Home Blog Page 266

‘TMC को दो टूक’, चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी के लिए शेयर की पोस्‍ट, ऐसा क्‍या लिखा जो मच गया बवाल?


India

oi-Bhavna Pandey

West Bengal Chosen 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच बुधवार को चुनाव आयोग की एक पोस्‍ट ने नया भूचाल ला दिया है। भारतीय चुनाव आयोग ने अपने एक्स पोस्ट में साफ कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव “भय, हिंसा, धमकी, प्रलोभन, छापा, बूथ और सोर्स जामिंग रहित” होंगे। साथ ही तृणमूल कांग्रेस को एकदम ‘दो टूक’ संदेश भी भेजा गया।

आयोग ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) को चेतावनी दी कि नियमों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस ट्वीट ने तुरंत ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर चर्चा का नया दौर शुरू कर दिया।

West Bengal Chosen 2026

ममता की TMC की चुनाव आयोग ने क्‍यों बोली ये बात?

सूत्रों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और टीएमसी प्रतिनिधिमंडल की बैठक में टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कथित तौर पर ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए आयोग को बोलने से रोका। आयोग ने उन्हें बैठक कक्ष की गरिमा बनाए रखने का अनुरोध किया, लेकिन ओ’ब्रायन ने कहा, “हम यहां आपकी बात सुनने के लिए नहीं आए हैं।” इसके बाद प्रतिनिधिमंडल बैठक छोड़ गया।

चुनाव आयोग ने अपनी पोस्‍ट में क्‍या-क्‍या लिखा?

इस पूरी घटना के तुरंत बाद आयोग ने हिंदी और अंग्रेजी में लिखी जो अब 35 लाख से अधिक बार देखी जा चुकी है। पोस्‍ट में लिखा, चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव: भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे।

चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक

पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव:
भय रहित,
हिंसा रहित,
धमकी रहित,
प्रलोभन रहित,
छापा रहित,
बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे

ECIs Straight-talk to Trinamool Congress

This time, the Elections in West Bengal would surely be :… pic.twitter.com/p5fM8Uu337

— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 8, 2026 “>

टीएमसी हुई आगबबूला, केजरीवाल- अखिलेश भी कूद

टीएमसी ने पोस्ट को झूठा बताते हुए कहा कि आयोग से केवल सामान्य सवाल किए गए और उन्हें कोई धमकी नहीं दी गई। सांसद सागारिका घोष ने इसे “सरासर झूठ” करार दिया। वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आयोग पर सीधे भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया, और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे “एथिकली करप्ट इंस्टीट्यूशन” कहा।

पश्चिम बंगाल में क्‍या है चुनावी समीकरण और क्‍या है चुनौती?

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, और मतगणना 4 मई को। आयोग की सख्ती और टीएमसी की हंगामाखेज़ी के बीच यह चुनाव राजनीतिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील बन गया है। अब सवाल ये है कि क्या टीएमसी अपनी पुरानी चालाकी से बाज आएगी, या आयोग की चेतावनी का असर दिखाई देगा।





Source link

DC vs GT: 9 साल का सूखा खत्म, 3273 दिन बाद हुआ ये करिश्मा! वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़ किया कमाल


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026 DC vs GT, Washington Sundar: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चौके-छक्कों की बौछार देखने को मिली। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने अपने आईपीएल डेब्यू के करीब 9 साल बाद करियर की पहली फिफ्टी जड़ी। सुंदर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 32 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसने गुजरात को 210 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

2017 में डेब्यू 9 साल बाद पहला अर्धशतक (IPL 2026 DC vs GT, Washington Sundar)

वॉशिंगटन सुंदर ने अपना आईपीएल सफर 22 अप्रैल 2017 को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से शुरू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन अर्धशतक का जादुई आंकड़ा हमेशा उनसे दूर रहा। इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर 49 रन था, जो उन्होंने 2025 में हैदराबाद के खिलाफ बनाया था।

