Home Blog Page 338

RR vs CSK Live: चेन्नई की बैटिंग हुई ध्वस्त, जडेजा ने बदला लेते हुए बरपाया कहर



RR vs CSK Live Score: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज एक के बाद एक कर आउट होते चले गए



Source link

RR vs CSK: चेन्नई के लिए खेलते ही रूठ गई संजू की किस्मत, एक झटके में टूट गया 6 साल पुराना रिकॉर्ड


Cricket

oi-Naveen Sharma

RR vs CSK: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में आज वह हुआ जिसकी उम्मीद किसी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैन ने नहीं की थी। संजू सैमसन, जिन्हें इस सीजन में धोनी की विरासत संभालने के लिए पीली जर्सी पहनाई गई, अपनी ही पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए।

महज 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटते ही संजू के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसने उनके पिछले 6 सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया। एक तरह से संजू सैमसन की किस्मत ने चेन्नई सुपर किंग्स में आते ही तुरंत पलटी मार दी।

rr vs csk

6 साल की बादशाहत का हुआ अंत

संजू सैमसन को आईपीएल का सीजन ओपनर किंग कहा जाता है। साल 2020 से लेकर 2025 तक, संजू ने हर बार अपनी टीम के पहले मैच में अर्धशतक या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया था। लेकिन 2026 में जैसे ही टीम बदली, संजू की यह जादुई शक्ति भी खत्म हो गई।

संजू सैमसन का ओपनिंग मैच का तिलिस्म टूटा

  • 2020-2025: लगातार 6 सीजन के पहले मैच में 50+ का स्कोर (एक शतक भी शामिल)।
  • 2026 (आज): राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मात्र 6 रन (7 गेंद) पर आउट।

क्या पीली जर्सी का प्रेशर ले गए संजू?

विशेषज्ञों के अनुसार संजू आज अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए थोड़े नर्वस दिखे। जिस टीम की उन्होंने सालों तक कप्तानी की, उसी के गेंदबाजों ने आज उन्हें फंसा लिया। संजू ने एक शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन चूक गए और बोल्ड होकर वापस लौट गए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने संजू सैमसन को चलता किया। उनके आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया, क्योंकि फैंस को उम्मीद थी कि संजू आज धोनी के अंदाज में मैच फिनिश करेंगे।

उधर महेंद्र सिंह धोनी भी आज नहीं खेल रहे हैं। धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स छह साल बाद खेल रही है, साल 2019 में धोनी ने चेन्नई का मुकाबला मिस किया था।



Source link

Tamil Nadu चुनाव में छाए एक्‍टर विजय, बैंक में जमा हैं 266 करोड़ रुपये, कुल Net Worth उड़ा देगी होश


India

oi-Bhavna Pandey

Tamil Nadu Polls 2026: तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के प्रमुख और मशहूर एक्‍टर विजय ने रविवार को चेन्नई में उम्मीदवारों की लिस्‍ट जारी की। अभिनेता से नेता बने विजय पेरम्बूर (Perambur, चेन्नई) और तिरुचिरापल्ली ईस्ट (Trichy East) से चुनाव लड़ेंगे, जहां उनका नाम ‘सी जोसेफ विजय’ होगा।

एक्‍टर विजय ने अपनी पार्टी के उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी करने के एक दिन बाद पेरंबूर (चेन्नई) और त्रिची ईस्‍ट दोनों सीटों से नामांकन दाखिल किया। विजय ने इसके साथ ही अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया जिसके बाद वो अपनी कमाई के कारण फिर चर्चा में आ गए हैं।

Tamil Nadu Polls 2026

कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्‍टर विजय?

तमिल फिल्‍मों के सुपरस्‍टार विजय ने अपनी ₹645 करोड़ की संपत्ति घोषित की है, जिसमें कोडाइकनाल में दो एस्टेट और बैंक अकाउंट में जमा करोंड़ों की धनराशि शामिल हैं। यह ऐलान उनकी पार्टी, तमिलगा वेट्ट्री कड़गम (TVK), द्वारा चेन्नई अभियान के एक हिस्से को रद्द किए जाने के बाद हुआ।

विजय के बैंक अकाउंट में जमा है 266 करोड़ रुपये

विजय की कुल नेट वर्थ ₹645 हैं। वहीं उनके नाम पर इंडियन ओवरसीज बैंक में ₹213 करोड़ और एक्सिस बैंक में ₹53 करोड़ जमा हैं। जिसकी जानकारी उन्‍होंने खुद संपत्ति के डिटेल में दी है।

