Home Blog Page 362

PM Kisan eKYC Update: अगली किस्त चाहिए? तो फोन से ऐसे करें फेस ऑथेंटिकेशन, OTP की भी नहीं है जरुरत


India

oi-Kumari Sunidhi Raj

PM Kisan Samman Nidhi eKYC Without OTP: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए e-KYC की प्रक्रिया को पहले से कहीं अधिक सरल और सुलभ बना दिया है। अब किसानों को अपनी अगली किस्त सुरक्षित करने के लिए न तो जन सेवा केंद्रों (CSC) के चक्कर काटने होंगे और न ही तकनीकी खराबी या मोबाइल नेटवर्क की वजह से OTP के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

सरकार ने ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ (Face Authentication) की नई तकनीक पेश की है, जिससे किसान अपने स्मार्टफोन के जरिए मात्र कुछ ही मिनटों में चेहरा स्कैन कर e-KYC का काम पूरा कर सकते हैं। यह कदम विशेष रूप से बुजुर्ग किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे बुजुर्गों को खासकर फिंगरप्रिंट मैच न होने या ओटीपी की समस्या का सामना करना पड़ता था।

PM Kisan Samman Nidhi eKYC Update

PM Kisan eKYC: बिना OTP और फिंगरप्रिंट के ऐसे होगा e-KYC

अब तक किसानों को e-KYC के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP या फिर बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैन की जरूरत होती थी। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब सिर्फ चेहरे को स्कैन करके पहचान सत्यापित की जा सकेगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और काफी तेज काम करती है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan IFSC Correction: अटक ना जाए पीएम किसान की 23वीं किस्त, बैंक IFSC सुधारने की ये रही पूरी प्रक्रिया

PM Kisan App के जरिए आसान हुआ प्रोसेस

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए किसानों को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में PM Kisan Mobile App डाउनलोड करें।
  • ऐप में अपने आधार नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें।
  • ऐप के भीतर e-KYC के विकल्प पर जाएं और ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ का चुनाव करें।

PM Kisan: कुछ ही सेकंड्स में पूरी होगी प्रक्रिया

फेस ऑथेंटिकेशन चुनते ही फोन का फ्रंट कैमरा एक्टिवेट हो जाएगा। किसानों को बस कैमरे के सामने अपना चेहरा स्थिर रखना होगा। ध्यान रहे कि चेहरा स्कैन करते समय रोशनी पर्याप्त हो ताकि वेरिफिकेशन में कोई रुकावट न आए। कुछ ही सेकंड्स के स्कैन के बाद डेटा मैच होते ही e-KYC सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगा।

गांवों और बुजुर्गों के लिए वरदान

यह नई तकनीक उन इलाकों के लिए गेम-चेंजर है जहां नेटवर्क की समस्या के कारण OTP आने में देरी होती थी। साथ ही, जिन बुजुर्ग किसानों के फिंगरप्रिंट समय के साथ घिस गए थे और बायोमेट्रिक मशीनों पर मैच नहीं होते थे, वे अब बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपनी पात्रता सिद्ध कर सकेंगे।

e-KYC न होने पर अटक जाएगी PM Kisan की 6000 रुपये की मदद

सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना के तहत सालाना मिलने वाली 6000 रुपये की आर्थिक सहायता (2000-2000 की तीन किस्तें) प्राप्त करने के लिए e-KYC अनिवार्य है। यदि कोई लाभार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा नहीं करता है, तो उसकी आगामी किस्तें रोकी जा सकती हैं। इसलिए, किसी भी वित्तीय नुकसान से बचने के लिए किसान तुरंत इस नई फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा का लाभ उठाएं।

With AI Inputs

ये भी पढ़ें: PM Kisan Fraud Alert: eKYC के नाम पर एक साथ खाली हुए किसानों के कई अकाउंट, भूलकर भी ना करें ये गलती



Source link

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 मार्च 2026, बुधवार



aaj ka panchang 25 March 2026 today hindu panchang tithi nakshatra shubh muhurat rahu kaal.



