Home Blog Page 416

UP पुलिस भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल, मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंची शिकायत, अब नपेंगे जिम्मेदार!


Uttar Pradesh

oi-Sohit Kumar

UP Police SI Exam Pandit Word Controversy: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा शनिवार को विवादों के घेरे में आ गई। परीक्षा के हिंदी खंड में पूछे गए एक प्रश्न के विकल्पों ने न केवल अभ्यर्थियों को चौंका दिया, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भी तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। मर्यादा और संवेदनशीलता से जुड़े इस मामले ने अब मुख्यमंत्री दरबार तक दस्तक दे दी है।

दरअसल, 14 मार्च को प्रदेश भर में आयोजित हुई इस परीक्षा में ‘अनेक शब्दों के लिए एक शब्द’ खंड के तहत एक प्रश्न पूछा गया था। प्रश्न था: ‘वह व्यक्ति जो परिस्थितियों के अनुसार बदल जाता है।’

si written examination

इस प्रश्न के लिए जो चार विकल्प दिए गए थे, वे इस प्रकार थे:

  • 1. पंडित (विद्वान)
  • 2. अवसरवादी (Opportunist)
  • 3. निष्कपट (सच्चा)
  • 4. सदाचारी (नैतिक)

हालांकि व्याकरण की दृष्टि से इसका सही उत्तर ‘अवसरवादी’ है, लेकिन ‘पंडित’ शब्द को इस संदर्भ में एक विकल्प के रूप में शामिल करने पर भारी आपत्ति जताई गई है।

मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंची शिकायत

इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में एक प्रतिवेदन सौंपा। उन्होंने इस प्रश्न को ‘आपत्तिजनक और संवेदनशील’ बताते हुए कहा कि ‘पंडित’ शब्द पारंपरिक रूप से विद्वानों और पूजनीय धार्मिक हस्तियों के लिए उपयोग किया जाता है। इसे नकारात्मक प्रवृत्तियों वाले विकल्पों के साथ रखना समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला है।

वहीं, अखिल भारत हिंदू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी ने इसे ब्राह्मण समुदाय की छवि धूमिल करने की साजिश बताया। उन्होंने इस मामले में FIR दर्ज कराने और प्रश्नपत्र तैयार करने वाली कमेटी के खिलाफ सख्त जांच की मांग की है।

डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि, किसी भी समुदाय या सामाजिक समूह की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले प्रश्न पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले पैनल या अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

‘धुरंधर 2’ में नजर आएंगे सलमान खान, निभाएंगे सस्पेंसफुल किरदार, रणवीर सिंह के साथ होगी भिड़ंत


खत्म नहीं होगा ‘धुरंधर’ के जसकीरत सिंह का सफर, जल्द आएगा पार्ट 3, स्टूडियो ने आदित्य धर को दी बड़ी जिम्मेदारी!



Source link

Zakir Khan Hospitalized Reason: जाकिर खान को अचानक क्या हुआ? Eid से पहले क्यों हुए भर्ती? चौंकाने वाली वजह


Entertainment

oi-Divyansh Rastogi

Zakir Khan Hospitalized: स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके छोटे भाई अरबाज खान के रमजान व्लॉग में जाकिर अस्पताल के गाउन में क्रिकेट मैच देखते नजर आए, जिसके बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है। ईद से ठीक पहले यह खबर सामने आई है और सोशल मीडिया पर ‘Get Well Soon’ और ‘जल्दी ठीक हो जाओ’ की दुआओं की बाढ़ आ गई है।

अरबाज खान ने हालिया रमजान व्लॉग में अस्पताल के कमरे से वीडियो शेयर किया। जाकिर गुलाबी अस्पताल गाउन पहने हुए दोस्तों और परिवार के साथ भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट मैच देख रहे थे। अरबाज ने पूछा, ‘कैसा है भाई?’ तो जाकिर ने मजाक में जवाब दिया, ‘मैच अभी फंसा हुआ है।’

zakir-khan-hospitalized-reason

यह क्लिप वायरल होते ही फैंस कमेंट्स में उमड़ पड़े। एक यूजर ने लिखा, ‘जाकिर भाई, आप ठीक तो हैं? ईद से पहले जल्दी ठीक हो जाओ।’ दूसरे ने पूछा, ‘अस्पताल में क्यों भर्ती हो गए?’ कई फैंस ने चिंता जताते हुए दुआएं भेजीं।

Zakir Khan Hospitalized Reasons: स्वास्थ्य कारण से ब्रेक की घोषणा

जाकिर खान ने कुछ दिन पहले ही मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे 1.5 से 2 साल का ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने साफ किया:-

‘मैं हटना नहीं चाहता, बस ब्रेक लेना चाहता हूं।’
‘थोड़ा स्टूडेंट की तरह जीवन जीना है, सेहत पर ध्यान देना है, यात्रा करनी है और लिखने का काम पूरा करना है।’

जाकिर ने पहले भी बताया था कि परिवार में कुछ जेनेटिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं और उनकी अपनी लाइफस्टाइल (नींद की कमी, अनियमित खान-पान) ने असर डाला है। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कोई गंभीर या तत्काल खतरा नहीं है और वे पूरी तरह कॉमेडी छोड़ नहीं रहे।

Zakir Khan Fans Reaction: फैंस की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन एकदम इमोशनल है। कई लोग लिख रहे हैं:-

  • ‘ईद से पहले जल्दी ठीक हो जाओ जाकिर भाई।’
  • ‘आपकी हंसी हमें मिस हो रही है, जल्दी वापस आओ।’
  • ‘सेहत पहले, बाकी सब बाद में।’

क्यों बढ़ी चिंता?

