Home Blog Page 267

Vaibhav Suryavanshi ने IPL 2026 में मचाई गजब की तबाही, टूट गया ऋषभ पंत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से तबाही मचा दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने वो कर दिखाया जो क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मैच में 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का स्वागत छक्के से किया। इस आतिशी पारी के साथ ही उन्होंने ऋषभ पंत और ईशान किशन का अंडर-20 रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

आग उगल रहा है वैभव का बल्ला (IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi)

मुंबई इंडियंस के खतरनाक अटैक के सामने जब वैभव क्रीज पर उतरे तो माना जा रहा था कि वे दबाव में होंगे। लेकिन बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह को छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। वैभव ने महज 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।

Vaibhav Suryavanshi 1

टूट गया पंत का बड़ा रिकॉर्ड

वैभव की इस विस्फोटक पारी का असर यह हुआ कि दूसरे छोर पर खड़े यशस्वी जायसवाल (77* रन, 32 गेंद) को भी खुलकर खेलने का मौका मिला। वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास में 20 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऋषभ पंत और ईशान किशन के नाम 20 साल की उम्र से पहले 30-30 छक्के दर्ज थे।

हर कोई कर रहा है वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ

वैभव ने अब तक 35 छक्के जड़ दिए हैं। खास बात यह है कि अभी उन्हें 20 साल का होने में 5 साल और बाकी हैं, यानी यह रिकॉर्ड अब बहुत ऊंचाइयों तक जाने वाला है। दो बार के विश्व कप विजेता पीयूष चावला ने वैभव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब कोई बल्लेबाज ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों के सामने ऐसी निडर पारी खेलता है तो पूरी दुनिया उसके बारे में बात करती है। मुंबई जैसी क्वालिटी बॉलिंग के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन वाकई खास है।

टॉप पर पहुंची राजस्थान

बारिश से प्रभावित इस मैच में राजस्थान ने 11 ओवरों में 150 रनों का पहाड़ खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम बिखर गई और DLS मेथड से 27 रनों से मैच हार गई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अब प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 2 हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है।



Source link

पवन खेड़ा ने तेलंगाना HC में अग्रिम जमानत अर्जी दी: एक दिन पहले असम पुलिस ने दिल्ली आवास पर छापेमारी की; कहा – हिमंता ने मुझ पर पुलिस छोड़ी


  • Hindi News
  • National
  • Pawan Khera Assam Police Raid Delhi Home | Himanta Biswa Sarma Accusation

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पवन खेड़ा ने X पर वीडियो पोस्ट कर कहा असम के मुखमंत्री ने मेरे पीछ पुलिस छोड़ी।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने उनके खिलाफ FIR करवाई है। दरअसल खेड़ा ने 5 अप्रैल को हिमंता की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था।

इसके दो दिन बाद मंगलवार को असम पुलिस ने दिल्ली में पवन खेड़ा के घर छापा मारा। हालांकि उस वक्त पवन हैदराबाद में थे। पुलिस उनके घर से कुछ दस्तावेज ले गई।

पवन ने छापेमारी पर एक वीडियो जारी किया और कहा- असम पुलिस के100 पुलिसकर्मी उनके घर में घुस गए। पुलिस उनके घर से बहन की फोटो ले गई। इसके अलावा लैपटॉप और आईपैड भी जब्त किए गए

असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह उन पर पुलिस छोड़कर डराने की कोशिश कर रहे हैं।

हैदराबाद में पवन खेड़ा जहां रुके हैं उस घर के बाहर पुलिस तैनात है।

हैदराबाद में पवन खेड़ा जहां रुके हैं उस घर के बाहर पुलिस तैनात है।

5 अप्रैल- खेड़ा के 2 आरोप, पूछा- ₹52 हजार करोड़, तीन पासपोर्ट कहां से आए

  • असम सीएम की पत्नी के पास तीन देशों मिस्र, एंटीगुआ-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं। पवन खेड़ा ने कॉन्फ्रेंस में तीन पासपोर्ट भी दिखाए। उन्होंने कहा कि सरमा की राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, जबकि उनकी पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आगे कहा ही हिमंता की पत्नी 52 हजार करोड़ रुपए की अमेरिकी कंपनी की भी मालिक हैं।
  • अमेरिका में हिमंता की पत्नी रिंकी भुइंया सरमा की एक कंपनी है। इस कंपनी की मेंबर लिस्ट में रिंकी भुइंया सरमा, हिमंता बिस्वा सरमा और उनके बेटे का नाम है। इस कंपनी का बजट 52,000 करोड़ रुपए का है। उन्होंने दावा किया की रिंकी सरमा की दुबई में 2 प्रॉपर्टी हैं, जिसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है।
gifs117753968591775568871 1775654270

