Home Blog Page 300

RBI MPC: सस्ती ईएमआई का इंतजार होगा लंबा, महंगे कच्चे तेल के कारण वेट एंड वॉच की नीति अपना सकता है आरबीआई


पश्चिम एशिया के संघर्ष के बीच कच्चे तेल की भड़कती कीमतों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल दी है, जिसका सीधा असर अब घरेलू बाजार पर पड़ने की आशंका है। आगामी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद लगाए बैठे कर्जदारों को फिलहाल निराशा हाथ लग सकती है। विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों के अनुसार, विकास की गति और महंगाई के बीच सटीक संतुलन साधने के लिए केंद्रीय बैंक इस बार ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपनाएगा और रेपो रेट को जस का तस बनाए रखेगा। 

कब से कब तक होनी है आरबीआई एमपीसी की बैठक?

पश्चिम एशिया के तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच बाजार की निगाहें वित्त वर्ष 2026-27 की पहली द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पर टिक गई हैं, जिसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 6 से 8 अप्रैल 2026 तक होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक के परिणाम और मुख्य नीतिगत दरों (रेपो रेट) पर रिजर्व बैंक के अंतिम निर्णय की घोषणा 8 अप्रैल 2026 को की जाएगी। विदेशी बाजारों में ब्रेंट क्रूड ऑयल के 55% तक महंगे होने और घरेलू स्तर पर विनिर्माण पीएमआई के चार साल के सबसे निचले स्तर पर आने के कारण रिजर्व बैंक के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। 

आइए जानते हैं कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति शृंखला में रुकावटों के बीच देश की अर्थव्यवस्था और आपकी जेब को लेकर आरबीआई का क्या आउटलुक रहने वाला है।

विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों का कहना है, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई)  फरवरी 2026 में घोषित पिछली मॉनिटरी पॉलिसी की घोषणा भारत के साथ कई देशों के मुक्त व्यापार समझौते की बाद हुई थी, महंगाई के अच्छे आउटलुक, घरेलू अर्थव्यवस्था वृद्धि की अच्छी रफ्तार और बाहरी संभावनाओं में सुधार के परिपक्ष में तय की गई थी। हालांकि मॉनेटरी पॉलिसी बैठक के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था में बहुत अधिक बदलाव हुआ है, जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से वैश्विक ऊर्जा ट्रेड को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, ऊर्जा की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। 

पश्चिम एशिया में संघर्ष की शुरुआत से कच्चा तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस की कीमतों में क्रमशः 55% और 90% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा बिगड़ती भू-राजनीतिक स्थिति का असर वैश्विक कमोडिटी की कीमतों, करेंसी की चाल और बड़े वित्तीय बाजार में महसूस किया जा रहा है। कुल मिलाकर इस संघर्ष ने न केवल बढ़ती वैश्विक एनर्जी कीमतों के बारे में बल्कि आपूर्ति चेन में रुकावटों के बारे में चिंताएं पैदा की हैं, जिसका असर विकास की गति और महंगाई पर पड़ सकता है।

वेट एंड वॉच की रणनीति पर आगे बढ़ेगा आरबीआई

केयरएज रेटिंग एजेंसी के मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा, “बहुत अधिक उतार-चढ़ाव वाले इस वैश्विक माहौल के बीच हम उम्मीद करते हैं कि रेपो रेट यानी ब्याज दर कटौती पर आरबीआई का रुख जैसा है वैसा ही बना रहेगा।” उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक आगामी बैठक में बदलती भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखेगा। सिन्हा के अनुसार वेट एंड वॉच की रणनीति आरबीआई को विकास और महंगाई के जोखिमों का अनुमान लगाने, भविष्य में ब्याज दरों पर सोच-समझकर फैसला लेने और फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखने में मदद करेगी। वे कहते है कि आनेवाली पॉलिसी पर वित्त वर्ष 2027 के लिए आरबीआई के ग्रोथ और महंगाई के आउटलुक के लिए करीब से नजर रखी जाएगी।



Source link

Delhi Power Cut: शनिवार को निजामुद्दीन, द्वारका समेत कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी लाइट, देखें पूरा लिस्ट


Delhi

oi-Puja Yadav

Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में 4 अप्रैल 2026 को बिजली कटौती होने वाली है। बिजली वितरण कंपनी बीआरपीएल (BRPL) ने मेंटेनेंस और नेटवर्क सुधार कार्यों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में तय समय के लिए पावर शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है।

इस दौरान राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

delhi-power-cut-today-4-april-brpl

बीआरपीएल के अनुसार यह पावर कट योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि ट्रांसफॉर्मर, फीडर और अन्य उपकरणों की मरम्मत और अपग्रेडेशन किया जा सके। कंपनी का कहना है कि यह काम भविष्य में बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

Power Cut Schedule List: राजधानी के किन इलाकों में रहेगा पॉवर कट?

