Home Blog Page 298

क्‍या था 6 साल की बेटी का कसूर? चलती ट्रेन में पिता ने क्‍यों का काटा उसका सिर, वारदात जान दहज जाएंगा आपका दिल


Last Updated:

असम के लखीमपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने चलती ट्रेन के अंदर अपनी 6 साल की बेटी की हत्या कर दी है. आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Zoom

छह साल की बच्‍ची की हत्‍या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता को अरेस्‍ट किया है. (एआई इमेज)

Crime News: आखिर छह साल की बच्‍ची से ऐसी क्‍या खता हो गई कि उसके पिता ने चलती ट्रेन में उसका सिर काट दिया. दिल दहला देने वाली यह वारदात असम के लखीमपुर जिले से सामने आई है. पुलिस ने आरोपी पिता को सिलोनिबारी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान सुनील मुर्मू के तौर पर हुई है. वारदात की गुत्‍थी सुलझाने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

रेलवे पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनील मुर्मू अपनी छह साल की बेटी सुमी के साथ डेकरगांव-मुरकोंगसेलेक एक्‍सप्रेस में सफर कर रहा था. दोनों बिश्‍वनाथ चारियाली शहर से ट्रेन में सवार हुए थे. ट्रेन में सवार होने के साथ सुनील ट्रेन में हंगामा करने लगा. इससे परेशान होकर कई पैसेंजर दूसरे कोच में चले गए. इसी बीच, ना जाने उसकी छह साल की बेटी से क्‍या गलती हुई, आरोपी सुनील ने उसे पीटना शुरू कर दिया.

जब इतने से भी उसका दिल नहीं भरा, तो उसने अपने थैले से चाकू निकाला और बेटी पर हमला कर दिया. कोई कुछ समझ पाता इससे पहले आरोपी ने अपनी छह साल की बेटी का गला काट दिया. बच्‍ची की दर्दनाक चींख सुनकर कई पैसेंजर मौके पर पहुंचे. लेकिन, वहां के खौफनाक नजारा देख सभी सहम गए. इसके बाद, कुछ पैसेंजर्स ने इस सनसनीखेज वारदात के बाबत रेलवे पुलिस को जानकारी दी.

इसके बाद, सिलोनिबारी रेलवे स्‍टेशन पर पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर शव अपने कब्‍जे में ले लिया. पुलिस ने ट्रेन में मौजूद प्रत्‍यक्षद‍र्शियों के बयान दर्ज किए. जिसके बाद, यह ट्रेन सुबह करी 10:58 बजे स्टेशन से रवाना हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनील और उसकी बेटी असम के धेमाजी जिले के रहने वाले हैं. वारदात के बाद, आरोपी के भाई ने शिकायत दर्ज कराई और जीआरपी ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी को लखीमपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा. वही, आरोपी सुनील ने अपनी बेटी की हत्‍या क्‍यों की, अभी तक इस सवाल का जवाब सामने नहीं आ पाया है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

‘अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए’, 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Zeenat Aman: फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे कई ऐसे किस्से छिपे होते हैं, जो दर्शकों को हैरान कर देते हैं। ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी सामने आई है बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान की ओर से, जिन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ (Don) की शूटिंग से जुड़ा एक अनुभव लोगों के साथ शेयर किया है।

पर्दे पर आसान, असल में बेहद मुश्किल था ये सीन
जीनत अमान ने बताया है कि फिल्म ‘डॉन’ का एक सीन, जो पर्दे पर बेहद सहज और स्मूद लगता है, असल में उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। इस सीन को करने में जीनत अमान के पसीने छूट गए थे।

Zeenat Aman

व्हीलचेयर सीन ने कर दिया था बेहाल

-जीनत अमान के मुताबिक उस सीन में उन्हें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को व्हीलचेयर पर बैठाकर तेजी से बाहर ले जाना था। हालांकि समस्या ये थी कि उस दौर में इस्तेमाल की गई व्हीलचेयर काफी भारी और पुरानी थी। ऐसे में अमिताभ बच्चन का वजन संभालते हुए उसे तेजी से धकेलना आसान नहीं था।

-जीनत अमान ने बताया- व्हीलचेयर भारी और असुविधाजनक थी। वहीं सीन में स्पीड और कंट्रोल दोनों जरूरी थे। साथ ही चेहरे पर कॉन्फिडेंस भी बनाए रखना था। इन सबके बीच मुझे अपनी पूरी ताकत लगानी पड़ी थी जबकि कैमरे के सामने मुझे शांत और सहज भी दिखना था।

कैमरे के पीछे छूट गए थे पसीने

इस सीन को करते वक्त जीनत अमान की हालत कई बार ऐसी हो गई थी कि उनके पसीने छूट गए थे। हालांकि एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस की तरह उन्होंने अपने एक्सप्रेशन्स पर पूरा कंट्रोल रखा था ताकि दर्शकों को उनकी मेहनत का अंदाजा तक न हो सके। यही वजह है कि ये सीन आज भी बेहद नैचुरल और प्रभावशाली लगता है।

रोमा किरदार आज भी दिल के करीब

जीनत अमान ने इस मौके पर अपने किरदार रोमा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि ये रोल उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि इसमें उन्होंने एक मजबूत, आत्मनिर्भर और साहसी महिला का किरदार निभाया था। वह असल जिंदगी में भी बिल्कुल ऐसी ही हैं।

‘डॉन की टीम के साथ शानदार रहा अनुभव’

जीनत अमान ने बताया- ‘डॉन’ की शूटिंग के दौरान पूरी टीम के साथ मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। सेट पर माहौल सहज और सहयोगी था, जिससे कठिन सीन भी आसानी से पूरे हो जाते थे।

क्यों खास है ये किस्सा?

