Home Blog Page 394

Stock Market में ब्लैक थर्सडे! मिडिल ईस्ट की जंग से सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, निवेशकों के 12 लाख करोड़ स्वाहा


Business

oi-Kumari Sunidhi Raj

Stock Market Crash Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान पर हमलों की खबरों ने भारतीय शेयर बाजार की नींव हिला दी है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार में मचे हाहाकार ने निवेशकों को गहरे सदमे में डाल दिया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के कारण बाजार में बिकवाली का ऐसा दौर चला कि सेंसेक्स और निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

पिछले सत्र की पूरी बढ़त मिनटों में काफूर हो गई और बाजार रिकॉर्ड गिरावट के साथ बंद हुआ। इस जबरदस्त गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण वैश्विक अस्थिरता और कच्चे तेल की सप्लाई रुकने का डर माना जा रहा है। डरे हुए निवेशकों ने दिनभर मुनाफावसूली और बिकवाली पर जोर दिया, जिससे बाजार में हर तरफ लाल निशान ही नजर आया।

Stock Market Crash Today

बाजार में भारी गिरावट का आंकड़ा

गुरुवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए ‘ब्लैक थर्सडे’ साबित हुआ। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई:

  • BSE Sensex: करीब 2,496.89 अंक की ऐतिहासिक गिरावट के साथ 74,207.24 के स्तर पर बंद हुआ।
  • NSE Nifty 50: लगभग 775.65 अंक टूटकर 23,002.15 के स्तर पर सिमट गया।

दिनभर बाजार में एक बार भी रिकवरी के संकेत नहीं मिले और बिकवाली का दबाव अंत तक बना रहा।

ये भी पढ़ें: Today Gold Rate Jaipur: पिंक सिटी में सोना हुआ धड़ाम, लगातार दूसरे दिन गिरे दाम! चेक करें लेटेस्ट गोल्ड रेट

गिरावट के पीछे के मुख्य कारण

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस सुनामी के पीछे निम्नलिखित वैश्विक परिस्थितियां जिम्मेदार हैं:

  • मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने ग्लोबल मार्केट को डरा दिया है।
  • कच्चे तेल की कीमतों में उछाल: युद्ध की स्थिति में तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका से क्रूड ऑयल के दाम बढ़ गए हैं, जो भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था के लिए निगेटिव है।
  • वैश्विक अनिश्चितता: अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों ने घरेलू निवेशकों का भरोसा तोड़ दिया।

दिग्गज शेयरों का बुरा हाल

बाजार की इस गिरावट में दिग्गजों के पैर उखड़ गए। सबसे ज्यादा कमजोरी इन शेयरों में देखी गई:

कंपनी का नाम गिरावट (प्रतिशत में)
एटरनल (Eternal) 5.65%
Bajaj Finserv 5.42%
Mahindra & Mahindra 5.25%
HDFC Bank 5.00% +
Larsen & Toubro 4.72%

पिछले दिन की तेजी पर फिरा पानी

हैरानी की बात यह है कि इस गिरावट से ठीक एक दिन पहले बाजार में हरियाली थी। बुधवार को सेंसेक्स 633.29 अंक चढ़कर 76,704.13 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 23,777.80 के स्तर पर पहुंच गया था। उस समय कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से Infosys, Tech Mahindra, TCS, Adani Ports और Axis Bank जैसे शेयरों में बढ़त देखी गई थी। हालांकि, एक ही दिन में माहौल पूरी तरह बदल गया और तेजी वाले शेयर भी धराशायी हो गए।

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश की सलाह न माना जाए। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

With AI Inputs

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट



Source link

IPL Throwback: एक एक्ट्रेस की वजह से मचा था बवाल, युवराज-सलमान में होने वाली थी फाइट? शाहरुख ने लगाई थी आग!


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL Throwback: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। पहले ही मुकाबले में काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच भिड़ंत होगी। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच एक बार फिर ट्रॉफी के लिए जंग देखने को मिलने वाली है। आईपीएल शुरू होने से पहले थ्रोबैक के कई किस्से वायरल हो रहे हैं।

युवराज सिंह को सता रहा था सलमान का डर (IPL Throwback)

आईपीएल के इतिहास में बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान के रिश्तों की खटास भी सुर्खियां बटोर चुकी है। आज हम आपको आईपीएल से जुड़ा एक ऐसा थ्रोबैक किस्सा बता रहे हैं, जब शाहरुख खान और सलमान खान के बीच बातचीत बंद थी। ऐसे में आईपीएल के पूर्व सुपरस्टार युवराज सिंह को ‘सल्लू भाई’ की मार का डर भी सता रहा था।

IPL Throwback 1

युवराज से पूछा गया था मजेदार सवाल

यह घटना साल 2010 के एक आईपीएल अवॉर्ड शो का है। उस समय शाहरुख खान और सलमान खान के बीच 2008 में कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में हुए झगड़े के बाद कोल्ड वॉर चल रहा था। मंच पर शाहरुख खान के साथ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह मौजूद थे। मस्ती-मजाक के दौरान शाहरुख ने युवी से एक दिलचस्प सवाल पूछा। शाहरुख ने तीन एक्ट्रेस लारा दत्ता, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया और पूछा कि वे किसके साथ डेट पर जाना चाहेंगे?

