Home Blog Page 157

PM बोले- अखिलेश मेरे मित्र, मदद कर देते हैं: स्पीकर बिरला ने कहा- माइक सिर्फ आपका बंद होता है, राहुल मुस्कुराए; संसद के टॉप-5 मोमेंट्स




संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल पेश किए। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पीच के दौरान अखिलेश यादव को अपना दोस्त कहा। वहीं, राहुल गांधी ने जब के.सी. वेणुगोपाल से कहा कि आपका माइक बंद है, तो स्पीकर ने कहा- माइक सिर्फ आपका बंद होता है। उनका चालू है। इसके बाद दोनों मुस्कुराने लगे। देखिए लोकसभा के टॉप-5 मोमेंट्स… 1. PM मोदी बोले- अखिलेश मेरे मित्र, मदद करते हैं PM मोदी की स्पीच के दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपनी चेयर से खड़े होकर कहा- आप भी पिछड़ी जाति से हैं। पिछड़ों का ध्यान नहीं रखते। ये पूरा देश देख रहा है। इस पर मोदी ने कहा- धर्मेंद्र जी, मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। ये बात सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं और अखिलेश जी मेरे मित्र हैं तो कभी-कभी मदद कर देते हैं। PM की बातों सुनकर सपा सांसद अखिलेश यादव हंसे और हाथ जोड़कर झुके। अखिलेश के पीछे बैठी उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव भी मुस्कुराती नजर आईं। 2. शाह ने स्पीकर से कहा- आप दयालु, उनको ज्यादा समय दीजिएगा लोकसभा में बिल पेश होने के तुरंत बाद, कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- अभी बिल के इंट्रोडक्शन पर बोलना है। बिल पास थोड़ी हो रहा है। आप बाद में जितने घंटे समय मांगेगे मैं उतने घंटे बोलने के लिए दूंगा। इसके बाद अमित शाह ने खड़े होकर कहा- अभी सदन के सदस्य बिल के मेरिट्स पर कैसे बोल सकते हैं। अभी तकनीकी ऑब्जेक्शन पर ही बोल सकते हैं। उनको भाषण देने का पर्याप्त मौका मिलेगा। आप ज्यादा दयालु हैं। उनको ज्यादा समय दीजिएगा। हम भी कसकर जवाब देंगे। 3. राहुल से बिरला बोले- माइक सिर्फ आपका बंद होता है शाह के टोकने के बाद वेणुगोपाल ने फिर से बोलना शुरू किया तो राहुल ने माइक की तरफ इशारा करते हुए कहा- आपका माइक बंद है। इस पर स्पीकर ने कहा- माइक चालू है। आपका ही माइक बंद होता है। इनका बंद नहीं होता। इसके बाद राहुल और बिरला, दोनों मुस्कुराने लगे। 4. भाजपा की महिला सांसदों ने संसद के बाहर पोज दिया संसद परिसर में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (बाएं से दूसरी), केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (बाएं से तीसरी) और भाजपा सांसद साधना सिंह (एकदम दाएं) ने मीडिया के सामने पोज दिया। 5. भाजपा सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर सिर झुकाया असम से भाजपा के राज्यसभा सांसद तेरस गोवाला और भाजपा सांसद जोगेन मोहन ने संसद के अंदर जाने से पहले सीढ़ियों पर झुककर प्रणाम किया। जोगेन मोहन ने तो अपनी चप्पल भी उतार ली थी। ————————– संसद के विशेष सत्र की यह खबर भी पढ़ें… मोदी बोले-नीयत में खोट को नारी शक्ति माफ नहीं करेगी:कांग्रेस ने कहा- सरकार महिला आरक्षण रोकने के लिए परिसीमन बिल लाई पीएम मोदी ने गुरुवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर कहा कि हमारे देश में जब जब चुनाव आया है उसमें महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है। उसका हाल बुरे से बुरा किया है। कभी माफी नहीं मिली। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

PM बोले- अखिलेश मेरे मित्र, मदद कर देते हैं: स्पीकर बिड़ला ने कहा- माइक सिर्फ आपका बंद होता है, राहुल मुस्कुराए; संसद के टॉप-5 मोमेंट्स




संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी स्पीच के दौरान अखिलेश यादव को अपना दोस्त कहा। वहीं राहुल गांधी ने केसी वेणुगोपाल से जब कहा कि आपका माइक बंद है, तो स्पीकर ने कहा- माइक सिर्फ आपका बंद होता है। उनका चालू है। इसके बाद राहुल और बिड़ला मुस्कुराने लगे। देखिए लोकसभा के टॉप-5 मोमेंट्स…



Source link

MI vs PBKS: कौन हैं 22 वर्षीय खूंखार खिलाड़ी दानिश मालेवर? रोहित शर्मा को आज कर सकते हैं रिप्लेस


