हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर आज ताजा हिमपात हो रहा है। अटल टनल रोहतांग समेत शिंकुला दर्रा, रोहतांग पास, कोकसर और लाहौल घाटी में बर्फ के फाहे गिरे। इससे ऊंचे क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में दोपहर 12 बजे तक चंबा व लाहौल स्पीति में बर्फबारी और कांगड़ा व कुल्लू में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में भी आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ। IMD की माने तो राज्य में अगले छह दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार है। आज भी पांच जिले चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। 6 दिन ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश IMD के अनुसार, अगले छह दिन के दौरान अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश के आसार है। बुधवाार की रात को भी लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया। कल जरूर वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। मगर 14 मार्च को यह फिर से स्ट्रॉन्ग होकर बरसेगा। इससे विशेषकर 15 मार्च को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 16 और 17 मार्च को भी अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। बारिश-बर्फबारी के बाद गर्मी से राहत ऊंचे पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। ऊंचे क्षेत्रों में कई जगह रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे लुढ़का है। आने वाले पांच-छह दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट आएगी। बीते कल तक प्रदेश के ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री तक अधिक चल रहा था। कल्पा का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.9 डिग्री ज्यादा के साथ 20.5 डिग्री, शिमला का 7.7 डिग्री ज्यादा के साथ 23.5 डिग्री, सोलन का 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 30.0 डिग्री, धर्मशाला का 7.1 डिग्री के उछाल के साथ 29.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीते 24 घंटे के दौरान ऊना का तापमान सर्वाधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मार्च में 100 प्रतिशत कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार- फरवरी माह में सामान्य से 96 प्रतिशत और एक से 11 मार्च तक नॉर्मल से 100 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे राज्य में सूखे जैसे हालात पनप रहे हैं। ऐसे में ताजा बारिश-बर्फबारी किसानों-बागवानों के लिए राहत लेकर आएगी। हालांकि, अभी तक अधिक ऊंचे इलाकों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी हुई है। मगर अगले चार-पांच दिनों के दौरान पूरे प्रदेश में डेढ़ महीने से चला आ रहा ड्राइ स्पेल टूटने के आसार है।
Source link
हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी: अगले 6 दिन बरसेंगे बादल, आज 5 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी, गर्मी से मिलेगी राहत – Shimla News
हरियाणा राज्यसभा चुनाव, अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करेगी कांग्रेस: 13 को चंडीगढ़ में लंच, हिमाचल में होगा खास डिनर; CM सुक्खू ने दी सहमति – Haryana News
राज्यसभा चुनाव में वोटों की टूट-फूट रोकने के लिए कांग्रेस अपने विधायकों की बाड़ाबंदी करेगी। 13 मार्च को चंडीगढ़ में सभी विधायकों का लंच रखा गया है। इसके बाद विधायकों को एक साथ लग्जरी बसों में हिमाचल ले जाया जा सकता है, जहां उनके लिए डिनर का इंतजाम किया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू मेजबानी को तैयार हैं। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार कह रहे हैं कि पार्टी के विधायक कहीं नहीं जाएंगे। सब एकजुट हैं। बावजूद इसके केंद्रीय नेतृत्व किसी तरह का रिस्क लेने को तैयार नहीं है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी साथ रहेंगे। केंद्र से भी पर्यवेक्षक भेजने की तैयारी है। अभी नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। दूसरी तरफ, BJP पहले ही गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी को चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बना चुकी है। संघवी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। पार्टी के सभी विधायकों को 14 से 16 मार्च तक चंडीगढ़ में रहने की हिदायत दी गई है। 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। 4 कारणों से सतर्क हुई कांग्रेस हाईकमान बीमार इलियास पर संशय, विज आ सकते हैं वोट डालने 37 विधायकों वाली कांग्रेस के पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। बजट सत्र में सदन में नहीं आए। उनके वोट डालने आने पर संशय है। दूसरी तरफ अंबाला कैंट से भाजपा विधायक एवं मंत्री अनिल विज के भी दोनों पैरों में फैक्चर है। वो एक माह के बेड रेस्ट पर हैं और बजट सत्र में नहीं आए। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक विज वोटिंग के दिन आ सकते हैं। अब पढ़िए…चुनाव पर क्या बोले दिग्गज नहीं चलेगी बीजेपी की रणनीति: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी की कोई भी रणनीति सफल नहीं होगी। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और कोई भी विधायक पार्टी लाइन से अलग नहीं जाएगा।
नांदल से जोड़ा हुड्डा का नाम: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि ऐसा भी तो हो सकता है कि भूपेंद्र हुड्डा ने ही सतीश नांदल को खड़ा किया हो। वो हाईकमान को सबक सिखाना चाह रहे हों। INLD वोटिंग के दिन खोलेगी पत्ते: 2 विधायकों वाली INLD के चीफ अभय सिंह चौटाला बोले- ’पार्टी ने डिसाइड किया है कि मैं जो फैसला लूगां, उसी को मानेंगे। मुझे अभी बहुत सारे लोगों से बात करनी है। INLD वोटिंग के दिन ही अपने पत्ते खोलेगी। ————— यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने बदली रणनीति: विधायकों की शिफ्टिंग 3 दिन टाली; CLP में विनेश फोगाट सहित 5 MLA नहीं पहुंचे हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग से डरी कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है। पार्टी ने अब विधायकों की शिफ्टिंग की 3 दिन टाल दी है। इस फैसले के लिए 13 मार्च को फिर डिनर पार्टी दी गई है, इसमें तय होगा कि विधायकों को शिफ्ट किया जाए या नहीं। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
बजट सत्र का दूसरा फेज, आज चौथा दिन: लगातार 3 दिन से विपक्ष का हंगामा; कल लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज हुआ
- Hindi News
- National
- Budget 2026 Phase 2 LIVE Update; No Confidence Motion | Om Biral Rahul Gandhi PM Modi BJP Congress TMC
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का आज चौथा दिन है। आज भी दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के आसार हैं। LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं।
विपक्ष आज मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में प्रस्ताव पेश कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव लाने के लिए सांसदों के दस्तखत जुटा लिए हैं।
बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ है। तब से सदन में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने वाला अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया।
करीब 119 विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया था कि स्पीकर सदन चलाते समय पक्षपात कर रहे हैं और विपक्ष को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे पर कल सदन में करीब 13 घंटे चर्चा चली। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा- हम जब भी बोलने जाते हैं, हमें रोका-टोका जाता है।
गृह मंत्री अमित शाह ने 56 मिनट तक राहुल के आरोपों और स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से जवाब दिया। शाह ने कहा- जब बोलने का मौका आता है तो राहुल गांधी जर्मनी में होते हैं, इंग्लैंड में होते हैं।

