Home Blog Page 324

’16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची’, Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Jasmine Sandlas: जैस्मिन सैंडलस जिनकी आवाज अब स्ट्रीमिंग प्लेलिस्ट में गूंज रही है, कभी सिर्फ एक टीनएजर थीं जो अपनी आवाज सुनाने की कोशिश कर रही थीं। इंडस्ट्री में किसी सपोर्ट के बिना, उन्होंने म्यूजिक में अपना करियर, खुद बनाई CDs से शुरू किया। वहीं आज ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ के उनके गाने हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं।

ग्लोबल साउंड के लिए फेमस हैं जैस्मिन सैंडलस
जैस्मिन सैंडलस पंजाबी जड़ों और ग्लोबल साउंड के अपने खास मेल के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह फिल्म ‘धुरंधर’ के टाइटल सॉन्ग, ‘शरारत’ और ‘धुरंधर 2’ के ‘मैं और तू’ और ‘जाइए सजना’ जैसे ट्रैक्स के लिए चर्चा में रही हैं।

Jasmine Sandlas

जैस्मिन को ऐसे मिला ‘धुरंधर’ का ऑफर

-सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में अपने नए काम से जुड़े एक खास पल के बारे में बताया। जैस्मिन ने कहा- फिल्म ‘धुरंधर 2’ का एक गाना रिलीज से कुछ घंटे पहले, सुबह-सुबह रिकॉर्ड किया गया था। मैं थकी हुई थी लेकिन इमोशनली स्ट्रॉन्ग थी।

-जैस्मिन सैंडलस ने कहा- मैं सुबह 4 बजे स्टूडियो में गई और जाइये सजना को बिना किसी झिझक के गाया। मेरे लिए ये एक याद दिलाने वाला गाना था जो कि कभी-कभी सबसे ईमानदार परफॉर्मेंस परफेक्शन से नहीं बल्कि कमजोरी से निकलती हैं।

पंजाब के जालंधर से कैलिफोर्निया तक का सफर

-आपको बता दें कि जैस्मिन सैंडलस पंजाब के जालंधर में पली-बढ़ी। वह एक छोटी लड़की थी जिसके पास एक नोटबुक थी जिसमें वह कविताएं लिखती थी और विचारों को धुनों में ढालती थी। शोहरत कभी उसका लक्ष्य नहीं था।

-जैस्मिन सैंडलस ने बताया- मुझे मेरी मां से हिम्मत मिली कि मैं अपनी आवाज को कभी न दबाऊं। मैं अपनी आवाज को बुलंद बनाती गई और चुपचाप मेरा कॉन्फिडेंस भी बढ़ता रहा। मुझे इसका असर समझ में आने लगा था।

-13 साल की उम्र में मैं कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गई थी। मेरे लिए वो एक ऐसी दुनिया थी, जहां मैं सब कुछ नहीं जानती थी। इस बदलाव ने मुझे अकेला महसूस कराया, संस्कृतियों के बीच फंसी हुई और ये खोजती हुई कि मैं कहां हूं लेकिन म्यूजिक मेरा सहारा बन गया। पंजाबी जड़ों को वेस्ट कोस्ट हिप-हॉप के साथ मिलाकर, मैंने एक अनोखा अपना साउंड बनाना शुरू किया।

16 साल की उम्र से बेच रही हैं खुद की CD

-जैस्मिनने कहा- 16 साल की उम्र तक मैं अपना रास्ता खुद बना रही थी। मंजूरी का इंतजार किए बिना, मैं क्लबों के बाहर खड़ी होकर खुद बनाई CD बेचती थी, वो भी सिर्फ 20 रुपए में। कोई शॉर्टकट नहीं, कोई कनेक्शन नहीं, कोई वादा नहीं, बस ये विश्वास कि कोई न कोई, कहीं न कहीं, मेरी बात जरूर सुनेगा।

