Home Blog Page 337

Iran Vs Israel: संकट में नेतन्याहू! ईरान के एक धमाके से इजराइल में तबाही, वायरल वीडियो ने उड़ाई दुनिया की नींद


International

oi-Sumit Jha

Iran Vs Israel War: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष ने अब एक नया और विनाशकारी मोड़ ले लिया है। ताजा खबरों के अनुसार, इजराइल के प्रमुख औद्योगिक शहर हाइफा में स्थित बाजन (Bazan) तेल रिफाइनरी पर ईरानी और हिजबुल्लाह के मिसाइल हमलों के बाद भीषण आग लग गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में रिफाइनरी के बड़े स्टोरेज टैंकों को आग की लपटों में घिरा और आसमान में काले धुएं का गुबार उठते देखा जा सकता है।

हालांकि इजराइली रक्षा बलों (IDF) ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन यह घटना इजराइल के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर एक बड़े प्रहार के रूप में देखी जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है।

iran israel war haifa oil refinery attack

Haifa refinery Attack: हाइफा रिफाइनरी पर सीधा प्रहार और तबाही के दृश्य

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर वायरल हो रहे दृश्यों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। ‘क्लैश रिपोर्ट’ और ‘वॉर फ्लैश’ जैसे हैंडल्स का दावा है कि ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों ने सीधे तौर पर हाइफा रिफाइनरी को निशाना बनाया है। विजुअल्स में रिफाइनरी के महत्वपूर्ण हिस्सों को धू-धू कर जलते देखा गया। इस हमले ने न केवल इजराइल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि उसकी रणनीतिक ऊर्जा आपूर्ति को भी संकट में डाल दिया है।

ये भी पढे़ं: Iran America War: ‘भारत ही युद्ध रूकवा सकता है’, ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका

Middle East conflict updates: कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का दावा

‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रिफाइनरी पर सीधा मिसाइल हमला हुआ है या इंटरसेप्शन (मिसाइल रोकने की प्रक्रिया) के दौरान गिरे मलबे (Shrapnel) से यह आग लगी है। इजराइली फायर एंड रेस्क्यू सेवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का दावा किया है। आईडीएफ के अनुसार, उत्तरी इजराइल में प्रभावित स्थलों पर खोज और बचाव दल (Search and Rescue) तैनात कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Iran Oil Game: Trump-Netanyahu की आंख में धूल झौंककर, ईरान कैसे होर्मुज पर छाप रहा पैसा? भारत-चीन का क्या रोल?

रणनीतिक महत्व: इजराइल की ऊर्जा सुरक्षा को चोट

इजराइल के पास केवल दो प्रमुख तेल रिफाइनरियां हैं, जिनमें से हाइफा सबसे महत्वपूर्ण है। एक महीने के भीतर इस रिफाइनरी में आग लगने की यह दूसरी घटना है। जानकारों का मानना है कि अगर यह हमला सीधे तौर पर ईरान द्वारा किया गया है, तो यह इजराइल की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है, क्योंकि इजराइल भी लगातार ईरान के ‘साउथ पार्स’ गैस फील्ड और अन्य पेट्रोकेमिकल संपत्तियों को निशाना बना रहा है।

वैश्विक बाजार में बढ़ी हलचल

दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने से वैश्विक ईंधन बाजार में अस्थिरता का खतरा बढ़ गया है। ट्रंप की हालिया चेतावनी कि ईरान के तेल कुओं और बिजली संयंत्रों को उड़ा दिया जाएगा, स्थिति को और गंभीर बना रही है। सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों और वीडियो ने न केवल मनोवैज्ञानिक युद्ध (Psychological Warfare) को तेज कर दिया है, बल्कि क्षेत्रीय युद्ध के पूर्ण पैमाने पर फैलने की आशंका भी बढ़ा दी है।



Source link

Vaibhav Sooryavanshi का धमाका, 15 गेंद में 5 छक्के और रच दिया इतिहास, 15 साल के बच्चे ने उड़ाए CSK के होश


