Home Blog Page 164

Amazon: जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने किया बड़ा दान, मील्स ऑन व्हील्स को दिए सात करोड़ डॉलर


दुनिया के सबसे अमीर लोग अपनी अथाह संपत्ति का उपयोग कैसे करते हैं? अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी और अरबपति मैकेंजी स्कॉट इस मामले में एक नई मिसाल पेश कर रही हैं। उन्होंने अमेरिका के बुजुर्गों की भूख और अकेलेपन को दूर करने के लिए बिना किसी शर्त के ‘मील्स ऑन व्हील्स अमेरिका’ को सात करोड़ डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 654.09 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम दान दिया है। स्कॉट का यह कदम दुनिया में परोपकार के पारंपरिक तरीके को पूरी तरह से बदल रहा है।

दान का समय और असर 

मैकेंजी स्कॉट का यह सात करोड़ डॉलर का यह दान ऐसे गंभीर समय में आया है जब अमेरिका में बुजुर्गों की देखभाल करने वाले ‘मील्स ऑन व्हील्स’ के हर तीन में से एक स्थानीय प्रदाता के पास लंबी वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षा सूची) है। हालात यह हैं कि बुजुर्ग नागरिकों को भोजन और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए औसतन चार महीने तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 

संस्था की अध्यक्ष और सीईओ एली हॉलैंडर के अनुसार, स्कॉट का यह निवेश उनके रणनीतिक प्लान को तेज करेगा और स्थानीय प्रदाताओं की क्षमता को मजबूत करेगा। संस्था की चीफ डेवलपमेंट और मार्केटिंग ऑफिसर क्रिस्टीन टेम्पलिन का कहना है कि ‘मील्स ऑन व्हील्स’ वर्तमान में 5,000 से अधिक सामुदायिक कार्यक्रमों का संचालन करता है। वे इस निवेश का जिम्मेदारी से उपयोग करेंगे ताकि अधिक से अधिक बुजुर्गों को पोषण, देखभाल और स्वतंत्र जीवन मिल सके।

अमेजन की हिस्सेदारी में कटौती

41.1 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति वाली मैकेंजी स्कॉट ने अपने परोपकारी कार्यों को गति देने के लिए बड़ा व्यावसायिक कदम भी उठाया है। उन्होंने अमेज़ॅन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 42% तक कम कर दी है, जो जेफ बेजोस से तलाक के बाद उनके शेयरों में सबसे बड़ी कटौती है। 

आंकड़ों पर नजर डालें तो स्कॉट ‘यील्ड गिविंग’ के जरिए 2020 के बाद से अब तक 2,700 से अधिक संस्थाओं को 26 अरब डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 2,42,947.86 करोड़ रुपये) का दान कर चुकी हैं। फोर्ब्स के अनुसार, वह अपनी संपत्ति का लगभग 46% हिस्सा दान करके दुनिया के सबसे उदार परोपकारियों की सूची में शामिल हो गई हैं। तुलनात्मक रूप से, जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज़ ने अब तक जीवनभर में संयुक्त रूप से लगभग 4.7 बिलियन डॉलर का दान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले साल 2025 में स्कॉट ने 7.2 अरब डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 67,277.87 करोड़ रुपये) दान किए हैं। 

पूर्व में भी बड़ी राशि दान कर चुकी हैं स्कॉट

इससे पहले भी मैकेंजी स्कॉट ने शिक्षा, पर्यावरण और समाज कल्याण के लिए बिना किसी शर्त के अरबों डॉलर का फंड दिया है। उनके कुछ प्रमुख दान इस प्रकार हैं:


  • ऐतिहासिक रूप से अश्वेत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों (एचबीसीयू) को कुल 1 बिलियन डॉलर से अधिक का दान, जिसमें हॉवर्ड यूनिवर्सिटी को 80 मिलियन डॉलर शामिल हैं।

  • आवास पहलों का समर्थन करने के लिए ‘हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी’ को 436 मिलियन डॉलर।

