Home Blog Page 453

UPSC Success Story: ‘जीत लिया जहां’, ट्रक चालक की बिटिया बन गई अधिकारी, हासिल की 708वीं रैंक


Motivational Stories

oi-Ankur Sharma

UPSC Success Story:मंजिलें उनको मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है, परों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है’, ये लाइनें पूरी तरह से फिट बैठती हैं नगर पंचायत पिरान कलियर की फैरूज फातिमा पर, जिन्होंने अपनी मजबूत इ्च्छा शक्ति और मेहनत से ये साबित कर दिया कि सफलता किसी की बपौती नहीं है।’

आपको बता दें कि ट्रक चालक की बेटी फातिमा ने UPSC में 708वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। अपनी सफलता का क्रेडिट माता-पिता के अटूट समर्थन और अपनी निरंतर मेहनत को देने वाली फैरूज फातिमा ने ये साबित कर दिया कि ‘अगर सोच सही और मेहनत में ईमानदारी हो तो इंसान को सफलता हर हालत में मिलकर रहती है।’

UPSC Success Story

गौरतलब है कि दरगाह किलकिली शाह बस्ती की निवासी फैरूज फातिमा के पिता, इकबाल, पेशे से ट्रक चालक हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद, परिवार ने फातिमा की शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। इकबाल कहते हैं, ‘हमने बेटी की पढ़ाई में कमी नहीं आने दी और फातिमा ने भी लगन से पढ़ाई कर हमारा विश्वास बनाए रखा, हमें उस पर गर्व है, उसने एक सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए उसने दिन-रात एक कर दिया और आज वो पूरा हो गया है।’

UPSC Success Story: अमृत इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा प्राप्त की

फातिमा ने अपनी शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरनगर के अमृत इंटर कॉलेज से कक्षा 1 से 12 तक पूरी की। इसके बाद, उन्होंने बीएसएम डिग्री कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की। सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय करते हुए, उन्होंने दिल्ली में कोचिंग ली और पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की।

UPSC Result News: ‘एक बेटी और एक बेटे को खो दिया’

फातिमा के परिवार ने जीवन में कई कठिन दौर देखे हैं। उनके पिता ने बताया कि बीमारी के कारण उन्होंने पहले एक बेटी और एक बेटे को खो दिया था। इन दुखद परिस्थितियों के बावजूद, परिवार ने हिम्मत नहीं हारी और फातिमा अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहीं, जिससे उनके हौसले को और बल मिला। उनकी सफलता से नगर पंचायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।

6 मार्च को आए UPSC Civil Services 2025 के नतीजे

गौरतलब है कि 6 मार्च को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया था। इसमें अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और आकांश धुल तीसरे स्थान पर रहे। इस साल कुल 180 उम्मीदवारों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए किया गया है।

UPSC फाइनल में टॉप 10 टॉपर्स

  • अनुज अग्निहोत्री
  • राजेश्वरी सुवे एम 3
  • एकांश ढुल
  • राघव झुनझुनवाला
  • ईशान भटनागर
  • ज़िनिया अरोड़ा
  • ए आर राजा मोहिद्दीन
  • पक्षल सेक्रेटरी
  • आस्था जैन
  • उज्ज्वल प्रियांक



Source link

IND vs NZ Final: आज अहमदाबाद में मचेगा गदर! मैदान पर उतरते ही भारत रचेगा 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड


Cricket

oi-Sohit Kumar

India vs New Zealand Final 2026: आज 8 मार्च की शाम अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक ऐसे महासंग्राम का गवाह बनने जा रहा है, जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देगी। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अब बस कुछ ही घंटों का फासला रह गया है। करोड़ों फैंस की धड़कनें थम चुकी हैं और पूरा देश सूर्या की सेना के लिए दुआएं मांग रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं?

आज जैसे ही भारतीय टीम इस मैदान पर कदम रखेगी, क्रिकेट के इतिहास में दो ऐसे महा-रिकॉर्ड दर्ज हो जाएंगे जिन्हें आज तक दुनिया की कोई भी टीम (यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया या वेस्टइंडीज भी) नहीं छू पाई है। आइए जानते हैं आज शाम टीम इंडिया कौन से 2 बड़े कीर्तिमान स्थापित करने वाली है।

IND vs NZ ICC T20 World Cup 2026

रिकॉर्ड नंबर 1: ICC टूर्नामेंट्स में भारत का ‘चौका’

टीम इंडिया आज आईसीसी लिमिटेड ओवर इवेंट्स (White Ball Cricket) के इतिहास में लगातार चौथा फाइनल खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। भारत ने पिछले 3 सालों में जिस तरह का दबदबा दिखाया है, वह अकल्पनीय है:

  • 1. 2023: वनडे वर्ल्ड कप फाइनल
  • 2. 2024: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल (विजेता)
  • 3. 2025: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल
  • 4. 2026: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल (आज)

इससे पहले वेस्टइंडीज (1975-1983) और खुद भारत (2000-2003) लगातार तीन बार फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन ‘लगातार चार’ का यह जादुई आंकड़ा आज तक कोई नहीं छू सका।

