Home Blog Page 247

Silver Rate Today: चांदी एक झटके में 3,800 रुपये महंगी, दिल्ली से पटना तक अब ये है 100gm सिल्वर का रेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Silver Rate Today 11 April 2026: देश में चांदी की कीमतों ने एक बार फिर तेज छलांग लगाई है। अमेरिका-ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों और वैश्विक बाजार के संकेतों के बीच 11 अप्रैल 2026 को चांदी महंगी हो गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में चांदी ₹3,800 उछलकर ₹2,47,000 प्रति किलो (टैक्स सहित) पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी के वायदा भाव में हल्की तेजी दिखी और यह ₹2,43,300 प्रति किलो के करीब पहुंच गया। इससे पहले यह ₹2,43,274 पर बंद हुआ था। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक बाजार में रिटेल कीमत ₹2,60,000 प्रति किलो तक दर्ज की जा रही है।

Silver Rate Today 11 April 2026

Silver Price Today: चांदी के शहरवार ताजा भाव

🏙️ शहर 🔹 10 ग्राम (₹) 🔸 100 ग्राम (₹) 🪙 1 किलो (₹)
🔹 दिल्ली ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 मुंबई ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 कोलकाता ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 चेन्नई ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
🔹 पटना ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 लखनऊ ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 मेरठ ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 अयोध्या ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 कानपुर ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 गाजियाबाद ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 नोएडा ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 गुरुग्राम ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 चंडीगढ़ ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 जयपुर ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 लुधियाना ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 गुवाहाटी ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 इंदौर ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 अहमदाबाद ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 वडोदरा ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 सूरत ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 पुणे ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 नागपुर ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 नासिक ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 बेंगलुरु ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 भुवनेश्वर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
🔹 कटक ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
🔹 केरल ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
🔹 रायपुर ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 हैदराबाद ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000

पिछले दिन क्या रहा बाजार का हाल

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी ₹3,800 बढ़कर ₹2.47 लाख प्रति किलो पहुंच गई थी। इससे पहले यह ₹2,43,200 पर थी। यानी एक दिन में करीब 1.6% की तेजी दर्ज की गई। पूरे हफ्ते की बात करें तो चांदी लगभग ₹10,000 तक महंगी हुई, जो 4.2% की बढ़त है। वैश्विक बाजार में भी तेजी रही और स्पॉट सिल्वर करीब 1% चढ़कर $75.91 प्रति औंस पर पहुंच गया।

वायदा बाजार में क्या रहा ट्रेंड

दिलचस्प बात यह है कि जहां स्पॉट मार्केट में तेजी दिखी, वहीं वायदा बाजार में दबाव देखने को मिला। MCX पर मई डिलीवरी वाली चांदी ₹3,549 गिरकर ₹2,40,219 प्रति किलो पर आ गई। इसका कारण कमजोर मांग और ट्रेडर्स द्वारा पोजिशन कम करना बताया जा रहा है।

कैसे तय होते हैं चांदी और सोने के भाव?

भारत में चांदी और सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार का ट्रेंड, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और घरेलू मांग अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव, जैसे अमेरिका-ईरान या मध्य पूर्व के हालात, निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ाते हैं, जिससे कीमतों में तेजी आती है।



Source link

कोटा में प्रेम विवाह बना विवाद की वजह, तलवार-सरियों से परिवार पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल


कोटा. राजस्थान के कोटा शहर में प्रेम विवाह के बाद पारिवारिक विरोध ने हिंसक रूप ले लिया. आरके पुरम थाना क्षेत्र के आवली रोजड़ी गणपति विहार में 8 अप्रैल को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर लाठियों, सरियों और तलवारों से भयानक हमला कर दिया. इस तलवारबाजी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में युवक विशाल और उसकी पत्नी तनिषा के परिजनों के सिर फट गए, जिन पर टांके लगे. हमलावर अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं.

घटना की शुरुआत 24 मार्च को हुई, जब विशाल और तनिषा ने कोर्ट मैरिज कर ली. दोनों बालिग थे और प्रेम विवाह किया था. कोर्ट मैरिज के बाद तनिषा ने थाने में जाकर अपने परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने तनिषा के भाइयों और परिवार वालों को पाबंद किया था कि वे लड़के वाले पक्ष से कोई लड़ाई-झगड़ा न करें. लेकिन 8 अप्रैल को तनिषा के पिता धीरज, मां भानु, भाई रुद्रप्रताप, दीपक और मित्र राहुल समेत कई लोगों ने विशाल के घर पर हमला बोल दिया. हमलावरों ने घर में जबरन घुसकर तनिषा को बाहर निकाला. बाहर निकलते ही उन्होंने लात-घूंसे मारने शुरू कर दिए. लाठियों और सरियों से भी जमकर मारपीट की गई.