-जैस्मिन सैंडलस का रिलीज हुआ पहला गाना ‘मुस्कान’ उनके लिए एक टर्निंग प्वाइंट बन गया था, भले ही इससे उन्हें लगा कि वह बेबस हैं। यही कमजोरी उनकी ताकत बन गई। ‘गुलाबी’, ‘यार ना मिले’ और ‘इल्लीगल वेपन’ जैसे गानों से, वह ज्यादा लोगों तक पहुंचीं और एक जानी-मानी आवाज बन गईं, फिर भी जैसे-जैसे शोहरत बढ़ी, उन्होंने किसी एक तय ढांचे में फिट होने से खुद को रोका।

‘परफेक्शन से ज्यादा एक्सप्रेशन है जरूरी’

-‘धुरंधर’ ने जैस्मिन सैंडलस के सफर को एक अहम मोड़ दिया, जिसने उन्हें क्रिएटिव और इमोशनल, दोनों तरह से आगे बढ़ाया। इसके लिए सिर्फ एक्यूरेसी से ज्यादा की जरूरत थी और इसमें गहराई की भी जरूरत थी।

-जैस्मिन सैंडलस ने बताया- आज भी अपनी शोहरत के बावजूद मैं अपनी शुरुआत से जुड़ी हुई हूं। वह लड़की जो कभी क्लब के बाहर CD बेचती थी, आज भी उस आर्टिस्ट में जिंदा है जो परफेक्शन से ज्यादा एक्सप्रेशन को प्राथमिकता देती है।

-सिंगर ने बताया- मेरा सफर 20 रुपये में म्यूजिक बेचने से लेकर बड़ी फिल्मों के लिए लास्ट-मिनट ट्रैक रिकॉर्ड करने तक, न सिर्फ ग्रोथ दिखाता है बल्कि खुद के प्रति सच्चे रहने का पक्का कमिटमेंट भी शो करता है।



Source link

पीएम मोदी ने असम के चाय बगान में पत्ती तोड़ी: महिला कामगारों के साथ सेल्फी ली; केरलम में राहुल ने बस में सफर किया…11 PHOTOS




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम पहुंचे। उन्होंने डिब्रूगढ़ में चाय बागान दौरा किया। वहां काम करने वाली महिलाओं से साथ बातचीत, उनसे चाय की पत्नी तोड़ना सीखा, साथ ही महिलाओं ने बिहू नृत्य भी किया। पीएम ने उनके साथ सेल्फी भी ली। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 31 मार्च को केरलम का दौरा किया। उन्होंने कोझिकोड के बालुसेरी से नानमंडा तक बस में आम लोगों के साथ सफर किया। इस दौरान उन्होंने कई महिलाओं, युवाओं से बातचीत की। मोदी के चाय बगान दौरे की फोटोज… राहुल के केरलम दौरे की तस्वीरें…



Source link

Ranjith Balakrishnan: कौन हैं रंजीत जिन्हें हुई जेल? एक्‍ट्रेस के साथ वैनिटी वैन में किया ‘गंदा काम’?


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Ranjith Balakrishnan: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रंजीत बालकृष्णन को यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के चलते केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज यानी 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को कोर्ट ने उन्हें आगामी 13 अप्रैल 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये कार्रवाई एक एक्ट्रेस की शिकायत और FIR दर्ज होने के बाद की गई है, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

वैनिटी वैन में उत्पीड़न की कोशिश का आरोप
पुलिस के अनुसार साउथ फिल्मों की एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि 30 जनवरी 2026 को एक मूवी की शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन के अंदर रंजीत ने उसके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। शिकायत के बाद पीड़िता का गोपनीय बयान दर्ज किया गया था। एर्नाकुलम पुलिस ने FIR दर्ज की थी। जांच के बाद रंजीत को हिरासत में लिया गया है।

Ranjith Balakrishnan

रास्ते में रोका, फिर की गई गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने रंजीत बालकृष्णन को एक कार्यक्रम में जाते समय रास्ते में रोककर गिरफ्तार किया गया।

ऑपरेशन की खास बातें-

-एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने कार्रवाई की
-इडुक्की पुलिस की मदद ली गई
-पूरी प्रक्रिया गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

फिल्ममेकर रंजीत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है-

धारा 74: महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला
धारा 75: यौन उत्पीड़न
धारा 79: अपमानजनक शब्द/हावभाव

आपको बता दें कि ये सभी धाराएं गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में आते हैं।

