Home Blog Page 288

मुंबई से जैश के 2 आतंकी पकड़े गए: दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश कर रहे थे, भारत विरोधी मिशन खिलाफत से जुड़े तार




दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों गिरफ्तार किया है। दोनों पर दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। महाराष्ट्र ATS ने रविवार को बताया कि दोनों आतंकी मोस्साब अहदम और मोहम्मद हमद कोल्लारा को शुक्रवार को अरेस्ट किया था। अब उन्हें दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों जैश के साथ इस्लामिक स्टेट से भी जुड़े थे। इसके अलावा भारत विरोधी ‘मिशन खिलाफत’ और ‘सोल्जर्स ऑफ प्रोफेट’ जैसे नेटवर्क से भी जुड़े थे। खिलौने की कार से बम धमाके की साजिश रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी IED बम बनाना सीख रहे थे। वह दिल्ली में खिलौने की कार में बम छिपाकर हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे। जांच एजेंसियां अब इस मामले के पैन-इंडिया नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं। मुंबई में 4-5 नाबालिग भी एजेंसियों के रडार पर हैं, जो ऐसे प्रोपेगेंडा से प्रभावित हैं। जांच में पता चला है कि यह पूरा मॉड्यूल ओडिशा से संचालित हो रहा था और इसके हैंडलर भी सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर हैं। पुलिस की स्पेशल सेल को आरोपियों से आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं। दोनों आरोपियों को ऑनलाइन हैंडलरों अबू हुफेजा के संपर्क में आए और उसने इनका ब्रेनवॉश किया। उसी ने इन्हें जैश-ए-मोहम्मद से जोड़ा। 30 मार्च को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में अरेस्ट दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने 30 मार्च को लश्कर-ए-तैयबा (Let) से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह बांग्लादेश से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, शब्बीर दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती करने की तैयारी में था। यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर ऑपरेट हो रहा था। साल 2007 में भी दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद के आरोपों में लोन को गिरफ्तार किया था। 2019 में जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था। ————————— ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक आतंकी ढेर:कल रात से ऑपरेशन चल रहा था; एक और आतंकी के छिपे होने की सूचना जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सेना ने बुधवार सुबह एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। यह ऑपरेशन मंगलवार रात से जारी था। एक अधिकारी ने बताया कि खास इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, पुलिस और सेना की एक जॉइंट टीम ने मंगलवार शाम को घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पूरी खबर पढें…



Source link

RCB vs CSK: आरसीबी-चेन्नई के मैच में कौन जीता? किस खिलाड़ी ने बनाए रन, गेंदबाजी में किसका रहा दबदबा



RCB vs CSK: चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की बैटिंग ने धमाल मचा दिया और किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा, टिम डेविड ने आखिरी ओवरों में तूफानी अंदाज में रन बटोरे



Source link

नेपाल के पूर्व पीएम ओली और पूर्व गृह मंत्री बाल की बढ़ी मुसीबत, 5 दिन की बढ़ाई गई न्‍यायिक हिरासत


International

oi-Bhavna Pandey

काठमांडू जिला अदालत ने पूर्व नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री बाल कृष्ण खांड को कथित भूटानी शरणार्थी घोटाले के मामले में पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। यह फैसला जिला न्यायाधीश प्रेम प्रसाद न्योपाने की एकल पीठ के समक्ष उनकी पेशी के बाद लिया गया।

अन्य अधिकारियों को भी हिरासत में भेजा गया

ओली और खांड के साथ-साथ उनके सुरक्षा सलाहकार इंद्र जीत राय और गृह मंत्रालय के सचिव निरंजन कुमार भट्टाराई को भी पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया।

Nepal former PM Oli

अधिवक्ता, जिनमें ओली के पक्ष में भूषाल शामिल थे, ने हिरासत विस्तार का विरोध करते हुए कानूनी वारंट की कमी की बात कही। इसी तरह, खांड की अधिवक्ता गीता देवी खनाल ने उनकी निरंतर हिरासत के लिए वैध कारण नहीं होने की दलील दी। हालांकि, सरकारी वकीलों ने जांच के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी।

ओली पर क्‍या है आराेप?

