Home Blog Page 341

7 फिल्में, डायरेक्टर संग लिव-इन और फिर घर में मिली बॉडी, फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस की कैसे हुई रहस्यमयी मौत?


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Priya Rajvansh: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ चेहरे ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने कम काम करके भी गहरी छाप छोड़ी है। ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं प्रिया राजवंश। दिवंगत एक्ट्रेस प्रिया राजवंश उन्हीं चुनिंदा सितारों में शामिल थीं, जिनका करियर भले छोटा रहा था लेकिन पहचान बेहद बड़ी बनाई थी।

प्रिया राजवंश की रहस्यमयी मौत
जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2000 को प्रिया राजवंश की रहस्यमयी मौत ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था। उनकी जिंदगी की अनकही कहानी आज भी लोगों को हैरान कर देती है।

Priya Rajvansh

वीरा सुंदर सिंह से प्रिया राजवंश बनने का सफर

-प्रिया राजवंश का जन्म 30 दिसंबर 1936 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। उनका असली नाम वीरा सुंदर सिंह था। उनके परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई नाता नहीं था लेकिन किस्मत उन्हें ग्लैमर की दुनिया में ले आई थी।

-शिमला से पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिया राजवंश लंदन चली गई थीं जहां उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी। इसी दौरान लंदन में एक फोटोग्राफर ने प्रिया राजवंश की कुछ तस्वीरें खींची थीं। कहा जाता है कि यही तस्वीरें उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बन गई थीं।

निर्देशक चेतन आनंद ने दिया था पहला मौका

हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक चेतन आनंद की नजर प्रिया की उन्हीं खास तस्वीरों पर पड़ी थी। ऐसे में उन्होंने प्रिया को फिल्म हकीकत में काम करने का मौका दिया था। ये फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हुई थी और प्रिया राजवंश रातों-रात स्टार बन गई थीं।

सिर्फ 7 फिल्में लेकिन हर किरदार यादगार

प्रिया राजवंश का फिल्मी सफर भले छोटा रहा था लेकिन प्रभावशाली था। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 7 फिल्मों में काम किया जिनमें ‘हकीकत’, ‘हीर रांझा’, ‘हंसते जख्म’, ‘हिंदुस्तान की कसम’, ‘कुदरत’, ‘हाथों की लकीरें’ शामिल हैं। हर फिल्म में उनका अंदाज और किरदार हटकर था, जिसने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी।

चेतन आनंद के साथ रिश्ता और करियर पर असर

निर्देशक चेतन आनंद और प्रिया राजवंश के बीच काम करते-करते नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता गहरा हो गया था। दोनों लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन कभी शादी नहीं की। कहा जाता है कि चेतन आनंद से प्यार करने के चलते ही प्रिया राजवंश ने इंडस्ट्री के अन्य फिल्ममेकर्स के साथ कम काम किया, जिससे उनका करियर सीमित रह गया था।

प्रिया राजवंश का अकेलापन और रहस्यमयी मौत

-साल 1997 में चेतन आनंद के निधन के बाद प्रिया राजवंश पूरी तरह से अकेली हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। इसके बाद मार्च 2000 में प्रिया राजवंश अपने ही घर में मृत पाई गई थीं।

-जांच में हत्या की आशंका जताई गई और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन सबूतों की कमी के चलते मामला पूरी तरह साबित नहीं हो सका। यही वजह है कि प्रिया राजवंश की मौत आज भी एक अनसुलझा रहस्य बनी हुई है।

प्रिया राजवंश की मौत और जिंदगी का रहस्य

प्रिया राजवंश की कहानी सिर्फ एक एक्ट्रेस की नहीं बल्कि एक ऐसी शख्सियत की स्टोरी है जिसने कम वक्त में बड़ी पहचान बनाई है। उनकी जिंदगी और मौत दोनों ही आज भी लोगों के लिए एक अनसुलझा विषय बना हुआ है और यही उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे रहस्यमयी अभिनेत्रियों में से एक बनाता है।



Source link

Biz Updates: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर से नीचे; आरबीआई ने अर्थव्यवस्था में डाले 65,322 करोड़