गिरफ्तारी के बाद रंजीत की तबीयत बिगड़ी

-गिरफ्तारी के समय रंजीत ने बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें एर्नाकुलम जनरल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि उनकी हालत सामान्य थी। इसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल वह उप-जेल में बंद हैं।

-पुलिस ने कोर्ट में बताया कि रंजीत बालकृष्णन पर पहले भी इसी तरह के आरोप लग चुके हैं। हालांकि फिल्ममेकर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश बताया है।

ICC में पहले दर्ज हुई थी शिकायत

इस मामले में एक महत्वपूर्ण बात ये भी है कि पीड़िता ने पहले फिल्म की इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी (ICC) में शिकायत की थी। इसके बाद कमिटी ने मामले की जांच की थी। केस पुलिस को सौंपा गया था। शुरुआती जांच पूरी गोपनीयता के साथ की गई थी।

रंजीत पर पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप

2024 का मामला

बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने आरोप लगाया था कि साल 2009 में ऑडिशन के दौरान रंजीत ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।

2025 का मामला

एक पुरुष अभिनेता ने अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप लगाया था। हालांकि दोनों मामलों को बाद में कोर्ट ने खारिज कर दिया था। देरी और सबूतों की कमी का हवाला दिया गया था।

रंजीत का दावा- मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है

रंजीत बालकृष्णन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा- जब से मैंने केरल फिल्म अकादमी के चेयरमैन का पद संभाला है, कुछ लोग मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

कौन हैं रंजीत बालकृष्णन?

रंजीत बालकृष्णन मलयालम सिनेमा के जाने-माने निर्देशक, लेखक और अभिनेता हैं। उन्हें 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 6 केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। रंजीत ने स्पिरिट, इंडियन रुपी और नंदनम जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा रावणप्रभु उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म रही है।

हेमा कमिटी रिपोर्ट के बाद बढ़े विवाद

आपको बता दें कि हेमा कमिटी रिपोर्ट के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के मामलों पर खुलकर चर्चा शुरू हुई है। इस रिपोर्ट में इंडस्ट्री में महिलाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए गए जिसके बाद कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।



Source link

Khamenei: अमेरिका-इजराइल के अंत तक हिज़बुल्लाह को जारी रहेगा समर्थन, मोजतबा खामेनेई के ऐलान से टेंशन में ट्रंप


International

oi-Sumit Jha

Mojtaba Khamenei On Hezbollah: ईरान के नए सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला सैय्यद मोजतबा खामेनेई ने हिज़बुल्लाह को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया है। उन्होंने हिज़बुल्लाह के प्रमुख शेख नईम कासिम को एक खास संदेश भेजा। इस संदेश में उन्होंने साफ कहा कि ईरान, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

मोजतबा खामेनेई ने भरोसा जताया कि हिज़बुल्लाह की ताकत और समझदारी से दुश्मनों की साजिशें नाकाम होंगी। यह संदेश ऐसे समय में आया है जब पूरे पश्चिम एशिया में तनाव काफी बढ़ा हुआ है।

Mojtaba Khamenei On Hezbollah

मोजतबा खामेनेई का कड़ा संदेश

अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान की नीतियां नहीं बदलेंगी। उन्होंने अपने पिता (दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई) और हिज़बुल्लाह के पूर्व नेता हसन नसरल्लाह के रास्ते पर चलने की कसम खाई है। उनके मुताबिक, अमेरिका और इजराइल का मुकाबला करना ही ईरान का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने हिज़बुल्लाह के योद्धाओं की बहादुरी की तारीफ की और कहा कि यह संगठन लेबनान के लोगों के सम्मान और खुशहाली को वापस लाने के लिए पूरी ताकत से लड़ता रहेगा।

ये भी पढे़ं: Iran vs US: ईरान का महाविनाशक प्लान, Google- Amazon के दफ्तर उड़ाने की तैयारी, 18 कंपनियों की ‘Hit List जारी

