Home Blog Page 444

IndiGo Leadership: पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया ने संभाली कमान, कर्मियों से कहा- ‘मैं हूं ना’


देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो में एक बड़ा नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिला है। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारीपीटर एल्बर्स ने मंगलवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले तीन साल से अधिक समय से इस पद पर कार्यरत थे। उनके अप्रत्याशित इस्तीफे के बाद, एयरलाइन के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने कंपनी के कामकाज की पूरी कमान अपने हाथों में ले ली है। नेतृत्व में इस बड़े बदलाव के बीच राहुल भाटिया ने कर्मचारियों को एक भावुक और जिम्मेदारी भरा संदेश भेजा है, जिसके अंत में उन्होंने 2004 की मशहूर बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म के तर्ज पर खुद को ‘राहुल उर्फ मैं हूं ना’ कहकर संबोधित किया।

दिसंबर की परिचालन बाधाओं और जवाबदेही का जिक्र

पीटर एल्बर्स का यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब महज तीन महीने पहले एयरलाइन को भारी परिचालन बाधाओं का सामना करना पड़ा था। इस अव्यवस्था के कारण न केवल जनता में भारी रोष देखा गया था, बल्कि नियामक संस्थाओं ने भी सख्त कदम उठाए थे।

इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए भाटिया ने अपने पत्र में स्पष्ट किया, “पिछले साल दिसंबर में जो कुछ भी हुआ, वह कभी नहीं होना चाहिए था। हमारे ग्राहक इसके हकदार नहीं थे और न ही आप सभी, विशेष रूप से हमारे फ्रंटलाइन कर्मचारी, जिन्हें बिना किसी गलती के इस परेशानी का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ा।”

कर्मचारियों और ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता

अपने विस्तारित पदभार को ग्रहण करते हुए राहुल भाटिया ने कॉरपोरेट गवर्नेंस और परिचालन उत्कृष्टता को लेकर अपना दृष्टिकोण साफ किया। उन्होंने कहा, “मैं इंडिगो के कामकाज के प्रबंधन की अपनी विस्तारित भूमिका को जिम्मेदारी की गहरी भावना के साथ स्वीकार कर रहा हूं। यह जिम्मेदारी न केवल कंपनी के ग्राहकों और शेयरधारकों के प्रति है, बल्कि हर उस कर्मचारी के प्रति है जो इस एयरलाइन को चलाता है।”

उन्होंने फ्रंटलाइन कर्मचारियों के धैर्य की सराहना करते हुए कहा, “मैं अपने उन सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने गरिमा के साथ कंपनी का भार उठाया और इंडिगो की परिचालन अखंडता को बहाल करने के लिए रातों की नींद हराम की। आप वास्तव में इंडिगो की जीवित आत्मा हैं।” भाटिया ने आश्वस्त किया कि वह कंपनी की कार्य संस्कृति को मजबूत करने और ग्राहकों को बेहतरीन सेवा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

आंकड़ों की नजर में इंडिगो का बाजार में दबदबा

इस नेतृत्व परिवर्तन के बीच, व्यावसायिक दृष्टिकोण से इंडिगो भारतीय एविएशन सेक्टर की सबसे मजबूत और अग्रणी कंपनी बनी हुई है:


  • विशाल फ्लीट: कंपनी के पास वर्तमान में 400 से अधिक विमानों का विशाल बेड़ा है।

  • दैनिक संचालन: एयरलाइन रोजाना 2,200 से अधिक उड़ानों का सफलतापूर्वक संचालन करती है।

  • बाजार हिस्सेदारी: जनवरी महीने के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय घरेलू विमानन बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी 63.6 प्रतिशत रही है।

आगे की राह


पीटर एल्बर्स के प्रस्थान के बाद, राहुल भाटिया के सामने सबसे बड़ी प्राथमिकता एयरलाइन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना और निवेशकों व ग्राहकों के विश्वास को और अधिक मजबूत करना होगा। ‘मैं हूं ना’ का संदेश इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रवर्तक संकट के समय कंपनी के मोर्चे पर सीधे तौर पर खड़े हैं।