सदन के दूसरे फेज के पिछले 3 दिन की कार्यवाही…
शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा
बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे दिलीप सैकिया ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
वहीं शाह ने राहुल पर आरोप लगाया कि राहुल सदन में PM मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। ये स्पीकर के आचरण पर सवाल करते हैं। अपने आचरण पर भी तो सवाल करिए। पूरी खबर पढ़ें…
10 मार्च: गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका को LoP बनाते तो कुछ अच्छा होता। देखिए प्रियंका हंस रही हैं। जो अच्छा व्यवहार करे तो उसकी सराहना करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
9 मार्च: वेस्ट एशिया पर संकट जयशंकर बोले- हम शांति और बातचीत से समाधान के पक्ष में
विदेश मंत्री ने सोमवार को पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है। पूरी खबर पढ़ें…

सदन की पहले फेज की कार्यवाही: राहुल की सदस्यता खत्म करने का नोटिस
12 फरवरी :भाजपा सांसद ने राहुल की सदस्यता खत्म करने का नोटिस दिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ सदन में उनकी स्पीच के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाने की तैयारी में है। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा था कि मोदीजी ने छाती 56 इंच की नपवाई थी। उनके खिलाफ भी प्रस्ताव आना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
11 फरवरी : राहुल बोले- अडाणी पर केस मोदी पर दबाव बनाने के लिए

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस, दरअसल मोदी पर दबाव बनाने का तरीका है। पूरी खबर पढ़ें…
10 फरवरी : लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश

विपक्ष ने संसद की कार्यवाही के 10वें दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया था। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर थे। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
9 फरवरी: लोकसभा केवल 13 मिनट चली, विपक्ष की मांग राहुल गांधी को बोलने दें

बजट सत्र के 9 वें दिन लोकसभा की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल पाई थी। विपक्ष सदन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने देने की मांग करता रहा था। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि 1 घंटा पहले स्पीकर के पास हम गए, स्पीकर ने हमें कमिट किया कि मुझे बजट डिस्कशन से पहले बोलने दिए जाएगा, आप मुझे बोलने नहीं दे रही हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मुझे बोलने देंगी या नहीं। पूरी खबर पढ़ें…
पहले फेज की कार्यवाही: राहुल PM की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे
6 फरवरी: केंद्रीय मंत्री बिट्टू बोले- राहुल PM की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