इस घोटाले में नेपाली नागरिकों को अमेरिका भेजने के लिए फर्जी भूटानी शरणार्थी कार्ड जारी करने और उन्हें अवैध रूप से विदेश भेजने का आरोप है। इस विवाद ने पूरे देश में आक्रोश और विरोध प्रदर्शन पैदा कर दिए हैं। यह मामला सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार और दुरुपयोग की आशंका को भी उजागर कर रहा है।

ओली के अलावा और कई लोगों को किया गया अरेस्‍ट

इस घोटाले में शामिल कई अन्य व्यक्तियों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है, जिनमें जीवन परियार, नारायण सुबेदी, नरेंद्र केसी, टेक नारायण पांडे, राम शरण केसी, गोविंद चौधरी, हरि भक्त महारजन, शमशेर मियां, सानू भंडारी और सागर राय शामिल हैं।

टेक नारायण पांडे, जो खांड के समय गृह सचिव रहे, को 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। इंद्र जीत राय को 10 मई को हिरासत में लिया गया, जबकि बाल कृष्ण खांड और उनके निजी सचिव प्रतीक थापा को 10 मई की सुबह गिरफ्तार किया गया।

इस मामले ने सरकार के उच्च अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व शीर्ष नेताओं की रिमांड से यह स्पष्ट होता है कि जांच को गंभीरता से लिया जा रहा है। जैसे-जैसे देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं, यह मामला मीडिया और राजनीतिक चर्चा का मुख्य केंद्र बना हुआ है।



Source link

Kal Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 6-7 अप्रैल को Delhi-UP समेत कहां-कहां बारिश-तूफान? IMD का अलर्ट जारी


India

oi-Divyansh Rastogi

Kal Ka Mausam, 6 April 2026, Monday Weather Alert: उत्तर भारत का मौसम कल यानी 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) से फिर बदलने वाला है। पाकिस्तान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भारत की तरफ बढ़ रहा है। IMD ने इसके प्रभाव से 9 राज्यों में आंधी, तेज हवाएं, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 6 से 8 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रहेगा। 7-8 अप्रैल को एक्टिविटी चरम पर पहुंचेगी। पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ओले और 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।

kal-ka-mausam

6 April 2026, Monday Weather Alert: IMD का कल (6 अप्रैल) का मुख्य अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: उड़ीसा, ऊपरी पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि, भारी बारिश और 40-60 किमी/घंटा हवाएं।
  • येलो अलर्ट: हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, UP, बिहार, झारखंड, राजस्थान में गरज-चमक, हल्की-मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

6-7 अप्रैल को कहां-कहां होगी बारिश? राज्यवार List

Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR (6 से 8 अप्रैल)

  • कल (6 अप्रैल) मौसम आंशिक साफ रहेगा, दिन का तापमान 32-33°C तक। लेकिन 7 और 8 अप्रैल को फिर बादल छाएंगे। गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलेंगी। 8 अप्रैल को ओलावृष्टि की भी संभावना।

Uttar Pradesh Ka Mausam: उत्तर प्रदेश (6 से 8 अप्रैल)

  • लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, झांसी, कानपुर, हमीरपुर समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश। 7-8 अप्रैल को आंधी-तूफान + ओले गिर सकते हैं।

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान (6 से 8 अप्रैल)

  • 6 अप्रैल: जयपुर-भरतपुर में हल्की बारिश संभव।
  • 7 अप्रैल (पीक): जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा में तेज आंधी (50-60 किमी/घंटा), मध्यम-भारी बारिश + ओलावृष्टि।
  • 8 अप्रैल: उत्तरी-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश, बाकी इलाके शुष्क।

Himachal Pradesh Weather Alert: हिमाचल प्रदेश (6 से 10 अप्रैल)

  • ऑरेंज अलर्ट 7-8 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला में। ओलावृष्टि + गरज-चमक + 40-50 किमी/घंटा हवाएं। 10 अप्रैल तक बारिश जारी रह सकती है।

