Home Blog Page 466

IND vs NZ: ‘मैं चाहता हूं भारत फाइनल हार जाए’, खिताबी जंग से पहले दिग्गज का सनसनीखेज बयान, मचा बवाल


Cricket

oi-Amit Kumar

IND Vs NZ Final, T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अजीब बयान दिया है। स्टेन के बयान ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। स्टेन का मानना है कि यदि रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड की टीम भारत को हराने में विफल रहती है तो ‘चोकर्स’ का तमगा दक्षिण अफ्रीका से छिनकर न्यूजीलैंड के पास चला जाना चाहिए।

न्यूजीलैंड के फाइनल का अजीब रिकॉर्ड (IND Vs NZ Final, T20 World Cup)

डेल स्टेन ने पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान स्पष्ट कहा कि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका की तुलना में अधिक आईसीसी फाइनल खेले हैं। लेकिन सफलता उनके हाथ कम ही लगी है। स्टेन ने तर्क दिया कि ईमानदारी से कहूं तो हर कोई दक्षिण अफ्रीका को चोकर कहता है, लेकिन न्यूजीलैंड ने हमसे ज्यादा फाइनल खेले हैं और जीते कम हैं। अगर वे रविवार को हारते हैं, तो मैं औपचारिक रूप से यह ‘चोकर कार्ड’ उन्हें सौंप दूंगा।

IND Vs NZ

क्या भारत को हरा पाएगा न्यूजीलैंड

स्टेन ने केवल न्यूजीलैंड की आलोचना ही नहीं की, बल्कि भारतीय टीम की मजबूती पर भी मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि मेजबान भारत इस समय जिस लय में है, उसे देखते हुए न्यूजीलैंड का जीतना लगभग नामुमकिन है। स्टेन के अनुसार भारत इस समय प्रबल दावेदार है। अगर भारत यह मैच हारता है, तो यह उनकी ओर से एक ‘बड़ा उलटफेर’ होगा। मैं दिल से चाहता हूं कि न्यूजीलैंड जीते, और भारत हार जाये। लेकिन क्या वे भारत को हरा पाएंगे? मेरा जवाब है नहीं।

मैच के लिए सूर्या तैयार

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महा-मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की एकता और रणनीति को लेकर एक स्पष्ट संदेश दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब टीम के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की हालिया फॉर्म और उनके महंगे साबित होने पर सवाल उठाया गया, तो सूर्या ने अपने खिलाड़ी का बचाव करते हुए ‘टीम स्पोर्ट्स’ की अहमियत समझाई।

सूर्या ने आगे विस्तार से समझाते हुए कहा कि टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं और यह संभव नहीं है कि हर मैच में सभी 11 खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि जब हम जीतते या हारते हैं, तो किसी व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में नहीं सोचते। एक या दो खिलाड़ी का दिन खराब हो सकता है, लेकिन उस दिन बाकी टीम की जिम्मेदारी होती है कि वे उस खराब प्रदर्शन को कवर करें और टीम को आगे ले जाएं।



Source link

Happy Womens Day 2026: ‘नारी सम्मान, देश का अभिमान’, वुमेन्स डे पर भेजें दिल छू ले वाले संदेश


यह पढ़ें:Womens Day 2026: जहां लगते थे पंचर,वहां सुलझने लगे गणित के सवाल! मिलिए महाराष्ट्र की शिक्षिका उज्वला वाडेकर से



Source link

देश में महिलाओं में एनीमिया बढ़ती चुनौती: पोषण की कमी से कई राज्यों में 50-70 फीसदी महिलाएं एनीमिक, राजस्थान में 54.4 प्रतिशत महिलाएं प्रभावित – Jaipur News