Source link

Middle East War से Pakistan में लॉकडाउन! स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों को लेकर शहबाज सरकार का चौंकाने वाला फरमान


International

oi-Sohit Kumar

US-Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में आए अचानक उछाल ने पाकिस्तान (Pakistan) की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। वैश्विक स्तर पर तेल की सप्लाई बाधित होने की आशंका के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने देश में ईंधन बचाने के लिए आपातकालीन कदमों का ऐलान किया है।

इसे एक तरह का ‘फ्यूल लॉकडाउन’ माना जा रहा है, क्योंकि सरकार ने शिक्षा से लेकर सरकारी कामकाज तक के नियमों में बड़े बदलाव कर दिए हैं। आइए जानतें हैं पाकिस्तान में इस गंभीर संकट से निपटने के लिए क्या नए नियम लागू किए गए हैं।

Pakistani police officers stop travelers

पाकिस्तान के सभी स्कूल पूरी तरह बंद

मध्य पूर्व (Middle East) में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें $107 प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इस संकट का सीधा असर पाकिस्तान की आवाम पर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्र के नाम संबोधन में घोषणा की कि देश के सभी स्कूल इस हफ्ते के बाद अगले दो सप्ताह के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे।

दफ्तर अब हफ्ते में केवल 4 दिन खुलेंगे

वहीं, उच्च शिक्षण संस्थानों और यूनिवर्सिटीज को आदेश दिया गया है कि वे तुरंत अपनी पढ़ाई को ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दें। इसके साथ ही, सरकारी खर्च और ईंधन की खपत को कम करने के लिए दफ्तरों को अब हफ्ते में केवल 4 दिन ही खोला जाएगा। सरकार ने यह भी तय किया है कि 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी घर से काम (Work from Home) करेंगे, ताकि सड़कों पर गाड़ियों का दबाव और पेट्रोल-डीजल का खर्च कम किया जा सके।

वेतन से दो दिनों की सैलरी काटी जाएगी

आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने मंत्रियों और बड़े अधिकारियों पर भी गाज गिराई है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि ग्रेड-20 और उससे ऊपर के अधिकारी, जो 3 लाख रुपये से अधिक वेतन लेते हैं, उनके वेतन से दो दिनों की सैलरी काटी जाएगी। साथ ही, सरकारी विभागों के तेल भत्ते (Oil Allowance) में 50 फीसदी की बड़ी कटौती कर दी गई है। पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने तो और भी कड़े कदम उठाते हुए प्रांतीय मंत्रियों को मिलने वाले तेल की सप्लाई फिलहाल सस्पेंड कर दी है और उनके साथ चलने वाले प्रोटोकॉल वाहनों की संख्या घटाकर सिर्फ एक कर दी है।

शहबाज सरकार के ‘फ्यूल लॉकडाउन’ के मेन प्वाइंट:

  • स्कूल-कॉलेज: देशभर के सभी स्कूल 2 हफ्ते के लिए बंद रहेंगे; यूनिवर्सिटी की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी।
  • दफ्तरों का समय: संघीय सरकारी दफ्तर अब हफ्ते में केवल 4 दिन खुलेंगे।
  • वर्क फ्रॉम होम: 50% सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया गया है।
  • सैलरी में कटौती: ग्रेड-20 और उससे ऊपर के अधिकारियों की 2 दिन की सैलरी काटी जाएगी।
  • तेल भत्ते में कटौती: सरकारी विभागों के फ्यूल कोटे में 50% की कमी की गई है।
  • मंत्रियों पर सख्ती: पंजाब में मंत्रियों का तेल कोटा सस्पेंड और उनके साथ चलने वाली प्रोटोकॉल गाड़ियों की संख्या सीमित कर दी गई है।
  • ग्लोबल संकट: ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $107 के पार होने से पाकिस्तान पर आर्थिक दबाव बढ़ा है।



Source link

Gurugram Wall Collapse: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत


Haryana

oi-Puja Yadav

Gurugram Wall Collapse: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में मंगलवार 10 मार्च को दर्दनाक हादसा हो गया। पटौदी-बिलासपुर रोड पर स्थित सिधरावली इलाके में ‘सिग्नेचर ग्लोबल’ सोसाइटी के एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में विशाल दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई।