Cricket

oi-Naveen Sharma

RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) को आज अपना नया ग्लोबल सुपरस्टार मिल गया है। राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ वो कर दिखाया, जो दिग्गज बल्लेबाज भी सपने में देखते हैं। मात्र 15 साल के इस बच्चे ने सिर्फ 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर इतिहास रच दिया। इस पारी की बदौलत रॉयल्स ने 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

चेन्नई के 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को वैभव ने ऐसी शुरुआत दिलाई कि विपक्षी गेंदबाजों की हालत खराब हो गई। वैभव ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 325.00 का रहा, जो यह बताने के लिए काफी है कि उन्होंने चेन्नई के गेंदबाजी आक्रमण को किस कदर तहस-नहस किया।

RR vs CSK

दूसरे छोर पर खड़े अनुभवी यशस्वी जायसवाल एक दर्शक की तरह वैभव की बल्लेबाजी देख रहे थे। पावरप्ले के खत्म होने तक राजस्थान का स्कोर 75-0 हो गया था, जिसमें अकेले वैभव का योगदान 50 से ज्यादा रनों का था, वह 17 गेंदों में 52 रन बनाकर चलते बने।

वैभव ने अपनी इस पारी से यह साबित कर दिया कि उन्हें आईपीएल नीलामी में भारी-भरकम राशि क्यों मिली थी। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है, उन्होंने 13 गेंदों में यह कारनामा किया था, वैभव ने पिछले साल 17 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी, यह रिकॉर्ड आज टूट गया।

राजस्थान की रिकॉर्ड जीत, चेन्नई की ऐतिहासिक हार

गेंदों के लिहाज से राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। राजस्थान ने 47 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, चेन्नई के लिए यह आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे करारी हार रही। इससे पहले पिछले साल चेपॉक में केकेआर के खिलाफ 59 गेंदें शेष रहते मिली हार ही इससे बड़ी थी।

राजस्थान चेन्नई के सामने शेर

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे ज्यादा बार हराने के मामले में अब राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स की बराबरी कर ली है। मुंबई इंडियंस (21 जीत) के बाद अब राजस्थान रॉयल्स (16 जीत) और पंजाब किंग्स संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में आरसीबी (13) और दिल्ली कैपिटल्स (12) क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।



Source link

Bihar News: 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, किसानों को मिलेगा ₹2585 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य


बिहार 1 अप्रैल से 15 जून 2026 तक 2026-27 रबी सीज़न के लिए गेहूँ की खरीद शुरू करेगा। विकेन्द्रीकृत संचयी खरीद (डीसीपी) प्रणाली के तहत, एमएसपी ₹2585 प्रति क्विंटल है। बिहार राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम नेतृत्व करता है, जिसमें पीएसी और ब्लॉक-स्तरीय व्यापारी खरीद के लिए अधिकृत हैं, जबकि एफसीआई भी सुचारू पीडीएस वितरण सुनिश्चित करने के लिए भाग लेता है।

India

-Oneindia Staff

रबी विपणन मौसम 2026-27 के तहत बिहार में 1 अप्रैल 2026 से राज्यव्यापी गेहूं अधिप्राप्ति अभियान शुरू होने जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति क्विंटल तय किया गया है। इस संबंध में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार गेहूं खरीद का कार्य 1 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलेगा। इस अवधि में राज्य के किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद सुनिश्चित की जाएगी।

Bihar Wheat Procurement 2026-27 MSP

विकेंद्रीकृत अधिप्राप्ति (DCP) प्रणाली के तहत बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया है। वहीं सहकारिता विभाग के अंतर्गत पंचायत स्तर पर पैक्स और प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडलों को खरीद एजेंसी के रूप में अधिकृत किया गया है। ये एजेंसियां किसानों से सीधे गेहूं खरीदेंगी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत संग्रहण केंद्रों पर जमा करेंगी, जहां गुणवत्ता जांच के बाद भंडारण किया जाएगा।

FCI भी करेगा खरीद

भारतीय खाद्य निगम (FCI) को भी राज्य के चिन्हित प्रखंडों में गेहूं खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। निगम द्वारा स्थापित क्रय केंद्रों पर गेहूं की गुणवत्ता जांच कर उसे निर्धारित गोदामों में संग्रहित किया जाएगा।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में होगा उपयोग

राज्य सरकार द्वारा खरीदे गए गेहूं का उपयोग खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लक्षित जन वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।

पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी संबंधित विभागों, जिला प्रशासन और अधिप्राप्ति एजेंसियों को निर्देश दिया है कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके।

Read more about:

Read more about:



Source link

दुनिया के टॉप 100 एयरपोर्ट में शामिल हुए भारत के ये 5 हवाई अड्डे, जानिए शीर्ष पर कहां का है Airport?