लोकसभा में हंगामा और नारेबाजी हुई। पहली बार 3 मिनट और दूसरी बार 7 मिनट तक ही कार्यवाही चल सकी। इसके बाद लोकसभा 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा को भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें…
5 फरवरी : लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास, राज्यसभा में 97 मिनट बोले

बजट सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हुआ। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर करीब 97 मिनट का भाषण दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
4 फरवरी : स्पीकर के ऑफिस में BJP और विपक्ष के सांसदों के बीच बहस

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा कि इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। पूरी खबर पढ़ें…
3 फरवरी : राहुल ने कहा- मैं विपक्ष का नेता, मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा

लोकसभा में राहुल ने कहा था कि एक दिन पहले मैंने इस आर्टिकल पर अपना भाषण शुरू किया था। स्पीकर सर ने कहा था इसे ऑथेंटिकेट करें। मैं आज इसे ऑथेंटिकेट कर रहा हूं। मैंने जैसा कल कहा था कि राष्ट्रपति की स्पीच में नेशनल सिक्योरिटी का महत्वपूर्ण मुद्दा है। वैसे ही हंगामा होने लगा। राहुल बोले- मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मैं विपक्ष का नेता हूं। पूरी खबर पढ़ें…
पहले फेज की कार्यवाही: राहुल ने चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया
2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका

लोकसभा में राहुल के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ था। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा था कि 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। पूरी खबर पढ़ें…
1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें…
29 जनवरी : देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है। पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…
28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया

संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत पर पहुंची, जानिए क्या कह रहे सरकार के आंकड़े
पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक संकट और वैश्विक व्यापारिक अनिश्चितताओं के बीच भारत के लिए एक और चिंता वाली खबर है। फरवरी महीने में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.21% हो गई है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में दर्ज की गई है जब ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच चल रहे विवाद ने वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर खतरे की घंटी बजा दी है।
जनवरी में खुदरा महंगाई दर यानी सीपीई 2.75% थी, जो फरवरी में बढ़कर 3.21% हो गई है। यह बढ़ोतरी शहरों के मुकाबले गांवों में ज्यादा महसूस की जा रही है। फरवरी में ग्रामीण महंगाई दर 3.37% और शहरी महंगाई दर 3.02% दर्ज की गई। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि यह आंकड़ा अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 4% के लक्ष्य से नीचे है।
सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खाने-पीने की चीजें हैं। फरवरी में खाद्य महंगाई दर तेजी से उछलकर 3.47% हो गई है, जो जनवरी में 2.13% थी। आम आदमी के लिए रहना और खाना लगातार महंगा होता जा रहा है। हाउसिंग की बात करें तो महंगाई 2.05% से बढ़कर 2.12% हो गई है। ईंधन और लाइट कैटेगरी में महंगाई दर 0.14% रही। स्वास्थ्य सेवाओं की महंगाई 2.19% से गिरकर 1.90% पर आ गई है। वहीं कपड़े और जूतों की महंगाई दर भी जनवरी के 2.98% से घटकर 2.81% रह गई है।
ईरान संकट के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के पास व्यापारिक जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जहां से दुनिया का लगभग 20% तेल व्यापार गुजरता है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि लंबे समय तक सप्लाई बाधित रहने से भारत जैसे ऊर्जा पर निर्भर देशों में आयातित महंगाई का खतरा बढ़ जाएगा। इक्रा (आईसीआरए) की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर के अनुसार, अगर कच्चे तेल के दाम 10% बढ़ते हैं और इसका असर सीधे पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर पड़ता है, तो खुदरा महंगाई 0.40% से 0.60% तक बढ़ सकती है।
Donald Trump ने Reliance Industries से कौन-कौन सी डील? | Iran-Israel war | US First Oil Refinery
Donald Trump ने Reliance Industries से कौन-कौन सी डील? | Iran-Israel war | US First Oil Refinery
Source link
West Asia Crisis: भारतीय जहाजों की सुरक्षा पर बोली सरकार- ईरानी विदेश मंत्री और जयशंकर के बीच तीन बार हुई बात
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हाल के दिनों में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री के बीच तीन बार बातचीत हुई है।
जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं की हालिया बातचीत में समुद्री जहाजरानी की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने हालांकि इस बातचीत के नतीजों या संभावित फैसलों पर अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि इस समय इससे आगे कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर बोले जयसवाल?
ईरान में मौजूदा हालात के बीच भारत सरकार वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और वापसी को लेकर सक्रिय रूप से सहायता प्रदान कर रही है। जायसवाल ने बताया कि इस समय ईरान में लगभग 9,000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं, जिनमें छात्र, नाविक, कारोबारी, पेशेवर और कुछ तीर्थयात्री शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि कई भारतीय नागरिक, खासकर छात्र, पहले ही ईरान से निकलकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा तेहरान में रह रहे कई भारतीयों, जिनमें छात्र और तीर्थयात्री शामिल हैं। उन्हें एहतियातन ईरान के अन्य सुरक्षित स्थानों और शहरों में स्थानांतरित किया गया है।
भारतीय दूतावास कर रही हर संभव मदद
जायसवाल ने बताया कि जो भारतीय नागरिक ईरान छोड़कर लौटना चाहते हैं, उन्हें अजरबैजान और आर्मेनिया के रास्ते बाहर निकलने में भी मदद दी जा रही है। इसके लिए भारतीय दूतावास उनकी वीजा प्रक्रिया में सहायता कर रहा है और उन्हें जमीनी सीमाओं (लैंड बॉर्डर) को पार करने में भी मदद दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि कई भारतीय नागरिकों ने दूतावास से संपर्क किया है और उन्हें अजरबैजान और आर्मेनिया की सीमा पार कराने में सहायता दी गई है, जिसके बाद वे वहां से वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए भारत वापस लौट रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने इस अवसर पर ईरान में मौजूद उन सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी है जो भूमि सीमा के रास्ते देश छोड़ना चाहते हैं कि वे भारतीय दूतावास द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उत्तर पुस्तिका सत्यापन संबंधी लोक सेवा आयोग के नियम को असंवैधानिक घोषित किया
India
-Oneindia Staff
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में एक ऐसे प्रावधान को असंवैधानिक करार दिया है। यह प्रावधान पहले अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने से रोकता था। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने सुनाया।