जाकिर खान पिछले कई महीनों से काम और सोशल मीडिया से दूरी बना रहे थे। अस्पताल में भर्ती की खबर आने के बाद फैंस को लगा कि ब्रेक की वजह शायद कुछ ज्यादा गंभीर है। हालांकि परिवार ने अभी तक कोई स्पेसिफिक मेडिकल डिटेल नहीं शेयर की है।

जाकिर खान की सेहत को लेकर फैंस की चिंता जायज है, लेकिन उन्होंने खुद कहा है कि यह सिर्फ ब्रेक है- कॉमेडी से दूर नहीं जाना। लीलावती अस्पताल में भर्ती होने की वजह स्वास्थ्य समस्याएं बताई जा रही हैं। सभी फैंस की दुआ है कि ‘सख्त लौंडा’ जल्दी ठीक होकर वापस आए और ईद से पहले घर लौटे। जाकिर भाई, जल्दी ठीक हो जाओ- पूरी कॉमेडी कम्युनिटी और फैंस आपकी हंसी का इंतजार कर रहे हैं!



Source link

समंदर का पानी पी सकेंगे, लक्षद्वीप में बन रहा प्लांट: यह 1000 मी गहराई से पानी लाकर पीने लायक बनाएगा; 24 घंटे बिजली भी मिलेगी




चारों ओर समुद्र से घिरे द्वीपों की दो सबसे बड़ी चुनौती होती हैं- पीने का मीठा पानी और सस्ती ऊर्जा। लक्षद्वीप में इन दोनों का समाधान समुद्र ही देने वाला है। राजधानी कवरत्ती में ऐसा प्लांट तैयार हो रहा है जो समुद्र के तापमान के अंतर से बिजली पैदा करेगा और उसी प्रक्रिया में समुद्री पानी को पीने के पानी में बदलेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (एनआईओटी) ने ऐसी क्रांतिकारी तकनीक पर काम शुरू किया है, जो इस साल के अंत तक दुनिया के लिए मिसाल बन जाएगी। यह दुनिया का पहला ऐसा हाइब्रिड प्लांट होगा जो समंदर की लहरों से शुद्ध पानी और चौबीसों घंटे बिजली भी पैदा करेगा। नया प्लांट ओशन थर्मल एनर्जी कन्वर्जन (ओटीईसी) तकनीक पर आधारित है। इसमें समुद्र की सतह का गर्म पानी व गहरे समुद्र का ठंडा पानी इस्तेमाल होगा। गर्म पानी को वैक्यूम में डालकर भाप बनाई जाएगी, यह भाप टरबाइन घुमाकर बिजली पैदा करेगी। फिर गहरे समुद्र से लाए गए ठंडे पानी से भाप को ठंडा करके मीठा पानी तैयार किया जाएगा। नया प्लांट रोजाना 1 लाख लीटर मीठा पानी बनाएगा और जरूरत की बिजली खुद पैदा करेगा। इसे चलाने के लिए डीजल या बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी हो रहा लो टेम्परेचर थर्मल डीसैलिनेशन तकनीक का इस्तेमाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस प्रोजेक्ट को भविष्य की ‘ऊर्जा सुरक्षा’ का आधार बताया है। लक्षद्वीप के 8 द्वीपों पर पहले से ही लो टेम्परेचर थर्मल डीसैलिनेशन तकनीक से पानी बनाया जा रहा है। इन प्लांट में समुद्री पानी को भाप बनाकर फिर ठंडा करके मीठा पानी तैयार किया जाता है। हालांकि इन्हें चलाने के लिए डीजल जनरेटर से बिजली देनी पड़ती थी। नए प्लांट की वर्किंग क्या होगी… कवरत्ती में बन रहे इनोवेटिव प्लांट का सबसे रोमांचक और जटिल हिस्सा है- गहरे समुद्र से ठंडा पानी लाना। इसके लिए वैज्ञानिकों की टीम करीब 3.8 किमी लंबी विशाल पाइपलाइन बिछा रही है। 900 मिमी व्यास वाली यह ‘हाई डेंसिटी पॉलीएथीलीन’ पाइपलाइन समुद्र के सीने को चीरकर 1000 मीटर नीचे से बर्फीला पानी ऊपर लाएगी। कवरत्ती के लैगून क्षेत्र में इसे वेल्डिंग कर समुद्र में लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
समुद्र की 1000 मीटर गहराई से बर्फीला पानी लाएंगे पूरे लक्षद्वीप को रोजाना सिर्फ 10-12 मेगावाट बिजली की जरूरत वर्तमान में लक्षद्वीप बिजली के लिए डीजल जनरेटरों पर निर्भर है। मुख्य भूमि से जहाजों के जरिए डीजल लाना महंगा होने के साथ समुद्री पर्यावरण के लिए जोखिम भरा भी है। सामान्य डीसैलिनेशन प्लांट चलाने के लिए 55 मेगावाट बिजली लगती है, जो अभी डीजल से आती है। नया प्लांट रोजाना 65 मेगावाट बिजली खुद पैदा करेगा। दिलचस्प यह है कि पूरे लक्षद्वीप की दैनिक मांग सिर्फ 10-12 मेगावाट है। यानी यह प्लांट अपनी जरूरत पूरी करने के साथ अन्य द्वीपों को अतिरिक्त स्वच्छ ऊर्जा भी देगा।



Source link

समंदर का पानी पी सकेंगे, लक्षद्वीप में बन रहा प्लांट: यह 1000 मी गहराई से पानी लाकर पीने लायक बनाएगा; 24 घंटे बिजली भी मिलेगी