सबसे ज्यादा असर दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के इलाकों में देखने को मिलेगा। निजामुद्दीन क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक RMU मेंटेनेंस के चलते बिजली गुल रहेगी।

पालम इलाके में सिंडिकेट एन्क्लेव डाबरी और द्वारका सेक्टर-8 व राजनगर एक्सटेंशन में 11 बजे से 2 बजे तक ट्रांसफॉर्मर और HVDS मेंटेनेंस के कारण बिजली बाधित रहेगी।

मोहान गार्डन और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली कटौती की जाएगी। यहां रजापुर खुर्द विकास नगर और ब्लॉक WE में 11 से 2 बजे तक HVDS मेंटेनेंस का काम होगा। इसके अलावा सेवक पार्क (द्वारका) के ब्लॉक B1 में 11 से 1 बजे तक LT सर्किट मेंटेनेंस के कारण बिजली नहीं रहेगी।

सरिता विहार और जैतपुर के खड्डा कॉलोनी इलाके में भी 11 बजे से 2 बजे तक HVDS ट्रांसफॉर्मर से जुड़े काम के कारण पावर कट रहेगा। वहीं हौज खास के मेफेयर गार्डन में 11 से 11:45 बजे तक यानी करीब 45 मिनट की बिजली कटौती होगी।

नजफगढ़ क्षेत्र के गोयला डेयरी, कुतुब विहार, गोयला खुर्द और आसपास के ब्लॉक्स में भी 11 से 2 बजे तक ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसी तरह नांगलोई के विकासपुरी एक्सटेंशन में भी इसी समयावधि में बिजली बाधित रहेगी।

आरके पुरम के वेस्ट ब्लॉक CPWD इलाके में 11 से 1 बजे तक RMU मेंटेनेंस के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। खानपुर के JJ कॉलोनी (ब्लॉक D) में 11 से 12:30 बजे तक ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस के कारण बिजली नहीं रहेगी।

गर्मी आने से पहले बिजली कंट्रीब्यूशन कंपनियों ने कसी कमर

बीआरपीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से तैयारी कर लें और जरूरी काम समय रहते निपटा लें। कंपनी का कहना है कि यह पावर कट अस्थायी है और मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह शटडाउन भले ही कुछ घंटों की असुविधा पैदा करे, लेकिन लंबे समय में बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए जरूरी कदम माना जा रहा है।



Source link

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश: 24 घंटे में 4.6॰C गिरा तापमान, 9 अप्रैल तक ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी – Shimla News




हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के ऊंचे पहाड़ों पर अप्रैल में भी बर्फबारी हो रही है। बीती रात को अटल टनल, दारचा, रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा और स्पीति वैली में ताजा हिमपात हुआ। राज्य के अन्य क्षेत्रों में बीती रात को बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक- अगले छह दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं है। आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई। 7 अप्रैल को 10 जिलों में येलो अलर्ट पांच और छह अप्रैल को 6-6 जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी है, जबकि सात अप्रैल को 10 जिलों को अलर्ट जारी किया गया। आठ अप्रैल को फिर से ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। यह अलर्ट ओलावृष्टि और तूफान को लेकर दिया गया है। प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की एडवाइजरी मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और अधिक ऊंचे क्षेत्रों की यात्रा टालने की सलाह दी है। विशेषकर अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल क्षेत्र में हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है। ऊंचे पहाड़ों पर जनवरी जैसी ठंड लौटी मौसम में बदलाव के बाद ऊंचे पहाड़ों पर जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य 4.6 डिग्री कम हुआ है। इसके बाद प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। अगले एक सप्ताह तक भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी जारी रहने से तापमान में अभी तीन से चार डिग्री की और गिरावट आएगी। मंडी का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 7.4 डिग्री नीचे गिरने के बाद 23.5 डिग्री, भुंतर का 7.2 डिग्री कम होने के बाद 21.4, सुंदरनगर का 7.1 डिग्री कम होने के बाद 23.7, मनाली का 6.4 डिग्री लुढ़कने के बाद 15.2 डिग्री, शिमला का अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री कम होने के बाद 20.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अगले छह दिन के दौरान तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी।



Source link

पर्यटकों के लिए सालभर खुली रहेगी नेलांग घाटी: भारत-चीन सीमा पर बढ़ेगा टूरिज्म, उत्तराखंड में मिलेगा लद्धाख जैसा अनुभव – Uttarkashi News