मलबे में दबने से कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज राजस्थान के भिवाड़ी स्थित अस्पताल में चल रहा है।

gurugram-signature-global-society-wall-collapse

Signature Global Society Accident: कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 8:00 बजे हुई। सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के लिए बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान एक निर्माणाधीन कंक्रीट रिटेंशन दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई।

दीवार गिरने से बेसमेंट में बड़े पैमाने पर मिट्टी धंस गई, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे 12 से 15 मजदूर आ गए। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने के लिए तुरंत स्थानीय लोगों और वहां मौजूद अन्य श्रमिकों ने बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। मिट्टी और भारी मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली गई।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे के बाद घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी भिवाड़ी (राजस्थान) के जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनमें से सात को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सतीश, भागीरथ, मिलन, शिव शंकर, मंगल और परमेश्वर के रूप में हुई है। (सातवें मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है)।

डॉक्टरों के मुताबिक, शुरुआती जांच में मौत का कारण दम घुटना (Asphyxiation) लग रहा है। हादसे में छोटेलाल, दीनदयाल, शिवकांत और इंद्रजीत की हालत नाजुक बनी हुई है। वे अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं। मृतक और घायल मजदूर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो मानेसर और आसपास के इलाकों में रहकर मजदूरी करते थे।

बिल्डर की साइट पर बाउंसर तैनात, जांच शुरू

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और शोक का माहौल है। आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद बिल्डर प्रबंधन ने सोसाइटी के मुख्य गेट पर भारी संख्या में बाउंसर तैनात कर दिए, जिससे मीडिया और बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को घटना की सूचना भी देरी से मिलने की बात सामने आ रही है।

पुलिस और प्रशासन का रुख

गुरुग्राम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है कि क्या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों (Safety Protocols) की अनदेखी की गई थी। यदि लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार और बिल्डर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

मजदूरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर के हाई-राइज प्रोजेक्ट्स में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेसमेंट की गहरी खुदाई के दौरान मिट्टी को रोकने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके कारण यह जानलेवा हादसा हुआ।



Source link

Bangalore Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी ने फिर चौंकाया, क्या हैं बैंगलोर में ताजा भाव?


Business

oi-Ankur Sharma

Bangalore Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 1294 रुपये बढ़त के साथ 1,61,593 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोने का रेट 1,61,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।। ऐसे में आइए जानते हैं कि आईटी हब बैंगलोर में सोने का क्या दाम है?

Bangalore Gold Silver Rate Today

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है

  • सोना 24 कैरेट: 158674 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 145345 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 119006 रुपये प्रति 10 ग्राम

Bangalore Gold Rate Today: बैंगलोर में आज सोने का भाव

गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज बैंगलोर में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए₹ ₹161680 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹148200 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 गोल्ड भी कहा जाता है) के लिए ₹121260 प्रति 10 ग्राम है। बैंगलोर में सोने का रेट घरेलू डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट फैक्टर्स के मिले-जुले असर से तय होता है । एक बड़ा मेट्रो शहर होने के नाते, बैंगलोर में आज सोने का भाव भारत के सोने के भाव जैसा ही है, हालांकि लोकल टैक्स और लॉजिस्टिक्स की वजह से थोड़ा अंतर हो सकता है।

Bangalore Gold Price Today: बैंगलोर में आज सोने का भाव

  • बैंगलोर में सोना 24 कैरेट:₹161680 प्रति 10 ग्राम
  • बैंगलोर में सोना 22 कैरेट:₹148200 प्रति 10 ग्राम
  • बैंगलोर में सोना 18 कैरेट:₹121260 प्रति 10 ग्राम

Bangalore Silver Rate Today: चांदी के रेट में गिरावट जारी

सोने की तरह चांदी के रेट ने भी लोगों को हैरान-परेशान किया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव 0.47% गिरकर 2,67,018 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 2,80,000 रुपये किलो हो गई है ।चलिए जानते हैं अपने सदाबहार मौसम के लिए दुनियाभर में मशहूर बैंगलोर में चांदी का रेट आज क्या है।