Tamil Nadu Polls 2026

विजय के पास है एक मोपेड

मजेदार है कि चुनावी हलफनामे में एक्‍टर विजय ने 2025 में ₹67,000 में खरीदी गई एक टीवीएस एक्सएल मोपेड का भी जिक्र किया है। इसके अलावा, उन्होंने परिवार के सदस्यों को दिए गए ऋणों का भी जिक्र किया है, जिसमें बेटे को ₹8 लाख और बेटी को ₹4 लाख का कर्ज शामिल है।

कितने पढ़े-लिखें हैं एक्‍टर विजय?

अपने हलफनामे में, उन्होंने अपनी शिक्षा निजी अध्ययन के माध्यम से 12वीं कक्षा तक बताई है और खुद को बीएससी विजुअल कम्युनिकेशन ड्रॉपआउट घोषित किया है।

सुरक्षा चूक के बीच विजय का रोड शो

टीवीके के लिए यह एक नाटकीय दिन रहा जब चेन्नई में विजय के पहले चुनावी रोड शो के दौरान भारी भीड़ और यातायात अव्यवस्था ने गंभीर सुरक्षा चिंताएं पैदा कर दीं। पेराम्बूर से शुरू होकर कोलाथुर की ओर बढ़ने वाला छोटा अभियान लगभग दो घंटे लंबा हो गया, जबकि मूलाकड़ाई और तिरु वि का नगर जैसे इलाकों में भारी जाम लग गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि पूर्व अनुमति के बावजूद प्रशासन यातायात और भीड़ नियंत्रण में विफल रहा।

शिकायत, रद्द कार्यक्रम और विजय का संबोधन

टीवीके के संयुक्त महासचिव सीटीआर निर्मल कुमार ने मुख्य चुनावी अधिकारी अर्चना पटनायक को शिकायत भेजकर चुनाव आयोग से हस्तक्षेप और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। अव्यवस्था के चलते विलिवक्कम का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। वहीं, कोडुंगईयूर में विजय ने समर्थकों से कहा कि उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत अपनी मां के आशीर्वाद से, अपने घर की दहलीज से की है।



Source link

न्यूयॉर्क में बनेगा ‘राजस्थान भवन’: 50 करोड़ से अधिक की मदद से इंडो–यूएस फ्रेंडशिप सेंटर की घोषणा; राजस्थानी भाषा के लिए उठी मांग – Jaipur News




राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की ओर से न्यूयॉर्क में आयोजित 77वें राजस्थान दिवस और होली स्नेह मिलन समारोह में एक बड़ी घोषणा की गई। कार्यक्रम का आयोजन भारत के वाणिज्य दूतावास, न्यूयॉर्क में किया गया। समारोह में RANA के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बताया कि संगठन के संस्थापक सदस्य और पूर्व अध्यक्ष के. के. मेहता और चंद्रा मेहता के मेहता फैमिली ट्रस्ट की ओर से 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 50 करोड़ रुपए) की प्रारंभिक राशि इंडो–यूएस फ्रेंडशिप सेंटर के निर्माण के लिए दी जाएगी। यह बहुउद्देश्यीय केंद्र न्यूयॉर्क में विकसित किया जाएगा, जिसमें राजस्थान भवन, योग और आयुर्वेद केंद्र, कन्वेंशन सेंटर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सोशल सेंटर शामिल होंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जिम्मेदारी भी मेहता परिवार ने प्रेम भंडारी को सौंपी है। इस पहल के पीछे एम्बेसडर बिनय के. प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई, जिन्होंने पहले RANA दीप महोत्सव के दौरान इस विचार की नींव रखी थी। कोविड के दौरान भी निभाई बड़ी भूमिका कोविड महामारी के समय के. के. मेहता ने न्यूयॉर्क स्थित अपने होटल में छात्रों के लिए 100 कमरे उपलब्ध कराए थे और वंदे भारत मिशन-2 के दौरान Air India की टीम की मेजबानी भी की थी। राजस्थान रत्न सम्मान कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित प्रवासी राजस्थानियों को “राजस्थान रत्न” से सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. समीन शर्मा, डॉ. नरिंदर कुकर, डॉ. राज बंसल, अशोक संचेती और जुगल किशोर लड़्डा प्रमुख हैं। साथ ही नंद टोडी को भी यह सम्मान दिया गया। उन्होंने हाल ही में फिलाडेल्फिया में बेघर लोगों के लिए 1 मिलियन डॉलर दान किए हैं। टीम ऐड को विशेष सम्मान टीम एआईडी के संस्थापक मोहन नन्नापननी और उनकी टीम को विशेष सम्मान दिया गया। टीम ऐड ने 2017 से अब तक 27 देशों में 5000 से अधिक पार्थिव शरीरों की स्वदेश वापसी में मदद की है। 365 दिन खुला रहेगा दूतावास प्रेम भंडारी ने न्यूयॉर्क भारतीय वाणिज्य दूतावास की 365 दिन सेवा देने की पहल की सराहना की, जिससे 20 लाख से अधिक भारतीयों को लाभ मिल रहा है। इस मॉडल को अब बोस्टन में भी लागू करने की घोषणा की गई, जहां नए कौंसुल जनरल एस. रघुराम ने इसे अपनाने की बात कही। राजस्थानी भाषा के लिए उठी मांग कार्यक्रम में प्रेम भंडारी ने राजस्थानी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने और राजस्थान में इसे द्वितीय भाषा का दर्जा देने की मांग भी उठाई। इस दौरान उन्होंने जगदीश चंद्र और पवन अरोड़ा को राजस्थानी न्यूज चैनल “गणगौर” के पुनः लॉन्च के लिए बधाई दी। सांस्कृतिक रंग और सामाजिक पहल कार्यक्रम में फूलों की होली, सांस्कृतिक नृत्य और कवि अभिनव शुक्ला का काव्य पाठ आकर्षण का केंद्र रहा।
RANA कोषाध्यक्ष नीलम मोदी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि सचिव रवि जरगढ़ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। जयपुर फुट कैंप की घोषणा कार्यक्रम में Jaipur Foot के नए कैंप की घोषणा भी की गई, जिसे अजय पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।
पिछला कैंप पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ था



Source link

Guwahati Weather Alert: गुवाहाटी में बारिश बिगाड़ेगी IPL 2026 का खेल? नमी 100% तक पहुंची-IMD का तगड़ा अलर्ट


India

oi-Divyansh Rastogi

Guwahati Weather Alert, 30 March IPL 2026 Masuam Ki Chetavni: अगर आप IPL 2026 का आज का मुकाबला देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो पहले ये मौसम अपडेट जान लेना जरूरी है। असम की राजधानी गुवाहाटी में मौसम अचानक गेम खराब कर सकता है, और इसका सीधा असर राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच पर पड़ने की आशंका है। IPL 2026 का पहला मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जाना है।

लेकिन गुवाहाटी का मौसम अब मैच से पहले ही सबसे बड़ा विलेन बन गया है। वजह है- स्टेडियम में हो रही हल्की बारिश। मैच शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है और फिलहाल पिच को कवर से ढक दिया गया है। ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि मैच पूरा हो पाएगा या नहीं।

guwahati-weather-alert

Guwahati Weather Today: मौसम पूर्वानुमान – मैच के दौरान क्या होगा?

एक्यूवेदर (AccuWeather) के मुताबिक शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक 20% संभावना है कि बारिश हो, लेकिन लगातार नहीं। वहीं, BBC Weather और Weather.com ज्यादा सख्त हैं। बताया कि गरज-चमक के साथ बारिश और आधी रात तक लगातार बूंदाबांदी का अलर्ट है। IMD और सैटेलाइट इमेजसाफ संकेत दे रहे हैं कि पूर्वोत्तर भारत में नमी बहुत ज्यादा है। घने बादल छाए हुए हैं। अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमककी आशंका बनी हुई है।

Assam Major Cities Weather Live Updates: असम के प्रमुख शहरों का लाइव अपडेट

शहर तापमान नमी (Humidity) मौसम की स्थिति
Guwahati (एयरपोर्ट) 21°C 100% हल्की बारिश के आसार
Silchar 27.6°C 80% उमस भरा, बादल छाए
Goalpara 23.6°C 80% हल्की बारिश संभव
Golaghat 23°C 89% घने बादल
Jorhat 21.4°C 93% गरज-चमक के साथ बारिश
North Lakhimpur 21°C 88% बादल + हल्की बारिश

हवा शांत है, लेकिन ऊंची नमी ने पूरे राज्य को उमस भरा बना दिया है।

IPL 2026 का ये मैच क्यों खास है?