विशाल और तनिषा दोनों हुए घायल

सबसे भयानक हमला विशाल की मां पूजा पर किया गया. रुद्रप्रताप ने पूजा पर तलवार से कई वार किए. पूजा की पीठ पर कई लाठियां पड़ीं. उनके सिर में गहरी चोट आई और 11 टांके लगे. बाएं हाथ में तीन वायर डाले गए और हाथ में फ्रैक्चर हो गया. विशाल के पिता विक्की के सिर में भी 5 टांके लगे. उनके सिर पर भी गहरी चोटें आईं. विशाल और तनिषा दोनों पति-पत्नी भी घायल हुए. हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी तोड़ दिया.

पीड़ित परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

हमला इतना हिंसक था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घायल परिवार जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने पहले उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दी. पुलिस का कहना था कि पहले इलाज करवाएं, उसके बाद रिपोर्ट लिखवाई जाएगी. 9 अप्रैल की सुबह घायलों ने मेडिकल करवाने के बाद आरके पुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए. फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है. आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस की पहुंच से दूर हैं. लड़की पक्ष के लोग इंस्टाग्राम पर भी लड़के वाले परिवार को धमकियां दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है.

आरके पुरम क्षेत्र में लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर लाठी, सरिया और तलवार से हमला कर दिया

परिवार वालों ने कोर्ट मैरिज नहीं किया स्वीकार

विशाल और तनिषा दोनों बालिग थे, फिर भी परिवार ने कोर्ट मैरिज को स्वीकार नहीं किया. पुलिस द्वारा पहले दी गई पाबंदी का उल्लंघन करते हुए इस हमले को अंजाम दिया गया. आरके पुरम थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है. सभी घायलों का इलाज कोटा के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. कुछ घायलों की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने हमले में इस्तेमाल हुए हथियारों की भी तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस अब  साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी व्यक्तियों की पहचान कर रही है. हमलावरों में तनिषा के पिता धीरज, भाई रुद्रप्रताप, दीपक और अन्य शामिल बताए जा रहे हैं. अगर आरोपी पकड़े गए तो उन पर हत्या के प्रयास, हथियार से हमला और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा चल सकता है.

जानें हिंसक घटना की शुरूआत कैसे हुई

कोटा में यह हिंसक घटना कैसे शुरू हुई?

यह मामला 24 मार्च 2026 को हुए प्रेम विवाह से शुरू हुआ, जब विशाल और तनिषा ने कोर्ट मैरिज कर ली. दोनों बालिग थे, लेकिन लड़की के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. शादी के बाद तनिषा ने अपने परिवार के खिलाफ थाने में शिकायत भी दी थी. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत रहने की पाबंदी लगाई थी, लेकिन इसके बावजूद तनाव बना रहा. आखिरकार 8 अप्रैल को यह विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया और हमला कर दिया गया.

हमले में क्या-क्या हुआ और कौन घायल हुआ?

8 अप्रैल को लड़की पक्ष के लोगों ने विशाल के घर पर लाठियों, सरियों और तलवारों से हमला किया. घर में घुसकर तनिषा को बाहर निकाला गया और मारपीट शुरू कर दी गई. इस हमले में विशाल की मां पूजा गंभीर रूप से घायल हुईं, उनके सिर में 11 टांके लगे और हाथ में फ्रैक्चर हुआ. पिता विक्की के सिर में भी चोट आई. इसके अलावा विशाल और तनिषा समेत कई लोग घायल हुए. हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया.

पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है?

घटना के बाद घायलों ने 9 अप्रैल को मेडिकल करवाकर आरके पुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है. साथ ही हमले में इस्तेमाल हथियारों की भी तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस घटना का सामाजिक प्रभाव क्या पड़ रहा है?

इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेम विवाह के मामलों में इस तरह की हिंसा चिंताजनक है. कई सामाजिक संगठनों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. यह घटना समाज में पारिवारिक विरोध के खतरनाक रूप को उजागर करती है, जहां बालिग होने के बावजूद युवाओं को अपनी पसंद से शादी करने पर हिंसा झेलनी पड़ती है. इससे युवाओं में डर का माहौल भी बन रहा है.

आगे इस मामले में क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है?

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, हथियार से हमला और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है. अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. साथ ही सोशल मीडिया पर दी जा रही धमकियों की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.



