Home Blog Page 383

LPG Gas Crisis 93 हजार का बैकलॉग, एक दिन में 24 हजार की आपूर्ति, जानिए क्यों बढ़ रहा बैकलॉग, सामने आई बड़ी वजह


Uttarakhand

oi-Pavan Nautiyal

LPG Gas Crisis देहरादून में गैस सिलेंडर का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का बैकलॉग 93 हजार तक पहुंच गया है, जबकि एक दिन में 24 हजार के आसपास सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है। बताया गया कि घरेलू सिलेंडर का 36743 और कमर्शियल का 1592 स्टॉक उपलब्ध है।

प्रशासन का कहना है कि बैकलॉग का कारण पिछलें दिनों 03 दिन जब बुंकिग सॉफ्टवेयर में क्राइसिस आ गई थी तो मैन्युअल रजिस्टर में दर्ज कर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई, जिसकी लगभग 25 से अधिक की एन्ट्री साफ्टवेयर पर की जा रही है।

LPG Gas Crisis dehradun Backlog 93000 supply 24 000 in a day why backlog increasing major reason

घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 20 मार्च को लगभग 24459 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू और 269 अपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 93 हजार के लगभग बैकलॉग है।

देहरादून में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत प्रतिशत होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के लिए प्रशासन की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है।

क्यूआरटी टीम गैस एजेंसियों का निरीक्षण और एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 जारी किए गए हैं। जिन पर सिलेंडर से संबंधित शिकायतें ली जा रही हैं।

शुक्रवार 20 मार्च को इनके जरिए कुल 26 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

क्यूआरटी टीम द्वारा अब तक जिलें में 415 औचक निरीक्षण किए गए है। जिला प्रशासन द्वारा गैस की कालाबाजारी पर 05 मुकदमें दर्ज किए गए हैं, 03 को जेल भेजा गया है। इसके अलावा 150 घरेलू, 139 व्यवसायिक तथा 07 छोटे सिलेंडर जब्त किए हैं।



Source link

Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट


International

oi-Sohit Kumar

Iran War Updates: भारत में गहराते एलपीजी संकट और सिलेंडरों की किल्लत के बीच समुद्री सीमा से एक ऐसी खबर आई है, जो राहत के साथ-साथ सबको हैरान कर देने वाली है। पिछले कुछ दिनों से दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण जलसंधि ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) में ठप पड़ी जहाजों की आवाजाही के बीच भारतीय गैस टैंकरों को लेकर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। यह अपडेट सीधे तौर पर भारत की रसोई गैस सप्लाई चेन से जुड़ा है।

शिपिंग डेटा और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के दो एलपीजी टैंकर ‘पाइन गैस’ (Pine Gas) और ‘जग वसंत’ (Jag Vasant) अब अपनी यात्रा फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि तेहरान (Tehran) द्वारा खाड़ी देशों से निकलने वाले जहाजों पर हमले की धमकी के बाद सैकड़ों जहाजों ने अपने लंगर डाल दिए थे।

Strait of Hormuz

भारतीय टैंकर के यात्रा शुरू करने के मिले संकेत

दुनिया के कुल तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का लगभग 20% हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है, जिससे यहां पैदा हुआ तनाव सीधे वैश्विक ऊर्जा संकट का कारण बन रहा था। शिप-ट्रैकिंग डेटा (MarineTraffic) के अनुसार, ये दोनों भारतीय टैंकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह हब के पास खाड़ी के पानी में खड़े थे, जिन्होंने शुक्रवार को अपनी यात्रा शुरू करने के संकेत (Broadcast) दिए हैं।

क्रूड ऑयल के टैंकर अभी भी ठप?