‘भाई आ गया तो बहुत मारेगा’

युवराज सिंह ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा के लिए तो हामी भर दी, लेकिन जैसे ही कैटरीना कैफ का नाम आया, युवी ने हाथ खड़े कर दिए। उस समय कैटरीना और सलमान खान के अफेयर के चर्चे आम थे। युवी ने गाना गाया, मैं बारिश कर दूं पैसे की…” और फिर हंसते हुए बोले, “सॉरी, इसके आगे मैं बोल नहीं सकता क्योंकि अगर भाई (सलमान) आ गए तो बहुत मारेंगे।

शाहरुख ने कहा- तुझे बाद में, पहले मुझे मारेंगे

युवराज की बात सुनकर हॉल ठहाकों से गूंज उठा। शाहरुख खान ने भी तुरंत चुटकी लेते हुए कहा कि भाई अगर यहां आया, तो तुझे मारने से पहले मुझे बहुत मारेगा। हलांकि, वक्त बदला और साल 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों खान गले मिले और पुरानी कड़वाहट खत्म की। आज हालात यह हैं कि दोनों एक-दूसरे की फिल्मों जैसे ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ में कैमियो करते नजर आते हैं।



Source link

US Iran War: ईरानी Drones मचा रहे खाड़ी देशों में तबाही, जंग में फंसे जेलेंस्की से Trump ने लगाई मदद की गुहार


International

oi-Siddharth Purohit

US Iran War: कहते हैं कि वक्त का पहिया कभी भी पलट सकता है और ये जब पलटता है तो किसी की भी स्थिति 180 डिग्री तक बदल सकती है। ऐसा ही कुछ है रहा है अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की इस जंग में। दरअसल ईरान जंग की शुरुआत से ही उन सभी देशों पर Shahed-136 ड्रोन से हमले कर रहा है जो या तो अमेरिका की मदद कर रहे थे या फिर जिनके यहां अमेरिकी बेस हैं। अब इन्हीं ड्रोन अटैक से बचने के लिए खाड़ी देशों समेत अमेरिका मिलिट्री बेस को बचाने के लिए यूक्रेनी ड्रोन एक्सपर्ट को बुलाया गया है। जिसके बदले उनकी अपनी मांग है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने बताया कि 201 यूक्रेनी एंटी-ड्रोन मिलिट्री एक्सपर्ट अब मिडिल ईस्ट में तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा 34 और एक्सपर्ट्स को भेजने की तैयारी चल रही है। ये टीमें United Arab Emirates, Qatar, Saudi Arabia और Jordan में तैनात हैं, जबकि कुछ एक्सपर्ट Kuwait के लिए रवाना हो चुके हैं।

US Iran War

क्या है मिशन?

इन एक्सपर्ट्स का मुख्य काम अमेरिकी और क्षेत्रीय सेनाओं को ईरान द्वारा डिजाइन किए गए Shahed-136 drone से बचाने में मदद करना है। इसके लिए अमेरिका ने वोलोदिमीर जेलेंस्की से गुहार लगाई है, जिसमें मिडिल ईस्ट में इन “शाहेद” ड्रोन से सुरक्षा के लिए सपोर्ट मांगा गया था।

महंगे बनाम सस्ते हथियार

अपनी रिपोर्ट में The New York Times ने इसे भूमिका में बदलाव बताया है। अमेरिका जहां एक शाहेद ड्रोन को गिराने के लिए करीब 4 मिलियन डॉलर की Patriot missile system का इस्तेमाल करता है, वहीं एक शाहेद ड्रोन की कीमत सिर्फ 50,000 डॉलर होती है। यानी महंगा हथियार सस्ते खतरे से लड़ रहा है।

यूक्रेन का सस्ता और स्मार्ट समाधान

इसके उलट, यूक्रेन ‘वाइल्ड हॉर्नेट्स’ नाम की कंपनी के ‘स्टिंग’ इंटरसेप्टर ड्रोन का इस्तेमाल करता है, जिनकी कीमत सिर्फ 2,000 डॉलर प्रति यूनिट है। यह दिखाता है कि कैसे कम लागत में ज्यादा असरदार तकनीक तैयार की जा सकती है।

“लॉन-मोवर” जैसी आवाज से पकड़ते हैं ड्रोन

रूस के साथ चार साल से चले आ रहे और अभी जारी युद्ध ने यूक्रेन को खास अनुभव दिया है। शाहेद ड्रोन एक “लॉन-मोवर” (घास काटने वाली मशीन) जैसी आवाज करते हैं। यूक्रेन के सिस्टम इसी आवाज को पकड़कर उन्हें ट्रैक करते हैं।

कैसे काम करता है यह सिस्टम?