International

oi-Bhavna Pandey

5 Indian Airports in World’s Top 100 List: स्काईट्रैक्स वर्ल्ड ने दुनिया के टॉप 100 एयरपोर्ट की लिस्‍ट जारी कर दी है। सिंगापुर का चांगी हवाई अड्डा 2026 के स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स में दुनिया का सबसे बेहतरीन हवाई अड्डा घोषित हुआ। वर्ष 2000 के बाद 14वीं बार चांगी एयरपोर्ट ने यह सम्‍मान जीता है।

बड़ी खबर ये है कि दुनिया के टॉप 100 एयरपोर्ट में भारत के पांच शहरों के एयरपोर्ट ने भी अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं भारत के वो कौन से शहर के एयरपोर्ट हैं? इसके साथ ही जानते हैं कि आखिर सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट की खासियत क्‍या है जो वो लगातार 14 बार से दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ एयरपोर्ट का अवार्ड जीत रहा है।

5 Indian Airports

चांगी हवाई अड्डा क्यों है खास?

एयरपोर्ट सिर्फ उड़ान भरने की जगह नहीं, बल्कि एक पर्यटन स्थल भी बन चुका है, जहां बगीचे, कला और मनोरंजन क्षेत्र यात्रियों का मन मोहते हैं। ‘द ज्वेल’ नामक दुनिया का सबसे ऊंचा इनडोर झरना पर्यटकों के लिए बड़ी आकर्षण है। यह हवाई अड्डा दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए प्रमुख कनेक्टिंग हब भी है और यात्रियों के लिए विभिन्न बजट के आवास की सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है।

भारत के इन पांच एयरपोर्ट दुनिया के टॉप 100 की लिस्‍ट में जगह

भारत के 5 हवाई अड्डे इस टॉप 100 एयरपोर्ट की लिस्‍ट में शामिल हुए हैं।

  • दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डा 28वें स्थान पर आया, जो पिछले साल के 32वें से 4 पायदान ऊपर है, और इसे भारत और दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा भी घोषित किया गया।
  • बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 41वें स्थान पर रहा और लगातार तीसरे साल भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डा का खिताब जीता।
  • गोवा का मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 64वें स्थान पर जगह बनाई है।
  • मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 66वें स्थान पर है।

दुनिया के अन्य टॉप एयरपोर्ट

दुनिया के शीर्ष हवाई अड्डों में सियोल का इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, टोक्यो के हानेडा और नरिता हवाई अड्डे, और हांगकांग हवाई अड्डा भी शामिल हैं।



Source link

RR vs CSK Turning Point: कब छिन गया था चेन्नई के हाथ से मैच? किन खिलाड़ियों के कारण हुई करारी हार


Cricket

oi-Naveen Sharma

RR vs CSK Turning Point: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के एक अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को करारी शिकस्त दी। भले ही राजस्थान के युवा वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में फिफ्टी ठोककर महफिल लूट ली, लेकिन असल मायने में मैच का फैसला चेन्नई की पारी के दौरान ही हो गया था। चेन्नई की बल्लेबाजी का वो महा-फ्लॉप शो ही इस मैच का सबसे बड़ा और एकमात्र टर्निंग पॉइंट रहा, जिसने मैच को एकतरफा बना दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन (6) और रुतुराज गायकवाड़ (6) के सस्ते में आउट होने के बाद उम्मीद थी कि मिडिल ऑर्डर पारी को संभालेगा। लेकिन, राजस्थान के गेंदबाजों के तीखे आक्रमण के सामने चेन्नई का मिडिल ऑर्डर तास के पत्तों की तरह बिखर गया।