Bangalore Silver Rate: आज बैंगलोर में चांदी का भाव ₹2,800 प्रति 10 ग्राम है

  • चांदी (10 ग्राम): ₹2,800
  • चांदी (100 kg):₹28,000
  • चांदी (1 kg): ₹2,80,000

Bangalore Sona Chandi Bhav: एक्सपर्ट की राय जरूर लें

बैंगलोर में सोने का रेट घरेलू डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट के फैक्टर्स के मिले-जुले असर से तय होता है। अगर आप कीमती मेटल खरीद रहे हैं तो बैंगलोर में रोज़ाना सोने का रेट चेक करें। यहां लोकल टैक्स की वजह से थोड़े-बहुत अंतर हो सकते हैं इसलिए निवेश से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।



Source link

Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना चढ़ा लेकिन चांदी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव?


Business

oi-Ankur Sharma

Mumbai Gold Silver Rate Today, 10 march Tuesday : ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल के चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों ने लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 1294 रुपये बढ़त के साथ 1,61,593 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया

जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोने का भाव 1,61,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, चलिए जानते हैं मायानगरी मुंबई में सोना-चांदी आज का रेट आज कहां पहुंचा है।

Mumbai Gold Silver Rate Today

Gold Rate Today in Hindi: आज का सोने का भाव इस प्रकार है (IBJA के मुताबिक )

  • सोना 24 कैरेट: 158674 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 158039 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 119006 रुपये प्रति 10 ग्राम

Mumbai Gold Silver Rate Today: मुंबई में क्या है सोने का रेट?

  • मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹161680 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 22 कैरेट:₹148200 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 18 कैरेट:₹121260 प्रति 10 ग्राम

( लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)

Silver Rate Today : आज क्या है चांदी का भाव?

लगातार तीसरे दिन आज बी चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव 2,67,018 रुपये किलो हो गया। जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह चांदी की कीमत 5000 रुपये घटी है जिसके बाद इसका रेट 2,80,000 रुपये किलो हो गया है।

मुंबई में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,800
  • प्रति 100 ग्राम कीमत:₹28,000
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,80,000

गौरतलब है कि ईरान-इजरायल युद्ध का असर सोना और चांदी की कीमतों पर सीधा पड़ा है, कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगर युद्ध लंबा चला या फिर तेल की सप्लाई प्रभावित हुई तो सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आएगी, सोने का दाम 2 लाख तक भी जा सकता है।

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।



Source link

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 656 अंक चढ़ा, निफ्टी 24200 के पार


भारतीय बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद बाजार का माहौल सुधरा है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 655.92 अंक या 0.85% चढ़कर 78,222.08 पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 189.15 अंक या 0.79% बढ़कर 24,217.20 अंक पर आ गया।

यह संभावित रिकवरी ऐसे समय में आ सकती है जब सोमवार को घरेलू बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर रहा था।

पिछले दिन हुई थी बड़ी गिरावट 

सोमवार को सेंसेक्स 1,352.74 अंक यानी 1.71% गिरकर 77,566.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 422.40 अंक यानी 1.73% टूटकर 24,028.05 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति और ऊर्जा कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई।

कच्चे तेल और एशियाई बाजार का असर

मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई, जिससे बाजार में राहत का माहौल बना।

ट्रंप ने CBS News से बातचीत में कहा कि सैन्य अभियान लगभग पूरा हो चुका है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए तेल आपूर्ति को बाधित करने की कोशिश करता है तो उसका जवाब अकल्पनीय पर दिया जाएगा। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 20% संभालता है, इसलिए ऊर्जा बाजार के लिए बेहद अहम माना जाता है।

इससे पहले तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। सोमवार को कच्चे तेल की कीमत लगभग 30% उछलकर 119 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई थी, लेकिन बाद में तेज गिरावट आई और कीमत करीब 84 डॉलर तक आ गई। मंगलवार को कारोबार शुरू होने पर ब्रेंट क्रूड में करीब 10% तक गिरावट आई और यह 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया।

