Home Blog Page 378

VIDEO: हर तरफ आग ही आग! इजरायल में ऐसा खौफ पहले कभी नहीं देखा! 17 साल के लड़के ने बताई कयामत की रात की आपबीती


International

oi-Sohit Kumar

Iran Israel War: इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब सीधे और भीषण टकराव में बदल चुका है। शनिवार की रात इजराइल के दक्षिणी आकाश में जो नजारा दिखा, उसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। ईरान ने अपने नतांज (Natanz) परमाणु केंद्र पर हुए हमले का बदला लेते हुए इज़राइल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डिमोना और अराद शहरों पर मिसाइलों की बौछार कर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विशालकाय ‘फायरबॉल्स’ (आग के गोले) तेज रफ्तार से आसमान से नीचे गिर रहे हैं। ये ईरान की वो मिसाइलें थीं जो इजरायल के एयर डिफेंस को भेदने में कामयाब रहीं। वीडियो में धमाकों की गूंज और गिरती हुई मिसाइलों से आसमान के लाल होने की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं।

iran strikes israel nuclear site

कई इमारतें मलबे और धूल के ढेर में तब्दील

चश्मदीदों द्वारा घर के अंदर से बनाए गए वीडियो में धमाके के इम्पैक्ट से खिड़कियों के शीशे टूटते और दरवाजे उखड़कर गिरते हुए नजर आ रहे हैं। कई इमारतों को सीधा निशाना बनाया गया, जिससे वे मलबे और धूल के ढेर में तब्दील हो गईं।

न्यूक्लियर सेंटर से मात्र 20KM दूर गिरी मिसाइल

इस हमले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मिसाइलें डिमोना (Dimona) शहर के पास गिरी हैं। डिमोना वह स्थान है जहां 1958 से इज़राइल का मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र (Negev Nuclear Research Center) स्थित है।

  • रणनीतिक महत्व: डिमोना परमाणु केंद्र से इन मिसाइलों की दूरी महज 20 किलोमीटर थी।
  • IAEA की रिपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने राहत की खबर देते हुए कहा है कि फिलहाल किसी भी परमाणु बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा है और इलाके में रेडिएशन का स्तर भी सामान्य है।

भारी संख्या में लोग घायल

अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में भारी जानी-मानी नुकसान हुआ है। प्रथम प्रतिक्रिया दल (First Responders) ने बताया:

  • अराद (Arad): यहां 84 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 10 की हालत अत्यंत गंभीर है।
  • डिमोना: यहां 33 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक 10 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है, जो मिसाइल के छर्रे (Shrapnel) लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया है। साथ ही एक 40 वर्षीय महिला की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

इमरजेंसी क्रू भेजने के निर्देश

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद अराद और डिमोना में अतिरिक्त इमरजेंसी क्रू भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘यह एक बेहद कठिन शाम थी, लेकिन हम शांत नहीं बैठेंगे। ईरान पर हमले जारी रहेंगे।’

दूसरी ओर, ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने ‘X’ पर पोस्ट कर इज़राइल की सुरक्षा व्यवस्था पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर इजरायल डिमोना जैसे भारी सुरक्षा वाले क्षेत्र में मिसाइलों को इंटरसेप्ट नहीं कर पा रहा, तो यह युद्ध के एक नए और घातक चरण में प्रवेश करने का संकेत है।

Iranian state television said the attack on Dimona was a response to earlier Israeli strikes on Iran’s Natanz nuclear facility. https://t.co/k0eps71ROl

— Clash Report (@clashreport) March 21, 2026 “>


17 साल के लड़के ने बताई आपबीती

17 साल के इडो फ्रेंकी (Ido Franky) के लिए शनिवार की वह रात किसी डरावने सपने जैसी थी, जिसे वह ताउम्र नहीं भूल पाएगा। अराद (Arad) शहर में जब अचानक एयर रेड सायरन गूंजने लगे, तो इडो और उसका परिवार अपनी जान बचाने के लिए शेल्टर की ओर भागा।

इडो ने AFP को उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए बताया, ‘अचानक आसमान से ‘बूम-बूम’ के इतने भीषण धमाके सुनाई दिए, जैसे पहले कभी नहीं सुने थे। उन्होंने बताया कि डर के मारे मेरी मां बुरी तरह चीख रही थी। मिसाइल का अटैक इतना जबरदस्त था कि पूरा इलाका धमाकों से दहल उठा और पास की कई इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो गईं। इडो ने कांपते हुए कहा कि उसके शहर ने आज से पहले इतनी भयानक तबाही कभी नहीं देखी थी, जहाँ आसमान से बरसते ‘आग के गोलों’ ने हर तरफ सिर्फ दहशत और बर्बादी फैला दी।





Source link

Hyderabad News: डॉक्टर प्रिंसी की ‘जानलेवा’ जिद, बिल्ली पालने पर घर में हुआ था कलेश, अब दुनिया को कहा अलविदा


Last Updated:

Hyderabad News: हैदराबाद में 23 साल की डॉक्टर प्रिंसी ने बिल्ली पालने को लेकर परिवार से चल रहे विवाद के बीच आत्महत्या कर ली. यह घटना अलवाल इलाके की है, जहां लगातार झगड़ों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थीं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हैदराबाद में डॉक्टर प्रिंसी ने परिवार के साथ बिल्ली को लेकर विवाद के बीच आत्महत्या की. (फोटो X/@InsightRadarX)