Source link

यूपी, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट: एमपी और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की चेतावनी; जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार


नई दिल्ली/लखनऊ/देहरादून/शिमला/भोपाल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में कल से बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले दो से तीन दिन के लिए तेज बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे रीवा में 3 मिमी और सागर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत आसपास के कई जिलों में बादल भी रहे।

उधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च से बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 27 मार्च को उत्तराखंड के निचले इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम की 2 तस्वीरें…

सोमवार को रुद्रप्रयाग की केदारघाटी और चमोली के गोपेश्वर में बारिश हुई थी।

सोमवार को रुद्रप्रयाग की केदारघाटी और चमोली के गोपेश्वर में बारिश हुई थी।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी के बाद बादल छाए रहे।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी के बाद बादल छाए रहे।

23 1774369993

अगले दो दिन मौसम का हाल…

  • 26 फरवरी- जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश-बर्फबारी संभव, हिमाचल-उत्तराखंड में 27 को हल्की बारिश-बर्फबारी, मैदानी भागों में धूप, ऊंचाई पर ठंड बढ़ेगी।
  • 27 फरवरी- यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ में बारिश और हवाएं चलने के आसार, तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में धूप रहेगी।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: राज्य में दो सिस्टम एक्टिव, तापमान 38°C से ज्यादा, दो दिन बाद बारिश की संभावना

cover10 417733225301774361021 1774402361

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और ट्रफ की वजह से 27 और 28 मार्च को बारिश की संभावना है। इधर, मंगलवार को भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में तापमान 38°C पहुंचा। आज भी तेज धूप की खिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: जयपुर के तापमान में 4°C की बढ़ोतरी, राज्य में 28 मार्च के बारिश का अलर्ट

weatherrrr1774359662 1774402700

राजस्थान में 28 मार्च को बारिश का अलर्ट है। 8 जिलों में इसका असर रह सकता है। इधर मंगलवार को जयपुर के तापमान में 4°C की बढ़ोतरी हुई, दिन का तापमान 33°C तक पहुंचा। हालांकि सुबह और शाम हल्की सर्दी रही। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: राज्य में आज से मौसम बदलेगा, 8 जिलों में बारिश की संभावना, गुरदासपुर में 31.5°C तापमान

ezgif 64fbe6d73ce5400b1774402038 1774403459

पंजाब-चंडीगढ़ में आज से मौसम बदल सकता है, कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। राज्य के तापमान में 0.4°C की वृद्धि हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.5°C गुरदासपुर का रहा। राज्य के सभी जिलों का तापमान 25°C से ज्यादा ही रहा। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंड: 27 मार्च से लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में 7°C चढ़ा दिन का तापमान

landscape2 217469276011774402459 1774403869

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड का तापमान में बदलाव है। आज से 29 मार्च तक दिन के तापमान में 4°C-5°C की बढ़ोतरी हो सकती है। 27-28 मार्च से तेज बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

यूपी, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट: एमपी और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की चेतावनी; जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार




भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में कल से बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले दो से तीन दिन के लिए तेज बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे रीवा में 3 मिमी और सागर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत आसपास के कई जिलों में बादल भी रहे। उधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च से बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 27 मार्च को उत्तराखंड के निचले इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल…



Source link

LPG: रेस्तरां की ओर से गलत चार्ज वसूलने पर सरकार सख्त, एलपीजी और फ्यूल चार्ज जोड़ने पर सीसीपीए की चेतावनी


बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kumar Vivek

Updated Wed, 25 Mar 2026 05:23 PM IST

सीसीपीए ने रेस्टोरेंट्स और होटलों द्वारा खाने के बिल में एलपीजी चार्च या ईंधन चार्ज जोड़ने पर सख्त रोक लगा दी है। इसे अनुचित व्यापार व्यवहार माना गया है। नए नियमों और अपने अधिकारों की पूरी जानकारी के लिए यह खबर अभी पढ़ें!



