Home Blog Page 297

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 4 April: DC vs MI, दिल्ली के धुरंधरों के सामने मुंबई के पलटन?


Cricket

oi-Amit Kumar

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 4 April: आईपीएल 2026 के डबल हेडर के पहले मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ेगी। दोनों ही टीमें अपने पिछले मैचों में जीत दर्ज कर चुकी हैं, जिससे दिल्ली के फैंस को एक कांटेदार मैच की उम्मीद है। आईपीएल के इतिहास में जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं, मुकाबला कड़ा रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टॉस करने आए हैं। अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा है।

आईपीएल में किसका पलड़ा रहा है भारी (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 4 April)

आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 37 मैच खेले गए हैं। जिसमें 21 मुकाबलों में मुंबई ने जीत दर्ज की है। जबकि 16 मैच दिल्ली ने अपने नाम किया है। हालांकि दिल्ली अपने घर में खेल रही है, लेकिन मुंबई का रिकॉर्ड और हालिया फॉर्म उन्हें बढ़त देता है। अरुण जेटली स्टेडियम (कोटला) की पिच अब पहले जैसी धीमी नहीं रही। 2023 वर्ल्ड कप और हालिया टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान यहाँ रनों का अंबार लगा है।

Aaj Ke Match 1

मैच से एक दिन पहले हुई बारिश

यहां स्ट्राइक रेट काफी ऊंचा रहता है। बाउंड्री छोटी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान होगा। मैच की पूर्व संध्या पर दिल्ली में बारिश हुई है, जिसके कारण पिच काफी समय तक कवर्स के नीचे रही है। ऐसे में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नमी का फायदा मिल सकता है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक समझदारी भरा फैसला होगा।

दिल्ली कैपिटल्स (Predicted XI): पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, विप्रज निगम, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी।

इम्पैक्ट प्लेयर: टी. नटराजन।

मुंबई इंडियंस (Predicted XI): रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट।

इम्पैक्ट प्लेयर: जसप्रीत बुमराह।



Source link

MP News: वाराणसी दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिया लोकल व्यंजनों का स्वाद, सादगी ने जीता लोगों का दिल



एमपी मुख्यमंत्री मोहन यादव का अचानक वाराणसी में रुकना, सरल और आकर्षक नेतृत्व को दर्शाता है और लोगों के साथ स्थानीय व्यंजनों की परंपराओं का जश्न मनाता है।



Source link

US F-15E Pilot: क्रैश के बाद अमेरिकी पायलट को कैसे जिंदा रखती है सर्वाइवल Kit? क्या-क्या होता है किट में?


International

oi-Siddharth Purohit

US F-15E Pilot: ईरान के ने पिछले 24 घंटे में अमेरिका के 2 चॉपर (ब्लैक हॉक और चिनूक) और दो फाइटर जेट F-35 और F-15E को टारगेट लेकर तबाह किया है। जिसमें से ईरान दक्षिणी इलाके में F-15E लड़ाकू विमान को मार गिराया। उस जेट का मलबा वो तो मिल गया है लेकिन पायलट गायब है जिसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

एक तरफ ईरानी सेना उसे ढूंढ रही है, तो दूसरी तरफ अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस भी उसे सुरक्षित निकालने के मिशन में जुट गई हैं। इसी बीच अमेरिकी एयरफोर्स की एडवांस सर्वाइवल किट चर्चा में आ गई है। जिसके जरिए पायलट जेट से इजेक्ट करने के बाद खुद को सुरक्षित छुपाए रख सकते हैं।

US F-15E Pilot

क्रैश के बाद शुरू होती है जिंदा रहने की जंग

युद्ध में सबसे खतरनाक पल तब आता है जब फाइटर जेट कंट्रोल खो देता है, चाहे टेक्निकल खराबी हो या मिसाइल अटैक। ऐसे में पायलट को दुश्मन इलाके में इजेक्ट होकर उतरना पड़ता है और वहीं जिंदा रहने की जंग शुरू होती है। ईरान में F-15E हादसा इसी खतरे को दिखाता है। हालांकि इस घटना में एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि दूसरा लापता है। ऐसे में सर्वाइवल किट बेहद अहम साबित हो सकती है।

क्या है ये एडवांस सर्वाइवल किट?