हैदराबाद: एक छोटी सी जिद, एक मासूम शौक और फिर वही बन गया जानलेवा फैसला. 23 साल की डॉक्टर प्रिंसी की कहानी दिल को झकझोर देती है. घर में एक बिल्ली पालने की चाह थी. लेकिन इस चाह ने घर के भीतर तनाव पैदा कर दिया. रोज-रोज की बहस, तकरार, मनमुटाव और फिर एक दिन सब खत्म हो गया. एक होनहार जिंदगी ने खुद ही अपने सफर पर विराम लगा दिया. सवाल उठता है कि क्या एक साधारण घरेलू विवाद इतना बड़ा बन सकता है कि किसी की जान चली जाए? यह घटना सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़े एक गंभीर सवाल की तरह है.

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद के अलवाल इलाके में हुई इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. प्रिंसी उर्फ श्रेष्टा हाल ही में डॉक्टर बनी थीं और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रही थीं. लेकिन घर में बिल्ली को लेकर लगातार हो रहे विवाद ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया. शुक्रवार शाम जब घर पर कोई नहीं था, तब उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया. परिवार के लौटने पर जो दृश्य सामने आया, उसने सब कुछ बदल दिया. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस घटना ने रिश्तों और संवाद की कमी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस जांच जारी

  • जानकारी के मुताबिक प्रिंसी अपनी मां और दादी के साथ रहती थीं. कुछ हफ्ते पहले वह एक बिल्ली घर लेकर आई थीं. इसके बाद उन्हें सर्दी-खांसी की शिकायत होने लगी इस पर परिवार ने आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर घर में बार-बार झगड़े होने लगे. शुक्रवार को जब उनकी मां और दादी घर से बाहर थीं, तभी प्रिंसी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
  • घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को वजह माना जा रहा है, लेकिन अधिकारी अन्य संभावनाओं को भी खारिज नहीं कर रहे हैं.

डॉक्टर प्रिंसी ने आत्महत्या क्यों की?

प्रारंभिक जांच के अनुसार घर में बिल्ली पालने को लेकर लगातार विवाद हो रहा था. परिवार द्वारा आपत्ति जताए जाने से प्रिंसी मानसिक रूप से परेशान थीं. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अंतिम कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.

घटना कब और कैसे हुई?

यह घटना शुक्रवार शाम की है जब प्रिंसी घर पर अकेली थीं. उनकी मां और दादी के बाहर जाने के दौरान उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार के लौटने पर यह घटना सामने आई.

पुलिस इस मामले में क्या कर रही है?

पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है.

सवालों के घेरे में रिश्ते और संवाद की कमी

यह घटना सिर्फ एक आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि छोटे-छोटे विवाद भी अगर समय रहते सुलझाए न जाएं, तो बड़े हादसे का रूप ले सकते हैं. परिवार के भीतर संवाद और समझ की कमी कभी-कभी ऐसी त्रासदी को जन्म दे देती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं होती.

About the Author

authorimg

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें



Source link

Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Silver Rate 22 March 2026: देश में सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए इस वक्त बड़ी राहत की खबर है। पिछले एक हफ्ते में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में ऐसी गिरावट आई है, जिसने बाजार का पूरा मूड बदल दिया है। जहां 24 कैरेट सोना करीब ₹13,690 तक सस्ता हो गया है, वहीं चांदी में भी करीब ₹30,000 की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह निवेश और खरीदारी का सही मौका है।

22 कैरेट गोल्ड ₹12,550 तक सस्ता हुआ। 22 मार्च 2026 की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,46,120 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कुछ दिन पहले ₹1.52 लाख से ऊपर था। मुंबई में भी सोने का रेट ₹1,45,970 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। यानी पूरे देश में सोने की कीमतों में एक जैसा ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

Gold Silver Rate 22 March 2026

आखिर क्यों सस्ता हो रहा है सोना-चांदी? ( Why Gold Silver Prices Are Falling)

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं। बढ़ती महंगाई, केंद्रीय बैंकों की सख्त पॉलिसी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने सोने पर दबाव बनाया है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता और डॉलर की मजबूती भी बड़ी वजह बन रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,663.54 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। वहीं अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के चलते निवेशक गोल्ड बेचकर कैश यानी डॉलर में निवेश बढ़ा रहे हैं। इससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

देश के बड़े शहरों में सोने का भाव | Gold Price in Top Cities (22 March 2026)

शहर 18K (₹) 22K (₹) 24K (₹)
दिल्ली 109500 133950 146120
मुंबई 109300 133800 145970
चेन्नई 109300 133800 145970
कोलकाता 109300 133800 145970
बेंगलुरु 109300 133800 145970
हैदराबाद 109300 133800 145970
पुणे 109300 133800 145970
अहमदाबाद 109400 133850 146020
जयपुर 109500 133950 146120
लखनऊ 109500 133950 146120
चंडीगढ़ 109500 133950 146120
भोपाल 109400 133850 146020
पटना 109400 133850 146020
नागपुर 109300 133800 145970
सूरत 109300 133800 145970
इंदौर 109400 133850 146020
गुरुग्राम 109500 133950 146120
नोएडा 109500 133950 146120
अमृतसर 109500 133950 146120
कोयंबटूर 109300 133800 145970

Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव?