(यह खबर अपडेट की जा रही है)



Source link

Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 9250 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट


Sone Chandi ka Aaj ka Rate:  सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने फिर से बुलियन में खरीदारी बढ़ाई। चांदी की कीमत 9250 रुपये बढ़कर 2.77 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 1230 रुपये बढ़कर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी का हाल

एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 1% बढ़कर 5,145 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जबकि स्पॉट सिल्वर में तेज उछाल आया और इसकी कीमत लगभग 4% बढ़कर 87.9 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

हालांकि इससे पहले दोनों धातुओं में कुछ गिरावट भी देखी गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि ईरान के साथ जारी संघर्ष लगभग खत्म होने की स्थिति में है। इस बयान के बाद निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव कुछ कम हुआ था।

इस बीच यूएस डॉलर इंडेक्स भी मजबूत होकर 99.42 तक पहुंच गया। डॉलर के मजबूत होने से आम तौर पर डॉलर में कीमत तय होने वाली धातुएं अन्य मुद्राओं में निवेशकों के लिए महंगी हो जाती हैं, जिससे मांग पर दबाव पड़ सकता है।

विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण ऊर्जा कीमतों में उछाल आया है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका तेज हो गई है। इसी वजह से निवेशकों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकते हैं या फिर और बढ़ा सकते हैं। ऊंची ब्याज दरें आम तौर पर बिना ब्याज देने वाली धातुओं जैसे सोना-चांदी के लिए नकारात्मक मानी जाती हैं।



Source link

एक युवती पर दो पतियों का दावा, अलग-अलग हाईकोर्ट पहुंचे: अनोखी प्रेम कहानी की कानूनी लड़ाई, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में याचिकाएं – Jodhpur News


जोधपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर की एक युवती से दो युवकों की प्रेम कहानी अधर में है। इस मामले से राजस्थान भी सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। राजस्थान और जम्मू कश्मीर के दो युवकों ने युवती से शादी का दावा किया है।

एक ने राजस्थान और दूसरे ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में युवती से शादी का दावा करते हुए याचिकाएं दायर की हैं।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग की शकीला अख्तर की कुछ समय से राजस्थान पुलिस तलाश कर रही है।

डीडवाना-कुचामन (राजस्थान) जिले के बरड़वा थाना क्षेत्र के सुदरासन गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह ने राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ में बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कॉर्पस) याचिका दायर की है।

जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि उन्होंने शकीला से 16 फरवरी 2025 को पंजाब के फिरोजपुर में शादी की थी। उन्होंने याचिका में शादी से जुड़े दस्तावेज और लिव-इन सर्टिफिकेट भी पेश किए। उन्होंने शकीला को सौंपने की मांग की है।

जितेंद्र सिंह की याचिका पर आज (मंगलवार) राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में सुनवाई प्रस्तावित है। यह मामला जस्टिस फरजंद अली की कोर्ट में लिस्ट है। इसके लिए डीडवाना के बरड़वा थाने के एसएचओ महेंद्रसिंह भी अभी तक कि जांच के डॉक्यूमेंट्स के साथ कोर्ट में मौजूद रहेंगे।

उधर, जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में शकीला और शब्बीर अहमद खान से जुड़े मामले की सुनवाई 13 मार्च को होगी।

2 photo 721770903723 1773117040

पुलिस को नहीं मिली शकीला जोधपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर बरड़वा थाना पुलिस ने सीआरपीएफ की मदद से जम्मू कश्मीर में शकीला की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अनंतनाग सहित कई स्थानों पर सर्च अभियान चलाए। न तो शकीला मिली और न ही शब्बीर अहमद खान का कोई पता चल पाया।

प्रेम कहानी में अजीब मोड़ आया जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर हाईकोर्ट में शब्बीर अहमद खान ने याचिका दायर की। उसने शकीला को अपनी पत्नी बताते हुए दोनों की सुरक्षा की मांग की है।

उन्होंने अदालत में निकाहनामा पेश किया, जिसमें दावा किया कि 12 जून 2024 को दोनों का निकाह हुआ था। याचिका में कहा कि उनके परिजन इस निकाह को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाए। श्रीनगर हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