यूक्रेनी सिस्टम आवाज वाले सेंसर और माइक्रोफोन का इस्तेमाल करते हैं, जो ड्रोन की आवाज पहचान लेते हैं। इसके बाद कम लागत वाले FPV (फर्स्ट-पर्सन व्यू) ड्रोन रियल टाइम में उस टारगेट को ट्रैक करते हैं और जाकर टकरा कर उसे नष्ट कर देते हैं।

खाड़ी देशों में हो रही तैनाती

यह तैनाती ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका और इजरायल ईरानी ढांचे पर हमले कर रहे हैं, जिसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी कहा जा रहा है। यानी यह कदम एक बड़े सैन्य परिदृश्य का हिस्सा है।

ज़ेलेंस्की का बयान

राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने कहा है कि अगर रूस, ईरान को खुफिया जानकारी देता है, तो यूक्रेन पश्चिमी और क्षेत्रीय संपत्तियों की रक्षा के लिए अपने एक्सपर्ट भेजता रहेगा। इस बीच अमेरिकी रक्षा स्टार्टअप्स और यूक्रेनी सैनिक मिलकर “मेरोप्स” नाम की नई एंटी-ड्रोन प्रणाली भी विकसित कर रहे हैं। यह सिस्टम भविष्य में और ज्यादा प्रभावी सुरक्षा दे सकता है।

हजारों इंटरसेप्टर भेजने की तैयारी

अमेरिका इस क्षेत्र में हजारों इंटरसेप्टर ड्रोन भेजने की तैयारी कर रहा है, ताकि Muwaffaq Salti Air Base जैसे ठिकानों पर तैनात सैनिकों को बेहतर सुरक्षा मिल सके। पहले यहां ड्रोन हमलों में रडार सिस्टम को नुकसान पहुंच चुका है। The New York Times की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन अब ड्रोन टेक्नोलॉजी का एक ग्लोबल हब बन चुका है। अनुमान है कि 2025 तक वह 2 मिलियन (20 लाख) से ज्यादा ड्रोन का उत्पादन करेगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।



Source link

IAS Ravi Mittal कौन हैं? PMO में मिली अहम जिम्‍मेदारी, जनसंपर्क विभाग के CPR से सीधे बने डिप्‍टी सेक्रेटरी


India

oi-Bhavna Pandey

Who is IAS Ravi Mittal: छत्‍तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के तेज़-तर्रार आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने एक नई ऊंचाई हासिल की है। उन्हें देश के सबसे अहम कार्यालयों में से एक, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी (उप सचिव) के पद पर नियुक्त किया गया है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया है, जिसके बाद उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की पुष्टि हो गई है। जनसंपर्क आयुक्त (CPR) के रूप में छत्तीसगढ़ में अपनी प्रभावी कार्यशैली का लोहा मनवाने वाले डॉ. मित्तल अब 4 साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे।

Who is IAS Ravi Mittal

चार साल के लिए बने डिप्‍टी सेक्रेटरी

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी इस पदस्थापना को मंजूरी दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए चार वर्ष के तय कार्यकाल में किसी भी समय परिवर्तन किया जा सकता है।

छत्‍तीसगढ़ के जनसंपर्क आयुक्‍त से सीधे बने डिप्‍टी सेक्रेटरी

वर्तमान में डॉ. रवि मित्तल छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के आयुक्त पद पर कार्यरत थे। वे मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बीते लगभग डेढ़ वर्ष से वे राज्य सरकार के संचार एवं सूचना तंत्र को सफलतापूर्वक प्रबंधित कर रहे हैं।

डॉक्टर से IAS बने

मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली से डॉ रवि मित्‍तल ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है।

IAS रवि मित्‍तल का पूर्व अनुभव

  • कलेक्टर, जशपुर (CM का गृह जिला)
  • CEO, जिला पंचायत (महासमुंद, रायगढ़, रायपुर)

अब पीएमओ में मिली अहम जिम्‍मेदारी

राज्य से केंद्र में यह महत्वपूर्ण बदलाव उनके प्रशासनिक करियर के लिए एक बड़ा पड़ाव मानी जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय में उनकी नियुक्ति को राज्य स्तर से केंद्रीय स्तर पर एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो उनके आगे के सफर को राष्ट्रीय प्रभाव वाली नई दिशा प्रदान करेगी।



Source link

LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान


India

oi-Pallavi Kumari

LPG PNG Update In India: देशभर में गैस और ईंधन की किल्लत को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने बड़ा बयान दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत में एलपीजी (रसोई गैस) की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह का “ड्राई आउट” यानी स्टॉक खत्म होने का खतरा नहीं है। हालांकि, सरकार ने लोगों को अफवाहों से बचने और घबराकर बुकिंग न करने की सलाह दी है।

गैस स्टॉक को लेकर क्या है सच्चाई? (LPG Stock Reality India)

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक देश में कच्चे तेल और रिफाइनरी ऑपरेशन पूरी तरह सामान्य हैं। सरकार हर स्तर पर कोशिश कर रही है कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में पैनिक बुकिंग कम हुई है, लेकिन कई जगह अभी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास लाइनें देखी जा रही हैं। सरकार का दावा है कि एलपीजी की सप्लाई चेन मजबूत है और पेट्रोल पंपों पर भी तेल की कमी नहीं होने दी जाएगी।

LPG Stock Reality India

PNG कनेक्शन को बढ़ावा, 7 दिन में मिलेगा अब नया कनेक्शन (PNG Connection India)

सरकार अब एलपीजी पर निर्भरता कम करके पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को तेजी से बढ़ावा दे रही है। पिछले एक हफ्ते में करीब 1.25 लाख नए PNG कनेक्शन दिए गए हैं। राज्यों को निर्देश दिया गया है कि PNG के नए आवेदन एक हफ्ते के भीतर यानी 7 दिन के भीतर मंजूर किए जाएं। साथ ही कमर्शियल यूजर्स को PNG अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार ने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों में हजारों एलपीजी उपभोक्ता PNG में शिफ्ट हो चुके हैं।