बिजनेस अपडेट
– फोटो : अमर उजाला

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार दो महीने बाद पहली बार 700 अरब डॉलर के नीचे आ गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 20 मार्च 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का कुल भंडार घटकर 698.35 अरब डॉलर रह गया, जो एक हफ्ते पहले 709.76 अरब डॉलर था। फरवरी अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 728.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इस दौरान गोल्ड रिजर्व का मूल्य 13.5 अरब डॉलर घटकर 117.2 अरब डॉलर रह गया। 


Trending Videos



Source link

ममता बोलीं- भगवान की चक्की धीमी लेकिन बारीक पीसती है: शाह TMC के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे; तमिलनाडु में 29 मार्च को TVK उम्मीदवारों की घोषणा




पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट की सप्लीमेंट्री लिस्ट पूरी तरह सार्वजनिक नहीं करने पर चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला बोला। ममता ने कहा- भगवान की चक्की धीरे-धीरे चलती है, लेकिन बारीक पीसती है। मैं यह बात राम नवमी के दिन कह रही हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट जारी करने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इसमें ममता सरकार के खिलाफ कई आरोप होंगे। भाजपा अप्रैल के पहले हफ्ते तक अपना चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ भी जारी करने की तैयारी में है। इधर तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के चीफ विजय 29 मार्च को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि पुडुचेरी की 30 सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं। 5 चुनावी राज्यों से जुड़े 3 बड़े अपडेट्स 5 राज्यों में एक साथ 4 मई को रिजल्ट आएगा



Source link

Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में ‘ब्लैकआउट’, शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली


Delhi

oi-Puja Yadav

Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली के लाखों उपभोक्ताओं के लिए शनिवार 28 मार्च का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। दिल्ली की बिजली वितरण कंपनी BSES राजधानी (BRPL) ने एक साथ कई डिवीजनों में बड़े पैमाने पर ‘मेंटेनेंस शटडाउन’ का एलान किया है।

अमूमन रूटीन लगने वाली यह कटौती इस बार थोड़ी अलग है। विभाग इस शनिवार को मानसून से पहले बिजली की लाइनों की ‘सर्जरी’ यानी पेड़ों की छंटाई (Tree Trimming) और ट्रांसफार्मर के तकनीकी सुधारों पर जोर दे रहा है, ताकि आने वाले गर्मी और बारिश के मौसम में ट्रिपिंग की समस्या न हो।

delhi-power-cut-28-march-outage

नजफगढ़ और वसंत कुंज: यहां होगी सबसे ज्यादा मशक्कत

कल के शेड्यूल में सबसे लंबा और व्यापक असर नजफगढ़ और वसंत कुंज डिवीजनों में देखने को मिलेगा। यहां न केवल बिजली के उपकरणों की मरम्मत होगी, बल्कि हाई-टेंशन लाइनों को छूने वाली पेड़ों की शाखाओं को भी काटा जाएगा।

नजफगढ़ (सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक): प्रेम नगर, नजफगढ़ गांव, रोशनपुरा, नंदा एन्क्लेव और नेहा कॉलोनी में भारी कटौती रहेगी। इसके अलावा झरोदा कलां के नवीन पैलेस और सरस्वती कुंज में HVDS मेंटेनेंस के कारण बिजली बंद रहेगी।

वसंत कुंज और फार्म हाउस इलाके: कपासहेड़ा एक्सटेंशन, पुष्पांजलि फार्म्स और पालम फार्म्स में सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक 11KV फीडर बंद रहेगा। घिटोरनी गांव में दोपहर 2 बजे तक और वसंत कुंज सेक्टर-D में दोपहर 2 से 3 बजे के बीच बिजली गुल रहेगी।

Power Cut का ग्रामीण दिल्ली और पॉश कॉलोनियां प्रभावित

बिजली विभाग की यह ‘क्लीनिंग ड्राइव’ केवल शहरी इलाकों तक सीमित नहीं है। छतरपुर और पालम के कई गांव और कॉलोनियां भी कल बिना बिजली के रहेंगे।