उत्तराखंड की फेमस नेलांग घाटी का अब पर्यटक पूरे साल लुत्फ उठा सकेंगे। सरकार के इस फैसले से सीमांत इलाके में जहां पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ, बदलते मौसम और लद्दाख जैसा अनुभव लेने का मौका मिलेगा, वहीं स्थानीय लोगों को पर्यटन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। अब तक सीमित समय के लिए खुलने वाली यह घाटी अब हर मौसम में पर्यटकों को प्रकृति की अलौकिक अनुभव उपलब्ध कराएगी। यहां आने वाले पर्यटक मौसम के बदलते हर पल के साथ सर्दियों में बर्फीले नजारों का आनंद ले सकेंगे। भारत-चीन सीमा के पास स्थित यह घाटी पर्यटकों को अपनी अनोखी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण का अनुभव कराएगी। अनौखी भौगोलिक संरचना के कारण यह जगह एडवेंचर और फोटोग्राफी के शौकीनों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। सालभर खुलने से अब यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। प्रशासन ने इस फैसले को लागू करने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम और नियम तय किए हैं। पर्यटकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही घाटी में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। चीन सीमा से सटे इस संवेदनशील जगह को देखते हुए निगरानी और गाइडलाइन का पालन भी पर्यटकों के लिए अनिवार्य होगा। इस पहल से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाएगा। पहले जानिए नेलांग घाटी क्यों है खास… शांत माहौल के लिए बेहद खास
नेलांग घाटी अपनी अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए बेहद खास मानी जाती है। भारत-चीन सीमा के पास स्थित यह घाटी बर्फ से ढकी चोटियों, चौड़ी घाटियों और साफ आसमान के कारण किसी विदेशी लोकेशन जैसी अनुभूति देती है। इसकी भौगोलिक बनावट लद्दाख जैसी होने के कारण यह और भी आकर्षक बन जाती है। हर पल बदलता है मौसम
यह घाटी एडवेंचर पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां ट्रैकिंग, नेचर वॉक और फोटोग्राफी का अलग ही रोमांच देखने को मिलता है। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां का मौसम और नजारे हर पल बदलते रहते हैं, जो पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव देते हैं। बर्फबारी के बीच मिलेगा अद्भुत अनुभव
पर्यटक यहां का रोमांच तय नियमों के तहत आसानी से उठा सकते हैं। प्रशासन द्वारा निर्धारित परमिट लेकर और गाइड के साथ यात्रा करने से सफर सुरक्षित और सुविधाजनक बनता है। खासकर सर्दियों में बर्फबारी के बीच 4×4 वाहनों से यात्रा करना एक अद्भुत अनुभव देता है। प्रकृति के करीब समय बिताने का मिलता है मौका
इसके अलावा यहां का शांत और भीड़-भाड़ से दूर वातावरण सुकून की तलाश करने वालों के लिए भी खास है। प्रकृति के करीब समय बिताने, नई जगहों को एक्सप्लोर करने और एडवेंचर का आनंद लेने के लिए नेलांग घाटी तेजी से पर्यटकों की पसंद बनती जा रही है। संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र होने के लिए परमिट जरूरी
नेलांग घाटी जाने के लिए प्रशासन द्वारा तय प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। यह इलाका संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र में आता है, इसलिए बिना परमिट किसी भी पर्यटक को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती। परमिट जारी करने की जिम्मेदारी उत्तराखंड वन विभाग के पास है। इसके लिए पर्यटक उत्तरकाशी के वन प्रभाग कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा शुरू होने की संभावना है। परमिट के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इनमें वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी शामिल हैं। इसके अलावा वाहन की जानकारी, यात्रा करने वाले पर्यटकों की सूची, मोबाइल नंबर और आपातकालीन संपर्क विवरण भी देना होगा। सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही परमिट जारी किया जाता है। तय नियमों और समय सीमा के भीतर ही पर्यटकों को घाटी में प्रवेश और वापसी की अनुमति दी जाती है, जिससे सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे। सुबह मिलेगा घाटी में प्रवेश
नेलांग घाटी जाने के लिए प्रशासन ने कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं। प्रतिदिन सीमित संख्या में ही पर्यटकों को अनुमति दी जाएगी, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और सुरक्षा बनी रहे। घाटी में प्रवेश केवल सुबह निर्धारित समय पर ही दिया जाएगा और सभी पर्यटकों को शाम तक वापस लौटना अनिवार्य होगा। इससे संवेदनशील क्षेत्र में निगरानी आसान बनी रहती है। यात्रा के दौरान गाइड और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। साथ ही कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में फोटोग्राफी पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। सर्दियों में यात्रा के लिए विशेष नियम होंगे लागू
शीतकालीन पर्यटन को ध्यान में रखते हुए SOP में अतिरिक्त नियम भी जोड़े गए हैं। बर्फबारी के दौरान केवल 4×4 या अधिकृत वाहनों को ही घाटी में जाने की अनुमति दी जाएगी। खराब मौसम की स्थिति में परमिट को अस्थायी रूप से रद्द भी किया जा सकता है। यह फैसला पूरी तरह पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। पर्यटकों को गर्म कपड़े, जरूरी दवाइयां और सुरक्षा उपकरण साथ रखना अनिवार्य होगा। ऊंचाई और ठंड को देखते हुए यह तैयारी बेहद जरूरी मानी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से रेस्क्यू टीम भी तैनात रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। परमिट व्यवस्था से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी
यह इलाका भारत-चीन सीमा के पास स्थित एक रणनीतिक क्षेत्र है, जहां सुरक्षा के लिहाज से सख्त निगरानी जरूरी होती है। साथ ही घाटी की अनछुई प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता को सुरक्षित रखना भी प्रशासन की प्राथमिकता है। सीमित संख्या में पर्यटकों को अनुमति देने से पर्यावरण पर दबाव कम रहता है और प्राकृतिक संतुलन बना रहता है। परमिट सिस्टम का एक अहम उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और बदलते मौसम को देखते हुए नियंत्रित और व्यवस्थित यात्रा जरूरी मानी जाती है। अब पर्यटक तय नियमों का पालन करते हुए हर मौसम में इस खूबसूरत घाटी का आनंद ले सकेंगे। ऐसे पहुंचे नेलांग घाटी
नेलांग घाटी पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको देहरादून पहुंचना होगा, जो इसका सबसे नजदीकी बड़ा शहर है। देहरादून देश के प्रमुख शहरों से सड़क, रेल और हवाई मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। देहरादून से सड़क मार्ग के जरिए उत्तरकाशी तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां से आगे का सफर पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरता है, जो बेहद खूबसूरत भी है। उत्तरकाशी से आगे भटवाड़ी होते हुए हर्षिल पहुंचा जाता है। हर्षिल तक निजी वाहन या टैक्सी से आराम से यात्रा की जा सकती है और यह पड़ाव यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। हर्षिल से आगे भैरोंघाटी चेकपोस्ट आता है, जहां से नेलांग घाटी का रास्ता शुरू होता है। यहां से आगे जाने के लिए परमिट अनिवार्य है और बिना अनुमति किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता। ————— ये खबर भी पढ़ें… शांति की खोज में उत्तराखंड पहुंच रहे इजराइली:युद्ध के कारण संख्या पहले से कम हुई, टूरिस्ट बोला- यहां आकर सेफ फील करते हैं इजराइल में जारी युद्ध और लगातार बने तनावपूर्ण हालात के बीच वहां के लोग शांति की खोज में उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पहुंच रहे हैं। यहां पर स्थित कसार देवी क्षेत्र इजराइली टूरिस्टों के लिए ऐसा सुरक्षित और शांत ठिकाना बना हुआ है, जहां वे कुछ समय के लिए युद्ध के माहौल से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

