Home Blog Page 460

Crude Oil के दाम में उछाल, रेट 100 USD प्रति बैरल के पार, आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?


Business

oi-Ankur Sharma

Crude Oil: मध्य-पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच गहराता संघर्ष अब सीधे भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर असर डालने वाला है। मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है, ये 100 USD प्रति बैरल के पार दाम पहुंच गए हैं। कच्चे तेल की कीमतों में पिछले 4 सालों की ये सबसे बड़ी तेजी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि यह युद्ध लंबा खिंच सकता है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी संभव है। संघर्ष शुरू होने से पहले जो कच्चा तेल लगभग 62 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, वह महज एक सप्ताह के भीतर ही 90 डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। जिसके बाद आम आदमी के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अब पेट्रोल और डीजल महंगा होगा?

crude oil

फिलहाल भारत सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि स्थिति पर नजर है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है इसलिए अभी तक तो देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि एक्सपर्ट कह रहे हैं कि यदि अंतरराष्ट्रीय कीमतें 95 डॉलर के ऊपर जाती है और आगे भी बनी रहती हैं, तो भारतीय तेल कंपनियां 5 से 7 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रख सकती हैं। आपको बता दें कि भारत 30 से 50 प्रतिशत कच्चा तेल सीधे मध्य-पूर्व से खरीदते हैं।

आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम?

  • नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
  • मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 | डीजल ₹92.15
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 | डीजल ₹92.34
  • अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49 | डीजल ₹90.17
  • बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92 | डीजल ₹89.02
  • हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 | डीजल ₹95.70
  • जयपुर: पेट्रोल ₹104.72 | डीजल ₹90.21
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 | डीजल ₹87.80
  • पुणे: पेट्रोल ₹104.04 | डीजल ₹90.57
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30 | डीजल ₹82.45
  • इंदौर: पेट्रोल ₹106.48 | डीजल ₹91.88
  • पटना: पेट्रोल ₹105.58 | डीजल ₹93.80
  • सूरत: पेट्रोल ₹95.00 | डीजल ₹89.00
  • नासिक: पेट्रोल ₹95.50 | डीजल ₹89.50

मई 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता है लेकिन पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल से होता है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है। इस वक्त कच्चे तेल का रेट आग उगल रहा है इसलिए लोगों की चिंता बढ़ गई है।



Source link

मिर्जापुर घूमने जा रहे हैं? मां विंध्यवासिनी धाम से लेकर सिद्धनाथ की दरी तक ये 5 जगहें जरूर देखें


X

मिर्जापुर घूमने जा रहे हैं? ये 5 जगहें जरूर देखें, नजारा देख दिल होगा बाग-बाग

 

arw img

Famous places in Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में घूमने के लिए कई धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल मौजूद हैं. यहां आने वाले पर्यटकों को ऐसा महसूस होता है जैसे वे पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंच गए हों. जिले के मां विंध्यवासिनी धाम को आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है, जहां देश-विदेश से भक्त दर्शन करने आते है. वहीं चुनार का किला इतिहास प्रेमियों के लिए खास आकर्षण है, जिस पर मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक ने शासन किया. प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जरगो डैम, सिद्धनाथ की दरी और खड़ंजा फॉल पर्यटकों को खास आकर्षित करते है. कम दूरी में स्थित ये पांचों स्थल मिर्जापुर यात्रा को यादगार बना देते है.