अमेरिकी एयरफोर्स का यह सिस्टम सिर्फ एक किट नहीं, बल्कि पूरा मल्टी-लेयर सेटअप है। इसमें इजेक्शन सीट के नीचे सर्वाइवल किट, पायलट की वेस्ट और हेलमेट, रेडियो, हथियार जैसे गियर शामिल होते हैं। ये चार बेसिक सिद्धांतों पर काम करता है- Survival, Escape, Rescue और Evasion जैसे शॉर्ट में SERE करते हैं। पायलटों को खास SERE ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वे कठिन हालात में खुद को बचा सकें, दुश्मन से छिप सकें और बचाव टीम तक पहुंच सकें।

किट के मिलने का तरीका भी है बेहद स्मार्ट

इजेक्शन के दौरान पैराशूट के साथ एक सर्वाइवल किट भी खुलती है। जमीन पर उतरने के बाद यही किट पायलट की सबसे बड़ी उम्मीद बन जाती है। इस किट में रेडियो, कंपास, GPS बीकन और सिग्नल मिरर होते हैं। ये पायलट को अपनी लोकेशन बताने और रेस्क्यू टीम से संपर्क करने में मदद करते हैं, खासकर पहाड़ या जंगल जैसे मुश्किल इलाकों में। ईरान के इस केस में माना जा रहा है कि लापता पायलट जाग्रोस पहाड़ों में कहीं हो सकता है। ऐसे में सिग्नलिंग टूल्स जैसे फ्लेयर, स्मोक बम और स्ट्रोब लाइट बहुत काम आते हैं।

7 दिन जिंदा रखने लायक सामान

सर्वाइवल किट में पानी के पैकेट, पानी साफ करने की गोलियां और हाई-एनर्जी फूड पैक होते हैं, जो 3 से 7 दिन तक चल सकते हैं। ये पायलट को मुश्किल समय में जिंदा रखने के लिए जरूरी होते हैं। इस किट में छोटे हथियार, सर्वाइवल राइफल या पिस्टल भी हो सकती है, लेकिन इसका इस्तेमाल आखिरी विकल्प के रूप में ही किया जाता है।

चोट लगने पर फर्स्ट एड भी मौजूद

क्रैश के दौरान चोट लगना आम बात है। इसलिए किट में पट्टियां और टूर्निकेट जैसे फर्स्ट एड आइटम होते हैं, जिससे पायलट खुद को संभाल सके। थर्मल कंबल, पोंचो और आग जलाने के साधन भी किट में होते हैं। ये ठंड, बारिश और हवा से बचाते हैं और जरूरत पड़ने पर खाना बनाने में भी मदद करते हैं।

समुद्र में गिरा पायलट तो क्या होगा?

अगर पायलट पानी में इजेक्ट करता है, तो किट में लाइफ राफ्ट और सी डाई होता है, जो पानी में रंग फैलाकर पायलट को ऊपर से दिखाने में मदद करता है। दुश्मन इलाके में फंसा पायलट भले ही अकेला हो, लेकिन यह सिस्टम उसे असहाय नहीं होने देता। ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी मिलकर उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश करते हैं।

क्या बच पाएगा लापता पायलट?

अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह एडवांस सिस्टम और ट्रेनिंग एक बार फिर अपनी ताकत साबित कर पाएंगे। ईरान में चल रही इस तलाश ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।



Source link

खत्‍म हुआ दिल्‍लीवालों का सिरदर्द, एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया ‘गंजा’, लंबी है गुनाहों की फेह‍रिस्‍त


होमताजा खबरDelhi

खत्‍म हुआ दिल्‍लीवालों का सिरदर्द, एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया ‘गंजा’

Last Updated:

Delhi Crime: दिल्‍ली पुलिस ने बदरपुर इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद कुख्‍यात अपराधी सलीम उर्फ गंजा को अरेस्‍ट किया है. गंजा पर 75 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Zoom

दिल्‍ली पुलिस ने कुख्‍यात अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. (एआई इमेज)

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने राजधानीवासियों को एक राहत वाली खबर दी है. लंबे समय से दिल्‍ली के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा अब पुलिस की‍ गिरफ्त में है. साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल टास्क फोर्स ने बदरपुर इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी सलीम उर्फ गंजा पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और लूट समेत 75 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस के अनुसार, एसटीएफ को इंटेल मिली कि गंजा बदरपुर इलाके में छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया. जैसे ही पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, गंजा ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया. मौके से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उसे काबू कर लिया गया. जिसके बाद, उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

लंबी है आरोपी गंजा के गुनाहों की लिस्‍ट
पुलिस के अनुसार, पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से हथियार सहित अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. अब तक की पूछताछ में कई बड़े आपराधिक मामलों में सलीम उर्फ गंजा की संलिप्‍पता सामने आई है. आरोपी गंजा कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या में शामिल था. इसके अलावा, सलीम गैंग के एक गुर्गे की हत्या में भी उसका नाम सामने आया है. गंजा, नासिर और दानिश पहलवान गैंग का सक्रिय मेंबर है और लंबे समय से अपने गिरोह के साथ मिलकर संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

जारी अपराधियों को उनकी सही जगह पहुंचाने की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, आरोपी सलीम उर्फ गंजा के साथ एसटीएफ के साथ स्‍थानीय पुलिस की ज्‍वाइंट टीम पूछताछ कर रही है. उसके उन गुनाहों की पूरी फेहरिस्‍त तैयार कर रही है, जो अभी तक उसने अंजाम दिए हैं. इसके अलावा, दिल्‍ली पुलिस आरोपी के जरिए उन नए चेहरों को पहचानने की कोशिश में भी है, जो बीते कुछ समय के दौरान अपराध की दुनिया में कूदे हैं. पुलिस के अनुसार, दिल्‍ली की शांति भंग करने वाले अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. जल्‍द ही सभी को उनकी सही जगह तक पहुंचा दिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 April: DC vs MI, बल्लेबाजों का दिखेगा दम या गेंदबाज करेंगे कमाल?


Cricket

oi-Amit Kumar

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 April: आईपीएल 2026 के डबल हेडर के पहले मुकाबले में शनिवार (4 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) की मेजबानी करेगी। दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर यहां पहुंची हैं, जिससे दिल्ली के फैंस को एक कड़े और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। इस मुकाबले के लिए थोड़ी देर में टॉस किया जाना है।

लखनऊ के खिलाफ दिल्ली को मिली थी जीत (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 April)

कप्तान अक्षर पटेल के नेतृत्व में दिल्ली ने अपने अभियान की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत से की है। इकाना की मुश्किल पिच पर 142 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली ने पावरप्ले में 4 विकेट खो दिए थे, लेकिन मध्यक्रम ने परिपक्वता दिखाते हुए 17 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। दिल्ली के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन पहले मैच में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।

Aaj Ke Match 1

मुंबई ने केकेआर को हराया

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हाई-स्कोरिंग मैच जीतकर धमाका किया है। 200 से अधिक रन लुटाने के बावजूद मुंबई के बल्लेबाजों ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। खास बात यह है कि 2012 के बाद यह पहली बार है जब मुंबई ने अपना ओपनिंग मैच जीता है, जो टीम के लिए एक बड़ा मनोवैज्ञानिक बूस्ट है।

क्या कहती है पिच की रिपोर्ट?