चांदी का भी हाल बेहाल (Silver Price Today)

सोने के साथ-साथ चांदी में भी बड़ी गिरावट आई है। 22 मार्च 2026 को चांदी का भाव ₹2,45,000 प्रति किलो के आसपास है। हालांकि शुक्रवार को इसमें हल्की तेजी देखी गई थी और यह ₹2,40,500 तक पहुंची थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 72.18 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है।

20 शहरों में चांदी का रेट | Silver Price Table (22 March 2026)

शहर 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलो (₹)
दिल्ली 2450 24500 245000
मुंबई 2440 24400 244000
चेन्नई 2440 24400 244000
कोलकाता 2440 24400 244000
बेंगलुरु 2440 24400 244000
हैदराबाद 2440 24400 244000
पुणे 2440 24400 244000
अहमदाबाद 2445 24450 244500
जयपुर 2450 24500 245000
लखनऊ 2450 24500 245000
चंडीगढ़ 2450 24500 245000
भोपाल 2445 24450 244500
पटना 2445 24450 244500
नागपुर 2440 24400 244000
सूरत 2440 24400 244000
इंदौर 2445 24450 244500
गुरुग्राम 2450 24500 245000
नोएडा 2450 24500 245000
अमृतसर 2450 24500 245000
कोयंबटूर 2440 24400 244000

ऑलटाइम हाई से कितनी सस्ती हुई सोने और चांदी कीमतें?

  • अगर पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो 29 जनवरी 2026 को सोना ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। वहां से अब तक सोना करीब ₹28,903 तक सस्ता हो चुका है।
  • वहीं चांदी ने 3.86 लाख रुपये प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था। अब यह करीब ₹1.53 लाख तक सस्ती हो चुकी है।

क्या अभी खरीदना सही रहेगा? | Should You Buy Now Gold

मौजूदा हालात में कीमतों में आई गिरावट निवेशकों के लिए मौका बन सकती है। हालांकि बाजार में अभी भी अस्थिरता बनी हुई है। ऐसे में एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि एकमुश्त निवेश की बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खरीदारी करना बेहतर रहेगा।

कुल मिलाकर, सोना और चांदी इस वक्त सस्ते जरूर हुए हैं, लेकिन बाजार का रुख अभी पूरी तरह स्थिर नहीं है। अगर आप लंबे समय के निवेशक हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।



Source link

Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन?


India

oi-Divyansh Rastogi

Delhi Riots Sharjeel Imam Interim Bail: 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े ‘बड़ी साजिश’ मामले के प्रमुख आरोपी शरजील इमाम करीब छह साल बाद तिहाड़ जेल से अस्थायी रूप से बाहर आए हैं। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उन्हें मानवीय आधार पर 10 दिन की अंतरिम जमानत दी है, ताकि वे अपने छोटे भाई मुजम्मिल इमाम की शादी (निकाह) में शामिल हो सकें और बीमार मां की देखभाल कर सकें।

शरजील 20 मार्च 2026 को जेल से रिहा हुए और यह राहत 30 मार्च 2026 तक वैध है। निकाह 25 मार्च को बिहार के जहानाबाद जिले के काको गांव में उनके पैतृक घर पर होने वाला है। परिवार के सदस्यों ने इस फैसले पर राहत और खुशी जताई है। मुजम्मिल ने कहा कि छह साल बाद भाई घर लौटे हैं, अदालत ने परिवार की स्थिति समझी और समय बिताने की इजाजत दी। वे सभी शर्तों का सख्ती से पालन करेंगे। आइए विस्तार से जानें आखिर कौन है दूल्हा? क्या शर्तें हैं बेल की?

delhi-riots-sharjeel-imam-interim-bail

Sharjeel Imam Interim Bail Conditions: जमानत की मुख्य शर्तें क्या?

  • अवधि: 20 मार्च से 30 मार्च 2026 तक (कुल 10 दिन)।
  • बॉन्ड: ₹50,000 का पर्सनल बॉन्ड और इतनी ही राशि के दो जमानतदार।

क्या क्या प्रतिबंध?

  • मामले से जुड़े किसी गवाह या व्यक्ति से कोई संपर्क नहीं।
  • अपना मोबाइल नंबर जांच अधिकारी को देना और हमेशा एक्टिव रखना।
  • मीडिया से कोई बातचीत या सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं।
  • केवल परिवार से मिलना और शादी/निवास स्थान पर ही रहना।
  • सरेंडर: 30 मार्च शाम को तिहाड़ जेल अधीक्षक के सामने वापस आत्मसमर्पण करना अनिवार्य।

शरजील ने शुरुआत में 6 हफ्ते की जमानत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने केवल 10 दिन की मंजूरी दी, मुख्यतः भाई की शादी और मां की तबीयत को ध्यान में रखते हुए।

Who Is Groom Muzzammil Imam: दूल्हा कौन? परिवार का बैकग्राउंड

दूल्हा मुजम्मिल इमाम शरजील का छोटा भाई है। पूरा परिवार बिहार के जहानाबाद जिले के काको गांव का मूल निवासी है। मुजम्मिल परिवार के मुख्य देखभालकर्ता हैं और मां की देखभाल की जिम्मेदारी संभालते हैं। निकाह की कुछ रस्में लखनऊ में भी हो सकती हैं, लेकिन मुख्य समारोह बिहार में ही होगा। परिवार के अनुसार, शरजील बड़े भाई के रूप में शादी की जिम्मेदारियां निभाना चाहते थे, क्योंकि परिवार में कोई अन्य पुरुष सदस्य नहीं है जो यह भूमिका संभाल सके।

