Home Blog Page 220

Gold Silver Price: अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी ₹11800 चढ़ी, सोना 1.58 लाख रुपये पार


आगामी 19 अप्रैल को मनाए जाने वाले शुभ पर्व अक्षय तृतीया से ठीक पहले भारतीय सर्राफा बाजार रौनक दिखी। आभूषण निर्माताओं और स्टॉकिस्टों की ओर से हो रही मजबूत खरीदारी के दम पर बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया। अक्षय तृतीया को कीमती धातुएं खरीदने के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है।

चांदी और सोने की कीमतों में ऐतिहासिक वृद्धि

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, सफेद धातु यानी चांदी की कीमतों में 11,800 रुपये प्रति किलोग्राम का बड़ा उछाल आया है। 4.81 प्रतिशत की शानदार वृद्धि के साथ चांदी सोमवार के 2,45,200 रुपये के बंद स्तर मजबूत होकर अब 2,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। मंगलवार को आधिकारिक छुट्टी के कारण सर्राफा बाजार में कारोबार बंद था। 

चांदी की तरह ही पीली धातु में भी तेजी का रुख कायम है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगभग 2 प्रतिशत या 3,000 रुपये की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। इस वृद्धि के बाद सोने का भाव 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया है, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर टिका हुआ था। बाजार के जानकारों और व्यापारियों का स्पष्ट रूप से मानना है कि कीमतों में आई यह भारी तेजी त्योहार से पहले खुदरा मांग के मजबूत रहने की उम्मीदों का ही परिणाम है।

बदलते दौर में उपभोक्ताओं की नई पसंद

शृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक चेतन ठक्कर ने बताया कि अपनी परंपरा और सोने के स्थायी मूल्य के कारण आभूषण उद्योग के लिए अक्षय तृतीया हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने यह भी  कहा कि  हाल के दिनों में सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन इसके बावजूद आभूषण खरीदने को लेकर उपभोक्ताओं का इरादा मजबूत बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट और भू-राजनीतिक कारण

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं का कारोबार गिरावट के साथ हुआ। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 45.88 अमेरिकी डॉलर या लगभग 1 प्रतिशत फिसलकर 4,795.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया, जबकि चांदी भी 1.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 



एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने इस वैश्विक गिरावट के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा कि बुधवार को सोना 4,800 डॉलर प्रति औंस के आसपास मंडरा रहा था। यह स्थिति इस नई उम्मीद के कारण बनी है कि अमेरिका और ईरान मौजूदा भू-राजनीतिक संघर्ष को समाप्त करने के लिए किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं।





Source link

Samrat Choudhary: ‘तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा’, कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं?


Samrat Choudhary: ‘तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा’, कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? | Samrat Choudhary will become the new Chief Minister of Bihar after Nitish Kumar resignation, who is his Wife Kumari Mamta, Know family net worth hindi – Hindi Oneindia



Source link

सम्राट चौधरी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ: जेडीयू से होंगे दो डिप्टी CM, लोकभवन में कार्यक्रम; बिहार को मिलेगा BJP का पहला CM – Bihar News


सम्राट चौधरी आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे से होगा। सम्राट के साथ जदयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।

.

समारोह में कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल हो सकते हैं। शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। सम्राट के शपथ के साथ ही बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली ये पहली सरकार होगी।

बिहार में ये परिस्थिति नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने और उनके इस्तीफे के बाद बनी है। नीतीश कुमार ने सोमवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। वे बिहार में 20 साल से मुख्यमंत्री के पद पर थे।

कल कब-कब क्या हुआ

  • सुबह 11 बजे नीतीश कुमार ने आखिरी कैबिनेट बैठक की
  • दोपहर 3.20 बजे नीतीश ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
  • दोपहर 3.34 बजे सम्राट चौधरी बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए
  • शाम 5.15 बजे सम्राट को NDA विधायक दल का नेता चुना गया
  • शाम 5.47 बजे सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