DC vs GT 1

कप्तान गिल के साथ शानदार साझेदारी

दिल्ली के खिलाफ बुधवार को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़कर अपना सूखा खत्म किया। सुंदर की इस पारी की सबसे बड़ी खासियत कप्तान शुभमन गिल (70) के साथ उनकी तालमेल रही। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 60 गेंदों में 104 रनों की साझेदारी की। जहां गिल ने एक छोर संभाले रखा, वहीं सुंदर ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया, जिससे दिल्ली के गेंदबाज दबाव में आ गए।

बटलर और सुंदर का डबल धमाका

गुजरात की पारी में सिर्फ सुंदर ही नहीं चमके, बल्कि जोस बटलर ने भी इतिहास रचा। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए और टी20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे किए। वे वेस्टइंडीज के बाहर दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इन तीन अर्धशतकों (गिल, सुंदर, बटलर) के दम पर गुजरात ने 20 ओवर में 210/4 का स्कोर खड़ा किया।



Source link

Hormuz Tension: ‘अनुमति लो, वरना उड़ा देंगे’, US-Iran Ceasefire के बावजूद ईरान ने टैंकरों को दी कड़ी चेतावनी


International

oi-Divyansh Rastogi

Strait of Hormuz Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आज सुबह भारतीय समयानुसार 4 बजे घोषित 14 दिन के युद्धविराम के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बरकरार है। ईरानी नौसेना ने खाड़ी में फंसे अंतरराष्ट्रीय टैंकरों और जहाजों को साफ चेतावनी दे दी है कि पूर्व अनुमति लो, वरना निशाना बनाकर नष्ट कर देंगे।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कई शिपिंग कंपनियों को ईरान की तरफ से यह सीधा संदेश मिला है कि समुद्र में जाने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया जाएगा।

Strait of Hormuz Tension

Ceasefire के बाद भी क्यों नहीं खुला होर्मुज?

दिन की शुरुआत इस खबर से हुई थी कि ईरान 2 हफ्ते के लिए जलडमरूमध्य खोल रहा है, जिसके बाद ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था कि सशस्त्र बलों के साथ समन्वय और तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित आवागमन संभव होगा। लेकिन अब ईरानी नौसेना ने कोई ढील नहीं दी। नियंत्रण पूरी तरह बरकरार है।

वैश्विक शिपिंग ऑपरेटर अब उलझन में हैं। डेनिश कंपनी माएर्स्क ने कहा कि युद्धविराम से कुछ अवसर खुल सकते हैं, लेकिन अभी पूर्ण समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई है। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

ईरान का रुख सख्त, सिर्फ अस्थायी सीजफायर नहीं मंजूर

ईरान ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह केवल व्यापक शांति समझौते के तहत जलडमरूमध्य खोलेगा। इसमें अमेरिका-इजरायल से कोई हमला न करने की लिखित गारंटी चाहिए। अभी केवल मित्र देशों के जहाजों को ही अनुमति मिल रही है। लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस के प्रधान संपादक रिचर्ड मीड का बयान कि सीजफायर से स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। ईरान का नियंत्रण बरकरार है। अनुमति नहीं तो आवागमन नहीं।

ये तनाव कितना गंभीर है?

  • दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग: होर्मुज से रोजाना 20% वैश्विक तेल सप्लाई गुजरती है। बंदी जारी रहने से तेल की कीमतें फिर से आसमान छू सकती हैं।
  • फंसे हुए जहाज: संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को युद्ध शुरू होने के बाद से लगभग 2,000 जहाज और 20,000 नाविक खाड़ी में फंसे हुए हैं।
  • पाकिस्तान-चीन का रोल: तीन ईरानी अधिकारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि ईरान ने पाकिस्तान के सीजफायर प्रस्ताव को इसलिए स्वीकार किया, क्योंकि चीन ने अंतिम समय में हस्तक्षेप कर तनाव कम करने की सलाह दी। नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने भी मंजूरी दी।
  • ट्रंप का ड्रामा: ट्रंप ने बार-बार अल्टीमेटम दिए, समयसीमा बढ़ाई और ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि ‘अगर समझौता नहीं हुआ तो एक पूरी सभ्यता आज रात नष्ट हो जाएगी… या फिर कुछ क्रांतिकारी रूप से अद्भुत हो सकता है।’

भारत के लिए क्या मायने रखता है?