  • उष्णकटिबंधीय वनों की कटाई रोकने के लिए जलवायु पहल को 90 मिलियन डॉलर।

  • लड़कियों में नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘गर्ल स्काउट्स ऑफ द यूएसए’ को 84.5 मिलियन डॉलर।

मैकेंजी स्कॉट का यह 70 मिलियन डॉलर का दान न केवल अमेरिका में बेसहारा और अकेले बुजुर्गों के लिए एक बड़ी राहत है, बल्कि यह अन्य अरबपतियों खासकर भारत जैसे विकासशील देशों के अरबपतियों के लिए भी एक साफ संदेश है। यह दर्शाता है कि कैसे अपार संपत्ति का उपयोग बिना किसी प्रतिबंध के समाज के सबसे जरूरतमंद तबके को सशक्त और स्वतंत्र बनाने के लिए तेजी से किया जा सकता है।





Source link

Parliament Session LIVE: मुख्यमंत्री स्टालिन ने काला कपड़ा पहनकर परिसीमन विधेयक की प्रति जलाई


Parliament Session LIVE: मुख्यमंत्री स्टालिन ने काला कपड़ा पहनकर परिसीमन विधेयक की प्रति जलाई | Parliament Session LIVE: Women Reservation Bill Nari Shakti Vandan Adhiniyam Lok Sabha, Delimitation Bill, PM Modi Speech Latest Updates Hind – Hindi Oneindia



Source link

यूपी के संभल में ईदगाह-इमामबाड़े पर बुलडोजर चल रहा: भीड़ को अफसरों ने हटाया, 5 थानों की फोर्स और PAC तैनात – Sambhal News


संभलकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है।

उत्तर प्रदेश के संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब ईदगाह को चार बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है।

इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था।

गांव वालों की शिकायत के बाद लेखपाल स्पर्श गुप्ता ने 18 जनवरी को तहसीलदार कोर्ट में अपील दायर की थी। 31 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर नोटिस अखबार में छपवाया गया। कहा गया कि जो भी कब्जेदार हैं, वे सामने आएं। हालांकि, कोई भी सामने नहीं आया।

गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे एसडीएम निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कुछ लोग छैनी-हथौड़ी से इमामबाड़े को तोड़ रहे थे। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें हटा दिया। मामला कोतवाली संभल क्षेत्र के बिछोली गांव का है।

बुलडोजर एक्शन की तस्वीरें देखिए…

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर गांव के लोग जुट गए, लेकिन अफसरों ने उन्हें हटा दिया।

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर गांव के लोग जुट गए, लेकिन अफसरों ने उन्हें हटा दिया।

इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब मलबा उठाने का काम चल रहा है।

इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब मलबा उठाने का काम चल रहा है।

बिछोली गांव में बुलडोजर कार्रवाई वाली जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिसवाले आसपास के घरों की छत से निगरानी कर रहे हैं।

बिछोली गांव में बुलडोजर कार्रवाई वाली जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिसवाले आसपास के घरों की छत से निगरानी कर रहे हैं।

मौके पर SDM और नायब तहसीलदार मौजूद रहे। 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात है।

मौके पर SDM और नायब तहसीलदार मौजूद रहे। 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात है।

बुलडोजर एक्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डीएम और एसपी पहुंचे, कार्रवाई की रिपोर्ट ली

दोपहर 12 बजे डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की टीमों से ढांचों को गिराए जाने की कार्रवाई की रिपोर्ट ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में इमामबाड़े की दीवार जेसीबी पर गिरी, चालक घायल

नगर पालिका परिषद संभल के जेसीबी ऑपरेटर सौरभ सिरसवाल के दाहिने हाथ में चोट आई है। इमामबाड़े की दीवार को तोड़ते समय दीवार अचानक से जेसीबी के ऊपर गिर गई। जेसीबी का शीशा टूट गया। मशीन को भी नुकसान हुआ। घटना के बाद मशीन खराब हो गई। उसे वापस भेज दिया गया है।

