Home Blog Page 285

Crude: होर्मुज तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, ट्रंप की धमकी से ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर पर पहुंचा


पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई सख्त चेतावनी के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत बढ़कर 109.8 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।

वहीं रवीवार को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.4% बढ़कर 110.60 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जबकि अमेरिकी क्रूड (WTI) में 1.8% की तेजी आई और यह 113.60 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

ट्रंप की सख्त चेतावनी

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर होर्मुज को तुरंत नहीं खोला गया, तो ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला किया जा सकता है। उन्होंने बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए संकेत दिया कि अमेरिका कड़े सैन्य कदम उठा सकता है।

इस बयान के जवाब में एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में जलडमरूमध्य नहीं खोला जाएगा। उनका कहना था कि जब तक युद्ध से हुए नुकसान की पूरी भरपाई नहीं होती, तब तक यह मार्ग बंद रहेगा।

कूटनीतिक कोशिशें जारी

तनाव के बीच ओमान ने मध्यस्थता की पहल की है। ओमान के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि उसके प्रतिनिधियों ने रविवार को ईरानी अधिकारियों से मुलाकात की, जिसमें व्यापारिक जहाजों की आवाजाही बहाल करने के संभावित विकल्पों पर चर्चा हुई।

ओपेक+ का उत्पादन बढ़ाने का फैसला

इस बीच, वैश्विक आपूर्ति को स्थिर रखने के लिए ओपेक+ और सहयोगी देशों ने उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। सऊदी अरब, रूस, इराक, यूएई, कुवैत, कजाखस्तान, अल्जीरिया और ओमान सहित आठ देशों ने मई 2026 से प्रतिदिन 2.06 लाख बैरल (kbd) उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई है।

इस योजना के तहत:


  • सऊदी अरब और रूस: 62-62 kbd

  • इराक: 26 kbd

  • यूएई: 18 kbd

  • कुवैत: 16 kbd

  • कजाखस्तान: 10 kbd

  • अल्जीरिया: 6 kbd

  • ओमान: 5 kbd

ओपेक+ ने कहा कि यह कदम बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए उठाया गया है और उत्पादन में बदलाव परिस्थितियों के अनुसार धीरे-धीरे लागू किया जाएगा।

आगे क्या?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य लंबे समय तक बंद रहता है, तो वैश्विक सप्लाई चेन पर गंभीर असर पड़ सकता है, जिससे तेल की कीमतों में और तेजी आ सकती है। वहीं, ओपेक+ की उत्पादन वृद्धि इस दबाव को कुछ हद तक संतुलित करने की कोशिश मानी जा रही है।





Source link

LPG Price Today Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट?


Delhi

oi-Puja Yadav

LPG Price Delhi Today: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सोमवार, 6 अप्रैल का दिन मिली-जुली राहत और चिंता लेकर आया है।

जहां एक ओर घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने व्यापारियों और रेस्तरां मालिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

lpg-price-today-6-april-2026

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत, तेल कंपनियों का फैसला

सोमवार, 6 अप्रैल को घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) के दाम स्थिर रखे गए हैं। राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹913.00 पर बरकरार है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की कीमतों में अस्थिरता के बावजूद घरेलू कीमतों को अपरिवर्तित रखना आम आदमी के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि सरकार और तेल कंपनियां फिलहाल आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने से बच रही हैं।

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’

घरेलू गैस के विपरीत, कमर्शियल एलपीजी (19 किलोग्राम) की कीमतों ने व्यापारिक जगत की कमर तोड़ दी है। पिछले दो महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है:

मार्च की बढ़त: मार्च महीने में कीमतों में ₹144 की बड़ी वृद्धि की गई थी।

अप्रैल का झटका: इसके बाद 1 अप्रैल को एक बार फिर करीब ₹200 का इजाफा किया गया।

ताजा कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब ₹2,078.50 में मिल रहा है। लागत में हुई इस भारी बढ़ोतरी के कारण होटल, रेस्तरां और छोटे ढाबा संचालकों के परिचालन खर्च (Operating Costs) में भारी वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर आने वाले समय में बाहर खाने की थाली की कीमतों पर पड़ सकता है।