बुधवार को जारी वीडियो में खेड़ा ने फिर से कहा की मेरे सारे दावे सही हैं। ‘स्टेट ऑफ वयोमिंग’ और ‘यूनाइटेड किंगडम’ की सरकारी वेबसाइटों के मुताबिक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) खत्म होने के बाद रिनिकी भुयान शर्मा का नाम ‘मैनेजर’ और ‘ऑथोराइज्ड मेंबर’ के रूप में सामने आया है।

उन्होंने कहा कि उस वेबसाइट पर मौजूद स्क्रीनशॉट के मुताबिक, निनिकी की राष्ट्रीयता ‘एंटीगुआ एंड बारबुडा’ है और उन्होंने निवेश के माध्यम से नागरिकता प्राप्त की है।

6 अप्रैल: हिमंता बोले- हमने प्रापर्टी के असली मालिक का पता लगाया

हिंमता ने X पर वीडियो पोस्ट कर कहा कांग्रेस ने दस्तावेज एक वेबसाइट Scribd से चुराए हैं।

हिंमता ने X पर वीडियो पोस्ट कर कहा कांग्रेस ने दस्तावेज एक वेबसाइट Scribd से चुराए हैं।

हिमंता ने सोमवार को दुबई में फ्लैट होने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि हमने उन दो दुबई अपार्टमेंट के असली मालिकों का पता लगा लिया है, जिनका जिक्र कांग्रेस ने किया है। ये फ्लैट मोहम्मद अहमद और फातिमा सुलेमान के हैं। कांग्रेस ने ये दस्तावेज एक वेबसाइट Scribd से चुराए थे। हमने इस तरह इनका पता लगाया है। आप भी फोन पर देख सकते हैं।

इससे पहले पांच अप्रैल को हिमंता ने पवन खेड़ा की कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही X पर पर पोस्ट किया था कि उनके दिखाए गए दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग, फोटो और पासपोर्ट विवरण जैसी कई गंभीर गलतियां हैं, जो साफ तौर पर इनके फर्जी और डिजिटल छेड़छाड़ होने का सबूत हैं।

इन मनगढ़ंत दस्तावेजों के आधार पर झूठ फैलाने के लिए पवन खेड़ा को जेल जाना होगा और सच्चाई की जीत होगी।

——————————————–

खड़गे ने गुजरातियों पर दिए बयान पर खेद जताया:केरलम में गुजरातियों को अनपढ़ कहा था: दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन

comp 149 11775639355 1775656773

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को गुजरातियों से जुड़े विवादित बयान पर खेद जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मेरे बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया। मैं शब्दों पर खेद व्यक्त करता हूं। पूरी खबर पढ़ेंं…

खबरें और भी हैं…



Source link

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 April: DC vs GT, अरुण जेटली स्टेडियम में रनों की बारिश या गेंदबाजों का जलवा?


Cricket

oi-Amit Kumar

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 April: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है। एक तरफ फॉर्म में चल रही अक्षर पटेल की दिल्ली है, जिसने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। दूसरी तरफ पहली जीत की तलाश में जुटी शुभमन गिल की गुजरात बेहतर खेल दिखाना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

शुभमन गिल की वापसी से मिलेगी मजबूती (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 April)

गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी कप्तान शुभमन गिल की वापसी है। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए गिल अब पूरी तरह फिट हैं और साई सुदर्शन के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद गुजरात का मिडिल ऑर्डर निशाने पर है। राहुल तेवतिया और शाहरुख खान जैसे फिनिशर्स को आज बेहतर खेल दिखाना होगा।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

दिल्ली के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहे हैं फ्लॉप

दिल्ली कैपिटल्स ने भले ही अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हों, लेकिन उनका ऊपरी बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह रहा है। केएल राहुल और नीतीश राणा जैसे अनुभवी खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिल्ली की जीत के असली नायक युवा समीर रिजवी रहे हैं। पिछले मैचों में उनकी 70 और 90 रनों की पारियों ने दिल्ली को हार के मुंह से निकाला है।