जम्मू में शकीला से नजदीकियां बढ़ीं जितेंद्र के अनुसार, वह एक कंपनी में ठेके पर काम करने जम्मू गए थे। वहां शकीला से नजदीकियां बढ़ीं। परिवार की सहमति से दोनों ने फिरोजपुर (पंजाब) में शादी की और साथ रहने लगे। बाद में शकीला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।

इसके बाद जम्मू पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और शकीला को जम्मू ले गई। वहां शकीला ने उसके खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। फिर भी उसे साथ नहीं भेजा गया। इसके बाद जितेंद्र ने राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

दावा किया जा रहा है कि फिरोजपुर (पंजाब) के एक मंदिर में शादी के दौरान की यह तस्वीर है।

दावा किया जा रहा है कि फिरोजपुर (पंजाब) के एक मंदिर में शादी के दौरान की यह तस्वीर है।

पहली सुनवाई और नोटिस की तारीख राजस्थान हाईकोर्ट ने पहली बार 30 अक्टूबर 2025 को सुनवाई की थी। इसी दिन कोर्ट ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर अगली पेशी पर युवती को पेश करने का निर्देश दिया था। 30 अक्टूबर 2025 से 23 फरवरी 2026 के बीच इस मामले की सुनवाई 7 अलग-अलग तारीखों पर हुई है।

सबसे ताजा आदेश 23 फरवरी 2026 का है, जिसमें सरकारी वकील ने युवती को खोजने के लिए कोर्ट से थोड़ा और समय मांगा। इसके बाद जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च 2026 तय की।

सीआरपीएफ को मदद का आदेश 29 जनवरी 2026 को जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्र शेखर शर्मा की खंडपीठ ने जांच अधिकारी को निर्देश दिया था कि वह उस इलाके में तैनात सीआरपीएफ और अन्य अर्द्धसैनिक बलों (पैरा मिलिट्री फोर्सेज) की मदद लेकर युवती को खोजें।

————

यह खबर भी पढ़िए…

राजस्थानी मैनेजर की कश्मीरी पत्नी 12 महीने से बंधक, जॉब के दौरान हुआ था प्यार; हाईकोर्ट का आदेश- CRPF-सेंट्रल फोर्स की मदद से ढूंढे पुलिस

cover splll1770903524 1773117272

29 जनवरी को राजस्थान हाईकोर्ट ने शकीला को ढूंढने के लिए CRPF और सेंट्रल फोर्सेज के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन के निर्देश दिए थे। राजस्थान पुलिस ने कहा- आतंक प्रभावित इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से शकीला को नहीं ढूंढ पाए। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Crude: होर्मुज के पास भटके 200 जहाज, ईरान युद्ध की सिग्नल जैमिंग से वैश्विक ऊर्जा बाजार चिंता में क्यों?


दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक रास्तों में से एक- होर्मुज जलडमरूमध्य- अचानक एक रहस्यमयी ‘ब्लाइंड स्पॉट’ बन गया है। अमेरिका और इस्राइल के ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच, इस क्षेत्र में भारी इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल जैमिंग देखी जा रही है। हालात यह हैं कि जहाजों के नेविगेशन सिस्टम काम करना बंद कर चुके हैं और दुनिया की कच्चे तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह चरमरा गई है। 

आखिर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर क्या हो रहा है और इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ रहा है। आइए समझते हैं। 

सवाल: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास व्यापारिक जहाजों के साथ क्या अजीब घटना घट रही है?


जवाब: ब्लूमबर्ग द्वारा जुटाए गए ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, होर्मुज के पास जहाजों के कम से कम एक दर्जन क्लस्टर (समूह) दिखाई दिए हैं, जिनमें से कुछ समूहों में 200 से अधिक जहाज तक शामिल हैं। ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स पर ये जहाज अजीबोगरीब आकृतियां बनाते दिख रहे हैं; उदाहरण के लिए, अबू धाबी के पास जहाजों का एक गोलाकार समूह दिखा है, तो वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रुवाइस के तट पर एक उल्टा ‘Z’ आकार बना हुआ है। ओमान की खाड़ी में भी कई जहाजों का समूह है, जो शायद तनाव कम होने या लोडिंग की स्पष्ट तारीखें मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

सवाल: इन अजीबोगरीब ट्रैकिंग आंकड़ों और ‘सिग्नल जैमिंग’ की असली वजह क्या है?