राजस्थान समेत देश में 15 से 49 साल की महिलाओं में एनीमिया चुनौती बनता जा रहा है। हालात ये है कि प्रदेश में 54.4 फीसदी महिलाएं एनीमिक है। मौजूदा स्थिति में राजस्थान देश में 13वें नंबर पर है, जो चिंता का विषय है। देश में पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 71.4 महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। छत्तीसगढ़ में 60.8%, पंजाब में 58.7% और तेलंगाना में 57.6% है। आंध्र प्रदेश में यह आंकड़ा 57.5% है। मध्यप्रदेश में 54.7% ग्रसित हैं। यह खुलासा नेशनल फैमिली हैल्थ सर्वे (एनएफएचएस-5) के जारी आंकड़ों के एनालिसिस के आधार पर हुआ है। वर्ष-2019 से लेकर 2021 तक हुए सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े मिले है। केन्द्र सरकार ने ये आंकड़े राज्य सभा में जारी किए है। ऐसे में पोषण एवं एनीमिया अभियान पर सवालिया निशान लगता है। 1.खराब – पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों में स्थिति ज्यादा खराब है। त्रिपुरा में 67.2%, असम और झारखंड में 65.9-65.9% तथा ओडिशा में 64.3% महिलाओं में एनीमिया दर्ज किया गया है। बिहार में भी 63.5% बीमारी से प्रभावित है। 2.चिंताजनक – पश्चिम के राज्यों में भी स्थिति चिंताजनक है। महाराष्ट्र में 54.2% और यूपी में 50.4% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, जबकि उत्तराखंड में 42.2% के साथ इन राज्यों में सबसे कम फीसदी दर्ज किया गया है। भास्कर एक्सपर्ट-डॉ.पुनीत सक्सेना, डॉ.प्रवीण मंगलूनिया
महिलाओं में एनीमिया का मुख्य कारण आयरन एवं पोषण की कमी, गर्भावस्था के दौरान देखभाल की कमी और जागरूकता का अभाव है। खून की कमी से कमजोरी, थकान, चक्कर आना, गर्भावस्था में जटिलताएं और प्रसव के समय जोखिम बढ़ जाता है। एनएफएचएस-3 के अनुसार देश में 15 से 49 साल की महिलाएं 67 फीसदी, एनएफएचएस-4 के अनुसार 46.6 फीसदी महिलाओं में खून की कमी मिली थी।



Source link

कम उम्र में क्यों कमजोर हो रहा दिल?: खेलते हुए, नींद में… चलते-चलते अटैक, एक्सपर्ट बोले- ब्लॉकेज नहीं, लेकिन बिगड़ रही धड़कन की लय – Rajasthan News


23 फरवरी 2026 को नागौर में 9 साल की मासूम दिव्या स्कूल में दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। अचानक जमीन पर गिरी। हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दिव्या को दिल का दौरा पड़ा था।

.

5 दिन बाद बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली पूजा मीणा बोर्ड परीक्षा देने जाते समय अचानक रास्ते में बेहोश होकर गिर गई। उसकी मौत हो गई। बताया गया कि उसकी मौत भी हार्ट अटैक से ही हुई थी।

इन घटनाओं ने हर घर में बेचैनी बढ़ा दी है। दो सवाल मन में उठ रहे हैं- कम उम्र में दिल कमजोर क्यों हो रहा है? मासूमों को हार्ट अटैक से बचाने के लिए क्या किया जा सकता है?

इन सवालों के जवाब जानने के लिए भास्कर ने दोनों बच्चियों के घरवालों से बात की। उनकी मेडिकल हिस्ट्री, डेली रूटीन के बारे में जाना। साथ ही राजस्थान और दिल्ली के टॉप कार्डियोलॉजी एक्सपट्‌र्स से बात की।

पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

खेलते-खेलते दिव्या कुछ इस तरह अचानक लड़खड़ाकर स्कूल के ग्राउंड में गिर गई थी।

नागौर : जेनेटिक मेडिकल प्रॉब्लम की आशंका, बड़े भाई की भी 4 महीने पहले मौत नागौर के गोटन कस्बे के पास ही टालनपुर गांव के रहने वाले किसान राजेंद्र बापेडिया की 9 साल की बेटी दिव्या गोटन प्राइवेट स्कूल में पांचवीं क्लास की स्टूडेंट थी। 23 फरवरी की सुबह वो रोज की तरह स्कूल आई थी।