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार के आकलन और Kpler के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में इस जलमार्ग से किसी भी कच्चे तेल (Crude Oil) के टैंकर ने यात्रा नहीं की है। यहां तक कि अमेरिकी प्रतिबंधों की मार झेल रहा एक खाली कच्चा तेल टैंकर भी 18 मार्च को ईरानी जल क्षेत्र की ओर लौटता हुआ देखा गया। लेकिन इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय एलपीजी टैंकरों का आगे बढ़ना एक महत्वपूर्ण संकेत है। व्यापारिक सूत्रों का मानना है कि ये दोनों गैस टैंकर शनिवार को अपनी यात्रा पर निकल सकते हैं।

बता दें कि ‘जग वसंत’ को भारत पेट्रोलियम (BPCL) और ‘पाइन गैस’ को इंडियन ऑयल (IOC) द्वारा चार्टर किया गया है। पिछले हफ्ते भी ईरान ने दो भारतीय एलपीजी जहाजों को इस जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी थी, जिससे भारत के लिए कूटनीतिक जीत के संकेत मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्रालय की पैनी नजर

भारत सरकार इस पूरे मामले को लेकर बेहद गंभीर है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि भारत खाड़ी के भीतर मौजूद अपने 22 जहाजों के बेड़े की ‘सुरक्षित और बेरोकटोक आवाजाही’ के पक्ष में है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अन्य वैश्विक नेताओं के साथ इन जहाजों के सुरक्षित मार्ग को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, केंद्रीय शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा है कि जहाजों के रवाना होने की तत्काल विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन संकेत सकारात्मक हैं।



Source link

Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव


Business

oi-Pallavi Kumari

Silver Rate Today 21 March 2026: ईरान-अमेरिका जंग और मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से चांदी के दामों में तेज गिरावट जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार में चांदी करीब 1.72 प्रतिशत टूटकर लगभग 2,27,470 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई। जिससे एक दिन पहले के 2,31,460 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले लगभग 3,990 रुपये की कमी दर्ज की गई।

गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी के दाम में लगभग 5,000 रुपये की गिरावट आई और यह करीब 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। दूसरी ओर घरेलू सर्राफा बाजार में अलग-अलग रिपोर्ट्स में भाव में हलचल देखने को मिली है।

Silver Rate Today 21 March 2026

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत करीब 1,800 रुपये की बढ़त के साथ लगभग 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी का भाव करीब 2,32,364 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर चांदी भी दबाव में नजर आई और इसका दाम करीब 72.18 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया। वैश्विक संकेतों में कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता का असर सीधे तौर पर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है।

Silver Rate In India: भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का ताज़ा भाव (21 मार्च 2026)

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलोग्राम
दिल्ली ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
मुंबई ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
कोलकाता ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
चेन्नई ₹2,649 ₹26,490 ₹2,64,900
पटना ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
लखनऊ ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
अयोध्या ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
कानपुर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
मेरठ ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
गाजियाबाद ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
नोएडा ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
गुरुग्राम ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
जयपुर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
अहमदाबाद ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
पुणे ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
लुधियाना ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
गुवाहाटी ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
इंदौर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
सूरत ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
नागपुर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
चंडीगढ़ ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
नासिक ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
बैंगलोर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
वडोदरा ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
भुवनेश्वर ₹2,649 ₹26,490 ₹2,64,900
हैदराबाद ₹2,649 ₹26,490 ₹2,64,900

नोट: यह रेट 21 मार्च 2026 के अनुमानित बाजार भाव पर आधारित हैं और शहर एवं टैक्स के अनुसार थोड़े अलग हो सकते हैं।

भारत में चांदी के दामों में बदलाव

पूरे साल की बात करें तो चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 29 जनवरी को चांदी ने अब तक का उच्चतम स्तर छूते हुए करीब 3.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। उसके बाद से कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है और महज करीब 50 दिनों में चांदी लगभग 1.53 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है।

चांदी की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में सोना और चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर होने वाला वायदा कारोबार भी कीमतों को प्रभावित करता है। जब वैश्विक स्तर पर कीमतें बदलती हैं या रुपये में कमजोरी आती है, तो इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है। सर्राफा बाजार और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के दैनिक रेट भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।



Source link

देशभर में ईद-उल-फित्र आज: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने बधाई दी; अजमेर शरीफ दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया




देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोग इकट्‌ठे हो रहे हैं। ईद-उल-फित्र के मौके पर राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ में सुबह 5 बजे दरगाह का ‘जन्नती दरवाजा’ खोला गया। इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी X पोस्ट के जरिए ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। पीएम मोदी ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने X पर लिखा- ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। कामना है कि यह दिन चारों ओर भाईचारे और सद्भावना को और अधिक बढ़ाए। सभी लोग सुखी और स्वस्थ रहें। देशभर में ईद के जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….