  • तेल आयात पर निर्भर भारत को महंगाई का खतरा।
  • अगर होर्मुज 14 दिन भी बंद रहा तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं।
  • शिपिंग रूट प्रभावित होने से व्यापार पर असर।

अभी की स्थिति ये है कि Ceasefire तो हो गया, लेकिन होर्मुज अभी भी बंद। ईरान कह रहा है कि अनुमति लो या घर जाओ। अगले 48 घंटे में अगर कोई नया समझौता नहीं हुआ तो तेल बाजार में भारी उथल-पुथल संभव है।



Source link

Super El Nino क्या है? क्‍या भारत पर होगा इसका असर, इसके कारण पड़ेगी भयंकर गर्मी?


India

oi-Bhavna Pandey

What is Super El Nino? अप्रैल में जब भीषण गर्मी पड़ती है, तब उत्‍तर भारत के कई राज्यों में अचानक आंधी-पानी भी आ जाता है और धीरे-धीरे ऐसा लग रहा है कि क्लाइमेट चेंज अपने भयावह रूप में हमारे मौसम को प्रभावित कर रहा है। वहीं गर्मी का मौसम आते ही चर्चा शुरू हो गई है कि इस साल Super El Nino बन सकता है। लेकिन ये El Nino आखिर है क्या? और इसका हमारे दिन-प्रतिदिन के मौसम पर क्या असर पड़ सकता है? चलिए, आसान शब्दों में जानते हैं कि ये फेनोमिना क्या है और कैसे हमारे मौसम की कहानी बदल सकता है।”

What is Super El Nino

Super El Nino क्या है?

पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ सीमा जावेद ने oneindia को बताया एल नीनो एक प्राकृतिक मौसम चक्र है। जब प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्से का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है, तब ये घटना होती है। आम तौर पर वायुमंडल की हवाएं गर्म पानी को दक्षिण-पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया की तरफ धकेलती हैं और दक्षिण अमेरिका के पास ठंडा पानी ऊपर आता है। एल नीनो के समय ये हवाएं कमजोर हो जाती हैं और गर्म पानी पूरे प्रशांत महासागर में फैल जाता है।

What is Super El Nino

Super El Nino का दुनिया भर में क्‍या होगा असर?

जब पानी गर्म होता है, तो उसके ऊपर हवा उठती है और बारिश ज्यादा होती है। इसी बीच भारतीय महासागर और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में हवा नीचे गिरती है, जिससे वहां बारिश कम और तापमान बढ़ जाता है। एल नीनो की वजह से दुनिया के कई हिस्सों में असामान्य मौसम देखने को मिल सकता है, जैसे तूफान, सूखा या अत्यधिक बारिश।

What is Super El Nino

Super El Nino का भारत पर क्‍या होगा असर?

भारत में एल नीनो के सालों में गर्मी ज्यादा और मानसून कमजोर रहने की संभावना बढ़ जाती है। हमारे मानसून को समुद्र और जमीन के तापमान के अंतर से ताकत मिलती है। एल नीनो के दौरान ये संतुलन बिगड़ जाता है। नतीजा: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी की लहरें ज्यादा और मानसून में बारिश कम।

क्या है भविष्य की संभावना?

वैज्ञानिकों की नई रिपोर्ट के अनुसार, जून तक महासागर और वायुमंडल पूरी तरह से जुड़ सकते हैं। इसका मतलब है कि इस साल एक “मजबूत एल नीनो” बन सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो दुनिया भर का मौसम प्रभावित हो सकता है। अटलांटिक में तूफान कम और पश्चिमी प्रशांत में टाइफून ज्यादा हो सकते हैं। इसके अलावा, भारत में गर्मी की लहरें और मानसून की कमी की संभावना भी बढ़ जाएगी।



Source link

DC vs GT: दिल्ली में ‘जोस द बॉस’ का कहर, 1 ओवर में कुटे 23 रन, 600वां टी-20 छक्का जड़ रचा इतिहास


IPL 2026 के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री? मास्टर प्लान तैयार



Source link

Iran Vs America: अब चीन के खिलाफ एक्शन की तैयारी में ट्रंप, कहा- ईरान को हथियार देने वालों पर 50% जुर्माना