Source link

सुहागरात पर ही पति ने दुल्‍हन को गैरों के हवाले किया, पांच मर्दों ने पूरी रात नोचा-खसोटा – husband cede wife to 5 friends physical relation suhagraat


होमताजा खबरदेश

सुहागरात पर पति ने दुल्‍हन को गैरों के हवाले किया, 5 मर्दों ने नोचा-खसोटा

Last Updated:

Telangana News: तेलंगाना में एक चौंकाने वाली घटना को अंजाम दिया गया है. एक शख्‍स ने शादी की रात ही अपनी नई-नवेली दुल्‍हन को गैरों के हवाले कर दिया. इन सभी ने रात में शराब पी और पीड़िता के साथ संबंध बनाए. अब राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में स्‍वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश के डीजीपी को तत्‍काल एक्‍शन लेने को कहा है.

Zoom

नवविवाहिता को शादी की रात ही पति ने पांच दोस्‍तों के हवाले कर दिया, जिन्‍होंने पीड़िता के साथ शारीरिक संबध बनाए. (सांकेतिक तस्‍वीर)

हैदराबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. यह घटना सामने आने के बाद स्‍थानीय पुलिस-प्रशासन में भी हड़कं मच गया. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पति ने सुहागरात को ही पत्‍नी को गैरों के हवाले कर दिया.

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) को निर्देश दिया है कि मामले में तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाए, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और जांच को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए. साथ ही पीड़िता की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं. आयोग ने सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है. एनसीडब्ल्यू ने अपने बयान में इस घटना को महिला की गरिमा, शारीरिक स्वायत्तता और विवाह संस्था की पवित्रता का गंभीर उल्लंघन बताया है. आयोग ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है.

क्‍या है मामला

पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्‍होंने बताया कि यह घटना उसकी शादी की रात ही हुई थी. महिला का आरोप है कि 28 जुलाई 2025 को उसने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के एक 28 वर्षीय व्यक्ति से कुकटपल्ली स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह किया था. शादी के बाद दोनों बेगमपेट के एक किराए के मकान में रहने लगे. पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी की रात उसके पति ने अपने पांच दोस्तों को घर बुलाया, जहां सभी ने शराब का सेवन किया और उन्‍हें भी जबरन शराब पिलाई गई. महिला के मुताबिक, जब वह बेहोश हो गई, तब उसके पति और उनके दोस्तों ने उनके साथ गैंगरेप किया.

सभी आरोपी फरार

शिकायत के आधार पर बेगमपेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है. इससे पहले पीड़िता ने कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था, लेकिन घटना का स्थान बेगमपेट क्षेत्र में होने के कारण मामला वहां ट्रांसफर कर दिया गया. पीड़िता कुकटपल्ली में अपनी विधवा मां और छोटी बहन के साथ रहती है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

Andhra Pradesh Crime News: शादी से ‘ना’ कहा तो सिरफिरे ने खींच ली 16 साल की बेटी जी जीभ, वेंकटेश की हैवानियत से कांपा आंध्र


Last Updated:

Andhra Pradesh Crime News: आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 16 साल की लड़की ने शादी से इनकार किया तो 19 साल के युवक ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. आरोपी लंबे समय से लड़की को परेशान कर रहा था. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कडप्पा, आंध्र प्रदेश में 16 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या. (सांकेतिक फोटो AI)

Andhra Pradesh Crime News: आंध्र प्रदेश से आई यह खबर काफी डरावनी है. यह सिर्फ एक हत्या की नहीं, बल्कि उस सोच की है जो आज भी ‘नो’ मतलब ना को स्वीकार नहीं कर पाती. 16 साल की एक लड़की ने शादी के प्रस्ताव को ठुकराया तो उसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. सवाल यह है कि आखिर कब तक बेटियों की ‘ना’ को चुनौती समझा जाएगा? यह घटना समाज के उस कड़वे सच को सामने लाती है. जहां जुनून और जुनून के नाम पर की जाने वाली हिंसा, इंसानियत को शर्मसार कर देती है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कडप्पा जिले के खाजीपेट मंडल के अग्रहारम गांव में 19 साल के युवक वेंकटेश ने एकतरफा प्रेम में पागल होकर 16 साल की नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी. लड़की ने शादी से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोग न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए.

शादी से इनकार बना मौत की वजह

  • पुलिस के मुताबिक आरोपी वेंकटेश अंजनय्या कोटाला गांव का रहने वाला है और वह लंबे समय से लड़की को परेशान कर रहा था. वह लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की ने साफ कह दिया था कि वह अपने माता-पिता की मर्जी से ही शादी करेगी. इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और आखिरकार उसने खौफनाक कदम उठा लिया.
  • घटना शुक्रवार सुबह की है जब लड़की घर में अकेली थी और उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे. इसी दौरान वेंकटेश जबरन घर में घुस आया और शादी के मुद्दे पर उससे झगड़ा करने लगा. बहस बढ़ने पर उसने अपने पास रखा चाकू निकाला और लड़की का गला रेत दिया. लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
  • घायल हालत में लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और फिर कडप्पा के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) ले जाने की तैयारी हो रही थी, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था. शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया.

