Home Blog Page 293

Aaj Ka Mausam: सावधान! बारिश के साथ गिरेंगे ओले, UP-UTT समेत 8 राज्यों में Rain Alert


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोक्ष के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, 5 अप्रैल को भी मौसम विभाग ने 8 प्रांतों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया हुआ है। उसका कहना है कि आज जिन जगहों पर बारिश होने का अनुमान है वहां पर ओले गिरने की भी संभावना बनी हुई है।

जिन 8 जगहों पर आज बरसात हो सकती है उनके नाम हैं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार , पश्चिम बंगाल , एमपी, राजस्थान , हिमाचल और उत्तराखंड। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।

Aaj Ka Mausam

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में Yellow Alert जारी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है, यहां लगातार बादल छाए हुए हैं, तेज हवाएं चल रही हैं और कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका है IMD ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है, इस मौसमी बदलाव से किसानों सहित आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। यहां पर 8 अप्रैल तक मौसम बिगड़े रहने का ही अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम में घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

UP Weather Today : 8 अप्रैल तक बारिश की आशंका

उत्तर प्रदेश में 5 से 8 अप्रैल के बीच राजधानी लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, हरदोई और कानपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। इसी अवधि में बिहार के पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इन राज्यों में अचानक तेज हवाएं और गरज-चमक जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

Weather Forecast Today: हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 6 अप्रैल के बीच मौसम काफी खराब रहने वाला है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला में 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। आठ अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिससे बर्फबारी की आशंका है।

West Bengal Weather: बारिश का अलर्ट, चमकेगी बिजली

पश्चिम बंगाल में रविवार, 5 अप्रैल से कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश शुरू हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण बंगाल में रविवार से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और अनुकूल हवाओं से आगामी सप्ताह में मौसम ठंडा होने और तापमान में 3-4°C की गिरावट आने का अनुमान है। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार में 8 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश की तीव्रता अधिक रहेगी। 7और 8 अप्रैल को ओलावृष्टि का अनुमान है, जिससे कुछ स क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और जल-जमाव की स्थिति बन सकती है।

Madhya Pradesh Weather: भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 5 अप्रैल को भोपाल, सतना, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, मोरेना, निवाड़ी और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट है। साथ ही 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की चेतावनी भी जारी हुई है।

Haryana-Punjab Mausam: हरियाणा-पंजाब में रेन अलर्ट

हरियाणा-पंजाब में छह अप्रैल तक यमुना नगर, अंबाला, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में तेज हवा (60 किमी/घंटा तक) के झोंकों के साथ बारिश व बिजली गिरने की संभावना है। चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और अमृतसर में भी बारिश-तूफान की चेतावनी है।

UttaraKhand Weather: उत्तराखंड में होगी भारी बरसात

उत्तराखंड में 5 से 7 अप्रैल को गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-50 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की व्यापक संभावना है। नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौड़ागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



Source link

भास्कर अपडेट्स: तमिलनाडु के कुन्नूर में मिनीबस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 12 से ज्यादा लोग घायल


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के कुन्नूर में एक मिनीबस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस नामक्कल से आ रही थी। इसमें सवार सभी लोग पर्यटक थे।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

दिल्ली के एक फ्लैट में दो भाइयों के शव मिले, शरीर पर चोट या गला घोंटने के कोई निशान नहीं

3 8 1775350142

दिल्ली के द्वारका इलाके में शनिवार देर रात एक बिल्डिंग के अंदर दो लोगों के शव मिले। मरने वालों की पहचान देवेंद्र कुमार और अमित के रुप में की गई है। वे दोनों भाई हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों की उम्र 40-45 साल के बीच है। शुरुआती जांच में शवों पर चोट या गला घोंटने के कोई निशान नहीं मिले। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

‘मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई’, 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Aruna Irani: हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने हाल ही में सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल में शिरकत कर फैंस को चौंका दिया था। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपने फिल्मी करियर बल्कि अपनी निजी जिंदगी के ऐसे पहलुओं पर भी खुलकर बात की, जिनके बारे में कम ही लोग जानते थे।