चारों ओर समुद्र से घिरे द्वीपों की दो सबसे बड़ी चुनौती होती हैं- पीने का मीठा पानी और सस्ती ऊर्जा। लक्षद्वीप में इन दोनों का समाधान समुद्र ही देने वाला है। राजधानी कवरत्ती में ऐसा प्लांट तैयार हो रहा है जो समुद्र के तापमान के अंतर से बिजली पैदा करेगा और उसी प्रक्रिया में समुद्री पानी को पीने के पानी में बदलेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (एनआईओटी) ने ऐसी क्रांतिकारी तकनीक पर काम शुरू किया है, जो इस साल के अंत तक दुनिया के लिए मिसाल बन जाएगी। यह दुनिया का पहला ऐसा हाइब्रिड प्लांट होगा जो समंदर की लहरों से शुद्ध पानी और चौबीसों घंटे बिजली भी पैदा करेगा। नया प्लांट ओशन थर्मल एनर्जी कन्वर्जन (ओटीईसी) तकनीक पर आधारित है। इसमें समुद्र की सतह का गर्म पानी व गहरे समुद्र का ठंडा पानी इस्तेमाल होगा। गर्म पानी को वैक्यूम में डालकर भाप बनाई जाएगी, यह भाप टरबाइन घुमाकर बिजली पैदा करेगी। फिर गहरे समुद्र से लाए गए ठंडे पानी से भाप को ठंडा करके मीठा पानी तैयार किया जाएगा। नया प्लांट रोजाना 1 लाख लीटर मीठा पानी बनाएगा और जरूरत की बिजली खुद पैदा करेगा। इसे चलाने के लिए डीजल या बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी हो रहा लो टेम्परेचर थर्मल डीसैलिनेशन तकनीक का इस्तेमाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस प्रोजेक्ट को भविष्य की ‘ऊर्जा सुरक्षा’ का आधार बताया है। लक्षद्वीप के 8 द्वीपों पर पहले से ही लो टेम्परेचर थर्मल डीसैलिनेशन तकनीक से पानी बनाया जा रहा है। इन प्लांट में समुद्री पानी को भाप बनाकर फिर ठंडा करके मीठा पानी तैयार किया जाता है। हालांकि इन्हें चलाने के लिए डीजल जनरेटर से बिजली देनी पड़ती थी। नए प्लांट की वर्किंग क्या होगी… कवरत्ती में बन रहे इनोवेटिव प्लांट का सबसे रोमांचक और जटिल हिस्सा है- गहरे समुद्र से ठंडा पानी लाना। इसके लिए वैज्ञानिकों की टीम करीब 3.8 किमी लंबी विशाल पाइपलाइन बिछा रही है। 900 मिमी व्यास वाली यह ‘हाई डेंसिटी पॉलीएथीलीन’ पाइपलाइन समुद्र के सीने को चीरकर 1000 मीटर नीचे से बर्फीला पानी ऊपर लाएगी। कवरत्ती के लैगून क्षेत्र में इसे वेल्डिंग कर समुद्र में लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
समुद्र की 1000 मीटर गहराई से बर्फीला पानी लाएंगे पूरे लक्षद्वीप को रोजाना सिर्फ 10-12 मेगावाट बिजली की जरूरत वर्तमान में लक्षद्वीप बिजली के लिए डीजल जनरेटरों पर निर्भर है। मुख्य भूमि से जहाजों के जरिए डीजल लाना महंगा होने के साथ समुद्री पर्यावरण के लिए जोखिम भरा भी है। सामान्य डीसैलिनेशन प्लांट चलाने के लिए 55 मेगावाट बिजली लगती है, जो अभी डीजल से आती है। नया प्लांट रोजाना 65 मेगावाट बिजली खुद पैदा करेगा। दिलचस्प यह है कि पूरे लक्षद्वीप की दैनिक मांग सिर्फ 10-12 मेगावाट है। यानी यह प्लांट अपनी जरूरत पूरी करने के साथ अन्य द्वीपों को अतिरिक्त स्वच्छ ऊर्जा भी देगा।



Source link

योगी बोले- खिलजी खानदान को जानने वाला कोई नहीं: प्रताप-पद्मिनी की वंशावली हमारे सामने, चित्तौड़गढ़ का किला भारत की अस्मिता का प्रहरी – Chittorgarh News


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- इस वीर भूमि को जब मैं देखता हूं तब मुझे एक पंक्ति याद आती है। ये एकलिंग का आसन है, इस पर न किसी का शासन है।

.

आज खिलजी वंश को कोई जानने वाला नहीं है। याद करिए खिलजी के नाम पर भारत के अंदर कोई नमूना दिखाई देता है क्या? बाबर, औरंगजेब और अकबर के खानदान का कहीं अता-पता नहीं है। महाराणा प्रताप की वंशावली आज भी हमारे साथ है। वीरांगना पद्मिनी की वंशावली हमारे सामने है।

हम लोग आज उत्तर प्रदेश में अगर कुछ कर पा रहे हैं तो वह तेज इसी राजस्थान का तेज है। यही चित्तौड़गढ़ का तेज है। मेरे पूज्य दादागुरु इसी भूमि से गोरखपुर गए थे।

सीएम योगी ने ये बातें रविवार को चित्तौड़गढ़ में जौहर मेले में कही। यूपी के सीएम ने कहा-उत्तर हो, दक्षिण हो, पूरब हो या पश्चिम, महाराणा प्रताप, महाराणा सांगा, महारानी पद्मिनी, महाराणा कुंभा और बप्पा रावल जैसे वीर योद्धाओं एवं बलिदानियों की महान परंपरा को हर भारतीय नमन करता है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 45 मिनट भाषण दिया। उन्होंने मेवाड़, चित्तौड़गढ़ के इतिहास को याद किया।