आरोपी ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया?

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी वेंकटेश एकतरफा प्रेम में लड़की को लगातार परेशान कर रहा था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था. जब लड़की ने बार-बार इनकार किया और अपने माता-पिता की पसंद से शादी की बात कही, तो आरोपी इसे सहन नहीं कर पाया. गुस्से और जुनून में उसने यह खौफनाक कदम उठाया, जो एक सोची-समझी साजिश जैसा प्रतीत होता है.

घटना के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

घटना की सूचना मिलते ही खाजीपेट पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया गया. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए RIMS-कडप्पा भेजा गया और बाद में परिवार को सौंप दिया गया. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

इस घटना पर स्थानीय लोगों की क्या प्रतिक्रिया रही?

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में गहरा आक्रोश देखने को मिला. लड़की के परिवार, रिश्तेदारों और कई महिला संगठनों ने खाजीपेट में विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की और कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हैवानियत करने की हिम्मत न करे.

समाज के लिए चेतावनी

यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी है. ‘ना’ को स्वीकार करना सीखना होगा और महिलाओं की इच्छा का सम्मान करना जरूरी है. जब तक सोच नहीं बदलेगी ऐसे अपराध रुकना मुश्किल है. जरूरत है सख्त कानूनों के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता की, ताकि बेटियां सुरक्षित महसूस कर सकें.

About the Author

authorimg

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें



Source link

Vrindavan: ‘अब बोट वापस ले चलो’, नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह


Uttar Pradesh

oi-Sohit Kumar

Vrindavan Yamuna Boat Accident Reason: यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन के केसी घाट पर शुक्रवार दोपहर को हुए हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब इस घटना को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे यदि समय रहते नाविक ने मान लिया होता, तो शायद ये 10 जिंदगियां आज हमारे बीच होतीं। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे से ठीक पहले श्रद्धालुओं ने आने वाले खतरे को भांप लिया था।

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ, जब पंजाब के लुधियाना और हिसार से आए 37 श्रद्धालु वृंदावन के केसी घाट से मोटरबोट पर सवार हुए। यमुना की लहरों के बीच जब नाविक ने बोट की रफ्तार बढ़ाई, तो श्रद्धालुओं को डर लगने लगा। वहां मौजूद लोगों ने चालक से बार-बार रफ्तार कम करने की मिन्नतें कीं, लेकिन उसने अपनी महारत का हवाला देते हुए सबकी अनसुनी कर दी।

yamuna-boat-accident

नाव उस ओर बढ़ रही थी जहां यमुना रिवर फ्रंट का काम चल रहा था और पांटून पुल को बुलडोजर से हटाया जा रहा था। बिना किसी सुरक्षा घेरे के हो रहे इस काम के बीच जब बोट पहुंची, तो श्रद्धालुओं की जान हलक में आ गई।

‘अब बोट को आगे नहीं ले जाओ’

मौत को सामने देख श्रद्धालुओं ने आखिरी बार चिल्लाकर कहा था- ‘अब बोट को आगे नहीं ले जाओ, वापस ले चलो’। बोट वहां रुक भी गई थी, लेकिन चालक ने उसे मोड़ने के बजाय अचानक फिर से स्पीड बढ़ा दी। इसी दौरान तेज हवा के झोंके और अनियंत्रित रफ्तार के कारण बोट सीधे लोहे के पांटून पुल से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोट का बैलेंस बिगड़ गया और जान बचाने की जद्दोजहद में सभी यात्री एक तरफ झुक गए, जिससे नाव बीच नदी में पलट गई। चीख-पुकार के बीच स्थानीय गोताखोरों और पीएसी ने 22 लोगों को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन 10 श्रद्धालुओं की सांसें यमुना की गहराई में हमेशा के लिए थम गईं।

संबंधित विभाग के खिलाफ एक्शन की तैयारी

इस भीषण लापरवाही के बाद प्रशासन अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। पांटून पुल हटाने वाली टीम और संबंधित विभाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। देर रात तक सेना, एनडीआरएफ और ड्रोन कैमरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं।

मृतकों के नाम यहां दिए गए हैं

  • कविता रानी (49)
  • चरनजीत (40)
  • रिकेश गुलाटी
  • मधुर बहल
  • आशा रानी
  • पिंकी बहल (38)
  • अंजू गुलाटी
  • ईशान कटारिया
  • मीनू बंसल
  • सपना हंस (55)