रिकॉर्ड नंबर 2: टी20 वर्ल्ड कप का ‘बादशाह’ बनेगा भारत

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज भारत अपना चौथा फाइनल खेलने उतरेगा। इसी के साथ भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाला इकलौता देश बन जाएगा।

  • भारत के फाइनल: 2007, 2014, 2024 और अब 2026।
  • पीछे छूटे दिग्गज: इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका (ये सभी टीमें 3-3 बार फाइनल खेल चुकी हैं)।

सेमीफाइनल की ‘आग’ लेकर उतरेंगी दोनों टीमें

आज का मुकाबला कांटे का होने वाला है। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और रोमांचक जीत दर्ज की। वहीं, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के 170 रनों के लक्ष्य को महज 12.5 ओवर में तहस-नहस कर अपनी ताकत का अहसास कराया है। अहमदाबाद की पिच पर रनों की बरसात होने की पूरी उम्मीद है।

न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफ़ी।

इंडिया टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।



Source link

शाहरुख खान के बाद अब सलमान खान के करियर को चमकाएंगी लेडी सुपरस्टार, थ्रिलर फिल्म में साथ करेंगे काम!


Entertainment

oi-Shashank Mani Pandey

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्हें लेडी सुपरस्टार के नाम से भी जाना जाता है। साल 2023 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ में काम करने के बाद उन्होंने हिंदी दर्शकों के बीच भी मजबूत पहचान बना ली है। अब खबरें हैं कि नयनतारा जल्द ही बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ एक नई फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Salman Khan

नयनतारा लंबे समय से तमिल और तेलुगु फिल्मों की बड़ी स्टार रही हैं। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। ‘जवान’ की सफलता के बाद उन्हें हिंदी सिनेमा में भी अच्छी पहचान मिली। अब माना जा रहा है कि वह हिंदी फिल्मों में अपने करियर को और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। सलमान खान के साथ बनने वाली यह फिल्म बड़े बजट की एंटरटेनर बताई जा रही है।

कौन करेगा फिल्म का डायरेक्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक वामशी पेडिपल्ली करेंगे, जबकि इसे जाने-माने प्रोड्यूसर दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नयनतारा इस फिल्म की कास्ट में शामिल हो चुकी हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिर भी सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

कास्टिंग अभी शुरुआती दौर में
बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट फिलहाल कास्टिंग के शुरुआती चरण में है। मेकर्स सलमान खान के मुख्य किरदार के साथ अन्य कलाकारों को भी फाइनल करने में लगे हुए हैं। फिल्म का नाम, कहानी और रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इंडस्ट्री में इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

पहली बार हिंदी फिल्म डायरेक्ट करेंगे वामशी
वामशी पेडिपल्ली दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं। वह अपनी फिल्मों में भावनात्मक और पारिवारिक कहानियों को भव्य अंदाज में दिखाने के लिए पहचाने जाते हैं। यह फिल्म सलमान खान के साथ उनकी पहली हिंदी डायरेक्टोरियल फिल्म हो सकती है, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर और भी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है।

यश के साथ भी नजर आएंगी नयनतारा
नयनतारा जल्द ही सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म की रिलीज डेट पहले 19 मार्च तय की गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर 4 जून कर दिया गया है। कुल मिलाकर आने वाले समय में नयनतारा कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।



Source link

पहले मौसी की बेटी भगाई, फिर सगी साली से मंदिर में रचाई शादी… कत्ल की ये कहानी रूह कंपा देगी


Etawah News: रात के करीब 3 बज रहे थे. इटावा कोतवाली पुलिस सामान्य सुस्ती में था, कि तभी एक शख्स थाने के अंदर दाखिल होता है. उसके हाथों पर ताज़ा खून के निशान थे और आंखों में एक अजीब सी खामोशी. ड्यूटी पर मौजूद सिपाही कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उस शख्स ने जो कहा, उसने पुलिसवालों के पैरों तले जमीन खिसका दी. दरअसल, शख्स ने ठंडे लहजे में कहा, ‘मैंने अपनी पत्नी (साली) को मार दिया है, लाश घर में पड़ी है.’

यह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में घटी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली हकीकत है. जिस दिन दुनिया महिलाओं के सम्मान की बातें कर रही थी, उसी दिन एक 35 साल के हैवान जीजा ने अपनी 16 साल की मासूम साली की जिंदगी का दीया हमेशा के लिए बुझा दिया.

होली के दिन शुरू हुई थी ‘खूनी प्रेम कहानी’
इस खूनी दास्तान की शुरुआत 4 मार्च यानी होली वाले दिन हुई थी. सैफई इलाके के नगला सुभान गांव की रहने वाली 16 साल की सुनैना (बदला हुआ नाम), जो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी, अचानक गायब हो गई. परिजनों का आरोप है कि उनका रिश्ते का दामाद विजय कुशवाहा (35 वर्ष) उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था. विजय पेशे से हलवाई और दिल्ली में जल बोर्ड में संविदा पर मैकेनिक का काम करता है और उसका सुनैना के घर काफी आना-जाना था.