Source link

MSME: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए ऋण गारंटी योजना में बदलाव, मशीनरी की लागत पर अब 75 नहीं 60% का कैप


वित्त मंत्रालय ने शनिवार को एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी योजना में बदलाव का एलान किया है। यह योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए है। यह संशोधन विनिर्माताओं और निर्यातकों को समर्थन देने के उद्देश्य से किया गया है। संशोधित योजना में चौथे वर्ष के बाद किस्तों में पांच फीसदी अग्रिम योगदान की अनुमति है। एनसीजीटीसी ने 24 फरवरी, 2026 से इस योजना को लागू कर दिया है।

संशोधित योजना में सेवा क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। उपकरण या मशीनरी की लागत को परियोजना लागत के 75 फीसदी से घटाया गया है। अब यह 60 फीसदी कर दी गई है। पहले यह सीमा 75 फीसदी थी। नई योजना के अनुसार, ऋण गारंटी 10 साल बाद समाप्त हो जाएगी। पुरानी योजना में इसकी कोई निश्चित अवधि नहीं थी। योजना का उद्देश्य एमएसएमई को संयंत्र और मशीनरी/उपकरण खरीदने के लिए ऋण उपलब्ध कराना है। इससे भारत के विनिर्माण और निर्यात क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण को प्राप्त करने में सहायक होगा।

पात्रता और ऋण सीमा के बारे में क्या अपडेट?

इस योजना का लाभ उन लाभदायक इकाइयों को मिलेगा। जिन्होंने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में अपने बिक्री कारोबार का कम से कम 25 फीसदी निर्यात किया है। उन्हें कुछ निर्यात प्राप्ति शर्तों को भी पूरा करना होगा। गारंटीकृत ऋण राशि 20 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। अग्रिम योगदान ऋण राशि का दो फीसदी होगा। यह अधिकतम 40 लाख रुपये तक हो सकता है। गारंटी अवधि के चौथे और पांचवें वर्ष में एक-एक फीसदी राशि वापसी योग्य होगी।

गारंटी कवरेज के बारे में क्या कहा गया?

गारंटी कवरेज चूक की राशि का 75 फीसदी होगा। पहले वर्ष के लिए गारंटी शुल्क ‘शून्य’ रहेगा। उसके बाद हर साल बकाया ऋण का 0.50 फीसदी शुल्क लिया जाएगा। यह योजना जनवरी 2025 में शुरू की गई थी। इसके तहत सदस्य ऋणदाता संस्थानों (एमएलआई) को ऋण सुविधाएं मिलती हैं। 100 करोड़ रुपये तक की इन सुविधाओं के लिए गारंटी कवरेज मिलता है। यह कवरेज 60 फीसदी तक प्रदान किया जाता है।

देश की जीडीपी में एमएसएमई का कितना योगदान?

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम भारत के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 30 फीसदी का योगदान करते हैं। ये देश के कुल निर्यात में 45 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी रखते हैं। एमएसएमई 35 करोड़ से अधिक श्रमिकों को रोजगार भी प्रदान करते हैं। इन संशोधनों से निर्यातक एमएसएमई सहित सभी एमएसएमई के लिए ऋण की उपलब्धता बढ़ेगी। यह क्षेत्र देश की आर्थिक वृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।





Source link

Weather Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा! बारिश के बाद IMD के एक और अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन


Delhi

oi-Sohit Kumar

Weather Delhi NCR: दिल्ली और एनसीआर इलाकों में शनिवार की सुबह घने कोहरा और बादलों की चादर के साथ हुई। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद आज सुबह भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। बीते दिन हुई इस बारिश ने न केवल दिल्लीवालों को गर्मी से राहत दी, बल्कि मार्च के महीने को पिछले 6 वर्षों में सबसे ठंडा बना दिया है।

