Home Blog Page 407

पलामूः इस डैम पर गर्मी में मिलेगा सुकून, शाम में आएंगे तो होगा स्वर्ग सा अहसास


Last Updated:

पलामू के मेदिनीनगर के पास स्थित रानी ताल डैम गर्मी में सुकून पाने का बेहतरीन ठिकाना बन गया है. दो पहाड़ों के बीच बसे इस डैम का सूर्यास्त और शांत वातावरण पर्यटकों को स्वर्ग जैसा अहसास कराता है. मेदिनीनगर से आसानी से पहुंचने योग्य यह स्थल प्राकृतिक सुंदरता के प्रेमियों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है.

ख़बरें फटाफट

पलामूः गर्मी के दिनों में लोग अक्सर ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां उन्हें सुकून के कुछ पल मिल सकें. दिनभर की भागदौड़ और शहर की भीड़भाड़ से दूर लोग शाम के समय प्राकृतिक स्थलों पर जाना पसंद करते हैं. अगर शहर के पास ही कोई शांत और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर जगह मिल जाए तो लोगों के लिए यह और भी खास बन जाता है. पलामू जिले के मेदिनीनगर के पास स्थित रानी ताल डैम भी ऐसी ही एक खूबसूरत जगह है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग सैर करने और प्रकृति के बीच समय बिताने पहुंचते हैं.

चारों तरफ फैली है हरियाली
दरअसल, दो पहाड़ों के बीच बसा रानी ताल डैम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए खास पहचान रखता है. चारों तरफ फैली हरियाली, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और बीच में फैला शांत पानी इस जगह को बेहद आकर्षक बनाते हैं. खास बाद है कि शाम के समय यहां का नजारा और भी मनमोहक हो जाता है. यहां जैसे ही सूरज ढलते है, उसकी सुनहरी किरणें डैम के पानी पर पड़कर लालिमा बिखेर देती हैं. पहाड़ों के पीछे धीरे-धीरे छिपता सूरज ऐसा प्रतीत होता है, मानो प्रकृति खुद अपने आंचल में दिन को सुला रही हो. इस दृश्य को देखने के लिए लोग देर तक डैम किनारे बैठकर प्रकृति का आनंद लेते रहते हैं.

खुली वादियां और शांत वातावरण
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां नियमित रूप से आते रहे हैं. यहां की ठंडी हवाएं, खुली वादियां और शांत वातावरण शहर के शोरगुल से बिल्कुल अलग अनुभव कराते हैं. कई लोग बताते हैं कि सूर्यास्त के समय डैम के किनारे बैठकर ऐसा लगता है मानो समुद्र के किनारे बैठे हों. पानी की लहरें और पहाड़ों के बीच बहती हवा मन को गहरी शांति का एहसास कराती है. यही कारण है कि यह जगह अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों और कस्बों के लोगों के लिए भी पसंदीदा स्थल बनती जा रही है.

शाम होते-होते यहां पर लोगों की चहल-पहल बढ़ने लगती है. चार बजे के बाद से ही लोग टहलने, फोटो खिंचवाने और दोस्तों व परिवार के साथ समय बिताने यहां पहुंचने लगते हैं. वहीं रविवार और छुट्टियों के दिनों में यहां मेले जैसा माहौल देखने को मिलता है. बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस प्राकृतिक स्थल का आनंद लेते नजर आते हैं.

यहां कैसे पहुंचें?
रानी ताल डैम तक पहुंचना भी काफी आसान है. मेदिनीनगर से शाहपुर पुल पार कर चैनपुर बाजार के रास्ते सीधे डैम तक पहुंचा जा सकता है. सड़क पूरी तरह से सुगम है और यहां ऑटो, रिक्शा या निजी वाहन से आसानी से पहुंचा जा सकता है. हालांकि डैम के आसपास फिलहाल होटल या रेस्टोरेंट की सुविधा नहीं है, इसलिए पर्यटकों को खाने-पीने की व्यवस्था अपने साथ करने की सलाह दी जाती है. प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह जगह गर्मी के दिनों में सुकून और ताजगी का अहसास कराती है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

‘बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- य बाजार में


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss Ott 3) की पॉपुलर कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित जिन्हें वड़ा पाव गर्ल के नाम से जाना जाता है, का एक वायरल क्लिप सोशल मीडिया पर तूफान ला रहा है। क्लिप में चंद्रिका कह रही हैं- मुझे अपना बच्चा पालने के लिए किसी के साथ सोना भी पड़े तो सो लूंगी।