अरुणा ईरानी की दर्दभरी प्रेम कहानी और शादी
अरुणा ईरानी ने फिल्ममेकर कुकू कोहली (Kuku Kohli) के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत को याद करते हुए बताया कि शुरू में दोनों के बीच बिल्कुल भी तालमेल नहीं था। उन्होंने हंसते हुए कहा कि दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा था और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो जाते थे।

Aruna Irani

मजाक-मजाक में शुरू हुई लव स्टोरी

अरुणा ईरानी ने बताया कि एक दिन शूटिंग के दौरान वह और एक सहयोगी कुकू कोहली के बारे में मजाक कर रहे थे। तभी कुकू वहां आ पहुंचे और पूछने लगे कि क्या चर्चा हो रही है। मजाक में उनकी तारीफ की बात कही गई और यहीं से रिश्ते में बदलाव आना शुरू हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां कम हुईं, दोस्ती बढ़ी और फिर यही रिश्ता प्यार में बदल गया।

प्यार में मिला सबसे बड़ा झटका

हालांकि इस कहानी में एक बड़ा मोड़ भी आया। अरुणा ईरानी ने खुलासा किया कि जब तक उन्हें ये पता चला कि कुकू कोहली पहले से शादीशुदा हैं, तब तक वह उनसे प्यार कर चुकी थीं। अरुणा ईरानी ने कहा- कुकू पहले से शादीशुदा थे। उनकी एक बेटी भी थी। ये सच जानकर मुझे गहरा झटका लगा था। इसके बावजूद उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

कुकू कोहली की दूसरी पत्नी बनीं अरुणा ईरानी

अरुणा ईरानी ने साल 1990 में कुकू कोहली से शादी कर ली थी और उनकी दूसरी पत्नी बनी गई थीं। उन्होंने ये भी कहा कि वह लंबे समय तक इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं करती थीं क्योंकि इससे उनकी पहली पत्नी को तकलीफ हो सकती थी। हालांकि अब परिस्थितियां बदलने के बाद उन्होंने पहली बार इस विषय पर खुलकर अपनी बात रखी है।

अरुणा ईरानी ने 500 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

आपको बता दें कि अरुणा ईरानी का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा है। एक्ट्रेस ने 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। हिंदी के अलावा उन्होंने कन्नड़, मराठी और गुजराती सिनेमा में काम किया है। उन्होंने फिल्मों के बाद टीवी इंडस्ट्री में भी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने मां, बहन, भाभी जैसे हर तरह के किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई।

दर्द, उलझन और समझौते से भरा रिश्ता

अरुणा ईरानी की ये कहानी बताती है कि प्यार हमेशा आसान नहीं होता। कई बार इसमें दर्द, उलझन और समझौते भी शामिल होते हैं लेकिन उनकी जिंदगी ये भी सिखाती है कि इंसान अपने फैसलों के साथ जीना सीख ले तो हर मुश्किल कहानी भी एक मजबूत अनुभव बन जाती है।



Source link

Mumbai local train की इन दो लाइनों पर रहेगा मेगा ब्लॉक, चेक करें समय और प्रभावित ट्रेन लिस्‍ट


Mumbai: खुशखबरी, मुंबई ईस्ट-वेस्ट लिंक करने वाला बेलासिस फ्लाईओवर हुआ शुरू, खासियत जान हो जाएंगे हैरान



Source link

भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चे: देशभर में 14 साल तक के 45 हजार भिखारी; राजस्थान दूसरे नंबर पर – Jaipur News




केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की मानें तो देशभर में 14 साल से कम उम्र वाले सिर्फ 45 हजार 296 बच्चे ही ऐसे हैं, जो भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए गए। उसमें भी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 हजार बच्चे भीख मांगते पाए गए, जबकि दूसरे नंबर पर राजस्थान है, जहां इन बच्चों की संख्या सात हजार से अधिक है। यह जानकारी 2011 की जनगणना के आधार पर दी गई है। राज्य सभा में एक अतारांकित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई है। राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि आंकड़े भारत के महारजिस्ट्रार की वेबसाइट की सूचना पर आधारित है। ऐसे बच्चों के पुनर्वास की योजना 23 अक्टूबर, 2023 में शुरू की गई थी और तब से अब तक 2653 बच्चों का पुनर्वास किया गया है। इनमें 1507 बच्चों को उनके माता-पिता अथवा परिवारों से मिलवाया गया। वहीं, 305 बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ा गया। 206 बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है। साथ ही 625 बच्चों को स्कूलों में नामांकन की सुविधा प्रदान की गई है। सरकार ने कहा कि विभाग पहले से ही भिक्षावृत्ति के कार्य में लिप्त व्यक्तियों के व्यापक पुनर्वास के लिए योजना चला रहा है। जिसमें बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में इस समय नए कानून अथवा योजना चलाने की आवश्यकता नहीं है। दो केंद्रशासित प्रदेशों में एक भी भिखारी नहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति में लिप्त नहीं पाया गया। वहीं, लक्ष्यद्वीप और सिक्किम में एक-एक, मिजोरम में छह, दमन और दीव में आठ और पुदुचेरी में नौ बच्चे ऐसे कार्यों में लिप्त पाए गए।



Source link

झारखंड समेत 6 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट: अप्रैल के पहले हफ्ते में तीसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, इससे राजस्थान-MP में ओले गिरेंगे


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP UP Rajasthan Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के उत्तरी इलाकों में अप्रैल के पहले हफ्ते में तापमान 40°C के आसपास रहता है। कई राज्यों में लू चलती है। दक्षिणी और समुद्र किनारे बसे राज्यों में उमस भरा मौसम रहता है। लेकिन इस बार पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। तटीय राज्यों में बारिश, मैदानी इलाकों में ओले गिर रहे हैं। तापमान भी 35°C से कम या आसपास है।

इसका कारण है लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस)। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मार्च-अप्रैल में अमूमन इतने ज्यादा विक्षोभ नहीं बनते। इनका असर उत्तर भारत में देखने को मिलता है। इस बार इनकी पोजिशन उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में है। इसे अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी से भरपूर नमी मिली और जमकर आंधी-बारिश हुई।

अकेले मार्च में देश पर 8 पश्चिमी विक्षोभों का असर पड़ा, जबकि सामान्य तौर पर यह संख्या 5 या 6 होती है। 13 मार्च से अब तक 6 पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। 6 अप्रैल को एक नया सिस्टम बनेगा। इसका असर आज से शुरू हो गया है। असम, मेघालय, अरुणाचल, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड में ओले-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

रविवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा, बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आज बारिश का यलो अलर्ट है।

देशभर में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें…

पंजाब के अमृतसर में सड़क पर ओले की सफेद चादर बिछ गई।

पंजाब के अमृतसर में सड़क पर ओले की सफेद चादर बिछ गई।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी ओले गिरे।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी ओले गिरे।

अप्रैल के मौसम से जुड़े 2 सवाल और उनके जवाब

  • क्यों गिरे ओले: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से एक साथ नमी पहुंची। वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहा। पंजाब और छग के आसपास चक्रवाती सिस्टम बना। इन सभी सिस्टम के एक साथ एक्टिव होने से ओलावृष्टि हुई।
  • दोपहर बाद ही आंधी-ओले-बारिश क्यों: विक्षोभ एक्टिव होने के बाद अमूमन दोपहर बाद ही आंधी चलती है और बारिश होती है। दरअसल, विक्षोभ सक्रिय होने के बाद एक सर्क्युलेटरी सिस्टम बना। दिन में बढ़ता तापमान इस सिस्टम को एनर्जी देने का काम करता है, इसलिए दोपहर बाद ही ओले-बारिश का दौर शुरू होता है।
5 1775322135

