कर्नाटक के चर्चित योगेश गौड़ा गौदार हत्याकांड में बेंगलुरु के स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी समेत 16 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है। कोर्ट ने सभी दोषियों पर 30-30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
स्पेशल जज संतोष गजानन भट ने सभी आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी ठहराया। कोर्ट ने कांग्रेस विधायक को हत्या का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया।
कर्नाटक के धारवाड़ में 15 जून 2016 को बीजेपी नेता और जिला पंचायत सदस्य योगेश गौड़ा की उनके जिम में हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में स्थानीय पुलिस ने जांच की, लेकिन राजनीतिक दबाव और आरोपों के चलते 2019 में मामला CBI को सौंप दिया गया था।
सरकारी वकीलों ने बिना रियायत उम्रकैद की मांग की थी, जबकि बचाव पक्ष ने नरमी की अपील की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद कुलकर्णी की विधानसभा सदस्यता पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि कानून के मुताबिक दो साल या उससे अधिक सजा मिलने पर जनप्रतिनिधि अयोग्य हो जाता है।
Rahul Gandhi Citizenship Controversy: ‘राहुल गांधी पर FIR दर्ज कर हो जांच’, HC का बड़ा फैसला | Rahul Gandhi Citizenship Controversy: Allahabad High Court Orders FIR, Investigation Dual Nationality Claims News Hindi – Hindi Oneindia
BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, कांग्रेस MLA विनय कुलकर्णी समेत 16 को उम्रकैद | congress-mla-vinay-kulkarni-16-others-gets-life-imprisonment-in-bjp-worker-murder-case – Hindi Oneindia
‘प्रधानमंत्री और मेरे साथ पत्नी वाला कोई मसला नहीं है’, महिला आरक्षण पर चर्चा के बीच राहुल गांधी का बयान वायरल | Rahul Gandhi Backs Women’s Reservation Bill Humorous Remark PM and myself don’t have that wife issue – Hindi Oneindia
LPG के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार! पाइपलाइन नेटवर्क से जुड़ेगा आपका शहर, क्या कम होंगे गैस के दाम? | india-lpg-gas-supply-pipeline-project-2030-hindi-update – Hindi Oneindia
ताजनगरी आगरा के एक होटल में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कमरे के भीतर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। आरोप है कि मृतक की महिला साथी ने मामूली विवाद के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हत्या की यह वारदात बेहद खौफनाक थी। आरोपी महिला ने पहले 36 वर्षीय खिल्लो के सिर पर हथौड़े से जोरदार वार किया, जिससे वह संभल नहीं सका। इसके बाद महिला ने धारदार हथियार से उस पर तब तक हमला किया जब तक कि उसकी जान नहीं चली गई।
पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदित्य ने बताया कि खिल्लो (36) नाम का व्यक्ति और उसकी महिला साथी शुक्रवार को होटल में आए थे तथा दोपहर करीब 12 बजे होटल कर्मचारियों ने पुलिस को कमरे में हत्या की सूचना दी।
उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे में खिल्लो का खून से लथपथ शव मिला और आरोपी महिला भी कमरे में मौजूद थी, जिसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि हत्या की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है हालांकि कमरे से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है और मामले की जांच जारी है।
Jaipur Sewer Chamber Accident | Two Labourers Rescued By Constable Babulal
जयपुर2 मिनट पहले
कॉपी लिंक
जयपुर के करधनी इलाके से आज एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां सीवर चैम्बर में गिरने से दो मजदूरों की जान पर बन आई। समय रहते पुलिस की तत्परता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कॉंस्टेबल बाबूलाल ने दिखाया साहस घटना की सूचना मिलते ही करधनी थाना से कॉंस्टेबल बाबूलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए सीढ़ियों की मदद से सीवर चैम्बर में उतरकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। अंदर जहरीली गैस और दम घुटने की स्थिति के बीच यह रेस्क्यू बेहद जोखिम भरा था।
एक को बचाने गया दूसरा, दोनों फंसे जानकारी के अनुसार, पहले एक मजदूर सीवर चैम्बर की सफाई के लिए उतरा था। अंदर दम घुटने पर उसने मदद के लिए आवाज लगाई। उसे बचाने के लिए उसका साथी भी नीचे उतरा, लेकिन वह भी फंस गया।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रेस्क्यू के बाद दोनों मजदूरों को एंबुलेंस के जरिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
समय पर कार्रवाई से टला बड़ा हादसा पुलिसकर्मी की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने भी इस साहसिक कार्य की सराहना की है।
Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने की सगाई, शेयर की तस्वीरें, कौन हैं भट्ट परिवार का बड़ा दामाद? | Alia Bhatt sister Shaheen Bhatt gets engaged , Who is her boyfriend Ishaan Mehra, Know his Profile Hindi – Hindi Oneindia
Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi Om Birla Anurag Thakur| Women’s Reservation Bill
नई दिल्ली48 मिनट पहले
कॉपी लिंक