जवाब: भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध के समय सेनाएं अक्सर ‘इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर’ का सहारा लेती हैं। इसी कारण इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के जरिए जहाजों के नेविगेशन सिस्टम में बाधा डाली जा रही है। स्टारबोर्ड मैरीटाइम इंटेलिजेंस के विश्लेषक मार्क डगलस के अनुसार, स्थिति इतनी ‘अभेद्य (impenetrable)’ हो गई है कि ट्रैकिंग डेटा के जरिए किसी भी जहाज का सटीक स्थान बता पाना लगभग असंभव है। कोई भी जहाज नेविगेशन के लिए जीपीएस पर भरोसा नहीं कर सकता। जैमिंग से जहाजों की स्पीड भी गलत दर्ज हो रही है; जैसे 16 नॉट्स की अधिकतम स्पीड वाला ‘एस्प्रौडा’ प्रोडक्ट टैंकर ट्रैकिंग में 102.2 नॉट्स (लगभग 190 किमी/घंटा) की असंभव गति से चलता हुआ दिखाई दिया।

सवाल: इस रुकावट से ग्लोबल एनर्जी मार्केट (कच्चे तेल) पर क्या असर पड़ा है?


जवाब: इस अहम मार्ग के प्रभावी रूप से बंद होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी अव्यवस्था फैल गई है। फारस की खाड़ी के तेल उत्पादकों के पास स्टोरेज क्षमता खत्म हो रही है, जिसके चलते उन्हें अपना उत्पादन रोकना पड़ रहा है। इस सप्लाई संकट के कारण ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत शुरुआत में उछलकर 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई थी। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्ध के जल्द समाप्त होने के संकेत देने के बाद मंगलवार को अनुबंधों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

सवाल: स्थिति कितनी गंभीर है और अमेरिका का इस पर क्या रुख है?


जवाब: मैरीटाइम-इंटेलिजेंस फर्म विंडवार्ड के मुताबिक, जैमिंग युद्ध शुरू होते ही शुरू हो गई थी और इसने फारस की खाड़ी में 1,100 से अधिक जहाजों को प्रभावित किया है। ट्रैफिक में भारी गिरावट आई है; 26 फरवरी को होर्मुज से 120 जहाजों ने क्रॉसिंग की थी, जो 4 मार्च को घटकर मात्र पांच रह गई। इस संकट से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने समुद्री यातायात को फिर से शुरू करने के लिए जहाजों को अमेरिकी बीमा और नौसेना एस्कॉर्ट देने की संभावना जताई है। ट्रंप ने सीबीएस को यह भी बताया कि वह इसे ‘टेकओवर’ करने के बारे में भी सोच रहे हैं, हालांकि अभी कोई स्पष्ट एक्शन प्लान सामने नहीं आया है।

होर्मुज में जारी इस नेविगेशन और सुरक्षा संकट ने शिप ओनर्स और कारोबारियों की चिंताएं कई गुना बढ़ा दी हैं, क्योंकि युद्ध के खतरे से जुड़े बीमा प्रीमियम लगातार आसमान छू रहे हैं। जब तक इलेक्ट्रॉनिक ‘सिग्नल जैमिंग’ बंद नहीं होती और जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक ग्लोबल एनर्जी सप्लाई और तेल की कीमतों पर अनिश्चितता का भारी दबाव बना रहेगा।



Source link

थार, मौत और 5000000 रुपए! पत्नी ने फिल्म ‘दृश्यम’ से भी खतरनाक खेल खेला, पुलिस भी थी सात