चंद्रिका दीक्षित का वीडियो हुआ वायरल
पिछले दिनों चंद्रिका दीक्षित ने एक वीडियो शेयर कर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे अनुभव शेयर किए हैं जिन्होंने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह कंटेंट क्रिएटर एमजे मुकेश जैन के साथ पॉडकास्ट में बातचीत करती नजर आ रही थीं।

Vada Pav Girl

रीढ़ की हड्डी की समस्या के चलते बिस्तर पर थीं चंद्रिका

-वीडियो में चंद्रिका दीक्षित ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक पल भी शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी रीढ़ की हड्डी की समस्या की वजह से वह लंबे समय कर बिस्तर पर थीं।

-वड़ा पाव गर्ल ने कहा था- जब मैं बिस्तर पर थी, तब भी मेरे पति ने मुझसे गंदा बर्ताव किया था। वह मेरी हालत देखने के बाद भी अपनी बाइक उठाकर निकल गए थे। ऐसी बातें आखिर मैं किससे कहूं?उन्होंने यह भी कहा कि करवा चौथ जैसे खास दिन पर भी उन्हें अकेला छोड़ दिया गया था।

चंद्रिका दीक्षित के पति ने दिया धोखा?

ये बयान चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा द्वारा धोखा देने और आर्थिक तंगी के बीच दिया गया है लेकिन यूजर्स इसे ‘बेशर्मी’ और ‘समाज के लिए खतरा’ बता रहे हैं। एक यूजर @ImMemesupplier ने कल ही ये क्लिप शेयर करते हुए लिखा है- बच्चे पालने के लिए लाखों महिलाएं मजदूरी, सिलाई, मेहंदी लगाकर ईमानदारी से काम करती हैं लेकिन ये तो सीधे प्रोस्टिट्यूशन को जस्टिफाई कर रही हैं।

वड़ा पाव गर्ल ने दिया शॉकिंग बयान

-पोस्ट में शेयर किया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों व्यूज के साथ कमेंट्स में गुस्सा फूट रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं- अरे मैडम, शर्म-हया बची होती तो ऐसी बात मुंह से नहीं निकलती। नाम कमाने के लिए कुछ भी बोल रही हो।

कमेंट्स में फूट रहा है लोगों का गुस्सा

-वहीं एक शख्स ने लिखा है- कल्पना सरोज ने 60 रुपए महीने की मजदूरी से 100 करोड़ रुपए का बिजनेस बनाया है लेकिन वड़ा पाव गर्ल ने शील बेचने की बात कर दी। कई पोस्ट्स में लिखा जा रहा है कि ये एम्पावरमेंट नहीं बस ध्यान खींचने की कोशिश है।

-एक यूजर ने लिखा है- बच्चे के नाम पर किसी के भी साथ सोने की बात करना समाज को किस दिशा में ले जा रहा है? चंद्रिका दीक्षित का ये बयान अब एक्स हैंडल पर ट्रेंड कर रहा है। एक तरफ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

मजबूरी में महिलाएं क्या-क्या नहीं करती हैं?

वड़ा पाव गर्ल को सपोर्ट करने वाले लोग कह रहे हैं कि आर्थिक मजबूरी में महिलाएं क्या-क्या नहीं करती हैं लेकिन बहुमत की राय साफ है- ये लाइन क्रॉस हो गई है। सोशल मीडिया पर विवाद अभी भी गरमा रहा है और नए-नए मीम्स, रिएक्शन वीडियो आते जा रहे हैं। क्या ये सिर्फ एक क्लिप है या चंद्रिका दीक्षित का असली विचार?



Source link

Rajya Sabha Polls: BJP’s Sanjay Bhatia and Congress’s Karamvir Boudh Secure Election Wins Amid Controversy


India

-Oneindia Staff

एक कड़े मुकाबले वाले चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। चुनाव में वोट की गोपनीयता के उल्लंघन के आरोप लगे थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं को उनकी जीत पर बधाई दी।

BJP and Congress Leaders Elected to Rajya Sabha

Representative image

अधिकारियों ने बताया कि पांच मत अवैध घोषित किए गए, जिनमें से चार कांग्रेस के और एक भाजपा का था। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नंदा कांग्रेस उम्मीदवार से मामूली अंतर से हार गए। सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस-वोटिंग की, जिनमें से चार के वोट अवैध घोषित कर दिए गए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बी. के. हरिप्रसाद ने क्रॉस-वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायकों का नाम लेने से इनकार कर दिया, लेकिन सुझाव दिया कि लोग उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे। हुड्डा ने भाजपा की रणनीति की भी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस ने सफलतापूर्वक एक सीट हासिल की है।