मैंने नीतीश कुमार जी से सरकार चलाना सीखा है…

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा, ‘भाजपा ने मुझे काम करने का मौका दिया, मैं ये कह सकता हूं एक राजनीतिक तौर से मैं करीब 30 साल से काम कर रहा हूं। पहले कोई विचारधारा नहीं थी मैं इस पार्टी में जब पीएम मोदी के विचारों से इस पार्टी के साथ जुड़ा, 2015 के चुनाव से लगातार मैं भाजपा के लिए काम करता रहा।

जिस तरह से कभी पार्टी के प्रदेश में पदाधिकारी के तौर पर विधानमंडल दल में, विधानपरिषद के नेता के तौर पर और संगठन में काम करने का जो सर्वोच्च पद है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम करने का मौका दिया।

आज मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री , राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिवराज सिंह चौहान जी की जो विचारधारा है, भाजपा की जो विचारधारा है। भारत को सबसे पहले , सबसे श्रेष्ठ मानने का और पार्टी को सबसे आगे खड़ा करने का उस काम को हम लगातार करते रहेंगे, इतना जरूर विश्वास दिलाते हैं।

नीतीश कुमार ने बहुत कुछ सिखाया है। उनके साथ रहकर सरकार चलाना सीखा है। नीतीश कुमार ने जिस तरह से समृद्ध बिहार का सपना देखा है हम सब मिलकर बिहार और देश को समृद्ध बनाने का काम करेंगे।’

NDA की बैठक में सम्राट ने नीतीश के पैर छुए

सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में नीतीश सम्राट के प्रस्तावक बने। नीतीश ने उन्हें माला पहनाई। विधायकों से ताली बजवाई। सम्राट ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैंने नीतीश जी से राजनीति सीखी है। उनके साथ मैंने काम किया है। उनके समृद्ध बिहार को और आगे ले जाना है।

NDA की बैठक में नीतीश ने सम्राट चौधरी को माला पहनाया। इस दौरान सम्राट ने उनके पैर छुए।

NDA की बैठक में नीतीश ने सम्राट चौधरी को माला पहनाया। इस दौरान सम्राट ने उनके पैर छुए।

इस्तीफे के बाद नीतीश बोले- अब नई सरकार काम देखेगी

नीतीश कुमार ने मंगलवार दोपहर 3.15 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’

db
whatsapp image 2026 04 15 at 61648 am 1776214038

भास्कर सर्वे पर लगी मुहर

दैनिक भास्कर ने CM फेस के लिए सर्वे किया था, जिसमें 34% लोगों ने सम्राट चौधरी को चुना था। निशांत कुमार 31% के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। सर्वे 4 से 9 अप्रैल तक चला, जिसमें 47 हजार लोग शामिल हुए थे। हमारे 550 रिपोर्टर्स बिहार के 38 जिलों और 534 प्रखंडों में पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें…

cm 2 1776171701

अब सियासी हलचल से जुड़ी कुछ तस्वीरें…

सम्राट ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सम्राट ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

BJP विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी।

BJP विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी।

CM के ऐलान के बाद शिवराज ने सम्राट को बधाई दी।

CM के ऐलान के बाद शिवराज ने सम्राट को बधाई दी।

राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपते नीतीश कुमार।

राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपते नीतीश कुमार।

पटना एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चौहान को बुके देते सम्राट चौधरी।

पटना एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चौहान को बुके देते सम्राट चौधरी।

CM रेस में सबसे आगे चल रहे सम्राट चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया।

CM रेस में सबसे आगे चल रहे सम्राट चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया।

आखिरी कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्री रामकृपाल यादव नीतीश कुमार के सामने आंसू पोंछते दिखे।

आखिरी कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्री रामकृपाल यादव नीतीश कुमार के सामने आंसू पोंछते दिखे।