न्यूज18 मराठी
जलगांव:
महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक ऐसी साजिश का खुलासा हुआ है जिसने पुलिस और बीमा कंपनियों को भी चौंका दिया. कहानी किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसी लगती है. एक मौत. एक दुर्घटना. एक काली थार. और 50 लाख रुपए का बीमा. लेकिन जांच शुरू हुई तो पूरा मामला उल्टा निकल आया. जिस व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत बताई गई थी, वह दरअसल करीब एक साल पहले ही बीमारी से मर चुका था. इसके बाद उसकी मौत को सड़क हादसे का रूप देकर बीमा कंपनी से 50 लाख रुपए हड़पने की योजना बनाई गई.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे खेल की मास्टरमाइंड खुद मृतक की पत्नी बताई जा रही है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी, बीमा एजेंट, डॉक्टर और पुलिसकर्मी तक इस साजिश का हिस्सा बने. आरोप है कि फर्जी एक्सीडेंट दिखाकर बीमा क्लेम हासिल करने की कोशिश की गई. इतना ही नहीं, मृतक के नाम पर कई बीमा पॉलिसियां भी थीं. जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने कुल मिलाकर करीब 75 लाख रुपए तक की बीमा रकम हड़पने की योजना बनाई थी.

बीमा क्लेम और पुलिस जांच में खुला पूरा राज

पुलिस के अनुसार, जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका के दहीवाड़ फाटा इलाके में एक मोटरसाइकिल दुर्घटना का मामला दर्ज कराया गया था. दावा किया गया कि 19 अप्रैल 2025 की रात एक काली थार गाड़ी ने राजेंद्र जाधव की बाइक को टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें चालीसगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

  • इस घटना के आधार पर मृतक की पत्नी अरुणा जाधव ने श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से 50 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा क्लेम दाखिल किया. मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पेश की गई. लेकिन जब बीमा कंपनी ने मामले की गहराई से जांच करवाई, तो कई सवाल खड़े हो गए. जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति की दुर्घटना में मौत बताई गई, उसकी असल मौत करीब एक साल पहले बीमारी से हो चुकी थी.
  • इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की. जांच में खुलासा हुआ कि इस साजिश में मृतक की पत्नी अरुणा जाधव, बीमा एजेंट, मृतक का भाई, डॉक्टर और चार पुलिसकर्मी भी शामिल थे. पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

इस पूरे बीमा घोटाले की साजिश किसने रची?

पुलिस जांच के अनुसार इस साजिश की मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी अरुणा जाधव है. उसने बीमा एजेंट प्रवीण पाटिल, प्रेम पाटिल और अपने देवर मिथुन जाधव के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी. मकसद था फर्जी सड़क दुर्घटना दिखाकर 50 लाख रुपए की बीमा राशि हासिल करना.

पुलिस और डॉक्टर इस साजिश में कैसे शामिल हुए?

जांच में सामने आया कि चालीसगांव ग्रामीण अस्पताल के एक डॉक्टर और मेहुनबारे पुलिस स्टेशन के चार पुलिसकर्मी भी इस मामले में शामिल थे. आरोप है कि उन्होंने फर्जी मेडिकल रिपोर्ट और दस्तावेज तैयार करने में मदद की, इससे दुर्घटना की कहानी को सच साबित किया जा सके.

इस मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है?

अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें मृतक की पत्नी, बीमा एजेंट, डॉक्टर, पुलिसकर्मी और परिवार के सदस्य शामिल हैं. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है.

क्या यह किसी बड़े बीमा धोखाधड़ी गिरोह का हिस्सा हो सकता है?

पुलिस को शक है कि यह मामला केवल एक घटना तक सीमित नहीं है. जांच में पता चला है कि अलग-अलग बीमा कंपनियों से करीब 75 लाख रुपए तक का क्लेम करने की कोशिश की गई थी. इससे संकेत मिलता है कि इसके पीछे एक संगठित बीमा धोखाधड़ी गिरोह सक्रिय हो सकता है.

बीमा धोखाधड़ी गिरोह का शक

जलगांव पुलिस का मानना है कि इस घटना से बीमा धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है. मृतक के नाम पर कई बीमा पॉलिसियां होने और अलग-अलग कंपनियों से क्लेम की कोशिशों ने जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित मामलों की भी जांच कर रही है.



Source link