Home Blog Page 145

Amit Shah का 850 सीटों का गणित BJP का ‘2029 विजयी फॉर्मूला’? परिसीमन राजनीति कैसे Modi Govt का 4th टर्म प्लान?


Amit Shah का 850 सीटों का गणित BJP का ‘2029 विजयी फॉर्मूला’? परिसीमन राजनीति कैसे Modi Govt का 4th टर्म प्लान? | Amit Shah 850 Lok Sabha Seats Formula: How BJP’s Masterstroke Hits 2029 Elections-Modi Fourth Term Explore News Hindi – Hindi Oneindia



Source link

भास्कर अपडेट्स: NH-52 पर केमिकल टैंकर में धमाके के बाद आग, ड्राइवर लापता होने की आशंका


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

नई दिल्ली35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गुरुवार को नेशनल हाईवे-52 पर एक केमिकल टैंकर में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। घटना अंकोला के कंचिनाबागिलु इलाके के पास हुई, जहां विस्फोट के तुरंत बाद टैंकर आग की लपटों में घिर गया।

धमाके के चलते आग तेजी से फैल गई और घटनास्थल से घना धुआं उठने लगा, जिससे राहत और बचाव टीमों को मौके के पास पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों को आशंका है कि टैंकर का ड्राइवर लापता हो सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद ही घटना को लेकर बाकी जानकारी सामने आएगी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

गोवा के मंद्रेम में बीच किनारे भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर टीम

newsroom composite 730x548 32 1776381410

गोवा के मंद्रेम में गुरुवार को बीच किनारे एक प्रॉपर्टी के पास तीन कॉटेज में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।

पेरनेम फायर स्टेशन के इंचार्ज नामदेव पवार ने बताया कि दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गईं और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और किसी के हताहत होने की भी जानकारी सामने नहीं आई है।

दिल्ली LG तरनजीत सिंह संधू को ट्रंप की बधाई, बोले- भारत-अमेरिका रिश्तों को किया मजबूत

newsroom composite 730x548 33 1776381652

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है। ट्रंप ने संधू को एक अनुभवी राजनयिक बताते हुए भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका की सराहना की।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि तरनजीत संधू ने अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने के लिए हमेशा गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने दिल्ली के विकास और वैश्विक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए संधू को शुभकामनाएं भी दीं।

देश में नक्सल हिंसा खत्म: MHA का दावा- अब कोई जिला प्रभावित नहीं

newsroom composite 730x548 34 1776383288

गृह मंत्रालय (MHA) ने राज्यों को जानकारी दी है कि भारत अब नक्सल हिंसा से प्रभावित नहीं रहा और देश का कोई भी जिला इस श्रेणी में नहीं आता है। 8 अप्रैल को नौ राज्यों को भेजे गए आधिकारिक पत्र के मुताबिक, देश में अब कोई भी जिला नक्सल हिंसा प्रभावित के रूप में वर्गीकृत नहीं है।

इससे पहले 30 मार्च को संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि भारत अब माओवादी प्रभाव से मुक्त हो चुका है। सरकार के इस दावे को देश में आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है

पंजाब में पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल, 4 हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद

newsroom composite 730x548 36 1776386755

पंजाब पुलिस ने गुरुवार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल को पकड़ा है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर और मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दो विदेशी पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए।



Source link

Biz Updates आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम से वापस लिए दो लाख करोड़ रुपये, वीआरआरआर ऑक्शन को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग प्रणाली में मौजूद अतिरिक्त तरलता को प्रबंधित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को केंद्रीय बैंक ने 7-दिवसीय वेरिएबल रेट रिवर्स रेपो ऑक्शन के जरिए 2,00,031 करोड़ रुपये की अल्पकालिक तरलता को सिस्टम से बाहर कर दिया है। यह कदम बाजार में संतुलित नकदी प्रवाह सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।

ऑक्शन में अनुमान से अधिक बोलियां

आरबीआई ने शुरुआत में दो लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के लिए यह ऑक्शन आयोजित किया था। हालांकि, बैंकों की तरफ से इस कदम को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस ऑक्शन में केंद्रीय बैंक को कुल 2,28,098 करोड़ रुपये की भारी बोलियां प्राप्त हुईं, जो तय सीमा से काफी अधिक है। 