Muzzammil Imam-Sharjeel Imam Relations: ‘मैंने पूरी जिंदगी उनसे ईर्ष्या की है’ – मुजम्मिल का भावुक लेख

मुजम्मिल इमाम ने 2020 के एक पुराने व्यक्तिगत लेख में बड़े भाई शरजील के साथ बचपन की यादें साझा की थीं। पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातकोत्तर मुजम्मिल शरजील ने भाई को ‘अव्यावहारिक, पागल और सनकी’ कहते हुए भी सराहना की थी। यह लेख राजनीतिक छवि से अलग, सिर्फ एक भाई के नजरिए से लिखा गया था। मुजम्मिल ने लिखा कि ‘मैंने पूरी जिंदगी उनसे ईर्ष्या की है।’ मुजम्मिल औसत छात्र रहे, जबकि शरजील स्कूल-कॉलेज में टॉपर थे। आईआईटी-बॉम्बे और जेएनयू की पढ़ाई के मुकाबले मुजम्मिल ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया, जिससे माता-पिता उन्हें ‘बिगड़ा हुआ बच्चा’ कहते थे।

बचपन की कुछ यादें:-

  • समोसा वाला किस्सा: छठी कक्षा में शरजील ने मां से मिले एक रुपये से समोसा खाने की बजाय एक बूढ़े भिखारी को दे दिया। घर लौटकर भूख से तड़पते हुए उन्होंने मां से जल्दी खाना मांगा। मुजम्मिल को लगा कि दूसरों के बारे में पहले सोचना ‘बेवकूफी’ है।
  • बाजार में ज्यादा पैसे देना: सब्जी या सामान खरीदते समय शरजील दुकानदार को बाजार भाव से ज्यादा देते थे। कारण बताते हुए कहते, ‘धूप में खड़ा था, छोड़ो ना।’ रिक्शा वालों से भी मोलभाव नहीं करते, कहते ‘मानव श्रम की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती।’
  • कपड़े और जरूरतें: शरजील ने जीवन में कभी खुद कपड़े नहीं खरीदे। पिता के समय से पिता, बाद में मुजम्मिल ही उनके लिए खरीदते हैं। वे किताबें हजारों में खरीदते हैं, लेकिन खाने-पीने, कपड़ों में दूसरों पर निर्भर रहते हैं।

मुजम्मिल लिखते हैं, ‘मेरा भाई अव्यावहारिक है। कौन भिखारी को खाना देता है? कौन 40 लाख का पैकेज ठुकराता है? कौन किताबें खरीदता है और कपड़े दूसरों पर छोड़ देता है?’ लेकिन यही उनकी खासियत है।

Who Is Muzzammil Imam: मुजम्मिल इमाम कौन हैं?

मुजम्मिल खुद को राजनीतिक कार्यकर्ता, स्वतंत्र पत्रकार और जनता दल (यू) के पूर्व महासचिव/प्रवक्ता बताते हैं। हालांकि, उनके फेसबुक प्रोफाइल पर वे दूरदर्शन केंद्र श्रीनगर के प्रशिक्षु निर्माण सहायक के रूप में बताए गए हैं।

Delhi Riots 2020: 2020 दिल्ली दंगा केस क्या है?

शरजील इमाम (पूर्व जेएनयू छात्र और एक्टिविस्ट) जनवरी 2020 में गिरफ्तार हुए। आरोप है कि UAPA के तहत दिल्ली दंगों की ‘बड़ी साजिश’ में शामिल होना। फरवरी 2020 के CAA-NRC विरोध के दौरान हुए दंगों में 50 से ज्यादा मौतें और 700 से ज्यादा घायल हुए।

यह शरजील की पहली अंतरिम जमानत हैपहले कभी रिहा नहीं हुए। अन्य आरोपी जैसे उमर खालिद अभी भी जेल में हैं। कुछ को हाल में जमानत मिली, लेकिन शरजील और उमर की याचिकाएं खारिज हुईं। शरजील खुद को ‘राजनीतिक कैदी’ बताते हैं और कहते हैं कि उनकी लड़ाई नीतियों के खिलाफ है, फैसला अदालतों पर छोड़ते हैं। परिवार का कहना है कि न्याय मिलेगा।



Source link

कौन हैं मोंडो डुप्लांटिस? जिन्होंने एथलेटिक्स में रचा नया इतिहास, क्यों दुनिया कर रही है सलाम


More Sports

oi-Naveen Sharma

Mondo Duplantis: स्वीडन के दिग्गज पोल वॉल्टर मोंडो डुप्लांटिस ने एक बार फिर एथलेटिक्स की दुनिया को अपनी जादुई छलांग से धमाल मचा दिया है। पोलैंड के टोरून में खेली गई वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के फाइनल मुकाबले में डुप्लांटिस ने न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि लगातार चार बार विश्व इंडोर खिताब जीतने वाले इतिहास के पहले पुरुष एथलीट भी बन गए।