दिल्ली का यह मैदान संतुलित खेल के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां गेंदबाजों का पलड़ा थोड़ा भारी रहता है। कोटला की पिच धीमी रही है, जहां 41% ओवर स्पिनर्स फेंकते हैं। आज भी अक्षर पटेल और मुंबई के स्पिनर्स की भूमिका निर्णायक होगी। शुरुआती ओवर्स में पेसर्स को अच्छा बाउंस और कैरी मिलता है। पिछले आंकड़ों के अनुसार, यहाँ गिरे कुल विकेटों में से 45 विकेट तेज गेंदबाजों के नाम रहे हैं।



Source link

Rini Sampath DC Mayor: तमिलनाडु की बेटी बनेगी वॉशिंगटन DC की मेयर! चुनाव में उतरी, कितना मिला सपोर्ट?


International

oi-Siddharth Purohit

Rini Sampath DC Mayor: अमेरिकी राजनीति में भारतीय मूल के लोगों का बढ़ता दखल कोई नई बात नहीं है, लेकिन सीधा राजधानी तक पहुंचना ये ऐतिहासिक हो सकता है। रिनी संपत, जो भारत के तमिलनाडु मूल की उम्मीदवार हैं, वाशिंगटन डीसी मेयर चुनाव के मतपत्र पर जगह पाने वाली पहली साउथ एशियाई बन गई हैं।

भारत में जन्मी रिनी का बैकग्राउंड

भारत के थेनी में जन्मी रिनी संपत सात साल की उम्र में अमेरिका आ गई थीं। उन्होंने इस उपलब्धि को व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों स्तर पर बेहद खास बताया। उनका कहना है कि यह उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशियाई समुदाय के लिए गर्व का पल है।

Rini Sampath DC Mayor

तमिल पहचान को बताया गर्व

तमिलनाडु में जन्मी रिनी संपत अपनी जड़ों को अपनी प्रेरणा मानती हैं। उन्होंने कहा कि उनके दादाजी उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता का अमेरिका आने का फैसला उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट था, जिसने उनके सोचने का तरीका और जिम्मेदारी की भावना को आकार दिया।

क्या करती हैं रिनी?

31 साल रिनी संपत एक सरकारी ठेकेदार हैं और पिछले 10 साल से ज्यादा समय से वाशिंगटन डीसी में रह रही हैं। उनका अभियान खास तौर पर नागरिक सेवाओं और शासन में सुधार पर फोकस कर रहा है।

बेसिक सुविधाओं को सुधारने पर फोकस

उन्होंने साफ कहा कि अगर वह मेयर बनती हैं, तो उनकी प्राथमिकता शहर की बुनियादी समस्याओं को हल करना होगी। इसमें सड़कों के गड्ढे भरना, पोटोमैक नदी में गंदे पानी के रिसाव को रोकना, महंगाई कम करना और 911 सेवा का इंतजार समय घटाना शामिल है।

Loved talking with folks at U Street station about whats actually on your mind: lower-cost housing, better access to grocery stores across all eight wards, and keeping DC clean.
Tenleytown-AU is up next, see you tonight! https://t.co/9po8DHxiyh pic.twitter.com/Vq3Ow9VRGw

— Rini Sampath (@RiniSampath) April 2, 2026 “>

मौजूदा नेताओं पर उठाए गजब सवाल

उनका पूरा अभियान बुनियादी सेवाओं को सुधारने, मोहल्लों को मजबूत करने और रहने की लागत कम करने पर केंद्रित है। उन्होंने मौजूदा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

कितने लोगों का मिला समर्थन?

उनके चुनावी अभियान ने पुष्टि की कि 4,500 से ज्यादा लोगों ने मेयर पद के लिए उनकी याचिका पर हस्ताक्षर किए। संपत ने इस समर्थन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके अभियान के लिए मजबूत शुरुआत है। ये समर्थन आगे बढ़ सकता है।

किन मुद्दों ने रिनी को किया फेमस?