RR vs CSK Turning Point

चेन्नई की पारी का वो शर्मनाक पतझड़

  • ऋतुराज गायकवाड़ (6 रन): जोफ्रा आर्चर की गति का शिकार बने।
  • संजू सैमसन (6 रन): नांद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हुए।
  • आयुष म्हात्रे (0 रन): बर्गर की गेंद पर ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे।
  • मैथ्यू शॉर्ट (2 रन): संदीप शर्मा की गेंद पर जायसवाल के हाथों लपके गए।
  • सरफराज खान (17 रन): रवींद्र जडेजा की फिरकी में फंसकर LBW हुए।

महज 7.2 ओवर में चेन्नई का स्कोर 51 रन पर 5 विकेट हो गया था। जब टीम के 5 मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हों, तो वहां से वापसी करना नामुमकिन जैसा होता है। यह वो समय था जिसने चेन्नई से जीत का हर मौका छीन लिया।

आधी टीम के बिखरने के बाद जेमी ओवरटन (43) ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर संघर्ष किया और टीम को 127 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन, यह स्कोर टी20 क्रिकेट में और खासकर राजस्थान जैसी मजबूत बैटिंग लाइनअप के सामने बहुत कम था। जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने अकेले चेन्नई की क्लास लगा दी और 15 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली, 12वें ओवर में राजस्थान ने दो विकेट खोकर मैच खत्म कर दिया।



Source link

Modi Rob Jetten talk: PM मोदी और नीदरलैंड के बीच ‘फोन कॉल’, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?


International

oi-Sumit Jha

PM Modi Rob Jetten talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नीदरलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बातचीत का मुख्य केंद्र व्यापार, तकनीक और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना था।

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड को भारत का एक भरोसेमंद साथी बताया और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया। यह कॉल दोनों देशों के बीच गहरे होते कूटनीतिक और आर्थिक रिश्तों को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से की गई थी।

PM Modi Rob Jetten talk

India-Netherlands relations Hindi: सेमीकंडक्टर और आधुनिक तकनीक

आज के डिजिटल युग में सेमीकंडक्टर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। फोन पर हुई इस बातचीत में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे दोनों देश मिलकर चिप बनाने और नई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर सकते हैं। नीदरलैंड के पास इस क्षेत्र में दुनिया की बेहतरीन तकनीक है, जबकि भारत के पास हुनरमंद युवाओं की बड़ी फौज है। अगर ये दोनों मिल जाएं, तो पूरी दुनिया की सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी और भारत एक बड़ा ग्लोबल टेक हब बनकर उभरेगा।

ये भी पढे़ं: Mann Ki Baat: वर्ल्ड कप की जीत से हर भारतीय का सीना हुआ चौड़ा, PM मोदी का चैंपियंस को सलाम

पानी और पर्यावरण के बड़े प्रोजेक्ट

नीदरलैंड पानी के प्रबंधन और समुद्र से बचाव की तकनीक में दुनिया में नंबर वन माना जाता है। भारत में बढ़ते शहरीकरण और जल संकट को देखते हुए, पीएम मोदी ने ‘मेगा वॉटर प्रोजेक्ट्स’ पर विशेष ध्यान दिया। नदियों की सफाई, बाढ़ नियंत्रण और पीने के पानी के बेहतर प्रबंधन के लिए डच तकनीक का इस्तेमाल करने पर सहमति बनी है। इससे भारत के बड़े बुनियादी ढांचे और खेती को सीधे तौर पर बड़ा फायदा होने की उम्मीद है।

ग्रीन हाइड्रोजन और साफ ऊर्जा

दुनिया अब प्रदूषण मुक्त ऊर्जा की ओर बढ़ रही है और इसमें ‘ग्रीन हाइड्रोजन’ सबसे बड़ा गेम-चेंजर है। दोनों नेताओं ने क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। भारत का लक्ष्य है कि वह भविष्य में ग्रीन ऊर्जा का सबसे बड़ा निर्यातक बने और नीदरलैंड इस सपने को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण सहयोगी साबित हो सकता है। यह कदम न केवल पर्यावरण को बचाएगा, बल्कि दोनों देशों में नए निवेश और रोजगार के मौके भी पैदा करेगा।

ये भी पढे़ं: Strait of Hormuz संकट के बीच PM मोदी का बड़ा दांव: ‘E20’ से घटेगा तेल आयात, किसानों की कमाई भी बढ़ेगी!