Source link

IND vs NZ: भारत की खिताबी जीत के बाद कैसा है पाकिस्तान में माहौल, मोहम्मद आमिर ने फिर खोला मुंह


Cricket

oi-Naveen Sharma

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को लेकर कई पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटरों ने बड़ी-बड़ी भविष्यवाणियां की थीं। सुपर-आठ चरण से पहले ही कुछ खिलाड़ियों ने दावा कर दिया था कि भारत ज्यादा आगे नहीं जा पाएगा। लेकिन जब फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली, तो वही खिलाड़ी अब टीम इंडिया की खुलकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर भी उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने पहले भारतीय टीम की संभावनाओं पर सवाल उठाए थे। लेकिन फाइनल के बाद आमिर का अंदाज़ बदला हुआ दिखा। उन्होंने कहा कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद शानदार क्रिकेट खेली और मुकाबले में पूरी तरह हावी रहा।

ind vs nz

आमिर के मुताबिक पिछले तीन मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा और उसी का नतीजा है कि भारत चैंपियन बना। उन्होंने खास तौर पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाज़ी की तारीफ की और कहा कि इन दोनों की पारियों ने मैच की दिशा तय कर दी।

तनवीर के ढीले पड़े तेवर

उधर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज़ तनवीर अहमद ने भी एक वीडियो जारी कर भारत की जीत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। तनवीर ने कहा कि हम बातें करते रह गए और भारत ट्रॉफी जीतकर चला गया। उन्होंने यह भी माना कि भारतीय टीम लगातार तीसरा आईसीसी खिताब जीत चुकी है और मौजूदा समय में उसे हराना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।

तनवीर अहमद ने कहा कि भारत की जीत इसलिए और बड़ी मानी जाएगी क्योंकि टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं थे। इसके बावजूद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस तरह का खेल दिखाया, उससे साफ हो गया कि टीम की बेंच स्ट्रेंथ कितनी मजबूत है।

फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम दबाव में आ गई और 159 पर आउट हो गई। भारतीय गेंदबाज़ों ने समय-समय पर विकेट लेकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और आखिरकार टीम इंडिया ने शानदार अंदाज़ में खिताब जीत लिया।



Source link

जंग का तिहरा आर्थिक प्रहार: कच्चे तेल में आग, रुपया पस्त और बाजार धड़ाम; पांच आसान सवालों में समझें पूरा संकट


पश्चिम एशिया में ईरान से जुड़े युद्ध और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने भारत के वित्तीय बाजारों को बुरी तरह झकझोर दिया है और अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। सोमवार को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी के कारण भारतीय इक्विटी और मुद्रा (करेंसी) बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। इस संकट ने निवेशकों के करीब 12 लाख करोड़ रुपये स्वाहा कर दिए हैं। अर्थशास्त्रियों के अनुसार, भारत इस समय एक ‘तिहरे प्रहार’- महंगा कच्चा तेल, गिरते रुपये और शेयर बाजार में गिरावट का सामना कर रहा है।

Trending Videos

आइए समझते हैं कि यह संकट क्यों पैदा हुआ है और इसका आपकी जेब व देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ सकता है।

शेयर बाजार में अचानक इतनी बड़ी गिरावट का मुख्य कारण क्या है?

पश्चिम एशिया में ईरान-इस्राइल-अमेरिका युद्ध के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने का भारी डर पैदा हो गया है। इस दहशत के कारण सोमवार को सेंसेक्स 2,400 अंकों का गोता लगा गया, जबकि निफ्टी करीब 3% टूटकर 24,028.05 के स्तर पर आ गया। भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) तेजी से अपना पैसा निकालकर सुरक्षित विकल्पों (जैसे डॉलर) की ओर भाग रहे हैं, जिससे बाजार में बिकवाली की सुनामी आ गई। हालांकि बाजार बंद होते समय सेंसेक्स और निफ्टी अपने निचले स्तरों से संभलकर बंद हुए।



Source link

Mumbai Death Ride: मुंबई में ‘डेथ राइड’! गर्लफ्रेंड के चक्कर में छात्र बना जल्लाद, कैब ड्राइवर का बना दिया अंतिम सफर