International

oi-Sumit Jha

Iran Vs America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है, जिससे पूरी दुनिया की राजनीति गरमा गई है। ट्रंप का कहना है कि ईरान में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं और वह अमेरिका की कड़ी शर्तों को मानने के लिए तैयार है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ईरान अब यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) बंद करेगा।

ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर ईरान अपनी राह सुधारता है, तो अमेरिका उसके साथ मिलकर काम करेगा और प्रतिबंधों में ढील देगा। हालांकि, उन्होंने उन देशों को सख्त चेतावनी दी है जो ईरान को हथियार सप्लाई कर रहे हैं।

trump iran statement 50 percent tariff

Tariff on Iran Arms: हथियार देने वालों पर 50% टैरिफ की मार

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साफ शब्दों में कहा कि जो भी देश ईरान को हथियार बेचेगा, अमेरिका उस पर 50% का भारी टैरिफ लगाएगा। इसका सीधा मतलब है कि उस देश से अमेरिका आने वाला हर सामान दोगुना महंगा हो जाएगा। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी देश को कोई छूट नहीं दी जाएगी। यह कदम उन देशों की कमर तोड़ने के लिए उठाया गया है जो ईरान की सैन्य ताकत बढ़ाकर क्षेत्र में तनाव पैदा कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं: US Iran Ceasefire: सीजफायर की निकली हवा! ईरान की रिफाइनरी पर भीषण अटैक, तेहरान के पलटवार से दहला कुवैत-बहरीन

US China Trade War: चीन की ओर सीधा इशारा

ट्रंप का यह बयान सीधे तौर पर चीन की ओर इशारा माना जा रहा है। चीन और ईरान के व्यापारिक रिश्ते काफी गहरे हैं और अमेरिका को अंदेशा है कि चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई कर सकता है। 50% टैरिफ की धमकी देकर ट्रंप ने बीजिंग को चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान की मदद की, तो उसे अमेरिका के साथ व्यापार में बहुत बड़ा नुकसान उठाना होगा। इससे वैश्विक बाजार में हलचल मचना तय है।

ये भी पढे़ं: Hormuz Strait Shipping: होर्मुज स्ट्रेट में खत्म हुआ डर! जहाजों का आवागमन शुरू, अब सस्ता होगा पेट्रोल?

यूरेनियम संवर्धन पर पूरी तरह रोक

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान में यूरेनियम का संवर्धन नहीं होगा और परमाणु अवशेषों को जमीन से खोदकर निकाला जाएगा। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका सैटेलाइट के जरिए ईरान के परमाणु ठिकानों पर पल-पल की नजर रख रहा है। फिलहाल वहां किसी भी गतिविधि को छेड़ा नहीं गया है। अगर ईरान इन शर्तों पर टिका रहता है, तो अमेरिका उसके साथ नए सिरे से दोस्ती की शुरुआत करेगा।

ये भी पढे़ं: Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील

15 शर्तों पर बातचीत और प्रतिबंधों में राहत

ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के सामने कुल 15 शर्तें रखी हैं, जिनमें से कई पर दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी है। अब बातचीत इस बात पर हो रही है कि ईरान पर लगे कड़े प्रतिबंधों को कैसे कम किया जाए और व्यापारिक टैरिफ में कितनी कटौती हो। ट्रंप का लक्ष्य ईरान को आर्थिक मुख्यधारा में वापस लाना है, लेकिन इसके लिए उन्होंने परमाणु हथियारों के मोह को पूरी तरह छोड़ने की शर्त अनिवार्य रखी है।



Source link

खड़गे बोले- भाजपा जहरीले सांप जैसी: चुनाव आयोग से शिकायत, FIR की मांग; शाह बोले- वोटर जवाब देंगे, कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिखेगी


  • Hindi News
  • National
  • EC Complaint, FIR Demand: Shah Says Voters Will Respond, Congress Invisible

नई दिल्ली40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7 अप्रैल को असम में भाजपा और आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया था।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाजपा-आरएसएस की जहरीले सांप से तुलना करने पर शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचा। भाजपा की मांग है कि खड़गे के भड़काऊ बयानों को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाए। इसके साथ ही उन्हें भाषण देने से रोका जाए।