वैश्विक तनाव से LPG गैल की सप्लाई चेन पर पड़ा संकट

ऊर्जा बाजार में इस हलचल के पीछे मध्य पूर्व में जारी तनाव को मुख्य कारण माना जा रहा है। ‘ब्लूमबर्ग’ की रिपोर्ट के अनुसार, फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाली सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है।

शनिवार, 4 अप्रैल को पांच बल्क कैरियर और तीन ऑयल-प्रोडक्ट टैंकरों ने फारस की खाड़ी से प्रस्थान किया था। इसके बाद रविवार सुबह दो और तेल टैंकरों और एक एलपीजी कैरियर ने वहां से उड़ान भरी। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से चार बल्क कैरियर ईरानी बंदरगाहों से निकले थे।

हालांकि, इनमें से दो जहाजों ने बताया है कि वे खाद्य सामग्री का परिवहन कर रहे हैं, लेकिन तेल और गैस के मुख्य मार्ग में तनाव के चलते वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने का डर बना हुआ है। वर्तमान में दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹913.00 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,078.50 के स्तर पर है।

अन्य महानगरों में भी इसी अनुपात में कीमतें बनी हुई हैं। व्यापारिक संगठनों ने सरकार से मांग की है कि कमर्शियल गैस की कीमतों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी को वापस लिया जाए, ताकि एमएसएमई (MSME) सेक्टर को राहत मिल सके।



Source link

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी करीब ₹2290 तक टूटी, सोना ₹1100 सस्ता


Sone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को बुलियन पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 2290 रुपये गिरकर 2.31 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 1100 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,51,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। दिलचस्प बात यह है कि गिरावट के बावजूद बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 2,860 रुपये तक महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी लगभग 2,600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत स्थिर रही थी और यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिकी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। हाजिर सोना फिलहाल 4,591.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें सिर्फ स्थानीय मांग-आपूर्ति से ही नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक संकेतों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से भी प्रभावित होती हैं।

क्या हैं आगे के संकेत?

विश्लेषकों के मुताबिक इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतें एक सीमित दायरे में रह सकती हैं, लेकिन रुझान सकारात्मक रहने की उम्मीद है। निवेशक खासतौर पर पश्चिम एशिया में जारी तनाव और प्रमुख वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं।

MCX पर मिला-जुला रुख

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने के वायदा भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली। सोना 0.02 फीसदी यानी 30 रुपये टूटकर 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 4.48 फीसदी यानी 10,901 रुपये लुढ़ककर 2,32,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

पूरे वित्त वर्ष में चमके कीमती धातु

वित्त वर्ष 2025-26 सोने और चांदी के लिए शानदार रहा। इस दौरान सोने की कीमत में करीब 57,350 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी लगभग 61 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं चांदी ने इससे भी ज्यादा तेजी दिखाई और इसकी कीमत में 1,34,500 रुपये प्रति किलो यानी करीब 131 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया।






Source link

PSL 2026: बेटे को मिला अवॉर्ड तो पिता की आंखों से निकल गए आंसू! फोटोग्राफर का बेटा बना पीएसएल का चमकता सितारा!


Cricket

oi-Amit Kumar

PSL 2026 Sameer Minhas: सरहद पार क्रिकेट के मैदानों पर इस वक्त ‘समीर’ नाम का तूफान आया है। भारत में आईपीएल 2026 के भीतर समीर रिज्वी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान में PSL के दौरान समीर मिन्हास गेंदबाजों के लिए काल साबित हो रहे हैं। दिल्ली से इस्लामाबाद तक दोनों युवा सितारे अपनी-अपनी लीग में जीत के असली ‘सुल्तान’ बनकर उभरे हैं।

पिता की आंखों से निकले आंसू (PSL 2026 Sameer Minhas)

इस बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) के मैदान से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। यह कहानी एक ऐसे पिता की है, जो सालों तक दूसरों की जीत की तस्वीरें खींचता रहा, लेकिन जब उसका अपना बेटा ‘मैन ऑफ द मैच’ बना, तो उसके हाथ का कैमरा कांपने लगा और आंखों से गर्व के आंसू छलक पड़े।