Source link

‘अक्षय कुमार ने हमे संभाला’, क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Akshay Kumar and Lara Dutta: बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में शुमार फिल्म अंदाज आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। इस फिल्म ने ना सिर्फ शानदार कहानी दी बल्कि तीन बड़े सितारों, लारा दत्ता, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा, की केमिस्ट्री को भी यादगार बना दिया। अब, सालों बाद लारा दत्ता ने इस फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए अक्षय कुमार के बर्ताव को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं।

अक्षय कुमार क लेकर लारा दत्ता ने कही ऐसी बात
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान लारा दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत को याद करते हुए बताया कि मिस यूनिवर्स बनने के बाद उनकी पहली फिल्म अंदाज थी, जिसने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोले थे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पहले ही प्रोजेक्ट में बेहतरीन टीम मिली, जिसमें प्रोड्यूसर सुनील दर्शन और दिवंगत डायरेक्टर राज कंवर शामिल थे।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने हमें संभाला और गलत फायदा नहीं उठाया

-लारा दत्ता ने खासतौर पर अक्षय कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके लिए सिर्फ को-स्टार नहीं थे बल्कि एक गाइड, फिलॉसफर और सच्चे दोस्त साबित हुए। लारा दत्ता ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि वह और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही एक साथ इंडस्ट्री में कदम रख रही थीं। दोनों के लिए ये एक नया और अनजान सफर था।

-लारा दत्ता ने आगे कहा- उस समय ना तो उन्हें इंडस्ट्री की समझ थी और ना ही कोई खास मार्गदर्शन लेकिन अक्षय कुमार ने हमेशा मेरा साथ दिया। हम दोनों नई थीं, सपनों से भरी हुई थीं लेकिन दिशा का कोई अंदाजा नहीं था। ऐसे में अक्षय कुमार ने हमें संभाला और कभी भी हमारी स्थिति का गलत फायदा नहीं उठाया।

प्रोटेक्टिव और स्मार्ट इंसान हैं अक्षय कुमार

लारा दत्ता ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद समझदार और स्ट्रीट स्मार्ट बताया। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार न सिर्फ एक अच्छे इंसान हैं बल्कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस की गहरी समझ भी है। उन्होंने ये भी माना कि आज जब वह पीछे मुड़कर देखती हैं, तो महसूस होता है कि उस समय उन्हें सही इंसान का साथ मिला था, जिसने उन्हें सुरक्षित और सहज महसूस कराया था।

साल 2003 में रिलीज हुई थी ‘अंदाज’

जानकारी के अनुसार फिल्म ‘अंदाज’ साल 2003 में रिलीज हुई थी। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार के राज किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म का लव ट्राएंगल, गाने और तीनों कलाकारों की केमिस्ट्री ने इसे सुपरहिट बना दिया था। आज भी ये फिल्म अपने दौर की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है।

अक्षय, प्रियंका और लारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

-आपको बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं जो आगामी 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास ‘वेलकम टू जंगल’, ‘हेरा फेरी 5’ और ‘गोलमाल 5’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं।

-वहीं प्रियंका चोपड़ा जल्द ही साउथ के फेमस डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी जिसमें वह महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। लारा दत्ता की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2023 में फिल्म ‘इश्क-ए-नादान’ में देखा गया था और अब वह जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में दिखाई देंगी जिसमें वह माता कैकयी का रोल निभा रही हैं।

बॉलीवुड में कुछ रिश्ते सच्चे होते हैं

आपको बता दें कि फिल्म ‘अंदाज’ सिर्फ एक मूवी नहीं बल्कि तीन कलाकारों के करियर की मजबूत शुरुआत भी थी। लारा दत्ता के इस खुलासे ने ये साफ कर दिया है कि बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे कुछ रिश्ते सच्चे भी होते हैं और अक्षय कुमार के साथ उनका रिश्ता उसी का एक उदाहरण है।



Source link

पश्चिम बंगाल में SIR ही सबसे बड़ा मुद्दा: नई वोटर लिस्ट से CM ममता की परेशानी बढ़ी, 50 सीटों पर TMC को ज्यादा चुनौती