दरअसल 7 अप्रैल को असम में एक रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा था कि अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं और जहरीला सांप आ जाए तो नमाज छोड़कर उसे मारना है, यह कुरान में कहा गया है। यह आरएसएस और बीजेपी जहरीले सांप हैं इनको नहीं मारेंगे तो आप बचेंगे नहीं।

खड़गे के इस बयान पर अमित शाह ने मंगलवार को ही पलटवार किया था। शाह ने कहा था कि जनता इस बयान का जवाब वोट से देगी और 9 अप्रैल के बाद कांग्रेस दूरबीन से भी नजर नहीं आएगी।

चुनाव आयोग को लिखित शिकायत का लेटर…

खड़गे के बेटे बोले- सांप को हर कोई मारता ही है, पालता नहीं

कर्नाटक सरकार में मंत्री और मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने बुधवार को अपने पिता के कमेंट का समर्थन किया। प्रियांक ने कहा कि उन्होंने (मल्लिकार्जुन खड़गे ने) क्या कहा है? उन्होंने कहा कि अगर किसी को जहरीला सांप दिखे तो उसे मार दें। अगर आपको कोई जहरीला सांप दिखे, तो क्या आप उसे दूध पिलाकर पालेंगे-पोसेंगे, या उसे भगा देंगे?

5 अप्रैल: खड़गे ने गुजरात के लोगों को अनपढ़ कहा, फिर माफी मांगी

खड़गे ने 5 अप्रैल को केरल के इडुक्की में कहा था कि राज्य के लोग ‘पढ़े-लिखे और समझदार’ हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, जबकि गुजरात और कुछ अन्य जगहों के लोग ‘अनपढ़’ हैं।

हालांकि खड़गे ने बुधवार को गुजरातियों से जुड़े विवादित बयान पर खेद जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मेरे बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया। मैं शब्दों पर खेद व्यक्त करता हूं।

screenshot 2026 04 08 210625 1775662586

खड़गे के पिछले 3 विवादित बयान…

8 जुलाई, 2025- खड़गे ने कहा बीजेपी ने मुर्मू और कोविंद को राष्ट्रपति तो बनाया, पर क्या इसलिए कि वह हमारी जमीन, जंगल और पानी छीन सकें? उन्होंने यह सब आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए किया है। BJP बोली बयान बेहद अपमानजनक और आदिवासी-दलित विरोधी है। खड़गे बिना शर्त माफी मांगे।

6 मई, 2025- खड़गे ने कहा पीएम मोदी को हमले से तीन दिन पहले ही इंटेलिजेंस रिपोर्ट मिल गई थी, इसीलिए उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया। लेकिन आम जनता को कोई चेतावनी क्यों नहीं दी गई? BJP बोली बयान पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना है और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। खड़गे को माफी मांगनी चाहिए।

20 मई, 2025- खड़गे ने कहा ऑपरेशन सिंदूर कोई बड़ी बात नहीं। यह तो एक छुटपुट युद्ध है। BJP बोली ये भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का अपमान है। खड़गे को हमारे वीर जवानों से माफी मांगनी चाहिए।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

पवन खेड़ा ने तेलंगाना HC में अग्रिम जमानत अर्जी दी: एक दिन पहले असम पुलिस ने दिल्ली आवास पर छापेमारी की

gifs121775654915 1775663388

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने उनके खिलाफ FIR करवाई है। दरअसल खेड़ा ने 5 अप्रैल को हिमंता की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

DHONI की CSK में खेलने के लिए खतरनाक खिलाड़ी हुआ फिट! अब होगी चौके-छक्कों की बौछार? VIDEO


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026 CSK Team News: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के शुरुआती सीजन में लगातार तीन हार झेल रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अच्छी खबर आई है। दक्षिण अफ्रीकी आक्रामक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी की पुष्टि कर दी है। वे 11 अप्रैल (शनिवार) को चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे ब्रेविस (IPL 2026 CSK Team News)