PSL 2026 1

स्पोर्ट्स फोटोग्राफर हैं समीर के पिता

रविवार यानी 5 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में युवा बल्लेबाज समीर मिन्हास ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से समां बांध दिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लेकिन असली ड्रामा बाउंड्री लाइन के पास हो रहा था। समीर के पिता काशिफ मिन्हास एक स्पोर्ट्स फोटोग्राफर हैं। जब उनका बेटा अवॉर्ड लेने मंच पर चढ़ा तो काशिफ वहीं मौजूद थे और अपने बेटे की सफलता को कैमरे में कैद कर रहे थे।

बेटे ने पूरा किया अधूरा सपना

वीडियो में देखा जा सकता है कि काशिफ अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि समीर मेरा बेटा है और यह मेरे लिए सबसे बड़ा प्राउड मोमेंट है। वह पीएसएल में इतनी निरंतरता के साथ खेल रहा है कि उसकी बैटिंग देख कर मजा आ रहा है। काशिफ खुद एक दौर में अंडर-19 क्रिकेटर रहे थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका खिलाड़ी बनने का सपना अधूरा रह गया।

बेटे को गले लगाकर जताया प्यार

क्रिकेट से दूर न होने के लिए उन्होंने स्पोर्ट्स फोटोग्राफी को अपना पेशा बनाया। वे सालों से मैदानों पर खिलाड़ियों की तस्वीरें खींच रहे हैं, लेकिन अब उनके दोनों बेटे समीर और अराफात मिन्हास मैदान पर बल्ले और गेंद से जौहर दिखा रहे हैं। मिन्हास परिवार की इस उपलब्धि पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की भी नजर पड़ी है।

काशिफ अक्सर अपने बेटों के यादगार पलों को खुद अपने लेंस से दुनिया के सामने लाते हैं। समीर भी अपने पिता को अपना सबसे बड़ा रोल मॉडल और सपोर्ट सिस्टम मानते हैं। वायरल वीडियो के अंत में जब समीर अपने पिता के पास पहुंचे, तो काशिफ ने उन्हें गले लगा लिया और कहा कि बहुत-बहुत मुबारक हो मेरा बच्चा।

“Sameer mera beta hai” – The pure joy and pride in his voice says it all. 🥺

There is no greater victory for a father than watching his sons dream come true in front of his eyes. ❤️ pic.twitter.com/50yKHZCcps

— Salman. (@TsMeSalman1) April 5, 2026 “>





Source link

Gold Silver Price: चांदी में 5000 रुपये का भारी उछाल, सोना 1.53 रुपये लाख के पार पहुंचा


वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने का सीधा असर घरेलू सर्राफा बाजार पर देखने को मिला है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मूल्यवान धातुओं की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई, जिसमें चांदी 5,000 रुपये की भारी छलांग लगाकर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोने की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और मूल्य खरीदारी इस उछाल के प्रमुख कारण हैं।

कैसी रही सर्राफा बाजार की हलचल?

‘ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन’ की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार के 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर के मुकाबले सोमवार को चांदी की कीमत 2.11 प्रतिशत (5,000 रुपये) बढ़कर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। 

इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 1.52 प्रतिशत या 2,300 रुपये की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। यह पिछले सत्र के 1,51,500 रुपये से उछलकर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के स्तर पर पहुंच गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी के अनुसार, कीमती धातुओं में हालिया गिरावट के बाद व्यापारियों द्वारा की गई ‘वैल्यू बाइंग’ (बार्गेन हंटिंग) के साथ-साथ डॉलर तथा कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने इस तेजी को समर्थन दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार और भू-राजनीतिक प्रभाव

घरेलू बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमती धातुओं में चमक दिखी है, जहां हाजिर चांदी 0.5 प्रतिशत बढ़कर 73.37 डॉलर प्रति औंस और सोना 0.14 प्रतिशत बढ़कर 4,682.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। मीरा एसेट शेयरखान के कमोडिटीज प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि हाजिर सोना लगभग 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,680 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 7 अप्रैल की समयसीमा से पहले ईरान संघर्ष में युद्धविराम की संभावना के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने सोने को सहारा दिया है।

बाजार को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला के अनुसार, इस सप्ताह बाजार की दिशा मुख्य रूप से भू-राजनीति द्वारा ही तय होगी। बाजार की नजर जिन प्रमुख कारकों पर है:


  • होर्मुज जलडमरूमध्य का घटनाक्रम: इस अहम समुद्री मार्ग के आसपास होने वाले घटनाक्रम पूर्व निर्धारित आर्थिक डेटा (मैक्रो रिलीज) पर भारी पड़ने की उम्मीद है।

  • अमेरिकी आर्थिक डेटा: मजबूत अमेरिकी मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा सोने की कीमतों में भारी तेजी (अपसाइड) को रोक सकते हैं।

  • आने वाले प्रमुख इवेंट्स: व्यापारी एफओएमसी मिनट्स, यूएस कोर पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर और कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) के आंकड़ों पर भी करीब से नजर रखेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक भू-राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जाता, तब तक आर्थिक डेटा का बाजार पर प्रभाव सीमित ही रहेगा। मजबूत अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के कारण बुलियन कीमतों में उतार-चढ़ाव (वोलैटिलिटी) जारी रहने की संभावना है। ऐसे में घरेलू बाजारों की दिशा पश्चिम एशिया में आने वाले भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के प्रति संवेदनशील बनी रहेगी और यही बाजार की चाल तय करेगी।





Source link

केदारनाथ हेली सेवा- 10-12 अप्रैल के बीच शुरू होगी बुकिंग: 100% ऑनलाइन टिकट और नए नियम लागू, IRCTC के जरिए होगी बुकिंग – Dehradun News




उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने घोषणा की है कि केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग 10 से 12 अप्रैल के बीच शुरू कर दी जाएगी। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि इस बार यात्रा को सुरक्षित, पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं। टिकटों की कालाबाजारी और धोखाधड़ी को रोकने के लिए यूकाडा ने इस बार 100% ऑनलाइन टिकटिंग का निर्णय लिया है। पिछली बार की तरह इस बार भी बुकिंग का जिम्मा आईआरसीटीसी (IRCTC) के पास ही रहेगा। ऑफलाइन टिकट का कोई प्रावधान नहीं होगा, जिससे यात्रियों को दलालों से बचने में मदद मिलेगी। चरणबद्ध तरीके से होगी बुकिंग यात्रियों की भारी भीड़ और हिमालयी क्षेत्र के अनिश्चित मौसम को देखते हुए बुकिंग को स्लॉट में बांटा गया है। शुरुआत में 20-20 दिनों के स्लॉट के लिए टिकट खोले जाएंगे। मौसम और यात्रियों के दबाव का आकलन करने के बाद ही अगले चरणों की बुकिंग शुरू की जाएगी। 8 रूट और 8 ऑपरेटर, 3 कंपनियां पहली बार देंगी सेवा इस बार कुल आठ रूटों पर हेली सेवाओं का संचालन होगा, जिसके लिए अलग-अलग ऑपरेटरों का चयन किया जा चुका है। इनमें चिप्सन एविएशन, राजस एयरो स्पोर्ट्स, थम्बी एविएशन, पिलग्रिमेज एविएशन, यूनाइटेड हेली चार्टर्स, हिमालयन हेली सर्विसेज, ट्रांसभारत एविएशन और एरो एयरक्राफ्ट शामिल है। खास बात यह है कि इनमें से तीन कंपनियां पहली बार चारधाम रूट पर अपनी सेवाएं देने जा रही हैं। पिछली यात्राओं में यात्रियों को रिफंड मिलने में हुई देरी पर यूकाडा ने सख्त रुख अपनाया है। डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट किया कि:



Source link

RBI: 16 लाख बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट के वेतन में आएगी एकरूपता, आरबीआई ने जारी किए नए ड्राफ्ट नियम


दूरदराज के इलाकों में बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने वाले लाखों बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) के लिए एक जरूरी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को इस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं। नए ड्राफ्ट नियमों में आरबीआई ने बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट को उनके काम के आधार पर दो अलग-अलग श्रेणियों में बांटने और उनके वेतन (कमीशन) तय करने में एकरूपता लाने का प्रस्ताव दिया है। यह कदम देश में वित्तीय समावेशन को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।

ब्रांच ऑथराइजेशन पर जारी इन नए ड्राफ्ट नियमों में ग्राहकों तक सेवाएं पहुंचाने वाले पॉइंट या ‘डिलीवरी पॉइंट’ को तीन स्पष्ट श्रेणियों में परिभाषित किया गया है:


  • बैंक शाखाएं

  • बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट-बैंकिंग आउटलेट 

  • बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट-बैंकिंग टचपॉइंट 

इन कॉरेस्पोंडेंट्स को विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में रिटेल बैंकिंग संचालन के लिए तैनात किया जाता है। इसके जरिए बैंकों की पहुंच का विस्तार होता है और देश में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में काफी मदद मिलती है।

मौजूदा हालात बदलने में कैसे मिलेगी मदद?