05:59 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

संभल में बुलडोजर एक्शन के 3 VIDEO देखिए

05:58 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

एसडीएम बोलीं- पशुचर और गढ्‌ढे की जमीन पर हुआ था अतिक्रमण

एसडीएम निधि पटेल ने बताया- पशुचर और गढ्‌ढे की जमीन पर अतिक्रमण करके निर्माण कराए गए थे। आज तहसीलदार कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

04:18 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

संभल में बुलडोजर एक्शन पर अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

प्रशासन के पहुंचने से पहले लोग खुद ही छीनी-हथौड़ी से इमामबाड़ा तोड़ने लगे। लेकिन, प्रशासन ने उन्हें वहां से हटा दिया।

04:14 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अफसरों ने मौके पर जुटी भीड़ को हटाया, देखिए VIDEO

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके गांव वालों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने तत्काल उन्हें हटाया और वापस भेजा।

04:13 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

5 थानों की फोर्स, SDM और नायब तहसीलदार मौके पर मौजूद

जिस गांव में बुलडोजर चल रहा है, वहां 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। SDM निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।

03:51 AM16 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

संभल में ईदगाह, इमामबाड़ा को तोड़ने पहुंचा बुलडोजर

थोड़ी देर में कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रशासन चार बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंच गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

किताबों से भी खूबसूरत है कांति झरना, 200 फीट की ऊंचाई से गिरती है दूधिया धार


Last Updated:

Best Tourist Spot Kanti Waterfall: झारखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, घने जंगलों और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के लिए जाना जाता है. खासकर गर्मी के दिनों में लोग भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी और सुकून भरी जगहों की तलाश करते हैं. तब ऐसे प्राकृतिक स्थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. इन्हीं खास पर्यटन स्थलों में लातेहार जिले का कांति झरना गर्मी के दिनों में बेहद खास और आकर्षक जगह बन जाता है. पहाड़ियों के बीच बसा यह झरना किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है.

लातेहार और लोहरदगा की सीमा पर स्थित कांति झरना अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. करीब 200 फीट की ऊंचाई से गिरती दूधिया जलधारा, चारों ओर फैली हरियाली और पहाड़ियों की गोद में बहती कल-कल करती पानी की आवाज मन को शांति और सुकून का एहसास कराती है. बरसात के दिनों में यह झरना अपने पूरे शबाब पर होता है, लेकिन गर्मी के मौसम में भी यहां की ठंडी फुहारें और प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को राहत देता है.

IMG 20260415 WA0003 watermark 15042026 201459.jpg 2026 04 39d0bc0138d70cb533bac192d3ca28e4

यह स्थल रांची, लोहरदगा, गुमला और लातेहार समेत आसपास के जिलों के लोगों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बन चुका है. खासकर नववर्ष के मौके पर यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. वहीं, गर्मी के मौसम में भी लोग घूमने फिरने आते है. हालांकि, रास्ता संकीर्ण होने के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है, जिससे पर्यटकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन यह स्थल प्रकृति की गोद में बसा है.

IMG 20260415 WA0005 watermark 15042026 201500.jpg 2026 04 206fe9622fbd468e0fda3a15ae0b56cb

कांति झरना तक पहुंचने का रास्ता अब पहले से बेहतर हो गया है. पहले जहां सड़क जर्जर अवस्था में थी. वहीं, अब इसे दुरुस्त कर दिया गया है, जिससे छोटे-बड़े वाहनों से यहां पहुंचना आसान हो गया है. यह झरना लातेहार से लगभग 47 किलोमीटर और रांची से करीब 66 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग से सेन्हा गांव के उत्तर दिशा में लगभग 7 किलोमीटर अंदर जाने पर यह खूबसूरत स्थल दिखाई देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

IMG 20260415 WA0007 watermark 15042026 201500.jpg 2026 04 32f28f5446d3cdabf4823d540d1adeae

हालांकि, यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी साफ नजर आती है. न तो ठहरने की कोई उचित व्यवस्था है और न ही खाने-पीने की सुविधाएं उपलब्ध हैं. सुरक्षा के लिहाज से भी यहां कोई ठोस इंतजाम नहीं है, जिससे पर्यटकों को सावधानी बरतनी पड़ती है. इसके बावजूद, प्रकृति प्रेमियों के लिए कांति झरना एक बेहतरीन और सुकूनभरा स्थल साबित हो रहा है, जहां लोग प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताने पहुंचते हैं.