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर (6 से 15 अप्रैल)

  • 6-7 अप्रैल: बादल छाए रहेंगे।
  • 8-9 अप्रैल: हल्की बारिश/बर्फबारी + भारी बारिश की संभावना (कश्मीर घाटी में)। भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा। 10-15 अप्रैल में मौसम सुधरेगा।

West Bengal Weather IMD Alert: पश्चिम बंगाल (6 से 8 अप्रैल)

  • उत्तर बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार) में 7-8 अप्रैल को तेज हवाएं, गरज और ओलावृष्टि। 8-9 अप्रैल को ऊपरी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश संभव।

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश (6 अप्रैल)

  • भोपाल, सतना, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, मोरेना, बैतूल में भारी बारिश + 20-30 किमी/घंटा हवाएं।

8. पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ (6 अप्रैल)

  • यमुनानगर, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, सोनीपत, पटियाला, अमृतसर में बारिश + आंधी (60 किमी/घंटा तक) + बिजली गिरने का खतरा।

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड (6-7 अप्रैल)

  • नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा में भारी बारिश। तेज हवाएं (50-60 किमी/घंटा) + गरज-चमक।

दक्षिण भारत

  • तमिलनाडु (घाटी क्षेत्र), केरल, तटीय आंध्र प्रदेश में 6 अप्रैल को भारी बारिश संभव।

तापमान में कितना बदलाव?

  • उत्तर-पश्चिम भारत: 5-6 अप्रैल को 2-4°C बढ़ोतरी, फिर 7-8 अप्रैल को 2-4°C गिरावट (ठंडक बनी रहेगी)।
  • मध्य भारत: आज (5 अप्रैल) बढ़ोतरी, फिर स्थिर।
  • पूर्वी भारत: 8 अप्रैल तक 3-5°C गिरावट।
  • पूर्वोत्तर: 7-9 अप्रैल में 3-5°C गिरावट।

क्यों आ रहा है यह विक्षोभ?

IMD के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। पहला उत्तरी पाकिस्तान-पंजाब के ऊपर है। दूसरा 7 अप्रैल से और मजबूत होकर उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इसके साथ निम्न दबाव प्रणाली और ट्रफ लाइनें भी सक्रिय हैं।

यह पश्चिमी विक्षोभ अप्रैल के पहले हफ्ते में आम है, लेकिन इस बार 7-8 अप्रैल को पीक पर पहुंच रहा है। दिल्ली-UP समेत पूरे उत्तर भारत में 48 घंटे का मौसम बिगड़ा रहेगा। किसानों के लिए चिंता का विषय है, लेकिन पानी की भरपाई भी होगी।



Source link

6,6,6,6,6,6,6,6! टिम डेविड के तूफ़ान के सामने उड़ गई CSK की गेंदबाजी, RCB ने बनाया IPL 2026 का सबसे बड़ा स्कोर


Cricket

oi-Naveen Sharma

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रनों का ऐसा अंबार लगा दिया है कि इतिहास रच गया। एम। चिन्नास्वामी स्टेडियम की सपाट पिच पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में मात्र 3 विकेट खोकर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के आईपीएल इतिहास यह यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टिम डेविड ने ओवरटन के एक ओवर में 30 रन ठोककर गदर काट दिया। इस सीजन का यह सबसे बड़ा स्कोर है।

टिम डेविड ने आते ही तबाही मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने मात्र 25 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और रिकॉर्ड 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, इनमें से 4 छक्के तो ओवरटन के ओवर में आए। डेविड का स्ट्राइक रेट 280.00 का रहा, जिसने चेन्नई के डेथ ओवरों की रणनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

Tim David

टिम डेविड का साथ पाटीदार ने निभाया

उनके साथ कप्तान रजत पाटीदार ने भी बखूबी साथ निभाया और मात्र 19 गेंदों पर 48 रनों की नाबाद पारी खेलकर स्कोर को 250 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल में आरसीबी का उच्चतम स्कोर 263 रन है। ओवरऑल स्कोर के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर है, हैदराबाद के नाम 287 रन हैं।