उन्होंने साफ कहा कि अगर वह मेयर बनती हैं, तो उनकी प्राथमिकता शहर की बुनियादी समस्याओं को हल करना होगी। इसमें सड़कों के गड्ढे भरना, पोटोमैक नदी में गंदे पानी के रिसाव को रोकना, महंगाई कम करना और 911 सेवा का इंतजार समय घटाना शामिल है।

जनता की समस्याओं को बनाया मुद्दा

उनका पूरा अभियान बुनियादी सेवाओं को सुधारने, मोहल्लों को मजबूत करने और रहने की लागत कम करने पर केंद्रित है। उन्होंने मौजूदा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

अमेरिका में एशियाई लोगों की उम्मीदवारी

उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई समुदाय अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देता है, लेकिन सरकार में उसका प्रतिनिधित्व अभी भी कम है। उनका मानना है कि उनकी उम्मीदवारी से और लोग राजनीति में आने के लिए प्रेरित होंगे।

डीसी की खराब हालत को दुरुस्त करने का वादा

उन्होंने हाल ही में आए बर्फीले तूफानों का उदाहरण देते हुए कहा कि सड़कों और फुटपाथों की हालत खराब हो गई थी, कचरा जमा हो गया था और पुरानी पाइपलाइन के कारण पानी की लाइनें फट गई थीं।

आउटसाइडर के तौर पर पहचान को किया मजबूत

रिनी संपत खुद को एक बाहरी उम्मीदवार के रूप में पेश करती हैं। उन्होंने कहा कि वह कोई पारंपरिक राजनेता नहीं हैं और न ही किसी बड़े हित समूह का समर्थन उन्हें मिला है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि डीसी को एक नए नेतृत्व की जरूरत है, जो बुनियादी समस्याओं पर ध्यान दे और शहर को बेहतर बनाए।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।





Source link

मिडिल-ईस्ट जंग: कांग्रेस के 4 बड़े नेता सरकार के साथ: राहुल गांधी से अलग राय रखी; LPG संकट पर कहा- सिर्फ माहौल बनाया जा रहा है