  • दोनों टीमें पिछले सीजन में सबसे निचले पायदान पर रही थीं। नई शुरुआत।
  • संजू सैमसनअब CSK के लिए खेल रहे हैं।
  • रविंद्र जडेजा RR में वापसी कर चुके हैं।
  • रियान पराग RR की कप्तानी संभाल रहे हैं।
  • रुतुराज गायकवाड़ CSK के कप्तान वापस।
  • MS धोनीपिंडली की चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर।
  • देवाल्ड ब्रेविसभी पहले मैच से बाहर।

गेंदबाजी में RR मजबूत दिख रही है (जडेजा + बिश्नोई + आर्चर), जबकि CSK को डेथ ओवरों में चिंता है। लेकिन फिलहाल सबकी नजर मौसम पर है।

मैच पर क्या असर पड़ेगा?

अगर बारिश रुकी तो टॉस समय पर हो सकता है। हल्की बूंदाबांदी में मैच शुरू हो सकता है, लेकिन लगातार बारिश हुई तो DLS मेथडया मैच स्थगित होने की आशंका। स्टेडियम में पहले से पिच कवर है, लेकिन 100% नमी का मतलब है कि गेंद स्विंग और स्पिन दोनों को मदद मिल सकती है – अगर खेल शुरू हुआ तो।



Source link

Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई


India

oi-Divyansh Rastogi

Navy Staffer Chintada Ravindra Kills Girlfriend Mounika Reason: दिल्ली की श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी रूह कंपाने वाली घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से भी सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस पूरे मामले की शुरुआत एक रिश्ते से हुई, जो धीरे-धीरे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। एक शादीशुदा नौसेना कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका को घर बुलाया, झगड़ा हुआ, गला घोंटा, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

सिर, पैर और धड़ सभी अलग-अलग कर दिए। सबसे खौफनाक बात ये रही कि सनकी प्रेमी ने प्रेमिका का सिर काटकर जला दिया। इसके बाद खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया। अब सवाल ये उठता है कि डेड बॉडी के अन्य हिस्से कहां छिपाए? ये कोई फिल्मी कहानी नहीं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे शुरू हुआ ये इश्क? और कहां-कहां दबाए लाश के टुकड़े?

Visakhapatnam Murder Case

कैसे शुरू हुआ रिश्ता? डेटिंग ऐप ‘मिंगल’ से लेकर घर तक

इस पूरे मामले की शुरुआत एक रिश्ते से हुई, जो धीरे-धीरे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। 31 साल की मौनिका (Mounika) और नेवी में तैनात 35 वर्षीय चिंतादा रविंद्र (Chintada Ravindra) की मुलाकात साल 2021 में एक डेटिंग ऐप ‘मिंगल’ के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। वे अक्सर शहर के अलग-अलग जगहों पर मिलते थे और उनका रिश्ता गहराता चला गया। धीरे-धीरे प्रेम संबंध बन गया। विशाखापट्टनम के पार्कों और थिएटर्स में दोनों अक्सर मिलते थे।

Visakhapatnam Mounika Murder Reason: क्यों कर दी मौनिका की हत्या?

navy-staffer-chintada-ravindra-kills-girlfriend

दरअसल, रविंद्र पहले से शादीशुदा था। मौनिका अक्सर रविंद्र की पत्नी को सच बताने की धमकी देती थी, जिससे दोनों के बीच झगड़े बढ़ते गए। इसी बीच, रविंद्र की पत्नी कुछ हफ्ते पहले विजयनगरम स्थित मायके चली गई थीं। रविंद्र ने इसे ‘सुनहरा मौका’ समझा और 29 मार्च की दोपहर मौनिका को अपने घर बुला लिया। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन शाम होते-होते दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ। इसी दौरान रविंद्र ने कथित तौर पर मौनिका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

ऑनलाइन चाकू मंगाया, शव के टुकड़े किए

हत्या के बाद जो हुआ, वो और भी ज्यादा डरावना है। आरोप है कि रविंद्र ने ऑनलाइन चाकू मंगवाया और शव के कई टुकड़े कर दिए। उसने शरीर के अलग-अलग हिस्सों को अलग-अलग जगहों पर छिपाने की कोशिश की। कुछ हिस्सों को ट्रॉली बैग में रखा, जबकि धड़ को घर के फ्रिज में छिपा दिया गया। इतना ही नहीं, उसने सिर और हाथों को एक सुनसान इलाके में ले जाकर जलाने की कोशिश भी की।