प्रेयर शुरू होने में समय था। ऐसे में दिव्या भी दूसरे बच्चों के साथ ग्राउंड में खेल रही थी। खेलते समय अचानक दिव्या बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल स्टाफ ने परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही दिव्या को बिना देर किए गोटन के राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया।

गोटन हॉस्पिटल के प्रभारी डॉक्टर सुखराम बेरवाल ने बताया कि दिव्या के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं थे। बच्ची को पहले से कोई बीमारी भी नहीं थी। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हुई थी। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया था। हमें बाद में पता चला कि 4 महीने पहले इसी तरह दिव्या के भाई अभिषेक की भी मौत हुई थी। ऐसे में हो सकता है कि ये जेनेटिक मेडिकल प्रॉब्लम हो। हमने पूरे परिवार को कार्डियोलॉजी की जांचें करवाने को कहा है।

image 58 1772882688

ताऊ ने बताया दोनों बच्चों की नहीं थी मेडिकल हिस्ट्री डॉक्टर से बात करने के बाद रिपोर्टर ने दिव्या के ताऊ विनोद बापेडिया से बात की। उन्होंने बताया कि 4 महीने में उनके भाई राजेंद्र के 2 बच्चों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 9 सितंबर 2025 को दिव्या के बड़े भाई 16 साल के अभिषेक की नींद में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

विनोद ने बताया कि दिव्या और अभिषेक का रूटीन आम बच्चों की तरह ही था। दोनों कहीं से कमजोर नहीं थे। आम तौर पर होने वाले वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के अलावा कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी।

जहां तक डाइट की बात है तो घर में बनने वाली गेहूं और बाजरे की रोटी व सब्जियां ही खाते थे। ज्यादा जंक फूड या बाहरी आइटम भी नहीं खाते थे।

चार महीने पहले दिव्या गोटन के बड़े भाई अभिषेक की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

चार महीने पहले दिव्या गोटन के बड़े भाई अभिषेक की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

बांसवाड़ा : पूजा की भी नहीं थी मेडिकल हिस्ट्री, रूटीन भी नॉर्मल बांसवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सागवा की 12वीं की स्टूडेंट 18 साल की पूजा मीणा प्रतापगढ़ के नया खेड़ा गांव की रहने वाली थी। सागवा में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 28 फरवरी 2026 को उसका कृषि विज्ञान का पेपर था। सहेलियों के साथ एग्जाम सेंटर जा रही थी।

रास्ते में पूजा को चक्कर आया और वह बेहोश हो गई। सज्जनगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उसे हार्ट अटैक आया था।

इस बारे में हमने सज्जनगढ़ एसएचओ धनपत सिंह से बात की। उन्होंने बताया कि प्राइमरी तौर पर डॉक्टर्स ने इसे हार्ट अटैक ही माना है। हालांकि मेडिकल टीम ने पोस्टमॉर्टम किया है। ज्यादा डिटेल्स रिपोर्ट आने पर पता चलेगी।

इसके बाद हमने पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर सुनील माइडा से बात की। उन्होंने बताया कि कार्डियक अरेस्ट हुआ था। इसी वजह से मौत हो गई। हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि अचानक कार्डियक अरेस्ट की वजह क्या थी।

पिता बोले- 2 साल पहले खून की कमी हुई थी, जो ठीक भी हो गई हॉस्टल वार्डन प्रियंका चरपोटा ने बताया कि पूजा 2 साल से उनके हॉस्टल में थी। छुट्टियों में अपने गांव जाती थी। उसकी कभी भी कोई मेडिकल हिस्ट्री सामने नहीं आई। न ही कभी तबीयत खराब हुई। वो भी दूसरे बच्चों की तरह ही हॉस्टल में बना सिंपल खाना खाती थी।

एग्जाम के चलते रात 10-11 बजे सो जाती थी और सुबह 5 बजे उठ जाती थी। डेली रूटीन और डेली डाइट प्लान नॉर्मल ही था।

पूजा के पिता बंशीलाल मीणा ने बताया कि उनके परिवार में कभी किसी को हार्ट प्रॉब्लम नहीं हुई। पूजा की भी कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं रही। हालांकि उसे दसवीं क्लास में पढ़ने के दौरान एक बार शरीर में खून की कमी की प्रॉब्लम हुई थी, जो ट्रीटमेंट के बाद ठीक हो गई थी। इसके अलावा कोई प्रॉब्लम नहीं हुई थी।