Israel Vs Iran War: इजराइल की जवाबी रणनीति

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के इन दावों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इजराइल और अमेरिका मिलकर ईरान की ताकत को धीरे-धीरे खत्म कर रहे हैं। नेतन्याहू का मानना है कि जल्द ही ईरान की सरकार गिर जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इजरायल क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण देशों के साथ नए गठबंधन बना रहा है ताकि ईरान के खतरे को रोका जा सके। उन्होंने इसे इजरायल की सुरक्षा के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

ये भी पढे़ं: Iran Vs America War: ‘होर्मुज में खुद लड़ो या हमसे तेल खरीदो’, नाराज ट्रंप की दुनिया को खुली चेतावनी

लेबनान की सीमा पर संघर्ष तेज

लेबनान की सीमा पर संघर्ष काफी तेज हो गया है। इजरायली सेना (IDF) ने पुष्टि की है कि ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ के दौरान दक्षिणी लेबनान में उनके चार सैनिक मारे गए हैं। 28 फरवरी को यह ऑपरेशन शुरू होने के बाद से अब तक नौ इजरायली सैनिकों की जान जा चुकी है। इस लड़ाई में कई सैनिक घायल भी हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी और हमले जारी हैं, जिससे इलाके में शांति की उम्मीद फिलहाल कम दिख रही है।

हिज़बुल्लाह अब नई लीडरशिप के तहत काम कर रहा

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते इस तनाव ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है। मोजतबा खामेनेई ने इस समय को ‘संवेदनशील’ बताया है, क्योंकि हिज़बुल्लाह अब नई लीडरशिप के तहत काम कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, इजरायल अपनी सैन्य ताकत और नए कूटनीतिक रिश्तों के दम पर ईरान को घेरने की कोशिश में है। आने वाले समय में यह देखना होगा कि यह संघर्ष विराम की ओर बढ़ता है या एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले लेता है।



Source link

ATF: जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ने से एविएशन सेक्टर को राहत, एयरलाइंस ने सरकार के फैसले का किया स्वागत


एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जहाजों के ईंधन की कीमतों में केवल आंशिक बढ़ोतरी की अनुमति देने के सरकार के फैसले का विमानन कंपनियों ने स्वागत किया है। एयरलाइंस का कहना है कि इस कदम से हवाई किराए में स्थिरता बनी रहेगी और बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच यात्रियों और कंपनियों दोनों को राहत मिलेगी।

इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने एक बयान में प्रधानमंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला एयरलाइंस के लिए स्थिरता सुनिश्चित करेगा और यात्रियों को सस्ती व सुलभ यात्रा का लाभ देने में मदद करेगा।

स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने भी इसे विमानन उद्योग के लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के इस दौर में एटीएफ कीमतों में नियंत्रित बढ़ोतरी एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे एयरलाइंस पर लागत का दबाव कम होगा।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने भी इस फैसले को समयानुकूल बताते हुए कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण ATF कीमतों में 100% से अधिक वृद्धि की आशंका थी। ऐसे में पेट्रोलियम मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समन्वय से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने घरेलू उड़ानों के लिए केवल 25% (करीब 15 रुपये प्रति लीटर) की चरणबद्ध बढ़ोतरी लागू की है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पूरी बाजार आधारित कीमत लागू रहेगी।

1 अप्रैल 2026 से लागू नई दरों के अनुसार, दिल्ली में ATF की कीमत 96,638.14 रुपये से बढ़कर 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। कोलकाता में यह 99,587.14 रुपये से बढ़कर 1,09,450 रुपये, मुंबई में 90,451.87 रुपये से बढ़कर 98,247 रुपये और चेन्नई में 1,00,280.49 रुपये से बढ़कर 1,09,873 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

(यह खबर अपडेट की जा रही है)



Source link

Bihar: नालंदा में महिला के साथ घिनौनी हरकत! विरोध करने पर बनाया Video, दो सलाखों के पीछे, तीसरे का क्या हुआ?