मुख्यमंत्री सैनी ने चुनाव से पहले कांग्रेस पर अपने विधायकों पर भरोसा न करने का आरोप लगाया और उन्हें हिमाचल प्रदेश स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के भीतर भरोसे की कमी को दर्शाता है। सैनी ने इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) पर मतदान से परहेज करने पर भी आलोचना की और सुझाव दिया कि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस का समर्थन किया।

दोनों पार्टियों द्वारा वोट की गोपनीयता के उल्लंघन की शिकायतों के कारण वोटों की गिनती में पांच घंटे से अधिक की देरी हुई। देर रात नतीजे घोषित होने के बाद, हुड्डा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और भाजपा पर तीसरे उम्मीदवार के लिए वोट की चोरी का प्रयास करने का आरोप लगाया।

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग में दो कांग्रेस विधायकों के खिलाफ वोट की गोपनीयता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने दावा किया कि मतदान के समय कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी और भाजपा पर मतदान के घंटों बाद शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने इसी तरह के आरोपों के संबंध में भाजपा नेता अनिल विज के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई। हरियाणा कांग्रेस के राव नरेंद्र सिंह ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और अपने उम्मीदवार की जीत में विश्वास व्यक्त किया।

राजनीतिक गतिशीलता

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 37 विधायक हैं। इनेलो के दो सदस्य हैं, और तीन निर्दलीय हैं। अनिल विज, हाल की चोटों के बावजूद, व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे।

नंदा की उम्मीदवारी को तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त था और भाजपा ने इसका समर्थन किया था। दो राज्यसभा सीटों पर भाजपा के सदस्यों किरण चौधरी और राम चंद्र जांगड़ा के 9 अप्रैल को कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्तता हुई।

उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि

भाजपा के भाटिया करनाल से पूर्व लोकसभा सांसद हैं, जबकि कांग्रेस के बौद्ध एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी और दलित कार्यकर्ता हैं। बौद्ध वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग का समन्वय करते हैं।

चुनाव के नतीजे हरियाणा में चल रही राजनीतिक गतिशीलता को दर्शाते हैं, जिसमें दोनों प्रमुख दल आरोपों और रणनीतिक पैंतों के बीच प्रभाव के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

With inputs from PTI



Source link

गर्मी से हैं परेशान? तो बिहार की इन हिल्स पर मिलेगी राहत और शानदार नजारा!


Last Updated:

Hills of Bihar: गर्मी बढ़ते ही लोग ठंडी और सुकून भरी जगहों की तलाश करने लगते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि बिहार में भी कई खूबसूरत पहाड़ियां हैं, जहां गर्मी के मौसम में ठंडक और नेचर की सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है।ल. गया की गुरपा हिल, नालंदा की राजगीर हिल और बांका की मंदार ऐसी ही जगहों में शामिल हैं.

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग ऐसी जगहों की तलाश में निकल पड़ते हैं, जहां चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से राहत मिल सके. आमतौर पर लोग पहाड़ों का नाम आते ही हिमाचल या उत्तराखंड की तरफ रुख करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बिहार में भी कई खूबसूरत पहाड़ियां हैं. यहां ठंडक और सुकून भरा माहौल मिलता है. इस गर्मी बैग पेक करिए और निकलिए बिहार के खूबसूरत हिल्स के ट्रेक पर.

bihar hills, mandaar hill banka, gurpa hill gaya, kaimur hills rohtas, someshwar hill west champaran, gridhakuta hill rajgir, hills to visit in bihar, trekking places in bihar, summer tourist places in bihar, bihar hill stations, nature tourism bihar, rajgir hills, kaimur waterfall bihar, valmiki tiger reserve hills, bihar travel destinations, बिहार हिल्स, मंदार हिल बांका, गुरपा हिल गया, कैमूर हिल रोहतास, सोमेश्वर हिल पश्चिम चंपारण, गृद्धकूट हिल राजगीर, बिहार में घूमने की पहाड़ियां, बिहार ट्रेकिंग स्थल, बिहार के पर्यटन स्थल, गर्मियों में घूमने की जगह बिहार, राजगीर पहाड़ियां, कैमूर झरना बिहार, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पहाड़, बिहार प्रकृति पर्यटन

मंदार हिल, बिहार के बांका जिले में स्थित एक पौराणिक पर्वत है. इसका जिक्र समुद्र मंथन की कथा में मिलता है. मान्यता है कि इसी पर्वत का प्रयोग देवताओं और असुरों ने मंथन के लिए मंदराचल के रूप में किया था. यह पहाड़ी लगभग 700 फीट ऊंची है और ग्रेनाइट की बनी है. इसके शिखर पर मधुसूदन मंदिर और नीचे पापहरणी कुंड स्थित है. इस कुंड में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलने की मान्यता है. पर्वत की चट्टानों पर उकेरे गए शंख, चक्र, कछुआ और अन्य पौराणिक चित्र इसकी ऐतिहासिकता को दर्शाते हैं. ऊंचाई पर होने और चारों तरफ हरियाली की वजह से यहां का मौसम आसपास के मैदानी इलाकों की तुलना में थोड़ा ठंडा महसूस होता है. पहाड़ी पर चढ़ाई करते समय ठंडी हवा और प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को सुकून देते हैं.