पूजा के घरवालों ने बताया कि उसकी कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी।

पूजा के घरवालों ने बताया कि उसकी कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी।

सीकर में टिफिन खोलते बच्ची की मौत 16 जुलाई 2025 को सीकर जिले के दांतारामगढ़ में उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्ष की प्राची कुमावत इंटरवल में टिफिन खोलते समय जमीन पर गिर गई थी। उसे सरकारी हॉस्पिटल ले गए। इलाज के कुछ समय बाद बच्ची नॉर्मल हो गई थी। डॉक्टर ने उसे सीकर हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी। सीकर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

उस समय दांतारामगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. आर के जांगिड़ ने बताया था कि प्राची को बेहोशी की हालत में लाया गया था। उसे कार्डियक अरेस्ट आया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सीकर रेफर किया गया था।

प्राची के दादा रामेश्वर कुमावत ने तब बताया था कि उनकी पोती को कोई बीमारी नहीं थी। कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम था। वह रोजाना स्कूल जाती थी।

अब जानिए बच्चाें में हार्ट अटैक के केसेज को लेकर मेडिकल एक्सपट्‌र्स की राय…

2 photo 38 1772883595

कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर हरिमोहन मीणा कहते हैं- बच्चों में अचानक कार्डियक अरेस्ट के मामले दुर्लभ होते हैं, लेकिन पूरी तरह असंभव नहीं हैं।

कई मामलों में अस्थमेटिक अटैक भी अचानक सांस रुकने या बेहोशी जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। ऐसे में शुरुआत में लोगों को यह हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट जैसा लग सकता है।

अस्थमा के तेज अटैक के दौरान फेफड़ों की नलियां अचानक सिकुड़ जाती हैं। इससे सांस लेने में गंभीर दिक्कत, सीने में जकड़न और ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। ऐसे मामलों में सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम और मेडिकल जांच बेहद जरूरी होती है।

cardiacpng 1772883707

कई बार यह समस्या जन्मजात दिल की बीमारी, दिल की मांसपेशियों की कमजोरी या हार्ट रिदम से जुड़ी गड़बड़ी की वजह से भी हो सकती है, जिसका पहले से पता नहीं चल पाता।

कई बार बच्चों में दिल से जुड़ी कुछ समस्याएं जन्म से ही मौजूद होती हैं, लेकिन उनके कोई स्पष्ट लक्षण सामने नहीं आते। ऐसे मामलों में अचानक अत्यधिक शारीरिक गतिविधि, दौड़ना या खेलते समय दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है, जिससे अचानक कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है।

कई मामलों में यह समस्या दिल की मांसपेशियों की बीमारी (कार्डियोमायोपैथी), दिल की धड़कन की अनियमितता या जन्मजात हृदय रोग के कारण भी हो सकती है।

डॉ. मीणा का कहना है कि यदि किसी बच्चे को खेलते समय अचानक चक्कर आए, बेहोशी हो, सांस लेने में तकलीफ या सीने में दर्द महसूस हो तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत मेडिकल जांच करानी चाहिए। नियमित हेल्थ चेकअप और हार्ट स्क्रीनिंग से कई गंभीर जोखिमों को समय रहते पहचाना जा सकता है।

image 60 1772883771

लाइफ स्टाइल में बदलाव भी बड़ी वजह लोकसभा स्पीकर के वेलफेयर ऑफिसर डॉक्टर सौरभ शर्मा का कहना है कि बच्चों में कार्डियक अरेस्ट के रेयर केस होते हैं। हाल में जो सामने आया है उसकी मुख्य वजह तो लाइफस्टाइल में आया बदलाव ही है।

दरअसल आज-कल हर बच्चे के खाने में जंक फूड व हाई साल्टेड के साथ ही हाई ऑयल्ड खाना शामिल हैं। इसके चलते ही न सिर्फ उनका ब्लड गाढ़ा हो रहा है, बल्कि फैट भी बढ़ता जा रहा है।