Source link

आज का मेष राशिफल 15 अप्रैल 2026: नौकरी में तरक्की के आसार, दिन बेहद शुभ, मिल सकता है खोया हुआ प्यार


आज का मेष राशिफल 15 अप्रैल 2026: नौकरी में तरक्की के आसार, दिन बेहद शुभ, मिल सकता है खोया हुआ प्यार | Aaj Ka Mesh Rashifal 15 April 2026: ऊर्जा को सही दिशा दें, संतुलन से मिलेगी सफलता – Hindi Oneindia



Source link

मोदी बोले- बंगाल में डर का माहौल, हिंसा चरम पर: ममता बोलीं- BJP हद पार कर रही; TMC का आरोप- EC उनके नेताओं को टारगेट कर रहा




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में डर का माहौल है और हत्या, दुष्कर्म व दंगे चरम पर पहुंच चुके हैं। राज्य में लोग काफी परेशान हैं। पीएम ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में युवा रोजगार को लेकर चिंतित हैं। सरकारी कर्मचारियों को अपने हक के लिए अदालत जाना पड़ रहा है। ममता बनर्जी ने पिंगला में चुनावी रैली में कहा कि बीजेपी बंगाल पर कब्जा करने के लिए हद पार कर रही है। इतना गंदा खेल पहले कभी नहीं देखा। लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। केंद्र सरकार ने बंगाल का पैसा रोक दिया है। उन्होंने EVM को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मशीनों की सख्ती से जांच की जाएगी। इधर, TMC ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केवल उनके नेताओं के वाहनों की खास तौर पर और सख्ती से जांच कराई जा रही है। यह सब चुनाव आयोग के टारगेटेड निर्देशों के आधार पर हो रही है। पार्टी के राज्य महासचिव कुनाल घोष ने कहा व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजे गए निर्देशों के मुताबिक फ्लाइंग स्क्वॉड को सुरक्षा प्राप्त नेताओं और मंत्रियों के वाहनों की पूरी तरह जांच करने को कहा गया है। इनमें अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह आज दार्जिलिंग पहुंचेंगे। वे यहां पर कालिम्पोंग, कर्सियांग, तराई और डुआर्स के लोगों को लेबोंग स्थित गोरखा स्टेडियम से संबोधित करेंगे। चुनाव राज्यों में कल के बड़े अपडेट्स…



Source link

Anavi Kaul: कश्मीर मूल की छात्रा अन्वी का अमेरिका में डंका, नॉर्थ कैरोलिना की टॉप वुमन लीडर्स 2026 में शामिल


अमेरिका में भारतीय मूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है, जो वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में कश्मीर मूल की छात्रा अन्वी कौल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अमेरिका की प्रतिष्ठित ड्यूक यूनिवर्सिटी में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहीं अन्वी को नॉर्थ कैरोलिना की टॉप वुमन लीडर्स 2026 की सूची में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि न केवल जम्मू-कश्मीर के लिए एक गर्व का क्षण है, बल्कि विज्ञान और तकनीक (स्टेम) के क्षेत्र में करियर बनाने वाली युवा महिलाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी है।

अकादमिक उत्कृष्टता और नेतृत्व क्षमता

अन्वी का शैक्षणिक और नेतृत्व कौशल बेमिसाल रहा है। वह वर्तमान में 4.0 के परफेक्ट जीपीए के साथ अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और अपनी इस शानदार प्रतिभा के दम पर ‘डीन लिस्ट विद डिस्टिंक्शन’ में जगह बनाए हुए हैं। शिक्षा के साथ-साथ अन्वी में गजब की नेतृत्व क्षमता भी है। वह ड्यूक इंजीनियरिंग स्टूडेंट गवर्नमेंट की सह-अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह 1,400 से अधिक अंडरग्रेजुएट छात्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। अकादमिक और नेतृत्व की इन भूमिकाओं के अलावा वह प्रैट रिसर्च फेलो, टीचिंग असिस्टेंट और पीयर सक्सेस लीडर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभा रही हैं।