शनिवार सुबह 7:00 बजे दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के प्रभाव के कारण हवा में नमी का स्तर (ह्यूमिडिटी) 100 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी कम रही और मिस्टी (misty) स्थितियां बनी रहीं। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल कोई नया वेदर अलर्ट जारी नहीं किया है।

rains at India Gate

Today Weather in Delhi: दिल्ली में आज का मौसम

आज यानि, 21 मार्च को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल (Partly Cloudy Sky) छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, बारिश की संभावना कम है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी और मौसम सुहाना बना रहेगा।

6 साल का रिकॉर्ड टूटा, हवा हुई साफ

शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया, जिससे यह 8 मार्च 2020 के बाद मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। उस समय पारा 21.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। बारिश का एक सकारात्मक पहलू यह भी रहा कि दिल्ली की हवा पिछले 5 महीनों में सबसे साफ दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी का AQI 93 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। इससे पहले 9 अक्टूबर 2025 को AQI 99 दर्ज किया गया था।

दिल्ली में अचानक क्यों बदला मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसमी बदलाव का मुख्य कारण एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है, जो उत्तरी पाकिस्तान से लेकर मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है। इसके साथ ही हरियाणा और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulations) ने भी बारिश और आंधी की स्थितियों को बढ़ावा दिया है। इस बारिश के स्पैल के साथ ही यह मार्च पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक बारिश वाला महीना बन गया है। इससे पहले साल 2023 में मार्च के दौरान 50.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

बारिश के बाद IMD का एक और अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 21 और 22 मार्च को आसमान में मुख्य रूप से आंशिक रूप से बादल रहेंगे, हालांकि, राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी क्योंकि 23 मार्च को फिर से दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह और दोपहर के समय बारिश की संभावना अधिक है। 24 मार्च के बाद से ही मौसम पूरी तरह साफ होने की उम्मीद की जा सकती है।



Source link

केदारनाथ में शपथ पत्र, गंगोत्री में ‘पंचगव्य’ से परीक्षा, जानिए क्यों-कैसे, गैर हिंदूओं की एंट्री पर मचा बवाल


Uttarakhand

oi-Pavan Nautiyal

Entry of non-Hindus controversy उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सबसे ज्यादा इस बार जिस विषय को लेकर चर्चा है, वह है गैर हिंदूओं, सनातनियों के प्रवेश को लेकर छिड़ी बहस। बदरीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति ने पहले ही नियम बनाने की बात कर दी है।

बीकेटीसी ने गैर हिंदूओं को शपथ पत्र देने के बाद ही दर्शन करने की बात की है। उधर गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों का प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगाजल और गौमूत्र से तैयार पंचगव्य ग्रहण को अनिवार्य कर दिया है।

Entry of non-Hindus controversy Affidavits Kedarnath Panchagavya test Gangotri why how sparks uproar

बता दें कि बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ और बदरीनाथ में गैर हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने एवं एफिडेविट व्यवस्था लागू करने को लेकर अपनी बोर्ड बैठक में फैसला लिया है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में गैर (हिंदुओं) सनातनियों के प्रतिबंध को लेकर नई और अनोखी व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया है। श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री धाम के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध के कानूनी और संवैधानिक पहलू को लेकर एक कमेटी बनाई गई है।

गैर सनातनियों के प्रतिबंध के धार्मिक पहलू पर भी जोर

उन्होंने कहा कि गंगोत्री में गैर सनातनियों के प्रतिबंध के धार्मिक पहलू पर भी जोर दिया जाएगा। कहा कि गंगोत्री धाम में दर्शन से पहले पंचगव्य की व्यवस्था रखी जाएगी, जो इसे ग्रहण करता है, उसे सनातन में आस्था रखने वाला माना जा सकता है। श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री धाम के सचिव और उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि जो गौ माता को मानता है और पंचगव्य का आचमन करता है, वो सनातनी हैं।