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: आज भी ओले गिरने की चेतावनी:13 जिलों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट

dausa kota1775332797 1775355402

प्रदेश में कल से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा। इसके असर से 13 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से शनिवार को भी कई जिलों में देर शाम घने बादल छाए, तेज हवा चलने के साथ बारिश और ओले गिरे। उदयपुर में 32MM से ज्यादा बरसात हुई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। वहीं, इन एरिया में तापमान में भी गिरावट हुई। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: बैतूल के मुलताई में सड़कों पर बिछे ओले, कश्मीर जैसा नजारा: ग्वालियर समेत 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

cover17 31775309368 1775356090

प्रदेश में ओले-बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। शनिवार को बैतूल, श्योपुर, मुरैना समेत 8 से 10 जिलों में ओले गिरे। इससे कश्मीर जैसा नजारा देखने को मिला। 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश भी हुई। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। IMD (मौसम केंद्र) ने ग्वालियर समेत 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश से कानपुर में 200 पेड़-पोल उखड़े, 12 की मौत, 3 जिलों में बारिश का अलर्ट

comp 55 617753226311775322982 1775356633

शनिवार शाम को शुरू हुई बारिश रविवार सुबह भी जारी रही। काशी, गोंडा और सल्तानपुर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अलग-अलग जगहों पर 200 से ज्यादा पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 48 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गई। रविवार को 23 जिलों में बारिश और 15 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड: केदारनाथ-पिथौरागढ़ में बर्फबारी, उत्तरकाशी में ओले गिरे, पहाड़ों में बारिश का यलो अलर्ट

21775350004 1775356853

पहाड़ी जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 3300 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

52 1775322135

खबरें और भी हैं…



Source link

राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे: UP में आंधी-बारिश से ऑटो पर पेड़ गिरा, 2 की मौत; हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP UP Rajasthan Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। राजस्थान के छह जिलों में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे। झालावाड़ में ओले गिरने के कारण गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं कोटा जिले के डिपरी में चंबल नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास कार्यक्रम का टेंट तेज आंधी में उड़ गया।

मध्य प्रदेश के बैतूल और ग्वालियर में शनिवार शाम को ओले गिरे। सड़कें सफेद नजर आने लगीं। प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। सिवनी और रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है।

यूपी के चार जिलों में भी शनिवार शाम को जमकर ओले गिरे। कानपुर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई। हैलट अस्पताल में पानी भर गया। वहीं एक ऑटो पर बरगद का पेड़ गिर गया। इसमें ड्राइवर और 60 साल की महिला की मौत हो गई।

पंजाब के पठानकोट, अमृतसर और मोगा में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे सड़कों पर सफेद चादर जैसी बिछी दिखी। वहीं, शाम को जालंधर में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी के बाद गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। वहीं शिमला में भारी ओलावृष्टि हुई।

देशभर में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें…

पंजाब के अमृतसर में सड़क पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई।

पंजाब के अमृतसर में सड़क पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी ओले गिरे।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी ओले गिरे।

5 1775322135

दिल्ली-NCR में 1000 km तक घने बादल

दिल्ली-NCR, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और MP में शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। IMD ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, ओले और 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसकी वजह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे 1000 किमी तक लंबे घने बादल बने हैं।

52 1775322135

खबरें और भी हैं…



Source link

राघव चड्‌ढा बोले- ये तो ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है: AAP के पूर्व मंत्री का दावा- चड्ढा ने मोदी-BJP की आलोचना वाले पोस्ट डिलीट किए – Mohali News


राघव चड्‌ढा ने नया वीडियो जारी किया है। इसमें वह पंजाब के लोगों के बीच दिख रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) से चल रही तकरार के बीच राघव चड्‌ढा ने नया पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- मेरे उन सहयोगियों के लिए जो मजबूर होकर वीडियो जारी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में असफल रहे। उनके लिए

.