आरसीबी की शुरुआत से ही इरादे साफ थे। फिल साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी, जबकि विराट कोहली (28) ने आक्रामक रुख अपनाकर चेन्नई पर दबाव बनाए रखा। नंबर 3 पर आए देवदत्त पडिक्कल ने अपनी क्लास दिखाते हुए 29 गेंदों में 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पडिक्कल ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए, जिससे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मंच मिला।

गेंदबाज नहीं लगा पाए रनों पर अंकुश

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज आज आरसीबी के बल्लेबाजों के सामने पूरी तरह पस्त नजर आए। शिवम दुबे, अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन को एक-एक सफलता तो मिली, लेकिन वे रनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा सके। चेन्नई के मुख्य गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 12 के पार रहा, जो दिखाता है कि आज चिन्नास्वामी में गेंदबाजों के लिए कोई जगह नहीं थी। अब चेन्नई को जीत के लिए प्रति ओवर 12.55 की औसत से रन बनाने होंगे, जो कि एक बेहद कठिन चुनौती है। कंबोज ने सर्वाधिक 52 रन खर्च किए।



Source link

Kai Trump कौन है? डोनाल्‍ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्‍या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल?


International

oi-Bhavna Pandey

Who is Kai Trump? ईरान के साथ युद्ध के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को उनके देश में ही गालियां पड़ रही हैं। इस सबके बीच डोनाल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप, हाल ही में सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही हैं। अपने एक एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

18 साल की काई ट्रंप इससे पहले भी अपनी लाइफ स्‍टाइल और सोशल लाइफ के कारण मीडिया में छाई रहती थीं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है, जिसने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है।

Who is Kai Trump

Kai Trump ने ऐसा क्‍या किया जो हो गई वायरल?

दरअसल, काई ट्रंप ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उनका ड्रीम जॉब वही है जो वह अभी कर रही हैं। उन्होंने अपनी मौजूदा लाइफ स्‍टाइल को ही अपना करियर बताया, जिसने दुनियाभर के लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा और कई सवाल खड़े किए।

Who is Kai Trump

Kai Trump ने क्‍या शेयर किया?

अपनी ड्रीम जॉब को विस्तार से समझाते हुए काई ने बताया कि उनका दिन गोल्फ खेलने, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने, लोगों का मनोरंजन करने और अपना बिजनेस प्रमोट करने में गुजरता है। काई ने पोस्ट में कहा: “मेरा सपनों का काम सचमुच वही है जो मैं अभी कर रही हूं। इसके साथ ही उन्‍होंने दुनिया भर में घूमना और नए लोगों से मिलना अपनी डेली रूटीन और काम का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

Who is Kai Trump

काई ट्रंप से नाराज हुए लोग

काई ट्रंप का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ, लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। देखते ही देखते, यह वीडियो इंटरनेट पर एक बड़े चर्चा का विषय बन गया कई सोशल मीडिया यूजर्स ने काई के इस बयान पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसी लाइफ स्‍टाइल को सचमुच एक ‘नौकरी’ कहा जा सकता है। लोगों ने इसे यथार्थ से दूर और आम जनजीवन से कटा हुआ बताया।

Who is Kai Trump

ट्रंप की पोती हो तो इसलिए…

इसके साथ ही, कई नेटिजन्स ने इस बयान को ‘प्रिविलेज’ से जोड़ते हुए सवाल खड़े किए। उनका मानना था कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की पोती हो, मजबूत पारिवारिक बैग्राउंड और असीमित संसाधनों के कारण ऐसे विचार रखना आसान होता है, जबकि आम लोगों के लिए नौकरी का अर्थ बिल्कुल अलग और कहीं अधिक संघर्षपूर्ण होता है।

ट्रंप की समर्थन में क्‍या बोले लोग?