शांति की खोज में उत्तराखंड पहुंच रहे इजराइली: युद्ध के कारण संख्या पहले से कम हुई, टूरिस्ट बोला- यहां आकर सेफ फील करते हैं – Almora News


कसार में ट्रेकिंग करते इजराइली टूरिस्ट और होटल में शांति से लंच करते हुए।

इजराइल में जारी युद्ध और लगातार बने तनावपूर्ण हालात के बीच वहां के लोग शांति की खोज में उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पहुंच रहे हैं। यहां पर स्थित कसार देवी क्षेत्र इजराइली टूरिस्टों के लिए ऐसा सुरक्षित और शांत ठिकाना बना हुआ है, जहां वे कुछ समय के लिए य

.

हर साल की तरह इस बार भी इजराइली पर्यटक यहां पहुंचे हैं। हालांकि इस बार उनकी संख्या पहले के मुकाबले कम है। वीकेंड के दौरान जहां पहले 250 से 300 विदेशी पर्यटक पहुंचते थे, वहीं अब यह आंकड़ा घटकर करीब 100 से 120 के बीच रह गया है।

इसी बीच इजराइली समुदाय का प्रमुख धार्मिक पर्व ‘पासओवर’ भी इन दिनों चल रहा है, जो 1 अप्रैल से शुरू होकर 9 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इस पर्व के बीच ये विदेशी मेहमान शांत वादियों के बीच अपना समय बिता रहे हैं।

पर्यटकों का कहना है कि इन शांत वादियों में आकर उन्हें शांति मिली है।

पहले कसार देवी क्षेत्र के बारे में जानिए…

अल्मोड़ा शहर से 8 किलोमीटर दूर स्थित कसार देवी क्षेत्र लंबे समय से ध्यान, योग और आध्यात्मिक साधना का केंद्र रहा है। देवदार और चीड़ के जंगलों से घिरा यह इलाका शांत वातावरण और हिमालय के सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है।

दशकों से विदेशी पर्यटक यहां मानसिक शांति और ध्यान के लिए आते रहे हैं। साल 1850 के आसपास से ही इस क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। पहले यहां मुख्य रूप से विदेशी ही पहुंचते थे, लेकिन कोविड के बाद देश के पर्यटकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।

अपने मेडिटेटिव माहौल और प्राकृतिक सुंदरता के कारण हर हफ्ते यहां पर करीब सौ से सवा सौ तक विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं, इनमें से ज्यादातर इजराइली हैं।

कसार क्षेत्र में स्थित कसार माता का मंदिर।

कसार क्षेत्र में स्थित कसार माता का मंदिर।

पासओवर के चलते पहुंचे 100 से ज्यादा इजराइली

पासओवर पर्व के चलते इस सप्ताह करीब 110 से ज्यादा इजराइली अल्मोड़ा पहुंचे हैं। इनमें से अधिकतर कसार देवी और उसके आसपास के क्षेत्रों में ठहरे हुए हैं, जहां वे अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस पर्व को मना रहे हैं।

हर साल इस दौरान यहां विदेशी पर्यटकों की अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार अंतरराष्ट्रीय हालातों का असर साफ दिखाई दे रहा है। संख्या बनी हुई है, लेकिन पहले जैसी भीड़ नहीं है, जिससे स्थानीय पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ा है।

अल्मोड़ा में पहुंचा इजराइली टूरिस्ट ओई।

अल्मोड़ा में पहुंचा इजराइली टूरिस्ट ओई।

इजरायली पर्यटक ओई ने सुनाई आपबीती

कसार देवी पहुंचे इजराइल के कच्छमोना निवासी ओई ने अपने देश के हालात को लेकर दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुए युद्ध के बाद इजरायल में हालात लगातार खराब बने हुए हैं और आम लोगों के लिए सामान्य जीवन जीना मुश्किल हो गया है।

ओई ने कहा कि देश के कई हिस्सों में लगातार बमबारी और धमाकों की आवाज सुनाई देती है। उत्तरी और दक्षिणी दोनों क्षेत्रों में हवाई हमले हो रहे हैं, जिससे लोगों के भीतर डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी कारण उन्हें और उनके साथियों को अपना देश छोड़कर बाहर आना पड़ा।

medium text quote 2026 04 03t214940171 1775233165

‘पहले 300 तक आते थे, अब 100-125’

कसार देवी होटल एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष मोहन रयाल के अनुसार, इस बार पर्यटकों की संख्या में गिरावट साफ तौर पर देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले वीकेंड के दौरान 250 से 300 तक विदेशी पर्यटक पहुंचते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर करीब 100 से 125 रह गई है।

मोहन रयाल ने कहा कि इजरायल में चल रहे हालात इसका प्रमुख कारण हैं। वहां लगभग हर नागरिक किसी न किसी रूप में सेना से जुड़ा होता है और जरूरत पड़ने पर उन्हें वापस बुला लिया जाता है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग यात्रा नहीं कर पा रहे हैं।

short text 53 1775233472

क्या है यहूदियों का पासओवर पर्व?