इसके अलावा पोस्ट कोविड के बाद इंफेक्शन और वायरल की वजह से भी कई बार ब्लड के गाढ़ा पड़ने व ब्लड सप्लाई में दिक्कत की बातें सामने आई हैं। कम उम्र के लोगों में ये एक पोस्ट कोविड इफेक्ट का ट्रेंड बना है।

इसकी वजह से दिल जोर-जोर से धड़कने लगता है। हार्ट बीट कभी बढ़ जाती है तो कभी इसकी रिदम थम जाती है। इसी वजह से अचानक कार्डियक अरेस्ट होने के मामले सामने आते हैं। हालांकि कार्डियक अरेस्ट की दूसरी वजहें भी हो सकती हैं।

————–

राजस्थान में हार्ट अटैक से बच्चों की मौत की ये खबरें भी पढ़िए… 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, राजस्थान के स्कूल में खेलते समय गिरी

comp 51 11772078282 1772929441

राजस्थान के नागौर के प्राइवेट स्कूल में 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 23 फरवरी को वह ग्राउंड में खेलते समय गिर गई थी। स्कूल स्टाफ उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

सीकर में 9 साल की बच्ची को आया कार्डियक अरेस्ट,मौत:स्कूल में टिफिन खोलते समय जमीन पर गिरी; चौथी क्लास में पढ़ती थी

cover gif bachchi1752655896 1772929543

राजस्थान के सीकर जिले में 16 जुलाई 2025 को 9 साल की बच्ची की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। बच्ची दांतारामगढ़ के उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ती थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

भारत बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन…MP में जश्न: भोपाल में आतिशबाजी, राजवाड़ा में थिरके विजयवर्गीय; धीरेंद्र शास्त्री बोले-जुनून के आगे ‘पनौती’ कुछ भी नहीं – Bhopal News




भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्डकप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी–20 वर्ल्डकप जीता है। मैच जीतते ही देशभर समेत मध्य प्रदेश में भी जीत को लेकर जश्न है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के राजवाड़ा पर जश्न मनाने पहुंचे हैं। वे अपनी कार की छत पर बैठकर तिरंगा लहरा रहे हैं। इस बीच, भारत की जीत पर कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जुनून और रणनीति के आगे पनौती कुछ भी नहीं। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में जमकर आतिशबाजी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई शहरों में लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। क्रिकेट प्रेमी आतिशबाजी क रहे हैं। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं। कई जगहों पर लोग डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। जश्न से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… यह खबर भी पढ़ें… भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्डकप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी–20 वर्ल्डकप जीता है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 08 मार्च 2026, रविवार


Astrology

-P Chakrapani Upadhyay

यहाँ अनुवाद है:08 मार्च 2026 को, यह पंचांग दिन की मुख्य जानकारी देता है। यह रंग पंचमी को पड़ता है, जो कई स्थानों पर होली के बाद रंगों और उत्सवों से जुड़ा हुआ है। तिथि चैत्र मास की है, कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि, विक्रम संवत 2082 कलायुक्त है। दिन का सूर्य राशि {Kumbha (Aquarius)} है। इन बिंदुओं का उपयोग अनुष्ठानों, यात्रा और दैनिक कार्यों की योजना बनाने के लिए करें।

Today's Panchang

सूर्योदय और चंद्रोदय 🌅

सूर्योदय सुबह 06:14 सूर्यास्त शाम 6:03
चंद्रोदय रात 10:36 चंद्रास्त 08:47 पूर्वाह्न

कैलेंडर 🙏

तिथि पंचमी रात्रि 09:10 बजे तक, षष्ठी नक्षत्र स्वाति दोपहर 1:31 बजे तक, विशाखा
योग ध्रुव प्रातः 07:04 बजे तक, व्याघात करण कौलव प्रातः 08:10 बजे तक, तैतिला
काम करने के दिन रविवाड़ा गैरेज
पक्ष कृष्ण पक्ष