8 अप्रैल की सुबह बूंदाबांदी के बीच करीब सुबह 10:25 बजे तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समर्थकों के हुजूम के साथ पैदल ही हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित अपने घर से नामांकन के लिए निकलीं। गोपालनगर सर्वे बिल्डिंग तक के करीब एक किलोमीटर तक रास्ते में समर्थक जोतोई कोरो हमला, आबार जितबे बांग्लो (चाहे जितना करो हमला, फिर जीतेगा बांग्ला) के नारे लगा रहे थे। वहां CM बनर्जी ने मीडिया से कहा- राज्य के करीब 90.8 लाख (11.9%) मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जिसे उन्होंने अदालत में चुनौती देने की बात कही है। अकेले भवानीपुर सीट से 51 हजार वोट घटने का अनुमान है। दरअसल, बंगाल चुनाव में इस बार भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे पुराने मुद्दों को पीछे छोड़कर स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सबसे बड़ा विवाद बन गया है। ममता के आरोपों का जवाब देते हुए राज्य भाजपा के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि मतदाता सूची से नाम सिर्फ मुसलमानों के ही नहीं कटे हैं बल्कि राजवंशी, मतुआ और अन्य समुदायों के भी कटे हैं। जो मर गए, ट्रांसफर हो गए, उनका नाम तो सूची से हटाना ही पड़ेगा। एक्सपर्ट बोले- SIR से ममता की राह थोड़ी मुश्किल हुई पॉलिटिकल एनालिस्ट और सीनियर जर्नलिस्ट सुभाशीष मोइत्रा कहते हैं कि एसआईआर से ममता की राह थोड़ी मुश्किल अवश्य हुई है। करीब 50 सीटों पर चुनौती और बढ़ गई है, लेकिन जीत असंभव जैसी भी नहीं है। राज्य में 49 सीटों पर 90% से अधिक हिंदू वोट हैं। साल 2021 में इनमें से तृणमूल 29 और भाजपा 20 सीटें जीती थी। वहीं 25% या इससे अधिक मुस्लिम वोट वाली राज्य की कुल 146 सीटों में तृणमूल 131 सीटों पर जीती थी। मोइत्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र (जहां नगरीय निकाय नहीं है) की करीब 163 सीटें (इन सीटों में मुस्लिम आबादी वाली व 90% हिंदू आबादी वाली कुछ सीटें शामिल हैं) में तृणमूल को 126 सीटें मिली, जबकि भाजपा 36 में सफल हुई थी। SIR के बाद मुस्लिम वोट ममता बनर्जी के पक्ष में और अधिक ताकत के साथ जुटेगा। मोइत्राग ने कहा कि मुर्शिदाबाद की बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी उम्मीदवार हैं, जबकि मालदा मालतीपुर से मौसम नूर लड़ रही हैं। कांग्रेस यही दो सीट जीत सकती है। बाकी सीटों पर वामपंथी पार्टियाें के साथ वे कुछ खास वोट काटने या भाजपा को फायदा पहुंचाने की स्थिति में नहीं होंगी। सिर्फ 5 साल में भाजपा 10% से 38% पर पहुंची शहरी क्षेत्रों में ममता के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी सीनियर जर्नलिस्ट शंखदीप दास कहते हैं कि शहरी क्षेत्रों में ममता सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी स्पष्ट नजर आती है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ममता सरकार अपनी योजनाओं के कारण मजबूत है। सबसे बड़ी बात है कि वे हर वर्ग महिला, युवा, किसान, श्रमिक, बेरोजगार, मजदूर, बुजुर्गों को कवर करने के लिए उससे संबंधित कोई न कोई योजना अवश्य चला रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन योजनाओं का बहुत प्रभाव पड़ा है। लक्ष्मी भंडार योजना के तहत राज्य की 2.21 करोड़ महिलाओं को आर्थिक मदद दी है। दुआरे सरकार (दरवाजे पर सरकार) जैसे मॉडल से लोग जुड़े हैं। निर्वाचन आयोग भाजपा आयोग बन गया तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रिजू दत्ता ने कहा कि एसआईआर सबसे बड़ा मुद्दा हो गया है। निर्वाचन आयोग भाजपा आयोग बन गया है। लग रहा है जैसे बंगाल की 294 सीटों पर ज्ञानेश कुमार ही भाजपा के उम्मीदवार हैं। इनके पास पूरे बूथ पर लड़ने के लिए कार्यकर्ता भी नहीं हैं। वहीं संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि राज्य में मुर्शिदाबाद को छोड़कर हर जिले में हिंदू आबादी घट गई है। गुजरात के बाद बंगाल ही ऐसा राज्य है, जहां हिंदू सर्वाधिक 68% भाजपा को वोट देते हैं। इन सबसे दूर, राज्य की राजनीति में छह दशकों पर तक सत्ता में रही कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां इस बार अलग-अलग और सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य के करीब 85 हजार बूथों में से हमने 65 हजार से अधिक बूथों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर दी है, जो बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2021 के बाद से हमारे 321 कार्यकर्ता मारे गए हैं। भयमुक्त चुनाव हुए तो हमारी जीत तय है। …………………….. यह खबर भी पढ़ें… शाह बोले- ममता भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं: लोगों की परेशानी की परवाह नहीं; ममता बोलीं- सांप पर भरोसा करना, BJP पर नहीं गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के देबरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ममता बनर्जी बंगाल के लोगों की चिंता नहीं करती हैं। उन्हें बस भतीजे अभिषेक बनर्जी को अगला सीएम बनाने में दिलचस्पी है। उधर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नॉर्थ 24 परगना के टेंटुलिया में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन BJP पर नहीं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Gold Rate Today: 17,000 महंगा हो चुका सोना! 22K और 18K का क्या है ताजा भाव? खरीदारी से पहले जानें ये अपडेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Rate Today 11 April 2026: देश में सोने की कीमतों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। एक दिन की हल्की गिरावट के बाद 11 अप्रैल 2026 को गोल्ड रेट में फिर तेजी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,52,510 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह ₹1,52,360 पर ट्रेड कर रहा है।

साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोना ₹17,132 महंगा हो चुका है, वहीं चांदी में भी ₹9,514 की तेजी दर्ज की गई है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए यह समय बेहद अहम हो गया है।

Gold Rate Today 2026

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,52,510 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट ₹1,39,810 पर है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,360 और 22 कैरेट ₹1,39,660 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा है, जहां 24 कैरेट ₹1,54,100 और 22 कैरेट ₹1,41,260 तक पहुंच गया है। पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें मुंबई के बराबर ही बनी हुई हैं।

Gold Price In India 2026: देश के 20 बड़े शहरों में गोल्ड रेट (11 अप्रैल 2026)

🏙️ शहर 🟡 24 कैरेट (₹/10g) 🟠 22 कैरेट (₹/10g) 🔸 18 कैरेट (₹/10g)
🔹 दिल्ली ₹1,52,510 ₹1,39,810 ₹1,13,130
🔹 मुंबई ₹1,52,360 ₹1,39,660 ₹1,13,000
🔹 कोलकाता ₹1,52,360 ₹1,39,660 ₹1,13,000
🔹 चेन्नई ₹1,54,100 ₹1,41,260 ₹1,14,200
🔹 बेंगलुरु ₹1,52,360 ₹1,39,660 ₹1,13,000
🔹 पुणे ₹1,52,360 ₹1,39,660 ₹1,13,000
🔹 हैदराबाद ₹1,52,360 ₹1,39,660 ₹1,13,000
🔹 अहमदाबाद ₹1,52,410 ₹1,39,710 ₹1,13,050
🔹 जयपुर ₹1,52,510 ₹1,39,810 ₹1,13,130
🔹 लखनऊ ₹1,52,510 ₹1,39,810 ₹1,13,130
🔹 चंडीगढ़ ₹1,52,510 ₹1,39,810 ₹1,13,130
🔹 भोपाल ₹1,52,410 ₹1,39,710 ₹1,13,050
🔹 पटना ₹1,52,410 ₹1,39,710 ₹1,13,050
🔹 नागपुर ₹1,52,360 ₹1,39,660 ₹1,13,000
🔹 इंदौर ₹1,52,410 ₹1,39,710 ₹1,13,050
🔹 सूरत ₹1,52,410 ₹1,39,710 ₹1,13,050
🔹 वडोदरा ₹1,52,410 ₹1,39,710 ₹1,13,050
🔹 कोच्चि ₹1,52,360 ₹1,39,660 ₹1,13,000
🔹 भुवनेश्वर ₹1,52,360 ₹1,39,660 ₹1,13,000
🔹 रांची ₹1,52,410 ₹1,39,710 ₹1,13,050

चांदी भी दौड़ी, ₹2.60 लाख के पार पहुंचा भाव (Silver Rate In India)

सोने के साथ-साथ चांदी में भी तेजी लौटी है। 11 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव ₹2,60,100 प्रति किलो पहुंच गया है। एक दिन पहले यह ₹2,47,000 था, यानी ₹3,800 की उछाल दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,777.17 प्रति औंस और चांदी $75.91 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

2026 में अब तक कितना महंगा हुआ सोना-चांदी

इस साल की शुरुआत से ही सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब ₹1.33 लाख था, जो अब ₹1.50 लाख के पार पहुंच गया है।

29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख और चांदी ने ₹3.86 लाख का ऑलटाइम हाई बनाया था। हालांकि, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव के बाद कीमतों में गिरावट भी आई और पिछले 42 दिनों में सोना ₹8,770 और चांदी ₹26,766 तक सस्ती हुई थी।

कैसे तय होते हैं सोने-चांदी के भाव?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और मांग-आपूर्ति सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की चाह भी कीमतों को प्रभावित करती है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

पहला, हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें, ताकि शुद्धता की गारंटी रहे।
दूसरा, खरीदारी से पहले अलग-अलग स्रोतों से उस दिन का भाव जरूर जांच लें, क्योंकि 24K, 22K और 18K के रेट अलग-अलग होते हैं।



Source link

लखनऊ में दुबई से आ रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग: 154 यात्री थे, काठमांडू में मौसम खराब होने पर उतारा; डेढ़ घंटे बाद रवाना – Lucknow News




लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह दुबई से काठमांडू जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। काठमांडू में मौसम खराब होने पर वहां लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। उसके बाद पायलट ने लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को कॉल किया और लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान को सुबह 8:22 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। फ्लाई दुबई की फ्लाइट (एफजेड-1133) में 154 यात्री सवार थे। तकनीकी टीम ने विमान की जांच की। अब उसमें ईंधन भरा गया। करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 10 विमान को काठमांडू के लिए रवाना कर दिया गया। फ्लाई दुबई की विमान सेवा मध्य पूर्व, यूरोप में भी फ्लाई दुबई के टिकट अन्य कंपनियों की अपेक्षा किफायती माने जाते हैं। 2008 में दुबई सरकार के सहयोग से यह कंपनी शुरू की गई थी। इसका मुख्यालय दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर है। फ्लाई दुबई मध्य पूर्व, एशिया, यूरोप, अफ्रीका के कई शहरों के लिए विमान सेवा चला रही है। भारत के कई शहरों से भी इसकी सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। 31 मार्च को भी कराई थी इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में इससे पहले 31 मार्च को एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। फ्लाइट पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट यूपी के अंबेडकरनगर के ऊपर थी, तभी पायलट के केबिन में धुआं महसूस हुआ। उस समय फ्लाइट 36 हजार फीट की ऊंचाई पर थी। पायलट ने धुआं महसूस होते ही लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेडे कॉल किया। मेडे कॉल के बाद यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क उपलब्ध करा दिए गए। लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति लेकर फ्लाइट को शाम 5:17 बजे सुरक्षित लैंड कराया। ———————– ये खबर भी पढ़िए- मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO : 2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी मिर्जापुर में शनिवार सुबह सवा 7 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। (पूरी खबर पढ़िए)



Source link

Jhunjhunu Conversion Controversy | झुंझुनूं में धर्म परिवर्तन के प्रयास पर हंगामा


Last Updated:

Jhunjhunu Conversion Controversy: झुंझुनूं के काजड़ा गांव में जवाहर नवोदय विद्यालय की एक शिक्षिका पर ईसाई धर्म में धर्मांतरण के प्रयास का आरोप लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षिका घर-घर जाकर हिंदू धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक बातें कहती थी और बीमारियों से मुक्ति का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करती थी. शुक्रवार को ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और ‘हीलिंग मिरेकल्स’ मैगजीन दिखाते हुए विरोध जताया. पुलिस की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ, लेकिन ग्रामीणों ने कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

झुंझुनूं में धर्म परिवर्तन के प्रयास पर हंगामा

Jhunjhunu Conversion Controversy: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ उपखंड स्थित काजड़ा गांव में शुक्रवार को धर्मांतरण के कथित प्रयास को लेकर जबरदस्त तनाव देखा गया. ग्रामीणों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की एक शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह पिछले काफी समय से गांव में सक्रिय है और घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही है. ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित महिला हिंदू महिलाओं और ग्रामीणों को आर्थिक सहायता, बीमारियों से मुक्ति और विभिन्न कष्टों के निवारण का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रही है.

घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार को जब महिला एक मकान में इसी तरह की धार्मिक चर्चा कर रही थी, तब ग्रामीणों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि नवोदय विद्यालय के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए. प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘हीलिंग मिरेकल्स’ नामक मैगजीन थी, जिसे वे साक्ष्य के तौर पर दिखा रहे थे. एक स्थानीय युवक ने आरोप लगाया कि शिक्षिका ने उसे मूर्ति पूजा छोड़ने और हिंदू देवी-देवताओं के प्रति भ्रामक बातें कहकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया. महिला ने दावा किया कि ‘हीलिंग पॉवर’ के जरिए वह उनकी सभी समस्याएं दूर कर सकती है.

पुलिस प्रशासन और स्कूल प्रबंधन का रुख
मामले की गंभीरता को देखते हुए पिलानी सीआई चंद्रभान पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया. हालांकि, ग्रामीण और हिंदूवादी संगठन संबंधित शिक्षिका की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. इधर, स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें शिकायत मिल चुकी है, लेकिन वे उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद ही कोई प्रशासनिक कदम उठा सकते हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह के अभियानों के जरिए गांव के भोले-भाले लोगों को गुमराह किया जा रहा है.

दो घंटे चला धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी
देर रात तक चले हंगामे के बाद सीआई चंद्रभान ने मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने करीब दो घंटे से चल रहा अपना धरना समाप्त किया. ग्रामीणों और संगठनों ने प्रशासन को दो-तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में शिक्षिका के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी दिनों में पूरे जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें



Source link