पासओवर यहूदियों का प्रमुख धार्मिक पर्व है, जो उनके इतिहास और आस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह पर्व मिस्र में गुलामी से मिली आजादी की याद में मनाया जाता है और स्वतंत्रता, विश्वास तथा सामूहिक एकता का संदेश देता है।

इस दौरान ‘मट्ज़ा’ यानी बिना खमीर की रोटी का विशेष महत्व होता है और ‘सेडर’ नामक पारंपरिक भोजन का आयोजन किया जाता है। परिवार एक साथ बैठकर इस पर्व को मनाते हैं और परंपरागत विधि से मुक्ति की कथा को याद करते हैं।

कसार देवी में ठहरे इजरायली पर्यटक भी इन्हीं परंपराओं के साथ इस पर्व को मना रहे हैं, जिससे यहां का माहौल सांस्कृतिक रूप से अलग और जीवंत नजर आ रहा है।

r0dh9u 1775233599

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

उत्तराखंड के कालसी मंदिर में चमत्कारी पेड़:पुजारी बोले- यहां आने से हर मुराद होती है पूरी, पांडवों को यहीं मिला जीत का आशीर्वाद

gifmagicsite 2026 03 24t1657521821774353912 1775233742

यहां जो सुकून और शांति मन को मिलती है वो अलग ही होती है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर तक पहुंचते-पहुंचते ही मन हल्का हो जाता है, जैसे कोई अदृश्य शक्ति अपनी ओर खींच रही हो। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

आज का मेष राशिफल 4 अप्रैल 2026: ऊर्जा से भरा दिन, पर फैसलों में रखें सावधानी


Astrology

-P Chakrapani Upadhyay

Aaj Ka Mesh Rashifal: आज मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहने वाला है, जहाँ आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखेंगे। हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अपनी क्षमता से बखूबी निभाएंगे और निजी जीवन में भी कुछ सुखद बदलाव संभव हैं।

Aaj Ka Mesh Rashi Rashifal 4 April 2026

सामान्य भविष्यफल:

आज का दिन आपके लिए कई नए अवसर लेकर आ सकता है, जिन्हें भुनाने के लिए आपको सक्रिय रहना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, जिससे आप मुश्किल परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल लेंगे। हालांकि, दूसरों की बातों को भी ध्यान से सुनना महत्वपूर्ण होगा, ताकि कोई गलतफहमी न हो और आप सभी के साथ सामंजस्य बिठा सकें। शाम का समय परिवार या दोस्तों के साथ बिताने से मन को शांति मिलेगी और आप तरोताज़ा महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य:

आज आप शारीरिक रूप से काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन काम के दबाव में अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। सिरदर्द या मांसपेशियों में खिंचाव जैसी छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए पर्याप्त आराम और पानी का सेवन ज़रूरी है। योग या हल्का व्यायाम आपको तरोताज़ा रखेगा और मानसिक शांति भी प्रदान करेगा।

करियर/वित्त:

करियर के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। नए प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपकी तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेंगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और बॉस भी आपके काम से प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से, आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। किसी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह रिसर्च कर लें और विशेषज्ञों की सलाह लेना न भूलें।

प्रेम:

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उत्साहजनक है। पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग मजबूत होगी और आप एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का यह अच्छा समय है, जिससे रिश्ते में और गहराई आएगी। सिंगल जातकों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है, जो आपके जीवन में नई ऊर्जा ला सकता है। छोटी-मोटी बहस से बचें और धैर्य रखें।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

मंत्र: ॐ हं हनुमते नमः

पूजनीय देवता: भगवान हनुमान

ग्रहों का प्रभाव:

आज सूर्य आपकी राशि में उच्च स्थिति में है, जो आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगा। आप अपने विचारों को स्पष्टता से व्यक्त कर पाएंगे और दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे, जिससे आपके सामाजिक और पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

मंगल का प्रभाव आपको अदम्य ऊर्जा और साहस प्रदान करेगा। आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना महत्वपूर्ण है, ताकि अनावश्यक टकराव से बचा जा सके और आप अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रह सकें।

बुध की स्थिति आपके संचार कौशल को मजबूत करेगी, जिससे आप अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे। हालांकि, जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें और हर पहलू पर विचार करें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

युवा जातकों के लिए सलाह:

  • अपने करियर लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहें और उन्हें प्राप्त करने के लिए छोटे-छोटे, लेकिन ठोस कदम उठाएं।
  • नई स्किल्स सीखने या किसी ऑनलाइन कोर्स में दाखिला लेने के लिए यह अच्छा समय है, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।
  • अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध बनाएं, यह भविष्य में आपके काम आ सकता है और आपको सही मार्गदर्शन भी मिलेगा।
  • सोशल मीडिया पर समय बिताने के बजाय, रचनात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें, जिससे आपकी प्रतिभा निखरेगी।
  • अपने खर्चों पर नज़र रखें और बचत करने की आदत डालें, यह आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा और भविष्य की चिंताओं से दूर रखेगा।

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं। आपका दिन शुभ हो और आप अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करें!



