Home Blog Page 326

Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत


Business

oi-Sumit Jha

Dubai Gold Rate Today: आज 1 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखी जा रही है। दुबई अपनी शुद्धता और कम टैक्स के कारण भारतीयों के लिए सोना खरीदने का पसंदीदा ठिकाना बना हुआ है, जबकि भारत में घरेलू मांग और आयात शुल्क (import duty) के कारण कीमतें थोड़ी ऊपर रहती हैं।

यदि आप निवेश या शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो दुबई और भारत के रेट का अंतर समझना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि आज आपके शहर और दुबई में सोने-चांदी का क्या हिसाब-किताब है।

Dubai Gold Rate Today

Gold Rate Dubai: दुबई में क्या है भाव

दुबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत د.إ559.75 प्रति ग्राम है। अगर हम आज के एक्सचेंज रेट (1 AED = ₹25.45) के हिसाब से देखें, तो यह भारतीय मुद्रा में लगभग ₹14,243 प्रति ग्राम बैठती है। इसी तरह 22 कैरेट सोना करीब ₹13,187 और 18 कैरेट लगभग ₹10,840 प्रति ग्राम मिल रहा है। दुबई के रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधे जुड़े होते हैं और वहां वैट (VAT) का रिफंड भी पर्यटकों को मिल जाता है।

India Gold Price April 2026: भारत में सोने का हाल

भारत में आज सोने की कीमतें दुबई के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। यहाँ 24 कैरेट सोना ₹14,952 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। वहीं गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना ₹13,706 और 18 कैरेट ₹11,214 प्रति ग्राम है। भारत में कीमतों के ऊंचे होने का मुख्य कारण सरकार द्वारा लगाया जाने वाला आयात शुल्क और 3% GST है। इसके अलावा, अलग-अलग शहरों में मेकिंग चार्ज के कारण भी दाम थोड़े बदल जाते हैं।

ये भी पढे़ं: Gold Silver Price Jaipur: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स

Gold Price comparison Dubai vs India: कितनी बचत और क्या है फायदा?

अगर आप दुबई से सोना खरीदते हैं, तो आपको प्रति 10 ग्राम (1 तोला) पर लगभग ₹7,000 से ₹7,500 तक की सीधी बचत हो सकती है। दुबई में मेकिंग चार्ज (गहने बनाने की फीस) पर मोलभाव करना आसान है, जबकि भारत में यह अक्सर फिक्स होता है। हालांकि, ध्यान रहे कि भारत लाते समय कस्टम नियमों का पालन करना जरूरी है। एक पुरुष यात्री 20 ग्राम और महिला यात्री 40 ग्राम तक के सोने के गहने बिना टैक्स दिए ला सकती हैं।

भारत में चांदी की क्या है कीमत

सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी बरकरार है। भारत में आज चांदी की कीमत ₹250.10 प्रति ग्राम है, यानी एक किलो चांदी के लिए आपको ₹2,50,100 खर्च करने होंगे। चांदी की औद्योगिक मांग बढ़ने के कारण इसकी कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। अगर आप कम बजट में निवेश करना चाहते हैं, तो चांदी एक अच्छा विकल्प है। दुबई में चांदी के सिक्कों पर टैक्स की छूट इसे और भी आकर्षक बना देती है।



Source link

Petrol Diesel Prices: प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े, आपके शहर में क्या है तेल का रेट?


Business

oi-Ankur Sharma

Petrol Diesel Prices: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल के दाम में आग लगी हुई है तो वहीं अप्रैल माह के पहले दिन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने प्रीमियम ईंधन के रेट बढ़ा दिए हैं। आज से 100 ऑक्टेन पेट्रोल, जिसे कि आम भाषा में XP100 पेट्रोल कहा जाता है, के दाम में वृद्धि हुई है, दिल्ली में इसका प्राइस 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। तो वहीं प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ के दाम 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

नए रेट आज रात 12 बजे से लागू भी हो गए हैं। IOCL की तरह भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के रेट्स में भी बदलाव हुआ है, हालांकि उनके मूल्य थोड़े अलग हैं। मालूम हो कि 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए गए थे, तब प्रीमियम पेट्रोल का मूल्य ₹2.35 बढ़ाया गया था तो वहीं Industrial Diesel के दाम में 22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

Petrol Diesel Prices

हालांकि नार्मल तेल के दामों में कोई बदलाव तब भी नहीं हुआ था और आज भी नहीं हुआ है। जबकि सुबह सुबह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ा दिए हैं, इस बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में यह सिलेंडर अब 2,078.50 रु का हो गया है हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में चेंज नहीं हुआ है।

आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल का रेट?