Mumbai Crime News: मायानगरी मुंबई में जितनी दिलचस्प फिल्में क्राइम पर बनती है उतनी ही दिलचस्प क्राइम होती है. रहस्य से भरा और पूरे थ्रिलर से भरपूर ऐसी ही एक घटना घटी है जिसने पूरे शहर को चौंका दिया है. एक साधारण सी दिखने वाली देर रात की कैब राइड अचानक एक खौफनाक ‘डेथ राइड’ में बदल गई. 33 साल के उबर ड्राइवर नासिर सलाम अहमद ने गुरुवार रात एक सवारी बुकिंग स्वीकार की थी. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा. पांच दिन तक लापता रहने के बाद उनका शव महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के मालशेज घाट के सुनसान इलाके गणेशखिंड में मिला. इस मामले में पुलिस ने आखिरी सवारी रहे 21 साल के इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मामले ने इसलिए भी ज्यादा सनसनी फैलाई क्योंकि खून से सनी कैब की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के कैब ड्राइवरों के बीच इस घटना ने दहशत पैदा कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए यह कैब बुक की थी. लेकिन रास्ते में जो कुछ हुआ, उसने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया. अब पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़कर सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

खून से सनी कैब से खुला हत्याकांड का राज

  • यह मामला तब सामने आया जब शुक्रवार सुबह टिटवाला के पास कल्याण–मुरबाड हाईवे पर गोवेली गांव के पास एक मारुति अर्टिगा कैब खून के धब्बों के साथ लावारिस हालत में मिली. स्थानीय लोगों ने जब कार के अंदर और बाहर खून के निशान देखे तो तुरंत पुलिस को खबर की. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन उस समय तक ड्राइवर का कोई पता नहीं चल पाया था.
  • इसी बीच अहमदनगर जिले के ओतूर इलाके में मालशेज घाट के गणेशखिंड क्षेत्र से एक शव बरामद हुआ. शव पर कई चोटों के निशान थे. पुलिस को शक हुआ कि यह वही लापता ड्राइवर हो सकता है. इसके बाद ठाणे ग्रामीण क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी और कैब बुकिंग रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई.
  • जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर कार में फ्यूल भरवाते हुए भी देखा गया. डिजिटल रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा के आधार पर पुलिस ने आरोपी आदर्श चंद्रकांत भेलराव को टिटवाला स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस हत्याकांड का आरोपी कौन है?

पुलिस के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार आरोपी आदर्श चंद्रकांत भेलराव है, जो 21 साल का इंजीनियरिंग का छात्र है. वह टिटवाला का रहने वाला है और कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि वह ही उस रात कैब का आखिरी यात्री था.

ड्राइवर की हत्या कैसे हुई?

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मालशेज घाट के गणेशखिंड इलाके से गुजरते समय ड्राइवर ने कथित तौर पर उसे चाकू दिखाकर लूटने की कोशिश की. आरोपी का दावा है कि उसने आत्मरक्षा में ड्राइवर को काबू किया और उसी चाकू से वार कर दिया, इससे उसकी मौत हो गई.

हत्या के बाद आरोपी ने क्या किया?

पुलिस जांच के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने ड्राइवर का शव मालशेज घाट के सुनसान इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया. इसके बाद वह कैब लेकर वापस टिटवाला की ओर लौट आया. बाद में उसने खून से सनी कार को हाईवे के किनारे छोड़ दिया और घर चला गया.

पुलिस ने आरोपी तक कैसे पहुंच बनाई?

पुलिस ने कैब बुकिंग ऐप के रिकॉर्ड, मोबाइल फोन डेटा और कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे घटनाक्रम को ट्रैक कर लिया. इसी डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपी की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार किया गया.

पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इन रिपोर्टों से यह साफ हो पाएगा कि ड्राइवर की मौत किस तरह हुई और घटना का पूरा क्रम क्या था. पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है.



Source link

राजस्थान में प्रदूषण से 3 साल घट रही जिंदगी: दिमाग तक पहुंच रहे बारीक कण, सालभर में 20 दिन ही मिल रही शुद्ध हवा – Rajasthan News


राजस्थान में बढ़ता प्रदूषण 8 करोड़ से ज्यादा प्रदेशवासियों की औसत उम्र घटा रहा है। राजधानी जयपुर में तो साल में 20 दिन ही शुद्ध हवा नसीब हो रही है। जहरीली हवा में मौजूद बारीक कण सिर्फ फेफड़े ही नहीं दिमाग की नसों तक पहुंच रहे हैं। किडनी तक डैमेज होने

.

नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) की ताजा रिपोर्ट में यह चौंकानी वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट बताती है कि जयपुर का हर नागरिक अपनी औसत उम्र के 3 साल 10 महीने और 24 दिन सिर्फ जहरीली हवा के कारण कम कर रहा है।

मंडे स्पेशल स्टोरी में पढ़िए यह खास रिपोर्ट….

खराब क्वालिटी की हवा से राजस्थानियों की औसत उम्र 3 साल कम सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट ने 25 फरवरी 2026 को ‘स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट-2026’ नाम से एक रिपोर्ट जारी की थी। प्रदेश के लिए वर्ष 2021 से 2025 के बीच प्रदूषण स्तर (AQI- एयर क्वालिटी इंडेक्स) के आंकड़े जुटाए गए।

फिर प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों की मात्रा के आधार पर आंकलन किया गया कि ये उम्र पर कितना असर डालते हैं। रिपोर्ट में सामने आया कि जहरीली हवा में इतने खतरनाक कण मौजूद हैं, जो सांस से हमारे शरीर में जा रहे हैं। इससे प्रदेश के हर व्यक्ति की उम्र औसतन 3 साल 3 महीने और 18 दिन घट रही है।

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की रिपोर्ट में राजस्थान का भिवाड़ी प्रदूषण के मामले में देश का 7वां सबसे प्रदूषित शहर रहा था।

जयपुर में रहने वालों की उम्र पर सबसे ज्यादा असर प्रदेश की अनुमानित आबादी 8 करोड़ है। सबसे ज्यादा आबादी राजधानी जयपुर में रहती है। जयपुर में रहने वाले लोग औसत से भी 7 महीने ज्यादा उम्र खो रहे हैं। अगर आप जयपुर में रह रहे हैं, तो लगभग 1,424 दिन प्रदूषण की भेंट चढ़ रहे हैं।

साढ़े चार साल में 450 दिन रही जहरीली हवा इस संकट की गहराई को समझने के लिए पिछले साढ़े चार साल के डेटा पर नजर डालना जरूरी है। 1 जनवरी 2021 से 31 मार्च 2025 के बीच कुल 1,550 दिनों में से करीब 450 दिन वायु गुणवत्ता (AQI) ‘खराब’ (Poor) से ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी में दर्ज की गई। इसका मतलब यह है कि जयपुर का हर तीसरा दिन प्रदूषण के उस खतरनाक स्तर पर होता है, जिसके संपर्क में लंबे समय तक रहने पर सांस और हार्ट संबंधी रोग हो सकते हैं।

इसके विपरीत, पूरे साढ़े चार साल (1550 दिन) में केवल 81 दिन ही ऐसे थे, जब लोगों को ‘अच्छी’ (Good) हवा नसीब हो सकी। यानी जयपुर वालों को साल में औसत रूप से 20 दिन भी पूरी तरह शुद्ध हवा नसीब नहीं हो रही है।

gfx inner 1 1772978698

सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग और आंखों पर भी हमला यह रिपोर्ट बताती है कि जहरीली हवा आपके शरीर के हर हिस्से को छलनी कर रही है। हवा में मौजूद बारीक कण खून के जरिए दिमाग तक पहुंच रहे हैं। इससे ‘ब्रेन फॉग’, चिड़चिड़ापन और नींद की कमी हो रही है। लंबे समय में यह अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ा रही है। प्रदूषित हवा के कारण बच्चों में एनीमिया (खून की कमी) और जन्म के समय कम वजन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। यह हवा किडनी की कार्य क्षमता को बिगाड़ रही है और डायबिटीज का खतरा बढ़ा रही है।