bihar hills, mandaar hill banka, gurpa hill gaya, kaimur hills rohtas, someshwar hill west champaran, gridhakuta hill rajgir, hills to visit in bihar, trekking places in bihar, summer tourist places in bihar, bihar hill stations, nature tourism bihar, rajgir hills, kaimur waterfall bihar, valmiki tiger reserve hills, bihar travel destinations, बिहार हिल्स, मंदार हिल बांका, गुरपा हिल गया, कैमूर हिल रोहतास, सोमेश्वर हिल पश्चिम चंपारण, गृद्धकूट हिल राजगीर, बिहार में घूमने की पहाड़ियां, बिहार ट्रेकिंग स्थल, बिहार के पर्यटन स्थल, गर्मियों में घूमने की जगह बिहार, राजगीर पहाड़ियां, कैमूर झरना बिहार, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पहाड़, बिहार प्रकृति पर्यटन

गयाजी जिले में स्थित गुरपा हिल बिहार की खूबसूरत पहाड़ियों में से एक मानी जाती है. यह पहाड़ी घने जंगलों और प्राकृतिक घाटियों से घिरी हुई है. यह बिहार-झारखंड सीमा पर 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. प्राकृतिक सौंदर्य, जंगल, झरने, सूर्योदय और सूर्यास्त के मनोरम दृश्य, इन सभी ने गुरपा पहाड़ी को बेहद लोकप्रिय बना दिया है. गया-कोडरमा रेल मार्ग से गुजरते समय यात्रियों को पहाड़ों और हरियाली का बेहद सुंदर दृश्य देखने को मिलता है. गुरपा पहाड़ी पर गुरुपदा नाम का एक मंदिर है. माना जाता है कि इस मंदिर में भगवान विष्णु के पदचिह्न हैं. यह स्थान बौद्ध और हिंदू धर्म के तीर्थयात्रियों के बीच लोकप्रिय है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

bihar hills, mandaar hill banka, gurpa hill gaya, kaimur hills rohtas, someshwar hill west champaran, gridhakuta hill rajgir, hills to visit in bihar, trekking places in bihar, summer tourist places in bihar, bihar hill stations, nature tourism bihar, rajgir hills, kaimur waterfall bihar, valmiki tiger reserve hills, bihar travel destinations, बिहार हिल्स, मंदार हिल बांका, गुरपा हिल गया, कैमूर हिल रोहतास, सोमेश्वर हिल पश्चिम चंपारण, गृद्धकूट हिल राजगीर, बिहार में घूमने की पहाड़ियां, बिहार ट्रेकिंग स्थल, बिहार के पर्यटन स्थल, गर्मियों में घूमने की जगह बिहार, राजगीर पहाड़ियां, कैमूर झरना बिहार, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पहाड़, बिहार प्रकृति पर्यटन

कैमूर हिल बिहार की सबसे बड़ी पहाड़ी श्रृंखलाओं में से एक है. यह विंध्य पर्वतमाला का हिस्सा है. यह बिहार के कैमूर और रोहतास जिले के बड़े हिस्से में फैली हुई है. घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और कई खूबसूरत झरने इस क्षेत्र की खास पहचान हैं. गर्मियों के मौसम में भी यहां का प्राकृतिक वातावरण सुकून भरा महसूस होता है. खासकर रोहतास इलाके में स्थित झरने और हरियाली पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं. इसमें कर्मनासा नदी पर स्थित करकटगढ़ जलप्रपात, बुधुआ और धंसा (रोहतास) गांवों के पास के झरने, अमझोर जलप्रपात और तिलोठू के पास स्थित तुतला भवानी जलप्रपात शामिल हैं. इसलिए प्रकृति और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह जगह घूमने के लिहाज से अच्छी मानी जाती है.

bihar hills, mandaar hill banka, gurpa hill gaya, kaimur hills rohtas, someshwar hill west champaran, gridhakuta hill rajgir, hills to visit in bihar, trekking places in bihar, summer tourist places in bihar, bihar hill stations, nature tourism bihar, rajgir hills, kaimur waterfall bihar, valmiki tiger reserve hills, bihar travel destinations, बिहार हिल्स, मंदार हिल बांका, गुरपा हिल गया, कैमूर हिल रोहतास, सोमेश्वर हिल पश्चिम चंपारण, गृद्धकूट हिल राजगीर, बिहार में घूमने की पहाड़ियां, बिहार ट्रेकिंग स्थल, बिहार के पर्यटन स्थल, गर्मियों में घूमने की जगह बिहार, राजगीर पहाड़ियां, कैमूर झरना बिहार, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पहाड़, बिहार प्रकृति पर्यटन