शांति और वैश्विक स्थिरता

व्यापार के साथ-साथ, दोनों नेताओं ने वैश्विक सुरक्षा पर भी गंभीर चर्चा की। खास तौर पर पश्चिम एशिया (West Asia) के मौजूदा हालात पर चिंता जताई गई। पीएम मोदी और रॉब जेटन ने इस बात को माना कि दुनिया की प्रगति के लिए शांति और स्थिरता बहुत जरूरी है। क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति बहाल करने और तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया गया। भारत और नीदरलैंड वैश्विक मंच पर शांति के लिए मिलकर आवाज उठाने को तैयार हैं।



Source link

Aaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage: आज के मैच में कितने पेड़ लगे- RR vs CSK



Aaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई की पारी के दौरान ज्यादा डॉट बॉल गई, रॉयल्स ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया



Source link

Pink Elephant: ‘चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत’, कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल


Rajasthan

oi-Ankur Sharma

Pink Elephant: लोकप्रिय होने या कुछ हटकर करने के चक्कर में अक्सर लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जो कि विवाद का विषय बन जाता है, ऐसा ही एक काम किया है ट्रैवल फ़ोटोग्राफ़र जूलिया बुरुलेवा ने, जिन्होंने कुछ डिफरेंट करने के चक्कर में ऐसा फोटोशूट किया , जिस पर बवाल मच गया है। दरअसल राजस्थान की राजधानी जयपुर में हाल ही में विदेशी फ़ोटोग्राफ़र ने क्रिएटिव फ़ोटोशूट के चक्कर में एक हाथी को गुलाबी रंग से रंग दिया।

Pink Elephant

जूलिया बुरुलेवा ने 6 हफ्तों के लिए इंडिया आई थीं, वो जयपुर को अपने कैमंरे में कैद कर रही थीं कि तभी उनके दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों ना जयपुर , जो कि पिंक सिटी के नाम से मशहूर है, उसको शूट करते वक्त हाथी को भी गुलाबी कर दिया जाए। उन्हें लगा कि ऐतिहासिक शहर में हाथी का फोटोशूट भी पारंपरिक होना चाहिए और यही सोचकर जूलिया ने पिंक कलर में हाथी को रंग दिया लेकिन इस पर बवाल मच गया।

गुलाबी फोटोशूट का ऑनलाइन काफ़ी विरोध

गुलाबी हाथी को देखते ही लोग भड़क गए, कई लोगों ने हाथी के साथ किए गए बर्ताव पर चिंता जताई है और जूलिया को सजा देने की मांग की है। आलोचकों का कहना है कि ‘जानवरों का इस्तेमाल सिर्फ़ सुंदरता दिखाने के लिए करना अनैतिक है और इससे उन्हें तकलीफ़ हो सकती है।’

Pink Elephant Row: ‘चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत’

तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि’ चंद लाइक्स के लिए तुम लोग कुछ भी कर सकते हो, ये आर्ट नहीं घिनौनी हरकत है, तुम्हारे खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।’ तो वहीं कुछ यूजर्स ने फोटोग्राफर को अश्वील और सनकी बताया है और कहा है कि ‘इन्हें फोटोशूट की परमिशन किसने दी?’