MI vs PBKS: कौन हैं 22 वर्षीय खूंखार खिलाड़ी दानिश मालेवर? रोहित शर्मा को आज कर सकते हैं रिप्लेस | MI vs PBKS: 22-year-old Danish Malewar could replace Rohit; who is this lethal player everyone is talking about – Hindi Oneindia



Source link

Love Story: BJP के इस युवा नेता ने की है क्लासिकल सिंगर से शादी, स्टेज पर बांधे थे तारीफों के पुल


Love Story: BJP के इस युवा नेता ने की है क्लासिकल सिंगर से शादी, स्टेज पर बांधे थे तारीफों के पुल | Love Story: Tejasvi Surya who took M Stalin to task on Delimitation Bill in Parliament has married a classical singer Sivasri Skandaprasad, Hindi – Hindi Oneindia



Source link

Ghaziabad: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लगी भीषण आग, झुग्गियों में मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ियां मौके पर


Ghaziabad: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लगी भीषण आग, झुग्गियों में मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ियां मौके पर | ghaziabad indirapuram kanawani slum fire incident fire brigade – Hindi Oneindia



Source link

कौन है रूपेश राय? जिसके एक इशारे पर जल उठा नोएडा! पुलिस ने व्हाट्सएप चैट से खोली साजिश की पूरी कुंडली


कौन है रूपेश राय? जिसके एक इशारे पर जल उठा नोएडा! पुलिस ने व्हाट्सएप चैट से खोली साजिश की पूरी कुंडली | who is rupesh rai noida factory workers protest full conspiracy revealed – Hindi Oneindia



Source link

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 MLA सस्पेंड: हरियाणा कांग्रेस की सिफारिश पर हाईकमान का एक्शन; जरनैल बोले-एकतरफा कार्रवाई, दो ने कहा-फैसला मंजूर – Haryana News


केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की रिपोर्ट पर यह एक्शन लिया है।

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय कैंडिडेट के पक्ष में वोटिंग करने वाले कांग्रेस के पांच विधायकों शैली चौधरी (नारायणगढ़), रेनू बाला (साढ़ौरा), मोहम्मद इलियास (पुन्हाना), मोहम्मद इजराइल (हथीन) और जरनैल सिंह (रतिया) को निलंबित कर दिया है

.

16 मार्च को हुए इस चुनाव में कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध हारते-हारते बचे थे। हरियाणा कांग्रेस की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी (DAC) ने विधायकों को निलंबित करने की सिफारिश की थी। इस रिपोर्ट को केंद्रीय नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया गया।

सस्पेंशन के आदेश पर दैनिक भास्कर एप ने सभी विधायकों से पहला रिएक्शन लिया। शैली चौधरी ने कहा कि निलंबन की जानकारी नहीं है, अभी बाहर हैं। जरनैल सिंह ने कहा-एक तरफा कार्रवाई हुई है। विधायक मोहम्मद इजराइल व मोहम्मद इलियास ने कहा पार्टी का फैसला मंजूर है। रेनू बाला के पीए ने कहा-मैडम पारिवारिक समारोह में व्यस्त हैं।

हरियाणा कांग्रेस की ओर से जारी किया गया लेटर…

पार्टी से सस्पेंड होने से पांचों विधायकों का क्या होगा…

  • विधायक बने रहेंगेः कानून मामलों के जानकार एडवोकेट हेमंत कुमार के मुताबिक कांग्रेस ने जिन विधायकों को सस्पेंड किया है, उनके विधायक पद को कोई खतरा नहीं है। यानी वो विधायक बने रहेंगे। उनका पद तभी खतरे में होगा, यदि वो खुद पार्टी छोड़ते हैं।
  • व्हिप मानना होगाः विधानसभा सदन में कांग्रेस यदि व्हिप (अनिवार्य आदेश) जारी करती है, तो ये निलंबित विधायक उसे मानने को बाध्य होंगे। किसी महत्वपूर्ण बिल पर वोटिंग की स्थिति में पार्टी व्हिप जारी करती है।
  • पार्टी मीटिंग में नहीं बुलाया जाएगाः आमतौर पर निलंबन की स्थिति में कांग्रेस विधायक दल या पार्टी की मीटिंग में इन विधायकों को नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि कांग्रेस विधायक ही कहलाएंगे।

निलंबन पर विधायकों ने इस तरह दी प्रतिक्रिया…

ezgifcom resize 2026 04 16t163931298 1776337757

रतिया विधायक बोले- बहुत धक्का हुआ, हमारी सुनवाई नहीं हई

रतिया से विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि मुझे मीडिया के जरिए ही पता चला है कि पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। यह हमारे साथ बहुत धक्का हुआ है। हमारी सुनवाई नहीं हुई। जवाब मांगा था, मैंने लिखित में दे दिया था। मगर, बाद में हमें बुलाना चाहिए था। एक तरफा कार्रवाई हुई है, जिसका हमें बहुत दुख हुआ है।