शव को कैसे छिपाया?

navy-staffer-chintada-ravindra-kills-girlfriend

  • धड़ से सिर, हाथ और पैर अलग किए।
  • पैर और कूल्हे- एक ट्रॉली बैग में पैक किए।
  • धड़ को घर के फ्रिज में रख दिया।
  • सिर और हाथ सुनसान जगह ले जाकर जला दिए।

Chintada Ravindra Confession: हत्या की वजह क्या थी? 3.5 लाख रुपये और ब्लैकमेल

रविंद्र ने पुलिस को बताया कि मौनिका ने रिश्ते के दौरान उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे। 2024 में रविंद्र की दूसरी शादी हो गई थी। उसके बाद मौनिका लगातार धमकियां देने लगी थी कि वह उसकी पत्नी को पूरे रिश्ते के बारे में बता देगी। यही लगातार उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग झगड़ों का कारण बन गई। रविंद्र ने दावा किया कि उसने हत्या पहले से प्लान कर रखी थी।

पुलिस ने क्या किया?

आरोपी ने खुद जाकर कबूलनामा दिया। पुलिस जब घर पहुंची तो फ्रिज और कमरे में कटे हुए शव के टुकड़े बिखरे पड़े थे। मौनिका का सिर अब तक गायब है। हत्या का मामला दर्ज। लापता शरीर के अंगों (खासकर सिर) की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। आगे की जांच जारी।

Shraddha Walker Case Link: श्रद्धा वालकर केस की याद ताजा कर देने वाला क्रूर मामला

ये घटना 18 मई 2022 की दिल्ली की श्रद्धा वालकर हत्या की भयानक याद दिलाती है। उसमें भी लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने गला घोंटकर हत्या की थी, शव के 35 टुकड़े किए थे और फ्रिज में रखकर कई दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंके थे। दोनों मामलों में एक ही पैटर्न – प्रेमी द्वारा हत्या, शव को टुकड़ों में बांटना, फ्रिज में छिपाना और खुद को स्मार्ट समझना।

Who Was Mounika: कौन थी मौनिका?

Dating apps are the most dangerous … The Govt should ban them @ncbn . Social media also should be used for good cause not for this kind of relations.
In a chilling incident, a 35-year-old man, claiming to be an employee of Navy murdered a 29-year-old woman at his apartment,… pic.twitter.com/w8ug5tFlci

— Dr Srinubabu Gedela (@DrSrinubabu) March 30, 2026 “>

31 साल की मौनिका एक साधारण लड़की थी। विशाखापट्टनम में रहती थी। डेटिंग ऐप पर रविंद्र से मुलाकात के बाद उसने उसे अपना सब कुछ मान लिया। लेकिन रिश्ता टूटने के बाद ब्लैकमेलिंग का रास्ता अपनाया, जिसकी कीमत उसे अपनी जान से चुकानी पड़ी।

ये केस सिर्फ एक हत्या नहीं…

ये उस अंधेरे का आईना है जहां शादीशुदा आदमी प्रेमिका को ‘समस्या’ मान लेता है और सबसे क्रूर तरीके से उसे हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला कर लेता है। पुलिस अब सिर की तलाश में जुटी है। पूरा मामला रूह कंपा देने वाला है। जो प्यार में विश्वास करता था, उसी ने उसे टुकड़ों में बांट दिया।





Source link

Middle East Tension: जंग की वजह से ‘इंटरनेट संकट’, लाल सागर में केबल कटने से थमेगी दुनिया की रफ्तार!