IMG 20260415 WA0002 watermark 15042026 201459.jpg 2026 04 5fac080ac533bb7ea61ed930be575b25

पलामू से घूमने पहुंचे मनीष तिवारी ने लोकल 18 को बताया कि वो बचपन में इस झरना के बारे में पढ़े थे. आज पहली बार देखने का मौका मिला. वह जितना सुने थे, उससे कई गुना ज्यादा खूबसूरत पर्यटक स्थल है. यहां पर्यटन की संभावना है, लेकिन किसी तरह की कोई खास सुविधा नहीं है. खाने पीने के लिए भी स्वयं लेकर आए हैं. हालांकि, पिकनिक के लिए सबसे खास जगह कही जा सकती है.



Source link

TIME-100 सूची में सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर, विकास खन्ना शामिल: दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट; मोदी, शाहरुख और सचिन भी रह चुके हैं हिस्सा


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया की प्रतिष्ठित TIME मैगजीन ने बुधवार को 2026 की TIME100 सूची जारी की, जिसमें भारत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया। इस साल सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और शेफ विकास खन्ना को वैश्विक प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया।

हर साल जारी होने वाली यह सूची मनोरंजन, तकनीक, वित्त, खेल, एक्टिवज्म और अकादमिक क्षेत्रों के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची होती है। TIME मैगजीन की TIME100 सूची में पहले शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, नरेंद्र मोदी, दीपिका पादुकोण और महात्मा गांधी शामिल हो चुके हैं।

विकास खन्ना ने इसे गर्व का क्षण बताया

168013 wlyywtvogq 1640437591 1776303784

मशहूर शेफ विकास खन्ना ने इसे गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कहा कि 2026 की TIME100 सूची में शामिल होना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। खन्ना ने इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी दादी, मां और बहन के त्याग, आशीर्वाद और मार्गदर्शन से वे इस मुकाम तक पहुंच सके हैं।

TIME100 2026 की इस सूची में राल्फ लॉरेन, केट हडसन, ईथन हॉक, मार्क केली और हिलारी नाइट जैसे वैश्विक दिग्गजों को उनके क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए शामिल किया गया है।

पिछले साल एक भी भारतीय शामिल नहीं

टाइम मैगजीन की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया था। तब 21 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था जब लिस्ट में कोई भारतीय नहीं था।

10021744894082 1776303096

———————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों के नाम जारी:21 साल के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय नहीं, बांग्लादेश के यूनुस को मिली जगह

comp 1 31744889529 1776303208

टाइम मैगजीन ने बुधवार को साल 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की। इसमें बांग्लादेश सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस को जगह मिली है। हालांकि इस बार लिस्ट में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया है। पिछले 21 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

TIME-100 सूची में सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर, विकास खन्ना शामिल: दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट; मोदी, शाहरुख और सचिन भी रह चुके हैं हिस्सा


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया की प्रतिष्ठित TIME मैगजीन ने बुधवार को 2026 की TIME100 सूची जारी की, जिसमें भारत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया। इस साल सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और शेफ विकास खन्ना को वैश्विक प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया।

हर साल जारी होने वाली यह सूची मनोरंजन, तकनीक, वित्त, खेल, एक्टिवज्म और अकादमिक क्षेत्रों के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची होती है। TIME मैगजीन की TIME100 सूची में पहले शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, नरेंद्र मोदी, दीपिका पादुकोण और महात्मा गांधी शामिल हो चुके हैं।

विकास खन्ना ने इसे गर्व का क्षण बताया

168013 wlyywtvogq 1640437591 1776303784

मशहूर शेफ विकास खन्ना ने इसे गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कहा कि 2026 की TIME100 सूची में शामिल होना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। खन्ना ने इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी दादी, मां और बहन के त्याग, आशीर्वाद और मार्गदर्शन से वे इस मुकाम तक पहुंच सके हैं।