पंचगव्य ग्रहण करता है तो धाम में प्रवेश मिलेगा

कहा कि भारत में रहने वाले हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध सभी सनातन के अंतर्गत आते हैं। इसके अलावा किसी धर्म का व्यक्ति यदि गंगोत्री धाम आता है तो वो पंचगव्य ग्रहण करता है तो उसे धाम में प्रवेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि गैर हिंदू या गैर सनातनी गंगोत्री धाम आकर पंचगव्य ग्रहण कर और गंगा मां में डुबकी लगा कर सनातन धर्म में घर वापसी कर सकता है। यमुनोत्री धाम में इसको लेकर 24 मार्च को मां यमुना के अवतरण दिवस पर फैसला लिया जाएगा।पंचगव्य का अर्थ पंच यानी पांच और गव्य यानी गाय से प्राप्त पदार्थ है। जिसमें दूध, दही, घी, गोमूत्र, गोबर शामिल होते हैं। इसके साथ ही गंगाजल और शहद भी मिलाया जाता है। हिंदू परंपरा में इसका काफी महत्व है।



Source link

Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Rate Today 21 March 2026: देशभर में सोने के दाम लगातार नीचे आते नजर आ रहे हैं। 21 मार्च 2026 की सुबह बाजार खुलते ही कीमतों में नरमी देखी गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर करीब 1,49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। दिल्ली में सराफा बाजार में सोने की कीमत 650 रुपये या 0.42 की गिरावट है। बीते कुछ दिनों से सोने में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है।

पिछले कुछ महीनों के हाई लेवल की तुलना में सोना अब काफी सस्ता हो चुका है। 29 जनवरी को जहां कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर थीं, वहीं अब तक सोना करीब 28,000 रुपये तक नीचे आ चुका है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपये के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। तब से अब तक सोना 28,903 रुपये सस्ता हो चुका है।

Gold Rate Today 21 March 2026

Gold Rate Today In India: भारत के 20 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (21 मार्च 2026)

शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,49,050 ₹1,36,690 ₹1,18,210
मुंबई ₹1,48,900 ₹1,36,540 ₹1,18,100
चेन्नई ₹1,48,900 ₹1,36,540 ₹1,18,100
कोलकाता ₹1,48,900 ₹1,36,540 ₹1,18,100
हैदराबाद ₹1,48,900 ₹1,36,540 ₹1,18,100
पुणे ₹1,48,900 ₹1,36,540 ₹1,18,100
अहमदाबाद ₹1,48,950 ₹1,36,590 ₹1,18,150
बेंगलुरु ₹1,48,900 ₹1,36,540 ₹1,18,100
जयपुर ₹1,49,050 ₹1,36,690 ₹1,18,210
लखनऊ ₹1,49,050 ₹1,36,690 ₹1,18,210
चंडीगढ़ ₹1,49,050 ₹1,36,690 ₹1,18,210
भोपाल ₹1,48,950 ₹1,36,590 ₹1,18,150
इंदौर ₹1,48,950 ₹1,36,590 ₹1,18,150
पटना ₹1,49,050 ₹1,36,690 ₹1,18,210
कोच्चि ₹1,48,900 ₹1,36,540 ₹1,18,100
सूरत ₹1,48,950 ₹1,36,590 ₹1,18,150
नागपुर ₹1,48,900 ₹1,36,540 ₹1,18,100
कानपुर ₹1,49,050 ₹1,36,690 ₹1,18,210
विशाखापत्तनम ₹1,48,900 ₹1,36,540 ₹1,18,100
वाराणसी ₹1,49,050 ₹1,36,690 ₹1,18,210

🔶Silver Rate In India 21 March 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव जारी है। 21 मार्च को चांदी की कीमत करीब 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के दाम में हलचल बनी हुई है, जिससे घरेलू बाजार प्रभावित हो रहा है।

🔶 सोने-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं (How Gold and Silver Prices Are Determined)

देश में सोने और चांदी की कीमतें कई वैश्विक और घरेलू कारकों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, कच्चे तेल के दाम, ब्याज दरों में बदलाव और केंद्रीय बैंकों की नीतियां प्रमुख भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा आयात शुल्क, टैक्स और स्थानीय मांग भी कीमतों को प्रभावित करते हैं। जब वैश्विक अनिश्चितता बढ़ती है तो निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, जिससे कीमतों में तेजी आती है, जबकि स्थिरता के समय दाम अक्सर गिर जाते हैं।