फिल्म ‘डॉन’ सिर्फ अपने गानों और कहानी के लिए ही नहीं बल्कि ऐसे अनसुने किस्सों की वजह से भी यादगार बनी हुई है। जीनत अमान का ये अनुभव बताता है कि पर्दे पर दिखने वाला हर आसान सीन, असल में कलाकारों की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा होता है।

अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की दमदार जोड़ी

-बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की जोड़ी हिंदी सिनेमा के उस दौर की पहचान रही है, जब फिल्मों में स्टाइल, दमदार कहानी और यादगार किरदारों का शानदार संगम देखने को मिलता था। 70 और 80 के दशक में दोनों सितारों ने मिलकर कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिन्होंने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई।

-खासतौर पर ‘डॉन’ जैसी फिल्मों में इनकी केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर एक अलग ही जादू पैदा किया। जहां अमिताभ बच्चन अपनी एंग्री यंग मैन वाली छवि के लिए मशहूर थे, वहीं जीनत अमान ने अपने ग्लैमरस लेकिन मजबूत किरदारों से उस दौर की नायिकाओं की परिभाषा बदल दी थी। उनका रोमा जैसा किरदार इस बात का उदाहरण है कि वे सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि अभिनय में भी उतनी ही सशक्त थीं।

-अमिताभ बच्चन और जीनत अमान जैसे कलाकारों की खासियत ये थी कि वे अपने-अपने किरदारों में पूरी तरह डूब जाते थे, जिससे हर सीन जीवंत और प्रभावशाली बन जाता था। अमिताभ की गंभीरता और जीनत की स्टाइलिश स्क्रीन प्रेजेंस का मेल दर्शकों को बेहद पसंद आता था।

-आज भी जब इस जोड़ी की फिल्में देखी जाती हैं, तो वह दौर, वह एनर्जी और वह सिनेमा का जादू फिर से जीवित हो उठता है। यही कारण है कि अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की अमूल्य विरासत मानी जाती हैं।



Source link

Biz Updates: ‘जंग जल्द खत्म हुआ तो बाजार पर पड़ सकता है सीमित असर’, पश्चिम एशिया तनाव पर कोटक की रिपोर्ट


पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के इक्विटी बाजारों को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। कोटक संस्थागत इक्विटी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यदि मौजूदा संघर्ष अगले कुछ हफ्तों में समाप्त हो जाता है, तो भारतीय बाजारों की कमाई पर इसका असर सीमित रह सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हालिया समय में शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद निवेशकों के लिए जोखिम और रिटर्न का संतुलन बेहतर हुआ है। यानी मौजूदा स्तर पर निवेश के अवसर पहले की तुलना में अधिक आकर्षक हो सकते हैं। विशेष रूप से अमेरिका की ओर से ईरान-इस्राइल संघर्ष को लेकर दिए गए संकेतों ने तनाव कम होने और ऊर्जा आपूर्ति स्थिर होने की उम्मीद बढ़ाई है।


Trending Videos



रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति की हालिया टिप्पणियों से उम्मीद जगी है कि ईरान-इस्राइल/अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का अंत हो सकता है और आने वाले महीनों में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य हो सकती है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजार की कमाई पर संभावित नुकसान सीमित रहेगा। कोटक ने अपने बेस केस परिदृश्य में माना है कि यह संघर्ष कुछ हफ्तों तक जारी रह सकता है, लेकिन इससे वैश्विक तेल आपूर्ति ढांचे पर कोई दीर्घकालिक असर नहीं पड़ेगा।



Source link

GST अफसर से विवाद के बाद ट्रांसपोर्टर की मौत: आगरा में सड़क पर मिला शव; कॉन्फ्रेंस कर लगाया था वसूली का आरोप – Agra News




