलेगी पूरी जानकारी। इस गाइड में सभी काम की सूचनाएं एक जगह हैं। ये बजट बनाने, रूट तय करने, होटल बुक करने और इमरजेंसी में क्या करना है तक में आपकी मदद करेगा। इसे पढ़ने में महज 2 से 3 मिनट लगेगा। ग्राफिक्स : राजकुमार गुप्ता…



Source link

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: थर्ड सैटरडे को दिल्ली में क्या-क्या है बंद? मेट्रो से लेकर बाजार तक का अपडेट


Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: थर्ड सैटरडे को दिल्ली में क्या-क्या है बंद? मेट्रो से लेकर बाजार तक का अपडेट | Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh Hai Today 18 April Bank School Holidays Bazar Offices Open Closed – Hindi Oneindia



Source link

भास्कर अपडेट्स: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान के साथ हादसा, रनवे बंद हुआ


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुणे एयरपोर्ट का रनवे शुक्रवार रात भारतीय वायुसेना (IAF) के एक विमान हादसे के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। वायुसेना ने जानकारी दी कि विमान की हार्ड लैंडिंग के कारण यह स्थिति बनी है।

IAF के मुताबिक, इस घटना में एयरक्रू पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। रनवे को जल्द से जल्द फिर से चालू करने के प्रयास जारी हैं।

पुणे एयरपोर्ट ड्यूल-यूज मॉडल पर काम करता है, जहां नागरिक उड़ानों के साथ-साथ वायुसेना का संचालन भी होता है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सामान्य संचालन बहाल होने में करीब 5 घंटे का समय लग सकता है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

भारत वियना में वर्ल्ड बॉर्डर सिक्योरिटी कांग्रेस 2026 में शामिल हुआ

newsroom composite 730x548 37 1776462219

शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय बताया कि भारत ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में 14 से 16 अप्रैल तक आयोजित वर्ल्ड बॉर्डर सिक्योरिटी कांग्रेस 2026 में अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी कार्यप्रणालियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया।

वियना गए प्रतिनिधिमंडल ने समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपनाए गए भारत के प्रभावी उपायों और रणनीतियों को साझा किया। इसमें मजबूत और लचीले समुद्री शासन तंत्र के निर्माण पर देश के विशेष फोकस को भी रेखांकित किया गया।

चारधाम यात्राः पहले दिन 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया

newsroom composite 730x548 40 1776468957

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई, जिसमें पहले ही दिन 2713 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। अधिकारियों ने बताया कि यह मैनुअल रजिस्ट्रेशन यात्रा शुरू होने से पहले शुरू किया गया है, जिसकी शुरुआत रविवार से हो रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन यमुनोत्री के लिए 683, गंगोत्री के लिए 690, केदारनाथ के लिए 667 और बद्रीनाथ के लिए 673 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न ट्रांजिट पॉइंट्स पर भी टीमें भेजी जा रही हैं, ताकि मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराया जा सके।

वहीं, 6 मार्च से शुरू हुई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जारी है। अब तक करीब 18.23 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों को मिलाकर कुल पंजीकरण संख्या अब 18.25 लाख तक पहुंच गई है।

उदयपुर में पेंट की दुकान में भीषण आग

newsroom composite 730x548 38 1776462615

राजस्थान के उदयपुर में आरके सर्कल में एक पेंट की दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। फायर अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

दमकल कर्मियों की तेजी से आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में अब तक किसी के जान नहीं गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क में पिता-पुत्र की चाकू से हत्या, पैसे के विवाद में वारदात

ani 20260417210311 1776463270

दिल्ली के दक्षिणी इलाके में चितरंजन पार्क के पास एक पिता और उनके बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, घटना पैसे के विवाद को लेकर हुई। मृतकों की पहचान राकेश सूद और उनके बेटे करण सूद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, घटना शाम के समय एफ ब्लॉक के एक अपार्टमेंट में हुई।

पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां दोनों को घर के बाहर खून से लथपथ हालत में थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हमले में दो से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है



Source link

हिमाचल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति पर विवाद: विप्लव बोलीं- जल्दबाजी में शिमला बैठकर फैसला, 71 प्रेसिडेंट में एक भी महिला नहीं – Shimla News




हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर नई बहस छिड़ गई है। दरअसल, कांग्रेस ने 71 ब्लॉक में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें में एक भी महिला को जगह नहीं मिली, जबकि राज्य में महिलाओं की आबादी लगभग 50 प्रतिशत है। वहीं अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की आबादी करीब 25-27 प्रतिशत है, इस वर्ग से 17 ब्लॉक अध्यक्ष (लगभग 24%) तैनात किए गए, जबकि 5-6 प्रतिशत आबादी वाले अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से 8 अध्यक्ष (लगभग 11%) लगाए गए। ऐसे में बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या कांग्रेस संगठन में एक भी महिला ऐसी नहीं थी, जिसे नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी जा सके, या फिर यह सीधी अनदेखी का मामला है। विधायकों की सिफारिश पर नियुक्तियां: विप्लव ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद संगठन के भीतर ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने कहा कि अध्यक्ष बनाने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया और इनकी तैनाती से पहले संगठन को मजबूत करने के पहलुओं पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां विधायकों और बड़े नेताओं की सिफारिश पर की गई हैं, जिससे जमीनी स्तर का संतुलन प्रभावित हुआ है। प्रदेश प्रभारी की कार्यशैली पर उठाए सवाल विप्लव ठाकुर ने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रभारी केवल शिमला में बैठक कर लौट जाती हैं, जबकि प्रदेश के 11 अन्य जिलों में जाकर जमीनी फीडबैक लेना चाहिए। उनका कहना है कि शिमला में केवल पहुंच वाले लोग ही अपनी बात रख पाते हैं, जिससे वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पाती। विप्लव ठाकुर की तरह अन्य महिला नेत्रियों ने भी नाम न छापने की शर्त पर सवाल उठाए और कहा कि यह सूची प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की मंजूरी से जारी की गई है। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए था। आशा कुमारी बोलीं- महिला कांग्रेस में मिलेगा स्थान वहीं, पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि भले ही महिलाओं को ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाया गया, लेकिन उन्हें महिला कांग्रेस कमेटी में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। 33% आरक्षण की चर्चा के बीच बढ़ी बहस कांग्रेस संगठन में इसे लेकर असंतोष है। प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि यह नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं, जब राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर चर्चा हो रही है। पंचायतों में 52 फीसदी से ज्यादा महिलाएं जीतकर आती है हिमाचल की पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है। इस वजह से पंचयातों में लगभग 52 फीसदी से अधिक महिलाएं चुनाव जीतकर आती है क्योंकि कुछ महिलाएं एससी, कुछ एसटी, कुछ ओबीसी कोटे तो कई ओपन सीट से भी चुनाव जीतकर आती है। इसी तरह, मौजूदा विधानसभा में भी कांग्रेस की दो महिला विधायक है।



Source link

भारत बना दुनिया का भरोसेमंद निवेश ठिकाना: सेबी प्रमुख का दावा- वैश्विक अनिश्चितताओं में भी पूंजी बाजार मजबूत


वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत के पूंजी बाजार को स्थिर तथा भरोसेमंद निवेश के रूप में देखा जा रहा है। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडे ने कहा कि भारत अब वैश्विक स्तर पर एक स्थिर पूंजी केंद्र के रूप में उभर रहा है।



Source link