योगी के भाषण की 6 बड़ी बातें

1. अगले चौराहे पर यमराज मिलेगा

योगी ने कहा- जब उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो हमने उस समय भी इस बात को कहा। मैंने वहां के अभिभावकों और प्रदेशवासियों से अनुरोध किया था। मैंने कहा था कि अपराध और अपराधियों के प्रति तथा नारी गरिमा और नारी सुरक्षा के मामले में सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करेगी।

योगी ने कहा- याद रखना, अगर किसी ने किसी बहन-बेटी की सुरक्षा पर हाथ डालने का दुस्साहस किया तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार कर रहा होगा। आज आप देख रहे होंगे कि उत्तर प्रदेश 25 करोड़ की आबादी का राज्य है।

पहले जो बेटियां दूर रिश्तेदारों के यहां रहकर पढ़ाई करने के लिए जाती थीं, आज वे अपने घर में रहकर ही 5-10 किलोमीटर दूर जाकर अपने स्कूल जाती हैं। नारी सुरक्षा का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है? उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में अब वहां की बेटियां और बहनें रात्रि शिफ्ट में भी ऑफिस और कारखानों में काम करके सकुशल अपने घर वापस आती हैं।

2. राजस्थान से प्रेरणा लेते हैं

योगी ने कहा- आज उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन दिखता है, वह प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में है और उसके पीछे राजस्थान की इस वीर भूमि का भी योगदान है। यही वीरभूमि है और इसीलिए मुझे लगता है कि जब भी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और मेवाड़ के शौर्य और पराक्रम की बात आती है, यहां के वीरों के साहस और पराक्रम की गाथाएं सामने आती हैं। जब वीरांगनाओं के जौहर को हम स्मरण करते हैं और मीराबाई की भक्ति की उस धुन से भारत अभिभूत होता है, तो हम सब उससे एक नई प्रेरणा प्राप्त करते हैं।

3. चित्तौड़गढ़ का किला भारत की अस्मिता का प्रहरी

योगी ने कहा- याद करिए, इस वीरभूमि ने भारत को एक पहचान दी है। चित्तौड़गढ़ का यह किला, यह दुर्ग केवल पत्थरों से बना हुआ एक दुर्ग नहीं है, बल्कि यह भारत की अस्मिता का प्रहरी है। यह भारत की अस्मिता को लगातार एक नई प्रेरणा दे रहा है। कौन ऐसा भारतीय होगा, कौन ऐसा सच्चा भारतीय होगा, जिसके मन में इस वीरभूमि के प्रति, यहां के राणाओं के बलिदान के प्रति और राष्ट्र के लिए उनके पराक्रम के प्रति श्रद्धा का भाव न हो।

हर भारतीय के मन में जब भी भारत संकट में होता है, जब भी भारत का कोई अभिभावक अपने पुत्र को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, तो आप देखते होंगे कि भारतीयों के मन में तीन नाम अक्सर आते हैं,महाराणा प्रताप का नाम आता है, छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम आता है और गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का स्मरण आता है।

योगी को सुनने पांडाल में महिलाएं भी आई थी।

योगी को सुनने पांडाल में महिलाएं भी आई थी।

4.सीता मां का संकल्प, महारानी पद्मिनी ने जौहर के रूप में दिखाया

योगी ने कहा- कहा जाता है कि जब माता सीता के अंतिम समय में प्रभु श्रीराम से मिलन की बात सामने आई। तब माता सीता ने धरती माता के सामने एक ही व्रत रखा था। उन्होंने कहा था कि अगर मेरा सतित्व अखंड है तो धरती माता मुझे अपनी गोद में समाहित कर लें। माता सीता का यही संकल्प यहां महारानी पद्मिनी ने जौहर के रूप में दिखाया था। यह वही संकल्प था जो नारी गरिमा का प्रतीक था और भारत की धरती को विधर्मियों से मुक्त रखने का संकल्प था। यह संकल्प इस बात का था कि किसी विधर्मी को भारत माता और नारी के आन-बान-शान पर हाथ उठाने की इजाजत तो दूर, भारत की धरती पर उसके कदम भी न पड़ें।

5. नेताजी सुभाष चंद्र बोस होते तो पापी पाकिस्तान नहीं होता योगी ने कहा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस होते तो भारत का विभाजन नहीं होता। पापी पाकिस्तान भी नहीं होता। पोर्ट ब्लेयर, म्यांमार जाइए आज भी भारत की आजादी का स्मारक उनकी याद में बना है।

कौन लोग हैं जो अफवाह के आधार पर विश्वास का संकट खड़ा कर रहे हैं। याद करेंगे तो ये वही लोग हैं जिन्होंने कहा था कि राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर न बनने देने के प्रयास किए। ये वही लोग हैं जो राम सेतु तोड़ने की बात करते हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, विश्वराज सिंह मेवाड़, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, विश्वराज सिंह मेवाड़, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर भी मौजूद रहे।

6. सीता मां का संकल्प, महारानी पद्मिनी ने जौहर के रूप में दिखाया

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- कहा जाता है कि जब माता सीता के अंतिम समय में प्रभु श्रीराम से मिलन की बात सामने आई। तब माता सीता ने धरती माता के सामने एक ही व्रत रखा था। उन्होंने कहा था कि अगर मेरा सतित्व अखंड है तो धरती माता मुझे अपनी गोद में समाहित कर लें।