राजस्थान में प्रदूषण से ऐसे घट रही जिंदगी फैक्ट्रियों से निकलते धुएं, उड़ती धूल और प्रदूषित हवा में सूक्ष्म कण मौजूद होते हैं। इनके अलग-अलग साइज होते हैं। जैसे- PM 2.5, ये सिर के बाल से 30 गुना छोटे होते हैं। WHO के तय मानकों के अनुसार, हवा में PM 2.5 पार्टिकल की संख्या 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर या इससे कम ही होनी चाहिए। अगर PM 2.5 की संख्या इससे ज्यादा है तो सांस के जरिए ये सूक्ष्ण कण फेफड़ों में प्रवेश करते हैं। इससे गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

इसी तरह सड़क की धूल, वाहनों से निकलने वाले धुएं, खेतों में जलाए गए कचरे में PM 10 साइज के सूक्ष्म कण मौजूद होते हैं। हवा में इनकी स्टैंडर्ड मात्रा 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर या इससे कम होनी चाहिए। अगर इससे ज्यादा है तो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट ने 25 फरवरी 2026 को ‘स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट-2026’ नाम से जारी रिपोर्ट में डरावने आंकड़े बताए थे।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट ने 25 फरवरी 2026 को ‘स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट-2026’ नाम से जारी रिपोर्ट में डरावने आंकड़े बताए थे।

यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (Energy Policy Institute) ने 2025 में PM 2.5 स्तर को आधार बनाकर डेप्थ स्टडी की थी। इसके आधार पर राजस्थान और राजधानी जयपुर का Air Quality Life Index (AQLI) जारी किया था। लाइफ इंडेक्स के जरिए बताया गया कि हवा में पाए गए सूक्ष्म कण उम्र को कितना कम कर सकते हैं। प्रदेश में औसत उम्र लगभग 68.5 वर्ष है।

बजट का 67% पैसा सड़कों पर पानी छिड़कने में उड़ाया हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत बजट जारी होता है। हैरानी की बात यह है कि राजस्थान के शहरों ने प्रदूषण कम करने के नाम पर मिले कुल बजट का 60 प्रतिशत से भी ज्यादा हिस्सा केवल सड़कों की धूल उड़ने से रोकने, पानी छिड़काव करने में खर्च कर दिया। विशेषज्ञ इस पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि प्रदूषण सबसे ज्यादा ‘इंडस्ट्रियल एमिशन’ (औद्योगिक धुआं) से होता है। लेकिन उसे नियंत्रित करने के लिए पूरे बजट का मात्र 0.8% हिस्सा ही खर्च किया गया।

खेतों में जलने वाली पराली भी वायु प्रदूषण बढ़ाती है। एक्सपट्‌र्स के अनुसार, धुएं में PM10 पार्टिकल होते हैं।

खेतों में जलने वाली पराली भी वायु प्रदूषण बढ़ाती है। एक्सपट्‌र्स के अनुसार, धुएं में PM10 पार्टिकल होते हैं।

जयपुर का बजट पूरा खर्च फिर भी राहत नहीं जयपुर की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए ₹344.7 करोड़ खर्च किए गए। इसके बावजूद PM10 (धूल के कणों) का स्तर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। जहां 2017-18 में बेस वैल्यू लगभग 170 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी, वहीं 2021-22 में इसमें गिरावट देखी गई। लेकिन हाल के वर्षों में यह फिर से बढ़कर 140 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के आसपास पहुंच गया है। यह स्तर सरकार द्वारा निर्धारित 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के सुरक्षित मानक से दो गुने से भी अधिक है। इसी तरह उदयपुर में 2024-25 में प्रदूषण 120 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पाया गया।