ब्रेविस की उपलब्धता की जानकारी एक गेम शो के दौरान सामने आई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शो में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे भी मौजूद थे। जब ब्रेविस से फैंस के लिए मैसेज देने को कहा गया तो उन्होंने इसकी जानकारी दी। ब्रेविस ने मुस्कुराते हुए कहा कि आप सभी से 11 तारीख को मिलते हैं। हर मैच और हर जगह जहां हम खेलते हैं। इस बयान ने चेन्नई के मायूस फैंस में नई जान फूंक दी है।

IPL 2026 1

चेन्नई सुपर किंग्स को पहली जीत की तलाश

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। टीम अपने पहले तीनों मैच हार चुकी है और -2.517 के नेट रन रेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे (10वें स्थान पर) है। टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चोट के कारण शुरुआती 6 मैचों से बाहर हैं। उनकी अनुपस्थिति में मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आ रहा है।

ब्रेविस के आने से टीम को होगा फायदा

शुरुआती तीन मैचों से चोट के कारण बाहर रहे ब्रेविस के आने से टीम को वह आक्रामकता मिलेगी। जिसकी कमी अब तक खल रही थी। उन्हें बेबी एबी कहा जाता है क्योंकि वे मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलने में माहिर हैं। शनिवार को होने वाला मुकाबला सीएसके के लिए करो या मरो जैसा होगा। दिल्ली कैपिटल्स इस वक्त अच्छी लय में है, जबकि चेन्नई को अपनी पहली जीत की तलाश है।



Source link

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी: ऑडियो मैसेज में कहा- जैसे अतीक को मारा, वैसे ही मारना है; 33 बार गालियां दीं – Varanasi News


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें भेजे गए ऑडियो मैसेज में कहा गया कि जैसे अतीक अहमद को मारा गया था, वैसे ही उन्हें भी मार दिया जाएगा। इन ऑडियो में 33 बार गालियां भी दी गई हैं और कहा गया है कि उनकी यात्रा के दौरान हमला क

.

1 अप्रैल को ज्योतिष्पीठ के आधिकारिक नंबर पर पहले एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसे बाद में ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद 6 अप्रैल की रात 9:55 और 9:56 बजे दो वॉइस मैसेज भेजे गए। ज्योतिष्पीठ ने बुधवार को ये दोनों ऑडियो जारी करके मामले की जांच की मांग की है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद “गोमाता-राष्ट्रमाता” अभियान चला रहे हैं। इसी के तहत 3 मई से उत्तर प्रदेश में उनकी “गविष्ठी यात्रा” शुरू होने वाली है, जिसमें वे लोगों को गायों की सुरक्षा और उनके लिए आश्रय (गोधाम) बनाने के बारे में जागरूक करेंगे।

पढ़िए, ऑडियो मैसेज में क्या कहा गया…

शंकराचार्य का टाइम नजदीक आ गया है। कितना भी बचे, वह बच ही नहीं पाएगा। जैसे अतीक अहमद को मारा, वैसे ही उसको भी मारना है। बाद में सारी कहानी खत्म…। यह रेपिस्ट है। रेपिस्ट को बोलो थोड़ा शांत रहे, वरना उससे बात कराओ। बात कराओ उस रेपिस्ट से।

इस दुनिया से उसका टाइम आ गया है। अब ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह सकता। जहां वो यात्रा कर रहा है, वहीं बीच में खत्म हो जाएगा। कोई भी मार देगा उसको। मेरे जैसे लाखों लोग हैं, उसको मारने के लिए। बचेगा नहीं। उसको खत्म करना है।

अविमुक्तेश्वरानंद को कोई सपोर्ट नहीं करेगा, पूरे हिंदुस्तान में कोई नहीं करेगा। उसका अंत बहुत बुरा है। उसको बताओ, कुछ समय बचा है उसका टाइम। उसका बहुत जल्द टिकट कटने वाला है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

शंकराचार्य को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि गोरक्षा अभियान के कारण कुछ लोग नाराज हैं। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

शंकराचार्य की “गविष्ठी यात्रा” को देखते हुए यह मामला और गंभीर हो गया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

शंकराचार्य के वकील को भी मिल चुकी है धमकी

शंकराचार्य के वकील और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी को भी एक महीने पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी उनके मोबाइल पर भेजे गए SMS से दी गई थी। इसमें वाराणसी कचहरी को भी बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी।