Source link

11 राज्यों में बारिश का अलर्ट: MP-राजस्थान में ओले गिर सकते हैं, केदारनाथ में बर्फबारी; यूपी में बिजली गिरने से 5 की मौत


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rajasthan UP Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। दिल्ली, पंजाब सहित 11 राज्यों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 36 जिलों में बारिश हुई, आज ओले गिरने की आशंका है।

राजस्थान में शुक्रवार को रेगिस्तानी जिले जैसलमेर-बीकानेर में जमकर ओले गिरे। अजमेर-ब्यावर में आंधी से पेड़ गिर गए और टीनशेड उड़ गए। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश की कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। इससे पहले राज्य में अलग-अलग जगह बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज तूफान के साथ हल्की बारिश और लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। वहीं केदारनाथ में भी शनिवार को ताजा बर्फ गिरी।

देशभर में बारिश-बर्फबारी की 4 तस्वीरें…

उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार को बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार को बर्फबारी हुई।

अटल टनल रोहतांग में शुक्रवार शाम को बर्फबारी हुई।

अटल टनल रोहतांग में शुक्रवार शाम को बर्फबारी हुई।

नूंह में रोजका मेव IMT क्षेत्र और तावडू रोड पर जमकर ओले गिरे।

नूंह में रोजका मेव IMT क्षेत्र और तावडू रोड पर जमकर ओले गिरे।

यूपी के मथुरा में शुक्रवार शाम को बारिश के साथ ओले गिरे।

यूपी के मथुरा में शुक्रवार शाम को बारिश के साथ ओले गिरे।

3 1775237006

अगले दो दिन मौसम का हाल

  • 5-6 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

cover11 11775229450 1775269448

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिन से आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की चेतावनी

weather advanced cover1775224193 1775269596

राजस्थान में 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में ओले भी गिरे। वहीं, जयपुर शहर में देर शाम आए अंधड़ के कारण अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: आगरा-मथुरा में देर रात ओले गिरे, बिजली गिरने से 5 की मौत

comp 202177523378417752380691775268496 1775269746

यूपी में आज लखनऊ-कानपुर समेत 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। जबकि, 55 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में 3-5°C तक की गिरावट आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: 22 जिलों में बारिश के आसार; तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट

ezgif 3c912a7bdf2e1f681775265843 1775271227

पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है। रुक-रुककर बारिश होने की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंड: 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश: रांची, गढ़वा सहित 14 जिले में यलो अलर्ट

comp 11775266118 1775272568

रांची सहित झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में करीब आठ मिमी बारिश दर्ज की गई। पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। शनिवार को 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: पहाड़ों पर बर्फबारी, 24 घंटे में 4.6॰C गिरा तापमान

comp 1 141775269054 1775271455

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर अप्रैल में भी बर्फबारी हो रही है। बीती रात अटल टनल, दारचा, रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा और स्पीति वैली में बर्फ गिरी। शनिवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओले गिरने व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें..

3 2 1775237006

खबरें और भी हैं…



Source link

MP के 36 जिलों में बारिश, 7 में ओले गिरे: राजस्थान में भी ओले गिरे, हिमाचल में बर्फबारी; यूपी में बिजली गिरने से 5 की मौत


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rajasthan UP Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, केरलम में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 36 जिलों में बारिश और सात जिलों में ओलावृष्टि हुई। वहीं राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार शाम 5:45 बजे आंधी चलने के साथ बारिश हुई। बिंदायका समेत कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। रेगिस्तानी जिले जैसलमेर-बीकानेर में ओलों की चादर बिछ गई। अजमेर-ब्यावर में आंधी से पेड़ गिर गए और टीनशेड उड़ गए।

उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। मथुरा में ओले गिरे। कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। इससे पहले राज्य में अलग-अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज तूफान के साथ हल्की बारिश और लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिला में ओलावृष्टि के साथ तेज तूफान का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है।

पंजाब के साथ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी मौसम बदला। मोहाली, पठानकोट और बठिंडा के कुछ इलाकों में बारिश हुई। हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद में तेज बारिश हुई। नूंह, पानीपत और फरीदाबाद में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

नूंह में रोजका मेव IMT क्षेत्र और तावडू रोड पर जमकर ओले गिरे।

नूंह में रोजका मेव IMT क्षेत्र और तावडू रोड पर जमकर ओले गिरे।

मथुरा में शाम होते ही बारिश के साथ ओले गिरना शुरू हो गए।

मथुरा में शाम होते ही बारिश के साथ ओले गिरना शुरू हो गए।

3 1775237006

अगले दो दिन मौसम का हाल

  • 5-6 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है।
3 2 1775237006

खबरें और भी हैं…



Source link

Iran War: पश्चिम एशिया में जंग खत्म करने पर ट्रंप का दावा बाजार के लिए कितना अहम? जानिए विशेषज्ञों की राय


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कि अमेरिका युद्ध को समाप्त करने की यह समयसीमा तय किए बिना ही ईरान पर आक्रमक रूप से हमला करना जारी रखेगा, जिसके बाद 2 अप्रैल गुरुवार को तेल की कीमतों में तेजी उछाल आया और शेयर बाजारों के सेंटिमेंट एक बार फिर नकरात्मक रूप से बदल गए। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका थोड़े समय में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को आसानी से खोल सकता है। उन्होंने कहा कि आगे ईरान के पावर प्लांट पर भी हमला किया जा सकता है।

भारत में वैश्विक तेल कीमतों के अनुरूप, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमएसीएक्स) पर तेल की कीमतें शुक्रवार को आठ प्रतिशत तक बढ़कर करीब 109 डॉलर प्रति बैरल हो गई। बाजार के विशेषज्ञों ने कहा ट्रंप का यह फैसला कच्चे तेल कीमतों को बढ़ाएगा साथ ही शॉर्ट टर्म के लिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। जानकार यह भी कह रहे हैं, कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने बयानों को बदलते रहते है, इसलिए बाजार और निवेशक अधिक चिंतित हैं।