पानी छिड़काव के उपाय नाकाफी सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की डायरेक्टर सुनीता नारायण बताती हैं- सिस्टम केवल ‘सतह’ पर काम कर रहा है। सड़कों पर झाड़ू लगाने या पानी छिड़कने से कुछ घंटों के लिए धूल तो दब जाती है, लेकिन हवा में घुला जहरीला धुआं वहीं रहता है। जब तक उद्योगों से निकलने वाले जहर और पुराने वाहनों के धुएं पर ठोस काम नहीं होगा, तब तक जयपुर और राजस्थान के लोगों की उम्र ऐसे ही कम होती रहेगी।

doble line 51 1772976731

बच्चे-बुजुर्ग हो रहे ज्यादा प्रभावित- एक्सपर्ट जयपुर के अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.के. गुप्ता बताते हैं- वायु प्रदूषण के कारण अस्थमा की समस्याओं वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण सांस लेने में दिक्कत, ब्रेन फॉग, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और नींद की समस्या से जूझ रहे मरीज ज्यादा आते हैं।

डॉ. गुप्ता का कहना है कि प्रदूषित हवा का असर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक दिख रहा है। बच्चों में एनीमिया, फेफड़ों का कमजोर विकास और कम वजन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जबकि वयस्कों में किडनी से जुड़ी परेशानी, डायबिटीज और हृदय रोग का खतरा भी बढ़ता देखा जा रहा है।

doble line 50 1772976649

कैसे करें बचाव? डॉक्टर गुप्ता के अनुसार, जिन क्षेत्रों में प्रदूषण अधिक है, वहां रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करना चाहिए, पौष्टिक भोजन लेना चाहिए ताकि शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनी रहे। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि प्रदूषण का असर इन पर अधिक तेजी से होता है।



Source link

Mumbai local train: खचाखच भीड़ से भरी मुंबई लोकल में महिला ने सीट का किया ऐसा जुगाड़, Video हुआ वायरल


Maharashtra

oi-Bhavna Pandey

Mumbai local train Viral Video: भीड़भाड़ वाली मुंबई की लोकल ट्रेन में सीट पक्की करने का एक महिला यात्री का अनोखा जुगाड़ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। मुंबई की मशहूर लोकल ट्रेनों में पीक आवर में सीट मिलना किसी लॉटरी जीतने से कम नहीं। ऐसे में, इस यात्री का जबरदस्त जुगाड़ 3 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा सराहा गया है।

सीट का किया अनोखा जुगाड़

इंस्टाग्राम यूजर मधुबाला द्वारा साझा यह क्लिप विरार जाने वाली एक ट्रेन में फिल्माई गई थी। इसमें महिला ने अपने बैकपैक से एक छोटा फोल्डिंग स्टूल निकाला। पीक आवर्स की भीड़ में जब सीट मिलना असंभव होता है, तब यह कॉम्पैक्ट स्टूल उसके लिए एक अनोखा मगर असरदार समाधान था।

Mumbai local train Viral Video

उसने भीड़भाड़ वाले डिब्बे में एक छोटी जगह में सावधानी से स्टूल रखा, और उसे खड़े यात्रियों के बीच बिना किसी को परेशान किए फिट किया। देखते ही देखते वह उस पर आराम से बैठ गई, जबकि अन्य यात्री हैरान और मुस्कुराते हुए उसे देख रहे थे।

महिला बोली- लोकल में बैठने के लिए आइडिया चाहिए

अपनी अस्थायी सीट पर बैठते हुए महिला ने कहा, “विरार लोकल में बैठने के लिए आइडिया चाहिए। सीट ही सीट है।” यह वीडियो 3.1 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ तेजी से वायरल हुआ। कमेंट्स में कई ने उसकी सरलता की तारीफ करते हुए कहा कि मुंबई लोकल में सफर के लिए धैर्य और रचनात्मकता चाहिए।

मुंबई का उपनगरीय रेलवे सिस्टम दुनिया के सबसे व्यस्ततम में से एक है, जहां प्रतिदिन लाखों यात्री आवागमन करते हैं। ऐसे में भीड़ में सीट मिलना कई यात्रियों के लिए दुर्लभ विलासिता से कम नहीं। शायद यही वजह है कि इस वीडियो ने ऑनलाइन लोगों को खूब प्रभावित किया। एक सामान्य यात्रा हैक के रूप में शुरू हुआ यह क्षण, शहर की भीड़ भाड़ वाली ट्रेनों से प्रतिदिन यात्रा करने वाले अनगिनत लोगों के लिए खुद से जुड़ा हुआ अनुभव बन गया।



Source link

Aaj Ka Mausam: गुजरात-राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? कहां होगी बारिश?