दिल्ली की पिच से किसे मिलेगा फायदा

दिल्ली की पिच सपाट और छोटी बाउंड्री वाली रही है, जहां रनों की बारिश होती है। हालांकि, दोपहर में हुई बारिश के कारण पिच की नमी शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट दे सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी आसान हो जाएगी। दूसरी पारी में ओस एक बड़ा फैक्टर होगी। इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकता है। शाम 7 बजे मैच शुरू होने के समय आसमान साफ रहने का अनुमान है। तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन मैच के पूरे 40 ओवर होने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (Predicted XI)

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (सी), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।



Source link

Israel Attack Lebanon: लेबनान पर काल बनकर टूटा इजराइल, 100 ठिकाने एक साथ तबाह, IDF बोला- नहीं मानेंगे सीजफायर


International

oi-Sumit Jha

Israel Air Strike Lebanon: इजराइल और लेबनान के बीच जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। ताजा हमले में इजराइली सेना (IDF) ने महज 10 मिनट के भीतर लेबनान में हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा ठिकानों को तबाह कर दिया। बेरूत से लेकर दक्षिण लेबनान तक हर तरफ आग की लपटें और धुएं का गुबार नजर आ रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ईरान और अमेरिका की सीजफायर की कोशिशों के बीच भी इजराइल ने साफ कर दिया है कि वह अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा। IDF के इस सबसे घातक हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है।

Israel Air Strike Lebanon

Lebanon Buildings on Fire: 10 मिनट में 100 ठिकानों पर प्रलय

इजराइली वायुसेना ने एक साथ बेरूत, बेका घाटी और दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के अड्डों पर हमला बोला। IDF के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा और सटीक हमला था। इसमें हिजबुल्लाह के खुफिया कमांड सेंटर, हथियारों के जखीरे और कंट्रोल रूम को निशाना बनाया गया। आसमान से गिरते बमों ने आलीशान इमारतों को मलबे के ढेर में बदल दिया। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर से इमारतें धू-धू कर जलती दिखीं।

Scenes of devastation in Beirut, Lebanon, following large-scale Israeli airstrikes on Hezbollah terrorist targets

🇱🇧 pic.twitter.com/i9ahEwGCYM

— Visegrád 24 (@visegrad24) April 8, 2026 “>

ये भी पढे़ं: US Iran Ceasefire: सीजफायर की निकली हवा! ईरान की रिफाइनरी पर भीषण अटैक, तेहरान के पलटवार से दहला कुवैत-बहरीन

US Iran Ceasefire Broken: इजराइल का सीजफायर से इनकार

एक तरफ दुनिया शांति और सीजफायर (युद्ध विराम) की उम्मीद कर रही थी, वहीं इजराइल ने कड़ा रुख अपना लिया है। IDF चीफ जनरल इयाल ज़मीर ने साफ शब्दों में कहा है कि वे हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखेंगे। उनका कहना है कि जब तक इजराइल के उत्तरी हिस्से में रहने वाले नागरिक सुरक्षित महसूस नहीं करते, तब तक सेना पीछे नहीं हटेगी। इजराइल ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी दबाव में आकर अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।

ये भी पढे़ं: America Iran Ceasefire: टूट सकता है अमेरिका-ईरान का सीजफायर? एक शर्त पर अटकी गाड़ी, फिर बंद होगा होर्मुज?

हिजबुल्लाह की ‘रादवान फोर्स’ को निशाना बनाया

इस हमले में इजराइल का मुख्य निशाना हिजबुल्लाह की सबसे ताकतवर ‘रादवान फोर्स’ थी। यह हिजबुल्लाह की एलीट यूनिट मानी जाती है, जो गोरिल्ला युद्ध में माहिर है। IDF ने उनके नेवल एरे (समुद्री यूनिट) और हवाई यूनिट के ठिकानों को भी बर्बाद कर दिया है। इजराइल का मानना है कि इन ठिकानों से ही हमास की मदद के लिए मिसाइलें दागी जा रही थीं। इन खास ठिकानों के नष्ट होने से हिजबुल्लाह की ताकत को बड़ा झटका लगा है।

बेरूत में तबाही, दुनिया हैरान

लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाकों ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। रिहायशी इलाकों के करीब मौजूद इमारतों में लगी आग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। हालांकि इजराइल का दावा है कि वह सिर्फ आतंकियों के अड्डों को निशाना बना रहा है, लेकिन धमाकों की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि पूरा शहर थर्रा उठा है। दुनिया भर के देश इस तबाही को देख चिंतित हैं।