उन्होंने कहा कि माता सीता का यही संकल्प यहां महारानी पद्मिनी ने जौहर के रूप में दिखाया था। यह वही संकल्प था जो नारी गरिमा का प्रतीक था और भारत की धरती को विधर्मियों से मुक्त रखने का संकल्प था।

यह संकल्प इस बात का था कि किसी विधर्मी को भारत माता और नारी के आन-बान-शान पर हाथ उठाने की इजाजत तो दूर, भारत की धरती पर उसके कदम भी न पड़ें।

योगी आदित्यनाथ ने कहा- राजस्थान वीरों की भूमि है। इससे हमें प्रेरणा मिलती है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा- राजस्थान वीरों की भूमि है। इससे हमें प्रेरणा मिलती है।

विश्वराज बोले- उदयपुर में लोग इतिहास के लिए नहीं, नाच-गाने आ रहे पूर्व राजपरिवार सदस्य और सांसद विश्वराज सिंह ने कहा कि समय-समय पर हमारे पूर्वजों और इतिहास के बारे में गलत बात करते हैं। हमने बहुत झेल लिया। अब समय है सबक सिखाने का। सबक सिखाने का मतलब कानून हाथ में लेने का नहीं है। कानून के हद में रहकर हमें उन्हें उनकी जगह बतानी है।

यहां कई पर्यटक आते हैं। हमारी एक अलग पहचान है। पहचान ही अगर मिट जाए तो क्या फायदा रहेगा। उदयपुर में उसके इतिहास के लिए नहीं, बल्कि नाच गाने के लिए लोग आते हैं। उदयपुर का तो सर्वनाश हो चुका है। इसी हिसाब से चलेगा तो और खराब हो जाएगा।

short text 25 1773585473
short text 26 1773585800
innerpng 1773586000

रेपिस्ट आसाराम ने काशी विश्वनाथ के VIP दर्शन किए: 50 पुलिसवाले भीड़ संभालते रहे; तीन दिनों से प्रवचन कर रहा

gifmagicsite 2026 03 15t223554175 1773595793

रेप केस में सजा काट रहा आसाराम तीन दिनों से वाराणसी में है। रविवार शाम करीब 8 बजे उसने VIP प्रोटोकॉल के तहत बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।

आसाराम लग्जरी गाड़ी से मंदिर पहुंचा था। बाद में व्हीलचेयर पर बैठकर गेट नंबर 4 से उसने मंदिर में एंट्री ली। यह VIP गेट है। 50 से अधिक पुलिसकर्मी घेरा बनाकर आसाराम को मंदिर के अंदर ले जाते हुए दिखाई दिए।

आसाराम भले ही VIP बनकर पहुंचा था, लेकिन उसे स्पर्श दर्शन नहीं कराया गया। उसने गर्भगृह के बाहर से ही आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन किए। इस दौरान आम लोग भी ज्योर्तिलिंग के दर्शन करते रहे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

गिरफ्तारी के आदेश के बीच बादशाह को लॉरेंस गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, ‘टटीरी’ गाने से जुड़ा है विवाद


Entertainment

oi-Shashank Mani Pandey

Badshah Receives Death Threats: सिंगर और रैपर Badshah को कथित तौर पर Lawrence Bishnoi गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रैपर को गंभीर चेतावनी दी गई है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब बादशाह का नया गाना Tateeree पहले से ही विवादों में घिरा हुआ है। इस गाने की वजह से उनके ऊपर गिरफ्तारी की भी तलवार लटकी हुई है।

Badshah receives death threats

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धमकी भरा पोस्ट
इस बीच एक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट सामने आया है, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया गया है। पोस्ट में दावा किया गया कि रैपर को पहले भी फोन के जरिए चेतावनी दी गई थी। पोस्ट में 2024 की एक घटना का भी जिक्र किया गया, जिसमें कथित तौर पर रैपर को एक क्लब में डराने की कोशिश की गई थी। हालांकि इस वारयल पोस्ट की ऑफिशियल पुष्टि अभी तक बादशाह ने भी नहीं की है। ऐसे में oneindia hindi भी पुष्टि नहीं करता है।

‘टटीरी’ गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
बादशाह का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘टटीरी’ दर्शकों के बीच विवाद का विषय बन गया है। कई लोगों ने इसके बोल और वीडियो पर आपत्ति जताई है। आलोचकों का कहना है कि गाने में दिखाए गए कुछ दृश्य और इशारे आपत्तिजनक हैं, खासकर हरियाणा रोडवेज की बस में स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियों से जुड़े सीन को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
विवाद बढ़ने के बाद हरियाणा में पुलिस ने बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। यह गाना 1 मार्च 2026 को गायिका Simran Jaglan के साथ रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही इसे लेकर विवाद जारी है।

महिला आयोग ने की गिरफ्तारी की मांग
Haryana State Women Commission ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने बादशाह को नोटिस भेजकर पानीपत में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन निर्धारित समय तक उनके उपस्थित न होने पर गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग की अध्यक्ष ने उनका पासपोर्ट जब्त करने और तुरंत गिरफ्तारी की कार्रवाई करने की बात कही है, ताकि वे देश से बाहर न जा सकें।

रैपर ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था और अगर किसी को ठेस पहुंची है तो वे इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।



Source link

ChatGPT को पछाड़ा! भारत में इस सरकारी ऐप ने रातों-रात बनाया नया रिकॉर्ड, वजह जानकर चौंक जाएंगे!