Delhi: Joint Secretary of the Ministry of Petroleum and Natural Gas, Sujata Sharma, says, “The Government of India has asked all state governments to extend cooperation in the expansion of PNG networks and has proposed providing 10% additional commercial LPG. Due to all these… pic.twitter.com/Bxb5Nh6wTu

— IANS (@ians_india) March 19, 2026 “>

सुजाता शर्मा ने कहा,

”सरकार ने घरेलू एलपीजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही केरोसीन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधन का भी इंतजाम किया गया है। राज्यों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इन विकल्पों की अनुमति देने के लिए कहा गया है। कोयला मंत्रालय ने भी राज्यों को ज्यादा कोयला देने के आदेश दिए हैं ताकि छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो। सरकार ने PPAC को नोडल एजेंसी बनाया है, जो पेट्रोलियम और गैस से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाएगी और उसका विश्लेषण करेगी। सरकार हर स्तर पर काम कर रही है ताकि एलपीजी की सप्लाई में कोई कमी न आए। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।”

सरकार के वैकल्पिक उपाय

सरकार ने वैकल्पिक ईंधनों की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। केरोसीन और कोयले को विकल्प के तौर पर इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया और सिंगरेनी को निर्देश दिए हैं कि राज्यों को ज्यादा मात्रा में कोयला उपलब्ध कराया जाए ताकि छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

विदेश मंत्रालय और शिपिंग मंत्रालय मिलकर अंतरराष्ट्रीय सप्लाई पर नजर रखे हुए हैं। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विदेशों से आने वाली गैस और ईंधन की सप्लाई में कोई रुकावट न आए।

साइबर ठगी से सावधान (Beware of LPG Scam)

इस संकट के बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लोगों के मोबाइल पर “गैस बिल APK फाइल” के नाम से फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं। इन लिंक पर क्लिक करने और बैंक डिटेल भरने से आपका अकाउंट खाली हो सकता है। ऐसे किसी भी मैसेज से दूर रहें और तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

ऑनलाइन बुकिंग और स्थिति पर अपडेट

उन्होंने बताया कि अब करीब 94% लोग ऑनलाइन गैस बुकिंग कर रहे हैं। पैनिक बुकिंग कम हुई है, लेकिन अभी भी कई जगह डिस्ट्रीब्यूटर पर लाइनें देखी जा रही हैं। सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि हर घर तक गैस पहुंचे। इसलिए लोगों को अफवाहों से दूर रहना चाहिए और ऑनलाइन बुकिंग को प्राथमिकता देनी चाहिए।

स्टॉक और सप्लाई की स्थिति

उन्होंने साफ कहा कि कच्चे तेल और रिफाइनरी का काम सामान्य चल रहा है और गैस खत्म होने जैसी कोई स्थिति नहीं है। पिछले तीन दिनों में 5600 से ज्यादा घरेलू उपभोक्ता पीएनजी में शिफ्ट हुए हैं। करीब 17 राज्यों ने कमर्शियल एलपीजी के लिए आवंटन आदेश जारी कर दिए हैं और देशभर में इसकी सप्लाई जारी है।





Source link

ADR रिपोर्ट- राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस: इनमें भाजपा के सबसे ज्यादा 27 सांसद; 31 MPs अरबपति, BRS सांसद के पास ₹5300 करोड़




एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक राज्यसभा के 229 सांसदों में से 73 (32%) ने अपने ऊपर चल रहे क्रिमिनल केस की जानकारी दी है। वहीं करीब 14% सांसदों ने खुद को अरबपति घोषित किया है। यह रिपोर्ट 233 में से 229 सांसदों के शपथ पत्र (एफिडेविट) के आधार पर बनाई गई है। एक सीट खाली है और तीन सांसदों की जानकारी नहीं मिली। इसमें हाल ही में चुने गए 37 सांसद भी शामिल हैं। राज्यसभा के 73 सांसदों में से 36 (16%) पर गंभीर आरोप हैं। एक सांसद पर मर्डर का केस है। वहीं चार सांसदों पर हत्या की कोशिश और तीन पर महिलाओं से जुड़े अपराध के केस हैं। 31 सांसद अरबपति रिपोर्ट में बताया गया कि 31 सांसद (14%) के पास अरबों रुपए की संपत्ति है। बड़ी पार्टियों में कई सांसदों ने 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बताई है। BJP के 6, कांग्रेस के 5, YSRCP के 4, AAP के 2, BRS के 2, NCP के 3 और अन्य दलों के 9 सांसद इस लिस्ट में हैं। एवरेज एक राज्यसभा सांसद के पास करीब 120.69 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पार्टियों के हिसाब से औसत संपत्ति अलग-अलग है। BJP के 99 सांसदों के पास औसतन 28.29 करोड़, कांग्रेस के 28 सांसदों के पास 128.61 करोड़, TMC के 13 सांसदों के पास 17.70 करोड़ और AAP के 10 सांसदों के पास 574.09 करोड़ रुपए हैं। डीएमके के 8 सांसदों के पास औसतन 11.90 करोड़, YSRCP के 7 सांसदों के पास 522.63 करोड़, समाजवादी पार्टी के 4 सांसदों के पास 399.71 करोड़, बीजेडी के 6 सांसदों के पास 105.63 करोड़ रुपए की संपत्ति है। BRS सांसद के पास ₹5300 करोड़ की संपत्ति सबसे ज्यादा तेलंगाना से भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सांसद बंदी पार्थ सराधी के पास ₹5300 करोड़ की संपत्ति है। उनके बाद AAP के राजिंदर गुप्ता के पास ₹5053 करोड़ और YSRCP के अयोध्या रामी रेड्डी के पास ₹2577 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति AAP के संत बलबीर सिंह के पास है। उनकी कुल संपत्ति करीब 3 लाख रुपए है। वहीं मणिपुर के महाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा के पास करीब 5 लाख और TMC के प्रकाश चिक बराइक करीब 9 लाख हैं।