Gulabi Hathi Per Bawal: ‘इस्तेमाल किया गया पेंट ऑर्गेनिक था’

इस आलोचना का जवाब देते हुए बुरुलेवा ने कहा कि ‘इस्तेमाल किया गया पेंट ऑर्गेनिक था और बिल्कुल वैसा ही था जैसा त्योहारों के दौरान हाथियों पर पारंपरिक रूप से लगाया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में हाथियों के केंद्रों पर कई बार जाना पड़ा और इसके लिए जरूरी अनुमतियां और जगह हासिल करने के लिए काफ़ी कोशिशें करनी पड़ीं।’

हाथी का नाम था चंचल, फरवरी में हुई मौत

हाथी के मालिक शादिक खान ने बताया कि ‘हाथी, जिसका नाम चंचल था, 65 साल का था और उसका सवारी के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता था। उसे सिर्फ़ ‘कच्चा गुलाल’ 10 मिनट की शूटिंग के दौरान लगाया गया था जिसे शूट के बाद तुरंत धो भी दिया गया था। चंचल की मौत फ़रवरी में हो गई क्योंकि वो बूढ़ा था लेकिन रंग से उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।’

अधिकारियों ने शुरू की जांच

वन विभाग के अधिकारियों ने इस घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह जांच करेंगे कि क्या जरूरी परमिशन ली गई थीं और हाथी की मौत का कारण क्या था। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस तरह के फोटोशूट के लिए जानवरों के इस्तेमाल को रोकने की मांग की है।

Who is Photographer Julia Buruleva: कौन है जूलिया बुरुलेवा?

जूलिया बुरुलेवा बार्सिलोना में रहती हैं और एक कॉन्सेप्चुअल फोटोग्राफर हैं, जिनका काम आर्ट, थिएटर, फैशन और पोर्ट्रेट को मिलाकर नई तरह की तस्वीरें बनाना है।



Source link

Love Story: सनातन धर्म की तुलना ‘मच्छर’ से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?


India

oi-Ankur Sharma

Love Story: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान है तो वहीं वोटों की गिनती 4 मई को होगी, जिसके लिए सभी दलों ने एड़ी चोटी का दम लगा दिया है। उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-ट्रिप्लिकेन से चुनावी दंगल में उतरे हैं,इसी वजह से सनातन धर्म की तुलना ‘मच्छर’ से करने वाले उदयानिधि एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

आपको बता दें कि उदयनिधि स्टालिन की निजी लाइफ भी काफी सुर्खियों में रहती है। उनकी पत्नी किरुथिगा उदयनिधि एक फिल्म निर्देशक, लेखिका और लाइफस्टाइल पत्रिका ‘इनबॉक्स 1305’ की प्रमुख हैं।

Udhayanidhi Stalin Love Story

दोनों की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देखने में बेइंतहा खूबसूरत किरुथिगा और उदयानिधि की मुलाकात कॉमन फ्रेडं के जरिए एक इवेंट में हुई थी, जहां दोनों ने पहली नजर में ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था।

Udhayanidhi Stalin Love Story:साल 2002 में हुई थी उदयानिधि स्टालिन की शादी

धीरे-धीरे इनमें दोस्ती हुई जो कि जल्दी ही प्रेम में बदल गई। एक सियासी परिवार का बेटा और एक शो बिजनेस से ताल्लुक रखने वाली लड़की की शादी के चर्चे पूरे भारत में हुए थे। दोनों की शादी 2002 में बड़ी ही धूम-धाम से हुई थी। इस पॉवर कपल को दो बच्चे इन्बन (बेटा) और तन्मय (बेटी) हैं।

Udhayanidhi Stalin Love Story

Kiruthiga Udhayanidhi Stalin: कौन हैं किरुथिगा ?

किरुथिगा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘वनक्कम चेन्नई’ से की थी । उदयनिधि स्टालिन द्वारा निर्मित इस फिल्म में शिव और प्रिया आनंद ने अभिनय किया था। फरवरी 2017 में, उन्होंने संतोष नारायणन द्वारा संगीतबद्ध संगीत वीडियो “सधायी मीरी” का निर्देशन किया। ‘काली’, ‘पेपर रॉकेट’ और ‘कधलीका नेरामिलई’ उनकी चर्चित फिल्में हैं।

Udhayanidhi Stalin Love Story

उदयनिधि स्टालिन कौन हैं?