यह फैसला अतिरिक्त निजी सचिवों (एपीएस) की भर्ती के संबंध में शॉर्टहैंड परीक्षा से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए आया। मौजूदा नियमों के अनुसार, उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के दोनों चरणों के अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही अपनी शॉर्टहैंड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं तक पहुंच सकते थे। शॉर्टहैंड परीक्षा में असफल रहे उम्मीदवारों ने इस नियम को चुनौती दी थी।
याचिकाकर्ताओं की दलीलें
राजवीर सिंह, रणवीर सिंह तोमर, रूचि राणा और अन्य लोगों ने 3 फरवरी, 2026 को घोषित परिणामों के खिलाफ याचिकाएं दायर की थीं। उन्होंने दलील दी कि उन्हें अपनी शॉर्टहैंड नोटबुक और टाइप की गई उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण करने की अनुमति नहीं दी गई थी, जिससे मूल्यांकन की सटीकता को सत्यापित करना मुश्किल हो गया था। याचिकाकर्ताओं ने 18 जुलाई, 2024 को विज्ञापित देहरादून सचिवालय और हरिद्वार स्थित उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 99 एपीएस पदों के लिए आवेदन किया था।
न्यायालय का फैसला
न्यायालय ने शॉर्टहैंड परीक्षा में असफल रहे उम्मीदवारों को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने का अधिकार दिया। पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि भर्ती में पारदर्शिता और निष्पक्षता संवैधानिक रूप से आवश्यक है, और उम्मीदवारों को मूल्यांकन से संबंधित जानकारी से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
फैसले के निहितार्थ
न्यायालय ने घोषित किया कि जाँची गई उत्तर पुस्तिकाएं सूचना के अधिकार अधिनियम के दायरे में आती हैं, जिससे उम्मीदवारों को निरीक्षण करने और प्रतियां प्राप्त करने की अनुमति मिलती है। इसने आदेश दिया कि किसी भी ऐसी नोट को रद्द किया जाए जो असफल उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण करने से रोके। याचिकाकर्ताओं को अपनी शॉर्टहैंड नोटबुक और उत्तर पुस्तिकाओं का सत्यापन करने और प्रतियां प्राप्त करने की अनुमति दी गई।
यह फैसला भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के महत्व को रेखांकित करता है। उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का सत्यापन करने की अनुमति देकर, यह मूल्यांकन में निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करता है। यह निर्णय अन्य राज्यों में इसी तरह के मामलों के लिए एक मिसाल कायम कर सकता है, जिससे लोक सेवा परीक्षाओं में अधिक पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
With inputs from PTI
-

जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान
-

Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट
-

Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी
-

Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट
-

US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले
-

Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू
-

महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर
-

Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर
-

Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें
-

जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब
-

आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा
-

Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख
जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान फारूक अब्दुल्ला गोलीबारी में बाल-बाल बच गए।
India
-Oneindia Staff
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला बुधवार रात जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान एक बंदूकधारी द्वारा उन पर गोली चलाने से बाल-बाल बच गए। यह घटना तब हुई जब अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी और मुख्यमंत्री के सलाहकार उमर अब्दुल्ला, नासिर असलम वानी के साथ कार्यक्रम से निकल रहे थे।

हमलावर, जिसकी पहचान जम्मू के पुरानी मंडी के 63 वर्षीय कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है, कथित तौर पर दो दशकों से अब्दुल्ला को निशाना बनाने का अवसर तलाश रहा था। उमर अब्दुल्ला ने अपने पिता की सुरक्षा के लिए आभार व्यक्त किया, यह बताते हुए कि बंदूकधारी ने हथियार चलाने से पहले क्लोज-रेंज तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी। सौभाग्य से, सुरक्षा टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जमवाल को गिरफ्तार कर लिया और हमले में इस्तेमाल की गई पिस्तौल जब्त कर ली।
यह घटना ग्रेटर कैलाश, जम्मू के रॉयल पार्क में हुई, जहाँ अब्दुल्ला एक शादी समारोह में भाग ले रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में बंदूकधारी को पीछे से आते और क्लोज-रेंज से गोली चलाते हुए कैद किया गया। आरोपी को जे-के पुलिस के सुरक्षा विंग के दो अधिकारियों ने काबू किया और उस समय वह नशे की हालत में पाया गया।
उपमुख्यमंत्री चौधरी ने सुरक्षा चूक पर चिंता जताई और सवाल उठाया कि कैसे कोई हथियार के साथ जेड+ एनएसजी-सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के पास पहुंच सकता है। उन्होंने पत्रकारों से इस महत्वपूर्ण चूक के बारे में सुरक्षा बलों से जवाब मांगने का आग्रह किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और जांच
एक प्रत्यक्षदर्शी राकेश सिंह ने बताया कि अब्दुल्ला मेहमानों के साथ भोजन करने के बाद कार्यक्रम स्थल से निकल रहे थे तभी गोलीबारी हुई। आरोपी ने जागरण मंच नामक एक अज्ञात संगठन से संबद्ध होने का दावा किया और वर्षों से अब्दुल्ला के खिलाफ इरादे रखने की बात स्वीकार की।
मुख्यमंत्री के सलाहकार वानी ने इस बात से राहत व्यक्त की कि अब्दुल्ला को कोई चोट नहीं आई और सुरक्षा कर्मियों द्वारा समय पर की गई कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस द्वारा आगे के विवरण का पता लगाने के लिए चल रही जांच के कारण जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने से बचने की सलाह दी।
जारी जांच
पुलिस ने पुष्टि की है कि इस घटना में कोई आतंकी कोण शामिल नहीं है। एसपी सिटी साउथ अजय शर्मा ने कहा कि हमले में लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल किया गया था और विस्तृत जांच जारी है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह 20 वर्षों से इस कृत्य की योजना बना रहा था, लेकिन अब तक उसे अवसर नहीं मिला था।
अधिकारी इस बात का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं कि जमवाल ने ऐसे कार्यक्रम में सुरक्षा को कैसे भेदा जिसमें हाई-प्रोफाइल हस्तियां शामिल थीं। जैसे-जैसे जांच जारी है, ऐसे समारोहों के दौरान मौजूद सुरक्षा उपायों की पर्याप्तता के बारे में सवाल बने हुए हैं।
With inputs from PTI
-

जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान
-

Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट
-

Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी
-

Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट
-

US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले
-

Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू
-

महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर
-

Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर
-

Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें
-

जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब
-

आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा
-

Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