दरअसल, होली वाले दिन, जब पूरा देश रंगों में डूबा था, विजय जो उम्र में सुनैना से करीब 20 साल बड़ा है ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे भगाकर दिल्ली ले गया. सुनैना के अचानक लापता हो जाने से परिवार बदहवास था, सैफई थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन विजय ने दिल्ली के एक मंदिर में सुनैना की मांग भरकर शादी के फोटो और वीडियो परिजनों को भेज दिए.

‘मम्मी, हमें मारना मत… हम वापस आ रहे हैं’
दरअसल, सुनैना के पिता रघुराज सिंह और भाई शिवम ने बताया कि शादी की खबर मिलने के बाद मां ने फोन पर सुनैना से बात की थी. मां ने उसे फोन कर घर लौटने को कहा और जान का वास्ता दिया. बेटी डरी हुई थी, उसने फोन पर आखिरी शब्द कहे थे, ‘मम्मी, हमें मारना मत, हम घर आ जाएंगे.’ मां ने उसे भरोसा दिया कि सब ठीक हो जाएगा, घर लौट आओ. विजय उसे लेकर इटावा आया, लेकिन उसे घर ले जाने के बजाय उसने मौत के साये में छिपा दिया.

दो शादियां और सनक की इंतहा
मृतक छात्रा के भाई शिवम ने बताया कि विजय ने करीब 5 साल पहले उनकी मौसी की बेटी निशा को भी भगाकर शादी की थी. निशा और विजय का एक बेटा भी है. हालांकि, पिछले कुछ महीनों से विजय और निशा के बीच अनबन चल रही थी, जिसके कारण निशा अपने मायके में रह रही थी. पत्नी को मनाने के बहाने विजय अपनी ससुराल आता-जाता था और वहीं उसकी नजर अपनी साली सुनैना पर पड़ गई.

ईंट से कूचा सिर, चाकू से रेती गर्दन
शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे, विजय ने करनपुरा इलाके के एक कमरे में सुनैना पर हमला बोल दिया. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, विजय और सुनैना के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई. गुस्से में पागल विजय ने पहले सुनैना पर धारदार हथियार (चाकू) से वार किए और फिर ईंट से उसका सिर तब तक कूचा जब तक कि उसकी सांसें थम नहीं गईं.

अगली सुबह जब अस्पताल में स्ट्रेचर पर 16 साल की बच्ची की लाश मिली, तो मंजर देख डॉक्टरों की रूह भी कांप गई. गर्दन पर रस्सी के निशान और सिर पूरी तरह कुचला हुआ था. इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विजय खुद कोतवाली थाने पहुंचा. उसके हाथ में खून से सनी ईंट थी. उसने पुलिस को बताया, ‘मैंने अपनी साली को मार दिया है, लाश घर में पड़ी है.’

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो फर्श पर सुनैना का लहूलुहान शव पड़ा मिला. पुलिस ने तुरंत उसे डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में मौजूद सुनैना के पिता रघुराज सिंह और भाई शिवम का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता ने बताया,

हमें रात को पुलिस का फोन आया कि अस्पताल पहुंचो. वहां मेरी बेटी स्ट्रेचर पर मरी पड़ी थी. विजय उम्र में उससे बहुत बड़ा था, उसने मेरी बच्ची की जिंदगी बर्बाद कर दी और फिर उसे मार डाला.

अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर श्याम मोहन ने बताया कि तड़के करीब 4 बजे पुलिस शव लेकर आई थी, जिसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है. शरीर पर चोट के गहरे निशान और गर्दन पर रस्सी जैसे निशान मिले हैं.

पुलिस का क्या कहना है?
इटावा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी विजय को हिरासत में ले लिया गया है. उसने खुद जुर्म कबूल किया है. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और घरेलू विवाद का लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सैफई थाने में पहले से ही आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज था, अब इसमें हत्या की धाराएं जोड़ी जा रही हैं. पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है कि क्या इस कत्ल में कोई और भी शामिल था.



Source link

Weather Delhi NCR: दिल्ली में गर्मी और पॉल्यूशन के टॉर्चर से कब मिलेगी राहत? बारिश पर आ गया IMD का बड़ा अपडेट


Delhi

oi-Sohit Kumar

Weather Forecast Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम (Weather) के दोहरे तेवर देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां मार्च की शुरुआत के साथ ही सूरज की तपिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ बढ़ता प्रदूषण लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शुष्क हवाओं और तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे गर्मी का एहसास समय से पहले होने लगा है।

दिल्ली में आज, 8 मार्च को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा । आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि ‘रियल फील’ 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध या मिस्ट देखने को मिली है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप और गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा।

weather-forecast-delhi-ncr

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 11 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न जिलों में वेदर अपडेट इस प्रकार है:

  • Weather in North Delhi (उत्तर दिल्ली): 8 मार्च को आसमान साफ रहेगा, जबकि 9 से 11 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
  • Weather in North East Delhi (उत्तर-पूर्व दिल्ली): आज मौसम साफ रहेगा और 11 मार्च तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
  • Weather in North-West Delhi (उत्तर-पश्चिम दिल्ली): 8 मार्च को दिन साफ रहेगा और अगले तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
  • Weather in West Delhi (पश्चिम दिल्ली): आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन 10-11 मार्च को यहाँ बादल दिख सकते हैं।
  • Weather in South Delhi (दक्षिण दिल्ली): आज धूप खिली रहेगी और 11 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
  • Weather in South-West Delhi (दक्षिण-पश्चिम दिल्ली): आज मौसम साफ है, जबकि 10 और 11 मार्च को बादल छाए रहेंगे।
  • Weather in South-East Delhi (दक्षिण-पूर्व दिल्ली): आज आसमान साफ रहेगा और 11 मार्च तक बादलों की मौजूदगी रहेगी।
  • Weather in New Delhi (नई दिल्ली): 8 मार्च को मौसम साफ है, लेकिन 9 से 11 मार्च के बीच बादलों का आना-जाना लगा रहेगा।
  • Weather in Central Delhi (मध्य दिल्ली): आज आसमान साफ रहेगा और 11 मार्च तक आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है ।
  • Weather in East Delhi (पूर्वी दिल्ली): 8 मार्च को दिन साफ रहेगा और अगले तीन दिनों तक यहाँ भी बादल छाए रह सकते हैं ।
  • Weather in Shahdara (शाहदरा): आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है और 11 मार्च तक आंशिक बादल दिखेंगे ।

एनसीआर के शहरों का मौसम (Weather)

  • Weather In Noida Ghaziabad: नोएडा और गाजियाबाद: इन दोनों शहरों में आज, 8 मार्च को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 35°C के आसपास रहने का अनुमान है।
  • Weather In Gurugram Faridabad: गुरुग्राम और फरीदाबाद: गुरुग्राम में आज तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 35°C रहेगा। फरीदाबाद में भी आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है ।

दिल्ली में आज कितना है प्रदूषण?

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंताजनक श्रेणी में पहुंच गया है। आज सुबह 8:00 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 236 दर्ज किया गया, जिसे ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में माना जा रहा है। हवा में PM2.5 और PM10 की मात्रा काफी अधिक पाई गई है, जिससे सांस लेने में दिक्कत और धुंध की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

मौसम विभाग के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि 9 मार्च से 11 मार्च के बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा होने की संभावना बहुत कम है। शुष्क मौसम और बढ़ता तापमान अगले कुछ दिनों तक लोगों को परेशान करेगा।



Source link

IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव?


Cricket

oi-Sohit Kumar

Suryakumar Yadav Retirement News: आज 8 मार्च की शाम अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम सिर्फ एक क्रिकेट का मैदान नहीं, बल्कि भावनाओं का समंदर बनने वाला है। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं और फैंस की धड़कनें अपने चरम पर हैं। लेकिन इस महामुकाबले के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने जीत की दुआओं के बीच फैंस को थोड़ा मायूस कर दिया है।

चर्चा है कि क्या कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मेगा इवेंट के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह देंगे? आइए जानते हैं सूर्या के संन्यास की इन खबरों के पीछे की असल सच्चाई क्या है?

Suryakumar Yadav T20 World CUP 2026

कप्तानी में हिट, लेकिन बल्ले से ‘फ्लॉप शो’?

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में फाइनल का टिकट कटाया है। भारत अपनी तीसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी से महज एक कदम दूर है। कप्तानी में तो सूर्या ने प्रभावित किया है, लेकिन बतौर बल्लेबाज वह अपनी पुरानी लय के लिए जूझते नजर आए हैं।

टूर्नामेंट की शुरुआत उन्होंने अमेरिका के खिलाफ 84* रनों की मैच जिताऊ पारी से की थी, लेकिन उसके बाद से उनके बल्ले से वो ‘आतिशबाजी’ नहीं निकली जिसके लिए दुनिया उन्हें जानती है। पिछली 7 पारियों में सूर्या एक बार भी 40 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं।

क्या एक फॉर्मेट का खिलाड़ी होना बन रहा है बाधा?

35 वर्षीय सूर्या फिलहाल केवल टी20 फॉर्मेट ही खेल रहे हैं। टेस्ट और वनडे टीम में उनकी वापसी की राहें फिलहाल मुश्किल नजर आ रही हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो:

  • वर्ल्ड कप 2026: 8 मैचों में 242 रन (औसत 34.37, स्ट्राइक रेट 137.50)।
  • चुनौती: श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बीसीसीआई (BCCI) का इतिहास रहा है कि वह सिर्फ कप्तानी के दम पर किसी खिलाड़ी को टीम में बनाए रखने के पक्ष में नहीं रहता। हालांकि, सूर्या ने जुलाई 2024 से अब तक एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है, लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर उनके बल्ले की खामोशी चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा सकती है।

संन्यास की अटकलें और अनवेरिफाइड रिपोर्ट्स

सोशल मीडिया और कुछ अपुष्ट मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सूर्या फाइनल के बाद बड़ा फैसला ले सकते हैं। हालांकि, 2026 की शुरुआत से सूर्या ने 13 मैचों में 484 रन बनाए हैं (48.40 की औसत), लेकिन वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में बड़ी पारी का अभाव उनके करियर के अगले पड़ाव पर सवाल खड़े कर रहा है।

आज के फाइनल में क्या होगा?