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन (जन्म 27 नवंबर 1977) सीएं एम. के. स्टालिन के बेटे हैं, जो कि तमिलनाडु के आठवें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। उदयनिधि स्टालिन राज्य के उपमुख्यमंत्री का पद संभालने वाले तीसरे और सबसे कम उम्र के नेता हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 से युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।

तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं Udhayanidhi Stalin

1977 में जन्मे उदयनिधि ने मद्रास के एग्मोर स्थित डॉन बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की और बाद में चेन्नई के लोयोला कॉलेज से कॉमर्स में डिग्री हासिल की। ​​राजनेता के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले, उन्होंने कई तमिल फिल्मों में अभिनय किया था और वो फिल्मों के निर्माता और वितरक के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Udhayanidhi Stalin Love Story

सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मच्छर से की थी, मचा था बवाल

साल 2023 में उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मच्छर से की थी। एक सम्मेलन में उन्होंने कहा था ‘मच्छर, डेंगू बुख़ार, मलेरिया, कोरोना ये ऐसी चीज़ें हैं जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते हमें इन्हें मिटाना होगा, सनातन धर्म भी ऐसा ही है।’ जिसके बाद काफी बवाल मचा था और काफी दिनों तक उदयनिधि स्टालिन बीजेपी और कई धर्मगुरुओं के निशाने पर थे।



Source link

नर्मदा, कृष्णा और कावेरी… भारत की ये 8 प्रमुख नदियां कहां से निकलती है और कहां मिलती हैं


Last Updated:

भारत में नदियों को सिर्फ जल स्रोत नहीं बल्कि जीवन और आस्था का प्रतीक माना जाता है. यहां की हर बड़ी नदी किसी न किसी पहाड़ी, ग्लेशियर या पर्वतीय क्षेत्र से निकलती है और लंबा सफर तय करके समुद्र या दूसरी नदियों में जाकर मिलती है. नर्मदा, कृष्णा, कावेरी, गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, गोदावरी और महानदी भारत की ऐसी ही 8 प्रमुख नदियां हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों को जीवन देती हैं. (All Photos- AI)

नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अमरकंटक पहाड़ियों से निकलती है. यह भारत की कुछ चुनिंदा नदियों में से एक है जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है. नर्मदा मध्य प्रदेश और गुजरात से गुजरते हुए अंत में अरब सागर में मिल जाती है. यह नदी खेती, पीने के पानी और धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है.

Generated image

कृष्णा नदी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास पश्चिमी घाट से निकलती है. यह महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से होकर बहती है और अंत में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है. कृष्णा नदी दक्षिण भारत के कई राज्यों में खेती और सिंचाई का बड़ा आधार है.

Generated image

कावेरी नदी कर्नाटक के ब्रह्मगिरी पहाड़ियों से निकलती है. यह कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजरती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर समाप्त होती है. कावेरी को दक्षिण भारत की बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण नदी माना जाता है, जो लाखों लोगों की जीवनरेखा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Generated image

गंगा नदी उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है. यह उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलती है. गंगा को भारत की सबसे पवित्र नदी माना जाता है और यह करोड़ों लोगों के जीवन का आधार है.

Generated image

यमुना नदी उत्तराखंड के यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है. यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों से गुजरती है और प्रयागराज में गंगा नदी से मिलती है, जिसे संगम कहा जाता है. यमुना नदी भी कृषि और जीवन के लिए बहुत जरूरी मानी जाती है.

Generated image

ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत से निकलती है और भारत में अरुणाचल प्रदेश और असम से होकर बहती है. इसके बाद यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है और अंत में गंगा के साथ मिलकर विशाल डेल्टा बनाती है. यह नदी पूर्वोत्तर भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

Generated image

महानदी छत्तीसगढ़ के सिहावा पर्वत से निकलती है. यह ओडिशा से होकर बहती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है. महानदी पर बने बांध और परियोजनाएं बिजली उत्पादन और सिंचाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं.

Generated image

गोदावरी नदी महाराष्ट्र के नासिक के पास त्र्यंबकेश्वर से निकलती है. इसे दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी भी कहा जाता है. यह महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से गुजरकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है और कृषि के लिए बेहद जरूरी है.



Source link