छतरपुर और ग्रामीण क्षेत्र: फतेहपुर बेरी, डेरा गांव, न्यू ग्वालपहाड़ी और ग्वालपहाड़ी गांव में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक ट्रांसफार्मर रूटीन मेंटेनेंस का काम चलेगा।

पालम: राज नगर एक्सटेंशन के ब्लॉक-F में 3 घंटे का पावर कट निर्धारित है।

ओखला और जामिया नगर: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी डिवीजन के तहत ओखला विहार (ब्लॉक-C) और जामिया नगर में दोपहर 1:00 से 2:00 बजे के बीच आपूर्ति बाधित रहेगी।

नांगलोई: JJ कॉलोनी-3 के ब्लॉक-X में सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक काम चलेगा।

BRPL के एक अधिकारी के अनुसार, “नजफगढ़ और वसंत कुंज जैसे इलाकों में हरियाली अधिक है। तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ों की टहनियां तारों से टकराकर शॉर्ट-सर्किट का कारण बनती हैं। कल की कटौती का मुख्य उद्देश्य इन टहनियों को काटकर बिजली के बुनियादी ढांचे को सुरक्षित करना है।”

Delhi Power Cut होने पर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह

पानी का इंतजाम: जिन इलाकों में 3 घंटे से अधिक की कटौती है, वहां सुबह 10 बजे से पहले पानी की मोटर चलाकर टंकियां भर लें।

गैजेट्स चार्ज रखें: शनिवार होने के कारण कई लोग घर से काम (WFH) करेंगे, ऐसे में लैपटॉप और पावर बैंक को पहले ही फुल चार्ज कर लें।

सुरक्षा: कटौती के दौरान बिजली के मुख्य स्विच से छेड़छाड़ न करें, क्योंकि मरम्मत कार्य पूरा होते ही सप्लाई किसी भी वक्त बहाल की जा सकती है।

दिल्ली के कई इलाकों में यह बिजली कटौती अस्थायी है और केवल मेंटेनेंस कार्य के लिए की जा रही है। हालांकि, इससे कुछ घंटों के लिए लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लंबे समय में यह बेहतर बिजली सप्लाई के लिए जरूरी कदम है।



Source link

राजस्थान में आज से बारिश, ओले गिरेंगे: UP- बिहार में भी अलर्ट; हिमाचल में बर्फबारी की संभावना, कश्मीर में एवलांच से 7 की मौत


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Up MP Rain Alert Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir Snowfall

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदल रहा है। राजस्थान में शनिवार से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इसका असर प्रदेश के सभी जिलों में रहेगा। बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

वहीं मध्य प्रदेश में 29 मार्च से लगातार 3 दिन बारिश की संभावना है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के करीब 40 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। हालांकि, शनिवार को प्रदेश में तेज गर्मी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर समेत 10 जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई। अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। बिहार में आधी रात को पटना समेत 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। आज 38 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई गाड़ियां बर्फ में दब गईं और 7 लोगों की जान चली गई।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में आंधी-बारिश से दीयों में पानी भर गया।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में आंधी-बारिश से दीयों में पानी भर गया।

17 1774632243

अगले दो दिन मौसम का हाल

29 मार्च- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की आशंका है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश की संभावना।

30 मार्च- पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान: आज से तेज बारिश, ओले गिरेंगे; तीन दिन पूरे राज्य में रहेगा असर

barish17590810981774620384 1774663212

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सभी शहरों का मौसम साफ रहा। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर में दिनभर तेज धूप रही। शनिवार से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर प्रदेश के सभी जिलों में रहेगा। अगले कुछ दिन बादल छाए रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: 29 मार्च से लगातार 3 दिन बारिश, भोपाल-उज्जैन समेत 40 जिलों में अलर्ट

comp 81774627868 1774663393

मध्य प्रदेश में 29 मार्च से आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसका असर लगातार 3 दिन तक रहेगा। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के करीब 40 जिलों में बारिश का अलर्ट है। हालांकि, शनिवार को प्रदेश में तेज गर्मी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 40 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