​इस प्रतियोगिता में डुप्लांटिस का दबदबा शुरुआत से ही साफ नजर आ रहा था। उन्होंने 6.25 मीटर की अविश्वसनीय ऊंचाई को पार करते हुए एक नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड स्थापित किया। दिलचस्प बात यह है कि पिछला रिकॉर्ड (6.20 मीटर) भी उन्हीं के नाम था, जिसे उन्होंने 2022 में बेलग्रेड में बनाया था। अपनी इस उपलब्धि के साथ मोंडो ने साबित कर दिया है कि वे वर्तमान युग के सबसे महान एथलीटों में से एक क्यों माने जाते हैं।

Mondo Duplantis

​यह मुकाबला इतिहास के पन्नों में एक और वजह से दर्ज हो गया। चैंपियनशिप के इतिहास में यह पहली बार देखा गया जब पोडियम पर मौजूद तीनों खिलाड़ियों ने 6 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई को सफलतापूर्वक पार किया। ग्रीस के इमैनुएल करालिस ने 6.05 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कर्टिस मार्शल ने 6.00 मीटर की ऊंचाई छूकर कांस्य पदक हासिल किया।

​डुप्लांटिस की यह जीत उनकी निरंतरता का प्रमाण है। साल 2022 में अपना पहला इंडोर खिताब जीतने के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है और लगातार 2024, 2025 और अब 2026 में अपनी बादशाहत कायम रखी है। 26 वर्षीय यह खिलाड़ी अब तक कई बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ चुका है और हर बार अपनी ही सीमाओं को चुनौती देता नजर आता है।

टोरून के एरिना में मौजूद हजारों प्रशंसकों ने डुप्लांटिस की इस ऐतिहासिक छलांग का खड़े होकर अभिवादन किया। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि जिस लय में मोंडो प्रदर्शन कर रहे हैं, वे आने वाले समय में पोल वॉल्ट के खेल को एक ऐसी ऊंचाई पर ले जाएंगे जहां तक पहुंचना किसी भी अन्य एथलीट के लिए लगभग असंभव होगा।



Source link

छत्तीसगढ़ के खल्लारी माता मंदिर में रोप-वे केबल टूटा: ट्रॉली 20 फीट नीचे गिरी, चट्टान से टकराई, युवती की मौत, 4 की हालत गंभीर – Chhattisgarh News


महासमुंद जिले में स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रोप-पे केबल टूटने से ट्रॉली नीचे गिर गई।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन सुबह करीब 10:30 बजे मंदिर पहुंचने के लिए बने रोपवे का केबल अचानक टूट गया। ट्रॉली में सवार 5 श्रद्धालु 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर ग

.

हादसे में एक युवती की मौत हो गई है। 4 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी को तुरंत बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पलात रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु देवी के दर्शन कर रोपवे से लौट रहे थे।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

केबल टूटने से ट्रॉली झटके के साथ नीचे गिर गई।

नीचे गिरकर ट्रॉली के पार्ट टूटकर अलग हो गए।

नीचे गिरकर ट्रॉली के पार्ट टूटकर अलग हो गए।

घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया है।

घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया है।

दर्शन करके लौटते समय हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु दर्शन करके रोपवे से लौट रहे थे। केबल टूटने के बाद ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। लगभग 20 फीट नीचे पहाड़ी की चट्टान से जा टकराई। इस जोरदार झटके के कारण ट्रॉली में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु दहशत में आ गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को निजी वाहनों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

नवरात्र के कारण श्रद्धालुओं की भीड़

चैत्र नवरात्र के कारण खल्लारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। स्थानीय लोगों ने रोपवे के नियमित रखरखाव और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय-समय पर इसका मेंटेनेंस किया जाता तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था।

घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

हादसे में घायल लोगों को ट्रॉली से निकालते हुए ग्रामीण।

हादसे में घायल लोगों को ट्रॉली से निकालते हुए ग्रामीण।

ट्रॉली गिरने से एक युवती को गंभीर चोटें आई थी।

ट्रॉली गिरने से एक युवती को गंभीर चोटें आई थी।

खल्लारी माता मंदिर के बारे में जानिए

महासमुंद से 25 किमी. दक्षिण की ओर खल्लारी गांव की पहाड़ी के शीर्ष पर खल्लारी माता का मंदिर स्थित है। प्रतिवर्ष क्वांर और चैत्र नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ इस दुर्गम पहाड़ी में दर्शन के लिए आती है।

हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 800 सीढ़ियां चढ़नी होती है। ऐसा माना जाता है कि महाभारत युग में पांडव अपनी यात्रा के दौरान इस पहाड़ी की चोटी पर आए थे।

……………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

डोंगरगढ़ में रोप-वे ट्रॉली टूटकर गिरी: बाल-बाल बचे पूर्व गृहमंत्री पैकरा; प्रदेश महामंत्री भारत वर्मा को गंभीर चोट, रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर की रोपवे ट्राली गिरी।

डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर की रोपवे ट्राली गिरी।

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी धाम में शुक्रवार को हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी रोपवे की एक ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई। इस हादसे में भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायपुर ले जाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा इस हादसे में बाल-बाल बच गए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां


Business

oi-Ankur Sharma

Mumbai Gold Silver Rate Today 22 march Sunday : ईरान के खिलाफ चल रहे इजराइल-अमेरिका के युद्ध के कारण सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है,रविवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज आज 0.23% चढ़कर यानी 333 रुपये तेजी के साथ 144,825 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव 146120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चलिए जानते हैं मायानगरी मुंबई में सोना-चांदी आज का रेट आज कहां पहुंचा है।

Mumbai Gold Silver Rate Today

Gold Rate Today in Hindi: सोने का भाव (IBJA के मुताबिक सुबह का रेट )

  • सोना 24 कैरेट: 147218 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 134852 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 110414 रुपये प्रति 10 ग्राम

Mumbai Gold Silver Rate Today: मुंबई में क्या है सोने का रेट?

  • मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹145970 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹133800 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 18 कैरेट:₹109480 प्रति 10 ग्राम

(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)

Silver Rate Today 4 March 2026 Wednesday :चांदी का भाव आज का

चांदी की कीमतों में भी उठा पटक जारी है। रविवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.72% लुढ़कर यानी 3990 रुपये गिरावट के साथ 227470 रुपये किलो हो गया। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज 10,000 रुपये लुढ़कर 2,45,000 रुपये किलो हो गई।

मुंबई में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,450
  • प्रति 100 ग्राम कीमत:₹24,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,45,000

(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)

गौरतलब है कि इंटरनेशनल स्पॉट चांदी लेटेस्ट सेशन में 6% से ज़्यादा गिरकर लगभग $67.81-$67.95 प्रति औंस पर आ गई है। सिल्वर प्राइस टुडे का शॉर्ट-टर्म डेटा लेटेस्ट गिरावट को दिखाता है। एक ग्राम अब 21 मार्च के ₹260 के मुकाबले ₹255 पर ट्रेड कर रहा है। दस ग्राम का भाव ₹2,55,000 था, जो एक दिन पहले के ₹2,60,000 के मुकाबले ₹50 कम है।

डिस्क्लेर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।



Source link

Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?


Business

oi-Divyansh Rastogi

Uttar Pradesh Aaj Ka Sone Ka Bhav, 22 March 2026: वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू कारकों के असर से आज उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतों में पिछले चार दिनों से गिरावट देखी गई है। कई शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम ₹14,612 पर पहुंचा है, जबकि 22 कैरेट ₹13,395 और 18 कैरेट ₹10,963 पर है। 19 मार्च की तुलना में यह गिरावट ₹300-400 के आसपास दर्ज की गई है, जो निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत की खबर है।

यह दरें उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में लगभग एक समान हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर रेट और स्थानीय मांग पर आधारित होती हैं। उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े सोना उपभोग वाले राज्यों में शुमार है, जहां शादियां, त्योहार और निवेश के कारण साल भर मांग बनी रहती है।

Uttar Pradesh Gold Price Today

Uttar Pradesh Gold Price Today: यूपी के 9 प्रमुख शहरों में आज के सोने के भाव (प्रति ग्राम)

22 March का भाव-

  • 24K सोना (99.9% शुद्धता): ₹14,612
  • 22K सोना (91.6% शुद्धता): ₹13,395
  • 18K सोना (75% शुद्धता): ₹10,963

क्या था पिछले 4 दिनों में भाव ? कितना गिरा?

Date 24K Price (₹/g) Change 22K Price (₹/g) Change
Mar 22, 2026 ₹14,612 0 ₹13,395 0
Mar 21, 2026 ₹14,612 -294 ₹13,395 -275
Mar 20, 2026 ₹14,906 -137 ₹13,670 -120
Mar 19, 2026 ₹15,043 -714 ₹13,790 -655

22 March शहर-वार विवरण (आज के रेट समान हैं, लेकिन स्थानीय संदर्भ):

1. लखनऊ (Lucknow Gold Rate)

  • 24K: ₹14,612
  • 22K: ₹13,395
  • 18K: ₹10,963

नवाबों का शहर लखनऊ सोने की खरीदारी के लिए प्रसिद्ध है। अमीनाबाद, झंडेवाला पार्क, गोले मार्केट, इंदिरा नगर और आलमबाग जैसे बाजारों में खरीदारों की भीड़ रहती है। आज की गिरावट से त्योहारों और शादियों के सीजन में खरीदारी बढ़ सकती है।

2. आगरा (Agra Gold Rate)

  • 24K: ₹14,612
  • 22K: ₹13,395
  • 18K: ₹10,963

ताजमहल की नगरी में सोने की मांग हमेशा ऊंची रहती है। पिछले वर्षों में 22K और 24K रेट्स में तेजी आई थी, लेकिन आज की गिरावट निवेशकों को आकर्षित कर सकती है।

3. अयोध्या (Ayodhya Gold Rate)

  • 24K: ₹14,612
  • 22K: ₹13,395
  • 18K: ₹10,963
  • राम जन्मभूमि से जुड़े इस पवित्र शहर में तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों की वजह से सोने का लेन-देन बढ़ता है। त्योहारों के दौरान मांग और अधिक हो जाती है।

4. बरेली (Bareilly Sone Ka Bhav)

  • 24K: ₹14,612
  • 22K: ₹13,395
  • 18K: ₹10,963

पश्चिमी यूपी का यह कृषि-प्रधान शहर गन्ने के लिए जाना जाता है, लेकिन सोने का बाजार भी मजबूत है। क्षेत्रीय व्यापार नेटवर्क यहां रेट्स को प्रभावित करता है।

5. गोरखपुर (Gorakhpur Sone Ka Bhav)