हालांकि, कुछ लोगों ने काई ट्रंप के बयान का समर्थन भी किया। उनका तर्क था कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना, व्यक्तिगत ब्रांड बनाना और कंटेंट क्रिएशन भी एक वैध करियर विकल्प बन चुका है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Who is Kai Trump?

काई ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की पोती और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर व वैनेसा ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी हैं। मीडिया की सुर्खियों में पली-बढ़ी काई ने गोल्फर, सोशल-मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में अपनी अलग सार्वजनिक पहचान बनाई। वह होनहार गोल्फर हैं, जिन्होंने मियामी विश्वविद्यालय में मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

Kai Trump के सोशल मीडिया पर हैं 2.7 मिलियन फॉलोअर्स

कलाई की सर्जरी के बाद गोल्‍फ में वापसी कर चुकीं काई, इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रेनिंग व टूर्नामेंट अपडेट साझा करती हैं। इनके 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। काई अपनी सोशल-मीडिया उपस्थिति और यूट्यूब कंटेंट के लिए भी जानी जाती हैं, जहां वह लाइफस्टाइल व्लॉग्स व पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती हैं।

क्‍या ट्रंप की तरह राजनीति में आएंगी Kai Trump?

डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान लोगन पॉल के पॉडकास्ट पर, काई ट्रंप ने कहा था, “सच कहूं तो मैं राजनीति से पूरी तरह दूर रहती हूं। मैं कभी राष्ट्रपति पद के लिए नहीं लड़ूंगी। राजनीति से कोई लेना-देना नहीं चाहती क्योंकि मुझे यह बहुत खतरनाक लगती है।”

राजनीति से हटकर, काई ने अपने दादा डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने की बात कही। उनका मानना है कि “अगर दोनों पक्ष बीच में मिलें, तो हर कोई बहुत खुश होगा।” उन्होंने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का समर्थन करने की बात बोली थी।



Source link

LPG Crisis Update: दिल्ली में LPG गैस की गोदामों से सीधे बिक्री बंद, 5KG सिलेंडरों पर आया बड़ा अपडेट


Delhi

oi-Divyansh Rastogi

Delhi LPG Crisis Update: पश्चिम एशिया (US-ईरान) युद्ध के चलते देशभर में LPG की मांग बढ़ गई है। इसी बीच दिल्ली सरकार ने गोदामों (डिपो) से सीधे सिलेंडर बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही 5 किलो के छोटे FTL (Free Trade LPG) सिलेंडरों की सप्लाई को तेजी से बढ़ा दिया गया है।

केंद्र सरकार ने साफ किया है कि बाजार में कोई कमी नहीं है। 4 अप्रैल 2026 को 90,000 से ज्यादा 5KG सिलेंडर बेचे गए। 23 मार्च से अब तक 6.6 लाख यूनिट बिक चुके हैं। फिर भी अफवाहों और जमाखोरी की वजह से सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है।

Delhi LPG Crisis Update

PTI फोटो।

क्या है नया अपडेट? 5 मुख्य फैसले

1. गोदामों से सीधी बिक्री बंद

  • दिल्ली में LPG डिपो से घरेलू या व्यावसायिक सिलेंडर सीधे बेचना अब गैरकानूनी है। सिर्फ अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटरों के जरिए ही सप्लाई होगी।

2. 5KG सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ाई

  • कोई पता प्रमाण नहीं चाहिए, सिर्फ वैध ID (आधार/वोटर ID)
  • बाजार दर पर उपलब्ध (सब्सिडी नहीं)
  • 23 मार्च से 6.6 लाख बेचे गए
  • 4 अप्रैल को 90,000 से ज्यादा बेचे गए

To ensure a smooth supply of LPG, the direct sale of cylinders from warehouses (Godams) has been prohibited. Additionally, the availability of 5 kg LPG cylinders has been significantly expanded: Delhi CMO

— ANI (@ANI) April 5, 2026 “>

3. घरेलू 14.2KG सिलेंडर की स्थिति

  • रोजाना 51 लाख से ज्यादा घरेलू सिलेंडर डिलीवर किए जा रहे हैं
  • 95% बुकिंग ऑनलाइन (MyLPG.in / ऐप)
  • कोई कमी की रिपोर्ट नहीं

4. जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई

  • मार्च से अब तक 50,000+ सिलेंडर जब्त
  • 1,400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटरों को कारण बताओ नोटिस
  • 36 डीलर सस्पेंड

5. कमर्शियल LPG पर 70% कैप

  • होटल-रेस्तरां जैसी जगहों पर सप्लाई को पहले के स्तर का 70% तक सीमित कर दिया गया है।

क्यों बढ़ी LPG की मांग?

  • होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव से क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई प्रभावित
  • रिफाइनरी में LPG प्रोडक्शन बढ़ाया गया, लेकिन मांग ज्यादा
  • कुछ लोगों ने पैनिक बाइंग शुरू कर दी
  • गर्मी के मौसम में भी रसोई गैस की खपत बढ़ी

सरकार का ऐलान किया है कि हम पेट्रोल, डीजल और LPG की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। नागरिकों से अपील है कि घबराहट में खरीदारी न करें।

प्राथमिकता किसे दी जा रही है?

  • घरेलू LPG और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) को टॉप प्राथमिकता
  • अस्पताल, स्कूल, कॉलेज जैसी जरूरी सेवाओं को बिना रुकावट सप्लाई
  • उर्वरक प्लांट्स को 6 अप्रैल से 90% तक गैस मिलने की उम्मीद
  • सभी रिफाइनरी हाई कैपेसिटी पर चल रही हैं

क्या आपको चिंता करने की जरूरत है?

नहीं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोई कमी नहीं है। सिर्फ अफवाहों और जमाखोरी की वजह से कुछ जगहों पर कतारें लग रही हैं। 5KG सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हैं और 14.2KG घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी भी सामान्य है।





Source link

Bengal Chunav 2026: बंगाल में TMC का किला हिलाएंगे BJP के ‘सुपर 40 प्रचारक’! PM मोदी-हेमा समेत List में कौन?


India

oi-Divyansh Rastogi

Bengal Chunav 2026 BJP Star Campaigners List : पीएम नरेंद्र मोदी की कूचबिहार रैली के ठीक बाद BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी स्टार प्रचारकों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से चुनाव आयोग (CEC ज्ञानेश कुमार) को भेजे गए पत्र में 40 बड़े नाम शामिल हैं।

यह लिस्ट सिर्फ Schedule-1 के लिए है, लेकिन Schedule-2 और बाकी चरणों के लिए भी मान्य रहेगी। BJP ने साफ किया कि कोई बदलाव हो तो समय पर नई लिस्ट भेजी जाएगी। स्टार प्रचारक का मतलब है कि ये नेता बिना किसी खर्च के पूरे राज्य में प्रचार कर सकते हैं। उम्मीदवारों के चुनावी खाते में इनकी रैलियां या बयान गिने नहीं जाते। BJP इस लिस्ट से पूरे बंगाल में श’भय बनाम भरोसा’ का नारा जोर-शोर से चलाने की तैयारी में है। BJP की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कौन-कौन?

bjp-star-campaigners-list

Bengal Chunav 2026 BJP Star Campaigners List: BJP के 40 स्टार प्रचारक – पूरी लिस्ट (आधिकारिक)

क्रमांक नाम
1 नरेंद्र मोदी
2 नितिन नबीन
3 राजनाथ सिंह
4 अमित शाह
5 नितिन गडकरी
6 जे.पी. नड्डा
7 धर्मेंद्र प्रधान
8 मिथुन चक्रवर्ती
9 लियेंडर एड्रियन पेस
10 डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा
11 योगी आदित्यनाथ
12 रेखा गुप्ता
13 देवेंद्र फडणवीस
14 मोहन चरण मांझी
15 मनिक साहा
16 शिवराज सिंह चौहान
17 अश्विनी वैष्णव
18 स्मृति इरानी
19 हेमा मालिनी
20 कंगना रनौत
21 अनुराग ठाकुर
22 अन्नपूर्णा देवी
23 अर्जुन मुंडा
24 बाबूलाल मरांडी
25 सम्राट चौधरी
26 मनोज तिवारी
27 भूपेंद्र यादव
28 सुनील बंसल
29 बिप्लब कुमार देब
30 मंगल पांडे
31 अमित मालवीय
32 समिक भट्टाचार्य
33 सुवेंदु अधिकारी
34 दिलीप घोष
35 डॉ. सुकांत मजूमदार
36 शांतनु ठाकुर
37 राजू बिस्ता
38 डॉ. जयंत कुमार रॉय
39 मनोज तिग्गा
40 बिजन गोस्वामी