पश्चिम चंपारण जिले में नेपाल सीमा के पास स्थित सोमेश्वर हिल बिहार की प्रमुख पहाड़ियों में गिनी जाती है. यह पहाड़ी वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आसपास के घने जंगलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है. यह बिहार का सबसे ऊंचा पर्वतीय पठार है. इसकी ऊंचाई समुन्द्र तल से लगभग 3000 फीट है. यहां का वातावरण शांत और हरियाली से भरपूर होता है. पहाड़ी के आसपास फैले जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक दृश्य प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं. इसलिए यह जगह ट्रेकिंग और घूमने के लिहाज से भी खास मानी जाती है.

bihar hills, mandaar hill banka, gurpa hill gaya, kaimur hills rohtas, someshwar hill west champaran, gridhakuta hill rajgir, hills to visit in bihar, trekking places in bihar, summer tourist places in bihar, bihar hill stations, nature tourism bihar, rajgir hills, kaimur waterfall bihar, valmiki tiger reserve hills, bihar travel destinations, बिहार हिल्स, मंदार हिल बांका, गुरपा हिल गया, कैमूर हिल रोहतास, सोमेश्वर हिल पश्चिम चंपारण, गृद्धकूट हिल राजगीर, बिहार में घूमने की पहाड़ियां, बिहार ट्रेकिंग स्थल, बिहार के पर्यटन स्थल, गर्मियों में घूमने की जगह बिहार, राजगीर पहाड़ियां, कैमूर झरना बिहार, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पहाड़, बिहार प्रकृति पर्यटन

गृद्धकूट हिल बिहार के राजगीर में स्थित एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक पहाड़ी है. इसे विचर पीक भी कहा जाता है. यह पहाड़ी विशेष रूप से गौतम बुद्ध से जुड़ी हुई है. माना जाता है कि उन्होंने यहां कई महत्वपूर्ण उपदेश दिए थे. बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह स्थान अत्यंत पवित्र माना जाता है. यह एक गिद्ध के सिर के आकार का दिखता है. गृद्धकूट पर्वत पर पहुंचने के लिए राजगीर से ट्रैकिंग का रास्ता है और यहां से आसपास की पहाड़ियों और प्रकृति का बेहद सुंदर दृश्य दिखाई देता है. गर्मियों में भी यहां की प्राकृतिक हवा और हरियाली लोगों को आकर्षित करती है. इसलिए यह घूमने के लिए एक अच्छा स्थान माना जाता है.



Source link

राजस्थान में बारिश से 4°C तक गिरा तापमान: यूपी में आंधी से 2 मौतें; कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, केदारनाथ में -11 डिग्री पारा




देश भर के राज्यों में पिछले दो दिनों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौरा जारी है। राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को भी हल्की बारिश हुई। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 3.7°C गिरकर 26.9°C दर्ज हुआ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार रात झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। बिजनौर में तेज आंधी की वजह से पेड़ उखड़ गए। सहारनपुर में आंधी की वजह से टीन शेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इधर, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण गुरेज-बांदीपोरा रोड, सिंथन-किश्तवाड़ रोड और मुगल रोड बंद हो गई है। वहीं जोजिला दर्रे पर बर्फ जमने से श्रीनगर-लेह हाईवे भी बंद कर दिया गया। उत्तराखंड के चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार रात से भारी बर्फबारी हो रही है। इसके कारण श्री बद्रीनाथ धाम का मंदिर परिसर पूरी तरह बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ में तापमान -11°C तक गिर गया। इससे पहले जनवरी में केदारनाथ धाम में तापमान -16°C तक गिर गया था। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 18 मार्च- छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ जगहों पर गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तराखंड में पर बिजली के साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना है। 19 मार्च- हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड में कुछ जगहों पर 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है।



Source link

खबर हटके- महिला ने पति को किराए पर दिया: गैस कम इस्तेमाल करने को कहा, तो बहू थाने पहुंची; राजस्थान में बर्फबारी जैसा माहौल




एक महिला ने अपना पति दूसरी महिला को किराए पर दे दिया। वहीं एक सास ने गैस कम इस्तेमाल करने को कहा, तो बहू थाने पहुंच गई। उधर राजस्थान के किशनगढ़ में बर्फबारी जैसा माहौल बन गया, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Rajya Sabha Polls: BJP’s Sanjay Bhatia and Congress’s Karamvir Boudh Elected Amid Controversy