International

oi-Smita Mugdha

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत एक संकट से उबर ही रहा था कि अब एक नई चिंता सामने आ गई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही में कुछ राहत मिली है। हालांकि, इसके बावजूद दुनिया भर में क्रूड ऑयल की कीमतें और जंग की वजह से विमानों का परिचालन प्रभावित हो रहा है।

अब इंटरनेट कनेक्शन प्रभावित होने की आशंका है और इससे दुनिया की रफ्तार थम सकती है। अब लाल सागर (Red Sea) में बढ़ता खतरा इंटरनेट सेवाओं पर बड़ा असर डाल सकता है। दरअसल, ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव के चलते यमन के हूती विद्रोही भी सक्रिय हो गए हैं।

Middle East Tension

Middle East War: हूती विद्रोहियों ने दी केबल काटने की धमकी

इन विद्रोहियों की ओर से सोशल मीडिया पर लाल सागर के नीचे बिछे फाइबर ऑप्टिक केबल को निशाना बनाने की धमकियां दी जा रही हैं। हालांकि, ईरान की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन हालात को देखते हुए आशंकाएं बढ़ गई हैं।

Red Sea Cable Connection: लाल सागर के केबल कनेक्शन होंगे प्रभावित

– लाल सागर के भीतर से गुजरने वाले ये समुद्री केबल वैश्विक इंटरनेट नेटवर्क की रीढ़ माने जाते हैं। दुनिया का करीब 95% अंतर्राष्ट्रीय डेटा इन्हीं केबलों के जरिए ट्रांसफर होता है।

– इनमें क्लाउड सर्विस, वीडियो कॉल, ईमेल, डिजिटल पेमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं। अगर केबल काटे जाते हैं, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। आज इंटरनेट के बिना कोई काम करना संभव नहीं है।

Middle East Tension: पहले भी केबल किए गए हैं प्रभावित

ऐसा पहली बार नहीं है जब इन केबलों पर खतरा मंडराया हो। सितंबर 2025 में भी समुद्र के नीचे बिछे कई केबल क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया के कई देशों में इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित हुई थी। उस समय इंटरनेशनल केबल प्रोटेक्शन कमिटी ने बताया था कि चार प्रमुख केबल यूरोप इंडिया गेटवे, दक्षिण पूर्व एशिया-मध्य पूर्व-पश्चिम यूरोप, भारत-मध्य पूर्व-पश्चिम यूरोप और फाल्कन जीसीएक्स को नुकसान पहुंचा था।

Internet Connectivity से बुरी तरह प्रभावित होगा भारत

अगर मौजूदा हालात में लाल सागर में कोई बड़ा नुकसान होता है, तो भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा। भारत में मुंबई, चेन्नई, कोच्चि, तूतीकोरिन और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में 14 लैंडिंग स्टेशनों से जुड़े करीब 17 अंतरराष्ट्रीय केबल हैं। इन केबलों के जरिए देश की इंटरनेट और डिजिटल सेवाएं संचालित होती हैं। अगर इन समुद्री केबलों को गंभीर नुकसान पहुंचता है, तो भारत में इंटरनेट स्पीड धीमी हो सकती है, डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन सेवाओं में बाधा आ सकती है, और बड़े स्तर पर नेटवर्क आउटेज भी देखने को मिल सकता है।

लाल सागर में बढ़ता तनाव केवल एक क्षेत्रीय संकट नहीं, बल्कि वैश्विक डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है, जिसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।



Source link

RCB की जर्सी में पहुंचे चोर, दर्जनों जेबें काटकर पार किए मोबाइल, चिन्नास्वामी स्टेडियम में लाखों की चोरी


Cricket

oi-Naveen Sharma

RCB vs SRH IPL 2026: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में जहां मैदान पर खिलाड़ी रन चेज़ कर रहे थे, वहीं स्टैंड्स में चोर फैंस के मोबाइल चेज़ कर रहे थे।

एक तरफ आरसीबी की धमाकेदार जीत का जश्न मन रहा था, तो दूसरी तरफ दर्जनों क्रिकेट प्रेमी अपने महंगे स्मार्टफोन चोरी होने के गम में डूबे थे। बेंगलुरु पुलिस के पास अब तक चोरी और गुमशुदगी की कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स और पीड़ित फैंस के दावों के अनुसार, अकेले P3 स्टैंड से करीब 50 से 60 मोबाइल फोन चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।

rcb

एक महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि उनके पति का फोन पहली पारी के ब्रेक के दौरान तब चोरी हो गया जब वह पानी लेने गए थे। जब उन्होंने आसपास पूछा, तो पता चला कि उनके जैसे दर्जनों लोग उसी समय अपने फोन की तलाश कर रहे थे।