ये भी पढे़ं: Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के ‘नापाक’ प्लान का हुआ पर्दाफाश

ईरान की प्रॉक्सी और हमास का कनेक्शन

हिजबुल्लाह को ईरान का सबसे बड़ा समर्थन हासिल है और इसे ईरान की ‘प्रॉक्सी’ कहा जाता है। हमास और इजराइल की जंग में हिजबुल्लाह शुरू से ही हमास के साथ खड़ा है। यही वजह है कि इजराइल अब हिजबुल्लाह की कमर तोड़ना चाहता है। इजराइल का मानना है कि जब तक लेबनान से हिजबुल्लाह का खतरा खत्म नहीं होता, तब तक इजराइल पर मिसाइलों का हमला बंद नहीं होगा। इसलिए अब यह लड़ाई आर-पार की नजर आ रही है।





Source link

‘मराठी नहीं, तो परमिट नहीं’, महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए लागू हुआ सख्‍त नियम, मचा बवाल


Maharashtra

oi-Bhavna Pandey

Marathi language test for driver: महाराष्‍ट्र में खासकर मुंबई में मराठी भाषा को लेकर आए दिन लोगों के बीच विवाद देखने को मिलता है। एक फैसले के कारण अब ये विवाद और गहराता नजर आ रहा है! दरअसल, महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर में अब ऑटो और टैक्सी चलाना सिर्फ गाड़ी चलाने तक सीमित नहीं रहा-मराठी बोलना भी उतना ही जरूरी हो गया है। सरकार ने एक नया पायलट अभियान शुरू किया है, जिसमें ड्राइवरों की भाषा क्षमता की भी जांच हो रही है।

मीरा रोड और भायंदर इलाके में 12,000 से ज्यादा ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के परमिट और दस्तावेजों की जांच शुरू हो चुकी है। इस बार सिर्फ कागज नहीं, बल्कि ड्राइवरों की मराठी भाषा की समझ भी परखी जा रही है। इस अभ्यास का सबसे अहम पहलू एक अनिवार्य मराठी परीक्षा का शुभारंभ है।

Marathi language test auto

अब देनी होगी मराठी की परीक्षा

अब ड्राइवरों को मराठी पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। इसके लिए उन्हें छोटा गद्य लिखना होगा और मौखिक टेस्ट भी देना पड़ेगा। पहले जहां सिर्फ सर्टिफिकेट से काम चल जाता था, अब खुद अपनी स्किल दिखानी होगी।

क्यों लिया गया ये फैसला?

यह कदम लाइसेंस और परमिट जारी करने में अनियमितताओं को लेकर उठाई गई चिंताओं के बाद उठाया गया है, जिसके कारण परिवहन विभाग ने नियमों को सख्त किया है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बताया कि यह पहल उन शिकायतों के बाद शुरू की गई जिनमें उचित सत्यापन प्रक्रियाओं में खामियां उजागर हुई थीं।

नई प्रणाली ड्राइवरों के मराठी कौशल का सीधे मूल्यांकन करके पुराने तरीके से आगे बढ़ी है। पहले भाषा विशेषज्ञ का प्रमाण पत्र पर्याप्त माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब ड्राइवरों को अपनी दक्षता साबित करने के लिए छोटे गद्यांश लिखने होंगे और मौखिक परीक्षण से भी गुजरना होगा।

नियम क्या कहते हैं?

महाराष्ट्र मोटर व्हीकल नियम के नियम 24 के तहत मराठी भाषा का ज्ञान जरूरी है। 2019 में इसे और मजबूत किया गया था, ताकि ड्राइवर स्थानीय भाषा में यात्रियों और अधिकारियों से ठीक से बात कर सकें।

फेल हुए तो परमिट सस्पेंड

जो चालक इस परीक्षा में असफल होंगे या मानदंडों को पूरा नहीं करेंगे, उनके परमिट निलंबित किए जा सकते हैं। इस प्रकार, भाषा दक्षता अब अनुपालन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है।

कब तक चलेगा अभियान?