संसद में शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल बहुमत नहीं मिलने के कारण पास नहीं हो पाया। संसद के बाहर भाजपा की महिला सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और पोस्टर लहराए। वहीं राहुल ने बिर पर चर्चा के दौरान दादी, बगीचे और जादूगर के किस्से सुनाए।
देखिए लोकसभा के टॉप-11 मोमेंट्स…
1. बिल गिरते ही भाजपा महिला सांसदों का प्रदर्शन
लोकसभा से बिल गिरने के बाद NDA की महिला सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने बैनर-तख्तियां लेकर ‘महिला विरोधी हाय-हाय’ और ‘इंडी अलायंस हाय-हाय’ के नारे लगाए। पोस्टर में लिखा था- नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।
2. राहुल बोले- मेरी और PM की पत्नी नहीं
राहुल ने स्पीच में कहा- यहां बैठए सभी लोग जानते हैं कि महिलाओं के मुद्दे क्या हैं। घर में मां, बहनें और पत्नियां हैं। हम इनसे बहुत कुछ सीखते हैं। हालांकि, मेरी और प्रधानमंत्री जी की पत्नी नहीं है। इसके बाद सदन में सदस्य हंसने लगे।
3. नड्डा ने खड़गे की सीढ़ियां उतरने में मदद की
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मदद की। दरअसल जब खड़गे राज्यसभा के अंदर सीढ़ियों से उतर रहे थे, तब नड्डा ने उनका हाथ पकड़कर उनकी सीढ़ियां उतरने में मदद की।
4. रवि किशन बोले- मैं अपनी पत्नी के पैर छूता हूं
भाजपा सांसद रवि किशन बोल रहे थे, तभी पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा कि आपका प्रचार भी आपकी पत्नी करती हैं। इस पर रवि किशन ने कहा- हां मेरे एक डेढ़ लाख वोट मेरी पत्नी लेकर आती हैं और मैं उनके पैर छूता हूं। वो छूने नहीं देती लेकिन जब वो गहरी नींद में होती है तब मैं उनके पैर छूता हूं। सबको पैर छूना चाहिए और जो महिला विरोधी हैं उनको भी छूना चाहिए।
5. TMC सांसद बोलीं- चोली के पीछे क्या है चुनरी के नीचे क्या है
टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने कहा कि सरकार देश को बताना चाहती है कि विपक्ष महिलाओं के विरोध में है, जो सच नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने आरक्षण बिल 2023 में स्वीकार किया था। उन्होंने कहा- ‘चोली के पीछे क्या है चुनरी के नीचे क्या है’ यानी आरक्षण बिल के पीछे परिसीमन क्या है और इसे क्यों जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने की बात करने वालों को औरत के पीछे छिपना पड़ रहा है।
6. NDA सांसद शाह के साथ-साथ ‘विरोध किया’ बोले
अमित शाह ने लोकसभा में कई मुद्दे गिनवाए और कहा कि कांग्रेस ने इनका विरोध किया। सत्ता पक्ष के सदस्य भी ‘विरोध किया, विरोध किया’ बोल रहे थे। शाह ने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ महिला आरक्षण का ही नहीं, कई मुद्दों का विरोध किया।
हमने 370 समाप्त की, राम मंदिर बनाया, सीएए लाए, ट्रिपल तलाक समाप्त किया, जीएसटी लाए, आयुष्मान भारत बनाया, नया संसद बनाया, मत्स्य पालन मंत्रालय बनाया, सीडीएस बनाया, नक्सलवाद खत्म किया, आतंकवाद को सकते में डाला, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इन्होंने बिना सोचे नरेंद्र मोदी के हर काम का विरोध किया।
7. राहुल ने जादूगर और गार्डन का किस्सा सुनाया
राहुल ने स्पीच के दौरान अपने डर, दादी से जुड़े बगीचे और जादूगर का किस्सा सुनाया। उन्होंने जादूगर की कहानी में जगलिंग और बॉक्स में ताला लगाने की एक्टिंग की। जब ओम बिरला ने टोका तो राहुल बोले सर सुनाने दीजिए। मजा आएगा। मैं आर्टिस्ट हूं। चित्र बनाता हूं।
8. स्पीकर बिरला बोले- राहुल जी जादू की जगह बिल पर बोल लीजिए
राहुल जब जादूगर से जुड़ा किस्सा सुना रहे थे तो सभी हंस रहे थे। स्पीकर बिरला ने भी हंसते हुए कहा कि राहुल जी जादू पर बोलने से अच्छा है, बिल पर बोल लीजिए। इसके बाद हंगामा हो गया, और राहुल बैठ गए। स्पीकर ने कहा- आप जो चौराहे पर बोलते हैं वो ही संसद में बोलो, ऐसा नहीं होता। संसद की अपनी गरिमा होती है।
9. अनुराग ठाकुर बोले- राहुल भाषण देकर भाग जाते हैं
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदन का नियम कहता है कि जिस व्यक्ति ने भाषण समाप्त किया हो उसे सदन में रुकना होता है लेकिन राहुल गांधी हमेशा भाषण देकर भाग जाते हैं। सुनने के लिए कभी तैयार नहीं होते। ये असत्य बोलकर यहां से भाग खड़े होते हैं।
10. निशिकांत बोले- सोनिया, सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनीं
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- पिछले दो दिन से सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए चिंतित है और देर रात तक सदन चला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का भाषण शो जैसा था, माइकल जैक्सन जैसा। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल 1987 को राजीव गांधी पर बोफोर्स का आरोप लगा और 17 अप्रैल 1998 को सोनिया गांधी सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस की अध्यक्ष हो गईं।
11. केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे
नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पैर में चोट के कारण महिला आरक्षण से जुड़े तीन संशोधन बिलों पर वोट डालने के लिए व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे।
US-India Politics: PM मोदी और आसिम मुनीर के बीच क्या बैलेंस तलाश रहे ट्रंप? ईरान युद्ध के बाद बैकफुट पर US | US-India Politics: trump-balance-strategy-between-modi-munir-world-news-hindi – Hindi Oneindia