कांग्रेस के चार बड़े नेता मिडिल ईस्ट जंग और एलपीजी संकट पर पार्टी लाइन से हटकर बात कर रहे हैं। इनमें कमलनाथ, आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी शामिल हैं। एक तरफ जहां राहुल गांधी इन मुद्दों पर सीधे पीएम का नाम लेकर निशाना साध रहे हैं। वहीं कांग्रेस के सीनियर लीडर मौजूदा परिस्थिति में भारत की विदेश नीति की तारीफ कर रहे। कांग्रेस MP मनीष तिवारी ने एक टीवी न्यूज चैनल पर वेस्ट एशिया युद्ध पर बोलते हुए कहा कि सरकार शायद सही काम कर रही है। गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भारत के डिप्लोमैटिक तरीके की तारीफ करते हुए इसे मैच्योर और स्किलफुल बताया। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गैस संकट पर कहा था कि ऐसी कोई कमी नहीं है। यह बस एक माहौल बनाया जा रहा है। सरकार के समर्थन में कांग्रेस नेताओं के बयान… आनंद शर्मा बोले- सरकार ने संभावित खतरों से बचाया आनंद शर्मा ने X पर पोस्ट में लिखा कि संकट से निपटने में भारत का डिप्लोमैटिक तरीका समझदारी भरा रहा है। जिससे संभावित मुश्किलों से बचा गया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने ‘एक अप्रत्याशित और अस्थिर स्थिति’ में राजनीतिक नेताओं को पॉलिसी फैसलों के बारे में बताने के लिए एक ऑल-पार्टी मीटिंग भी की। उन्होंने आगे लिखा कि यह नेशनल डायलॉग जारी रहना चाहिए। नेशनल एकता और नेशनल इंटरेस्ट को ध्यान में रखकर एक मैच्योर रिस्पॉन्स आज की जरूरत है। इस पोस्ट को भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी शेयर किया था। कमलनाथ बोले- गैस की कहीं पर कोई कमी नहीं LPG की कमी की कई रिपोर्टों के सामने आने पर कमलनाथ ने कहा, ऐसी कोई कमी नहीं है। यह बस एक माहौल बनाया जा रहा है कि कमी है। कमलनाथ ने कुछ लोगों पर राजनीतिक फायदे के लिए जानबूझकर पैनिक पैदा करने का आरोप लगाया। हालांकि इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस के नेता खुद मान रहे हैं कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी नहीं है। थरूर बोले थे- भारत की चुप्पी जंग का समर्थन करना नहीं कांग्रेस MP शशि थरूर ने इंडियन एक्सप्रेस में एक आर्टिकल में लिखा था कि मिडिल ईस्ट जंग मामले में भारत का संयम स्ट्रेटेजिक समझदारी दिखाता है। उन्होंने लिखा, इस मामले में चुप्पी कायरता नहीं है। बल्कि हमें समझना होगा कि हमारे राष्ट्रीय हित इस इलाके से जुड़े हुए हैं। अब सरकार के खिलाफ राहुल के 2 बयान… 12 मार्च: राहुल बोले- देश में ईंधन की बड़ी समस्या आने वाली है राहुल गांधी ने कहा- आने वाले समय में ईंधन एक बड़ी समस्या बनने वाला है, क्योंकि हमारी ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित हो चुकी है। गलत विदेश नीति के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। अब हमें तैयारी करनी होगी। हमारे पास अभी थोड़ा समय है, इसलिए सरकार और प्रधानमंत्री को तुरंत तैयारी शुरू करनी चाहिए, वरना करोड़ों लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मुझे साफ दिख रहा है कि एक बड़ी समस्या आने वाली है। समस्या यह है कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री की तरह काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे भी कारण हैं, वे फंसे हुए हैं। 21 मार्च: राहुल बोले- तेल की कीमतें बढ़ना महंगाई का संकेत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरने और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत बढ़ने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने X पोस्ट में लिखा, ‘रुपए का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी, ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं।’ ———————– ये खबर भी पढ़ें… घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज महंगे होंगे: रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने कंपनियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कच्चे तेल और अन्य कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से लागत बढ़ रही है और कंपनियां दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। इससे बोतलबंद पानी, नमक, तेल जैसी रोजमर्रा की चीजें, एसी, फ्रिज जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल से लेकर नॉन-सर्जिकल मेडिकल आइटम के दाम बढ़ सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

मिडिल-ईस्ट जंग: कांग्रेस के 4 बड़े नेता सरकार के साथ: राहुल गांधी से अलग राय रखी; LPG संकट पर कहा- सिर्फ माहौल बनाया जा रहा है