Bihar

oi-Sohit Kumar

Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। नूरसराय थाना क्षेत्र में दबंगों ने न केवल एक विवाहित महिला के साथ बीच सड़क बदसलूकी की, बल्कि विरोध करने पर उसकी मर्यादा को तार-तार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दरअसल, ये मामला 26 मार्च की शाम का है। पीड़िता अपने घर के लिए जरूरी सामान लेने पास की किराने की दुकान पर गई थी। लौटते समय घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। जब महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, तो आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।

Nalanda News

उन्होंने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और उसे अर्धनग्न कर प्रताड़ित किया। इस पूरी शर्मनाक करतूत का वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर डाल दिया गया ताकि पीड़िता को समाज में जलील किया जा सके।

पुलिस ने मामले में क्या लिया एक्शन?

घटना की लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अशोक यादव और मतलू महतो उर्फ नवनीत कुमार को धर दबोचा। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

तीसरे आरोपी की तलाश जारी, डीएसपी ने दी चेतावनी

इस मामले का तीसरा आरोपी रविकांत कुमार अभी भी फरार है। डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा है कि महिला सम्मान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। बता दें कि पीड़िता का पति काम के सिलसिले में महाराष्ट्र में रहता है और वह अपने सास-ससुर के साथ गांव में ही रहती है।



Source link

Condom shortage in India: 50% तक महंगे होने वाले हैं कंडोम! मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध से क्या है कनेक्शन?


International

oi-Sumit Jha

Condom shortage in India: मिडिल ईस्ट के युद्ध की तपिश अब रसोई और पेट्रोल से निकलकर बेडरूम तक पहुंच गई है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने ग्लोबल सप्लाई चेन को तोड़ दिया है, जिसका सीधा असर भारत के ₹14,000 करोड़ के कंडोम बाजार पर पड़ रहा है।

कंडोम बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की सप्लाई रुकने से न केवल इनकी भारी किल्लत होने वाली है, बल्कि कीमतों में 40 से 50 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी की आशंका है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि युद्ध और कंडोम का क्या कनेक्शन है।

Condom shortage in India

Middle East War impact on India: खाड़ी देशों से अमोनिया की सप्लाई ठप

कंडोम बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज है ‘एनहाइड्रस अमोनिया’। भारत अपनी जरूरत का 86% अमोनिया सऊदी अरब, कतर और ओमान जैसे देशों से मंगाता है। यह रसायन कच्चे रबड़ (लेटेक्स) को जमने से रोकता है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जारी युद्ध और जहाजों पर हमलों की वजह से यह सप्लाई पूरी तरह गड़बड़ा गई है। बिना अमोनिया के कंडोम बनाने वाली मशीनें ठप हो सकती हैं।

ये भी पढे़ं: Iran Vs America War: ‘होर्मुज में खुद लड़ो या हमसे तेल खरीदो’, नाराज ट्रंप की दुनिया को खुली चेतावनी

condom price hike: सिलिकॉन ऑयल और पैकेजिंग के बढ़ते दाम

कंडोम को मुलायम और इस्तेमाल के लायक बनाने के लिए सिलिकॉन ऑयल का उपयोग लुब्रिकेंट के तौर पर होता है। वैश्विक तनाव के कारण चीन और अन्य देशों से आने वाले इस तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इतना ही नहीं, कंडोम की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली एल्युमीनियम फॉयल और PVC फॉयल की कमी भी हो गई है। माल समय पर न मिलने से कंपनियों के पास ऑर्डर पेंडिंग होते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Iran vs US: ईरान का महाविनाशक प्लान, Google- Amazon के दफ्तर उड़ाने की तैयारी, 18 कंपनियों की ‘Hit List जारी

आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

जब सामान बनाने की लागत बढ़ती है, तो कंपनियां उसका बोझ ग्राहकों पर डालती हैं। मैनकाइंड फार्मा और क्यूपिड लिमिटेड जैसी दिग्गज कंपनियों के सामने उत्पादन का संकट है। जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में कंडोम के पैकेट के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ सकते हैं। जो मध्यमवर्गीय परिवार नियमित रूप से फैमिली प्लानिंग के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, उनके मासिक बजट पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