आरबीआई का यह नया कदम बीसी इकोसिस्टम में उन्हें मिलने वाले कमीशन या पारिश्रमिक भुगतान के मामले में एकरूपता लाने का अहम प्रयास है। वर्तमान में स्थिति यह है कि इन बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के बीच कोई स्पष्ट वर्गीकरण नहीं है और उन्हें मिलने वाला कमीशन भी अलग-अलग बैंकों में भिन्न होता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो, जून 2025 तक देश भर में विभिन्न ऋणदाताओं की ओर से 16 लाख से अधिक बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स को काम पर रखा गया था, जिन्हें इस नए नियम से सीधा फायदा मिलेगा।

पात्रता आसान बनाने से जुड़ी समिति की सिफारिशें

केंद्रीय बैंक की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नए ड्राफ्ट नियमों में बीसी (BCs) को नियुक्त करने के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पहले से अधिक सरल बनाने का भी प्रस्ताव है। इसके साथ ही, बिजनेस फैसिलिटेटर या बीएफ को भी अब इसी बीसी मॉडल के अंतर्गत शामिल कर लिया जाएगा। 



यह नया ड्राफ्ट एक विशेष समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार किया गया है। इस समिति में रिजर्व बैंक, वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस), भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और नाबार्ड (नाबार्ड) के अधिकारी शामिल थे। इस समिति ने बीसी के संचालन की व्यापक जांच करने के बाद उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए अपनी सिफारिशें दी थीं।



गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने शुरुआत में अपनी फरवरी की मौद्रिक नीति में इन ड्राफ्ट नियमों की घोषणा की थी। अब आरबीआई ने विनियमित संस्थाओं, आम जनता और अन्य सभी हितधारकों से इन प्रस्तावित नियमों पर 5 मई 2026 तक अपनी टिप्पणियां और सुझाव मांगे हैं।





Source link

Biz Updates: बंदरगाहों ने 91.5 करोड़ टन कार्गो का परिवहन कर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने सराहा; जानें अपडेट


देश के बंदरगाहों ने समुद्री परिवहन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पत्तन, पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्रालय के तहत आने वाले प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 में 91.517 करोड़ टन कार्गो हैंडल कर 90.4 करोड़ टन के लक्ष्य को पार कर लिया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 7.06 फीसदी अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस  पर देश की समुद्री विरासत से जुड़े लोगों के अमूल्य योगदान की सराहना की। दीनदयाल पत्तन प्राधिकरण 16.011 करोड़ टन कार्गो के साथ सबसे आगे रहा है जबकि पारादीप पोर्ट अथॉरिटी 15.645 करोड़ टन के साथ दूसरे और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण 10.201 करोड़ टन के साथ तीसरे नंबर पर रहा है। इसके अलावा, विशाखापत्तनम बंदरगाह प्राधिकरण, मुंबई पोर्ट अथॉरिटी, चेन्नई पत्तन प्राधिकरण और नूतन मंगलूरु पत्तन प्राधिकरण ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है। इससे कुल कार्गो हैंडलिंग में बड़ा योगदान मिला। वृद्धि दर में भी प्रमुख बंदरगाहों ने बेहतर प्रदर्शन किया। पीएम ने सोशल मीडिया में लिखा, समुद्री क्षेत्र में कार्यरत लोगों का समर्पण देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और संपर्क को मजबूत करता है।


Trending Videos



Source link

एक चिता पर 2 सहेलियों का अंतिम संस्कार: एक के देहांत की सूचना मिलने के 5 घंटे बाद दूसरी ने भी दम तोड़ा – Pali (Marwar) News


पाली जिले के तखतगढ़ में 5 घंटे के अंतराल पर दो सहेलियों ने दम तोड़ दिया। इनकी दोस्ती की मिसाल दी जा रही है।

दोस्ती की मिसालें तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन पाली जिले के तखतगढ़ में जो हुआ, उसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। यहां सालों पुरानी दो सहेलियों ने अपनी दोस्ती को मौत के बाद भी नहीं टूटने दिया। एक सहेली की मौत हुई, तो दूसरी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और

.