TIME100 2026 की इस सूची में राल्फ लॉरेन, केट हडसन, ईथन हॉक, मार्क केली और हिलारी नाइट जैसे वैश्विक दिग्गजों को उनके क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए शामिल किया गया है।

पिछले साल एक भी भारतीय शामिल नहीं

टाइम मैगजीन की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया था। तब 21 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था जब लिस्ट में कोई भारतीय नहीं था।

10021744894082 1776303096

———————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों के नाम जारी:21 साल के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय नहीं, बांग्लादेश के यूनुस को मिली जगह

comp 1 31744889529 1776303208

टाइम मैगजीन ने बुधवार को साल 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की। इसमें बांग्लादेश सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस को जगह मिली है। हालांकि इस बार लिस्ट में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया है। पिछले 21 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Delhi LPG Price: दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, रसोई गैस का क्या है ताजा भाव?


Delhi LPG Price: दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, रसोई गैस का क्या है ताजा भाव? | LPG Price Delhi Today 16 April 2026 Commercial Gas Prices Hiked Domestic Cylinder Rates – Hindi Oneindia



Source link

Trade: रिकॉर्ड निर्यात के साथ भारत का नया कीर्तिमान, 2025-26 में 860 अरब डॉलर पार पहुंचा कारोबार


भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में निर्यात के मोर्चे पर नया इतिहास रचा है। वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात पहली बार 860 अरब डॉलर के पार पहुंच गया, जो देश की वैश्विक व्यापार में बढ़ती हिस्सेदारी को दर्शाता है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से मार्च 2025-26 के दौरान कुल निर्यात 860.09 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के 825.26 अरब डॉलर के मुकाबले 4.22 फीसदी अधिक है।

वस्तु निर्यात में भी हल्की लेकिन सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। यह 2024-25 के 437.70 अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 441.78 अरब डॉलर हो गया। मार्च 2026 में वस्तु निर्यात 38.92 अरब डॉलर रहा, जो पूरे वित्त वर्ष का सबसे ऊंचा मासिक स्तर है। फरवरी में यह 36.61 अरब डॉलर था। वहीं, आयात 6.51 फीसदी घटकर फरवरी के 63.71 अरब डॉलर के मुकाबले 59.59 अरब डॉलर हो गया। इसके चलते व्यापार घाटा कम होकर 20.67 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, देश के वस्तु निर्यात में एक साल पहले के मुकाबले 7.44 फीसदी कमी दर्ज की गई।

अमेरिकी निर्यात में वृद्धि ने युद्ध का प्रभाव कम करने में मदद की। इस तेजी के पीछे पेट्रोलियम उत्पादों और इंजीनियरिंग वस्तुओं की अहम भूमिका रही। मशीनरी, ऑटो पुर्जे और औद्योगिक उपकरणों की मांग से इंजीनियरिंग क्षेत्र ने मजबूती दिखाई। मांस व डेयरी निर्यात भी बढ़ा। मार्च में माल निर्यात 38.92 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले 42.05 अरब डॉलर से कम है।

एमएसएमई सेक्टर के लिए 5.27 लाख से अधिक क्रेडिट गारंटी

ईरान युद्ध जैसे संकट से निपटने के लिए सरकार ने फरवरी-मार्च में सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसएमई) को 5.27 लाख से अधिक क्रेडिट गारंटी दी है। इसका मूल्य 92,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा, एमएसएमई क्षेत्र के लिए इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) जैसी क्रेडिट योजना लाने पर विचार कर रही है।

 क्रेडिट योजना के लिए वित्त मंत्रालय के वित्त सेवा विभाग से परामर्श किया जा रहा है। उधर, रिजर्व बैंक ने भी बिना गारंटी वाले ऋण की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी है। एमएसएमई मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव रजनीश ने कहा, सरकार एमएसएमई संघों और नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के साथ संपर्क में है ताकि छोटे उद्योगों को घरेलू स्तर पर थोक कच्चा माल उपलब्ध कराया जा सके।  फरवरी-मार्च में 20 लाख से अधिक एमएसएमई ने उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। देश में पंजीकृत एमएसएमई की कुल संख्या 8 करोड़ से अधिक हो गई है।