अहमदाबाद की लाल और काली मिट्टी वाली पिच एक हाई-स्कोरिंग मैच की गवाही दे रही है। भारत के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ने का इससे बेहतर मौका नहीं होगा। क्या सूर्या आज बल्ले से धमाका कर अपने संन्यास की खबरों पर लगाम लगाएंगे या यह उनका आखिरी मैच साबित होगा? इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

न्यूज़ीलैंड टीम: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

इंडिया टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।



Source link

रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ का ग्रैंड लॉन्च इवेंट मेकर्स ने टाला, बताई ये वजह


Entertainment

oi-Shashank Mani Pandey

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म का ग्रैंड लॉन्च इवेंट, जो 26 मार्च 2026 को रामनवमी के अवसर पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित होने वाला था, फिलहाल टाल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने ईरान और इजरायल के बीच जंग और ग्लोबल टेंशन को देखते हुए फैसला लिया है।

ramayana part 1

फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह
‘रामायण: द इंट्रोडक्शन’ नाम से आने वाली इस फिल्म के पहले भाग को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। इससे पहले फिल्म का करीब तीन मिनट का शानदार टीज़र जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
टीज़र के बाद से ही फैंस फिल्म से जुड़ी नई घोषणाओं और अपडेट का इंतजार कर रहे थे। इसी कड़ी में रामनवमी के दिन एक बड़े कार्यक्रम के जरिए फिल्म के मुख्य किरदारों का विशेष प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई थी।

पहले से हो चुकी थी पूरी तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए गेटवे ऑफ इंडिया का स्थल पहले ही तय कर लिया गया था। कई खास मेहमानों को निमंत्रण भी भेज दिए गए थे। हालांकि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव को देखते हुए फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने प्रचार कार्यक्रम को टालने का फैसला लिया। अब उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन मई महीने में किया जा सकता है।

सही समय का इंतजार कर रही टीम
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रामनवमी का कार्यक्रम ‘रामायण’ के लिए बहुत बड़ा मौका था। चूंकि इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पेश किया जाना है, इसलिए निर्माता नहीं चाहते थे कि वैश्विक अस्थिरता के माहौल में इतना बड़ा प्रचार कार्यक्रम किया जाए। टीम का मानना है कि सही समय आने पर इस फिल्म का प्रचार और भी बड़े स्तर पर किया जाएगा।

दीवाली 2026 पर रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग ‘रामायण: द इंट्रोडक्शन’ इस साल दीवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, मोहित रैना, अरुण गोविल और आदिनाथ कोठारे जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश
हाल ही में एक टीवी के इवेंट में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस फिल्म के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ भारत की संस्कृति और इतिहास से गहराई से जुड़ी हुई कहानी है। मल्होत्रा ने बताया कि हॉलीवुड में लंबे समय तक काम करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि वहां भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व बहुत कम है। इसी वजह से उन्होंने ऐसी फिल्म बनाने का फैसला किया, जो भारत की समृद्ध विरासत को दुनिया के सामने गर्व के साथ पेश कर सके।



Source link

राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल विवाद-गृहसचिव ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी: आज शाम तक देनी होगी; ममता सरकार ने प्रोग्राम वेन्यू सिलीगुड़ी बदल दिया था


  • Hindi News
  • National
  • President Murmu Calls Mamata Banerjee Sister | Bengal Conference Venue Issue

कोलकाता/नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति मुर्मू 7 मार्च को गोपालपुरा में 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई थीं।

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी के तय प्रोटोकॉल में हुई चूक पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह रिपोर्ट आज शाम 5 बजे तक गृह मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू को 7 मार्च को आदिवासी समुदाय के हर साल होने वाले प्रोग्राम 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में बुलाया गया था। कार्यक्रम सिलीगुड़ी के बिधाननगर में होना तय था। हालांकि सुरक्षा और दूसरे लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने जगह को बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोपालपुर में शिफ्ट कर दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यक्रम स्थल बदले जाने पर नाराजगी जताते हुआ कहा कि मुझे लगता है बंगाल सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहतीं। नॉर्थ बंगाल दौरे पर न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई मंत्री मुझे रिसीव करने आया। मुझे नहीं पता कि ममता मुझसे नाराज हैं या नहीं। वैसे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप सब ठीक रहें।

normal text quote 17 1772886086

राष्ट्रपति बोलीं- ममता मेरी छोटी बहन जैसीं

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी हैं। मैं भी बंगाल की बेटी हूं। अगर प्रोग्राम बिधाननगर में होता, तो बेहतर होता। वहां काफी जगह है और बहुत से लोग आ सकते थे। लेकिन मुझे नहीं पता कि राज्य प्रशासन ने वहां मीटिंग की इजाजत क्यों नहीं दी। घटना पर पीएम मोदी कहा था कि ये शर्मानाक, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

दरअसल 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल पहुंचीं थीं। इसी दौरान उन्होंने छोटे कार्यक्रम स्थल को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फांसिदेवा में तय किया गया मैदान काफी छोटा था, जिसके कारण कई लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