बायोमेडिकल रिसर्च और इनोवेशन में योगदान

व्यापार और विज्ञान की दुनिया में आज मेडिकल इनोवेशन की काफी मांग है, और अन्वी इसी दिशा में काम कर रही हैं। वह मूसा लैब में एक अंडरग्रेजुएट शोधकर्ता के रूप में जुड़ी हुई हैं। वहां वह उन्नत बायोमेडिकल रिसर्च में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही हैं, जिसमें नवीन चिप-आधारित मॉडल का उपयोग करके किडनी की बीमारियों का बारीकी से अध्ययन किया जाता है। स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा तकनीक के क्षेत्र में उनका यह शोध भविष्य में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

अन्वी के इस शानदार सफर की नींव उनकी स्कूली शिक्षा से ही पड़ गई थी। मुंबई के प्रसिद्ध धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की पूर्व छात्रा रहीं अन्वी ने वहां भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए आईबी में 45/45 का परफेक्ट स्कोर हासिल किया था। मूल रूप से श्रीनगर से ताल्लुक रखने वाली अन्वी के पिता अविनाश कौल एक मीडिया कंपनी के सीईओ रह चुके हैं। अपनी पढ़ाई और शोध के अलावा, अन्वी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पहलों में भी सक्रिय रूप से शामिल होती हैं।



Source link

खबर हटके- 20 साल तक पेट में रहा थर्मामीटर: घसीटाराम-खोजाराम जैसे नाम बदल सकेंगे बच्चे; दुल्हन ने चेहरा दिखाने के लिए मांगे ₹90 लाख




चीन में एक व्यक्ति के पेट में 20 साल तक थर्मामीटर पड़ा रहा। वहीं, राजस्थान के स्कूलों में अब बच्चे घसीटाराम-खोजाराम जैसे अजीबोगरीब नाम बदल सकेंगे। उधर, उत्तर प्रदेश में एक दुल्हन ने चेहरा दिखाने के लिए ₹90 लाख की डिमांड कर दी। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

India-US BTA: 20 अप्रैल से अमेरिका का दौरा करेगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, नए टैरिफ और जांच पर होगी चर्चा


भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की बातचीत एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने जा रही है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और द्विपक्षीय वार्ताओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल आगामी 20 से 22 अप्रैल 2026 तक अमेरिका का दौरा करेगा। हाल ही में अमेरिका द्वारा लगाए गए नए आयात शुल्क (टैरिफ) और व्यापारिक जांच से जुड़े घटनाक्रमों के बीच इस आगामी बैठक को व्यापार जगत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

अंतरिम समझौते और टैरिफ में मिली छूट

इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच व्यापारिक मोर्चे पर कई बड़े फैसले देखने को मिले हैं। 2 फरवरी 2026 को भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की आधिकारिक घोषणा की गई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद, 7 फरवरी 2026 को दोनों देशों ने इस विषय पर एक संयुक्त बयान भी जारी किया था। इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाते हुए, अमेरिका ने 7 फरवरी को 25 प्रतिशत के अतिरिक्त यथामूल्य टैरिफ को हटा लिया था, जो कि भारतीय व्यापार के लिए एक बड़ी राहत थी। इसके अतिरिक्त, 20 फरवरी 2026 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले ने पारस्परिक टैरिफ को पूरी तरह से अमान्य कर दिया। हालांकि, इस फैसले के तहत धारा 232 वाले टैरिफ और इससे जुड़ी छूट पहले की तरह ही जारी रहेंगी।