Source link

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: क्या आज दिल्ली में कामकाज ठप रहेगा?बाहर निकलने से पहले देख लें हॉलिडे का स्टेटस


Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: क्या आज दिल्ली में कामकाज ठप रहेगा?बाहर निकलने से पहले देख लें हॉलिडे का स्टेटस | Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh Hai Today 16 April Bank School Holidays Bazar Offices Open Closed – Hindi Oneindia



Source link

भास्कर अपडेट्स: आंध्र प्रदेश के चिलकलाडोना में लॉरी और कार की टक्कर, कर्नाटक के 8 तीर्थयात्रियों की मौत


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Videos, Pictures And More From Dainik Bhaskar

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के चिलकलाडोना के पास एक लॉरी और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। 10-12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एम्मिगनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुरनूल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान कर्नाटक (चिक्कमगलुरु क्षेत्र) के तीर्थयात्रियों के रूप में हुई है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

दिल्ली में BRICS की पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप बैठक; चीन, रूस, भारत समेत 9 देशों के स्वास्थ्य अधिकारी शामिल

newsroom composite 730x548 281776297131 1776306592

दिल्ली में बुधवार को BRICS फ्रेमवर्क के तहत 2026 की पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप (HWG) बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने की। इस बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, यूएई और इंडोनेशिया के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी, विशेषज्ञ और प्रतिनिधि शामिल हुए।

स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि हेल्थ वर्किंग ग्रुप सार्वजनिक स्वास्थ्य सहयोग को आगे बढ़ाने का अहम मंच है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में BRICS देशों के बीच संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों से निपटने, स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और सस्ती दवाओं तक पहुंच बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है।

कश्मीर के व्यापारियों के लिए दिल्ली-बडगाम के बीच 17 अप्रैल से चलेगी पार्सल ट्रेन

newsroom composite 730x548 29 1776298701

जम्मू डिवीजन की नॉर्दर्न रेलवे ने बुधवार को कहा कि 17 अप्रैल से नई दिल्ली के आदर्श नगर और कश्मीर के बडगाम के बीच जॉइंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस (JPP-RCS) ट्रेन चलाई जाएगी।

रेलवे के मुताबिक, ये सेवा फिलहाल 31 मई तक ट्रायल बेसिस पर नियमित रूप से संचालित की जाएगी। इसके बाद यात्रियों और व्यापारियों की मांग तथा उपयोग के आधार पर इसे स्थायी सेवा के रूप में शामिल किया जा सकता है।

ट्रेन नंबर 00462 बडगाम से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे दिल्ली के आदर्श नगर पहुंचेगी। रास्ते में लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा के लिए यह ट्रेन बाड़ी ब्राह्मणा और अंबाला कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी। बाड़ी ब्राह्मणा स्टेशन पर समय में बदलाव कर व्यापारियों के लिए इसे और सुविधाजनक बनाया गया है।

भारत-उज्बेकिस्तान सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक 2026’ शुरू; संयुक्त ऑपरेशन और तकनीक पर जोर

military drills 1776300775

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक 2026’ का सातवां संस्करण बुधवार को उज्बेकिस्तान के नमंगन के गुरुमसराय फील्ड ट्रेनिंग एरिया में शुरू हुआ। भारतीय सेना के मुताबिक, यह अभ्यास 12 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।

इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना और उज्बेकिस्तान सेना के बीच ऑपरेशनल तालमेल को मजबूत करना है। खासतौर पर यह संयुक्त विशेष अभियानों (जॉइंट स्पेशल ऑपरेशंस) पर केंद्रित है, जिनका लक्ष्य गैरकानूनी सशस्त्र समूहों को निष्क्रिय करना है।

खबरें और भी हैं…



Source link