  • 24K: ₹14,612
  • 22K: ₹13,395
  • 18K: ₹10,963
  • गोरखनाथ मठ और मंदिरों के शहर में सोना पारंपरिक निवेश का माध्यम है। ‘मंदिरों का शहर’ कहलाने वाले गोरखपुर में त्योहारों पर मांग पीक पर रहती है।

6. गाजियाबाद (Ghaziabad Sone Ka Bhav)

  • 24K: ₹14,612
  • 22K: ₹13,395
  • 18K: ₹10,963
  • दिल्ली-एनसीआर का हिस्सा होने से यहां अंतरराष्ट्रीय बाजार का सीधा असर पड़ता है। वैश्विक रुझान यहां तेजी से लोकल जौहरियों तक पहुंचते हैं।

7. कानपुर (Kanpur Gold Rate Today)

  • 24K: ₹14,612
  • 22K: ₹13,395
  • 18K: ₹10,963
  • महंगाई के खिलाफ सोना यहां सदियों से हेज का काम करता है। पिछले दशकों में निवेशकों को अच्छे रिटर्न मिले हैं।

8. वाराणसी (Varanasi Gold Price)

  • 24K: ₹14,612
  • 22K: ₹13,395
  • 18K: ₹10,963
  • काशी विश्वनाथ की नगरी में धार्मिक महत्व के कारण सोने की खरीदारी सांस्कृतिक रूप से जुड़ी है। रेट्स में तेजी-गिरावट का असर यहां भी समान है।

9. मेरठ (Meerut Gold Rate)

  • 24K: ₹14,612
  • 22K: ₹13,395
  • 18K: ₹10,963
  • उत्तरी भारत का ज्वेलरी हब मेरठ पूरे साल सोने की बिक्री के लिए जाना जाता है। मध्यम वर्ग की मजबूत मांग यहां किफायती रेट्स बनाए रखती है।

क्यों गिरा सोने का भाव आज?

  • आज की गिरावट मुख्य रूप से वैश्विक बाजार में स्थिरता, अमेरिकी फेड की नीतियों और कमजोर मांग से जुड़ी है। MCX और अंतरराष्ट्रीय स्पॉट प्राइस में भी नरमी देखी गई, जिसका असर भारत और यूपी पर पड़ा। हालांकि, लंबी अवधि में सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है।

सोना खरीदने की योजना है?

  • ताजा और सटीक रेट्स के लिए विश्वसनीय जौहरी या ऑनलाइन गोल्ड रेट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें। हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें और GST/मेकिंग चार्जेस की जांच करें। बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए समय पर फैसला लें।

(नोट: ये दरें Goodreturns के डेटा बेस पर पर आधारित हैं और स्थानीय बाजार में मामूली अंतर हो सकता है।)



Source link

मोदी सबसे ज्यादा दिन सरकार प्रमुख रहने वाले राजनेता: CM-PM मिलाकर बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 8931 दिन पूरे; पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ा


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM नरेंद्र मोदी – फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर सरकार के प्रमुख के रूप में 8,931 दिन पूरे करने के साथ ही PM मोदी ने चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है।

PM मोदी इससे पहले गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री रह चुके हैं, और वे ऐसे प्रधानमंत्री भी हैं जिनके पास मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का सबसे लंबा अनुभव है।

गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री, पहली शपथ की 2 तस्वीरें…

मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार 7 अक्टूबर, 2001 को शपथ ली थी।

मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार 7 अक्टूबर, 2001 को शपथ ली थी।

मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार 26 मई 2014 को शपथ ली थी।

मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार 26 मई 2014 को शपथ ली थी।

मोदी 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री, 3 बार प्रधानमंत्री बने

17 सितंबर को जन्मे नरेंद्र मोदी 6 साल की उम्र में ही कांग्रेस की ओर से महागुजरात आंदोलन का हिस्सा बने। फिर 8 साल की उम्र में RSS से जुड़ गए थे। 7 अक्टूबर 2001 को 51 साल की उम्र में बिना विधायक बने ही मोदी गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री बने। 24 सालों में 14 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और अब तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री हैं।

2025 में मोदी ने बतौर पीएम इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन नेहरू से अब भी पीछे

नरेंद्र मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM भी हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। 22 मार्च 2026 तक बतौर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी 4318 पूरे कर चुके हैं।

हालांकि सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। PM मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 1812 दिन पीछे हैं। रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 2029 के बाद भी PM रहना पड़ेगा।

6 1774162714

अब जानिए चामलिंग के बारे में…

भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व CM पवन कुमार चामलिंग के नाम है। उनका कार्यकाल 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 तक रहा। यानी वे लगभग 24 साल 165 दिन CM रहे। उन्होंने CM ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ा था। ज्योति बसु 23 साल CM रहे थे। उन्होंने लगातार 5 बार चुनाव जीते और बिना ब्रेक इतने लंबे समय तक सत्ता में रहे।

pawan01 1774160744

चामलिंग ने मुख्यमंत्री रहते हुए सिक्किम को भारत का पहला 100% ऑर्गेनिक राज्य बनाया। राज्य में लंबे समय तक राजनीतिक स्थिरता बनाए रखी। शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए काम किया।

अब ग्राफिक्स में देखिए मोदी का सियासी सफर…

modi2 11726506731 1774163228
modi3 11726506779 1774163241
modi 11726506794 1774163252