  • नई दिल्ली ₹94.77
  • कोलकाता ₹105.41
  • मुंबई ₹103.54
  • चेन्नई ₹100.80
  • गुड़गांव ₹95.65
  • नोएडा ₹95.16
  • बेंगलुरु ₹102.92
  • भुवनेश्वर ₹100.97
  • चंडीगढ़ ₹94.30
  • हैदराबाद ₹107.50
  • जयपुर ₹104.91
  • लखनऊ ₹94.57
  • पटना ₹105.23

तिरुवनंतपुरम ₹107.40

आपके शहर में क्या है एक लीटर डीजल का दाम?

  • नई दिल्ली ₹87.67
  • कोलकाता ₹92.02
  • मुंबई ₹90.03
  • चेन्नई ₹92.39
  • गुड़गांव ₹88.10
  • नोएडा ₹88.31
  • बेंगलुरु ₹90.99
  • भुवनेश्वर ₹92.55
  • चंडीगढ़ ₹82.45
  • हैदराबाद ₹95.70
  • जयपुर ₹90.38
  • लखनऊ ₹87.67
  • पटना ₹91.49
  • तिरुवनंतपुरम ₹96.28

क्या होता है XP100 पेट्रोल?

XP100 एक हाई-परफॉर्मेंस पेट्रोल है, जिसमें ऑक्टेन नंबर 100 होता है। ऑक्टेन नंबर यह बताता है कि पेट्रोल इंजन में जलते समय झटके/आवाज को कितना रोक सकता है,इसका प्रयोग स्मूथ इंजन, ज्यादा पावर और ईजंन के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए किया जाता है। ये सामान्य पेट्रोल की तुलना में काफी महंगा है, इसका प्रयोग लग्जरी कार और स्पोर्टस कार के लिए होता है, सामान्य वाहनों में इसका प्रयोग नहीं किया जाता है।



Source link

Fuel Price Hike: दिल्ली में प्रीमियम ईंधन महंगे, xp-100 पेट्रोल का रेट ₹160 प्रति लीटर; जानिए कीमतों पर अपडेट


राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने प्रीमियम फ्यूल वेरिएंट्स XP100 पेट्रोल और Xtra Green डीजल की नई कीमतें लागू कर दी हैं।

ताजा बढ़ोतरी के बाद XP100 पेट्रोल की कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, Xtra Green (प्रीमियम डीजल) की कीमत में करीब 1.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यह 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

XP100 पेट्रोल क्यों खास है?

XP100 देश का पहला 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल है, जिसे खासतौर पर हाई-एंड लग्जरी कारों और सुपरबाइक्स के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। वहीं Xtra Green डीजल को बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन के लिए जाना जाता है।

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम

इससे पहले 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई थी, जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

ऑटोमोबाइल ईंधन की कीमतें स्थिर

अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद, तेल विपणन कंपनियों ने ऑटोमोबाइल ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनाए रखी है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।



वहीं कमर्शियल एलपीजी और जेट फ्यूल की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि कंपनी ने प्रीमियम ईंधन की कीमत बढ़ाने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और युद्ध के कारण बढ़ी लॉजिस्टिक्स लागत इसके पीछे मुख्य कारण हैं।

एलपीजी सिलेंडर में तेज बढ़ोतरी

सरकारी कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलिंडर पर की गई है। इसकी कीमत 1,768.50 रुपये से बढ़कर 2,078.50 रुपये पर पहुंच गई है। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी 1 मार्च के बाद तीसरी और 1 जनवरी 2026 के बाद पांचवीं बार हुई है।

जेट फ्यूल रिकॉर्ड स्तर पर

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। दिल्ली में एटीएफ का रेट बढ़कर 2,07,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर था। यानी कीमतें दोगुने से भी ज्यादा बढ़ चुकी हैं।