फैमिली प्लानिंग मिशन पर संकट

अगर यह युद्ध लंबा खिंचा और सरकार ने कच्चे माल के आयात के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं निकाला, तो बाजार से कई बड़े ब्रांड्स गायब हो सकते हैं। कंडोम की किल्लत केवल निजी समस्या नहीं है, बल्कि यह देश के ‘फैमिली प्लानिंग प्रोग्राम’ के लिए भी बड़ा खतरा है। कंडोम की कमी या महंगा होना असुरक्षित यौन संबंधों और अनचाहे गर्भधारण की दर को बढ़ा सकता है, जो एक गंभीर सामाजिक समस्या बन जाएगी।



Source link

Parliament Session LIVE : FCRA संशोधन विधेयक वापस हो, विपक्ष की मांग


Parliament Session LIVE : हमारे ‘विश्वगुरु’ हाथ में ‘कमंडल’ लिए चुनाव प्रचार में लगे हैं-प्रमोद तिवारी

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध में मध्यस्थ के तौर पर पाकिस्तान की भूमिका पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं, “जिस पाकिस्तान ने हमारे देश की 26 महिलाओं का सिंदूर पोंछ दिया, जो आतंकवाद की नर्सरी है, उसे राष्ट्रपति ट्रंप मध्यस्थ बता रहे हैं… और हमारे ‘विश्वगुरु’ हाथ में ‘कमंडल’ लिए घूम रहे हैं, चुनावों का प्रचार कर रहे हैं; यह एक काला दिन है और भारतीय विदेश नीति के स्वर्णिम काल के अंत का संकेत है… PM मोदी ने ‘अब की बार ट्रंप सरकार’ का नारा दिया था, और अब देखिए कि ट्रंप सरकार पाकिस्तान को कितना सम्मान दे रही है और भारत का किस तरह अपमान कर रही है। हमें शर्म आती है…”

#WATCH | Delhi | On Pakistan’s role as mediator in the war in West Asia, Congress MP Pramod Tiwari says, “The Pakistan that wiped off the Sindoor of 26 women of the nation, who is a nursery of terror, is claimed to be a mediator by President Trump… And our Vishwaguru is… pic.twitter.com/XryGGs5vFF

— ANI (@ANI) March 30, 2026 “>





Source link

Artemis II Mission: ‘चांद के पार चलो’, क्या है आर्टेमिस-2 मिशन? कौन हैं वो 4 यात्री जो रचेंगे इतिहास?


International

oi-Ankur Sharma

Artemis II Mission: ‘चलो दिलदार चलो, चांद के पार चलो’, जी हां, आज कुछ ऐसा ही माहौल है नासा स्पेस सेंटर में, जो कि 54 साल बाद सफलता का नया इतिहास लिखने को तैयार है। उसका आर्टेमिस-2 मिशन अब उड़ान भरने को पूरी तरह से रेडी है। मालूम हो कि Artemis II नासा का एक महत्वपूर्ण मानव अंतरिक्ष मिशन है, जिसका उद्देश्य इंसानों को फिर से चंद्रमा के पास ले जाना है।

यह NASA के Artemis Program का दूसरा चरण है। ये एक फ़्लाइट टेस्ट है जिसे शुरू में ‘एक्सप्लोरेशन मिशन-2’ (EM-2) नाम दिया गया था और इसका शुरुआती मकसद 2013 में प्रस्तावित ‘एस्टेरॉयड रीडायरेक्ट मिशन’ को सपोर्ट करना था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

Artemis II mission

इस मिशन को चार वैज्ञानिक अंजाम देने वाले हैं, जिनके नाम हैं रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कॉश और जेरेमी हैनसेन। जिसमें क्रिस्टीना कॉश पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं। यह सभी अंतरिक्ष यात्री दो दिन पहले ह्यूस्टन से T-38 जेट विमान से कैनेडी स्पेस सेंटर पहुंचे थे।

क्या है आर्टेमिस-2 मिशन?

आर्टेमिस-2 नासा का मानव मिशन है जो कि 10 दिन का मिशन है जिसमें अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की कक्षा (orbit) तक जाएंगे, लेकिन चंद्रमा पर उतरेंगे नहीं। यह 1972 के Apollo Program के बाद पहला ऐसा मिशन होगा, जिसमें इंसान चंद्रमा के इतने करीब जाएगा। मिशन में Orion spacecraft और Space Launch System का उपयोग किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य के चंद्रमा लैंडिंग मिशन की तैयारी करना है। इससे पहले आर्टेमिस 1 एक मानवरहित मिशन था।

आर्टेमिस-2 मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्री कौन हैं?