Source link

Divyanka Tripathi Baby Bump Pics: गर्भवती हैं दिव्यांका त्रिपाठी, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?


Entertainment

oi-Ankur Sharma

Divyanka Tripathi Baby Bump Pics: टीवी के मशहूर शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में ‘ईशी मां’ का रोल निभाकर घर-घर में मशहूर हुई खूबसूरत दिव्यांका त्रिपाठी असल जिंदगी में मां बनने जा रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी अपनी गर्भावस्था की अंतिम स्टेज पर हैं, उन्होंने अपनी बेबीबंप की तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि वायरल हो गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि दिव्यांका त्रिपाठी की डिलेवरी जून में होगी। जैसे ही ये खबर सामने आई दिव्यांका के फैंस बहुत खुश हो गए और उन्हें दिलखोलकर बधाईयां देने लग गए।

Divyanka Tripathi

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को दस साल हो गए हैं और दिव्यांका त्रिपाठी की उम्र 41 साल है, इससे पहले भी कई बार दिव्यांका त्रिपाठी के गर्भवती होने की खबरें आई थीं लेकिन वो सही साबित नहीं हुईं।

Is Divyanka Tripathi Pregnant: ‘दोनों के घरवाले बहुत ज्यादा खुश’

दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा कि ‘मुझे और विवेक दोनों को लगा कि अब हमारा परिवार बढ़ना चाहिए तो हमें बेबी प्लान किया, दोनों के घरवाले बहुत ज्यादा खुश हैं। हालांकि हमने अभी बच्चे का नाम नहीं सोचा है लेकिन दोनों की फैमिली वाले बेटा या बेटी होने को लेकर चर्चा करते रहते हैं। हम बस यही चाह रहे कि जो हो वो स्वस्थ हो, उन्होंने ये भी बताया कि वो गर्भवती होने के बाद पब्लिल प्लेस और इवेंट से दूर रहीं इसलिए उनके प्रेग्नेंट होने की खबर लोगो को देर से मिली।’

Divyanka Tripathi

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के पॉवर कपल्स में एक हैं और दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

‘ये है मोहब्बतें’ से शुरू हुई थी Divyanka Tripathi की प्रेम कहानी

दोनों की पहली मुलाक़ात मशहूर टेलीविजन शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में एक भव्य लेकिन निजी समारोह में दोनों ने शादी कर ली; इस समारोह में उनके करीबी दोस्त और टेलीविज़न जगत के लोग शामिल हुए थे।

Divyanka Tripathi

साल 2005 में मिस भोपाल बनी थीं Divyanka Tripathi

मालूम हो कि भारत की सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली टेलीविजन अभिनेत्रियों में से एक रहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, भोपाल में एक एंकर के रूप में की थी। उन्होंने 2003 में पैंटीन ज़ी टीन क्वीन में भाग लिया और मिस ब्यूटीफुल स्किन का खिताब जीता था, साल 2005 में दिव्यांका त्रिपाठी मिस भोपाल चुनी गई थीं।

Divyanka Tripathi को ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से मिली लोकप्रियता

दिव्यांका ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन के लिए बनी एक टेलीफ़िल्म से की थी , इसके बाद उन्होंने स्टार वन के शो ‘ये दिल चाहे मोर’ में पायल का किरदार निभाया था लेकिन 2006 में zee टीवी के ड्रामा फ़िक्शन ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के जरिए वो घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं। इस शो में अपने शानदार अभिनय के लिए उन्होंने कई पुरस्कार जीते थे। 2013 में, एकता कपूर के शो ‘ये है मोहब्बतें’ से उन्होंने सफलता का नया इतिहास लिखा।

Divyanka Tripathi

कौन हैं Divyanka Tripathi के पति विवेक दहिया?

8 नवंबर 1984 को चंडीगढ़ में एक हिंदू जाट परिवार में जन्मे विवेद दहिया ने इंग्लैंड की डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की है। विवेक दहिया ने ‘चल ज़िंदगी’, ‘स्टेट ऑफ़ सीज: टेम्पल अटैक’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्हें ‘ये है मोहब्बतें’ , ‘कयामत की रात’ जैसे शो में देखा गया है। 2017 में, वह रियलिटी सीरीज़ ‘नच बलिये 8’ के विजेता बने थे।

Divyanka Tripathi



Source link

कितना है अर्जुन तेंदुलकर के बल्ले का वजन? ऋषभ पंत का घूम गया दिमाग, इतना भारी बैट?