आगरा में एक ट्रांसपोर्टर की लाश शनिवार सुबह 5 बजे सड़क पर मिली। सिर पर चोट के निशान थे। ट्रांसपोर्टर अजहर का कुछ महीनों से GST अधिकारी से विवाद चल रहा था। उन्होंने जीएसटी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। अजहर के बेटे सजमल ने बताया- पिता ने गुरुवार को जीएसटी अधिकारी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। उनपर दबाव बनाया जा रहा था कि शिकायत वापस ले लो, नहीं तो तुमको मार दिया जाएगा। पिता शुक्रवार की रात जयपुर जूता ट्रांसपोर्ट करने के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी हत्या की गई है। रात में फोन करके बताया था कि GST अधिकारी ने गाड़ी पकड़ ली है, इसके बाद से उनका पता नहीं चला। बॉडी को देख सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लाश भोगीपुरा के प्रकाश नगर में मिली थी। अब पढ़िए पूरा मामला… 55 साल के अजहर अली मेवाती गली में अपनी पत्नी और बेटा सजमल के साथ रहते थे। अजहर अली ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। उनका जिला जीएसटी अधिकारी से विवाद चल रहा था। उनका कहना था कि जीएसटी अधिकारी आए दिन घुसखोरी करते हैं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर उन्होंने 2 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। भतीजे अरशद ने बताया- चाचा अजहर अली हर बार की तरह शुक्रवार की रात जयपुर के लिए जूता ट्रांसपोर्ट करने के लिए निकले थे। उनका रात 2 बजे फोन आया था। बताया कि GST अधिकारी ने गाड़ी को पकड़ लिया है, वे अब GST ऑफिस जा रहे हैं। इसके बाद कोई फोन नहीं आया, गाड़ी छूट गई या नहीं। ये भी नहीं पता चला। कुछ देर बाद हमने फोन किया तो बंद जा रहा था।
अरशद ने बताया- जहां हमारी ट्रांसपोर्ट कंपनी है, वहां से तीन घंटे बाद करीब 5 बजे फोन आया कि चाचा का शव पड़ा है। इसके बाद हम सभी लोग पहुंच गए। मौके पर जब पहुंचे तो देखा की चाचा के सिर में चोट के निशान हैं। उनकी मौत हो चुकी है। पुलिस के पास एक वीडियो है, उसमें लग रहा कि चाचा को एक कार फेंक कर गई है और किसी ने उनकी हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के CCTV देखे जा रहे हैं, जिससे पता चल सके कि कार से एक्सीडेंट हुआ है, या फिर कार में से अजहर को फेंका गया है। कॉन्फ्रेंस के 24 घंटे बाद ही लाश मिली
गुरुवार को अजहर ने जीएसटी अधिकारी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें पीड़ित रवि मोहन और अजहर अली ने पूरी जानकारी दी थी। दोनों पीड़ितों ने दावा किया था कि जिन जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है, वे अब शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के 24 घंटे बाद ही दोनों पीड़ितों में से एक अजहर अली की लाश आज सड़क किनारे मिली। बेटे ने कहा- जीएसटी अधिकारी के साथ गए थे पिता
अजहर के बेटे सजमल ने कहा- उनका परिवार ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उनके पिता अजहर अली जीएसटी अधिकारी रेशु त्रिपाठी द्वारा अपनी गाड़ी रोके जाने पर पेपर चेक कराने गए थे, लेकिन अधिकारी गाड़ी लेकर चली गईं। अजहर अली भी उनके साथ गए। आज सुबह करीब 5 बजे उन्हें पिता की लाश मिलने की सूचना मिली। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया- सीसीटीवी में एक कार ट्रांसपोर्टर को टक्कर मारते दिख रही है। परिजन के कहने पर वीडियोग्राफी के साथ चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। कार और चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर भी जांच की जाएगी। ———————- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में ‘डकैत’ दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर



Source link

राघव चड्‌ढा बोले- संसद गाली देने-माइक तोड़ने नहीं गया: AAP का मेरे खिलाफ स्क्रिप्टेड कैंपेन, भाषा-शब्द सब एक जैसे; घायल हूं, इसलिए घातक हूं – Ludhiana News


AAP नेताओं के सवाल उठाने के बाद सांसद राघव चड्ढा ने दूसरा वीडियो जारी किया।

राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सांसद राघव चड्ढा ने AAP के आरोपों का जवाब देते हुए दूसरा वीडियो जारी किया। राघव चड्ढा ने कहा कि कल से मेरे खिलाफ एक सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। एक ही भाषा, एक ही शब्द और एक जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। य

.

शुरुआत में मैंने सोचा कि मुझे जवाब नहीं देना चाहिए, लेकिन फिर लगा कि अगर किसी झूठ को 100 बार दोहराया जाए तो कुछ लोग उसे सच मान सकते हैं। इसलिए मैंने जवाब देने का फैसला किया।

आम आदमी पार्टी ने मुझ पर तीन आरोप लगाए और कहा कि इनकी वजह से मुझे संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा। पहला आरोप यह है कि जब विपक्ष संसद से वॉकआउट करता है, तो मैं अपनी सीट पर बैठा रहता हूं। यह बिल्कुल झूठ है। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं जाता, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए जाता हूं।

उधर, इससे पहले पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने राघव चड्ढा को कंप्रोमाइज्ड और धोखेबाज कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कहने पर भी राघव ने राज्यसभा में एक भी पंजाब का मुद्दा नहीं उठाया। वहीं दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा था कि वह मोदी के डार के कारण लंदन चले गए थे।