चंद्र मास, संवत और बृहस्पति संवत्सर 📅

विक्रम संवत 2082 कलायुक्त सम्वत्सर कालायुक्त 03:07 अपराह्न, 25 अप्रैल 2025 तक
शक संवत 1947 विश्ववासु सिद्धार्थी
गुजराती संवत 2082 पिंगला चंद्रमासा चैत्र – पूर्णिमांत
दाएँ/द्वार 24 फाल्गुन – अमंता

राशि और नक्षत्र 🌌

राशि तुला नक्षत्र पाद स्वाति, सुबह 6:55 बजे तक
सूर्य राशि कुम्भ स्वाति दोपहर 1:31 बजे तक
सूर्य नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद विशाखा, रात 8:09 बजे तक
सूर्य पाद पूर्व भाद्रपद प्रातः 08:55 बजे तक विशाखा प्रातः 02:49 बजे तक, मार्च 09
पूर्वा भाद्रपद विशाखा

रितु और आयना 🍂

ड्रिक रितु वसंत (Spring) दिनमाना 11 घंटे 48 मिनट 50 सेकंड
वैदिक ऋतु शिशिर (शीतकालीन) रात्रिमाना 12 घंटे 10 मिनट 10 सेकंड
ड्रिक अयाना उत्तरायण मध्यना दोपहर 12:09
वैदिक आयन उत्तरायण

शुभ समय 🌟

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:37 से 05:26 तक प्रतः संध्या सुबह 5:01 बजे से 6:14 बजे तक
अभिजीत सुबह 11:45 से दोपहर 12:33 तक विजय मुहूर्त दोपहर 2:07 से दोपहर 2:54 तक
गोधुली मुहूर्त शाम 6:01 बजे से शाम 6:25 बजे तक सयाहना संध्या शाम 6:03 से शाम 7:16 तक
निशिता मुहूर्त 9 मार्च, रात 11:44 से 12:33 बजे तक

अशुभ समय ⛔

राहु कलाम शाम 4:35 से शाम 6:03 तक यामागंडा दोपहर 12:09 से दोपहर 1:37 तक
गुलिकाई कलम दोपहर 3:06 से शाम 4:35 तक दुर् मुहूर्त शाम 4:29 से शाम 5:16 तक
वर्ज्यम शाम 7:45 से रात 9:31 बजे तक
बाना चोरा 9 मार्च, रात 12:55 बजे से पूरी रात तक

निवास और स्कूल 🧭

होमाहुती मंगल दोपहर 1:31 बजे तक, गुरु दिशा स्कूल पश्चिम
गुरु चंद्र वासा पश्चिम
अग्निवास पाताल (नादिर) रात्रि 09:10 बजे तक, पृथ्वी (पृथ्वी) राहु वासा उत्तर
पृथ्वी कुंभ चक्र गर्भाशय
शिववास नंदी दिवस पर रात 9:10 बजे तक
भोजाना में

अन्य कैलेंडर और युग 🗓️

कलियुग 5126 वर्ष लाहिरी अयनांश 24.229558
काली अहर्गना 1872642 दिन राटा डाई 739683
जूलियन कैलेण्डर का दिन 23 फरवरी, 2026 ई. जूलियन डे 2461107.5 दिन
राष्ट्रीय नागरिक तिथि फाल्गुन 17, 1947 शक संशोधित जूलियन डे 61107 दिन
राष्ट्रीय निरयण तिथि फाल्गुन 24, 1947 शक

चंद्रबलम और ताराबलम ✨

मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर के लिए अगले दिन सूर्योदय तक अच्छा चंद्रबलम * मीन राशि में जन्मे लोगों के लिए अष्टम चंद्र * पूर्वा भाद्रपद के अंतिम पद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती में जन्मे लोगों के लिए अष्टम चंद्र
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तरा आषाढ़, धनिष्ठा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद के लिए दोपहर 01:31 बजे तक शुभ ताराबलम
भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वा आषाढ़, श्रवण, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, रेवती के लिए अगले दिन सूर्योदय तक शुभ ताराबलम