आशुतोष महाराज ने कहा- वैचारिक मतभेद अलग, धमकी स्वीकार नहीं

शंकराचार्य पर पूर्व में बटुकों के यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, यह घटना बेहद चिंताजनक है और इससे समाज में भय का माहौल बन सकता है। जिस जिले और राज्य से धमकी दी गई है, वहां की पुलिस को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। धमकी देने वाले व्यक्ति या संबंधित मोबाइल नंबर के खिलाफ कानून सम्मत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाए।

आशुतोष ने कहा, वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। लोकतंत्र में संविधान और कानून सर्वोपरि हैं, और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। शासन-प्रशासन से मांग की कि मामले में त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

whatsapp image 2026 04 08 at 93343 pm 1775664248

शंकराचार्य माघ मेले से विवादों में आए

प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी, 2025 को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया था। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए थे। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई थी।

18 जनवरी, 2025 को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। यह उसी दिन की तस्वीर है।

18 जनवरी, 2025 को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। यह उसी दिन की तस्वीर है।

FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

26 फरवरी को शंकराचार्य के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आई थी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। इधर, एक पीड़ित बटुक पहली बार मीडिया के सामने आया था। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने दावा किया था- मैं अध्ययन के लिए गया था, तभी मेरा शोषण किया गया।

हालांकि, शंकराचार्य के खिलाफ बटुकों से यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए 25 मार्च को उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- चार्जशीट दाखिल होने तक शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी नहीं होगी।

कोर्ट ने शंकरचार्य के अलावा आशुतोष महाराज को भी मीडिया इंटरव्यू या बयानबाजी से रोक दिया था है। उधर, हाईकोर्ट से शंकराचार्य को मिली अग्रिम जमानत के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी।

प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में अतीक-अशरफ की हत्या हुई थी

ये उस दौरान की तस्वीर है, जब माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को करीब से गोली मारी गई थी।

ये उस दौरान की तस्वीर है, जब माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को करीब से गोली मारी गई थी।

15 अप्रैल, 2023 की रात 10:30 बजे प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यूपी एटीएस अतीक और अशरफ को रुटीन मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल लेकर पहुंची थी। लेकिन अस्पताल के बाहर मीडिया ने उन्हें घेर लिया था। पत्रकार उससे बेटे असद के जनाजे पर न पहुंचने को लेकर सवाल पूछने लगे थे।

इसी बीच मीडियाकर्मी बनकर आए 3 लड़कों ने अतीक के सिर में एक के बाद एक 2 गोलियां मार दी थीं। अतीक जमीन पर गिर गया था। अशरफ पर भी फायरिंग की गई थी। दोनों की वहीं मौत हो गई थी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों सनी सिंह, लवलेश और अरुण को मौके से पकड़ लिया था। चार्जशीट में सनी को पुलिस ने अतीक-अशरफ हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया था। तीनों इस समय जेल में हैं।

—————————

आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं

survey vidhayak 2026 23 1774881919

यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…

—————————-

यह खबर भी पढ़ें…..

17 साल की लड़की बोली- बाबा ने मेरा रेप किया, मथुरा में सड़क पर सिपाही को आवाज दी- ऑटो बुला दो, थाने जाना है

comp 131 1775573298

मथुरा में 17 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लड़की जोर-जोर से चिल्लाती रही- इस बाबा ने मेरे साथ रेप किया है। लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़की के साथ उसकी मां भी दिख रही है। मां वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहती है- भैया ऑटो बुलवा दीजिए। इसके बाद लड़की ऑटो से थाने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Ruchi Vira कौन हैं, RSS को ‘देश के लिए नासूर’ बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है ‘पावर कनेक्शन’?