यह पहली बार है जब एटीएफ की कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंची है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान कीमतें करीब 1.1 लाख रुपये प्रति किलोलीटर तक पहुंची थीं। 1 मार्च को भी जेट फ्यूल की कीमतों में 5.7% (करीब 5,244 रुपये प्रति किलोलीटर) की बढ़ोतरी की गई थी, जो मौजूदा तेजी की शुरुआत मानी जा रही है।


 



Source link

2000 Notes: दो हजार रुपये के नोट पर रिजर्व बैंक का बड़ा खुलासा, तीन वर्ष पहले वापस लेने का हुआ था एलान


चलन से वापस लिए गए दो हजार रुपये के कुल नोटों में से 98.45 फीसदी नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं। केंद्रीय बैंक ने 19 मई 2023 को दो हजार रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। उस समय इन नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो 31 मार्च, 2026 को कारोबार बंद होने तक घटकर 5,501 करोड़ रुपये रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अभी चलन में 2000 रुपये के कितने नोट?

आरबीआई ने बताया कि 19 मई 2023 तक चलन में रहे दो हजार रुपये के नोटों का 98.45 फीसदी हिस्सा अब तक वापस आ चुका है। यह आंकड़ा नोट वापसी अभियान की सफलता को दर्शाता है। केंद्रीय बैंक ने यह भी साफ किया है कि दो हजार रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। नोटों की वापसी की घोषणा के बाद से, आरबीआई ने विभिन्न माध्यमों से जनता को नोट बदलने और जमा करने की सुविधा प्रदान की है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य अर्थव्यवस्था में उच्च मूल्यवर्ग के नोटों के प्रचलन को कम करना है। 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने पर चलन में दो हजार रुपये के नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। यह मूल्य 31 मार्च, 2026 को कारोबार बंद होने तक काफी कम होकर केवल 5,501 करोड़ रुपये रह गया है। इस भारी गिरावट से पता चलता है कि अधिकांश नोट सफलतापूर्वक वापस ले लिए गए हैं।

कब हुआ था 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का एलान?

दो हजार रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने का निर्णय 19 मई, 2023 को लिया गया था। यह कदम भारतीय अर्थव्यवस्था में नोटों के प्रवाह को विनियमित करने के उद्देश्य से उठाया गया था। आरबीआई ने इस प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की थी। इस घोषणा के बाद, जनता को अपने पास मौजूद इन नोटों को बैंकों में जमा करने या बदलने का पर्याप्त अवसर दिया गया। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू की गई ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नोटों को बदलने या जमा करने की क्या है प्रक्रिया?

आरबीआई ने नोटों के विनिमय और जमा के लिए कई सुविधाजनक तरीके प्रदान किए हैं। 19 मई, 2023 से ही आरबीआई के 19 निर्गम कार्यालयों में दो हजार रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा उपलब्ध है। नौ अक्टूबर, 2023 से इन कार्यालयों में व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा अपने बैंक खातों में दो हजार रुपये के नोट सीधे जमा करने की सुविधा भी शुरू की गई। इसके अतिरिक्त, आम जनता देश के किसी भी डाकघर से इंडिया पोस्ट के माध्यम से दो हजार रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए भेज सकती है। इन विभिन्न सुविधाओं का उद्देश्य नोट वापसी प्रक्रिया को सभी के लिए सुलभ और आसान बनाना है।

क्या 2000 रुपय के नोट अब भी वैध मुद्रा हैं?

आरबीआई ने बार-बार यह दोहराया है कि दो हजार रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। इसका अर्थ है कि इन नोटों को किसी भी लेनदेन के लिए स्वीकार किया जाना चाहिए। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने लोगों से इन नोटों को जल्द से जल्द बदलने या अपने बैंक खातों में जमा करने का आग्रह किया है। यह कदम नोट वापसी प्रक्रिया को पूरा करने और अर्थव्यवस्था में उच्च मूल्यवर्ग के नोटों के प्रचलन को कम करने में मदद करेगा। आरबीआई इस प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी नोटों की वापसी सुचारु रूप से हो।





Source link

New Rules from 1 April 2026: ‘LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक’, आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम


Business

oi-Ankur Sharma

New Rules from 1 April 2026: हर महीने की पहली तारीख अक्सर कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आती है, जिनका सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ता है। इस बार भी 1 अप्रैल से कुछ नए नियम प्रभावी हुए है, जो आपकी जेब से लेकर यात्रा तक को प्रभावित करेंगे।