Cricket

oi-Naveen Sharma

Arjun Tendulkar Bat Weight: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनको आईपीएल में इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत हैं और दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बल्ले के वजन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

पंत और अर्जुन ने एक-दूसरे के बल्ले का वजन बताया। पंत इसे जानने के बाद काफी हैरान रह गए। दरअसल अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर भी अपने बल्ले का वजन ज्यादा ही रखते थे। बेटा भी अब पिता के कदमों पर ही चल रहा है।

arjun tendulkar

अर्जुन के बल्ले का कितना भार?

प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऋषभ पंत की नजर अर्जुन के बल्ले पर पड़ी। जब पंत ने उत्सुकता में पूछा, “तेरा कितना है भाई (बल्ले का वजन)?” तो अर्जुन ने जवाब दिया “1220 ग्राम।”

यह सुनते ही पंत के चेहरे पर हैरानी साफ दिखाई दी। पंत जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी आमतौर पर हल्के बल्लों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अर्जुन का 1220 ग्राम का बल्ला आधुनिक टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी भारी माना जाता है।

कितना था सचिन के बल्ले का वजन

पंत ने जब पूछा कि इतने भारी बल्ले का क्या फायदा है, तो अर्जुन ने मुस्कुराते हुए कहा कि बस बॉल को टच करो और काम हो जाता है। इसके बाद अर्जुन ने अपने पिता और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का जिक्र करते हुए बताया कि पापा तो 1310-1315 ग्राम के बल्ले से खेलते थे। मैं खुद 1200 ग्राम से नीचे कभी नहीं जाता।

सचिन तेंदुलकर अपने पूरे करियर के दौरान दुनिया के सबसे भारी बल्ले इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ियों में शुमार रहे। भारी बल्ले से सचिन को बेहतरीन स्विंग और पावर मिलती थी। अर्जुन भी अब उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

शादी के अगले दिन मैदान पर

पंत केवल बल्ले के वजन से ही नहीं, बल्कि अर्जुन के समर्पण से भी प्रभावित दिखे। अर्जुन ने खुलासा किया कि 5 मार्च को अपनी शादी (सानिया चांडोक के साथ) के अगले ही दिन वे युवराज सिंह के साथ ट्रेनिंग के लिए मैदान पर उतर गए थे। पंत ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, ‘शादी के अगले दिन ही? तू बहुत उत्साही है भाई’



Source link

Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Silver Price Crash Today: सोने और चांदी की कीमतों में 19 मार्च को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आमतौर पर युद्ध के समय जहां गोल्ड-सिल्वर सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, वहीं इस बार अमेरिका-ईरान तनाव के बीच उल्टा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। कीमतों में लगातार गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी की कीमत 13,000 रुपये गिरकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले यह 2.50 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास थी। वहीं, 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर करीब 4,000 रुपये टूटकर 1.52 लाख रुपये पर आ गया है। 18 मार्च को यही कीमत 1.56 लाख रुपये थी। पिछले 5 कारोबारी दिनों की बात करें तो सोना करीब 9,000 रुपये और चांदी 31,000 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।

Gold Silver Price Crash Today

MCX पर भी भारी गिरावट (MCX Update)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी गिरावट साफ दिखी। चांदी का वायदा भाव शुक्रवार को 2,59,435 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को खुलते ही 2,50,746 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी एक झटके में 8,689 रुपये की गिरावट दर्ज हुई। सोने की कीमत भी करीब 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गई।

11 दिन में 31 हजार सस्ती चांदी

28 फरवरी को जब अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए थे, उससे पहले चांदी 2,82,644 रुपये प्रति किलो थी। अब महज 11 कारोबारी दिनों में यह करीब 31,898 रुपये सस्ती हो चुकी है। यह गिरावट इसलिए भी हैरान करती है क्योंकि आमतौर पर ऐसे तनाव के समय कीमती धातुओं की कीमत बढ़ती है।

Gold Rate In India: देश के 20 बड़े शहरों में सोना-चांदी के रेट (19 मार्च 2026)

शहर 24K (₹/10g) 22K (₹/10g) 18K (₹/10g) चांदी (₹/kg)
दिल्ली 1,52,000 1,39,500 1,14,300 2,60,000
मुंबई 1,51,800 1,39,300 1,14,100 2,60,000
कोलकाता 1,51,800 1,39,300 1,14,100 2,60,000
चेन्नई 1,52,200 1,39,700 1,14,500 2,74,900
बेंगलुरु 1,51,800 1,39,300 1,14,100 2,60,000
हैदराबाद 1,51,800 1,39,300 1,14,100 2,74,900
पुणे 1,51,800 1,39,300 1,14,100 2,60,000
अहमदाबाद 1,51,900 1,39,400 1,14,200 2,60,000
जयपुर 1,52,000 1,39,500 1,14,300 2,60,000
लखनऊ 1,52,000 1,39,500 1,14,300 2,60,000
चंडीगढ़ 1,52,000 1,39,500 1,14,300 2,60,000
भोपाल 1,51,900 1,39,400 1,14,200 2,60,000
इंदौर 1,51,900 1,39,400 1,14,200 2,60,000
पटना 1,52,000 1,39,500 1,14,300 2,60,000
नागपुर 1,51,800 1,39,300 1,14,100 2,60,000
सूरत 1,51,800 1,39,300 1,14,100 2,60,000
नोएडा 1,52,000 1,39,500 1,14,300 2,60,000
गुरुग्राम 1,52,000 1,39,500 1,14,300 2,60,000
रायपुर 1,51,900 1,39,400 1,14,200 2,60,000
भुवनेश्वर 1,52,200 1,39,700 1,14,500 2,74,900