India

-Oneindia Staff

एक कड़ी निगरानी वाले चुनाव में, भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध ने हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटें हासिल कीं। इस चुनाव में वोट की गोपनीयता भंग करने के आरोपों के कारण मतगणना प्रक्रिया में देरी हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजेताओं को बधाई दी, वहीं कांग्रेस पर अपने विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया।

BJP and Congress Leaders Elected in Rajya Sabha

Representative image

सैनी ने कांग्रेस पर अपने विधायकों पर भरोसा न करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश ले जाने का हवाला दिया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (इनेलो) की मतदान से अनुपस्थित रहने की भी निंदा की, यह सुझाव देते हुए कि इसने कांग्रेस का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया। पार्टी नेताओं अभय सिंह चौटाला और आदित्य देवीलाल के अनुसार, इनेलो के इस फैसले को जनभावनाओं से प्रभावित बताया गया।

मतदान शाम 4 बजे समाप्त हो गया, लेकिन वोट की गोपनीयता भंग करने के संबंध में भाजपा और कांग्रेस दोनों की शिकायतों के कारण मतगणना में पांच घंटे से अधिक की देरी हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बौद्ध की जीत को लोकतंत्र की जीत बताया और विपक्ष पर वोट की चोरी करने के प्रयास का आरोप लगाया।

भाजपा के भाटिया ने दावा किया कि कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस-वोटिंग की, जबकि हरियाणा के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दो विधायकों ने अपने मतपत्रों को ठीक से मोड़े बिना वोट की गोपनीयता भंग की। कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि मतदान के बाद जानबूझकर शिकायतें दर्ज की गईं।

कांग्रेस ने इसी तरह के उल्लंघनों के लिए भाजपा नेता अनिल विज के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई। इस बीच, बौद्ध ने कथित पक्षपात के लिए निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। चुनाव आयोग ने अंततः मतों की गिनती शुरू करने की मंजूरी दे दी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव की निष्पक्षता से छेड़छाड़ के प्रयासों का आरोप लगाया था। उन्होंने परिणामों की घोषणा से पहले डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ तत्काल बैठक का अनुरोध किया था।

90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 37 विधायक हैं। इनेलो के दो सदस्य हैं, और तीन निर्दलीय हैं। भाजपा के सदस्य किरण चौधरी और राम चंद्र जांगड़ा 9 अप्रैल को कार्यकाल पूरा करने वाले हैं, जिससे ये दो राज्यसभा सीटें खाली हो गईं।

भाजपा और निर्दलीय समर्थित नंदा 2019 के विधानसभा चुनावों में रोहतक जिले से हुड्डा से हार गए थे। भाटिया करनाल से पूर्व लोकसभा सांसद हैं, जबकि बौद्ध एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी और दलित कार्यकर्ता हैं जिन्हें राहुल गांधी ने उनके सामुदायिक कार्यों के लिए चुना है।

पार्टी विधायक
भाजपा 48
कांग्रेस 37
इनेलो 2
निर्दलीय 3

इस चुनाव प्रक्रिया ने हरियाणा में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच तनाव को उजागर किया, जिसमें पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगे। इन चुनौतियों के बावजूद, भाटिया और बौद्ध दोनों इस महत्वपूर्ण राजनीतिक मुकाबले में विजयी हुए।

With inputs from PTI

Read more about:

Read more about:



Source link

Rajya Sabha Polls Result: BJP’s Sanjay Bhatia and Congress’s Karamvir Boudh Elected Amid Controversy


India

-Oneindia Staff

एक कड़ी निगरानी वाले चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। दोनों पार्टियों द्वारा वोट की गोपनीयता के कथित उल्लंघन के संबंध में शिकायतों के कारण काफी देरी के बाद परिणाम घोषित किए गए।

BJP and Congress Leaders Elected to Rajya Sabha

Representative image

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजेताओं को बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बौद्ध की जीत पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। हुड्डा ने भाजपा पर तीसरे उम्मीदवार के लिए वोटों में हेरफेर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जिसमें रिटर्निंग अधिकारी द्वारा पक्षपाती आचरण का दावा किया गया।