(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)



Source link

CBI Action: रिलायंस एडीए समूह के दो प्रबंध निदेशकों से सीबीआई ने की पूछताछ, जानिए क्या है पूरा मामला


सीबीआई ने शनिवार को रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (रिलायंस एडीए समूह) के दो प्रबंध निदेशकों गौतम दोषी और सतीश सेठ को पूछताछ के लिए बुलाया। दोनों दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में जांच अधिकारी के सामने पेश हुए। उनसे दिन भर गहन पूछताछ की गई।

इस सप्ताह की शुरुआत में, समूह के एक अन्य प्रबंध निदेशक अमिताभ झुंझुनवाला से भी पूछताछ हुई थी। अमिताभ झुंझुनवाला को 18 मार्च, 2026 को जांच के लिए बुलाया गया था। सीबीआई ने 21 अगस्त, 2025 को इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। यह प्राथमिकी भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

क्या है पूरा मामला?

मामला भारतीय स्टेट बैंक को 2929.05 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों से संबंधित है। प्राथमिकी में रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और अनिल डी अंबानी को आरोपी बनाया गया है। इनके अलावा, कुछ अन्य अज्ञात व्यक्ति और अज्ञात लोक सेवक भी आरोपी सूची में शामिल हैं। सीबीआई इस मामले में गहन जांच कर रही है।

कितने करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का है आरोप?

भारतीय स्टेट बैंक ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बैंक के साथ 2929.05 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड से जुड़ा हुआ है। सीबीआई अब इस धोखाधड़ी के आरोपों की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। जांच एजेंसी विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।

इस मामले में और किन लोगों से हो चुकी है पूछताछ?

सीबीआई ने रिलायंस एडीए समूह के तीन वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की है। गौतम दोषी और सतीश सेठ से आज पूछताछ की गई। अमिताभ झुंझुनवाला से पहले ही पूछताछ हो चुकी है। यह पूछताछ मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए महत्वपूर्ण है। जांच में और भी लोगों से पूछताछ की जा सकती है।





Source link

Uttar Pradesh Weather Alert: ईद पर बदला मौसम! नोएडा में धुंध? Lucknow समेत 25 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि कहां?


Uttar Pradesh

oi-Divyansh Rastogi

Uttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 21 March 2026, Eid News Hindi: ईद-उल-फित्र का दिन यानी 21 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के लिए मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि (हेल) की चेतावनी जारी की है।

हालांकि, प्रमुख शहरों जैसे नोएडा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और आगरा में दिन का मौसम आंशिक बादलों वाला रहेगा, लेकिन पूर्वी और मध्य यूपी में तूफानी प्रभाव ज्यादा दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 20-21 मार्च तक मौसम की यह उथल-पुथल जारी रहेगी, जिससे फसलों, जनजीवन और ईद की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।आइए जिलेवार जानें पूरा मौसम का मिजाज?…

Uttar Pradesh Weather Alert

Uttar Pradesh Weather Alert In Eid: ईद के दिन प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

ईद की नमाज और उत्सव के लिए लोग बाहर निकलेंगे, ऐसे में मौसम की जानकारी जरूरी है। IMD के अनुसार:

  • लखनऊ (Lucknow Weather Update): दिन की शुरुआत ओवरकास्ट (बादलों से घिरा) आसमान से होगी। हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 28°C के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम 18-19°C। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है, लेकिन दिन में मौसम सुहावना रहेगा। छाता साथ रखना बेहतर होगा।
  • नोएडा (Noida Weather-गौतमबुद्ध नगर): आंशिक बादल छाए रहेंगे। मार्च में असामान्य रूप से कोहरा या धुंध कम, लेकिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या तेज हवाओं के झोंके संभव। अधिकतम 27°C, न्यूनतम 16-18°C। ईद की नमाज के समय मौसम ज्यादातर अनुकूल रहेगा।
  • कानपुर (Kanpur Weather): साफ से आंशिक बादलों वाला दिन। अधिकतम तापमान 28°C तक पहुंच सकता है। हल्की हवाएं चलेंगी, लेकिन पूर्वी प्रभाव से कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
  • प्रयागराज (Prayagraj Weather): आंशिक बादल, आरामदायक मौसम। अधिकतम 27°C। ईद मिलन के लिए अच्छा दिन, लेकिन दोपहर बाद हल्की बारिश की आशंका।
  • आगरा (Agra Weather): सबसे साफ और सुहावना। अधिकतम 25°C, न्यूनतम 16°C। पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए आदर्श।

कुल मिलाकर, इन शहरों में ईद का दिन बाहर निकलने लायक रहेगा, लेकिन लखनऊ और आसपास हल्की बारिश से सावधानी बरतें। सुबह-रात हल्के गर्म कपड़े, दिन में पानी पीते रहें और बच्चों-बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

Uttar Pradesh Weather Alert

IMD की चेतावनी: 50-60 किमी/घंटा की आंधी और ओले कहां-कहां?

IMD ने 20-21 मार्च के लिए येलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 मार्च (ईद) को पूर्वी यूपी में प्रभाव ज्यादा रहेगा। आइए जिलेवार समझें …

  • तेज आंधी (50-60 किमी/घंटा): प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती जैसे जिलों में। लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर में भी 40-50 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाएं।
  • ओलावृष्टि का खतरा (Hailstorm Alert): बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर आदि में ज्यादा। पश्चिमी यूपी में भी छिटपुट ओले संभव।
  • गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट: पूर्वी और मध्य यूपी के 25+ जिलों में। वज्रपात से जन-धन हानि का खतरा।

यह अलर्ट 21 मार्च सुबह से 22 मार्च सुबह तक प्रभावी। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण तापमान में 2-6°C तक गिरावट आई है, लेकिन 22 मार्च से मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान बढ़ने लगेगा।

फसलों पर बड़ा खतरा: किसानों के लिए IMD की एडवाइजरी

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से रबी फसलों को भारी नुकसान का खतरा। प्रभावित फसलें:

  • गेहूं: पौधे गिरना, दाने सिकुड़ना।
  • सरसों, चना, अरहर: फलियां फटना/टूटना, दाने झड़ना।
  • मटर, मक्का, उड़द, मूंग: गुणवत्ता प्रभावित, अंकुरण पर असर।
  • सब्जियां (टमाटर, भिंडी, लौकी) और फल (आम, केला): फूल-फल झड़ना।

प्रेस विज्ञप्ति-प्रदेश में तड़ित झंझावात के साथ वर्षा एवं ओलावृष्टि pic.twitter.com/SH3VrwTKP5

— मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 20, 2026 “>

किसानों के लिए सलाह:

  • पकी फसल तुरंत काटें और सूखे स्थान पर सुरक्षित रखें।
  • खेतों में जल निकासी मजबूत करें, पौधों को सहारा दें।
  • क्षतिग्रस्त हिस्से हटाएं; जहां बीज बह गए, दोबारा बुवाई करें।
  • बागवानी फसलों में पेड़ों को मजबूत सहारा दें।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

21 मार्च के बाद 22-24 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा-मार्च अंत तक 32-34°C संभव। IMD के अनुसार अगले 3-5 दिनों में अधिकतम तापमान 30°C पार कर सकता है, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण गर्मी का असर फिलहाल कम। कोई हीटवेव की संभावना नहीं।

सावधानियां:

  • खराब मौसम में घर के अंदर रहें, खुले में न निकलें।
  • बिजली कड़कने पर पेड़ों, बिजली खंभों से दूर रहें।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अनप्लग करें, खिड़कियां बंद रखें।
  • यातायात और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है-सतर्क रहें।

यह मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से जुड़ा है, जो उत्तर भारत में असामान्य मार्च बारिश ला रहा है। ईद की खुशियां बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतें और मौसम अपडेट चेक करते रहें।





Source link