Shreyas Iyer की बहन ने बॉयफ्रेंड से कर लिया ब्रेकअप, सरेआम बताया लव-लाइफ का कड़वा सच!
नोएडा पुलिस ने भास्कर रिपोर्टर से मारपीट की: कर्मचारियों का प्रदर्शन कवर कर रहे थे, DCP ने एक्शन नहीं लिया, पुलिसवाले का बचाव करती दिखीं
- Hindi News
- National
- Noida Protest Violence; Journalist Vs Police | Gautambudh Nagar Factory Workers
नोएडा38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नोएडा में सोमवार सुबह सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन कवरेज कर रहे पत्रकारों पर पुलिस ने लाठियां चला दीं। भास्कर रिपोर्टर साकेत आनंद से भी पुलिस ने मारपीट की है। पत्रकारों ने DCP नोएडा सेंट्रल सव्या गोयल से घटना पर नाराजगी जताई और आरोपी पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।
DCP गोयल पत्रकारों ने पत्रकारों की बात तो पूरी सुनी, लेकिन कुछ भी एक्शन नहीं लिया। वह पुलिसवालों का बचाव करती नजर आईं। इस पर नाराज पत्रकारों ने कहा- आप एक्शन नहीं लेती हैं तो हम पुलिस वाले के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे।

पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह ने भास्कर रिपोर्टर साकेत आनंद से मारपीट की।

घटना के वक्त DCP नोएडा सेंट्रल सव्या गोयल वहां मौजूद थीं। पत्रकारों ने उनसे एक्शन लेने के लिए कहा, लेकिन वह पुलिसकर्मी का बचाव करती नजर आईं।
घटनाक्रम का पूरा वीडिया देखिए…
भास्कर रिपोर्टर उदय भटनागर ने बताया आंखों देखा हाल
मैं और मेरे साथ साकेत आनंद दैनिक भास्कर के लिए नोएडा में मजदूरों का जो प्रोटेस्ट चल रहा है उसे कवर करने आए थे। कई सेक्टर में ये प्रोटेस्ट चल रहा है। मैं सेक्टर 85 में पहुंचा। यहां निनजिन कंपनी है। उसके बाहर हम प्रोटेस्ट कवर कर रहे थे। यहां पुलिस आई और कंपनी के अंदर जो अधिकारी थे उन्हें बाहर निकालने आई। उसी समय पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। हम उसकी रिकार्डिंग कर रहे थे। उन्होंने मजदूरों को गाड़ी में भरा। साकेत आनंद के ऊपर भी लाठी चलाई गई।
साकेत आनंद ने बताया कि इस पूरे इलाके में सुबह से प्रोटेस्ट चल रहा है। लगातार 3-4 दिन से प्रोटेस्ट चल रहा है। आज ILGIN कंपनी के बाहर प्रोटेस्ट चल रहा है। इसके सामने प्रोटेस्ट हुआ। बाहर आगजनी और तोड़फोड़ हुआ। जब हम वहां खड़े थे तब पुलिस आई। पपुलिस के लिए गेट खोला गया। अधिकारी अंदर फंसे थे। पुलिस के बनाए सेफ पैसेज से उन्हें बाहर लाया गया।
पुलिस ने वर्कर्स से बात करने की कोशिश की और हम जब उसे रिकार्ड कर रहे थे तो मीडिया को रिकार्ड करने से रोकागया। यानी जो मजदूरों से बात वो कर रहे थे उसे रिकार्ड करने से रोका जा रहा था। वर्कर्स बोल रहे थे कि हम नहीं थे फिर भी उनके साथ धक्का-मुक्की हुई। लाठीचार्ज शुरू कर दिया गया। मैं भी वहीं था मेरे ऊपर भी जितेंद्र कुमार नाम के पुलिस कर्मी ने लाठी चला दी।
मैंने उनके बोला कि मेरे पास आई कार्ड है मैं मीडिया से हूं। उसके बावजूद वो खींचातानी करते रहे। हमारी साथी जिस्ट की पत्रकार थी उनके साथ भी खींचतान की गई। उसके बाद पुलिस ने लगातार जवाब मांगा गया कि आप माफी मांगिये ये जिस पुलिसकर्मी ने लाठी चलाई उसके खिलाफ एक्शन लीजिए, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ किया नहीं और लगातार वर्कर्स को वैन में ले जाया गया।
पता नहीं कहां ले जाया गया । हम सुबह से उसे कवर कर रहे थे जिस पुलिसकर्मी ने लाठी चलाई उसने भी हमें सुबह से देखा था कि हम मीडिया से हैं। हम कवर कर रहे हैं। पुलिसवाले भी हमसे बात कर रहे थे। लाठी चार्ज में भी हम दूर थे लेकिन फिर भी पुलिसकर्मी भागते हुए आया और सबसे पहले मीडियाकर्मी पर लाठी चलाई। लाठी चलाकर सबसे पहले गाड़ी की तरफ भागा।
लाठी चलाने के बाद बाकी पुलिसवाले इधर उधर मारपीट करते रहे,लेकिन जिस पुलिसवाले ने लाठी मारी वो गाड़ी में गया और वहां जो लोग थे मजदूरों से भी मारपीट करने लगा। हम मीडिया से हैं ये बताने के बावजूद वो कोशिश करते रहे कि हम कवरेज न करें। जो एक मैडम थी वो भी लगातार बोल रही थी कि आपलोग वीडियो बंद करें और यहां से जाइये।