comp 13 917746279851774630729 1774663650

यूपी में शुक्रवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, सीतापुर समेत 10 जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई। आगरा और मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए रहे। साथ ही 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अगले 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: पटना समेत 5 जिलों में आधी रात आंधी-बारिश, आज 38 जिलों में अलर्ट

comp 21 11774663704 1774664704

बिहार में शुक्रवार से मौसम बदला हुआ है। आधी रात पटना समेत 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। शनिवार सुबह भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 38 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: चंडीगढ़ में तीन दिन बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा, 10 जिलों में आंधी चलेगी

ezgif 661299c095b869721774661238 1774664496

पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। तीन दिन तक तूफान, बिजली के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 29 और 30 मार्च को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। पूरी खबर पढ़ें…

2 18 1774632280

खबरें और भी हैं…



Source link

UP के 10 जिलों में बारिश: MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में बर्फबारी, कश्मीर में एवलांच से 7 की मौत


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Up MP Rain Alert Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir Snowfall

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के अलग-अलग हिस्सों में बदलते मौसम का असर जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है।

मैदानी राज्यों राजस्थान और मध्यप्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है, जबकि उत्तरप्रदेश और हरियाणा में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश में सतना के चित्रकूट में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। चित्रकूट में रामनवमी का कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई। हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई गाड़ियां बर्फ में दब गईं और 7 लोगों की जान चली गई।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में आंधी-बारिश से दीयों में पानी भर गया।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में आंधी-बारिश से दीयों में पानी भर गया।

17 1774632243

अगले दो दिन मौसम का हाल

29 मार्च- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की आशंका है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश की संभावना।

30 मार्च- पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है।

2 18 1774632280

खबरें और भी हैं…



Source link

आज का मेष राशिफल 28 मार्च 2026: दिन शुभ, परिवारवालों का मिलेगा साथ


Astrology

-P Chakrapani Upadhyay

Aaj Ka Mesh Rashifal: आज मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहने वाला है, लेकिन इस ऊर्जा को सही दिशा देना बेहद ज़रूरी होगा। कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिन्हें भुनाने के लिए आपको थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। निजी संबंधों में धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले उलझनें बढ़ा सकते हैं।

Aaj Ka Mesh Rashifal 28 March 2026

सामान्य भविष्यफल:

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पेशेवर मोर्चे पर आप अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर पाएंगे और कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। हालांकि, घर-परिवार से जुड़े कुछ मामले आपका ध्यान खींच सकते हैं, जहाँ आपको अपनी उपस्थिति और सलाह देनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और किसी भी बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटा लें। सामाजिक मेलजोल के लिए भी यह एक अच्छा दिन है, जहाँ आप नए संपर्क बना सकते हैं।

स्वास्थ्य:

आपकी ऊर्जा का स्तर आज काफी ऊंचा रहेगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ करें। अत्यधिक काम या तनाव से बचें, क्योंकि यह आपको थका सकता है। सिरदर्द या मांसपेशियों में हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है, इसलिए पर्याप्त आराम करें और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। योग या हल्की कसरत आपको तरोताज़ा महसूस कराएगी।

करियर/वित्त:

कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारियां आपके सामने आ सकती हैं, जिन्हें आप अपनी मेहनत और लगन से पूरा करेंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वित्त के मामले में, आज कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और भविष्य के लिए बचत पर ध्यान दें। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं, लेकिन यह आपकी सूझबूझ पर निर्भर करेगा।

प्रेम:

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी बात पर गलतफहमी होने की संभावना है, इसलिए अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सिंगल जातकों के लिए, आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, लेकिन रिश्ते को आगे बढ़ाने में जल्दबाजी न करें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

मंत्र: ॐ अंग अंगारकाय नमः

पूजनीय देवता: हनुमान जी

ग्रहों का प्रभाव:

आज मंगल ग्रह की स्थिति आपके भीतर ऊर्जा और साहस का संचार कर रही है, जिससे आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। यह आपको अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, लेकिन साथ ही आपको अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

सूर्य का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपको कार्यक्षेत्र में पहचान दिलाएगा। आप अपनी बात को मजबूती से रख पाएंगे और दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