राष्ट्रपति मुर्मू ने और क्या कहा…

  • अगर कार्यक्रम बिधाननगर में होता तो बेहतर होता, क्योंकि वहां ज्यादा जगह है और ज्यादा लोग आ सकते थे। गोशाईपुर में जगह छोटी होने की वजह से कई लोग कार्यक्रम में नहीं आ सके।
  • कार्यक्रम ऐसी जगह रखा गया जहां लोगों का पहुंचना मुश्किल था। ऐसा लगता है कि आदिवासी समुदाय के लोगों को कार्यक्रम में आने से रोका गया।
  • ऐसा लग रहा था जैसे कुछ लोग इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस को होने नहीं देना चाहते थे। शायद कुछ लोग नहीं चाहते कि संथाल समुदाय आगे बढ़े और मजबूत बने।

जानें पूरा मामला…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी समुदाय के हर साल होने वाले प्रोग्राम में बुलाया गया था। ये असल में सिलीगुड़ी के बिधाननगर में होने वाला था। हालांकि, सुरक्षा और दूसरे लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने जगह को बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोपालपुर में शिफ्ट कर दिया।

जब राष्ट्रपति शनिवार दोपहर को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, तो कुछ ही लोग मौजूद थे। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने वाले अकेले प्रतिनिधि थे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए आमतौर पर मुख्यमंत्री या राज्य सरकार का कोई मंत्री मौजूद होता है।

पीएम मोदी बोले- प्रेसिडेंट का पद पॉलिटिक्स से ऊपर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विवाद पर X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जो लोग डेमोक्रेसी को मजबूत बनाने में यकीन रखते हैं और आदिवासी समुदाय, सभी बहुत दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट का पद पॉलिटिक्स से ऊपर है, और इस पद की गरिमा हमेशा बनी रहनी चाहिए। उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस को होश आएगा।

medium text quote 54 1772894182

ममता बोलीं-राष्ट्रपति पहले भाजपा शासित राज्यों की हालत देखें

राष्ट्रपति मुर्मू के बयान पर ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल पर कमेंट करने से पहले आपको BJP शासित राज्यों की हालत देखनी चाहिए। सिर्फ एक पॉलिटिकल पार्टी की बात सुनकर कमेंट करना सही नहीं है।

CM ने कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर कहा कि BJP इतना नीचे गिर गई है कि वे राज्य को बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस्तेमाल कर रहे हैं। राष्ट्रपति को उनके कार्यक्रम में राज्य के प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी के बारे में दी गई जानकारी गलत थी।

medium text quote 55 1772894898

राष्ट्रपति ने संथाल युवाओं से भाषा-परंपरा बचाने की अपील की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में संथाल समुदाय के योगदान को सही पहचान नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि कई महान हस्तियों को जानबूझकर इतिहास में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा अपनाने, भाषा और परंपराओं को बचाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह संताल समुदाय के लिए गर्व की बात है कि हमारे पूर्वज, तिलका मांझी ने लगभग 240 साल पहले शोषण के खिलाफ विद्रोह का झंडा उठाया था। उनके विद्रोह के लगभग 60 साल बाद, बहादुर भाइयों सिद्धो-कान्हू और चांद-भैरव ने बहादुर बहनों फूलो-झानो के साथ मिलकर 1855 में संताल हुल का नेतृत्व किया।

मुर्मू ने कहा, “लेकिन मुझे पता है कि संथालों ने देश के लिए कितना योगदान दिया है। बाबा तिलका मांझी, सिदो-कान्हू और चांद-भैरव, और भी ऐसे लोग हैं जिनके नाम इतिहास में नहीं हैं। मुझे लगता है, अगर उनके नाम शामिल होते, तो पूरा इतिहास उनके नामों से भर जाता।

normal text quote 18 1772887483

मुर्मू ने कार्यक्रम में और क्या कहा…

  • राष्ट्रपति ने ओल चिकी लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू को याद किया। कहा कि 1925 में बनाई गई इस लिपि ने संताली भाषा और साहित्य को नई पहचान दी। रघुनाथ मुर्मू ने कई नाटक लिखकर समाज में साहित्य और जागरूकता फैलाने का काम किया।
  • अपनी भाषा से जुड़े रहें, लेकिन दूसरी भाषाएं भी सीखें। आदिवासी युवाओं को शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देना चाहिए। आदिवासी समुदाय ने सदियों से लोक संगीत, नृत्य और परंपराओं को सुरक्षित रखा है।
  • संथाल समेत आदिवासी समुदाय तरक्की और प्रकृति संरक्षण का संतुलन बनाए रखने की मिसाल बनेंगे। भाषा और संस्कृति को बचाते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखने से मजबूत भारत का निर्माण होगा।

————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

जैसलमेर में राष्ट्रपति ने प्रचंड हेलिकॉप्टर में देखा सोनार किला, 25 मिनट तक आसमान में उड़ान भरी

whatsapp image 2026 02 27 at 125047 fotor 20260227 1772887901

जैसलमेर में 27 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में करीब 25 मिनट तक उड़ान भरी। वायुसेना स्टेशन जैसलमेर से हुई इस उड़ान में वह को पायलट के रूप में शामिल रहीं।