यह पूरा अभियान 1 मई (महाराष्ट्र दिवस) तक चलेगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार होगी और अगर यह सफल रहा, तो पूरे राज्य में ऐसा नियम लागू हो सकता है।



Source link

IPL 2026 के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री? मास्टर प्लान तैयार


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई के फैसले ने युवा खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर नई बहस छेड़ दी है। राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार समीर रिजवी और चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों के लिए अब सिर्फ आईपीएल का प्रदर्शन टीम इंडिया का टिकट नहीं दिलाएगा।

बीसीसीआई ने किया 64 खिलाड़ियों का चयन (IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi)

बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि अगले एक साल तक अंडर-19 और अंडर-25 खिलाड़ियों के लिए रेड बॉल (लाल गेंद) क्रिकेट ही प्राथमिकता होगी। बोर्ड ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में एक विशेष रेड-बॉल टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस टूर्नामेंट के लिए कुल 64 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिन्हें 4 टीमों में बांटा जाएगा।
इनमें से प्रदर्शन के आधार पर 25 खिलाड़ियों का एक कोर ग्रुप बनाया जाएगा, जो इंडिया-ए और इमर्जिंग टीम के रूप में सीनियर टीम के साथ विदेशी दौरों पर जाएंगे।

IPL 2026 1

वैभव सूर्यवंशी को कैसे मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी अब टीम इंडिया में ऑटोमैटिक सिलेक्ट नहीं होंगे। मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुवाहाटी में 278 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाने वाले वैभव को अब रेड बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा। उन्हें 1.1 करोड़ में राजस्थान ने रिटेन किया था।

समीर रिजवी को भी दिखाना होगा दम

आईपीएल 2026 में 2 मैचों में 160 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने वाले समीर रिजवी को भी इस विशेष रेड-बॉल कैंप के लिए चुना गया है। सीएसके के लिए शानदार खेल रहे आयुष म्हात्रे भी उन 14 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें आईपीएल से सीधे CoE टूर्नामेंट के लिए पिक किया गया है।

जूनियर और सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने मिलकर एक हाइब्रिड मॉडल तैयार किया है। एस. शरथ की अगुवाई वाली जूनियर कमिटी इनका चुनाव करेगी। सीनियर कमिटी उन खिलाड़ियों को चुनेगी जिन्होंने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वे आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। यश ढुल जैसे खिलाड़ी इसी श्रेणी में शामिल हैं।



Source link

OI Exclusive: अमेरिका-ईरान का सीजफायर कराने में कहां चूका भारत? पाकिस्तान को किस बात का मिला फायदा?


International

oi-Siddharth Purohit

OI Exclusive: अमेरिका और ईरान चल रही जंग में 40 दिनों के बाद सीजफायर हो गया है। लेकिन कई लोग भारत के लिए इसे बड़ा झटका मान रहे हैं। कारण हैं, इसमें पाकिस्तान द्वारा कथित मध्यस्थता। एक देश जिसकी छवि दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी समर्थक देश के रूप में जाने जाती है वह अचानक दुनिया के सबसे ताकतवर देश का झगड़ा सुलझा रहा है, ये बात एक आम भारतीय को हजम नहीं हो रही है। इसलिए ये समझना जरूरी हो जाता है कि पाकिस्तान कैसे इस बातचीत को अंजाम दे पाया और इतिहास इसे कैसे देखेगा?

‘मीडिएटर नहीं मैसेंजर है पाकिस्तान’

इस मामले को बारीकी से समझने के लिए हमने डिफेंस एकस्पर्ट कमर आगा से बात की। उन्होंने वनइंडिया को विस्तार से बताया कि तस्वीर जैसी दिख रही है वैसी है नहीं। कमर आगा कहते हैं कि “पाकिस्तान इस मामले में किसी मीडिएटर की भूमिका में नहीं है वो सिर्फ एक मैसेंजर है। उसका काम है कि अमेरिका ने उससे जो कहा है वह ईरान तक पहुंचा दे और ईरान ने जो शर्तें बताई हैं वो अमेरिका तक पहुंचा दे। जबकि मीडिएटर वो होता है जो दोनों पक्षों के सामने बेहतर विक्लप रखकर उन्हें राजी करवाने की कोशिश करे। इसलिए पाकिस्तान को मीडिएटर कहना यहां गलत होगा। रही बात इसकी, कि 10 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के टॉप नेताओं की सीजफायर पर बात होनी है, तो यह सिर्फ एक या दो दौर की बातचीत होगी। इसके बाद ईरान जिनेवा का रुख करेगा और चाहेगा एक न्यूट्रल ग्राउंड पर बातचीत हो।”

OI Exclusive

‘ईरान में घुसपैठ करवाता है पाकिस्तान’