बुध की स्थिति संचार में स्पष्टता लाएगी, जिससे आप अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से व्यक्त कर पाएंगे। हालांकि, जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें, खासकर वित्तीय मामलों में।

बृहस्पति का आशीर्वाद आपको सही दिशा में मार्गदर्शन करेगा और आपको किसी भी मुश्किल परिस्थिति से निकलने में मदद करेगा। यह आपको ज्ञान और समझदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

युवा जातकों के लिए सलाह:

  • अपने करियर लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहें और उन्हें प्राप्त करने के लिए एक ठोस योजना बनाएं।
  • नए कौशल सीखने में संकोच न करें; यह आपके भविष्य के लिए एक अच्छा निवेश साबित होगा।
  • सोशल मीडिया पर समय बिताने के बजाय, अपने नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान दें।
  • अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार आपकी ऊर्जा बनाए रखेगा।
  • किसी भी चुनौती से घबराएं नहीं, बल्कि उसे सीखने के अवसर के रूप में देखें।

यह राशिफल ग्रहों की सामान्य स्थिति पर आधारित है, व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो और आप अपने सभी प्रयासों में सफल हों!



Source link

8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर: आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की, लाश कनस्तर में ठूंसी थी – Agra News




आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया- पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ बमरौली कटारा के पास हुई। 29 साल के सुनील ने 24 मार्च को जूता कारोबारी की बच्ची का गला काटकर हत्या कर दी थी। शव को कनस्तर में भर दिया था। करीब 30 घंटे बाद पुलिस ने शव बरामद किया था। तब से वह फरार था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि 11 दिन पहले बकाया किराए को लेकर बच्ची के चाचा ने उसे थप्पड़ मार दिया था और कमरे पर ताला लगा दिया था। यह बात उसे नागवार गुजरी। उसने बाद में किराया तो दे दिया, लेकिन देख लेने की धमकी भी दी थी। इसके बाद बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। एनकाउंटर स्पॉट की 3 तस्वीरें देखिए- मां पुलिस से बोली- आरोपी का चेहरा दिखाइए तब यकीन होगा
हत्यारोपी सुनील के एनकाउंटर के बाद मृतक बच्ची की मां ने पुलिस से कहा- हमें आरोपी की डेडबॉडी दिखाइए तब यकीन होगा कि उसका एनकाउंटर हुआ है। इसके बाद परिवार के लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाया और फोटो दिखाई तब जाकर सभी शांत हुए। दादी ने कहा- हमें इंसाफ मिला
हत्यारोपी सुनील की फोटो देखकर मृतका की दादी ने पुलिस का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी के एनकाउंटर से बहुत खुश हैं। अब जाकर उनको सुकून मिला है। उनकी बेटी को न्याय मिला। पुलिस ने उनका बहुत साथ दिया। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला पढ़िए- घर के बाहर से लापता हुई थी बच्ची
सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी के रहने वाले कारोबारी का जूते का कारखाना है। कारोबारी के इलाके में 2 मकान हैं। एक घर में वो, पत्नी और 2 बेटियों के साथ रहते हैं। ठीक सामने वाले मकान के ग्राउंड फ्लोर पर फैक्ट्री और गोदाम है। घर के ऊपर एक कमरा किराए पर दे रखा है। इसमें आरोपी पेंटर सुनील रहता था। उन्होंने बताया था कि सुनील पूरे परिवार के साथ ही मोहल्ले में रहता था। कोविड काल के दौरान उसने 25 लाख रुपए में अपना मकान बेच दिया था। इसके बाद किराए पर रह रहे थे। करीब एक साल पहले सुनील के माता-पिता हमारे यहां किराए पर रहने आए थे। तब सुनील उनके साथ नहीं था। मगर, पिछले कुछ समय से सुनील भी यहां आकर रहने लगा था। किराया 2200 रुपए देते थे। कारोबारी ने बताया था- मंगलवार दोपहर 2 बजे मोहल्ले के कुछ बच्चे आए। बड़ी बेटी उनके साथ खेलने चली गई। काफी देर तक वह दिखाई नहीं दी तो मुझे लगा ट्यूशन पढ़ने चली गई होगी। शाम के 4:30 बजे तक लौटी नहीं तो उसकी मां को चिंता हुई। फिर हम लोगों ने तलाश शुरू की। ट्यूशन टीचर को फोन कर पूछा। उन्होंने बताया कि बेटी आज आई ही नहीं थी। पुलिस ने 4 टीमें बनाई थीं, मोहल्ले के CCTV खंगाले थे