चड्‌ढा ने आगे लिखा- पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।

राघव ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने पार्लियामेंट में अपनी स्पीच दिखाई हैं। इनमें चड्‌ढा को पंजाब के मुद्दे उठाते सुना जा सकता है।

वहीं, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि राघव चड्ढा ने PM नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना वाले अपने सभी पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। सौरभ ने सोशल मीडिया पर लिखा-

कुछ लोगों के सुझाव पर मैंने राघव की टाइमलाइन में BJP और Modi सर्च किया। कोई आलोचनात्मक पोस्ट नहीं मिली। इसका मतलब है कि उन्होंने अपने सभी पुराने आलोचनात्मक पोस्ट हटा दिए हैं। अब केवल 2 पोस्ट हैं जिनमें Modi शब्द है और वे भी मोदी की तारीफ करने वाले हैं।

QuoteImage

सौरभ भारद्वाज के दावे के मुताबिक, राघव चड्‌ढा के X हैंडल पर मोदी और भाजपा से जुड़ी केवल ये 2 पोस्ट बाकी हैं, जिनमें चड्‌ढा मोदी और भाजपा की तारीफ कर रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज के दावे के मुताबिक, राघव चड्‌ढा के X हैंडल पर मोदी और भाजपा से जुड़ी केवल ये 2 पोस्ट बाकी हैं, जिनमें चड्‌ढा मोदी और भाजपा की तारीफ कर रहे हैं।

1 1775375376

कुमार विश्वास का वीडियो वायरल

इधर, मशहूर कवि कुमार विश्वास का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि AAP का अगला शिकार राघव चड्‌ढा होंगे। उसने हीरोइन से शादी कर ली और रील दिखने लगी है।

कुमार विश्वास का यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है, जिसमें वह पॉडकास्ट के दौरान बात कर रहे हैं। कुमार विश्वास भी AAP के फाउंडर मेंबर्स में से एक हैं। दिल्ली में सरकार बनने के बाद उनका अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम से मनमुटाव हो गया, जिसके बाद उन्होंने AAP छोड़ दी थी।

एक पॉडकास्ट में राघव चड्‌ढा के बारे में बात करते कवि कुमार विश्वास। राघव ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की है।

एक पॉडकास्ट में राघव चड्‌ढा के बारे में बात करते कवि कुमार विश्वास। राघव ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की है।

राघव ने VIDEO जारी कर कहा- स्क्रिप्टेड कैंपेन चला रहे राघव ने 4 अप्रैल को दूसरा वीडियो जारी कर कहा- कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। वही भाषा, वही बातें, वही आरोप। यह कोई कोइंसिडेंस नहीं, बल्कि एक को-ऑर्डिनेटेड अटैक है। पहले मुझे लगा कि मुझे इसका जवाब नहीं देना चाहिए। फिर लगा कि एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो कहीं लोग मान न लें। इसलिए, मैंने सोचा कि जवाब दूं। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया हूं।

आखिर में राघव ने धुरंधर फिल्म का डायलॉग, ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ कहते हुए AAP को चेतावनी दी।

raghav allegation 1775369882

कुमार विश्वास ने चड्‌ढा को लेकर क्या कहा था

कुमार विश्वास ने 29 अगस्त 2024 को एक पॉडकास्ट में कहा था- अब अगला शिकार कौन है, अगला शिकार वह बालक है, जो खुद ने ही पैदा किया। इसकी कोई औकात भी नहीं है, बस वह थोड़ा लोकप्रिय हो गया है। हीरोइन (परिणीति चोपड़ा) से शादी कर ली है। अब रील दिखने लगी। यह नहीं दिखना चाहिए।

उन्होंने कहा- दिखेगा नहीं, दिख भी नहीं रहा। जब यह हुआ था, मैंने तभी कह दिया था, यह गया। इसे नहीं छोड़ेगा अब निश्चित रूप से, क्योंकि आप इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि आपको किसी आदमी की आभा बर्दाश्त ही नहीं है।