मार्केट का माहौल फिर से नकरात्मक हो रहा

जियोजित इंवेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेशक रणनीति डॉ. वीके विजयकुमार कहते है, राष्ट्रपति ट्रंप के इस एलान के साथ कि “हम अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान पर बहुत बुरा असर डालेंगे” मार्केट का माहौल फिर से नकरात्मक हो गया है। कच्चा तेल लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है और अमेरिका की 10-ईयर बॉन्ड यील्ड फिर से बढ़कर 4.36 प्रतिशत हो गई है। जिससे सोने और चांदी की कीमतों पर थोड़ बहुत असर हुआ है।

एफपीआई ने भारी बिकवाली जारी रखी 

इसी बीच विदेशी संस्थागत निवेशक (एफपीआई) ने भारी बिकवाली जारी रखी है और 1 अप्रैल को 8331 करोड़ रुपये की बिक्री भारतीय शेयर बाजारों से की है। वे कहते हैं, कच्चे तेल की ऊंची कीमत, बढ़ता व्यापार घाटा बढ़ाने, रेमिटेंस में कमी का डर में वृद्धि और एफपीआई की लगातार बिकवाली, ये सब मिलकर रुपये पर भारी दबाव डाल रहे हैं, जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डॉलर फ्यूचर्स डील्स पर रोक लगाने के फैसलों के बावजूद गिरता जा रहा है।

विजयकुमार कहा, राष्ट्रपति ट्रंप का यह बायान कि हम दो से तीन हफ्तो में काम पूरा कर लेंगे को सच नहीं माना जा सकता क्योंकि राष्ट्रपति अपने सभी विचारों में हमेशा एक जैसे नहीं रहे हैं, वे कभी भी अपनी बयानों को बदल सकते हैं। इसलिए निवेशक और बाजार अधिक चिंता में हैं।

शॉर्ट टर्म के लिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना

एलारा कैपिटल रिसर्च की उपाध्यक्ष व इकोनॉमिस्ट गरिमा कपूर बताती है कि ट्रंप ने पश्चिम एशियाई संकट के जल्द समाप्त होने के संकेत तो दे दिए हैं, लेकिन अगले दो से तीन हफ्तो में तनाव काफी बढ़ने की संभावना है, क्योंकि ट्रंप के निशाने पर ईरानी पावर और क्रूड फैसिलिटी हैं। अमेरिका का फोकस शासन बदलने और होर्मुज को खोलने से हट गया है। इन सबके बीच दो से तीन हफ्ते युद्ध जारी रखने की घोषणा ने कच्चे तेल कीमतों में अस्थिरता बनी रहेगी साथ शॉर्ट टर्म के लिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।  

वॉल्यूम के हिसाब से यह इतिहास का सबसे बड़ी तेल सप्लाई शॉक

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रमुख रिसर्च के हेड देवर्ष वकील ने बताया कि, ट्रंप के भाषण की वजह से कच्चा तेल की कीमतें 5 प्रतिशत तक बढ़ गईं। ट्रंप ने एनर्जी और वैश्विक बाजार पर भी कड़ा रुख अपनाया और  बात पर जोर दिया कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने का बोझ नहीं उठाएगा और कहा कि अमेरिकी ताकत ने एक महीने की लड़ाई के बाद ईरान को कमजोर हालत में डाल दिया है। देवर्ष कहते हैं, ट्रंप ने युद्ध समाप्त करने की कोई तय समयसीमा नहीं बताई है, जिसकी वजह से कीमतें और बढ़ गई हैं। मौजूदा समय में होर्मुज बंद है, जिससे हर दिन लगभग 10 से 15 मिलियन बैरल सप्लाई में रुकावट आ रही है। वॉल्यूम के हिसाब से यह इतिहास का सबसे बड़ी तेल सप्लाई शॉक है।

कच्चे तेल की कीमतों का आउटलुक

कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, ब्रेंट को 95-96 डॉलर से ऊपर अच्छा सपोर्ट बना हुआ है, और 120 डॅालर शॉर्ट-टर्म सीलिंग के तौर पर काम कर रहा है। लेकिन बाजार अब केवल फंडामेंटल्स पर कारोबार नहीं कर रहा है, यह जियोपॉलिटिक्स और एस्केलेशन रिस्क पर कारोबार कर रहा है। वे कहते हैं, थोड़ी सी भी रुकावट से इन्वेंट्री में भारी कमी आएगी, टाइम स्प्रेड और बैकवर्डेशन ( बैकवर्डेशन में, तात्कालिक (स्पॉट) कीमत निकट-अवधि के बांड्स (फ्यूचर्स) की तुलना में अधिक होती है) में तेज उछाल आएगा, और वोलैटिलिटी बनी रहेगी।





Source link

दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा: हरियाणा AAP पूर्व अध्यक्ष बोले- पंजाब से पैसा इकट्‌ठा करने भेजा, इसी पर झगड़ा हुआ – Panchkula News


हरियाणा में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद वीडियो जारी किया।

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। हरियाणा से AAP के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने AAP नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयहिंद ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि राघव चड्ढा को दि

.