“इसके पहले भी पाकिस्तान ने शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद का ऑप्शन बतौर टेबल पेश किया था लेकिन ईरान ने इस पर आपत्ति जताई जिसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत ओमान में होती रही। इसकी बड़ी वजह है कि ईरान पाकिस्तान को एक फ्रैंडली नहीं बल्कि कॉम्प्टीटर और कुछ मायनों में दुश्मन देश की तरह देखता है। ईरान और पाकिस्तान बॉर्डर साझा करते हैं और आए दिन इनके बॉर्डर पर झगड़े होते रहते हैं। पाकिस्तान, आए दिन ईरान में घुसपैठ और हमले करवाता रहता है। जिसकी वजह से आम दिनों में ही दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहते हैं। साथ ही, ईरान को पाकिस्तान पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। उसका बड़ा कारण है पाकिस्तानी नेता अमेरिका की चापलूसी कर उससे संबंध बेहतर करने पर फोकस करते रहे हैं ताकि उधार मिलने वाले पैसों में कोई रुकावट न आए। इसलिए ईरान का इस्लामाबाद पर ऐतबार कम ही है। रही बात ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची द्वारा पाकिस्तान को थैंक्यू बोलने की, तो यह एक कर्टसी मात्र है, जिसमें सीजफायर होने पर थैंक्यू बोलना स्वभाविक था। एक और समझने वाली बात है कि पाकिस्तान ने तय नहीं किया वह मीडिएटरशिप करेगा बल्कि अमेरिका ने उसे ऐसा करने के लिए बाधित किया, जिसके बाद पाकिस्तान ने अमेरिका के संदेश ईरान तक और ईरान के संदेश व्हाइट हाउस तक पहुंचाए। ईरान ओमान और जिनेवा में बातचीत के लिए शुरू से राजी है लेकिन पाकिस्तान में नहीं। चूंकि जंग के बीच दोनों जगह जाना संभव नहीं हो सका इसलिए पाकिस्तान के खाते में ये काम आ गया।”

भारत कहां चूका?

“भारत इस मामले में चूक गया है, ये भी कहना गलत होगा। दरअसल भारत कभी किसी भी देश के झगड़े में मीडिएटर नहीं रहा, न ही हमें इसका अनुभव है और न ही हमारा इसका इतिहास है। दो पक्षों के झगड़े में बीच में कूदना भारत की अंतर्राष्ट्रीय पॉलिसी का हिस्सा नहीं है। बीते दिनों जब कंबोडिया और थाईलैंड में झगड़े हुए हमने तब भी किसी से कोई बात नहीं की। इससे पहले वियतनाम युद्ध में भी न भारत ने वियतनाम का पक्ष लिया था और न ही अमेरिका का। 20 साल चले उस युद्ध में हमने किसी के पक्ष में या किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा था, ये हमारी गुटनिरपेक्ष नीति का हिस्सा है। पाकिस्तान को इसका फायदा सिर्फ इसलिए भी मिला क्योंकि फिलीस्तीन के मुद्दे पर उसकी और ईरान की पॉलिसी एक है। साथ ही पाकिस्तान भी इजरायल से डिप्लोमैटिक रिश्ते नहीं रखता है और न ही इजरायल को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देता है। ये इकलौती बात है जो पाकिस्तान के पक्ष में मजबूत कही जा सकती है।”

क्या इजरायल की वजह से ईरान भारत से नाराज है?

“बिल्कुल नहीं, भारत और ईरान के संबंध कोई एक दो साल पुराने नहीं बल्कि एक सभ्यता पुराने हैं जिसकी अवधि करीब 5 हजार साल की है। वहां की खुदाई में आज भी कई मंदिर मिल जाते हैं जो बताता है कि भारत और पर्शिया पहले भी गहरे संबंधों के साथ क्षेत्र में रहे हैं। हाल के दिनों में हमारे संबंध इजरायल से काफी मजबूत हुए हैं लेकिन जब इन दोनों में तनाव हुआ तो भारत ने दोनों को ही शांत करने के लिए काफी कोशिशें भी की। भारत सिर्फ सभ्यता के आधार पर ईरान से नहीं जुड़ा बल्कि बड़े व्यापारिक हित भी हमारे ईरान के साथ हैं। 2019 तक हम भारी तादात में क्रूड ऑयल और गैस इम्पोर्ट करते थे और वहां के चाबहार पोर्ट पर हमारा काफी इन्वेस्टमेंट है। लेकिन अमेरिका में ट्रंप की वापसी के बाद हमें वहां से विड्रो करना पड़ा और UAE से नजदीकियां बढ़ानी पड़ीं। ये सब व्यापारिक हित और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का हिस्सा होता है। ईरान भी इस बात को समझता है। इस युद्ध में भारत के लिए लोगों ने न सिर्फ ईरानियों के लिए करोड़ों रुपए चंदा इकठ्ठा किया बल्कि ईरान के कई शहरों में फ्री खाने के लंगर भी लगाए। इसी बीच भारत सरकार ने भी ईरान के लिए मदद भेजी जिसमें खाना, कपड़े और दवाईयां जैसी सुविधाएं वहां के लोगों तक पहुंचाई लेकिन पाकिस्तान या किसी दूसरे देश ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया।”