दूसरे हेलिकॉप्टर में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी साथ उड़े। उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सोनार किला और पोकरण के शक्ति स्थल को आसमान से नमन किया और रेडियो के जरिए देश को संदेश दिया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! ₹10,000 सस्ता, ऑल टाइम हाई से ₹1.25 लाख नीचे, क्या है रेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Silver Rate Today 8 March 2026: मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच कीमती धातुओं के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच भारत में चांदी की कीमत में इस हफ्ते बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वीकली बेसिस पर चांदी करीब ₹10,000 प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।

8 मार्च 2026 की सुबह देश के कई प्रमुख शहरों में चांदी का भाव लगभग ₹2,85,000 प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि सर्राफा बाजार के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में चांदी ₹600 टूटकर ₹2,71,700 प्रति किलो पर आ गई। कारोबारियों का कहना है कि ऊंचे स्तर पर निवेशकों द्वारा की गई लगातार प्रॉफिट बुकिंग के कारण कीमतों में यह गिरावट आई है।

Silver Rate Today 8 March 2026

ऑल टाइम हाई से ₹1.25 लाख सस्ती हुई चांदी

इस साल की शुरुआत से ही सोना और चांदी दोनों की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव रहा है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव करीब ₹2.30 लाख प्रति किलो था। इसके बाद तेजी के दौर में 29 जनवरी को कीमत बढ़कर ₹3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई।

लेकिन इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली का दौर शुरू हुआ और सिर्फ 36 दिनों में चांदी लगभग ₹1,25,210 प्रति किलो तक सस्ती हो गई। इसी तरह सोना भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ चुका है।

Silver Rate In India: भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा भाव (08 मार्च 2026)

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
दिल्ली ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
मुंबई ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
कोलकाता ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
चेन्नई ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
पटना ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
लखनऊ ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
मेरठ ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
अयोध्या ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
गाजियाबाद ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
नोएडा ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
गुरुग्राम ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
जयपुर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
लुधियाना ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
गुवाहाटी ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
इंदौर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
कानपुर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
अहमदाबाद ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
सूरत ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
नागपुर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
पुणे ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
चंडीगढ़ ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
नासिक ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
वडोदरा ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
बैंगलोर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
भुवनेश्वर ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
कटक ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000

Mumbai Gold Silver Rate Today: महिला दिवस पर सोना-चांदी ने फिर किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या चल रहा है?

वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव ₹2,68,569 प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले यह ₹2,68,285 प्रति किलो पर बंद हुआ था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव ₹4,20,048 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। इसके बाद से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

भारत में सोना और चांदी की कीमत कैसे तय होती है?

देश में सोना और चांदी की कीमतें कई आर्थिक और वैश्विक कारकों से प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं का रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और घरेलू मांग-आपूर्ति इनकी कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई, निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग और कमोडिटी एक्सचेंज में ट्रेडिंग भी इन धातुओं के दाम को ऊपर-नीचे करती है।



Source link

प.बंगाल में राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यक्रम स्थल का विवाद: केंद्रीय गृह सचिव ने ममता सरकार से रिपोर्ट मांगी, आज शाम 5 बजे तक देनी होगी


  • Hindi News
  • National
  • President Murmu Calls Mamata Banerjee Sister | Bengal Conference Venue Issue

कोलकाता/नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति मुर्मू ने 7 मार्च को गोपालपुरा में 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई थीं।

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी के तय प्रोटोकॉल में हुई चूक पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह रिपोर्ट आज शाम 5 बजे तक गृह मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू को 7 मार्च को आदिवासी समुदाय के हर साल होने वाले प्रोग्राम 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में बुलाया गया था। कार्यक्रम सिलीगुड़ी के बिधाननगर में होने तय था। हालांकि सुरक्षा और दूसरे लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने जगह को बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोपालपुर में शिफ्ट कर दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यक्रम स्थल बदले जाने पर नाराजगी जताते हुआ कहा कि मुझे लगता है बंगाल सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहतीं। नॉर्थ बंगाल दौरे पर न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई राज्य मंत्री मुझे रिसीव करने आया। मुझे नहीं पता कि ममता मुझसे नाराज हैं या नहीं। वैसे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप सब ठीक रहें।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी हैं। मैं भी बंगाल की बेटी हूं। अगर प्रोग्राम बिधाननगर में होता, तो बेहतर होता। वहां काफी जगह है और बहुत से लोग आ सकते थे। लेकिन मुझे नहीं पता कि राज्य प्रशासन ने वहां मीटिंग की इजाजत क्यों नहीं दी। घटना पर पीएम मोदी कहा था कि ये शर्मानाक, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