जयहिंद ने यह भी कहा कि पिटाई में राघव की आंख पर चोट आई थी। इस चोट का इलाज कराने के लिए ही राघव इंग्लैंड गए थे। लोगों ने समझा कि राघव हनीमून मनाने के लिए इंग्लैंड गए हैं। राघव को सारे खुलासे खुलकर करने चाहिए।

शनिवार को रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवीन जयहिंद ने कहा- केजरीवाल व राघव के बीच दो साल से झगड़ा चल रहा है। केजरीवाल ने ही राघव चड्डा को पंजाब का शेडो सीएम बनाकर भेजा था। उन्हें पंजाब से पैसा एकत्रित करने के लिए लगाया। यह पैसा सिंगापुर पहुंचना था, लेकिन इंग्लैंड पहुंचा दिया, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। राघव के पास केजरीवाल के राज व माल है, जिसको लेकर सारा मामला चल रहा है।

उधर, राघव चड्ढा ने भी उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शनिवार को वीडियो जारी कर कहा- मुझ पर 3 आरोप लगाए, जिसकी वजह से मुझे संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया हूं।

राघव चड्‌ढा की सोशल मीडिया पोस्ट…

जानिए नवीन जयहिंद ने राघव चड्‌ढा को लेकर क्या कहा…

  • राजदार और मालदार हैं राघव: नवीन जयहिंद ने 2 मिनट का वीडियो जारी किया। इसकी शुरुआत में कहा कि राघव चड्ढा मालदार और राजदार हैं। राघव यह भी बताएं कि उन्हें अरविंद केजरीवाल के शीशमहल में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। वह यह बात लोगों को क्यों नहीं बता रहे?
  • बताइए कि वे चार लोग कौन थे: सबको बताइए कि वे चार लोग कौन थे जो वहां बैठे थे जब आपको पीटा गया। आपसे एक लेनदेन के मामले में पूछताछ की गई थी। आप रोते रहे और वहां पर किसी ने भी आपका साथ नहीं दिया।
  • बताओ क्यों गए थे इंग्लैंड: जयहिंद ने वीडियो के आखिरी में कहा कि राघव बहुत बड़ा नाम है, थोड़ी हिम्मत करो। राज्यसभा में इतना बोलते हैं, तो यह भी बोलिए। बताओ क्यों गए थे इंग्लैंड, लोग सोच रहे हैं कि बीवी के साथ गए थे। बेचारा मुश्किल से आंख ठीक करवा पाया है।
short text 2026 04 03t190254081 1775223069

जयहिंद बोले- मैंने खुद छोड़ी पार्टी

राघव चड्ढा से मारपीट का दावा करने के बाद दैनिक भास्कर एप की टीम ने नवीन जयहिंद से बातचीत की। जयहिंद ने बताया कि राघव चड्ढा से मारपीट की यह घटना 2024 के दौरान की है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले यह मामला हुआ था। राघव की पिटाई के दौरान वहां कौन चार लोग मौजूद थे, इसका भी खुलासा जल्द करूंगा।

जयहिंद से जब पूछा गया कि क्या उनके साथ भी पार्टी से निकलने के दौरान ऐसा ही हुआ था, तो जयहिंद ने कहा कि मेरे साथ ऐसा करने की हिम्मत किसी में नहीं है। जब राजनीति से मन भर गया तो खुद पार्टी छोड़ दी।

medium text quote 41775194268 1775223893

अब जानिए कौन हैं नवीन जयहिंद…

2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े

रोहतक के रहने वाले नवीन जयहिंद साल 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े थे। जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई, तो नवीन जयहिंद उसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्हें हरियाणा में पार्टी को खड़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान ही उनकी मुलाकात स्वाति मालीवाल (AAP की राज्यसभा सांसद) से हुई और 23 जनवरी 2013 को दोनों ने शादी कर ली।

2014 में चुनाव लड़ा, 2016 में प्रदेश अध्यक्ष बने

2016 में नवीन जयहिंद को हरियाणा में आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने हरियाणा में कई विरोध प्रदर्शन किए। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रोहतक सीट से चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे जयहिंद और AAP के केंद्रीय नेतृत्व के बीच मतभेद बढ़ने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में एक ही परिवार का एकाधिकार हो गया है।

2022 में खुद को पार्टी से अलग किया

फरवरी 2020 में उनका स्वाति मालीवाल से तलाक हो गया। 2022 में जयहिंद ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया। उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीति से मन भर गया है। इसके बाद उन्होंने जयहिंद सेना नाम का एक संगठन बनाया। वर्तमान में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं।

2etkm9 1775226077

—————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

पंजाब के सुपर CM कहे जाते थे राघव चड्‌ढा:राहुल गांधी ने कहा था- सरकार को RC चला रहा; जानिए केजरीवाल से रिश्ते कैसे बिगड़ते गए

s3 11775236478 1775272946

पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा सुर्खियों में हैं। पार्टी ने ही उन्हें राज्यसभा के उपनेता पद से हटाने और बोलने का टाइम न देने का लेटर दे दिया। इसके बाद चड्‌ढा ने वीडियो जारी कर AAP को आड़े हाथों लिया। जनहित के मुद्दे उठाने को लेकर AAP पर ही सवाल दागे। आखिर में ये भी चेतावनी दी कि मैं वह दरिया हूं, जो सैलाब बनकर आता है। (पूरी खबर पढ़ें)

राघव चड्ढा का जवाब- खामोश कराया, हारा नहीं:AAP बोली- कोई मोदी से डर जाए तो क्या लड़ेगा; कल राज्यसभा उपनेता पद से हटाया था

aap 11775201104 1775225308

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link