5 बड़ी बातें जो लिस्ट से साफ हैं

  • 1. टॉप नेशनल लीडर्स: मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा। मतलब साफ है कि केंद्रीय नेतृत्व बंगाल में डेरा डालेगा।
  • 2. बॉलीवुड और सेलिब्रिटी पावर: हेमा मालिनी, रेखा गुप्ता, कंगना रनौत, मिथुन चक्रवर्ती और टेनिस स्टार लियेंडर पेस – सिनेमा और स्पोर्ट्स का जादू।
  • 3. उत्तर भारत के CMs: योगी आदित्यनाथ, हिमंता बिस्वा सरमा, देवेंद्र फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान, मोहन चरण मांझी – ‘मॉडल गवर्नेंस’ का ब्रांड दिखाने वाले सभी बड़े चेहरे।
  • 4. बंगाल फेस: सुवेंदु अधिकारी, समिक भट्टाचार्य, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर – स्थानीय स्तर पर TMC को घेरने वाले अपने ही लोग।
  • 5. महिला और युवा ब्रांड: स्मृति इरानी, अन्नपूर्णा देवी, रेखा गुप्ता, कंगना रनौत – महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और युवा मुद्दों पर फोकस।

BJP की रणनीति: कूचबिहार रैली से सीधा कनेक्शन

पीएम मोदी ने कूचबिहार में ‘महाजंगल राज’ और ‘भय बनाम भरोसा’ का नारा दिया। ठीक उसी दिन यह लिस्ट जारी होना कोई संयोग नहीं। पार्टी पूरे राज्य में 40 स्टार प्रचारकों के जरिए हर बूथ तक पहुंच बनाने की तैयारी में है। लिस्ट में बंगाल के 8-10 स्थानीय चेहरे भी हैं, जो दिखाता है कि BJP अब सिर्फ दिल्ली से नहीं, बल्कि स्थानीय नेतृत्व के साथ भी लड़ाई लड़ना चाहती है।

2026 बंगाल चुनाव में BJP ने अपनी सबसे मजबूत टीम उतारी है। नरेंद्र मोदी से लेकर हेमा मालिनी-कंगना रनौत तक, हर क्षेत्र का स्टार शामिल है। अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी लिस्ट TMC के किले को हिला पाएगी या नहीं? आपको सबसे ज्यादा कौन सा नाम बंगाल चुनाव में प्रभावी लगता है? कमेंट में बताएं – मोदी, योगी, हेमा मालिनी या कंगना रनौत?



Source link

RCB vs CSK: रोहित शर्मा का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, चिन्नास्वामी में कोहली ने रचा इतिहास, बने नंबर-1


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026 RCB vs CSK: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैदान पर उतरते ही कोहली ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। अब विराट आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड (IPL 2026 RCB vs CSK)

मैच से पहले विराट कोहली को रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मात्र 16 रनों की दरकार थी। बेंगलुरु की पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर विराट ने वह रन हासिल कर लिया, जिसने उन्हें शिखर पर पहुंचा दिया। रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 36 मैचों में 1161 रन बनाए थे। अब विराट कोहली के नाम चेन्नई के खिलाफ 1174 रन दर्ज हो गए हैं।