क्या ये समझौता ‘इस्लामाबाद एकॉर्ड’ के नाम से जाना जाएगा?

इस पर कमर आगा कहते हैं कि “वैसे तो ये भविष्य का प्रश्न है, लेकिन फिर भी इसकी संभावना काफी कम है, क्योंकि बातचीत की शुरुआत ओमान से हुई। फरवरी 2026 में अमेरिका और ईरान के बीच जब तनाव बढ़ा तब ओमान ने ही दोनों देशों को ओमान बुलाकर कई दौर की बातचीत कराई। इसके बाद जब युद्ध शुरू हो गया तो इजिप्ट ने भी दोनों देशों के नेताओं से शांति समझौते पर लंबी बात की। इसके बाद पाकिस्ताान तीसरे नंबर पर इस समझौते में आया लेकिन ईरान उसके लिए राजी नहीं था। चूंकि दूसरे विकल्प न होने के चलते इस्लामाबाद को ये मौका मिला। लेकिन आगे ईरान ऐसा नहीं चाहेगा। क्योंकि उसे एक न्यूट्रल ग्राउंड चाहिए जिस पर वह भरोसा कर सके। इसलिए ये संभावनाएं ज्यादा हैं कि एक या दो दौर की बातचीत के बाद ओमान या फिर जिनेवा में आगे की बातचीत हो। जब बातचीत इतनी सारी जगहों पर हो रही है तो इस्लामाबाद के नाम पर इस समझौते का नाम नहीं रखा जा सकता है। हां, पाकिस्तान ऐसा जरूर चाहेगा लेकिन अभी कई महीने बात होगी तब जाकर तय होगा कि किसके नाम पर ये समझौता रजिस्टर होता है।”

इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।



Source link

ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची शादीशुदा महिला, फिर बक्‍से में मिला शव, रुला देगी दिल्‍ली की यह हेट-स्‍टोरी


होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली: ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची शादीशुदा महिला, फिर बक्‍से में मिला शव

Last Updated:

दिल्‍ली के मंगोलपुरी इलाके से 35 वर्षीय एक शादीशुदा महिला का शव एक पीजी से बरामद‍ किया गया है. महिला अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने पीजी गई थी. महिला के गले पर घोंटने और सिर पर चोंट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को अरेस्‍ट किया है.

Zoom

दिल्‍ली के मंगोलपुरी इलाके से शादीशुदा गर्लफ्रेड की हत्‍या का मामला सामने आया है.

Crime News: ब्‍यॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची एक शादीशुदा महिला का शव डबल बेड के भीतर बने बक्‍से से बरामद किया गया है. रुला देने वाली यह हेट स्‍टोरी दिल्‍ली के मंगोलपुरी इलाके की है. इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और 22 वर्षीय दीपक के तौर पर हुई है. महिला की हत्‍या क्‍यों की गइ्र, इसकी वजह अब तक साफ नहीं हुई है. पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर हत्‍या की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 7 अप्रैल को पीसीआर कॉल मिली की मंगोलपुरी के पत्‍थर मार्किट में एक महिला का शव डबल बेड के भीतर बने बॉक्‍स से ठुंसा हुआ है. सूचना मिलते ही मंगोलपुरी थाना पुलिस की एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई. मौके पर पहुंचा कि वारदात बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर हुई थी. इस फ्लोर पर 31 वर्षीय अमरजीत नामक शख्‍स का पीजी चलता है. पीजी के एक कमरे में डबल बेड के भीतर महिला का शव ठुंसा हुआ था.