पाली जिले के तखतगढ़ में 2 बुजुर्ग सहेलियों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया

कहा सच हुआ : पहले कोई भी जाए, दूसरी को साथ लेकर जाए पाली से करीब 78 किमी दूर तखतगढ़ के नागचौक इलाके में जो हुआ, वह लोग सालों तक याद रखेंगे। देवासियों की गली में रहने वाली जेठी बाई (पत्नी स्व. मालाराम कलबी) और उनकी पड़ोसी भीकीबाई (पत्नी स्व. भूराराम कलबी) के बीच दशकों पुरानी दोस्ती थी।

मोहल्ले वाले बताते हैं कि दोनों अक्सर हंसी-मजाक में कहती थीं- अगर हममें से कोई पहले जाए, तो दूसरी को भी अपने साथ ही लेकर जाए। नियति ने इस बात को सच कर दिखाया।

whatsapp image 2026 04 06 at 085219 1775445782

एक को आई मौत, दूसरी को लगा गहरा सदमा 4 अप्रैल को जेठी बाई की तबीयत बिगड़ी और रात को उनका निधन हो गया। 5 अप्रैल की सुबह जैसे ही सहेली की मौत की खबर भीकीबाई तक पहुंची, वे गहरे सदमे में चली गईं। सदमा इतना गहरा था कि उसी दिन सुबह करीब 8 बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दोपहर में पूरे कस्बे में खबर फैलते ही मातम छा गया। दोनों परिवारों ने मिलकर फैसला लिया कि जब ये साथ रहीं, तो विदाई भी साथ ही होगी।

पांच घंटे के अंतराल में 2 सहलियों की मौत के बाद उनकी अर्थी भी एक साथ ही उठी।

पांच घंटे के अंतराल में 2 सहलियों की मौत के बाद उनकी अर्थी भी एक साथ ही उठी।

सैकड़ों नम आंखों के बीच एक ही चिता पर विदाई गोगरा रोड स्थित श्मशान घाट पर 5 अप्रैल की दोपहर एक दुर्लभ दृश्य दिखा। दो अर्थियां एक साथ उठीं और दोनों सहेलियों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। श्मशान घाट में मौजूद सैकड़ों लोग इस संयोग और दोस्ती को देखकर भावुक हो गए।

पूरे मोहल्ले में मशहूर थी दोस्ती भीकीबाई के बेटे हंसाराम कहते हैं- दो दिन पहले मां के पैर में दर्द था, लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी सहेली जेठी बाई के जाने का पता चला, वे यह दुख सह नहीं पाईं। उनकी दोस्ती पूरे मोहल्ले में मशहूर थी।

दोनों सहेलियों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

दोनों सहेलियों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

रिश्तों का ऐसा संयोग : पतियों में भी थी गहरी दोस्ती यह संयोग सिर्फ इन दो महिलाओं तक सीमित नहीं था। उनके पति स्व. मालाराम और स्व. भूराराम भी आपस में पक्के दोस्त थे। दोनों सहेलियों का पीहर भी जालोर जिले के आहोर क्षेत्र (हरजी और थुम्बा गांव) में था। जेठीबाई का बेटा पहले ही गुजर चुका था, उनके पोते बाहर से आए। भीकीबाई के पीछे उनका भरा-पूरा परिवार है।

जेठी बाई और उनकी पड़ोसी भीकीबाई की दोस्ती की चर्चा पूरे गांव में होती है। दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

जेठी बाई और उनकी पड़ोसी भीकीबाई की दोस्ती की चर्चा पूरे गांव में होती है। दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

सीकर में भी दिखा था ऐसा ही प्रेम इलाके के लोग इसे एक संयोग मान रहे हैं। इसी साल जनवरी में सीकर के घसीपुरा में भी ऐसा ही मामला आया था, जहां देवरानी-जेठानी की मौत के बाद उनका एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ था। तखतगढ़ में दो सहेलियों का इस तरह साथ जाना कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link

‘अभी और सबूत आने बाकी हैं’, पवन खेड़ा की खुली चुनौती पर भड़के हिमंता, 48 घंटे के अंदर करेंगे मानहानि का केस?