नए अमेरिकी टैरिफ और व्यापारिक चुनौतियां

इन सकारात्मक व्यापारिक कदमों के बीच, अमेरिकी सरकार के कुछ नए फैसलों ने नई चुनौतियां भी खड़ी की हैं। 24 फरवरी 2026 से अमेरिकी सरकार ने 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 122 के तहत एक कार्यकारी आदेश  लागू किया है। इस आदेश के माध्यम से अमेरिका ने सभी देशों से आने वाले कुछ चुनिंदा उत्पादों पर 10 प्रतिशत का नया टैरिफ लगा दिया है। इसके साथ ही, अमेरिका ने व्यापार अधिनियम 1974 की धारा 301 के तहत दो नई वैश्विक जांच भी शुरू कर दी हैं, जिनका सीधा प्रभाव भारतीय निर्यात पर भी पड़ सकता है:


  • अतिरिक्त क्षमता: अमेरिका द्वारा शुरू की गई पहली जांच ‘अतिरिक्त क्षमता’ को लेकर है, जिसके दायरे में भारत सहित दुनिया की 16 अर्थव्यवस्थाएं शामिल की गई हैं।

  • जबरन श्रम: दूसरी जांच ‘जबरन श्रम’ के संवेदनशील मुद्दे पर केंद्रित है, और इस जांच में भारत समेत 60 अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया गया है।

भारत सरकार का रुख और आगे की राह

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) द्वारा इन नई जांचों के संबंध में विचार-विमर्श का अनुरोध किया गया था। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए, भारत सरकार ने अपना आधिकारिक जवाब अमेरिकी प्रशासन को सौंप दिया है। भारतीय दल की 20 से 22 अप्रैल की यह अमेरिका यात्रा द्विपक्षीय व्यापार नीतियों में स्थिरता लाने के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम है। इस वार्ता से उम्मीद की जा रही है कि नए अमेरिकी टैरिफ नियमों और व्यापारिक जांच के कारण पैदा हुई मौजूदा चिंताओं का कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा, जिससे भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक साझेदारी को एक नई दिशा मिलेगी।





Source link

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में बढ़त के साथ क्लोजिंग; सेंसेक्स 1264 अंक चढ़ा, निफ्टी 24200 के पार


घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को पूरे सत्र के दौरान हरियाली दिखी। आखिरकार सेंसेक्स 1,263.67 अंक बढ़कर 78,111.24 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 लगभग 388.65 अंक बढ़कर 24,231.30 पर पहुंचने में सफल रहा। इस तेज उछाल से बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर लगभग 458 लाख करोड़ रुपये हो गया। 


Trending Videos

इंडिगो, जोमैटो की मूल कंपनी एटर्नल, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, एल एंड टी, एशियन पेंट्स और अदानी पोर्ट्स के शेयरों में 3-4% की तेजी आई और ये सेंसेक्स के शीर्ष लाभ कमाने वाले शेयर रहे। भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ही ऐसे शेयर थे जिनके शेयरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार में यह बढ़त ऐसे समय पर आई है, जब बाजार में अस्थिरता मापने वाला इंडिया वीआईएक्स 8% से अधिक गिरकर 18.76 पर आ गया।



Source link

WPI Inflation: पश्चिम एशिया संकट और आपकी जेब, छह आसान सवालों में समझिए महंगाई का पूरा गणित


पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार और आम आदमी की जेब पर साफ दिखने लगा है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात 4.22 प्रतिशत बढ़कर 860 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है, लेकिन मार्च महीने में इसमें गिरावट दर्ज की गई है। आइए, पांच आसान सवालों और जवाबों के माध्यम से समझते हैं कि इन नए व्यापार आंकड़ों और वैश्विक संकट का आपकी जिंदगी और देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ रहा है।

सवाल: देश में अचानक थोक महंगाई क्यों बढ़ गई है?