Business

oi-Sohit Kumar

गूगल प्ले स्टोर के चार्ट्स पर एक ऐसी हलचल मची है जिसने दुनिया भर के टेक एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है। जहां पिछले कई महीनों से ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ का बादशाह ChatGPT पहले पायदान पर अपनी जगह पक्की किए बैठा था, वहीं अचानक भारत के एक सरकारी यूटिलिटी ऐप ने उसे मीलों पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, यह सफलता किसी तकनीकी क्रांति की वजह से नहीं, बल्कि देश में उपजे एक ऐसे गंभीर संकट की वजह से आई है जिसने आम जनता की रसोई से लेकर बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों के डाइनिंग हॉल तक हड़कंप मचा दिया है। आइए जानतें हैं अचानक आए इस बदलाव के पीछे का असली सच क्या है?

Indane gas booking app

LPG की किल्लत और ‘डिजिटल’ हाहाकार

देश के कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में भारी गिरावट आई है। डिलीवरी में हो रही देरी और रिफिल बुकिंग के पारंपरिक तरीकों (IVRS और वेबसाइट) के फेल होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। जब फोन कॉल्स पर ‘सिस्टम एरर’ के संदेश मिलने लगे और आधिकारिक वेबसाइट ठप पड़ गई, तब लाखों हताश ग्राहकों ने एक साथ IndianOil ONE ऐप का रुख किया, जिससे यह ऐप अचानक ट्रेंडिंग चार्ट्स के टॉप पर पहुंच गया।

सिस्टम हुआ फेल, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

उपभोक्ताओं का आरोप है कि आईवीआरएस (IVRS) नंबर पर कॉल करते ही कनेक्शन कट जा रहा है। वॉट्सऐप चैनल और वेबसाइट पर भी बुकिंग कैंसल होने की शिकायतें आ रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘इण्डेन गैस’ के खिलाफ शिकायतों की बाढ़ आ गई है, जहां लोग बुकिंग के लिए बार-बार आ रहे एरर मैसेज के स्क्रीनशॉट साझा कर रहे हैं।

आईटी दिग्गजों और फूड बिजनेस पर ‘संकट’ की मार

यह समस्या केवल आम घरों तक सीमित नहीं रही है। एलपीजी की कमी का असर भारत के कॉर्पोरेट जगत पर भी पड़ा है। HCLTech जैसी दिग्गज कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए अस्थायी ‘वर्क फ्रॉम होम’ की घोषणा कर दी है, ताकि कैंटीन और ऑफिस ऑपरेशन्स पर दबाव कम किया जा सके।

वहीं, Infosys ने अपने फूड मेनू में कटौती की है। छोटे रेस्तरां और ईटरी मालिक भी गैस की बढ़ती कीमतों और सप्लाई न होने के कारण मेनू से कुछ डिशेज हटाने या कीमतें बढ़ाने पर मजबूर हैं।

LPG संकट की खबरों पर सरकार का बड़ा बयान

देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और ऐप रैंकिंग में आए उछाल के बीच अब सरकार और तेल कंपनियों (OMCs) का आधिकारिक बयान सामने आया है। जहां एक ओर लोग सप्लाई रुकने के डर से भारी संख्या में बुकिंग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मंत्रालय ने स्थिति को पूरी तरह कंट्रोल में बताया है।

LPG Crisis: सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, घबराने की जरूरत नहीं

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ-साथ इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और एचपी ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया है कि देशभर में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर और सुरक्षित है। तेल कंपनियों ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक बयान में कहा कि सिस्टम हर घर तक निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की कमी की खबरें केवल अफवाह मात्र हैं।

LPG Crisis: ‘पैनिक बुकिंग’ बन रही है देरी की असली वजह

तेल कंपनियों (OMCs) ने ग्राहकों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि लोग डर के मारे एडवांस या ‘पैनिक बुकिंग’ न करें। कंपनियों के मुताबिक, जब लोग जरूरत से पहले ही सिलेंडर बुक करने लगते हैं या गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाते हैं, तो इससे वितरण प्रणाली (Distribution Chain) पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। इसकी वजह से उन लोगों तक सिलेंडर पहुंचने में देरी हो जाती है जिन्हें वास्तव में तुरंत इसकी जरूरत है।

LPG Crisis: घर पर ही होगी डिलीवरी

कंपनियों ने उपभोक्ताओं को याद दिलाया है कि वर्तमान वितरण ढांचा (Distribution Framework) इस तरह बनाया गया है कि किसी को भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। ग्राहक अपने घर से ही IVRS, SMS, मोबाइल ऐप, मिस्ड कॉल सेवा या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिफिल बुक कर सकते हैं। कंपनियों ने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब सबसे कठिन समय था, तब भी रसोई गैस की सप्लाई नहीं रुकी थी, और आज भी टीमें ‘राउंड द क्लॉक’ काम कर रही हैं।



Source link

दत्तात्रेय होसबाले बोले- ईरान युद्ध पर भारत का स्टैंड सही: संघ चाहता है कि दुनिया में शांति हो, भारतीयता-हिंदुत्व मानसिकता नहीं जीवनशैली है – Panipat News