पिता ने बताया था- मैंने पुलिस को सूचना दी। मोहल्ले के लोगों के साथ हम बेटी को आसपास खोजते रहे। पुलिस ने गलियों में लगे CCTV खंगाले। इसमें दोपहर 2:00 बजे बेटी गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती नजर आई। फिर वह वहां से वापस जाती दिखी। पुलिस ने देर शाम मेरी तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली। ACP पीयूष कांत राय के नेतृत्व में 4 टीमें बनाईं। पुलिस की एक टीम घर के आसपास के कैमरे देख रही थी। दूसरी टीम घरवालों से बातचीत और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही थी। गुमशुदगी दर्ज कराने थाने तक गया किराएदार, फिर लापता हो गया था
पिता ने बताया था कि तीसरी टीम घरों की तलाशी में लग गई। पुलिस ने मोहल्ले के हर घर की तलाशी ली, मगर बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच, मैंने पुलिस को बताया कि किराएदार सुनील बच्ची के लापता होने के बाद से हमारे साथ था। वह भी बच्ची को तलाश रहा था। वह मेरे साथ गुमशुदगी दर्ज कराने थाने भी गया था। उन्होंने बताया था कि जब पुलिस मोहल्ले के घरों की जांच करने लगी तो सुनील दिखाई नहीं दिया। वह अपने कमरे पर ताला लगाकर चला गया। मेरे शक जाहिर करने पर पुलिस ने बुधवार रात 8 बजे किराएदार के कमरे का ताला तोड़ा। इसके बाद कमरे की तलाशी ली गई, तो कनस्तर में बेटी की लाश मिली। ऊपर आटे की बोरी रखी थी। उसके ऊपर एक लाल रंग की रजाई रखी थी। 30 मिनट तक भीड़ का हंगामा, सड़क पर पत्थर फेंके
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया था- छानबीन के दौरान बच्ची का शव कमरे में रखे छोटे आटे के कनस्तर में मिला। जब पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी तो घरवालों और मोहल्ले के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। हालांकि, पुलिस कनस्तर समेत शव को ले गई। इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और फतेहाबाद रोड के मुगल पुलिया पर जाम लगा दिया। करीब 30 मिनट तक हंगामा चला। DCP ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया था। 8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया
राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। ————————- ये खबर भी पढ़िए- LPG की जगह एथेनॉल से पकेगा खाना: यूपी में प्रोडक्शन सबसे ज्यादा; जानिए ये नॉर्मल स्टोव से कितना अलग अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की वजह से देश में LPG को लेकर माहौल खराब है। यूपी के 75 जिलों में 15 दिन से रसोई गैस के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं। ऐसे में LPG पर निर्भरता कम करने के लिए केंद्र सरकार एथेनॉल स्टोव के ब्लू प्रिंट पर काम कर रही है। ऐसे में 6 सवालों में जानते हैं कि एथेनॉल स्टोव क्या है? ये कैरोसीन से जलने वाले नॉर्मल स्टोव से कितना अलग है? पढ़िए भास्कर एक्सप्लेनर में…



Source link

खबर हटके- मरी मां को जिंदा बताकर कमाए ₹44 लाख: हड्डी गलाने वाले सांपों का आइलैंड; 5 पैसे के लिए गई नौकरी, ₹3 लाख मिले


उत्तर प्रदेश में एक शख्स पैसे कमाने के लिए मरी हुई मां को 7 सालों तक जिंदा बताता रहा। वहीं एक ऐसा आइलैंड, जहां इंसानों की हड्डी गला देने वाले सांप रहते है। उधर 5 पैसे घूस लेने के आरोप में एक सरकारी बस कंडक्टर की नौकरी चली गई।

.

आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…

khabar hatke 27 march 1774647786
khabar hatke 27 march7 1774646292
khabar hatke 27 march2 1774647792
khabar hatke 27 march8 1774646292
khabar hatke 27 march3 1774647796
khabar hatke 27 march9 1774646292
khabar hatke 27 march4 1774647800
khabar hatke 27 march10 1774646292
khabar hatke 27 march5 1774647806

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

फ्लोरिडा में कार दुर्घटना के बाद शराब पीकर गाड़ी चलाने के संदेह में टाइगर वुड्स को गिरफ्तार किया गया।


Sports

-Oneindia Staff

ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने (DUI) के संदेह में गोल्फर टाइगर वुड्स को शुक्रवार को फ्लोरिडा के जूपिटर आइलैंड में एक कार दुर्घटना के बाद गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि वुड्स की लैंड रोवर के एक अन्य वाहन से टकराने और पलट जाने के बाद उनमें नशे के लक्षण दिख रहे थे। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे वुड्स के निवास के पास हुई। सौभाग्य से, उन्हें दुर्घटना में कोई चोट नहीं आई।

 फ्लोरिडा में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में टाइगर वुड्स गिरफ्तार

Representative image

यह वुड्स से जुड़ी कम से कम तीसरी कार दुर्घटना है, जिसमें फरवरी 2021 की एक उल्लेखनीय घटना भी शामिल है जब उनकी एसयूवी लॉस एंजिल्स में एक तटीय सड़क से उतर गई थी। उस दुर्घटना में उनके पैर और टखने में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे डॉक्टरों को अंग-विच्छेदन पर विचार करना पड़ा था। तब से, वुड्स ने 11 टूर्नामेंट में भाग लिया है, लेकिन उन सभी 72 होल वाले टूर्नामेंट में विजेता से 16 शॉट से ज़्यादा पीछे रहे हैं जहाँ उन्होंने सभी होल पूरे किए।

DUI आरोपों के साथ वुड्स के इतिहास में 2017 में दक्षिण फ्लोरिडा में गिरफ्तारी शामिल है। उस अवसर पर, पुलिस ने उन्हें अपनी कार के पहिए के पीछे सोते हुए पाया, जो खराब तरीके से खड़ी थी और ड्राइवर की तरफ से क्षतिग्रस्त थी। वुड्स ने इस घटना का श्रेय दर्द निवारक दवाओं के खराब मिश्रण को दिया और बाद में लापरवाही से गाड़ी चलाने का दोषी ठहराया।

इन चुनौतियों के बावजूद, वुड्स ने अपने करियर में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उन्होंने 2019 में अपना पांचवां मास्टर्स और 15वां मेजर खिताब जीता और 82 PGA टूर जीत दर्ज की, जो सैम स्नेड के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी है। 50 साल की उम्र में, वुड्स सितंबर में सातवीं बार पीठ की सर्जरी के बाद गोल्फ में वापसी करने का प्रयास कर रहे हैं।

वुड्स की आखिरी आधिकारिक टूर्नामेंट में उपस्थिति 2024 के ब्रिटिश ओपन में थी। मार्च 2025 में एक फटी हुई एच्लीस टेंडन ने उन्हें पूरे सीज़न के लिए बाहर कर दिया, यहाँ तक कि पीठ की सर्जरी से पहले भी। हालांकि, उन्होंने हाल ही में मंगलवार रात को अपने इनडोर TGL गोल्फ लीग में भाग लिया।

अपने खेलने के करियर के अलावा, वुड्स PGA टूर मामलों में फ्यूचर कंपटीशन कमेटी के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रूप से शामिल हैं। इस समिति को टूर के मॉडल को पुनर्गठित करने का काम सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, वुड्स 2027 में आयरलैंड में होने वाले यूएस राइडर कप की कप्तानी को लेकर एक निर्णय का सामना कर रहे हैं। PGA ऑफ अमेरिका उनसे इस बार पहले निर्णय की तलाश में है, क्योंकि उन्होंने पिछली बार राइडर कप के लिए जून तक इस भूमिका को स्वीकार करने में देरी की थी।

With inputs from PTI



Source link