सरकार समय-समय पर विभिन्न व्यवस्थाओं में संशोधन करती रहती है जिसकी जानकारी ना होने पर हमें अक्सर लेने के देने पड़ जाते हैं, ऐसा ना हो इसलिए यहां हम आपके लिए लाए हैं उन नियमों की लिस्ट, जो आज से बदल गए हैं।

New Rules from 1 April 2026

LPG Price Hike:: एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं। आज जारी नए रेट्स के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ा दिए हैं, इस बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में यह सिलेंडर अब 2,078.50 रु का हो गया है हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में चेंज नहीं हुआ है।

Bank New Rules : बैंकिंग नियमों में संभावित बदलाव

कई बैंक समय-समय पर अपने न्यूनतम बैलेंस, एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज और क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव करते हैं। आज से भी कुछ बैंकों में मिनिमम बैलेंस नियम, क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉलिसी, EMI या लोन ब्याज दर में परिवर्तन लागू हुए हैं, ग्राहकों को सलाह है कि वे अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जरूर देखें।

ATM चार्ज का नियम बदला

1 अप्रैल 2026 से ATM से पैसे निकालने के नियमों में कई बड़े बदलाव लागू हुए हैं। ये बदलाव अलग-अलग बैंकों (जैसे HDFC, PNB, Bandhan) द्वारा किए गए हैं और सीधे आपके खर्च और ट्रांजैक्शन लिमिट पर असर डालेंगे। अब QR/UPI से ATM से पैसे निकालना फ्री ट्रांजैक्शन में गिना जाएगा, अब अगर फ्री लिमिट (जैसे 5 ट्रांजैक्शन) पार हुई तो ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा।

नया आयकर कानून 2025 लागू

1 अप्रैल से नया आयकर कानून 2025 का क्रियान्वयन होगा, जो आयकर अधिनियम 1961 का स्थान लेगा। इसका लक्ष्य एचआरए, भत्तों और कर प्रणाली को सरल बनाना है। वित्तीय वर्ष और निर्धारण वर्ष की जगह अब ‘कर वर्ष’ होगा, जिससे वेतन संरचना व कर नियोजन बदल सकता है।

FASTag Pass महंगा

फास्टैग का वार्षिक पास भी 1 अप्रैल से महंगा होगा। ₹3000 में 200 ट्रिप की सुविधा अब ₹3075 में मिलेगी। इससे नियमित राजमार्ग यात्रियों पर असर पड़ेगा।

नई श्रम संहिता लागू

पूरे देश में 1 अप्रैल से नई श्रम संहिता लागू हो गई है । इसके तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50% रखना अनिवार्य है। इससे पीएफ योगदान बढ़ सकता है और ‘टेक-होम सैलरी’ घट सकती है।

रेलवे टिकट कैंसिल करने का बदला नियम

आज से रेलवे टिकट रद्द करने के नियम बदल गया है । 72 घंटे पहले कैंसिल पर अधिकतम रिफंड मिलेगा। 72-24 घंटे पहले पर 25% किराया कटेगा जबकि 24-8 घंटे पहले पर 50%। 8 घंटे बाद कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।



Source link

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक आतंकी ढेर: कल रात से ऑपरेशन चल रहा था; एक और आतंकी के छिपे होने की सूचना




जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सेना ने बुधवार सुबह एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। यह ऑपरेशन मंगलवार रात से जारी था। एक अधिकारी ने बताया कि खास इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, पुलिस और सेना की एक जॉइंट टीम ने मंगलवार शाम को घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक आतंकी के छिपे होने की जानकारी मिली। अंधेरे की वजह से ऑपरेशन रोक दिया गया था। सुबह आतंकी को मार गिराया गया। इससे पहले फरवरी में सेना ने जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकवादियों को मार गिराया था। किश्तवाड़ के चतरू में 3 आतंकी ढेर हुए थे। वहीं 4 फरवरी को भी चतरू में ही सुरक्षाबलों ने जैश के ही एक आतंकी को मार गिराया था। वहीं, उधमपुर जिले में भी गुफा में छिपे जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में मार गिराया गया था। सर्च ऑपरेशन की 2 तस्वीरें… सुरक्षाबलों के पिछले 4 बड़े एनकाउंटर 22 फरवरी: सेना ने 3 आतंकी ढेर किए जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चतरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। 3 आतंकी ढेर हो गए। सुरक्षाबलों ने उस ठिकाने को ही ब्लास्ट कर दिया, जहां आतंकी छिपे हुए थे। 23 जनवरी: जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मारा गया जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 23 जनवरी को सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर उस्मान को मार गिराया था। आतंकियों की तलाश में पिछले एक हफ्ते से ऑपरेशन चल रहा था। उस्मान पिछले 2 साल से अन्य आतंकवादियों के साथ डोडा-उधमपुर-कौथा इलाके में एक्टिव था। एनकाउंटर की साइट से अमेरिका में बनी M4 राइफल, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। 18 जनवरी: ग्रेनेड हमले में जवान शहीद 18 जनवरी को किश्तवाड़ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 8 जवान घायल हुए थे। 19 जनवरी को एक जवान हवलदार गजेंद्र सिंह इलाज के दौरान शहीद हुए थे। किश्तवाड़ के तरू बेल्ट में मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव के जंगलों में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी है। यहां भी जैश के 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। किश्तवाड़ में रविवार को घायल हवलदार गजेंद्र सिंह की सोमवार को मौत हो गई। 18 जनवरी को किश्तवाड़ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 8 जवान घायल हुए थे। 19 जनवरी को एक जवान हवलदार गजेंद्र सिंह इलाज के दौरान शहीद हुए थे। किश्तवाड़ के तरू बेल्ट में मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव के जंगलों में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी है। यहां भी जैश के 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर पुलिस में SOG के जवान अमजद पठान की 15 दिसंबर को आतंकियों से मुठभेड़ में मौत हुई थी। 16 दिसंबर: एक जवान शहीद, 2 घायल 16 दिसंबर 2025 को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मजालता क्षेत्र के सोहन गांव के पास लगातार दूसरे दिन को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ था। आतंकियों की गोलीबारी में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के दो जवान घायल हुए थे। एक दिन पहले हुई मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान शहीद हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… ———- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी: 10 जवानों की जान गई, 11 घायल; सड़क पर बर्फ के चलते फिसली गाड़ी जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 23 जनवरी कोसेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी थी। घटना में 10 जवानों की मौत हुई, जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया था। हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ था। डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने बताया कि सड़क पर बर्फ होने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

अटारी-वाघा सीमा पर रिट्रीट का समय बदला: अब शाम 5:30 से 6 बजे तक होगी सेरेमनी, आज से नई टाइमिंग लागू – Amritsar News




अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी सीमा पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर रोज होने वाली इस देशभक्ति से भरपूर सेरेमनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 5:30 बजे से शुरू होकर 6:00 बजे तक चलेगी। इससे पहले रिट्रीट सेरेमनी 5 बजे शुरू होकर साढ़े 5 बजे खत्म हो रही थी। मौसम और दिन की घटती-बढ़ती रोशनी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दर्शकों को बेहतर अनुभव देने और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए समय में यह बदलाव जरूरी था। यह नया समय आज यानी 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। यानी अब जो भी पर्यटक या स्थानीय लोग इस सेरेमनी को देखने की योजना बना रहे हैं, उन्हें नए समय के अनुसार ही पहुंचना होगा। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी भारत और पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा की जाने वाली एक विशेष परंपरा है, जिसमें जोश, अनुशासन और देशभक्ति की झलक देखने को मिलती है। हजारों लोग बनते हैं आयोजन का हिस्सा हर दिन हजारों लोग इस आयोजन का हिस्सा बनते हैं और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम जैसे नारों से माहौल देशभक्ति से गूंज उठता है। इस बदलाव के बाद उम्मीद है कि लोग समय से पहुंचकर इस अद्भुत दृश्य का आनंद ले पाएंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित समय से पहले ही पहुंचकर अपनी सीट सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।



Source link

IPL 2026: नवाबों के शहर में मचेगा घमासान, लखनऊ और दिल्ली के बीच टक्कर आज, इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग



IPL 2026, LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2026 साख बचाने का साल है। चोटिल खिलाड़ियों और खराब फॉर्म से जूझने के बाद टीम मैदान पर उतरने वाली है।



Source link

Iran US war: ‘अमेरिका ईरान छोड़ देगा’, Donald Trump ने किया युद्ध खत्म होने का ऐलान? क्या करेंगे नेतन्याहू?