जवाब: सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च महीने में थोक मूल्य मुद्रास्फीति (WPI) लगातार पांचवें महीने बढ़कर 3.88 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो फरवरी में 2.13 प्रतिशत थी। इस महंगाई के बढ़ने की मुख्य वजह कच्चे पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, बुनियादी धातुओं और विनिर्मित (मैन्युफैक्चर्ड) वस्तुओं की कीमतों में हुई भारी वृद्धि है। विनिर्मित उत्पादों की महंगाई दर भी फरवरी के 2.92 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 3.39 प्रतिशत हो गई है। 

सवाल: इन सब चीजों के दाम अचानक क्यों बढ़ने लगे?

जवाब: इसके पीछे सबसे बड़ा कारण पश्चिम एशिया में चल रहा संकट है। 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद पूरी दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है। देखते ही देखते कच्चे तेल के दाम लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से उछलकर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए, यानी एक महीने से भी कम समय में कीमतों में लगभग 75 प्रतिशत का भारी उछाल आया। इसी अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण भारत में मार्च के दौरान कच्चे पेट्रोलियम की थोक महंगाई दर पिछले महीने के 1.29 प्रतिशत से छलांग लगाकर सीधे 51.57 प्रतिशत हो गई।

सवाल: कच्चे तेल के दाम इतने बढ़े, तो क्या हमारे लिए पेट्रोल-डीजल भी महंगे हुए?

जवाब: आम जनता की जेब पर इस अंतरराष्ट्रीय संकट का सीधा असर न पड़े, इसके लिए सरकार ने बीच में ही राहत भरा कदम उठा लिया। 26 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर लगने वाले उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि तेल कंपनियां कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमत आम उपभोक्ताओं से न वसूलें।

सवाल: क्या इस संकट से रोजमर्रा के खाने-पीने के सामान और सब्जियों पर भी असर पड़ा है?

जवाब: थोक स्तर पर देखें तो खाने-पीने के मामले में थोड़ी राहत मिली है। थोक बाजार में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर फरवरी के 2.19 प्रतिशत से घटकर मार्च में 1.90 प्रतिशत पर आ गई है। सब्जियों की महंगाई दर में भी बड़ी गिरावट आई है और यह फरवरी के 4.73 प्रतिशत से घटकर मार्च में 1.45 प्रतिशत रह गई है।

सवाल: लेकिन क्या आम आदमी को बाजार में सामान खरीदते वक्त यह राहत मिल रही है?

जवाब: थोक बाजार में भले ही कुछ चीजों के दाम घटे हों, लेकिन आम आदमी जिस कीमत पर सामान खरीदता है (खुदरा मुद्रास्फीति या CPI), उसमें थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई मार्च में बढ़कर 3.4 प्रतिशत हो गई है, जो फरवरी में 3.21 प्रतिशत थी। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कुछ चुनिंदा खाने-पीने की चीजों के महंगे होने के कारण हुई है।

सवाल: क्या इस महंगाई से मेरे बैंक लोन या ईएमआई पर कोई असर पड़ेगा?

जवाब: भारतीय रिजर्व बैंक बैंकों की लोन और ब्याज दरें तय करने के लिए मुख्य रूप से खुदरा महंगाई (सीपीआई) पर ही नजर रखता है। खुदरा महंगाई के वर्तमान हालात को काबू में देखते हुए, आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में अपनी मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसलिए, फिलहाल आपकी ईएमआई पर इसका कोई नया असर नहीं पड़ा है।

सवाल: अर्थव्यवस्था और व्यापार के मोर्चे पर आगे की क्या उम्मीद है?

जवाब: पश्चिम एशिया की चुनौतियों के बीच व्यापार जगत के लिए एक सकारात्मक खबर भी है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने व्यापार आंकड़ों की जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मई महीने में लागू हो सकता है। इससे आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नई गति मिलने की संभावना है। वर्तमान स्थिति से स्पष्ट है कि पश्चिम एशिया के संकट ने मार्च में भारत के निर्यात और आयात दोनों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। हालांकि, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती जैसी घरेलू राहतें और मई में संभावित भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आगे के रास्ते को मजबूत बना सकते हैं।





Source link