📈 सोने का सफर: ₹1.76 लाख से ₹1.52 लाख

  • इस साल की शुरुआत में सोने ने जोरदार तेजी दिखाई थी।
  • 31 दिसंबर 2025: ₹1.33 लाख
  • 29 जनवरी 2026 (ऑल टाइम हाई): ₹1.76 लाख
  • अब: ₹1.52 लाख
  • यानी अपने उच्चतम स्तर से सोना करीब ₹25,000 सस्ता हो चुका है।

📉 चांदी में बड़ा क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.37 लाख

  • चांदी में उतार-चढ़ाव और ज्यादा देखने को मिला है।
  • शुरुआत: ₹2.30 लाख
  • ऑल टाइम हाई: ₹3.86 लाख
  • अब: ₹2.37 लाख
  • पिछले 49 दिनों में चांदी करीब ₹1.49 लाख तक टूट चुकी है।

कीमतें कैसे तय होती हैं? (How Gold Silver Prices Are Decided)

भारत में सोना-चांदी के दाम कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स, और डिमांड-सप्लाई अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा MCX और IBJA जैसे प्लेटफॉर्म भी रोजाना कीमतों का बेंचमार्क तय करते हैं। यानी सिर्फ जंग ही नहीं, बल्कि ग्लोबल इकोनॉमी और निवेशकों की रणनीति भी इनकी कीमतों को प्रभावित करती है।



Source link

Dhurandhar 2 Facts: प्रधानमंत्री से अतीक अहमद तक, ‘धुरंधर 2’ देखने से पहले जान लीजिए ये 5 फैक्ट्स


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Dhurandhar 2 Facts: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिर्फ एक हाई-वोल्टेज स्पाई थ्रिलर नहीं बल्कि ऐसी फिल्म बनकर सामने आई है जो पर्दे के पीछे छिपे कई बड़े सवाल भी खड़े करती है।

सिर्फ एक्शन नहीं, राजनीति की परतें भी खोलती है ‘धुरंधर 2’
इस फिल्म में जहां एक तरफ दमदार एक्शन और ड्रामा है, वहीं दूसरी ओर कहानी में ऐसे कई संकेत और संदर्भ बुने गए हैं, जो रियल लाइफ घटनाओं से मेल खाते नजर आते हैं। यही वजह है कि दर्शकों के बीच अब ये चर्चा तेज हो गई है कि फिल्म में दिखाया गया कितना हिस्सा सच के करीब है और कितना सिर्फ सिनेमाई कल्पना।

Dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ का पॉलिटिकल एंगल: फिल्म में छिपे हैं कई बड़े संकेत

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के जरिए कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को भी छूने की कोशिश की गई है। फिल्म की कहानी में ऐसे कई संदर्भ देखने को मिलते हैं जो हाल के वर्षों की वास्तविक घटनाओं और फैसलों से जुड़े हुए लगते हैं।

‘धुरंधर 2’ में कितना फैक्ट और कितना फिक्शन?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी दमदार होने के साथ साथ कई सच्ची घटनाओं पर आधारित भी है। इसमें कुछ ऐसे तथ्य पेश किए गए हैं जो आपको भारत, पाकिस्तान, आईएसआई और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर सोचने के लिए मजबूर कर देंगे। 5 प्वाइंट्स में आपको बताते हैं कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ में कितना फैक्ट है और कितना फिक्शन है।

1. फिल्म के किरदार रियल या फेक?

-फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स को अगर एक पूरी कहानी की तरह देखें तो रणवीर सिंह का किरदार जसकीरत सिंह रांगी उर्फ हमजा अली मजारी फिक्शन है। हालांकि रहमान डकैत पाकिस्तान में एक रियल खूंखार गैंगस्टर हुआ करता था।

-मेजर इकबाल का किरदार भारत के लिए नासूर रहे कई आतंकियों को मिलाकर तैयार किया गया लगता है। उसका लुक पाकिस्तानी आतंकी इलियास कश्मीरी जैसा है लेकिन काम कई अलग-अलग आतंकियों से मिलते हैं।

-जमील जमाली का किरदार पाकिस्तानी पॉलिटीशियन नबील गबोल से प्रेरित लगता है लेकिन ‘धुरंधर 2’ में जमील का जो सीक्रेट रिवील हुआ है, वो रियल लाइफ में सच नहीं है।

-वहीं मिशन धुरंधर की नींव रखने वाले भारतीय ऑफिसर अजय सान्याल का किरदार रियल लाइफ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पर तैयार किया गया है। ये फैक्ट के बहुत करीब खड़ा फिक्शन है।