हरियाणा में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के आखिरी दिन रविवार को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच ईरान को लेकर भारत के स्टैंड पर कहा कि भारत हित में सरकार सही कर रही है, ऐसा विश्वास है कि सरकार का स्टैंड सही है। उन्होंने कहा कि संघ पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंधों पर जोर देता है। बांग्लादेश और नेपाल में सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद नई सरकारें बनी हैं। दोनों देशों में शांति-स्थिरता और उनका भारत के साथ अच्छा संबंध पूरे एशिया के विकास और सुरक्षा के लिए जरूरी है। हालांकि, उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर भी चिंता जताई। होसबाले ने कहा- भारतीयता क्या है, हिंदुत्व क्या है, इसकी एक स्पष्ट अवधारणा होनी चाहिए। यह केवल एक मानसिकता नहीं बल्कि एक जीवनशैली है।
आइए जानें होसबाले ने सवालों के क्या जवाब दिए…. सवाल- क्या आरएसएस के स्ट्रक्चरल बदलाव होने जा रहा है? जवाब: दायित्व में कुछ बदलाव होगा, तो उसके बारे में घोषणा की जाएगी। कुछ चीजें सार्वजनिक की जाएंगी। सवाल: ईरान के प्रति भारत के स्टैंड पर संघ की क्या राय है? जवाब: जो हो रहा है उसमें संघ की भूमिका नहीं है। ऐसा विश्वास है कि भारत सरकार देश के हित में सही काम कर रही होगी। संघ चाहता है कि दुनिया में शांति हो। सवाल: संघ में मुस्लिम और महिलाओं को मेंबरशिप पर क्या स्टैंड है? जवाब: किसी भी मजहब का व्यक्ति यहां आ सकता है, भगवा झंडे को प्रणाम कर सकता है। मुस्लिम कार्यकर्ता पहले भी संघ में बहुत हैं। महिलाओं के संघ में भूमिका पर कहा कि सिर्फ शाखा की वर्किंग में महिलाएं शामिल नहीं होतीं, लेकिन संघ की अन्य और भी कार्य प्रणाली है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। सवाल: बेसहारा गोवंश को लेकर संघ क्या कर रहा है? जवाब: सरकार और नगर निगम लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन लोगों को समझना होगा कि गाय सिर्फ दूध के लिए ही नहीं है, उनका मूत्र, गोबर भी बहुत उपयोगी है। इसीलिए उन्हें सड़कों पर बेसहारा नहीं छोड़ना चाहिए। सवाल: BJP से RSS का क्या संबंध है? जवाब: हमारी देश के लिए बहुत विचारधाराएं हैं। इन विचारधाराओं को सिर्फ BJP ने ही अपनाया। बाकी पार्टियों ने RSS के लिए दरवाजे बंद रखे। इसीलिए संघ के कई लोग राजनीति में उतरे और देश हित के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। सवाल: UGC विवाद पर पर क्या कहेंगे? जवाब: यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, इसीलिए संघ इस विषय पर अपने विचार नहीं रखेगा। कोर्ट के निर्णय के बाद ही संघ कुछ कह सकता है। सवाल: क्या हरियाणा के पानीपत में हेडक्वार्टर बनेगा? जवाब: यहां ग्राम विकास के कार्य हमेशा चलते रहते हैं। यहां अभी हम 3 साल बाद बैठक कर रहें हैं। संघ कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखने के लिए कई जगह बनाई हुई है। यहां हम मशरूम की खेती करते हैं। यहां बहुत से कोर्स चलते हैं। हरियाणा में भी RSS का बड़ा केंद्र विकसित करने की तैयारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) उत्तर भारत के लिए हरियाणा में बड़ा केंद्र विकसित करने की तैयारी में है। इसका प्रस्ताव हरियाणा के पानीपत में चल रही अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में रखा जाएगा। पानीपत के पट्टीकल्याणा में बना माधव दृष्टि साधना केंद्र करीब 25 एकड़ में फैला है। इसे नागपुर मुख्यालय की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। रणनीतिक दृष्टि से अनुकूल होने के कारण संघ यहां से कई उत्तर भारतीय राज्यों को एक साथ साधने की तैयारी में है। दिल्ली से निकटता और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण माधव सृष्टि को और अधिक अपग्रेड किया जाएगा। 8 साल पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने पट्टीकल्याणा में सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र की आधारशिला रखी थी। RSS की 3 दिवसीय सभा की अहम बातें संघ ने अपने तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव और सुझाव रखे। इनमें आरएसएस के दायित्व परिवर्तन भी शामिल रहा। आरएसएस के शताब्दी वर्ष (2025-26) की वार्षिक रिपोर्ट पेश की गई। यहां केरल और तमिलनाडु समेत दक्षिण के राज्यों और पूर्वोत्तर में संघ की गतिविधियों और सामने आई चुनौतियों का जिक्र किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि एक वर्ष में देश में संघ की 88,949 शाखाएं लगाई गईं। जो पिछले साल से 5,820 ज्यादा हैं। गुरु तेग बहादुर व संत शिरोमणि रविदास जयंती से मैसेज सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर कई कार्यक्रम किए गए। वहीं संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर इस साल कार्यक्रम हो रहे हैं। यह समरता का संदेश है। 3 दिन में 32 संगठनों ने दिए सुझाव माधव सृष्टि में चल रहे तीन दिवसीय सभा के अंतिम दिन आरएसएस के सरसंघ चालक का संबोधन होगा। इससे पहले दो दिन में आरएसएस की विचारधारा से जुड़े 32 संगठनों ने सुझाव रखे। 1487 पदाधिकारियों ने यहां भाग लिया। संघ में बदलाव और अगले साल की योजना पर सहमति लेंगे बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत संघ के स्ट्रक्चरल बदलावों के साथ ही अगले एक साल तक होने वाले कार्यों को लेकर आज सभा से स्वीकृति लेंगे। उन राज्यों पर ध्यान, जिनमें BJP नहीं जीती आरएसएस प्रतिनिधि सभा के पहले दिन चर्चा के केंद्र में वो राज्य रहे, जिनमें BJP या तो कभी सत्ता में नहीं रही, या दमदार उपस्थिति नहीं है। संघ के शीर्ष नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया कि आगले दो वर्षों में मुख्य ध्यान चार राज्यों- केरल, तमिलनाडु, पंजाब और पश्चिम बंगाल पर केंद्रित रहेगा। इन राज्यों में संघ अपने कार्य विस्तार के लिए माइक्रो-मैनेजमेंट और नए सांगठनिक स्ट्रक्चर पर जोर दे रहा है। पंजाब में राष्ट्रीय सिख संगत को एक्टिव करेंगे आरएसएस पंजाब को एक चुनौती के रूप में ले रही है। वहां कभी भाजपा अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती है। असल में पंजाब की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों में कट्टर हिंदुत्व की विचारधारा का सिखों के साथ तालमेल बैठना आसान नहीं। इसलिए पंजाब में राष्ट्रीय सिख संगत को नए सिरे से एक्टिव किया जाएगा। संघ यह मैसेज देना चाहता है कि सिखों और हिंदुओं का रिश्ता ‘नख-मांस’ जैसा है। पंजाब में अगले साल के शुरु में चुनाव होने हैं। पंजाब को लेकर आरएसएस की 4 रणनीति ———– हरियाणा में भी RSS का मुख्यालय बनाने की तैयारी:प्रतिनिधि सभा में आएगा प्रस्ताव; पंजाब-बंगाल-दक्षिण के चुनावों पर मेगा फोकस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) उत्तर भारत में मुख्यालय बनाने की तैयारी में है। इसका प्रस्ताव हरियाणा के पानीपत में चल रही अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में रखा जाएगा। तीन दिवसीय सभा के आखिरी दिन रविवार (15 मार्च) को सभी प्रस्तावों पर निर्णय होगा। आरएसएस सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत का संबोधन भी इसी दिन होगा। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