Uttar Pradesh

oi-Divyansh Rastogi

Moradabad SP MP Ruchi Vira RSS Statement Viral News Hindi: समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद लोकसभा सांसद रुचि वीरा ने एक बार फिर सियासी बवाल खड़ा कर दिया। सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को ‘देश के लिए नासूर’ (RSS Nasoor Controversy) करार देते हुए संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि RSS की नीतियां देश में आपसी सद्भाव को कमजोर कर रही हैं। संगठन से जुड़े लोग विशेष समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयान दे रहे हैं, जिससे सामाजिक संतुलन बिगड़ रहा है। साथ ही, RSS के कार्यक्रमों और रैलियों में जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। करोड़ों रुपये खर्च कर आयोजन किए जा रहे हैं, जबकि ये पैसा अस्पताल, कॉलेज और बुनियादी विकास पर लगना चाहिए।

who-is-ruchi-vira-sp-mp

रुचि वीरा ने असम के मुख्यमंत्री की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने के आरोप का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि अगर आजम खान के बेटे को दो पासपोर्ट रखने पर सजा हो सकती है, तो उनकी पत्नी पर जांच क्यों नहीं होती? उन्होंने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए। बयान की तीखी प्रतिक्रिया में BJP ने पलटवार किया है, जबकि सपा में इसे आक्रामक विपक्षी स्वर माना जा रहा है। अब सवाल उठता है कि आखिर कौन हैं ये रुचि वीरा? आइए जानते हैं…

who-is-ruchi-vira-sp-mp

Who Is Ruchi Vira: कौन हैं रुचि वीरा? पश्चिम UP की ‘आयरन लेडी’ का पूरा सफर

who-is-ruchi-vira-sp-mp

रुचि वीरा (उम्र 62 वर्ष) समाजवादी पार्टी की दमदार महिला नेता हैं। यूपी में 2 सितंबर 1961 को जन्मी। 2014-2017 तक बिजनौर से MLA, जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से बीए हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर मुरादाबाद से सांसद बनीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस मजबूत नेता की पहचान ग्राउंड लेवल की राजनीति और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी है।

अखिलेश यादव से ‘बड़ा कनेक्शन’ और आजम खान लॉबी

रुचि वीरा को अखिलेश यादव खेमे की करीबी नेता माना जाता है। पार्टी के अंदर वे आजम खान लॉबी से भी जुड़ी हुई हैं। यही वजह है कि SP की पावर सर्किल में उनकी गिनती होती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनकी आवाज अखिलेश यादव के करीबी दायरे में खासी तौल रखती है। खासकर पश्चिम UP और मुस्लिम-बहुल इलाकों में।

who-is-ruchi-vira-sp-mp

MP Ruchi Vira Family: परिवार में कौन-कौन? पति क्या करते?

  • पति: उदयन वीरा – पेशा: कृषि
  • ससुर: कुनवर सत्यवीर (राजनीतिक परिवार से जुड़ाव)
  • आश्रित: चुनावी हलफनामे में 3 डिपेंडेंट का जिक्र

Ruchi Vira Net Worth: संपत्ति में 10 साल में कई गुना बढ़ोतरी!

2024 लोकसभा चुनाव हलफनामे (ADR/MyNeta डेटा) के अनुसार:

  • कुल संपत्ति: ₹28.05 करोड़+
  • देनदारी: शून्य (Nil)
who-is-ruchi-vira-sp-mp

संपत्ति वृद्धि का ट्रेंड:

  • 2012: ₹3.8 करोड़
  • 2017: ₹14.5 करोड़
  • 2022: ₹25.8 करोड़
  • 2024: ₹28+ करोड़
  • आपराधिक मामले: 2024 में कोई केस नहीं।

क्यों हो रहा है बवाल?

रुचि वीरा का बयान सिर्फ RSS पर हमला नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, पब्लिक फंड के दुरुपयोग और चुनावी निष्पक्षता जैसे मुद्दों को उठाता है। पश्चिम UP की इस नेता ने एक बार फिर साबित किया कि वे विवादों से नहीं डरतीं। BJP इसे सपा की सांप्रदायिक राजनीति बता रही है, जबकि सपा इसे लोकतंत्र बचाने की आवाज मान रही है। अभी देखना यह होगा कि रुचि वीरा का यह तीखा हमला SP की रणनीति का हिस्सा है या व्यक्तिगत स्टैंड। पश्चिमी UP की राजनीति में उनकी दखलंदाजी अब और बढ़ गई है।



Source link