कांग्रेस के चार बड़े नेता मिडिल ईस्ट जंग और एलपीजी संकट पर पार्टी लाइन से हटकर बात कर रहे हैं। इनमें कमलनाथ, आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी शामिल हैं। एक तरफ जहां राहुल गांधी इन मुद्दों पर सीधे पीएम का नाम लेकर निशाना साध रहे हैं। वहीं कांग्रेस के सीनियर लीडर मौजूदा परिस्थिति में भारत की विदेश नीति की तारीफ कर रहे। कांग्रेस MP मनीष तिवारी ने एक टीवी न्यूज चैनल पर वेस्ट एशिया युद्ध पर बोलते हुए कहा कि सरकार शायद सही काम कर रही है। गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भारत के डिप्लोमैटिक तरीके की तारीफ करते हुए इसे मैच्योर और स्किलफुल बताया। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गैस संकट पर कहा था कि ऐसी कोई कमी नहीं है। यह बस एक माहौल बनाया जा रहा है। सरकार के समर्थन में कांग्रेस नेताओं के बयान… आनंद शर्मा बोले- सरकार ने संभावित खतरों से बचाया आनंद शर्मा ने X पर पोस्ट में लिखा कि संकट से निपटने में भारत का डिप्लोमैटिक तरीका समझदारी भरा रहा है। जिससे संभावित मुश्किलों से बचा गया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने ‘एक अप्रत्याशित और अस्थिर स्थिति’ में राजनीतिक नेताओं को पॉलिसी फैसलों के बारे में बताने के लिए एक ऑल-पार्टी मीटिंग भी की। उन्होंने आगे लिखा कि यह नेशनल डायलॉग जारी रहना चाहिए। नेशनल एकता और नेशनल इंटरेस्ट को ध्यान में रखकर एक मैच्योर रिस्पॉन्स आज की जरूरत है। इस पोस्ट को भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी शेयर किया था। कमलनाथ बोले- गैस की कहीं पर कोई कमी नहीं LPG की कमी की कई रिपोर्टों के सामने आने पर कमलनाथ ने कहा, ऐसी कोई कमी नहीं है। यह बस एक माहौल बनाया जा रहा है कि कमी है। कमलनाथ ने कुछ लोगों पर राजनीतिक फायदे के लिए जानबूझकर पैनिक पैदा करने का आरोप लगाया। हालांकि इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस के नेता खुद मान रहे हैं कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी नहीं है। थरूर बोले थे- भारत की चुप्पी जंग का समर्थन करना नहीं कांग्रेस MP शशि थरूर ने इंडियन एक्सप्रेस में एक आर्टिकल में लिखा था कि मिडिल ईस्ट जंग मामले में भारत का संयम स्ट्रेटेजिक समझदारी दिखाता है। उन्होंने लिखा, इस मामले में चुप्पी कायरता नहीं है। बल्कि हमें समझना होगा कि हमारे राष्ट्रीय हित इस इलाके से जुड़े हुए हैं। अब सरकार के खिलाफ राहुल के 2 बयान… 12 मार्च: राहुल बोले- देश में ईंधन की बड़ी समस्या आने वाली है राहुल गांधी ने कहा- आने वाले समय में ईंधन एक बड़ी समस्या बनने वाला है, क्योंकि हमारी ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित हो चुकी है। गलत विदेश नीति के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। अब हमें तैयारी करनी होगी। हमारे पास अभी थोड़ा समय है, इसलिए सरकार और प्रधानमंत्री को तुरंत तैयारी शुरू करनी चाहिए, वरना करोड़ों लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मुझे साफ दिख रहा है कि एक बड़ी समस्या आने वाली है। समस्या यह है कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री की तरह काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे भी कारण हैं, वे फंसे हुए हैं। 21 मार्च: राहुल बोले- तेल की कीमतें बढ़ना महंगाई का संकेत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरने और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत बढ़ने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने X पोस्ट में लिखा, ‘रुपए का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी, ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं।’



Source link

Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Silver Rate Today 04 April 2026: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 4 अप्रैल 2026 को चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों के लिए यह एक राहत भरी खबर बन गई है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में चांदी का भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलो (टैक्स समेत) पर है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव करीब 10,901 रुपये टूटकर 2,32,600 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।

Silver Rate Today 04 April 2026

गौरतलब है कि इसी साल 29 जनवरी को चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी, लेकिन अब कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी कमजोर हुई है और इसका हाजिर भाव घटकर 69.57 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बाजार बंद होने तक चांदी का भाव 2,27,813 रुपये प्रति किलो तक गिर चुका था।

Silver Rate In India: देश के बड़े शहरों में चांदी का ताजा रेट (4 अप्रैल 2026)