AAP के आरोपों पर राघव चड्ढा ने ये बातें कहीं…

  • मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चल रहा: राघव चड्ढा ने कहा कि कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। वही भाषा, वही बातें, वही आरोप। यह कोई को-इंसिडेंस नहीं, बल्कि एक को-ऑर्डिनेटेड अटैक है। पहले मुझे लगा कि मुझे इसका जवाब नहीं देना चाहिए। फिर लगा कि एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो कहीं लोग मान न लें। इसलिए, मैंने सोचा कि जवाब दूं।
  • AAP ने मेरी 3 गलतियां बताई: आम आदमी पार्टी ने 3 आरोप लगाते हुए कहा कि हम इन 3 वजहों से राघव चड्ढा को पार्लियामेंट में बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। राघव चड्‌ढा के पार्लियामेंट में बोलने पर पाबंदी इसलिए लगाई गई, क्योंकि उन्होंने ये 3 गलतियां कीं। मैं एक-एक कर इन तीनों पर आपसे बात करना चहता हूं।
  • पहली गलती वॉकआउट नहीं कहते: पहला आरोप कि जब अपोजिशन पार्लियामेंट से वॉक आउट करता है, तो राघव चड्‌ढा वहीं बैठे रहते हैं। वह वॉकआउट नहीं कहते। यह सरासर झूठ है। सफेद झूठ है। मैं चुनौती देता हूं कि एक भी दिन, एक भी इंसिडेंट ऐसा बता दीजिए, जब मैंने अपोजिशन का साथ न दिया हो। मैंने साथ में वॉकआउट न किया हो। पार्लियामेंट में तो सभी जगह सीसीटीवी कैमरे हैं। आप सीसीटीवी निकालकर दिखा दीजिए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
  • दूसरा आरोप भी सफेद झूठ है: दूसरा आरोप है कि राघव चड्‌ढा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने वाली याचिका पर साइन करने से इनकार कर दिया। दूसरा सफेद झूठ। न तो मुझे आम आदमी पार्टी के किसी नेता ने साइन के लिए कहा। न औपचारिक तौर पर और न ही अनौपचारिक तौर पर। राज्यसभा में आम आदमी पार्ट के कुल 10 सांसद हैं। उनमें से 6 से 7 सांसदों ने खुद ही उस मोशन पर साइन नहीं किया। तो भला इसमें मेरी क्या गलती है? खाली सारा दोष मुझपर ही क्यों मढ़ा जा रहा है? और इस मोशन के लिए राज्यसभा में केवल 50 सिग्नेचर ही चाहिए होते हैं। यानी 105 सांसदों में से केवल 50 सांसदों के सिग्नेचर से यह याचिका पूरी हो जाती। तो इतना शोर क्यों?
  • तीसरा आरोप- डर गया, इसलिए वह बेकार मुद्दे उठाते: तीसरा आरोप, जो मुझपर लगाया गया है, वह यह था कि राघव चड्‌ढा डर गए हैं। इसलिए वह बेकार मुद्दे उठाते हैं। पहली बात मैं बता देना चाहता हूं कि मैं पार्लियामेंट में शोर मचाने, चीखने-चिल्लाने, गाली देने, माइक तोड़ने नहीं गया। मैं वहां जनता के मुद्दे उठाने गया हूं। लोगों की बात करने गया हूं। और मैंने कौन सा मुद्दा नहीं उठाया। मैंने जीएसटी से लेकर इनकम टैक्स की बात की। पंजाब के पानी से लेकर दिल्ली की हवा तक का मुद्दा उठाया। कैसे हमारे सरकारी स्कूलों से लेकर हेल्थ इंस्टीट्यूशन को मजबूत किया जाए? इंडियन रेलवे में कैसे पैसेंजर ट्रैवल करते हैं, उनकी समस्या रखी। यहां तक कि मेन्स्ट्रुअल हेल्थ, एक ऐसा मुद्दा जिसपर लोग बात करने से भी कतराते हैं, वह तक रखी।
  • मेरे 4 साल के पार्लियामेंट ट्रैक को उठाकर देखिए: बेरोजगारी से लेकर महंगाई तक तमाम मुद्दे उठाए। आप मेरे 4 साल के पार्लियामेंट ट्रैक को उठाकर देखिए। मैं पार्लियामेंट में इंपैक्ट डालने गया हूं, रकस (हंगामा) पैदा करने नहीं गया हूं। जिस टैक्सपेयर के पैसे से यह पार्लियामेंट चलती है, उस टैक्सपेयर के मुद्दे उठाने मैं पार्लियामेंट गया हूं। अंत में मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि जो लोग मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, इनके हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा। उनके हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। क्योंकि मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं। जय हिंद

चीमा ने राघव को लेकर ये बातें कहीं…

  • पंजाब के एमएलए ने चुनकर राज्यसभा सदस्य बनाया: वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि राघव चड्‌ढा को पंजाब के एमएलए ने चुनकर राज्यसभा सदस्य बनाया, लेकिन उन्होंने पंजाब का एक भी मुद्दा राज्य सभा में नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि वो पंजाब के मुद्दों को उठाने से गुरेज करते रहे।
  • पार्टी ने मुद्दे उठाने के लिए कहा था: उन्होंने कहा कि राज्य के एमएलए व आम आदमी पार्टी पंजाब ने उन्हें कहा था कि केंद्र सरकार ने पंजाब के आरडीएफ के 8500 करोड़ रुपए रोके हैं। इसके अलावा जीएसटी लागू होने से पंजाब को 60 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं जीएसटी 2 आने से राज्य को हर साल 5-6 हजार करोड़ का हर साल नुकसान हो रहा है।
  • बाढ़ के वक्त भी नजर नहीं आए राघव: उन्होंने कहा कि उनसे अपील की गई थी कि इन मुद्दों को राज्य सभा में उठाया जाए। लेकिन एक भी मुद्दा उन्होंने नहीं उठाया। यही नहीं पंजाब में जब बाढ़ आई तो भारी नुकसान हुआ। राघव चड्ढा पंजाब के लोगों के साथ नहीं दिखे।
  • कहने पर भी राज्यसभा में मुद्दा नहीं उठाया: चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब आए और 1600 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उसमें से भी एक पैसा पंजाब के खजाने में नहीं आया। राघव चड्ढा को इस संबंध में राज्यसभा में मुद्दा उठाने को कहा, लेकिन उन्होंने वो भी नहीं किया।
  • राघव ने पार्टी के साथ धोखा किया: उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें चुनकर भेजा था। एक भी मुद्दा प्रधानमंत्री के सामने नहीं उठाया। जिससे साफ है कि उन्होंने कोई कंप्रोमाइज किया था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम घरों के युवाओं को लेकर चल रही है। सभी पार्टी व केजरीवाल के साथ खड़े हैं। राघव चड्‌ढा ने आम आदमी पार्टी व पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है।

2 अप्रैल को उपनेता पद से हटाया

AAP ने गुरुवार को चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। पंजाब से ही राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को उनकी जगह दे दी। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। लेटर में कहा कि चड्ढा को सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई।

राघव चड्‌ढा का 2028 तक कार्यकाल

राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। हालांकि, राघव चड्‌ढा ने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई बयान नहीं दिया। यहां तक कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के वक्त वह UK में थे। शराब घोटाला मामले में केजरीवाल के बरी होने पर भी उन्होंने एक शब्द नहीं कहा था

उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सांसद राघव चड्‌ढा ने वीडियो जारी कर रिएक्शन दिया।

उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सांसद राघव चड्‌ढा ने वीडियो जारी कर रिएक्शन दिया।

पद से हटाए जाने के बाद राघव ने कहीं ये बातें

  • जिस मुद्दे को कोई नहीं उठाता, मैंने वह उठाए: वीडियो में चड्ढा संसद परिसर में खड़े होकर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा- मुझे जब भी पार्लियामेंट में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं। शायद ऐसे टॉपिक्स उठाता हूं, जिसे आमतौर पर संसद में नहीं उठाया जाता। लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना, पब्लिक इश्यूज पर बात करना कोई अपराध है। क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया। क्या मैंने कुछ गलत किया।
  • मेरे बोलने पर रोक क्यों लगानी चाही: ये सवाल आज मैं इसलिए पूछ रहा हूं, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सेक्रेटरिएट को ये कहा है कि राघव चड्‌ढा के बोलने पर रोक लगा दी जाए। जी हां, आम आदमी पार्टी ने पार्लियामेंट को ये सूचित किया है कि राघव चड्‌ढा को बोलने का मौका न दिया जाए। राघव ने कहा कि अब भला कोई मेरे बोलने पर रोक क्यों लगाना चाहेगा। मैं तो जब बात करता हूं, देश के आम आदमी की बात करता हूं।
  • मैंने तो जनता के मुद्दे ही उठाए: मैं एयरपोर्ट पर मिल रहे महंगे खाने की बात करता हूं। जोमेटो-ब्लिंकिट के डिलीवरी राइडर्स की प्रॉब्लम की बात रखी। खाने में मिलावट का मुद्दा उठाया। टोल प्लाजा लूट से लेकर बैंक चार्जेस लूट की बात की। यहां तक कि मिडिल क्लास पर टैक्स के बोझ से लेकर कॉन्टेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक क्यों की जाती है। टेलीकॉम कंपनियां कैसे 12 महीने में 13 महीने का हमसे रिचार्ज करवाती हैं। डेटा रोलओवर नहीं देती हैं। रीचार्ज खत्म होने के बाद इनकमिंग रोक देती हैं।
  • मेरे बोलने से AAP को क्या नुकसान हुआ: ये मुद्दे उठाने के बाद देश के आम आदमी का तो फायदा हुआ, इससे आम आदमी पार्टी का क्या नुकसान हुआ। भला कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा। कोई मेरी आवाज को क्यों बंद करना चाहेगा। जिन लोगों ने आज पार्लियामेंट में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया, मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।

AAP ने राघव पर ये सवाल उठाए

राघव चड्ढा के वीडियो के बाद AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा, पूर्व दिल्ली CM आतिशी मार्लेना, दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और पंजाब के सीएम भगवंत मान सामने आए। उन्होंने राघव चड्ढा पर कई सवाल उठाए…

  • जब केजरीवाल अरेस्ट हुए तो पूरी AAP दिल्ली में सड़कों पर थी। राघव चड्‌ढा आंखों के ऑपरेशन की बात कह UK में थे।
  • संसद में केंद्र सरकार और PM मोदी से सवाल नहीं पूछते, वह मोदी से डरते हैं। जो डर गया, सो मर गया।
  • चड्‌ढा राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय समोसे के रेट जैसे छोटे मुद्दे उठाते हैं। इससे AAP को राज्यसभा में अलॉट टाइम में बड़े मुद्दे नहीं उठ रहे थे।
  • पश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्ताव में साइन करने से राघव चड्‌ढा ने इनकार किया। पार्टी के वॉकआउट पर सदन से बाहर नहीं आए।
  • केंद्र ने पंजाब का RDF रोका हुआ है, लेकिन राघव चड्‌ढा ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा। वह पंजाब से चुने गए, लेकिन यहीं के मुद्दे नहीं उठाते।

पूर्व सीएम आतिशी बोलीं- डरकर लंदन भाग गए थे

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि था कि राघव चड्‌ढा बीजेपी और मोदी से डर गए हैं। मैं राघव चड्‌ढा से सवाल पूछना चाहती हूं कि आप बीजेपी से इतना डरते क्यों हो? आप बीजेपी के सामने सवाल उठाने से डरते क्यों हो?

उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमिशन का मिस यूज हो रहा है। लेकिन जब टीएमसी और पूरा विपक्ष इलेक्शन कमिशन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आता है, तो आप उस पर साइन करने से मना कर देते हैं। आपने एक बार भी संसद में पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर हो रहे हमले पर सवाल उठाए, वोट काटे जाने पर सवाल उठाए, गलत तरीके से बने वोट पर सवाल उठाए, क्यों नहीं उठाए? क्या बीजेपी से डर रहे हैं, क्या मोदी से डर रहे हैं?

मुझे याद आ रहा है, जब केजरीवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया तब हम सब लड़ रहे थे। पुलिस हम पर लाठियां चला रही थी। हमें घसीट घसीट कर ले जा रही थी। हम रोज लड़ रहे थे। आप लंदन में थे। आपने बताया कि आंख का ऑपरेशन है, इसलिए लंदन में हूं। हमसे मीडिया ने सवाल पूछे हमने कहा कि राघव चड्‌ढा डरे नहीं हैं, उनको प्रोब्लम है। लेकिन आज मेरे मन में भी सवाल आ रहा है कि जब केजरीवाल गिरफ्तार हुए तब भी आप बीजेपी से डर गए मोदी से डर गए। डरकर लंदन भाग गए थे। हो सकता है, आप डरते हों लेकिन हम केजरीवाल के सिपाही हैं हम न बीजेपी से डरते न मोदी से डरते हैं।