दरअसल 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल पहुंचीं थीं। इसी दौरान उन्होंने छोटे कार्यक्रम स्थल को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फांसिदेवा में तय किया गया मैदान काफी छोटा था, जिसके कारण कई लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

normal text quote 17 1772886086

राष्ट्रपति मुर्मू ने और क्या कहा…

  • अगर कार्यक्रम बिधाननगर में होता तो बेहतर होता, क्योंकि वहां ज्यादा जगह है और ज्यादा लोग आ सकते थे। गोशाईपुर में जगह छोटी होने की वजह से कई लोग कार्यक्रम में नहीं आ सके।
  • कार्यक्रम ऐसी जगह रखा गया जहां लोगों का पहुंचना मुश्किल था। ऐसा लगता है कि आदिवासी समुदाय के लोगों को कार्यक्रम में आने से रोका गया।
  • ऐसा लग रहा था जैसे कुछ लोग इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस को होने नहीं देना चाहते थे। शायद कुछ लोग नहीं चाहते कि संथाल समुदाय आगे बढ़े और मजबूत बने।

जानें पूरा मामला…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी समुदाय के हर साल होने वाले प्रोग्राम में बुलाया गया था। ये असल में सिलीगुड़ी के बिधाननगर में होने वाला था। हालांकि, सुरक्षा और दूसरे लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने जगह को बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोपालपुर में शिफ्ट कर दिया।

जब राष्ट्रपति शनिवार दोपहर को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, तो कुछ ही लोग मौजूद थे। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने वाले अकेले प्रतिनिधि थे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए आमतौर पर मुख्यमंत्री या राज्य सरकार का कोई मंत्री मौजूद होता है।

पीएम मोदी बोले- प्रेसिडेंट का पद पॉलिटिक्स से ऊपर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विवाद पर X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जो लोग डेमोक्रेसी को मजबूत बनाने में यकीन रखते हैं और आदिवासी समुदाय, सभी बहुत दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट का पद पॉलिटिक्स से ऊपर है, और इस पद की गरिमा हमेशा बनी रहनी चाहिए। उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस को होश आएगा।

medium text quote 54 1772894182

ममता बोलीं-राष्ट्रपति पहले भाजपा शासित राज्यों की हालत देखें

राष्ट्रपति मुर्मू के बयान पर ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल पर कमेंट करने से पहले आपको BJP शासित राज्यों की हालत देखनी चाहिए। सिर्फ एक पॉलिटिकल पार्टी की बात सुनकर कमेंट करना सही नहीं है।

CM ने कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर कहा कि BJP इतना नीचे गिर गई है कि वे राज्य को बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस्तेमाल कर रहे हैं। राष्ट्रपति को उनके कार्यक्रम में राज्य के प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी के बारे में दी गई जानकारी गलत थी।

medium text quote 55 1772894898

राष्ट्रपति ने संथाल युवाओं से भाषा-परंपरा बचाने की अपील की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में संथाल समुदाय के योगदान को सही पहचान नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि कई महान हस्तियों को जानबूझकर इतिहास में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा अपनाने, भाषा और परंपराओं को बचाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह संताल समुदाय के लिए गर्व की बात है कि हमारे पूर्वज, तिलका मांझी ने लगभग 240 साल पहले शोषण के खिलाफ विद्रोह का झंडा उठाया था। उनके विद्रोह के लगभग 60 साल बाद, बहादुर भाइयों सिद्धो-कान्हू और चांद-भैरव ने बहादुर बहनों फूलो-झानो के साथ मिलकर 1855 में संताल हुल का नेतृत्व किया।

मुर्मू ने कहा, “लेकिन मुझे पता है कि संथालों ने देश के लिए कितना योगदान दिया है। बाबा तिलका मांझी, सिदो-कान्हू और चांद-भैरव, और भी ऐसे लोग हैं जिनके नाम इतिहास में नहीं हैं। मुझे लगता है, अगर उनके नाम शामिल होते, तो पूरा इतिहास उनके नामों से भर जाता।

normal text quote 18 1772887483

मुर्मू ने कार्यक्रम में और क्या कहा…

  • राष्ट्रपति ने ओल चिकी लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू को याद किया। कहा कि 1925 में बनाई गई इस लिपि ने संताली भाषा और साहित्य को नई पहचान दी। रघुनाथ मुर्मू ने कई नाटक लिखकर समाज में साहित्य और जागरूकता फैलाने का काम किया।
  • अपनी भाषा से जुड़े रहें, लेकिन दूसरी भाषाएं भी सीखें। आदिवासी युवाओं को शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देना चाहिए। आदिवासी समुदाय ने सदियों से लोक संगीत, नृत्य और परंपराओं को सुरक्षित रखा है।
  • संथाल समेत आदिवासी समुदाय तरक्की और प्रकृति संरक्षण का संतुलन बनाए रखने की मिसाल बनेंगे। भाषा और संस्कृति को बचाते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखने से मजबूत भारत का निर्माण होगा।

————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

जैसलमेर में राष्ट्रपति ने प्रचंड हेलिकॉप्टर में देखा सोनार किला, 25 मिनट तक आसमान में उड़ान भरी

whatsapp image 2026 02 27 at 125047 fotor 20260227 1772887901

जैसलमेर में 27 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में करीब 25 मिनट तक उड़ान भरी। वायुसेना स्टेशन जैसलमेर से हुई इस उड़ान में वह को पायलट के रूप में शामिल रहीं।

दूसरे हेलिकॉप्टर में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी साथ उड़े। उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सोनार किला और पोकरण के शक्ति स्थल को आसमान से नमन किया और रेडियो के जरिए देश को संदेश दिया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link