शिकायतें और आरोप

शुरुआत में शाम 5 बजे होने वाली वोटों की गिनती पांच घंटे से अधिक की देरी से हुई। दोनों पार्टियों ने वोट की गोपनीयता के उल्लंघन के संबंध में चुनाव आयोग (ईसी) से शिकायतें दर्ज कराईं। भाजपा के कृष्ण कुमार बेदी ने आरोप लगाया कि दो कांग्रेस विधायकों ने अपने मतपत्रों को ठीक से मोड़ा नहीं, जिससे वोट की गोपनीयता भंग हुई। कांग्रेस के अशोक अरोड़ा ने इसके विपरीत कहा कि मतदान के समय कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।

अवैध वोट और क्रॉस-वोटिंग

अधिकारियों ने पांच अवैध वोटों की सूचना दी – चार कांग्रेस से और एक भाजपा से। भाजपा के भाटिया ने दावा किया कि पांच कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस-वोटिंग की। चुनाव में भाटिया, बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नंदा दो सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। भाजपा समर्थित नंदा ने पहले 2019 में असफल मुकाबला किया था।

राजनीतिक गतिशीलता

दो विधायकों वाली इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने मतदान से परहेज किया। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 37 हैं। राज्यसभा सीट सुरक्षित करने के लिए एक उम्मीदवार को 30 वोटों की आवश्यकता होती है। मतदान से पहले कांग्रेस विधायकों को हिमाचल प्रदेश ले जाया गया था और चुनाव के दिन वोट डालने के लिए वापस लाया गया था।

कांग्रेस की चिंताएं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव की अखंडता में हस्तक्षेप के प्रयासों का आरोप लगाते हुए ईसी को पत्र लिखा। उन्होंने परिणाम घोषित होने से पहले डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी के नेतृत्व में एक पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ तत्काल बैठक का अनुरोध किया। खरगे ने अपने दावों का समर्थन करने के लिए बौद्ध द्वारा प्रस्तुत एक अभ्यावेदन संलग्न किया।

उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि

भाजपा के संजय भाटिया करनाल से पूर्व लोकसभा सांसद हैं। कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध एक सेवानिवृत्त हरियाणा सरकारी कर्मचारी और दलित कार्यकर्ता हैं, जो सामुदायिक मुद्दों की वकालत के लिए जाने जाते हैं। वह वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग का समन्वय करते हैं और कथित तौर पर राहुल गांधी के पसंदीदा हैं।

खाली सीटें और उम्मीदवारी

भाजपा के सदस्यों किरण चौधरी और राम चंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा होने वाला है, जिसके कारण राज्यसभा की सीटें खाली हो गईं। नंदा की उम्मीदवारी को तीन निर्दलीय और सात भाजपा विधायकों का समर्थन प्राप्त था। उन्होंने पहले 2019 के विधानसभा चुनावों में हुड्डा से हार का सामना किया था और भाजपा में शामिल होने से पहले इनेलो से जुड़े थे।

With inputs from PTI



Source link

LPG: ‘अफवाहों से बचें; घबराएं नहीं, घर पर ही मिलेगा सिलिंडर’, सरकार की एलपीजी प्रयोग में किफायत बरतने की अपील


पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रमों  के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला में पैदा हुई चिंताओं के बीच, भारत के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ऊर्जा सुरक्षा पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि वर्तमान में देश के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

सरकार ने देश में आम लोगों से एलपीजी के मसले पर अफवाहों से बचने की अपील की है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने देश के लोगों से अपील करते हुए कहा, “घबराएं नहीं और पैनिक न करें। बुकिंग के बाद उनके घर पर ही मिलेगा सिलिंडर की डिलिवरी सुनिश्चित की जाएगी।” उन्होंने लोगों से कहा कि वे एलपीजी के इस्तेमाल में किफायत बरतने की कोशिश करें और संभव तो हो पीएनजी का इस्तेमाल शुरू करें।

पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक संघर्ष के बीच भारत सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति शृंखला, नागरिकों की सुरक्षा और बाजार स्थिरता को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। एक तरफ जहां विदेश मंत्रालय वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए कूटनीतिक प्रयास कर रहा है, वहीं पेट्रोलियम और शिपिंग मंत्रालयों ने घरेलू स्तर पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता और लॉजिस्टिक्स के सुचारू संचालन का भरोसा दिया है। आपूर्ति को बाधित करने वाले तत्वों पर भी देशव्यापी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

ऊर्जा आपूर्ति और कूटनीतिक पहल पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।। प्राकृतिक गैस की खपत को लेकर उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों के तहत कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं का पीएनजी में शिफ्ट होना अधिक फायदेमंद होगा।

एलपीजी जमाखोरों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?