खबरें और भी हैं…



Source link

अमेरिका से LPG, रूस से क्रूड लेकर भारत पहुंचा शिप: गैस-कच्चा तेल लेकर 5 जहाज भारत आ चुके; फारस की खाड़ी में सभी 22 जहाज सुरक्षित


  • Hindi News
  • National
  • India Gas Ships Arrive; 22 Ships Safe In Persian Gulf | US LPG Reaches Mangalore

बेंगलुरु7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यह तस्वीर अमेरिका से आए जहाज की है, जिसे मेंगलुरु पोर्ट पर डॉक किया गया है।

अमेरिका के टेक्सास से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर एक कार्गो शिप रविवार को मेंगलुरु पोर्ट पर पहुंच गया है। वहीं रूस से एक जहाज क्रूड लेकर भारत आया। पिछले 7 दिनों में करीब पांच जहाज गैस-कच्चा तेल लेकर समुद्र के रास्ते भारत पहुंचे।

इससे पहले 18 मार्च को क्रूड ऑयल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात में अडाणी पोर्ट्स आया था। वहीं, दो अन्य LPG कैरियर MT शिवालिक और MT नंदा देवी करीब 92,712 मीट्रिक टन गैस लेकर 16 और 17 मार्च को भारत आए थे। हालांकि, ये तीनों जहाज होर्मुज के रास्ते से होकर गुजरे थे।

फारस की खाड़ी में अभी भी करीब 22 भारतीय जहाज फंसे हुए हैं। हालांकि, वे सभी सुरक्षित हैं। फारस की खाड़ी में मौजूद होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के अहम शिपिंग रूट्स में शामिल है। यहां से दुनियाभर की करीब 20% ऑयल की सप्लाई होती है।

पिछले 3 जहाज कब-कब भारत पहुंचे…

18 मार्च: जग लाडकी टैंकर 81 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर आया

यह तस्वीर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर जग लाडकी शिप की है।

यह तस्वीर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर जग लाडकी शिप की है।

भारतीय झंडे वाला क्रूड ऑयल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट (अडानी पोर्ट्स) पर आया था। इस टैंकर में करीब 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल था। यह तेल UAE से आया, जिसे फुजैराह पोर्ट पर लोड किया गया था।

17 मार्च: नंदा देवी जहाज 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर भारत पहुंचा

नंदा देवी जहाज भी गुजरात के पोर्ट आया था।

नंदा देवी जहाज भी गुजरात के पोर्ट आया था।

शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक नंदा देवी नाम का जहाज भी करीब 46 हजार टन LPG लेकर भारत आया। जहाज गुजरात के वडीनार (जामनगर) बंदरगाह पर पहुंचा था।

16 मार्च: शिवालिक जहाज 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर गुजरात आया था

शिवालिक पहला जहाज था जो जंग के हालातों में भारत आया था।

शिवालिक पहला जहाज था जो जंग के हालातों में भारत आया था।

जंग के बीच LPG कैरियर जहाज शिवालिक कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा। यह जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर आया था। शिवालिक जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो करीब 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है। यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला LPG जहाज था।

LPG संकट- राज्यों को 23 मार्च से 20% ज्यादा गैस मिलेगी

केंद्र ने देश में जारी गैस संकट के बीच राज्यों को LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। 23 मार्च से राज्यों को अब पहले के मुकाबले 20% ज्यादा गैस दी जाएगी। इसके बाद राज्यों को मिलने वाली कुल सप्लाई संकट से पहले के स्तर (प्री-क्राइसिस लेवल) के 50% तक पहुंच जाएगी।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि सामुदायिक रसोई, रेस्टोरेंट, ढाबों, होटलों और इंडस्ट्रियल कैंटीन को प्राथमिकता दी जाए।

साथ ही प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता से 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गैस की कालाबाजारी या गलत इस्तेमाल रोकने के लिए कदम उठाने को भी कहा गया है।

जहाज का भारत आना क्यों है बड़ी बात, जंग से होर्मुज रास्ता बंद

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी 2026 को ईरान पर हमला किया, जिसमें कई सैन्य और परमाणु ठिकाने निशाना बने। इस ऑपरेशन में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई मंत्री-अधिकारी मारे गए। अमेरिका ने इसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया।

युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट से आपूर्ति बाधित हुई। यहां से भारत का 80-85% LPG आयात होता है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG आयातक है। देश की 60% से ज्यादा LPG बाहर से आती है।

इसी के कारण भारत में LPG किल्लत जैसे हालत बने, लेकिन भारत सरकार ने लगातार लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। सरकार ने कहा कि देश में LPG और तेल की कोई कमी नहीं है।

होर्मुज स्ट्रेट करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहे।

दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं।

be lpg1773414140177352889317737405851773831118 1774160855

———————-

गैस संकट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

दावा- 20% लोग सिलेंडर ब्लैक में खरीद रहे: ₹4,000 तक ज्यादा देना पड़ रहा, 68% घरों में समय पर नहीं पहुंच रही गैस

comp 41017731290051774081828 1774161276

रसोई गैस की कमी के कारण देश में सिलेंडर की कालाबाजारी बढ़ गई है। गैस की कमी और डिलीवरी में देरी की वजह से देश के करीब 20% परिवारों को ब्लैक में सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। इसके लिए लोगों को एक घरेलू सिलेंडर के 4000 रुपए तक देने पड़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link