शहर 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलो (₹)
दिल्ली 2,500 25,000 2,50,000
मुंबई 2,500 25,000 2,50,000
कोलकाता 2,500 25,000 2,50,000
चेन्नई 2,550 25,500 2,55,000
पटना 2,500 25,000 2,50,000
लखनऊ 2,500 25,000 2,50,000
मेरठ 2,500 25,000 2,50,000
कानपुर 2,500 25,000 2,50,000
अयोध्या 2,500 25,000 2,50,000
गाजियाबाद 2,500 25,000 2,50,000
नोएडा 2,500 25,000 2,50,000
गुरुग्राम 2,500 25,000 2,50,000
चंडीगढ़ 2,500 25,000 2,50,000
जयपुर 2,500 25,000 2,50,000
लुधियाना 2,500 25,000 2,50,000
गुवाहाटी 2,500 25,000 2,50,000
इंदौर 2,500 25,000 2,50,000
अहमदाबाद 2,500 25,000 2,50,000
वडोदरा 2,500 25,000 2,50,000
सूरत 2,500 25,000 2,50,000
नागपुर 2,500 25,000 2,50,000
पुणे 2,500 25,000 2,50,000
नासिक 2,500 25,000 2,50,000
बेंगलुरु 2,500 25,000 2,50,000
भुवनेश्वर 2,550 25,500 2,55,000
केरल 2,550 25,500 2,55,000
रायपुर 2,500 25,000 2,50,000
हैदराबाद 2,550 25,500 2,55,000
कटक 2,550 25,500 2,55,000

क्यों गिर रही है चांदी की कीमत? (Reason Behind Price Drop)

पिछले कारोबारी दिन भी चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में कीमत 9,000 रुपये गिरकर 2,37,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी। वहीं वायदा बाजार में 14,301 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ चांदी 2.29 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, निवेशकों की घटती मांग और भू-राजनीतिक अनिश्चितता इसके मुख्य कारण हैं।

भारत में सोना-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोना और चांदी के दाम कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग इनकी कीमत तय करते हैं। इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में ट्रेडिंग भी कीमतों को प्रभावित करती है।



Source link

बुजुर्ग निकला 'यौन शिकारी', 121 अश्लील वीडियो मोबाइल से मिले, फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार


 महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस और जनता दोनों को हैरान कर दिया है। जिस बुजुर्ग ने अपने कार्यालय से टैबलेट चोरी होने और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी, जांच के बाद पुलिस ने उसे ही महिलाओं के यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जांच में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब उसे ब्लैकमेल करने वालों से बरामद फोन, पेनड्राइव और टैबलेट से शिकायतकर्ता के ही 121 अश्लील वीडियो मिले। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार इसके बाद पीड़िताओं में से एक के सामने आने के बाद बुजुर्ग को ही यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने सतपुर इलाके में बुजुर्ग के कार्यालय से कथित तौर पर एक टैबलेट चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। 
आरोपियों ने बुजुर्ग व्यक्ति को उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देकर उससे 12 लाख रुपये की उगाही करने की कोशिश की थी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल फोन, दो पेन ड्राइव और एक मेमोरी कार्ड जब्त किया था और इन उपकरणों की जांच करने पर शिकायतकर्ता रवींद्र गणपत एरंडे की महिलाओं और दोस्तों के 121 अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो क्लिप मिले।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Day 16 | ₹1500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

 

पीड़िताओं में से एक ने एरंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके कई बार अलग-अलग होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद एरंडे को शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 69 (धोखाधड़ी के साधनों का प्रयोग करके यौन संबंध आदि) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला है कि एरंडे ने कथित तौर पर कई महिलाओं का यौन शोषण किया और उनके अश्लील वीडियो बनाए।
पुलिस ने महिलाओं से एरंडे के खिलाफ अपनी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: US-Israel Iran War Day 36 Updates: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा? ईरान ने अमेरिकी ड्रोन मार गिराया, इजरायल का जवाबी हमला

एरंडे ने इस सप्ताह की शुरुआत में सतपुर पुलिस थाने में अपने कार्यालय से अपना टैबलेट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसने ब्लैकमेल करने वालों को पहले ही 10,000 रुपये का भुगतान कर दिया था और बृहस्पतिवार शाम को 50,000 रुपये सौंपने वाला था।
प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आकाश पुंडलिक बकरे, प्रकाश रामदास पनपाटिल, सूरज सुनील गवाई और श्रीपत भीमराव शिंदे को ब्लैकमेल और वसूली के प्रयास के सिलसिले में गिरफ्तार किया।



Source link