India

oi-Kumari Sunidhi Raj

Himanta Biswa Sarma: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान से महज कुछ दिन पहले राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनके परिवार पर विदेशी संपत्तियां छिपाने के गंभीर आरोपों के बाद जुबानी जंग तेज हो गई है।

कांग्रेस ने दावा किया है कि सीएम की पत्नी के पास तीन देशों के पासपोर्ट और दुबई से लेकर अमेरिका तक करोड़ों की बेनामी संपत्ति है। इन आरोपों को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को 48 घंटे के भीतर मानहानि का मुकदमा झेलने की चेतावनी दी है। चुनाव की दहलीज पर खड़े असम में इन खुलासों और पलटवार ने राजनीतिक मुकाबले को और भी धारदार बना दिया है।

‘अभी और सबूत आने बाकी हैं’, पवन खेड़ा की खुली चुनौती पर भड़के हिमंता, 48 घंटे के अंदर करेंगे मानहानि का केस?

दुबई और अमेरिका कनेक्शन, कांग्रेस के तीखे सवाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनसनीखेज दावे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा के नाम पर दुबई में आलीशान संपत्तियां हैं, जिन्हें चुनावी हलफनामे में सार्वजनिक नहीं किया गया।

खेड़ा ने अमेरिका के व्योमिंग (Wyoming) में एक कंपनी और अन्य देशों में ‘शेल कंपनियों’ के जरिए निवेश का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस का सवाल है कि यदि ये संपत्तियां वैध हैं, तो इन्हें चुनाव आयोग से क्यों छिपाया गया? खेड़ा ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में वे और भी पुख्ता दस्तावेज पेश करेंगे।

तीन देशों के पासपोर्ट का दावा

कांग्रेस ने केवल संपत्ति ही नहीं, बल्कि नागरिकता पर भी सवाल खड़े किए हैं। पवन खेड़ा ने कुछ दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया कि रिनिकी भुयान शर्मा (Riniki Bhuyan Sharma) के नाम पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मिस्र (Egypt) और एंटीगुआ एंड बारबुडा के पासपोर्ट जारी किए गए हैं। कांग्रेस का तर्क है कि यदि यह सच है, तो यह भारतीय कानून के तहत दोहरी नागरिकता का उल्लंघन है और मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

मुख्यमंत्री का पलटवार, “ये एडिटेड और फर्जी कागज हैं”

गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा दिखाए गए दस्तावेजों को ‘खराब तरीके से फोटोशॉप’ किया हुआ बताया। सरमा ने तकनीकी खामियां गिनाते हुए कहा,

  • दस्तावेजों में उपनाम की स्पेलिंग कहीं “SARMA” तो कहीं “SHARMA” लिखी है।
  • मिस्र के कथित पासपोर्ट पर देश की स्पेलिंग “Egyptiann” लिखी है, जो प्रथम दृष्टया फर्जी लगती है।
  • पासपोर्ट नंबर, जन्म स्थान, क्यूआर कोड और फोटो की गुणवत्ता असली दस्तावेजों से मेल नहीं खाती। सीएम ने स्पष्ट किया कि पुलिस जांच में यूएई का पासपोर्ट पहले ही फर्जी पाया जा चुका है।

“48 घंटे में होगा मानहानि का केस”

मुख्यमंत्री ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि वे और उनकी पत्नी अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। उन्होंने 52 हजार करोड़ रुपये के निवेश के दावे को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि यह राशि असम के कुल बजट के सामने भी अतार्किक है। रिनिकी भुयान शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर इसे “AI और फोटोशॉप” का दुरुपयोग बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है।

चुनावी रण में बढ़ी गहमागहमी

इस विवाद में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी मुख्यमंत्री का बचाव किया है। सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कांग्रेस की हताशा बताया, वहीं असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप दोहराए हैं।

असम की 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल 2026 को मतदान होना है, जबकि नतीजों की घोषणा 4 मई को होगी। मतदान से ठीक पहले आए इस ‘पासपोर्ट और प्रॉपर्टी’ विवाद ने मतदाताओं के बीच नई बहस छेड़ दी है।



Source link