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam: Weather Update 9 March 2026 Monday: उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ गया है लोगों को मार्च महीने में ही जून याद आ रहा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दो-तीन दिनों में गुजरात, राजस्थान, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में अब तेजी से तापमान बढ़ेगा तो वहीं दूसरी ओर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 9-11 मार्च के बीच अब हल्की से मध्यम बारिश की संभावना नजर आ रही है।

Aaj Ka Mausam

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा,बारिश होने के आसार नहीं है । सोमवाप को अधिकतम तापमान की बात करें तो 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। तो वहीं मंगलवार से यहां पर मौसम में तब्दीली देखी जाएगी और हल्की से मध्यम बारिश होगी तो वहीं यहां के आबोहवा में भी सुधार होगा।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली – 287 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -298 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -283 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 288 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -264 AQI

Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका

कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू ,मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, चंबा में 9-11 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Uttar Pradesh Mausam: यूपी का बढ़ेगा पारा

आगरा, मथुरा, बरेली, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बस्ती, बनारस, रायबरेली, प्रतापगढ़ में पारा तेजी से चढ़ेगा।

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में हल्की बारिश की आशंका

उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में हल्की से मध्यम बरसात होने के आसार हैं।

Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर में तापमान 35-40 डिग्री तक जा सकता हे, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। कल ये यहां के कुछ जिलों में हीटवेट की संभावना है।

Gujarat ka Mausam: हीटवेव का अलर्ट जारी

अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, कच्छ, वडोडरा, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, डांग, खेडा, मेहसाणा, पंचमहाल, साबरकांठा, सुरेन्द्रनगर, अमरेली, आणंद, अरावली, छोटा उदेपुर के तापमान में वृद्धि होगी। कच्छ, वडोडरा, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़, बनासकांठा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

यह पढ़ें: Weather Delhi NCR: दिल्ली में गर्मी और पॉल्यूशन के टॉर्चर से कब मिलेगी राहत? बारिश पर आ गया IMD का बड़ा अपडेट



Source link

ईरान की फुटबॉल टीम महिला एशियाई कप से बाहर हो गई है, मौजूदा संघर्ष के बीच घर वापसी अनिश्चित है।


Sports

-Oneindia Staff

ईरानी महिला फुटबॉल टीम ने रविवार को फिलीपींस के खिलाफ हार के साथ महिला एशियाई कप में अपनी भागीदारी समाप्त की। टीम, जो {February 28} को ईरान पर अमेरिकी-इज़राइल हमलों के साथ संघर्ष शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी, अब घर लौटने के बारे में अनिश्चितता का सामना कर रही है। आम तौर पर, ग्रुप स्टेज में हारने वाली टीमें इसके तुरंत बाद निकल जाती हैं, लेकिन ईरान के प्रतिनिधिमंडल के लिए कोई प्रस्थान विवरण घोषित नहीं किया गया है।

 ईरान की फुटबॉल टीम महिला एशियाई कप से बाहर हो गई।

Representative image

ईरान की मुख्य कोच, मर्ज़ियेह जाफ़री ने जल्दी घर लौटने की इच्छा व्यक्त की। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, जाफ़री ने मैच के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं अपने देश और घर के साथ रहना चाहती हूं।” कुछ लोगों ने टीम की दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपनी शुरुआती हार से पहले राष्ट्रगान के दौरान चुप्पी को प्रतिरोध के रूप में और दूसरों ने शोक के रूप में व्याख्या की। हालांकि, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस के खिलाफ अपने बाद के मैचों से पहले राष्ट्रगान गाया।