एलपीजी जमाखोरों पर देशव्यापी कार्रवाई बाजार में ईंधन की कृत्रिम कमी रोकने के लिए सरकार ने प्रवर्तन कार्रवाई  तेज कर दी है। सुजाता शर्मा के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में देश भर में लगभग 12,000 छापेमारी की गई हैं, जिनमें 15,000 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।


  • दिल्ली और उत्तर प्रदेश: दिल्ली में एक दिन पहले 600 सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि यूपी में 450 निरीक्षणों के दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • जम्मू-कश्मीर और केरल: जम्मू-कश्मीर में 564 छापेमारी कर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई हैं और गिरफ्तारियां हुई हैं

  • केरल: 1,000 निरीक्षणों में घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

  • मध्य प्रदेश: राज्य में 1,200 छापों के दौरान 1,800 सिलेंडर पकड़े गए हैं

इसके अतिरिक्त, तेल विपणन कंपनियों  की टीमों ने लगभग 2,500 रिटेल आउटलेट्स और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप्स पर औचक निरीक्षण किया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से क्या बताया गया?

वैश्विक मंच पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है कि विदेश मंत्री ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि काजा कलास के निमंत्रण पर ईयू विदेश मामलों की परिषद की बैठक में हिस्सा लिया।। इस बैठक में पश्चिम एशिया के हालात और ऊर्जा सुरक्षा पर इसके प्रभाव पर विशेष चर्चा की गई, तथा संघर्ष को जल्द समाप्त करने के लिए कूटनीति की आवश्यकता पर बल दिया गया।

जहाजरानी मंत्रालय ने क्या बताया?

शिपिंग ऑपरेशंस और नाविकों की सुरक्षित वापसी आपूर्ति शृंखला और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर शिपिंग मंत्रालय के राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक और जहाज पूरी तरह सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में दूतावासों के समन्वय से 161 भारतीय नाविकों को सुरक्षित भारत वापस लाया गया है। ऊर्जा आयात के मोर्चे पर, दूसरा एलपीजी कैरियर ‘नंदा देवी’ आज तड़के 2:30 बजे कांडला पहुंच गया है। ‘शिवालिक’ व ‘नंदा देवी’ दोनों जहाजों से कार्गो डिस्चार्ज किया जा रहा है और बंदरगाह पर कार्गो संचालन को सुव्यवस्थित किया गया है।



इसके साथ ही, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (जेएनपीए) की सड़क पर 450 कंटेनरों के पड़े होने की खबर को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया गया है कि सभी कंटेनर तय नीति के अनुसार कंटेनर फ्रेट स्टेशनों (सीएफएस), गोदामों और फैक्ट्री परिसरों में सुरक्षित हैं। प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया कि पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर सरकार की नजर बनी हुई है और आगामी 18 मार्च को विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। 





Source link

The Bonus Market Update: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 568 अंक चढ़ा, निफ्टी 23500 के पार


धातु और ऑटो शेयरों में तेजी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान के चलते बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई और ये लगभग एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। रुपया 12 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 92.40 पर बंद हुआ।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 567.99 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 76,070.84 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 801.41 अंक या 1.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 76,304.26 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 172.35 अंक या 0.74 प्रतिशत चढ़कर 23,581.15 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, इटरनल के शेयरों में सबसे अधिक 5.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और मारुति भी प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक सबसे बड़े पिछड़ने वालों में शामिल थे।

यूरोपीय बाजारों में दिखी तेजी

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी 1.63 प्रतिशत बढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक मामूली रूप से ऊपर बंद हुआ। जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक नीचे बंद हुए। यूरोप के बाजारों में तेजी देखी गई। सोमवार को अमेरिकी बाजार भी तेजी के साथ बंद हुआ।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

रिसर्च एनालिस्ट और लिवेलॉन्ग वेल्थ के संस्थापक हरिप्रसाद के ने कहा कि लगातार दूसरे सत्र में भारतीय शेयर बाजारों में सुधार जारी रहा, जिसका कारण अस्थिरता में कमी और चुनिंदा क्षेत्रों में मजबूती थी, हालांकि बाजार के व्यवहार को प्रभावित करने वाला अंतर्निहित सतर्कता का माहौल बना हुआ है। एक प्रमुख सकारात्मक पहलू भारत के वीआईएक्स में आई तेज गिरावट थी, जो 8 प्रतिशत गिरकर 20 से नीचे के स्तर पर पहुंच गया। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर देखा जाए तो ऑटोमोबाइल क्षेत्र में तेजी का नेतृत्व रहा, निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 102.7 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 2.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 102.7 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बाजार विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 9,365.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,593.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सोमवार को सेंसेक्स 938.93 अंक या 1.26 प्रतिशत बढ़कर 75,502.85 पर बंद हुआ। निफ्टी 257.70 अंक या 1.11 प्रतिशत चढ़कर 23,408.80 पर समाप्त हुआ।


 



Source link