बच्‍चों को ट्यूशन से लेने के लिए निकली थी महिला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के गले पर घोंटने का निशान और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं. क्राइम टीम और एफएसएल टीम के मुआयने के बाद महिला के शव को पोस्‍टपार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है 35 वषी्रय मृतका मंगोलपुरी इलाके की ही रहने वाली थी. वारदात वाले दिन वह घर से बच्‍चों को ट्यूशन से लेने की बात कहकर निकली थी. इसके बाद वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए शाम करीब 4:30 बजे पीजी पहुंच गई. यहां वह अपने ब्‍यॉयफ्रेंड के साथ करीब एक घंटे तक रही.

पीजी मालिक की सूचना पर हुआ मामले का खुलासा
आरोपी के पीजी से जाने के बाद अमरजीत सिंह ने रूम के हालात देखे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने वारदात के बाबत एफआईआर दर्ज कर ली है. मौके से मिले सुरागों की मदद से पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों के खिलाफ मंगोलपुरी थाने में भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 103(1)/238(a)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने वारदात के बाबत महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी है. साथ ही, आरोपियों से पूछताछ कर हत्‍या की वजह जानने की कोशिश की जा रही है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

Mumbai PNG Connections: मार्च में 50 हजार घरों तक पहुंचा पीएनजी गैस कनेक्शन, फरवरी के मुकाबले 3 गुना बढ़ोतरी


Maharashtra

oi-Smita Mugdha

Mumbai PNG Connections: मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर के संकट के बीच अब लोगों का रुझान तेजी से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की ओर बढ़ रहा है। इस बदलाव की सबसे बड़ी झलक मार्च 2026 के आंकड़ों में देखने को मिली है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने पीएनजी कनेक्शनों में 200 प्रतिशत से अधिक की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है। पिछले कुछ दिनों में एलपीजी संकट की वजह से पूरे देश में पीएनजी कनेक्शन की संख्या तेजी से बढ़ी है।

कंपनी के अनुसार, फरवरी 2026 में जहां लगभग 16 हजार नए PNG कनेक्शन दिए गए थे, वहीं मार्च में यह संख्या बढ़कर करीब 50 हजार घरों तक पहुंच गई। यह वृद्धि न केवल कनेक्शनों में हुई है, बल्कि पूछताछ के स्तर पर भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। MGL के मुताबिक, रोजाना मिलने वाली पूछताछ में 4 से 5 गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह साफ तौर पर उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं को दर्शाती है।

Mumbai PNG Connections

Mumbai PNG Connections: पीएनजी कनेक्शन हो रहा लोकप्रिय

– विशेषज्ञों का मानना है कि LPG सिलेंडर की अनिश्चित आपूर्ति और बढ़ती कीमतों के कारण लोग अब अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित विकल्प के रूप में PNG को अपना रहे हैं।

– पाइप्ड गैस में सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी और स्टोरेज जैसी झंझटों से छुटकारा मिलता है, जिससे यह शहरी इलाकों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

MGL ने बढ़ती मांग के मुताबिक किया बदलाव

इसी बढ़ती मांग को देखते हुए MGL ने कई हाउसिंग सोसायटी और क्षेत्रों में पहले से ही पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है। कंपनी का कहना है कि जैसे ही जरूरी अनुमति मिलेगी, इन इलाकों में तुरंत गैस सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में तकनीकी और भौगोलिक चुनौतियों के कारण काम में देरी हो रही है।

PNG Connections देने में आ रही कई रुकावटें

– इन चुनौतियों में गहरे नाले, चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, भारी ट्रैफिक, संकरी गलियां, अतिक्रमण और भूमिगत हाईटेंशन केबल्स जैसी समस्याएं शामिल हैं।

– कंपनी का कहना है कि इन बाधाओं को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है, ताकि सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित की जा सकें।

– फिलहास MGL Navi Mumbai, Thane, कल्याण-डोंबिवली, अंबरनाथ, बदलापुर, पनवेल, रायगढ़, रत्नागिरी, लातूर, धाराशिव, चित्रदुर्ग और दावणगेरे जैसे कई शहरों में PNG और CNG की आपूर्ति कर रही है।

– कंपनी ने अगले तीन महीनों में अधिकतम घरों तक PNG सप्लाई पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। नई सरकारी गाइडलाइंस और अनुमति प्रक्रियाओं में सुधार से भी PNG नेटवर्क के विस्तार को और गति मिलने की उम्मीद है।



Source link