उबर ऐप से महिला ने बुक की बाइक, राइड शुरू होते ही ड्राइवर करने लगा ओछी हरकत – uber bike driver rider molest woman victim jump from running vehicle


होमताजा खबरक्राइम

उबर ऐप से महिला ने बुक की बाइक, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा, पीड़िता ने लगाई छलांग

Last Updated:

Uber Bike News: ऐप बेस्‍ड बाइक टैक्‍सी का प्रचलन काफी बढ़ चुका है. खासकर महानगरों में लोग मोबाइल फोन से कैब, ऑटो या फिर बाइक बुक कर डेस्टिनेशन तक जाते हैं. उबर, ओला और रैपिडो जैसे ऐप्‍स लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. अब उबर बाइक को लेकर एक डराने वाली खबर सामने आई है.

Zoom

उबर के एक बाइक राइडर पर महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है. (फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली. राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के रोहिणी इलाके में ऐप बेस्‍ड बाइक टैक्सी सेवा के दौरान एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी उबर बाइक राइडर (Uber Bike Rider) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सचिन चौधरी के रूप में हुई है, जो बादली गांव का रहने वाला है. अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

उबर बाइक चालक द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने की यह घटना 12 मार्च की दोपहर की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय एक महिला ने अपने ऑफिस से क्लाइंट से मिलने के लिए रोहिणी से उबर बाइक बुक की थी. महिला का कहना है कि करीब 20 मिनट का यह सफर उसके लिए बेहद भयावह अनुभव बन गया. प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली पीड़िता ने बताया कि जैसे ही यात्रा शुरू हुई, उन्‍हें राइडर के व्यवहार में कुछ अजीब लगा. मतहिला ने आरोप लगाया कि वे बाइक पर एक तरफ दोनों पैर रखकर बैठी थीं और उनके एवं राइडर के बीच कुछ दूरी भी थी, लेकिन चालक बार-बार उसे छूने की कोशिश कर रहा था. महिला के मुताबिक, कुछ देर बाद उबर राइडर का व्यवहार और अधिक आक्रामक हो गया. पीड़िता ने आगे बताया कि जब उन्‍होंने उसे बाइक रोकने के लिए कहा तो उसने बाइक तेज गति से चलानी शुरू कर दी और बार-बार अचानक ब्रेक लगाने लगा, ताकि मेरा शरीर उससे टकराए.

मदद के लिए चिल्‍लाने लगी महिला

महिला ने बताया कि वह डर के कारण कुछ समय तक जड़ हो गई थीं, लेकिन फिर उन्‍होंने जोर-जोर से चिल्लाकर बाइक रोकने को कहा. महिला का आरोप है कि इस पर चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. पीड़िता ने बताया कि जब उन्‍होंने अपने फोन पर लोकेशन देखी तो पाया कि चालक उसे तय रास्ते से अलग दिशा में ले जा रहा है. महिला ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘मैंने फिर से चिल्लाकर कहा कि अगर उसने बाइक नहीं रोकी तो मैं कूद जाऊंगी. तभी उसने मुझे पकड़ लिया और धमकी दी कि अगर मैंने शोर मचाया तो वह मेरा गला काट देगा.’

चलती बाइक से लगाई छलांग

कुछ देर बाद बाइक एक स्कूल के पास धीमी हुई तो महिला ने मौका देखकर चलती बाइक से छलांग लगा दी. सड़क पर गिरने के बाद वह जोर-जोर से रोने और मदद के लिए चिल्लाने लगी. महिला के अनुसार, उनकी आवाज सुनकर स्कूल के कुछ कर्मचारी और शिक्षक बाहर आए और उन्‍हें अंदर ले जाकर मदद की. हालांकि, महिला का आरोप है कि आरोपी राइडर स्कूल के गेट के आसपास बाइक लेकर चक्कर लगाता रहा और उन्‍हें गालियां देते हुए धमकाता रहा. बाद में वहां से भाग गया.





Source link