आर्थिक अपराध।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

अगर आप भी अक्सर होटल या रेस्तरां में खाना खाने जाते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने बुधवार को होटल और रेस्तरां चलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि वे ग्राहकों से एलपीजी चार्ज और ईंधन के खर्च की वसूली न करें। सीसीपीए ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत इन शुल्कों को अनुचित व्यापार व्यवहार करार देते हुए साफ किया मेन्यू में दर्ज कीमत के ऊपर केवल लागू कर ही जोड़े जा सकते हैं।


Trending Videos



Source link

Oil Market: ट्रंप की ईरान पर हमले टालने के एलान से ठीक पहले तेल बाजार में सट्टेबाजी; इनसाइडर ट्रेडिंग के संकेत


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर संभावित हमले टालने की घोषणा से ठीक पहले तेल बाजार में असामान्य सट्टेबाजी का मामला सामने आया है। बीबीसी द्वारा समीक्षा किए गए डाटा से पता चलता है कि घोषणा से करीब 15 मिनट पहले अचानक भारी मात्रा में ट्रेडिंग हुई, जिससे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट का कुछ ट्रेडर्स ने बड़ा फायदा उठाया। इस घटनाक्रम ने इनसाइडर जानकारी के दुरुपयोग की आशंकाओं को जन्म दे दिया है।

सुबह 06:49 ईटी पर न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (एनवाईमेक्स) पर डब्ल्यूटीआई क्रूड के 733 कॉन्ट्रैक्ट्स पर दांव लगाए गए थे, जो महज एक मिनट में बढ़कर 2007 हो गए। यह करीब 170 मिलियन डॉलर यानी  1,400 करोड़ रुपये के सौदों के बराबर था।

इसी तरह ब्रेंट क्रूड के कॉन्ट्रैक्ट्स में भी एक मिनट के भीतर 20 से बढ़कर 1600 से ज्यादा ट्रेड दर्ज किए गए, जिनकी कीमत 150 मिलियन डॉलर यानी 1245 करोड़ आंकी गई। सामान्यतः सोमवार सुबह इस समय इतनी बड़ी ट्रेडिंग नहीं होती, जिससे इस गतिविधि पर संदेह और गहरा गया। जिन ट्रेडर्स ने पहले से दांव लगाया था, उन्हें भारी मुनाफा हुआ।

विशेषज्ञों की नजर में असामान्य गतिविधि

एक्सएनालिस्ट्स के मुख्य तेल विश्लेषक मुकेश साहदेव ने इस ट्रेडिंग पैटर्न को स्पष्ट रूप से असामान्य बताया। उनके अनुसार उस समय अमेरिका और ईरान के बीच किसी गंभीर बातचीत के संकेत नहीं थे, इसलिए इतनी बड़ी मात्रा में तेल गिरने पर दांव लगाना स्वाभाविक नहीं लगता। वहीं, किलिक एंड कंपनी की पार्टनर रैचल विंटर ने कहा कि कई निवेशकों ने ट्रंप के पोस्ट से ठीक पहले ऐसे कॉन्ट्रैक्ट्स खरीदे, जिनसे उन्हें तेल कीमत गिरने पर लाभ मिलना तय था।

नियामकों की नजर और बढ़ती जांच की मांग

यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिकी विदेश नीति से जुड़े घटनाक्रमों के आसपास सट्टेबाजी बढ़ी हो। जनवरी में पॉलीमार्केट नामक क्रिप्टो-आधारित प्लेटफॉर्म पर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के सत्ता से हटने पर भारी दांव लगाए गए थे। कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी बलों ने उन्हें पकड़ लिया, जिससे एक खाते को 32,537 डॉलर के दांव पर 436,000 डॉलर से ज्यादा का मुनाफा हुआ था।

अन्य वीडियो:-



Source link

खबर हटके- शौक पूरा करने के लिए लड़की अंधी बनी: गाड़ी न चलाने पर ₹26 लाख देगी सरकार; मटन नहीं पका तो थाने पहुंचा शख्स


शौक पूरा करने के लिए एक लड़की अंधी बन गई। वहीं गाड़ी न चलाने के लिए यूरोप का एक देश 26 लाख रुपए दे रहा है। उधर मटन नहीं पकने पर शख्स थाने पहुंच गया।

.

आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…

khabar hatke 24 march 1774383896
khabar hatke 24 march7 1774383867
khabar hatke 24 march2 1774383903
khabar hatke 24 march8 1774383867
khabar hatke 24 march3 1774383908
khabar hatke 24 march9 1774383867
khabar hatke 24 march4 1774383914
khabar hatke 24 march10 1774383867
khabar hatke 24 march5 1774383920

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

छोटे शहरों के लिए बड़ी ‘उड़ान’: 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड के लिए सरकार ने खोला खजाना, ₹28,840 करोड़ मंजूर


भारत सरकार ने देश के विमानन ढांचे, इमिग्रेशन प्रणाली और वैश्विक जलवायु प्रतिबद्धताओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। केंद्रीय कैबिनेट ने कुल 30,640 करोड़ रुपये के की परियोजनाओं और नीतिगत फैसलों को अपनी मंजूरी दे दी है। इन अहम फैसलों में क्षेत्रीय हवाई यातायात को बढ़ावा देने वाली नई उड़ान योजना और ‘आईवीएफआरटी 3.0’ के विस्तार के साथ-साथ पेरिस समझौते के तहत भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) से जुड़ा एक महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय शामिल है। 

उड़ान योजना में बड़ा बदलाव

कैबिनेट की बैठक में सबसे बड़ा वित्तीय आवंटन विमानन क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए किया गया है। टियर-2 और टियर-3 शहरों में हवाई संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने ‘नई उड़ान योजना’ को 28,840 करोड़ रुपये की भारी-भरकम मंजूरी दी है। इस योजना के तहत देश भर में 100 नए हवाई अड्डों और 200 हेलीपैड विकसित करने की योजनाओं के साथ क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

इमिग्रेशन और वीजा सिस्टम का होगा आधुनिकीकरण

कैबिनेट ने विदेशियों के भारत आने, उनके वीजा और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ‘इमिग्रेशन, वीजा, फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन एंड ट्रैकिंग’ (आईवीएफआरटी 3.0) योजना को अगले पांच वर्षों यानी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है, इसके लिए 1,800 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

आम लोगों और यात्रियों के नजरिए से इसका सीधा मतलब यह है कि अब इमिग्रेशन और वीजा सेवाएं पूरी तरह से हाई-टेक और सुरक्षित नेटवर्क से जुड़ी रहेंगी, जिससे सही विदेशी यात्रियों को भारत आने में कोई परेशानी नहीं होगी और साथ ही देश की राष्ट्रीय सुरक्षा भी पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

पेरिस समझौते के तहत एनडीसी पर नीतिगत मुहर

वित्तीय मंजूरियों के अलावा, कैबिनेट ने वैश्विक पर्यावरण से जुड़ा एक प्रमुख नीतिगत फैसला भी लिया है। सरकार ने पेरिस समझौते के तहत भारत के ‘नेशनली डिटरमाइंड कंट्रीब्यूशन’ को औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह फैसला वैश्विक मंच पर भारत की कार्बन उत्सर्जन कम करने की प्रतिबद्धताओं को स्पष्ट करता है और भविष्य में ग्रीन एनर्जी तथा सतत विकास से जुड़ी कॉर्पोरेट रणनीतियों को एक नई दिशा देगा।





Source link

RBI Report: बेरोजगारी दर घटी, पर किचन का बजट बढ़ा रही महंगाई; आरबीआई की रिपोर्ट में दावा


वैश्विक स्तर पर गहराते भू-राजनीतिक तनाव का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। विदेशी मुद्रा और व्यापार घाटे के बढ़ते दबाव के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का मानना है कि अर्थव्यवस्था में बाहरी झटकों को सहन करने की मजबूत क्षमता है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों के बाद भी देश में बेरोजगारी दर में मामूली कमी आई है। विशेष रूप से बीमा, बीपीओ, आईटीईएस और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में नौकरियों के नए अवसर पैदा हुए हैं। हालांकि खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है।

सब्जी, तेल और फलों की कीमतों में उछाल

महंगाई के आंकड़े चिंताजनक हैं। फरवरी में मुद्रास्फीति बढ़कर 3.2 फीसदी पहुंच गई, जो जनवरी में 2.7 फीसदी थी। यह उछाल मांस, मछली, खाद्य तेल, फल और सब्जियों की कीमतों में वृद्धि के कारण आया है। अरहर और मूंग दालों के दाम भी बढ़े हैं। हालांकि, चावल और गेहूं की कीमतों में स्थिरता या मामूली गिरावट रही।