कट-ऑफ रेट और लिक्विडिटी सरप्लस की स्थिति

रिज़र्व बैंक ने इस ऑक्शन में 5.24 प्रतिशत की कट-ऑफ दर और 5.23 प्रतिशत की भारित औसत दर पर बोलियों को स्वीकार किया है। यह निर्णय मौजूदा समय में बैंकिंग सिस्टम में नकदी की अधिकता को देखते हुए लिया गया है। अनुमान के मुताबिक, वर्तमान में बैंकिंग सिस्टम में लगभग 4.09 लाख करोड़ रुपये का सरप्लस  मौजूद है।

10 अप्रैल के फंड्स की हुई वापसी

तरलता प्रबंधन की यह प्रक्रिया एक निरंतर चलने वाली व्यवस्था है। इस ताज़ा ऑक्शन से पहले, 10 अप्रैल को भी रिजर्व बैंक ने एक सात दिवसीय वीआरआरआर ऑक्शन आयोजित किया था। उस दौरान केंद्रीय बैंक ने 2,00,041 करोड़ रुपये की अल्पकालिक तरलता बैंकिंग सिस्टम से निकाली थी। उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को निकाले गए ये फंड्स आज बैंकिंग सिस्टम में वापस कर दिए गए हैं।

मुख्य बिंदु


  • निकाली गई तरलता: 2,00,031 करोड़ रुपये।

  • कुल प्राप्त बोलियां: 2,28,098 करोड़ रुपये।

  • कट-ऑफ और भारित औसत दर: क्रमशः 5.24 प्रतिशत और 5.23 प्रतिशत।

  • मौजूदा बैंकिंग सरप्लस: लगभग 4.09 लाख करोड़ रुपये।

तरलता प्रबंधन पर आरबीआई का साफ रुख

रिजर्व बैंक अर्थव्यवस्था की उत्पादक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। लिक्विडिटी के मोर्चे पर केंद्रीय बैंक के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए, अप्रैल की मौद्रिक नीति के दौरान आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा था, “आगे बढ़ते हुए, हम तरलता प्रबंधन में सक्रिय और पूर्व-अनुमानित बने रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अर्थव्यवस्था की उत्पादक जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त तरलता मौजूद रहे”।



कुल मिलाकर, आरबीआई द्वारा वीआरआरआर ऑक्शन का यह सफल आयोजन यह दर्शाता है कि केंद्रीय बैंक तरलता को नियंत्रित करने के प्रति पूरी तरह सतर्क है। 4.09 लाख करोड़ रुपये के भारी सरप्लस को देखते हुए, लिक्विडिटी को संतुलित रखने के लिए रिज़र्व बैंक भविष्य में भी ऐसे सक्रिय कदम उठाता रहेगा।



Source link

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार


Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार | Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार | aaj ka panchang 17 April 2026 today hindu pancahang tithi nakshatra shubh muhurat rahu kaal – Hindi Oneindia



Source link

Bihar News: भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप होंगे सभी कार्य, 17 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना


Bihar News: भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप होंगे सभी कार्य, 17 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना | मुख्य सचिव ने राज्य जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा की – Hindi Oneindia



Source link

चंडीगढ़ BJP दफ्तर ब्लास्ट, 9 आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाए: क्राइम सीन रिक्रिएशन किया, ₹2 लाख में टास्क, सोशल मीडिया के जरिए हुई मुलाकात – Chandigarh News




चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट के मामले में चंडीगढ़ पुलिस 9 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई, जिन्हें कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। इस दौरान क्राइम सीन रिक्रिएशन करवाया गया और पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी की गई। इस दौरान डीएसपी धीरज कुमार और थाना 39 प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मौजूद रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी गुरतेज और अमनप्रीत बीजेपी ऑफिस के सामने सेक्टर-24 वाली साइड, जहां से उन्होंने बस स्टॉपेज से बस पकड़ी थी, वहां पूरे घटनाक्रम का फिर से क्राइम सीन रिक्रिएशन किया गया। पहले कैसे रेकी की, कहां-कहां गए, कितने दिन रेकी की इन सभी पहलुओं को लेकर आरोपियों से पूछताछ की गई। गौरतलब है कि बुधवार (1 अप्रैल) की शाम को ब्लास्ट किया गया था। इससे मौके पर खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवार पर छर्रों के निशान बन गए। घटना के 2 वीडियो वायरल हुए, जिसमें से एक में व्यक्ति ग्रेनेड बम फेंकता दिखा, जबकि दूसरे वीडियो में बाइक पर जाते दो लोग दिखे। वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई थी, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली। चंडीगढ़ पुलिस से पहले SSOC ने पकड़े चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की सभी जांच एजेंसियां, पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) और AGTF समेत अन्य एजेंसियां छापेमारी कर रही थीं। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस से पहले मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल यानी SSOC ने मुख्य दो आरोपियों को हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार किया। इनमें रतनगढ़ मोरिंडा के रहने वाले अमनप्रीत सिंह और गुरतेज सिंह शामिल हैं। इन पर आरोप है कि अमनप्रीत सिंह ने बम फेंका था, जबकि गुरतेज सिंह ने इसका वीडियो बनाया था। उनके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। हालांकि इससे पहले SSOC पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जिनमें बलविंदर लाल उर्फ शम्मी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान और मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा शामिल हैं। इसके बाद पंजाब DGP गौरव यादव ने कहा था कि इनकी 6 महीने पहले मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसमें अटैक का 28 मार्च को गुरतेज को टास्क मिला था, जिसके लिए इन्हें 2 लाख रुपए देने की बात कही गई थी। इस पूरी साजिश के तार पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की पंजाब में अफरातफरी फैलाने की कोशिश थी। उसके बाद पुलिस ने दो और आरोपी नवदीप और हरजन सिंह को गिरफ्तार किया। इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान से ग्रेनेड और हथियार मंगवाने में मदद की थी। डीजीपी ने ये बड़ी बातें कहीं थी… सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात हुई: डीजीपी ने बताया कि आरोपियों को हरियाणा एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चलाया गया। दोनों आरोपियों को रेवाड़ी से काबू किया गया। करीब 6 महीने पहले इनकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। 28 मार्च को गुरतेज को टास्क मिला था: उन्होंने कहा कि 28 मार्च को गुरतेज को टास्क दिया गया था कि वह बलाचौर से ग्रेनेड और हथियार लेकर आए। इसके बाद वह रूबल और मंदीप शर्मा को साथ लेकर जसबीर जस्सी से मिला, जहां उन्हें दो ग्रेनेड, एक पिस्टल और 10 कारतूस दिए गए। बलजोत सिंह ने गुरतेज को रेकी करने और टारगेट की पहचान की जिम्मेदारी दी थी। वहीं, अमनप्रीत की भर्ती भी गुरतेज ने ही की थी। पूरे ऑपरेशन में विदेश में बैठे हैंडलर का अहम रोल: डीजीपी के मुताबिक, दोनों मुख्य आरोपी रैपिडो में काम करते थे। घटना वाले दिन जब अमनप्रीत ने ग्रेनेड फेंका, तो गुरतेज ने उसकी वीडियो बनाई थी। पूरे ऑपरेशन में विदेश में बैठे हैंडलर का अहम रोल था, जो इनसे वीडियो बनवाकर एक तरह का माहौल (परसेप्शन) तैयार करना चाहता था। उसने इन्हें ऑनलाइन ही निर्देश दिए और यह भी बताया कि ग्रेनेड को कैसे एक्टिव करना है। आरोपियों को 2 लाख रुपए देने की बात हुई: इस काम के लिए आरोपियों को 2 लाख रुपए देने की बात हुई थी, लेकिन यह रकम पूरी नहीं दी गई थी। पूरा ऑपरेशन तकनीकी माध्यमों और दूर बैठे हैंडलर के निर्देशों के आधार पर चलाया गया। पाकिस्तान-ISI से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा DGP के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा हुआ था। इस नेटवर्क को विदेश में बैठे हैंडलर्स चला रहे थे, जिनकी लोकेशन पुर्तगाल और जर्मनी में बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे, जिसमें अलग-अलग स्तर पर कई लोग जुड़े हुए थे और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों के पास हैंड ग्रेनेड, हथियार और कारतूसों की खेप पहुंचाई गई थी। यह खेप कई लोगों के जरिए आगे बढ़ाई गई और आखिर में हमले को अंजाम देने वालों तक पहुंचाई गई। बताया जा रहा है कि पुर्तगाल में बैठे हैंडलर बलजोत सिंह उर्फ जोत के निर्देश पर पूरे हमले की साजिश रची गई और उसे अंजाम दिया गया। पाकिस्तानी ग्रेनेड के यूज होने का दावा इससे पहले इस मामले में सूत्रों से पता चला था कि हमले में GHD2P हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था। यह ग्रेनेड पाकिस्तान में बनाया जाता है। विस्फोट के बाद यह करीब 5 से 10 मीटर के दायरे में बेहद घातक साबित हो सकता है। वहीं, इसके टुकड़े 20 से 25 मीटर तक फैल सकते हैं, जिससे आसपास मौजूद लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का खतरा रहता है। हमले के बाद 2 नए वीडियो भी सामने आए थे। हमले से कुछ मिनट पहले वीडियो में BJP ऑफिस के पास स्थित एक अन्य दफ्तर के बाहर 2 संदिग्ध खड़े दिखाई दिए। वहीं, दूसरे वीडियो में हमले के बाद दोनों संदिग्ध सड़क के दूसरी ओर भागते हुए कैद हुए हैं।