प्रदर्शन कर रहे वर्कर्स को घसीटकर बस में डालकर हिरासत में लिया गया है। फैक्ट्री के लोगों को निकालने के लिए वर्कर्स से मारपीट भी की गई है।
हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए…

नोएडा में प्रदर्शनकारियों ने एक कार शोरूम में आग लगा दी।

नोएडा में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया।

नोएडा के फेज-2 में मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी हिंसक हो गए।

गुस्साए कर्मचारियों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। उसे पलट दिया।

कर्मचारियों ने पुलिस बल पर पत्थरबाजी की। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को काबू किया जा सका।

गुस्साए लोगों को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

कर्मचारियों ने नोएडा सेक्टर 15 और 62 में सड़क जाम की। बीच सड़क पर बैठकर कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की।

नोएडा सेक्टर-57 में कर्मचारियों ने कंपनियों के दफ्तर में तोड़फोड़ की।
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, 50 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़: कर्मचारियों ने 10 गाड़ियां फूंकी, पथराव नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार सुबह हिंसक हो गया। अलग-अलग इलाकों में गुस्साए कर्मचारियों ने 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव किया। तोड़फोड़ की। हाथ में डंडे लेकर सैकड़ों पर कर्मचारी जुलूस निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वो रुकेंगे नहीं।
सबसे पहले हालात फेज-2 इलाके में खराब हुए। सुनवाई न होने से कर्मचारी उग्र हो गए। पथराव कर दिया। कई गाड़ियों और बसों को आग लगा दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनकी गाड़ी पलट दी। हालात बिगड़े तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने उन पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें…
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 April: हैदराबाद vs राजस्थान में तूफानी प्लेयर्स की फ़ौज, कौन जीतेगा मैच
Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं ‘आशा ताई’, बेटे ने दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को तलवार से टुकड़ों में काटा: शव को जलाया, JCB से गड्ढा खुदवाकर गाड़ा; बेटी बोली-पापा को रात में ले गए थे – Garoth News
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। सब्बल और तलवार से शव के टुकड़े किए। शव जलाने की कोशिश की, लेकिन नहीं जला तो जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर टुकड़ों को गाड़ दिया। मामला गरोठ थाना क्षेत्र के दुधाखेड़ी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान धनराज नाथ (39) के रूप में हुई, जो दुधाखेड़ी का रहने वाला था। पत्नी का नाम धापू बाई है। वहीं मुख्य आरोपी का नाम पंकज चौधरी (40) है। धापू-पंकज ने मिलकर मर्डर किया है। अफेयर के कारण रची हत्या की साजिश धापू बाई और पंकज चौधरी के बीच अफेयर चल रहा था, जिसकी जानकारी धनराज को लग गई थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और 10 अप्रैल की रात धनराज की हत्या कर दी। शव जलाने की कोशिश, फिर गड्ढे में दफनाया अगले दिन शनिवार को पंकज ने खेत में काम के बहाने जेसीबी बुलवाई और गड्ढा खुदवाया। पहले शव जलाने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह नहीं जला। इसके बाद टुकड़े कर गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक दिया। वारदात से जुड़ी ये 5 तस्वीरें देखिए… बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी बेटी दिलकश ने बताया- शनिवार को पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मां धापू बाई और आरोपी पंकज पर शक जताया था। पापा शुक्रवार रात 8:30 बजे घर से निकले थे। पंकज की गाड़ी से किसी कार्यक्रम में गए थे। इसके बाद उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। बेटा नीतीश योगी ने बताया- सुबह पिताजी से बात हुई थी। अगले दिन भानपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पंकज ने हत्या की है। मृतक की बहन करिश्मा ने बताया- भाई को शुक्रवार रात 8:30 से 9 बजे के बीच लेकर गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। स्थानीय बोले- आरोपी के घर पर बुलडोजर चले कमलेश राजगुरु ने आरोपी पंकज का मकान तोड़ने और मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की मांग की। रविवार रात पुलिस पूछताछ में मामला गहराया और गुमशुदगी हत्या में बदल गई। जांच में घटनाक्रम स्पष्ट हुआ। सोमवार को पुलिस ने पंकज चौधरी और धापू बाई को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर गड्ढे से शव के टुकड़े बरामद किए गए। मौके से दो तलवार और एक सब्बल भी जब्त किया गया। प्रशासन का आश्वासन गरोठ SDOP विजय कुमार यादव ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने मर्डर करने की बात स्वीकार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अन्य आरोपी शामिल होंगे, को उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। ……………………………. यह खबर भी पढ़ें निवाड़ी में मछली काटने वाली छुरी से लड़की का गला काटा मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर निवाड़ी जिले में युवती की गला काटकर हत्या की गई है। उसकी कुछ दिन में शादी होने वाली थी। मर्डर स्पॉट से 100 मीटर दूर UP के युवक की फांसी पर लटकी डेडबॉडी मिली। मामला सेंदरी थाना क्षेत्र के पूछा की पहाड़ी ढिमरपुरा का है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा
MP Board Result 2026: मार्कशीट पर नहीं दर्ज होगा सप्लीमेंट्री, नई शिक्षा नीति के तहत बदल गया दशकों पुराना नियम
Noida Kya Khula-Kya Band: फैक्ट्री वर्कर्स का उग्र प्रदर्शन, कौन से रूट ब्लॉक? स्कूल-बैंक, क्या खुला-क्या बंद?