एफडीआई और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव

अप्रैल, 2025 से जनवरी, 2026 के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लगातार पांचवें महीने नकारात्मक रहा है। इस दौरान 75 फीसदी बाहरी निवेश अमेरिका, सिंगापुर, ब्रिटेन और यूएई की ओर चला गया। वस्तु व्यापार घाटे में वृद्धि से चालू खाता घाटा भी पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार में 24.4 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है।

तेल और विदेशी निवेश की चुनौती

आरबीआई ने आगाह किया है कि कच्चे तेल पर भारत की भारी निर्भरता को देखते हुए वर्तमान वैश्विक संकट पर करीबी निगरानी जरूरी है। भारत ने आयात स्रोतों में विविधता लाकर और घरेलू रिफाइनिंग क्षमता बढ़ाकर जोखिम कम करने की कोशिश की है। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण ईंधन आपूर्ति शृंखला में आए व्यवधान के प्रति सरकार को सक्रिय उपाय करने होंगे।

रोजगार के मोर्चे पर सुधार के संकेत

जॉबस्पीक इंडेक्स ने भी व्हाइट कॉलर जॉब्स में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्शाई है। एक राहतभरी खबर यह भी है कि मनरेगा के तहत काम की मांग में लगातार आठवें महीने कमी आई है। इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और वहां वैकल्पिक रोजगार के अवसरों की उपलब्धता के तौर पर देखा जा रहा है।

अन्य वीडियो



Source link

The Bonus Market Update: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1205 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के पार


हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक और निफ्टी में करीब दो प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,205 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 75,273.45 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,781.31 अंक या 2.40 प्रतिशत की तेजी आई और यह 75,849.76 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 394.05 अंक या 1.72 प्रतिशत बढ़कर 23,306.45 पर बंद हुआ। रुपया 29 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 94.05 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, इंटरग्लोब एविएशन और ट्रेंट सबसे बड़े लाभ कमाने वाले शेयर रहे। टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स इस मामले में पिछड़ गए।

बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 3.05 प्रतिशत और मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 2.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में तेजी देखी गई। बीएसई मिडस्मॉल प्राइवेट बैंक्स क्वालिटी टिल्ट में 3.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, इसके बाद कमोडिटीज (2.75 प्रतिशत), पीएसयू बैंक (2.61 प्रतिशत), रियल्टी (2.53 प्रतिशत), मेटल (2.51 प्रतिशत), इंडस्ट्रियल्स (2.49 प्रतिशत) और सर्विसेज (2.42 प्रतिशत) में भी तेजी रही। बीएसई पर कुल 2,959 शेयरों में बढ़त, 1,357 शेयरों में गिरावट और 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

यूरोपीय बाजारों में दिखी तेजी

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक जोखिम भावना में सुधार और शांति की उम्मीदें बढ़ने से बाजारों ने पिछले दिन की गति को बरकरार रखा। भू-राजनीतिक टिप्पणियों में विरोधाभास के बावजूद, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित राजनयिक प्रगति के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 अमेरिकी डॉलर से नीचे आ गईं, जिसका बाजार ने स्वागत किया। 



अनुसंधान विश्लेषक और लिवेलॉन्ग वेल्थ के संस्थापक हरिप्रसाद के ने कहा कि बाजार में सकारात्मक बदलाव का मुख्य कारण अमेरिका-ईरान संघर्ष में संभावित विराम के उभरते संकेत थे। संभावित युद्धविराम ढांचे और राजनयिक प्रयासों से संबंधित रिपोर्टों ने तनाव कम होने की उम्मीदें जगाईं, जिससे वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की प्रवृत्ति देखी गई।



हालांकि, विरोधाभासी कथनों के अभी भी प्रचलन में होने के कारण, आशावाद नाजुक बना हुआ है और पुष्टि होने के बजाय काफी हद तक प्रत्याशित है, उन्होंने आगे कहा।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 99.19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत में 5.07 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 99.19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बाजार विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 8,009.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,867.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को सेंसेक्स 1,372.06 अंक या 1.89 प्रतिशत बढ़कर 74,068.45 पर बंद हुआ। निफ्टी 399.75 अंक या 1.78 प्रतिशत बढ़कर 22,912.40 पर समाप्त हुआ।


 



Source link