International

oi-Ankur Sharma

Donald Trump Speech Highlights: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध को खत्म करने को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि ‘अमेरिकी सेनाएं ईरान में अपना ऑपरेशन “बहुत जल्द” खत्म कर देंगी। उन्होंने इसके लिए दो से तीन हफ़्ते का समय बताया। इस दौरान उनका प्रशासन ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत जारी रखेगा, साथ ही अपना हवाई अभियान भी जारी रखेगा।’

व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान, जब उनसे 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ईंधन की ऊंची कीमतों के असर के बारे में पूछा गया, तो ट्रंप ने कहा, ‘मुझे बस ईरान छोड़ना है, और हम ऐसा बहुत जल्द करेंगे, अमेरिका जल्द ही ईरान से अपनी सेना वापस बुलाना शुरू करेगा। यह संघर्ष खत्म करने हेतु किसी समझौते की जरूरत नहीं।’

Donald Trump Speech Highlights

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में ‘सत्ता परिवर्तन’ (रिजीम चेंज) का लक्ष्य पूरा हुआ, अतः अमेरिका इस संघर्ष को लंबा खींचना नहीं चाहता। उन्होंने युद्ध समाप्ति से पहले समझौते की संभावना भी व्यक्त की। हालांकि, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान संग युद्ध खत्म करने की कोई समय-सीमा अभी तक नहीं बताई है।

ईरान में ‘सत्ता परिवर्तन’ का लक्ष्य पूरा हुआ-Donald Trump

अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ ईरान की धमकियों पर ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘ईरान ने उन्हें किस बात की धमकी दी? क्या उन्होंने कहा कि वो उन्हें उड़ा देंगे? क्या वो उन पर हमला करेंगे? वो ऐसा नहीं करेंगे। वो उन पर परमाणु हथियार से हमला नहीं करेंगे। उनमें से ज्यादा लोग (ईरानी नेतृत्व) पहले ही मर चुके हैं।’

नेतन्याहू ने अब तक जंग खत्म करने की बात नहीं कही

गौरतलब है कि भले ही ट्रंप ने युद्ध जल्द खत्म करने का ऐलान कर दिया हो, लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अब तक जंग खत्म करने की बात नहीं कही है, मालूम हो कि अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई।

खामेनेई की बेटी, दामाद, बहू, नातिन सबकी मौत

इस हमले ने खामेनेई की बेटी, दामाद, बहू, नातिन समेत कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों की भी जान चली गई है , खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता बनाया गया। हालांकि, मोजतबा के हमलों में घायल होने की खबर थी, पर उनके ठिकाने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

क्या कहा नेतन्याहू ने?

अमेरिकी टीवी चैनल न्यूज़मैक्स से बात करते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने साफ कहा कि ‘ वो ईरान के साथ जंग ख़त्म करने की तारीख़ नहीं बताना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘ईरान के साथ जंग खत्म होने की कब तक संभावना है, मैं इसकी कोई तारीख़ नहीं बताना चाहता हूं, निश्चित रूप से जंग आधे से ज़्यादा पूरी हो चुकी है और ईरान का इस्लामिक रिपब्लिक आख़िरकार अंदर से ही टूट चुका है।’



Source link

Budget Session: बजट सत्र का समय बढ़ा सकती है सरकार; लोकसभा सीटों के परिसीमन पर होगी चर्चा, जानिए इस बारे में


बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kumar Vivek

Updated Wed, 01 Apr 2026 07:41 PM IST

सरकार बजट सत्र को बढ़ा सकती है। इस दौरान लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने पर चर्चा हो सकती है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।



संसद का बजट सत्र
– फोटो : Amar Ujala



विस्तार

केंद्र सरकार देश के विधायी और नीतिगत ढांचे में एक ऐतिहासिक बदलाव करने की तैयारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संसद के मौजूदा बजट सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने के बजाय, सरकार इसे अप्रैल के तीसरे सप्ताह में दो-तीन दिनों के लिए फिर से बुलाने की योजना बना रही है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के अनुसार इस विस्तारित सत्र का मुख्य एजेंडा लोकसभा सीटों की कुल संख्या को बढ़ाकर 816 करना और उनमें से 273 सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने वाला विधेयक पेश करना है।


Trending Videos



Source link