राघव चड्‌ढा और परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे।

राघव चड्‌ढा और परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे।

राघव चड्‌ढा के मामले में अब तक क्या–क्या हुआ

AAP ने उपनेता पद से हटाया

2 अप्रैल को AAP ने राघव चड्ढा को AAP के राज्यसभा सांसदों के उपनेता पद से हटा दिया। इस बारे में राज्यसभा सेक्रेटरिएट को चिट्‌ठी दी गई, जिसमें यह भी कहा गया कि उन्हें पार्टी के कोटे से बोलने का टाइम न दिया जाए। AAP ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा के वाइस चासंलर अशोक मित्तल को उपनेता बना दिया। राघव 2022 से पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। उनकी टर्म 2028 तक है।

राघव चड्‌ढा ने कहा- खामोश कराया, हारा नहीं हूं

इसके बाद 3 अप्रैल को राघव चड्‌ढा ने वीडियो जारी कर कहा- मैंने संसद में जनता के मुद्दे उठाए, क्या यह अपराध है। ये मुद्दे उठाने से आम आदमी का फायदा हुआ तो AAP का क्या नुकसान हुआ? जिन लोगों ने आज पार्लियामेंट में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया, मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।

medium text quote 41775194268 1775320799
2 1775350662

AAP नेता सामने आए, कहा- पार्टी लाइन से हटे

राघव के वीडियो के सामने आते ही अनुराग ढांडा, सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्लेना, सीएम भगंवत मान जैसे कई AAP नेता सामने आए। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल अरेस्ट हुए तो राघव चड्‌ढा आंखों के ऑपरेशन की बात कह UK में थे। संसद में केंद्र सरकार और PM मोदी से सवाल नहीं पूछते, वह मोदी से डरते हैं। राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय समोसे के रेट जैसे छोटे मुद्दे उठाते हैं। पश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्ताव में साइन करने से राघव चड्‌ढा ने इनकार किया। पार्टी के वॉकआउट पर सदन से बाहर नहीं आए।

3 1775350620
21775121538 1775324168

——————-

ये खबरें भी पढ़ें…

राघव चड्ढा का जवाब- खामोश कराया, हारा नहीं:AAP बोली- कोई मोदी से डर जाए तो क्या लड़ेगा; कल राज्यसभा उपनेता पद से हटाया था

ezgif 29784028ab5f4ecf1775195021 1775321088

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। पढ़ें पूरी खबर…

राघव चड्‌ढा बोले- संसद गाली देने-माइक तोड़ने नहीं गया:मेरे खिलाफ कोऑर्डिनेटेड अटैक, स्क्रिप्टेड कैंपेन; धुरंधर के डायलॉग से AAP को चेतावनी

ezgif 7dc438c17ec1311e1775296589 1775321119

आम आदमी पार्टी (AAP) के आरोपों को लेकर सांसद राघव चड्‌ढा ने शनिवार को दूसरा वीडियो जारी किया। राघव चड्‌ढा ने सोशल मीडिया (X) पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया झूठ भी सच लगने लगता। 3 आरोपों में जीरो सच्चाई है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

आज का धनु राशिफल 5 अप्रैल 2026: कामकाज में दिक्कत में आएगी लेकिन धैर्य से काम लें, दिन सुखद


Astrology

-P Chakrapani Upadhyay

Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज धनु राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा विचार-मंथन वाला रह सकता है। आपको अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में कुछ चुनौती महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। कामकाज में छोटी-मोटी अड़चनें आ सकती हैं, पर आप अपनी सूझबूझ से उन्हें पार कर लेंगे।

Aaj Ka Dhanu Rashi Rashifal 5 April 2026

सामान्य भविष्यफल:

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए अपनी प्राथमिकताओं को फिर से तय करने का मौका लेकर आ रहा है। आप खुद को कुछ घरेलू जिम्मेदारियों या व्यक्तिगत लक्ष्यों के बीच फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। हालांकि, यह समय आत्म-चिंतन और भविष्य की योजनाओं को ठोस रूप देने के लिए बेहतरीन है। किसी भी बड़े फैसले से पहले अपनों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा और जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से बचें।

स्वास्थ्य:

आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाहर का खाना खाने से बचें और हल्का, सुपाच्य भोजन लें। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ देर ध्यान या योग करना लाभकारी होगा। पैरों से जुड़ी कोई पुरानी समस्या फिर से परेशान कर सकती है, इसलिए आराम को प्राथमिकता दें और पर्याप्त नींद लें।

करियर/वित्त:

कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी बात मनवाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करें। वित्त के मामले में, आज कोई बड़ा निवेश करने से बचें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। पुराने अटके हुए भुगतान मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

प्रेम:

प्रेम संबंधों में आज पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है। अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सिंगल जातकों के लिए कोई नया व्यक्ति जीवन में आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी में कोई वादा न करें। परिवार के साथ समय बिताना रिश्तों को मजबूत करेगा और आपसी समझ बढ़ेगी।

शुभ अंक: 3, 9

शुभ रंग: पीला, नारंगी

मंत्र: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः

पूजनीय देवता: भगवान विष्णु, बृहस्पति देव

ग्रहों का प्रभाव:

आपके राशि स्वामी बृहस्पति की स्थिति आज आपको आंतरिक शांति और ज्ञान प्रदान करेगी। यह आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा और आपकी सोच को सकारात्मक बनाए रखेगा। हालांकि, अति-आत्मविश्वास से बचना होगा, क्योंकि यह कभी-कभी गलतफहमी पैदा कर सकता है।

मंगल की ऊर्जा आपको कार्यों को पूरा करने की प्रेरणा देगी, लेकिन इसकी तीव्र गति कभी-कभी आपको अधीर बना सकती है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और वाद-विवाद से बचें। रचनात्मक कार्यों में इस ऊर्जा का उपयोग करना बेहतर होगा।

बुध का प्रभाव आज आपके संचार कौशल को प्रभावित कर सकता है। अपनी बात कहने में स्पष्टता रखें और गलतफहमी से बचने के लिए धैर्य से सुनें। नए विचारों पर काम करने के लिए यह अच्छा समय है, बशर्ते आप उन्हें ठीक से व्यक्त कर पाएं।

युवा जातकों के लिए सलाह:

  • अपने लक्ष्यों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें और उन पर काम करें, इससे आपको सफलता की ओर बढ़ने में आसानी होगी।
  • सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने की बजाय कुछ नया सीखने पर ध्यान दें, जैसे कोई नई स्किल या भाषा।
  • अपने दोस्तों और परिवार के साथ खुलकर अपनी भावनाएं साझा करें, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
  • किसी भी नए प्रोजेक्ट या स्टार्टअप आइडिया पर काम शुरू करने से पहले अच्छी रिसर्च करें और विशेषज्ञों की राय लें।
  • अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए कोई खेल या हॉबी अपनाएं, यह आपको तनावमुक्त रखेगा।

ध्यान दें कि यह सामान्य ज्योतिषीय भविष्यफल है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार इसमें भिन्नता हो सकती है।

आपका दिन शुभ हो और आप अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करें!



Source link

खबर हटके- पतला दिखने के लिए इंजेक्शन लगवा रहीं दुल्हनें: रोबोटैक्सी ने किया ट्रैफिक जाम; गिनीज बुक में दर्ज हुआ 44 साल का कबूतर


भारत में कुछ दुल्हनें शादी में पतला दिखने के लिए इंजेक्शन का सहारा ले रही हैं। वहीं, चीन में कुछ रोबोटैक्सी के बीच रोड पर अचानक रुकने से जाम लग गया। उधर, अमेरिका में एक कबूतर 44 साल का हो गया है, जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गय

.

आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…

khabar hatke 4april 1775315397
khabar hatke 25 march7 1775312189
khabar hatke 4april2 1775315438
khabar hatke 25 march8 1775312201
khabar hatke 4april3 1775315630
khabar hatke 25 march9 1775312211
khabar hatke 4april4 1775315736
khabar hatke 25 march10 1775312224
khabar hatke 4april5 1775315814

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link