Source link

Delhi Power Cut: 17 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में गुल बिजली रहेगी, द्वारक-पालम में 3 घंटे का ब्लैक आउट


Delhi Power Cut: 17 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में गुल बिजली रहेगी, द्वारक-पालम में 3 घंटे का ब्लैक आउट | Delhi Power Cut Schedule 17 April 2026 Saket Dwarka Kalkaji BSES List Areas Affected – Hindi Oneindia



Source link

Bonus Market Updates: घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 505 अंक चढ़ा, निफ्टी 24350 के पार


भू-राजनीतिक तनाव में कमी और नए विदेशी निवेश की उम्मीद बढ़ने से शुक्रवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 प्रतिशत की तेजी आई। अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक समाधान की नई उम्मीदों के साथ-साथ इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिनों के युद्धविराम ने वैश्विक जोखिम लेने की प्रवृत्ति में काफी सुधार किया है।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 504.86 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 78,493.54 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 156.80 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 24,353.55 पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 382.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर शुद्ध खरीदारी की।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा और टाइटन प्रमुख विजेताओं में शामिल थीं। इसके विपरीत, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.07 प्रतिशत गिरकर 96.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।

जानकारों के अनुसार, आज की मजबूती का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में तनाव का कम होना था। अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक समाधान की नई उम्मीदों के साथ-साथ इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन के युद्धविराम ने वैश्विक जोखिम लेने की प्रवृत्ति में काफी सुधार किया है।” हरिप्रसाद के, अनुसंधान विश्लेषक और लिवेलॉन्ग वेल्थ के संस्थापक ने कहा, “इससे कच्चे तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर चिंताएं कम हुई हैं, जिसने पहले मुद्रास्फीति की उम्मीदों, मुद्रा स्थिरता और समग्र बाजार भावना पर दबाव डाला था।” 

एशियाई बाजारों का क्या हाल?

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में सत्र के मध्य में कारोबार में तेजी देखी गई। गुरुवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 382.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।



जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “पश्चिम में सुलह की बेहतर संभावनाओं और विदेशी निवेश निवेशकों (एफआईआई) के शुद्ध खरीदारी में बदलाव के चलते घरेलू बाजार में तेजी देखी गई और बाजार आज उच्च स्तर पर बंद हुआ। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम से कच्चे तेल की कीमत 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी रही, जिससे आयात पर निर्भर अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव कम हुआ।” गुरुवार को सेंसेक्स 122.56 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 77,988.68 पर बंद हुआ। निफ्टी 34.55 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,196.75 पर समाप्त हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल कैसी रही?

डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 29 पैसे मजबूत होकर 92.85 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ-साथ भू-राजनीतिक तनाव कम होने की बढ़ती उम्मीदों के कारण रुपये में मजबूती आई।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में नए सिरे से खरीदारी और विदेशी निधियों के नए प्रवाह ने भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.93 पर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.65 के अंतरा-दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। सत्र के अंत में रुपया 92.98 के न्यूनतम स्तर पर भी पहुंचा और डॉलर के मुकाबले 92.85 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 29 पैसे अधिक है। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 93.14 पर बंद हुआ था।

रुपये और डॉलर की चाल पर विशेषज्ञों का क्या कहना?

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा कि वैश्विक जोखिम संबंधी बेहतर भावनाओं के कारण रुपये में मजबूती आई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित निवेश की मांग में गिरावट के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी आई और अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में रात भर में नरमी आई।



चौधरी ने कहा, “अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर के साथ-साथ इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम की उम्मीदों के चलते रुपये में सकारात्मक रुझान रहने की संभावना है।” उन्होंने आगे कहा, “यूएसडी-आईएनआर स्पॉट प्राइस 92.50 रुपये से 93.20 रुपये के दायरे में रहने की उम्मीद है।” डॉलर सूचकांक, जो छह मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले डॉलर की मजबूती मापता है, 0.12 प्रतिशत गिरकर 97.90 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 3.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।



Source link

MP-राजस्थान के 10 शहरों में तापमान 42°C के पार: छत्तीसगढ़ में हीटवेव, 11 दिन पहले स्कूलों में गर्मी छुट्टी; महाराष्ट्र में 19 अप्रैल तक लू चलेगी


  • Hindi News
  • National
  • Heatwave Alert: Chhattisgarh Schools Early Summer Vacation; Maharashtra Heat Till April 19

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से लू चल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि 20 अप्रैल तक इन राज्यों में गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद नहीं है। तापमान 40 से 44°C के बीच रह सकता है।

मध्य प्रदेश के 6 और राजस्थान के 4 शहरों में गुरुवार को तापमान 42°C के पार दर्ज किया गया। MP में नर्मदापुरम 43°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान का बाड़मेर 42.9°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान में आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गुरुवार को तापमान 43°C तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच राज्य सरकार ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 11 दिन पहले, 1 मई की जगह 20 अप्रैल से ही घोषित कर दीं। राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर और तेज होने वाला है। IMD के अनुसार, राज्य के विदर्भ, मध्य और कोंकण क्षेत्र में 19 अप्रैल तक लू चलेगी। इस दौरान लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने और गर्मी से बचने की सलाह दी गई है।

weather final 1776365076

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं।

हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पंजाब में भी बिजली के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

18 अप्रैल:

  • छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीटवेव की चेतावनी है। गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

19 अप्रैल:

  • छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर लू का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आंधी और बिजली की आशंका है।
weather final2 1776365070

खबरें और भी हैं…



Source link

एसएंडपी का दावा: महंगा तेल नहीं रोक पाएगा रफ्तार, 6.3 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था


वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने कहा है कि अगर चालू वित्त वर्ष 2026-27 में कच्चे तेल की औसत कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाती है, तब भी भारत की अर्थव्यवस्था 6.3 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। एजेंसी के मुताबिक, यदि कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के आधार स्तर पर रहती है, तो भारत की वृद्धि दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान है। यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज रफ्तार होगी।

एसएंडपी के निदेशक (संप्रभु एवं अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक वित्त रेटिंग) यी फर्न फुआ ने कहा, दुनिया की किसी भी प्रमुख अर्थव्यवस्था की तुलना में यह आंकड़ा बहुत मजबूत है। इस संकट काल में भारत की विकास दर 6.3 फीसदी रहना एक मजबूत संकेत है जो अन्य अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।  हालांकि, एजेंसी ने चेतावनी दी है कि ऊर्जा आपूर्ति में बाधा या ईंधन की कमी जैसी स्थितियां जोखिम पैदा कर सकती हैं। इसके अलावा, क्रूड की ऊंची कीमतों से चालू खाता घाटा बढ़ सकता है। कंपनियों की लागत बढ़ने से मुनाफा प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही महंगाई बढ़ने से उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति पर भी दबाव पड़ सकता है।