*****************

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब के सुपर CM कहे जाते थे राघव चड्‌ढा: राहुल गांधी ने कहा था- सरकार को RC चला रहा; जानिए केजरीवाल से रिश्ते कैसे बिगड़ते गए

s3 11775236478 1775285222

पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा सुर्खियों में हैं। पार्टी ने ही उन्हें राज्यसभा के उपनेता पद से हटाने और बोलने का टाइम न देने का लेटर दे दिया। इसके बाद चड्‌ढा ने वीडियो जारी कर AAP को आड़े हाथों लिया। जनहित के मुद्दे उठाने को लेकर AAP पर ही सवाल दागे। आखिर में ये भी चेतावनी दी कि मैं वह दरिया हूं, जो सैलाब बनकर आता है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Delhi RTO Reopening 2026: दिल्ली में फिर खुलेंगे 13 RTO, DL-13 नंबर प्लेट भी लौटेगी, क्या बदलेगा आपके लिए?


Delhi

oi-Puja Yadav

Delhi RTO Reopening 2026: दिल्ली के निवासियों के लिए परिवहन सेवाओं से जुड़ी एक बड़ी और राहत भरी खबर है। दिल्ली परिवहन विभाग ने अपने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए शहर के सभी 13 जिलों में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) को फिर से चालू करने की योजना बनाई है।

फेसलेस (डिजिटल) सेवाओं को बढ़ावा देने के नाम पर बंद किए गए कई दफ्तरों को अब जनता की सुविधा के लिए दोबारा खोला जा रहा है।

delhi-rto-reopening-2026

वर्तमान में दिल्ली में केवल 4 आरटीओ (मॉल रोड, सराय काले खां, मयूर विहार और द्वारका) ही इन-पर्सन यानी ऑफलाइन सेवाओं के लिए चालू हैं। लेकिन अब सरकार ने हर जिले में एक आरटीओ कार्यालय संचालित करने का निर्णय लिया है।

किन-किन इलाकों में खुलेंगे नए RTO?

नई योजना के तहत दिल्ली के अलग-अलग जिलों में RTO ऑफिस खोले जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
मॉल रोड (ओल्ड दिल्ली), जामनगर हाउस (नई दिल्ली), लाडो सराय (दक्षिण), हरि नगर (पश्चिम), लोनी (उत्तर-पूर्व), सराय काले खां (दक्षिण-पूर्व), मयूर विहार (पूर्व), वजीरपुर (सेंट्रल नॉर्थ), द्वारका (दक्षिण-पश्चिम), राजा गार्डन (सेंट्रल), रोहिणी-1 (आउटर नॉर्थ), बुराड़ी (उत्तर) और रोहिणी-2 (नॉर्थ-वेस्ट)।

DL-13 सीरीज की ‘वापसी’: अब नहीं होगा कोई गैप

प्रशासनिक पुनर्गठन के साथ-साथ विभाग ने वाहन पंजीकरण की ‘DL-13’ सीरीज को भी दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। पिछले कुछ वर्षों से इस सीरीज का उपयोग नहीं किया जा रहा था और सीधे DL-14 सीरीज शुरू कर दी गई थी। अब DL-14 सीरीज को बंद कर पुरानी DL-13 को वापस लाया जाएगा, जिससे रजिस्ट्रेशन सीक्वेंस (क्रम) को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

डिजिटल के साथ ‘फिजिकल’ मौजूदगी की जरूरत क्यों?

परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भले ही विभाग ने अपनी 90% सेवाओं (जैसे लर्निंग लाइसेंस, रिन्यूअल, डुप्लीकेट लाइसेंस और ओनरशिप ट्रांसफर) को ‘फेसलेस’ मोड में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया है, लेकिन कुछ कार्यों के लिए अभी भी मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत पड़ती है।

वाहनों के निरीक्षण और दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए दफ्तर जाना जरूरी होता है। वर्तमान में केवल 4 दफ्तर होने के कारण लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। 13 दफ्तर खुलने से लोग अपने नजदीकी जिले में ही काम करा सकेंगे। ऑफलाइन सहायता के तहत उन लोगों के लिए सहायता केंद्र के रूप में कार्य करेंगे जिन्हें डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने में कठिनाई होती है।

फेसलेस सेवाएं रहेंगी प्राथमिक मोड

विभाग ने स्पष्ट किया है कि ‘फेसलेस सर्विसेज’ अभी भी सेवा वितरण का प्राथमिक तरीका बनी रहेंगी। आरटीओ दफ्तर केवल उन मामलों के लिए सपोर्ट सेंटर के रूप में काम करेंगे जहाँ मैन्युअल हस्तक्षेप या प्रवर्तन संबंधी कार्य अनिवार्य होगा।

अधिकारियों का कहना है कि इन सभी 13 कार्यालयों को पूरी तरह क्रियाशील बनाने के लिए बुनियादी ढांचे और स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है। इसकी समयसीमा जल्द ही अलग से जारी की जाएगी। दिल्ली में 13 RTO का दोबारा शुरू होना आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

इससे न सिर्फ सेवाएं नजदीक मिलेंगी, बल्कि समय की बचत और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। यह कदम डिजिटल इंडिया और ग्राउंड लेवल सुविधा दोनों को साथ लेकर चलने की दिशा में अहम माना जा रहा है।



Source link

America Iran War: ईरान ने निकाली Trump की हेकड़ी, 24 घंटे में 2 चॉपर- 2 फाइटर जेट मिट्टी में मिलाए- Video