आगे कहा कि रतिया में कांग्रेस को जिंदा रखा तो जरनैल सिंह ने रखा है। मैं और मेरे साथी बहुत समय तक कांग्रेस के लिए लगे रहे। रतिया में कभी कांग्रेस नहीं जीती, हमने जिताया। मेरे इलाके के 87 हजार वोटर्स ने मुझे विधायक चुना। उन सबके साथ राय-मशविरा करूंगा।

दुख तो इसी बात का है कि जिस आदमी की वफादारी की है, उसी ने यह सिला दिया है। पार्टी हाईकमान ने गलत किया है, हमें बुलाकर पूछना चाहिए था। सारी जांच करनी चाहिए थी।

शैली चौधरी बोलीं- हमें कोई चिट्‌ठी प्राप्त नहीं हुई

कांग्रेस पार्टी से निलंबन किए जाने पर नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें इस मामले में कोई चिट्‌ठी पार्टी की ओर से प्राप्त नहीं हुई है। जब तक वह उन्हें नहीं मिल जाती, तब तक वह इस मामले में कुछ नहीं कह पाएंगी। कहा कि वह अभी अपने परिवार के साथ हरियाणा से बाहर आई हुई हैं। संडे को उन्होंने लौटने की बात कही है।

normal text quote 15 1776345829

इजराइल बोले-हलके के लिए क्रॉस वोट किया

हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल ने कहा-इलाके के लोगों की भलाई के लिए क्रॉस वोट किया था। कांग्रेस का राज्यसभा का उम्मीदवार पसंद नहीं था। देश में लोकतंत्र है और कोई किसी को भी अपना वोट दे सकता है।

हाईकमान का फैसला मंजूर है। पार्टी ने भले ही उनको निलंबित कर दिया हो, लेकिन मैं लोगों की भलाई के लिए काम करता रहूंगा। किसी दूसरी पार्टी में जाने का मन में विचार नहीं है। इलाके के लोगों को एकत्रित करूंगा। जनता जो फैसला लेगी उसी से आगे बढ़ेंगे। इलियास बोले-कुछ नहीं कहूंगा, रेनू बाला का फोन बंद

पुन्हाना विधानसभा मोहम्मद इलियास ने कहा-पार्टी का अधिकार है, हम इसमें कुछ नहीं कह सकते, वह चाहे जो कर सकते हैं। BJP या दूसरी किसी पार्टी में शामिल होने वाले सवाल पर वे चुप्पी साध गए। उधर, साढौरा की विधायक रेनू बाला का मोबाइल फोन फिलहाल स्विच ऑफ है। उनके निजी सहायक (पीए) रवि ने बताया कि मैडम आज एक पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त हैं। सस्पेंशन का आधिकारिक पत्र नहीं मिला है।

217745744191775002576 1776331793

सस्पेंड होने वाले विधायकों के बारे में जानिए…

सस्पेंड की गईं रेनू बाला और शैली चौधरी सांसद कुमारी सैलजा की करीबी हैं। दोनों दूसरी बार विधायक बनी हैं। इन दोनों को टिकट दिलाने में सैलजा की ही भूमिका रही थी। 16 मार्च को वोटिंग के दिन शैली चौधरी विधानसभा के गेट पर सीएम नायब सैनी की टीम से जुड़े तरूण भंडारी के साथ दिखी थीं।

वोटिंग के बाद मोहम्मद इलियास सीएम नायब सैनी से मिलने गए थे। इलियास लंबे समय से डायलिसिस पर हैं। दिलचस्प है कि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर विधानसभा तक पहुंचे थे। इससे अंदाजा लगाया गया कि हुड्डा को पहले से ही उन पर संदेह था। इलियास पांचवीं बार के विधायक हैं। पहले इनेलो में भी रहे हैं।

मोहम्मद इजराइल भी दूसरी बार विधायक बने हैं। उनके पिता जलेब खान हुड्डा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे।