इस मिशन में तीन अंतरिक्ष यात्री तो नासा के हैं लेकिन एक एस्ट्रोनॉट कनाडाई स्पेस एजेंसी (सीएसए) का है, जिसके बारे में ऐलान नासा ने साल 2023 में ही किया था। आइए जानते हैं कि ये चारों अंतरिक्ष यात्री कौन हैं?

  • रीड वाइसमैन– ये मिशन के कमांडर हैं और पहले भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जा चुके हैं।
  • पायलट विक्टर ग्लोवर-ये मिशन के पायलट हैं और स्पेसएक्स के क्रू-1 मिशन का हिस्सा रहे हैं और ये चांद का चक्कर लगाने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति हैं।
  • क्रिस्टीना कोच-चंद्रमा के पास जाने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी जिन्हें मिशन स्पेशलिस्ट के नाम से जाना जाता है।
  • जेरेमी हैनसेन -चंद्रमा मिशन में जाने वाले पहले कनाडाई अंतरिक्ष यात्री है। ये कनाडाई वायुसेना के फाइटर पायलट हैं।
Artemis II Mission

क्यों अलग है आर्टेमिस-2 मिशन?

आर्टेमिस-2 मिशन में पहली बार एक महिला और एक अश्वेत अंतरिक्ष यात्री हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य भविष्य में चंद्रमा पर स्थायी मानव उपस्थिति बनाना और आगे Mars तक मिशन भेजने की तैयारी करना है। इस मिशन से मानव अंतरिक्ष उड़ान के कई रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। चंद्रमा से लगभग 4,700 मील (7,600 km) की दूरी पर और लगभग 25,000 मील प्रति घंटा (40,000 km/h) की वायुमंडलीय रीएंट्री गति के साथ, यह मिशन पिछली मानव-युक्त उड़ानों की दूरी और रीएंट्री गति के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।



Source link

जेट फ्यूल दो लाख के पार की बात झूठी: एटीएफ की कीमतों में 115% नहीं 8.5% की हुई बढ़ोतरी, सरकार ने दिया अपडेट


राजधानी दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर फैले भ्रम पर अब विराम लग गया है। पहले खबरें आई थीं कि एटीएफ की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़कर दो लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गई हैं। हालांकि, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक बढ़ोतरी इससे काफी कम है। ATF की कीमतों में लगभग 8.5% की वृद्धि हुई है और वर्तमान कीमत करीब 1.04 लाख रुपये प्रति किलोलीटर है। यह भ्रम ऐसे समय में पैदा हुआ जब पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका-इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

 तनाव के कारण एटीएफ की कीमतें 100% से ज्यादा बढ़ने की आशंका थी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने जैसी असाधारण परिस्थितियों के चलते 1 अप्रैल से एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में 100% से ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका थी। उन्होंने बताया कि 2001 से डीरगुलेटेड एटीएफ की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के आधार पर हर महीने तय होती हैं, लेकिन मौजूदा हालात में सरकार ने संतुलित और व्यावहारिक फैसला लिया है।

सरकार ने नागरिकों के हित में फैसला लिया

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर घरेलू एयरलाइंस के लिए ATF कीमतों में केवल 25% (लगभग 15 रुपये प्रति लीटर) की आंशिक और चरणबद्ध बढ़ोतरी लागू की है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पूरी बाजार आधारित कीमत लागू रहेगी। मंत्री ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार जताया।



उन्होंने कहा कि यह कदम यात्रियों को किराए में तेज बढ़ोतरी से बचाएगा, एयरलाइंस पर लागत का दबाव कम करेगा और इस चुनौतीपूर्ण समय में एविएशन सेक्टर की स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा। साथ ही, इस फैसले से कार्गो मूवमेंट और व्यापार-लॉजिस्टिक्स के लिए जरूरी एयर कनेक्टिविटी भी सुचारू बनी रहेगी, जिससे व्यापक अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा।

 

यहां देखें बड़े शहरों में कितने बढ़े दाम





Source link