2. नोटबंदी से जुड़ा बड़ा कनेक्शन

-फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नकली नोटों और आर्थिक साजिश को जिस तरह दिखाया गया है, वह सीधे तौर पर साल 2016 की नोटबंदी की याद दिलाता है। जब नरेंद्र मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए थे, तब इसका एक बड़ा उद्देश्य काले धन और फर्जी करेंसी पर लगाम लगाना बताया गया था।

-फिल्म इसी मुद्दे को कहानी का अहम हिस्सा बनाकर दिखाती है कि कैसे नकली नोट देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।

धुंधर 2 देखना पड़ेगा ,देखिए कैसे समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद पाकिस्तान से कैसे संबंध था

इस सीन को देखने के बाद सपाइयों में खलबली है कुछ तो फिल्म का बायकॉट करने लगे, सपाईयो का बस चले तो अतीक को पदम विभूषण दिलवा के सम्मानित कर दे #Dhurandhar2 pic.twitter.com/u7RVmNsKUJ

— BHEEM BAUDH (@BHEEM_BAUDH) March 19, 2026 “>

3. अपराध और राजनीति का कनेक्शन

-फिल्म में अंडरवर्ल्ड और राजनीति के रिश्ते को भी दिखाने की कोशिश की गई है। कहानी में ऐसे किरदार और घटनाएं हैं, जो दर्शकों को रियल लाइफ के कुछ चर्चित मामलों की याद दिला सकती हैं-जहां अपराध और सत्ता के बीच संबंधों पर सवाल उठते रहे हैं।

-पाकिस्तान में सेट फिल्म के किरदार मेजर इकबाल, जावेद खनानी और बड़े साहब उर्फ दाऊद इब्राहिम ये दोनों फुटेज देखकर रिएक्ट करते दिखते हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ में खनानी भाइयों की फैक्ट्री में छपे नकली नोट भारत में पहुंचने का रूट (कराची-नेपाल-भारत के उत्तर प्रदेश)पहले ही बता दिया गया था।

-फिल्म ‘धुरंधर 2’ में यूपी में इन नोटों का लॉन्च पैड एक नेता और गैंगस्टर के अड्डे को दिखाया गया है। मूवी में नेता का नाम आतिफ अहमद है। कद-काठी-आवाज से ये किरदार रियल लाइफ में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की याद दिलाता है। ये नेता कराची में बैठे दाऊद इब्राहिम, खनानी ब्रदर्स और मेजर इकबाल से डायरेक्ट कनेक्टेड है।

ये धुरंधर 2 का सीन है जिसमे अतीक अहमद को पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई करते तथा उसकी लाइव हत्या दिखायी गई

यही है यूपी की कानून व्यवस्था की सच्चायी जहाँ सैकड़ों पुलिस की अभिरक्षा में लोगों को मार दिया जाता है

इस प्रोपेगंडा मूवी को न देखे
pic.twitter.com/elBW54nB9a

— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) March 19, 2026 “>

-दाऊद इब्राहिम एक ‘चाय वाले’ से तंग नजर आ रहा है। मेजर इकबाल और उसका बाप एक ‘चाय वाले’ से त्रस्त हैं। आतिफ अहमद झल्लाते हुए कह रहा है- ‘एक चाय वाला घुस आया है हमारे काम में। फिल्म देखने वाले हर दर्शक को पता है कि वो ‘चाय वाला’ कौन है, जिसका खौफ फिल्म पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से लेकर भारत में बैठे नेता तक को खाए जा रहा है।

4. भारत-पाकिस्तान एंगल और आर्थिक जंग

‘धुरंधर 2’ में ये भी दिखाया गया है कि कैसे दुश्मन देश भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए नकली करेंसी का इस्तेमाल करते हैं। फिल्म इस पूरे नेटवर्क को एक तरह की इकोनॉमिक वॉरफेयर के रूप में पेश करती है, जहां जंग सिर्फ हथियारों से नहीं बल्कि पैसों के जरिए भी लड़ी जाती है। हालांकि ये एंगल काफी हद तक सिनेमाई है और वास्तविकता इससे कहीं ज्यादा जटिल मानी जाती है।

5. फिल्म या प्रोपेगेंडा? उठ रहे सवाल

‘धुरंधर 2’ को लेकर ये बहस भी तेज हो गई है कि क्या ये सिर्फ एक एंटरटेनमेंट फिल्म है या फिर इसमें एक खास नैरेटिव को मजबूत करने की कोशिश की गई है। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि मूवीज में अक्सर समाज और राजनीति को एक खास नजरिए से पेश किया जाता है जिससे दर्शकों की सोच भी प्रभावित हो सकती है।

मनोरंजन और राजनीति साथ में चल रहे हैं

‘धुरंधर 2’ एक तरफ जहां एक्शन और थ्रिल से भरपूर फिल्म है, वहीं दूसरी ओर ये दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करती है। नोटबंदी, नकली करेंसी और अंतरराष्ट्रीय साजिश जैसे मुद्दों को जोड़कर फिल्म एक ऐसा मिश्रण पेश करती है,जहां मनोरंजन और राजनीति दोनों साथ चलते हैं। अब ये दर्शकों पर निर्भर करता है कि वो इसे सिर्फ फिल्म मानते हैं या इसके पीछे छिपे मैसेज को भी समझने की कोशिश करते हैं।





Source link