2 photo 5317737595531773860782 1 1776333581

अब यहां जानिए राज्यसभा चुनाव में क्या हुआ था…

  • कुल 90 वोट थे, इनेलो के 2 विधायकों ने बनाई थी दूरी : 16 मार्च को हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कुल 90 विधायकों के वोट थे, जिनमें से इनेलो के 2 विधायकों ने वोट नहीं डाला था, जबकि 5 वोट रद्द हो गए थे। इस प्रकार, कुल 83 वोट बचे। भाजपा के 48 विधायकों में से 1 का वोट रद्द हो गया, जिससे 47 वोट बचे।
  • कांग्रेस के चार और भाजपा को एक वोट रद्द हुआ था: पहली प्राथमिकता वाले वोट संजय भाटिया को 39 और सतीश नांदल को 8 मिले थे। कांग्रेस के 37 विधायकों में से 4 वोट रद्द हो गए थे, जबकि 5 ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिससे 28 वोट बचे। इससे कर्मवीर बौद्ध की जीत हुई थी। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को पहली प्राथमिकता के 16 वोट मिले, जिनमें भाजपा के 8, कांग्रेस के 5 और निर्दलीय के 3 वोट शामिल थे।
  • 0.66 वोट के मामूली अंतर से ही जीते थे कर्मवीर बौद्ध : वोट वैल्यू का फार्मूला है कि कुल वैध वोट को (सीटों की संख्या + 1) से भाग दें। फिर जो संख्या आए उसमें 1 जोड़ दें। यही जीत का आंकड़ा (कोटा) होता है। इसके हिसाब (वैध वोट 83/2+1=27.66) से भाजपा के संजय की पहली प्राथमिकता वाले 27.66 वोट से जीत हुई। पहली प्राथमिकता के बचे 11.34 वोट दूसरी प्राथमिकता वाले प्रत्याशी को शिफ्ट हुए। यानी नांदल को 27.34 वोट मिले, और वे भाजपा का एक वोट रद्द होने के कारण कांग्रेस के बौद्ध (28 वोट) से 0.66 वोट से पीछे रह गए थे।
s0rmj4 1776336777

———————

इस खबर को भी पढ़ें…

हरियाणा राज्यसभा चुनाव,क्रॉस-वोटिंग में फंसे विधायकों की जा सकती विधायकी:सिर्फ 1 वजह काफी, तब दलबदल कानून लगेगा; 2014 के सर्कुलर का भी पेंच

s61774964736 1 1776334152

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है। बुधवार की सुबह ही पार्टी ने इन चार विधायकों के नाम जारी किए थे। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने बताया कि नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढ़ौरा विधायक रेनू बाला ने क्रॉस वोटिंग की थी। (पूरी खबर पढें)



Source link

PM Kisan: MP के किसानों की चमकी किस्मत! अब मिलेगा डबल फायदा, साल में 12 हजार पाने की लिए जल्द निपटा लें ये काम


PM Kisan: MP के किसानों की चमकी किस्मत! अब मिलेगा डबल फायदा, साल में 12 हजार पाने की लिए जल्द निपटा लें ये काम | PM Kisan Samman Nidhi Yojana MP Farmers to Get ₹12,000 Yearly How to Avail PM Kisan and CM Kisan Kalyan Benefits – Hindi Oneindia



Source link

Women Reservation Bill: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल पेश किया, गिनाई खास बातें


Women Reservation Bill: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल पेश किया, गिनाई खास बातें | Women Reservation Bill Introduced: Law Minister Arjun Ram Meghwal Lists Key Features in Lok Sabha – Hindi Oneindia



Source link

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल को आएंगी हिमाचल: शिमला, अटल टनल और पालमपुर का दौरा तय, 2 मई को वापस लौटेंगी दिल्ली, रिट्रीट में रुकेंगी – Shimla News




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से छह दिन के दौरे पर हिमाचल प्रदेश आ रही हैं। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, वे शिमला, अटल टनल और पालमपुर यूनिवर्सिटी जाएंगी। राष्ट्रपति 27 अप्रैल को दिल्ली से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से सीधे शिमला के कल्याणी हेलिपेड आएंगी। वह दोपहर लगभग 12:15 बजे शिमला पहुंचेंगी और राष्ट्रपति निवास रिट्रीट (छराबड़ा) में ठहरेंगी। 29 अप्रैल को अटल टनल जाएंगी 28 अप्रैल की सुबह वे राष्ट्रपति निवास में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। 29 अप्रैल को राष्ट्रपति शिमला से अटल टनल रोहतांग जाएंगी, जहां वे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद शाम को वे वापस छराबड़ा स्थित रिट्रीट लौटेंगी। 30 अप्रैल को पालमपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होगी 30 अप्रैल को राष्ट्रपति पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और उसी शाम शिमला वापस लौटेंगी। 1 मई को शिमला में “एट होम” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। 2 मई को राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली लौट जाएंगी। हर साल गर्मियों में शिमला आते रहे हैं राष्ट्रपति बता दें कि शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित छराबड़ा में राष्ट्रपति निवासी रिट्रीट है। परंपरागत रूप से राष्ट्रपति यहां ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ठहरते हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी दो बार शिमला का दौरा कर चुकी हैं। राष्ट्रपति के दौरे की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।



Source link