RCB vs CSK 1

सॉल्ट ने खेली तूफानी पारी

चिन्नास्वामी का मैदान आज अपनी चिर-परिचित तेजी के लिए नहीं, बल्कि थोड़ी धीमी आउटफील्ड के लिए चर्चा में रहा। कोहली ने 18 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। भले ही वे बड़ी फिफ्टी नहीं बना पाए, लेकिन उन्होंने पावरप्ले में टीम को वह गति दी जिसकी जरूरत थी। विराट की दी हुई शुरुआत का फायदा फिल सॉल्ट ने उठाया। सॉल्ट ने 30 गेंदों में 46 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर स्कोरबोर्ड को गति दी।

चेन्नई के लिए जीत जरूरी

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने उन्हें हावी होने का मौका नहीं दिया। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स से लगातार दो हार झेलने के बाद चेन्नई के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। बेंगलुरु की टीम हैदराबाद पर जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं और रन गति को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।



Source link

Trump Iran Threat: ‘7 अप्रैल को मचेगी महा-तबाही’, गाली देते हुए ट्रंप ने ईरान को दी धमकी


International

oi-Sumit Jha

Trump Iran threat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में ईरान को खुली चेतावनी दी है। मामला ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को खोलने का है, जहां से दुनिया का 20% तेल गुजरता है।

ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर ईरान ने सोमवार तक समझौता नहीं किया, तो 7 अप्रैल से वहां तबाही शुरू हो जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने वैश्विक बाजार और राजनीति में हलचल मचा दी है, क्योंकि ट्रंप अब आर-पार की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं।

Trump Iran Threat

7 अप्रैल को ‘तबाही का दिन’ घोषित

डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान 10 दिनों के अल्टीमेटम के भीतर रास्ता नहीं खोलता, तो मंगलवार (7 अप्रैल) को वहां ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ मनाया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि अमेरिकी मिसाइलें ईरान के बिजलीघरों और पुलों को निशाना बनाएंगी। ट्रंप ने कहा कि ईरानी बातचीत करने वालों को जो छूट दी गई थी, वह खत्म हो रही है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अमेरिका पहले भी विद्रोहियों को हथियार भेज चुका है।

ये भी पढे़ं: Trump Warning Iran: ‘सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम’, ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी

Iran America War: तेल पर कब्जे और हमले की धमकी

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि या तो ईरान 6 अप्रैल तक डील फाइनल करे, वरना वह ईरान की संपत्तियों को ‘उड़ा देने’ और उनके तेल संसाधनों पर कब्जा करने में संकोच नहीं करेंगे। ट्रंप का मानना है कि ईरान को बातचीत की मेज पर लाने का यही एकमात्र तरीका है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अगर वे सीधी भाषा नहीं समझते, तो उन्हें ताकत के जोर पर समझाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Trump Dead Fact Check: क्या सच में डोनाल्ड ट्रम्प का निधन हो गया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की क्या है सच्चाई

7 घंटे का खतरनाक रेस्क्यू मिशन

ट्रंप ने ईरान के भीतर चलाए गए एक गुप्त सैन्य ऑपरेशन का जिक्र करते हुए अपनी ताकत का अहसास कराया। उन्होंने बताया कि कैसे अमेरिकी सेना ने ईरानी फौज की नाक के नीचे से अपने एक कर्नल और पायलट को बचाया। यह ऑपरेशन ईरान की सीमा के भीतर 7 घंटे तक चला, जो बेहद जोखिम भरा था। ट्रंप के अनुसार, जब ईरानी सेना कर्नल के बिल्कुल करीब थी, तब अमेरिकी जांबाजों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बहादुरी के लिए नेतन्याहू ने भी उनकी तारीफ की है।

ओवल ऑफिस से होगा बड़ा ऐलान

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें अमेरिकी सेना के बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि अगर ईरान सोमवार रात तक झुकने को तैयार नहीं हुआ, तो ट्रंप युद्ध या बड़े हवाई हमलों का आधिकारिक आदेश जारी कर सकते हैं। पूरी दुनिया की नजरें अब सोमवार की इस डेडलाइन पर टिकी हैं, क्योंकि ट्रंप का अगला कदम मध्य पूर्व का नक्शा बदल सकता है।



Source link