International

oi-Siddharth Purohit

America Iran War: जब अमेरिका ने ईरान के साथ जंग शुरू की थी तब दावा किया था कि 2-3 हफ्ते या उससे भी कम में उसके टारगेट अचीव हो जाएंगे। लेकिन युद्ध के पांचवे हफ्ते में ऐसा लग रहा है कि ये दांव अमेरिका पर ही उल्टा पड़ गया है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका ने दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और दो फाइटर जेट्स को ईरान ने हवा में मार गिराया। जिसका एक मैसेज अमेरिका तक साफ गया कि हल्के में मत लेना।

कुवैत में चिनूक हेलीकॉप्टर पर हमला

ईरानी की न्यूज एजेंसी ने तस्वीरें जारी कर दावा किया है कि कुवैत के कैंप बुहरिंग पर हुए हमलों में अमेरिकी सेना का Boeing CH-47 Chinook हेलीकॉप्टर बर्बाद हो गया है। 28 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब अमेरिकी विमानों को इस तरह सीधे निशाना बनाया गया है। इस घटना ने वाशिंगटन के एयर सुपीरियरिटी के दावों को मिट्टी में मिला दिया।

America Iran War

ईरान के अंदर गिरा F-15E, पायलट लापता

जानकारी के मुताबिक, ईरान की सीमा के अंदर घुसकर ऑपरेशन को अंजाम देने गया एक अमेरिकी F-15E Strike Eagle फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में दो क्रू मेंबर थे, जिनमें से एक को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन दूसरा अभी भी लापता है। आशंका जताई जा रही है कि वह ईरान में कहीं छिपा हुआ हो सकता है।

A-10 वॉर्थॉग भी बना निशाना, पायलट ने बचाई जान

इसी बीच, एक और घटना में कुवैत के ऊपर उड़ान भर रहा अमेरिकी A-10 Thunderbolt II अटैक एयरक्राफ्ट भी निशाने पर आ गया। इसके बाद विमान क्रैश हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि पायलट समय रहते इजेक्ट कर सुरक्षित बच निकला।

रेस्क्यू मिशन ईरानियों ने किया हमला

लापता पायलट की तलाश में भेजे गए दो HH-60W Jolly Green II हेलीकॉप्टर भी ईरानी गोलाबारी की चपेट में आ गए। हालांकि इन हेलीकॉप्टरों का क्रू सुरक्षित है, लेकिन कुछ जवान घायल हुए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी आ चुका है।

🚨 BREAKING | U.S. BLACK HAWK DOWNED
Reports indicate that a U.S. Black Hawk helicopter, searching for pilots from a previously downed American jet, has also been shot down by Iran. 🚁🔥
At this rate, the U.S. fleet is facing unprecedented losses i pic.twitter.com/lZKGVafn5P

— Iran TV (@Iran_TVv) April 3, 2026 “>

F-16 और KC-135 को करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

इसी दौरान, एक F-16 Fighting Falcon फाइटर जेट और दो KC-135 Stratotanker टैंकर विमानों को तकनीकी खराबी या संभावित खतरे के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। ये लगातार घटनाएं अमेरिकी सेना के लिए बड़ा झटका मानी जा रही हैं।

IRGC ढूंढ रही अमेरिकी पायलट को

इन घटनाओं के बाद Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में लापता अमेरिकी पायलट की तलाश के लिए बड़ा ‘पायलट हंट’ अभियान शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ईरानी अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि अगर किसी को लापता अमेरिकी पायलट के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत साझा करें। इतना ही नहीं, एक क्षेत्रीय अधिकारी ने दुश्मन सैनिकों को पकड़ने या मारने वाले को भारी इनाम देने का भी ऐलान कर दिया है।

इन घटनाओं पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बयान देते हुए कहा कि “यह जंग है और ऐसा होता रहता है।” इससे अलग एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये घटनाएं ट्रंप के उन दावों के उलट हैं, जिनमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने ईरान के हवाई क्षेत्र पर पूरी तरह कंट्रोल कर लिया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कमजोर एयर डिफेंस सिस्टम भी मोबाइल मिसाइल और ग्राउंड फायरिंग के जरिए बड़े खतरे पैदा कर सकते हैं।

MAGA धड़े से लोगों का Exit जारी

ट्रंप के कट्टर MAGA समर्थक भी अब ईरान के खिलाफ चल रही जंग को खींचने में राजी नहीं दिख रही है। जो केंट से लेकर रेंडी जॉर्ज तक करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग या तो खुद अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं या असहमति जताने के कारण ट्रंप ने उनको निकाल दिया है। ये बताता है कि ट्रंप के क्लोज सर्कल में भी जंग को लेकर उठा-पटक जारी है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।





Source link

IPL 2026 Points Table: शुरुआत में ही फंसी धोनी की टीम! टॉप पर पहुंची PBKS, प्वाइंट्स टेबल में कौन-कहां?


Cricket

oi-Sohit Kumar

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में शुरुआती मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल का रूप साफ होने लगा है। चेन्नई में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गई। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरी हार मिली है, जिससे टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल के आखिरी स्थान पर है।

209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद अटैकिंग रही। प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेलकर चेन्नई के गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। अय्यर ने महज 29 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, जिसमें उनकी आक्रामकता और संयम का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला। उन्होंने नेहल वढेरा (59 रनों की साझेदारी) के साथ मिलकर पंजाब की जीत सुनिश्चित की।

punjab-kings-vs-chennai-super-kings

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी की बदौलत 209 रनों का स्कोर खड़ा किया था। म्हात्रे ने अपनी पारी में पावर और टाइमिंग का शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (28) और अंत में शिवम दुबे (45) ने भी उपयोगी योगदान दिया, लेकिन ओस की अनुपस्थिति के बावजूद चेन्नई का गेंदबाजी विभाग इस स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहा।

IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स टॉप पर, चेन्नई सुपर किंग्स सबसे नीचे

आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल दिलचस्प हो गया है। पंजाब किंग्स ने लगातार दो जीत के साथ टॉप पोजीशन पकड़ ली है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाए हैं।

IPL 2026 Points Table (एक लाइन में सभी टीमों का हाल)

  • पंजाब किंग्स – 2 मैच में 2 जीत, 4 अंक के साथ नंबर 1 पर।
  • राजस्थान रॉयल्स- 1 मैच में जीत, 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 1 मैच जीतकर 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर।
  • दिल्ली कैपिटल्स- 1 मैच जीतकर 2 अंक के साथ चौथे नंबर पर।
  • मुंबई इंडियंस- 1 मैच जीतकर 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर।
  • सनराइजर्स हैदराबाद- 2 मैच में 1 जीत और 1 हार, 2 अंक के साथ छठे स्थान पर।
  • गुजरात टाइटंस- 1 मैच हारकर बिना अंक के सातवें नंबर पर।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- 1 मैच हारकर बिना अंक के आठवें स्थान पर।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स – 2 मैच में 2 हार, बिना अंक के नौवें स्थान पर।
  • चेन्नई सुपर किंग्स- 2 मैच में 2 हार, बिना अंक के दसवें स्थान पर।



Source link

Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Rate Today 4 April 2026: देश में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन 4 अप्रैल 2026 को निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत भरी खबर आई है। वायदा बाजार में सोना करीब ₹3500 तक लुढ़क गया है, जिससे खरीदारी का माहौल बनता दिख रहा है। हालांकि स्पॉट मार्केट में कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, लेकिन हालिया गिरावट ने बाजार की दिशा को लेकर नए संकेत दिए हैं।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,51,090 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि एक दिन पहले यह ₹1,51,500 पर स्थिर था। मुंबई में भी 24 कैरेट गोल्ड ₹1,50,940 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत गिरकर 4591.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है, जो ग्लोबल ट्रेंड को दिखाता है।

Gold Rate Today 4 April 2026

Gold Rate In India: देश के 20 बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट (04 अप्रैल 2026)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
🔹दिल्ली ₹1,51,090 ₹1,38,510 ₹1,11,350
🔹मुंबई ₹1,50,940 ₹1,38,360 ₹1,11,200
🔹कोलकाता ₹1,50,940 ₹1,38,360 ₹1,11,200
🔹चेन्नई ₹1,51,100 ₹1,38,510 ₹1,11,350
🔹अहमदाबाद ₹1,50,990 ₹1,38,410 ₹1,11,250
🔹जयपुर ₹1,51,090 ₹1,38,510 ₹1,11,350
🔹लखनऊ ₹1,51,090 ₹1,38,510 ₹1,11,350
🔹चंडीगढ़ ₹1,51,090 ₹1,38,510 ₹1,11,350
🔹भोपाल ₹1,50,990 ₹1,38,410 ₹1,11,250
🔹हैदराबाद ₹1,50,940 ₹1,38,360 ₹1,11,200
🔹बेंगलुरु ₹1,50,940 ₹1,38,360 ₹1,11,200
🔹पुणे ₹1,50,940 ₹1,38,360 ₹1,11,200
🔹पटना ₹1,51,090 ₹1,38,510 ₹1,11,350
🔹इंदौर ₹1,50,990 ₹1,38,410 ₹1,11,250
🔹नागपुर ₹1,50,940 ₹1,38,360 ₹1,11,200
🔹सूरत ₹1,50,990 ₹1,38,410 ₹1,11,250
🔹कानपुर ₹1,51,090 ₹1,38,510 ₹1,11,350
🔹गुरुग्राम ₹1,51,090 ₹1,38,510 ₹1,11,350
🔹नोएडा ₹1,51,090 ₹1,38,510 ₹1,11,350
🔹रायपुर ₹1,50,990 ₹1,38,410 ₹1,11,250

चांदी भी हुई सस्ती (Silver Rate In India)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। 4 अप्रैल को चांदी ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। एक दिन पहले दिल्ली में इसका भाव ₹2,37,000 प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 69.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के दाम?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स और मांग-आपूर्ति का संतुलन इन पर असर डालता है। इसके अलावा, MCX और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के रेट भी बाजार की दिशा तय करते हैं। शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने से कीमतें ऊपर जाती हैं, जबकि वैश्विक अनिश्चितता या डॉलर मजबूत होने पर गिरावट देखने को मिलती है।



Source link

महाराष्ट्र के नासिक में कुएं में कार गिरी, 9 मौतें: सभी एक ही परिवार के, इनमें 6 बच्चे भी शामिल




महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार के कुएं में गिरने से एक परिवार के छह बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार एक बैंक्वेट हॉल में फंक्शन में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे, तभी उनकी कार वेन्यू के पास एक कुएं में गिर गई। लोग मौके पर पहुंचे और आधी रात को दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान सुनील दत्तू दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, एक अन्य महिला आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों (पांच लड़कियां और एक लड़का) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ड्राइवर को कुआं कैसे नहीं दिखा। उन्होंने आगे कहा, हम चश्मदीदों की तलाश कर रहे हैं और घटना के CCTV फुटेज चेक कर रहे हैं। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… ——————- ये खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश-डंपर से टकराकर बस में आग, 14 जिंदा जले: 22 घायल आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में रायवरम के पास 8 दिन पहले एक सड़क हादसा हुआ था। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर में टक्कर हो गई थी। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। बस में सवार 14 यात्री जिंदा जल गए थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link