एसएंडपी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऊर्जा की बढ़ी कीमतों का असर कम करने के लिए सरकार को उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सब्सिडी पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है। इससे राजकोषीय दबाव बढ़ेगा, लेकिन भारत की संप्रभु क्रेडिट रेटिंग पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा।

सरकार दीर्घकाल में राजकोषीय संतुलन के प्रति प्रतिबद्ध है। खर्चों में लचीलापन है और जरूरत पड़ने पर वह अन्य मदों में कटौती कर राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को बनाए रख सकती है।

यदि ऊर्जा कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं तो 2026-27 में देश की शीर्ष 100 कंपनियों की आय में 15 से 20 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। इससे कर्ज बढ़ेगा जो अंततः उनकी वित्तीय स्थिति पर दबाव डालेगा। बड़ी कंपनियों का कर्ज से कमाई अनुपात (लीवरेज) 0.5 से एक गुना तक बढ़ सकता है।

रिफाइनिंग और एविएशन सेक्टर सबसे अधिक संवेदनशील हैं। ऊर्जा आयात पर निर्भर होने के कारण सीमेंट, धातु और स्टील जैसे क्षेत्र भी जोखिम में हैं। ईधन और खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों की क्रय शक्ति घट सकती है, जिसका असर बैंकिंग क्षेत्र पर भी पड़ेगा।

जोखिम वाले ऋण, वाहन ऋण और किफायती आवास में कमी आ सकती है। खराब स्थिति में एनपीए में बढ़ोतरी सालाना एक फीसदी के आसपास हो सकती है।

यदि हालात लंबे समय तक चुनौतीपूर्ण बने रहते हैं तो रिजर्व बैंक कुछ क्षेत्रों के लिए ऋण पुनर्गठन की अनुमति दे सकता है ताकि अल्पकालिक नकदी दबाव को संभाला जा सके। फिलहाल भारत की बीबीबी निवेश-ग्रेड संप्रभु रेटिंग पर तत्काल कोई खतरा नहीं है।

पश्चिम एशिया संकट का प्रभाव सीमित देश की कर्ज अदायगी पर नहीं पड़ा असर

ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद भी भारत की कर्ज चुकाने की क्षमता मजबूत बनी हुई है। आयात-निर्यात बैंक (एक्जिम बैंक) ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का भारतीय कंपनियों की कर्ज अदायगी पर अब तक कोई असर नहीं पड़ा है।

ये भी पढ़ें: अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा बाजार में उछाल, सोना ₹1.58 लाख, चांदी ₹2.57 लाख के पार

आयात-निर्यात बैंक की एमडी और सीईओ हर्षा बंगारी ने बताया कि भले ही पश्चिम एशिया में कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों की गतिविधियों पर हाल के महीनों में कुछ असर पड़ा हो, लेकिन उनकी ऋण चुकाने (पुनर्भुगतान) की क्षमता मजबूत बनी हुई है। स्थिर और भरोसेमंद आर्थिक बुनियाद ने वैश्विक अनिश्चितता के दौर में कंपनियों को वित्तीय संकट में फंसने से बचाया है। भारतीय कंपनियों की मजबूती का मुख्य कारण उनके राजस्व स्रोतों का विविधीकरण है। यह सिर्फ पश्चिम एशिया के देशों तक सीमित नहीं हैं। हालांकि, यदि संघर्ष लंबा खिंचता है तो कंपनियों के लिए बहुत-सी चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। 

रुपये में जारी कमजोरी से एक्जिम बैंक को फायदा हो सकता है। बैंक का बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा में होता है, ऐसे में बैलेंस शीट मजबूत हो सकती है। मौजूदा परिस्थितियों में रुपये में कर्ज लेने को प्राथमिकता दी जा रही है।



Source link