पुलिस ने कई नाबालिग किए गिरफ्तार

मामला तब और गंभीर हो गया जब स्टेडियम के बाहर कबन पार्क पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराने वालों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टेडियम और आसपास के इलाकों से 10 से 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हिरासत में लिए गए अधिकांश लड़के नाबालिग हैं। ये लड़के टीम की जर्सी पहने हुए थे और इनके पास मैच के कॉम्प्लीमेंट्री टिकट्स भी थे, जिससे किसी को इन पर शक न हो।

पुलिस को गिरोह पर शक

पुलिस को संदेह है कि यह कोई छिटपुट चोरी नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का काम है। चोरों ने जानबूझकर पारी के ब्रेक और दूसरी पारी के उन पलों को चुना जब दर्शक रिफ्रेशमेंट के लिए अपनी सीटों से उठते हैं। गिरोह के सदस्य भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल पार करने में सफल रहे। पुलिस अब स्टेडियम के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके।



Source link

रिटायर्ड फौजी उदयवीर हत्याकांड; मुख्य आरोपी अकरम जयपुर से गिरफ्तार, उससे पहले ही पुलिस ने ध्वस्त कर दिए ठिकाने!


Last Updated:

Jhunjhunu Fauji Murder Case: झुंझुनूं के बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था, लेकिन अब इस केस में तेजी से कार्रवाई होती नजर आ रही है. पुलिस ने मुख्य आरोपी अकरम को जयपुर से हिरासत में ले लिया है, जिससे मामले में बड़ा मोड़ आ गया है. खास बात यह रही कि गिरफ्तारी से पहले ही प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया. ग्रामीणों की लंबे समय से यही मांग थी कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और विरोध प्रदर्शन को भी नियंत्रित किया गया.

Zoom

झुंझुनू रिटायर्ड फौजी हत्याकांड मामला

झुंझुनूं. बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की हत्या का मामला अब तेजी से खुलता नजर आ रहा है. इस पूरे घटनाक्रम ने गांव ही नहीं, आसपास के इलाके को भी हिला दिया था. लोगों में गुस्सा था, सवाल थे और माहौल लगातार तनाव भरा बना हुआ था.

इसी बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अकरम को जयपुर से हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया और अब उसे झुंझुनूं लाया जा रहा है. इस कार्रवाई को एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम ने अंजाम दिया.

गिरफ्तारी से पहले घर गिरा, इलाके में बढ़ा तनाव
इस मामले में एक और बात ने सबका ध्यान खींचा. गांव में लोगों की मांग थी कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उसका घर गिराया जाए. पुलिस और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाकर आरोपी का घर गिरा दिया.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गिरफ्तारी से पहले ही कर दी गई थी. इसके साथ ही बामनवास में जोहड़ भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाया गया. प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए उठाया गया.

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया. ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और हाईवे जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते हालात संभाल लिए. ट्रैफिक को दूसरी दिशा में मोड़ दिया गया ताकि आम लोगों को परेशानी न हो.

कैसे हुई वारदात, क्या कह रही पुलिस
जानकारी के मुताबिक, बामनवास गांव में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी दौरान आरोपी अकरम ने रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमला इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी की तलाश जारी थी. पुलिस लगातार दबिश दे रही थी. तकनीकी जानकारी और मुखबिर की मदद से आरोपी की लोकेशन जयपुर में मिली, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात के पीछे और कौन-कौन शामिल था. पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. आने वाले समय में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें



Source link

हिमाचल में CAG रिपोर्ट ने खोली वित्तीय गड़बड़ियों की पोल: HPU में अयोग्य टीचर भर्ती, रिसर्च-वर्क घटा; सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल – Shimla News




हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताजा रिपोर्ट ने राज्य के वित्तीय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। रिपोर्ट में फंड के उपयोग में गड़बड़ियां, परियोजनाओं में देरी, राजस्व वसूली में कमी, अव्यवस्थित वित्तीय नियंत्रण और कई विभागों में अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। खनन, सिंचाई, आपदा राहत, विश्वविद्यालय और वन विभाग तक फैली इन खामियों ने शासन-प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। खास बात यह है कि 2024-25 में खर्च की गई बड़ी धनराशि का पूरा हिसाब स्पष्ट नहीं है। कई विभागों ने यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट समय पर जमा नहीं किए। इसे पारदर्शिता और जवाबदेही के लिहाज से गंभीर चूक माना गया। CAG ने पाया कि कई विभागों ने आवंटित बजट का पूरा उपयोग नहीं किया और कुछ मामलों में बिना स्वीकृति के खर्च किया गया। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया का पालन न होने के मामले भी सामने आए हैं। इससे सरकारी खर्च की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं। CAG ने 2024-25 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) की वित्तीय स्थिति पर भी चिंता जताई है। राजस्व विभाग में गड़बड़ी जयराम सरकार में 2019-20 में आपदा फंड में भी गड़बड़ी SDRF और NDRF फंड के उपयोग में भी बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। 2019-20 में केंद्र सरकार ने ₹61.07 करोड़ रोक लिए थे, क्योंकि राज्य ने SDRF फंड का दुरुपयोग किया था। इसके बावजूद 2019-23 के दौरान भी यह स्थिति जारी रही। रिपोर्ट के अनुसार, ₹254.73 करोड़ की NDRF सहायता जारी ही नहीं हो सकी। क्योंकि राज्य के पास पहले से ही SDRF का बड़ा बैलेंस पड़ा था। इससे राहत कार्यों में 1 से 2 साल तक की देरी हुई। इसके अलावा ₹122.27 करोड़ राशि नियमों के अनुसार निवेश करने के बजाय सेविंग अकाउंट में पड़ी रही, जिससे ब्याज का नुकसान हुआ। कई जगह नियमों के खिलाफ ₹11.76 करोड़ के कार्य कर दिए गए, जैसे सामान्य मरम्मत और नए निर्माण, जो आपदा राहत के दायरे में नहीं आते। आपदा प्रबंधन सिस्टम कमजोर आपदा प्रबंधन सिस्टम भी कमजोर पाया गया। राज्य आपदा योजना अपडेट नहीं हुई, जिला योजनाओं को मंजूरी नहीं मिली और कई जगह आपदा प्रबंधन टीमें बनी ही नहीं। SDRF में स्टाफ की कमी भी सामने आई, जहां 326 पदों में से केवल 193 ही भरे गए। इसके अलावा 9,449 कार्यों (₹172.47 करोड़) का डेटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया और बड़ी संख्या में उपयोग प्रमाण पत्र लंबित पाए गए। वन विभाग में अनियमितताएं CAMPA फंड में ₹1.33 करोड़ की संभावित कमी वन विभाग की कार्यप्रणाली पर CAG की रिपोर्ट में सवाल उठे हैं। फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट (FCA) के तहत शिमला स्थित नोडल अधिकारी के रिकॉर्ड की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके अलावा एक अन्य मामले में वन भूमि पर मौजूद पौधों को वन घनत्व की गणना में शामिल नहीं किया गया। इस वजह से CAMPA (कंपनसेटरी एफॉरस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग ऑथोरिटी) फंड के आकलन में कमी की आशंका जताई गई है। इन गड़बड़ियों के कारण करीब ₹1.33 करोड़ की राशि की कम वसूली होने की संभावना है। CAG ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए वन विभाग की प्रक्रियाओं और आकलन प्रणाली को मजबूत करने की जरूरत बताई है। खनन सेक्टर में बड़ी गड़बड़ियां CAG रिपोर्ट में उद्योग विभाग के तहत खनन सेक्टर की स्थिति भी चिंताजनक बताई गई है। 2018-19 से 2022-23 के दौरान राज्य में 40 हजार से अधिक अवैध खनन के मामले सामने आए, जिनमें अकेले 2022-23 में ही 8,000 से ज्यादा केस दर्ज हुए। खनन विभाग ने 5 साल तक एक्शन प्लान नहीं बनाया ऑडिट में पाया गया कि खनन विभाग ने पांच साल तक वार्षिक कार्ययोजना ही तैयार नहीं की, जिससे निरीक्षण, रॉयल्टी वसूली और परियोजनाओं की निगरानी प्रभावित हुई। राजस्व वसूली में भी खामियां सामने आई हैं। जांच के दौरान 27 खदानों में ₹1.81 करोड़ की रॉयल्टी कम वसूली पाई गई। इसके अलावा, ₹74.81 लाख डेड रेंट और ₹7.27 लाख सरफेस रेंट भी समय पर वसूल नहीं किया गया। जमीनी स्तर पर निगरानी तंत्र बेहद कमजोर पाया गया। कई जिलों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम, फ्लाइंग स्क्वॉड और टास्क फोर्स तक नहीं बनाई गई, जिससे अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका।



Source link