खिलाड़ियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए चिंताएं

ईरानी मीडिया में आलोचना के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए चिंताओं के बीच, ऑस्ट्रेलियाई ईरानी परिषद ने ऑस्ट्रेलिया के गृह मामलों के मंत्री, टोनी बर्क से आग्रह किया है कि वे ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान टीम के सदस्यों की रक्षा करें। परिषद द्वारा शुरू किए गए एक ऑनलाइन याचिका ने रविवार के मैच से पहले 50,000 से अधिक हस्ताक्षर बटोरे, जिसमें आश्वासन देने का आह्वान किया गया था कि अगर विश्वसनीय सुरक्षा संबंधी डर बना रहता है तो कोई भी टीम सदस्य ऑस्ट्रेलिया नहीं छोड़ेगा।

ईरानी फॉरवर्ड सारा दीदार ने पिछले बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने परिवार और दोस्तों के लिए चिंता व्यक्त की। इस बीच, “उन्हें जाने दो” के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने रविवार के मैच के बाद टीम की बस को स्टेडियम से निकलने में देरी की। वीडियो फुटेज में प्रदर्शनकारियों को “हमारी लड़कियों को बचाओ” के नारे लगाते हुए दिखाया गया, जबकि पुलिस ने बस के लिए रास्ता साफ किया।

मानवीय सुरक्षा की मांग

ऑस्ट्रेलियन ईरानी काउंसिल की याचिका ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सुरक्षा की मांग करने वाले खिलाड़ी सुरक्षित और निजी तौर पर ऐसा कर सकें। इसमें उन खिलाड़ियों के प्रति ऑस्ट्रेलिया के मानवीय दायित्वों पर जोर दिया गया था जिन्हें उत्पीड़न या नुकसान का खतरा है। परिषद ने इस बात पर प्रकाश डाला कि जब विश्वसनीय सबूत बताते हैं कि एथलीटों को लौटने पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ सकता है तो चुप्पी तटस्थ नहीं होती है।

विदेश मंत्री पेनी वोंग ने व्यक्तियों के साथ सरकार के संपर्क पर टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन ईरानी महिला टीम के साथ एकजुटता व्यक्त की। वोंग ने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में देखना ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए भावुक करने वाला था और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम द्वारा उनके साथ जर्सी बदलने के एक प्रेरक पल पर प्रकाश डाला।

कार्यकर्ता सुरक्षित स्थानों की वकालत करते हैं

टीना कोरदोस्तामी, एक ईरानी ऑस्ट्रेलियाई कार्यकर्ता और सिडनी की रायड काउंसिल में स्थानीय सरकार की सदस्य, ने सुरक्षित स्थानों की आवश्यकता पर जोर दिया जहां ईरानी खिलाड़ी बिना किसी हस्तक्षेप के अपनी जरूरतों को व्यक्त कर सकें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे अवसर प्रदान करने में सरकार का समर्थन महत्वपूर्ण है।

ईरानी महिला टीम को एशियाई कप क्वार्टर फाइनल में आगे बढ़ने और ऑस्ट्रेलिया में अपनी यात्रा जारी रखने के लिए फिलीपींस के खिलाफ जीत की आवश्यकता थी। हालाँकि, उनकी 2-0 की हार ने उनके टूर्नामेंट के सफर का अंत कर दिया।

With inputs from PTI



Source link

मिडिल-ईस्ट तनाव पर विदेश मंत्री आज सदन में बयान देंगे: लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा संभव, आरोप- ओम बिरला भेदभाव करते हैं


53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहले फेज की कार्यवाही: राहुल ने चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया

2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका

लोकसभा में राहुल के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ था। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा था कि 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। पूरी खबर पढ़ें…

1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं

cartoon 04 copy 11769936881 1769955930

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

29 जनवरी : देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी

i71nvu17694318971769699936 1769954254

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है। पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…

28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया

comp 146 217695809971769619883 1769953656

संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link