पंचक रहित मुहूर्त एवं उदय लग्न ⏰

दिन के लिए पंचक रहित मुहूर्त अग्नि पंचक – 06:14 पूर्वाह्न से 06:37 पूर्वाह्न तक शुभ मुहूर्त – 06:37 पूर्वाह्न से 08:06 पूर्वाह्न तक मृत्यु पंचक – 08:06 पूर्वाह्न से 09:44 पूर्वाह्न तक अग्नि पंचक – 09:44 पूर्वाह्न से 11:41 पूर्वाह्न तक शुभ मुहूर्त – 11:41 पूर्वाह्न से 01:31 अपराह्न तक 01:31 अपराह्न से 01:55 अपराह्न तक शुभ मुहूर्त – 01:55 अपराह्न से 04:13 अपराह्न तक चोर पंचक – 04:13 अपराह्न से 06:27 अपराह्न तक शुभ मुहूर्त – 06:27 अपराह्न से 08:39 अपराह्न तक रोग पंचक – 08:39 अपराह्न से 09:10 अपराह्न तक शुभ मुहूर्त – 09:10 अपराह्न से 10:56 अपराह्न तक मृत्यु पंचक – रात्रि 10:56 बजे तक 01:13 पूर्वाह्न, मार्च 09 अग्नि पंचक – 01:13 पूर्वाह्न, मार्च 09 से 03:18 पूर्वाह्न, मार्च 09 शुभ मुहूर्त – 03:18 पूर्वाह्न, मार्च 09 से 05:02 पूर्वाह्न, मार्च 09 राज पंचक – 05:02 पूर्वाह्न, मार्च 09 से 06:13 पूर्वाह्न, मार्च 09 उदय लग्न मुहूर्त (दिन के लिए): कुंभ – सुबह 5:06 से 6:37 तक; मीन – सुबह 6:37 से 8:06 तक; मेष – सुबह 8:06 से 9:44 तक; वृषभ – सुबह 9:44 से 11:41 तक; मिथुन – सुबह 11:41 से दोपहर 1:55 तक; कर्क – दोपहर 1:55 से शाम 4:13 तक; सिंह – शाम 4:13 से शाम 6:27 तक; कन्या – शाम 6:27 से रात 8:39 तक; तुला – रात 8:39 से रात 10:56 तक; वृश्चिक – रात 10:56 से सुबह 1:13 तक (9 मार्च); धनु – सुबह 1:13 से सुबह 3:18 तक (9 मार्च); मकर – सुबह 3:18 तक (9 मार्च)। 9 मार्च, सुबह 9 से 5:02 बजे तक

दिन के त्यौहार और कार्यक्रम 🎉

रंगा पंचमी

नोट: सभी समय वाराणसी को केंद्र मानकर भारतीय स्थानीय समय के अनुसार 12 घंटे के प्रारूप में दिखाए गए हैं। आधी रात (12 बजे) के बाद के घंटों को अगले दिन की तारीख के साथ अंकित किया जाता है। पंचांग में, एक दिन सूर्योदय से शुरू होता है और अगले सूर्योदय पर समाप्त होता है।



Source link

PM दिल्ली में 33,500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे: मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर जनता को सौपेंगे, 3 कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Delhi Metro Corridor Inauguration Photo Video | CM Rekha Gupta Updates

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी सरोजिनी नगर में जनरल पूल रेजिडेंशियल एकोमोडेशन (GPRA) टाइप-5 क्वार्टर्स का दौरा करेंगे और महिला अलॉटीज़ को चाभियां सौंपेंगे।

पीएम पिंक लाइन के 12.3 किमी लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर और मैजेंटा लाइन के 9.9 किमी लंबे दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

इसी के साथ पीएम एक्सपेंशन प्लान के फेज V-A के तहत तीन नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लंबाई लगभग 16.1 किमी होगी। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, एरोसिटी-इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल-1 कॉरिडोर और तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं।

1 1772893106

फेज V-A के तहत 3 कॉरिडोर का शिलान्यास, लंबाई 16.1 किमी

PM मोदी एक्सपेंशन प्लान के फेज V-A के तहत तीन नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लंबाई लगभग 16.1 km होगी।

इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, एरोसिटी-इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल-1 कॉरिडोर और तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं। इससे सेंट्रल दिल्ली, साउथ दिल्ली, नोएडा और एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई 49 किलोमीटर हो जाएगी

दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक का कॉरिडोर मैजेंटा लाइन का एक्सटेंशन है, और इसके शुरू होने के साथ ही इस लाइन की कुल लंबाई लगभग 49 किलोमीटर हो जाएगी। इससे कई रेजिडेंशियल और कमर्शियल इलाके मेट्रो नेटवर्क के साथ बेहतर तरीके से जुड़ जाएंगे।

15,200 करोड़ की जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) कॉलोनी

मेट्रो प्रोजेक्ट के अलावा, प्रधानमंत्री जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) कॉलोनियों के रीडेवलपमेंट के तहत लगभग 15,200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी में फैले इस रीडेवलपमेंट प्लान में सरकारी कर्मचारियों के लिए 9,350 से ज्यादा मॉडर्न फ्लैट और लगभग 48 लाख स्क्वेयर फीट ऑफिस स्पेस मिलेगा।

दिल्ली मेट्रो ने एडवाइजरी जारी की

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(DMRC) ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में बताया कि, दिल्ली मेट्रो फेज III कॉरिडोर पर ट्रेन सर्विस 8 मार्च को रेगुलर सुबह 7 बजे के बजाय एक घंटा पहले सुबह 6 बजे शुरू होंगी।

DMRC ने कहा कि सर्विस की शुरुआत लाइन 7 (पिंक लाइन) मजलिस पार्क से शिव विहार, लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट, जिसमें कृष्णा पार्क एक्सटेंशन भी शामिल है, और लाइन 9 (ग्रे लाइन) द्वारका से ढांसा बस स्टैंड पर होगी।

कॉर्पोरेशन ने कहा कि शेड्यूल में बदलाव 8 मार्च से लागू होगा और यात्रियों को अपनी यात्रा उसी हिसाब से प्लान करने की सलाह दी।

screenshot 2026 03 07 195433 1772893644

खबरें और भी हैं…



Source link

Delhi Power Cut: दिल्लीवालों कि बिगड़ेगा संडे! नेहरू प्लेस- साकेत समेत कई इलाकों में बिजली ठप, देखें शेड्यूल


Delhi

oi-Puja Yadav

Delhi Power Cut: अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं और रविवार की छुट्टी पर देर तक सोने या घर के काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! रविवार, 8 मार्च 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली की कटौती आपकी ‘वीकेंड वाइब्स’ को बिगाड़ सकती है।

बीएसईएस राजधानी (BRPL) ने मेंटेनेंस के कार्यों के चलते दिल्ली के कई बड़े डिवीजनों में पावर शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है।

delhi-power-cut-

ट्रांसफार्मर की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई (Tree Trimming) और फीडर मेंटेनेंस के चलते कल 1 से 3 घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। विशेष रूप से पश्चिमी और दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में यह असर देखने को मिलेगा।

Delhi Power Cut Schedule List: कमर्शियल और पॉश इलाकों में सुबह की कटौती

रविवार को जब लोग अपने घर के जरूरी काम या शॉपिंग का प्लान करते हैं, उसी समय कुछ प्रमुख क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी:

नेहरू प्लेस और ओखला: सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक नेहरू प्लेस और ओखला फेज-3 के औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के कारण बिजली गुल रहेगी।

जनकपुरी: जिला केंद्र (District Centre) जनकपुरी में भी सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक शटडाउन रहेगा।

साकेत और सर्वोदय एनक्लेव: सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक एमएमटीसी कॉलोनी और सर्वोदय एनक्लेव में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

East Delhi: नांगलोई और मुंडका में बड़ा कट

नांगलोई और मुंडका के इलाकों में मेंटेनेंस के साथ-साथ पेड़ों की छंटाई का काम भी किया जाएगा:

नांगलोई: यहां के नरेश पार्क, अमनपुरी, कमरुद्दीन नगर, लक्ष्मी पार्क और वंदना विहार जैसे बड़े रिहायशी इलाकों में सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक 3 घंटे का कट रहेगा।

उद्योग नगर: मंगोलपुरी के उद्योग नगर में ट्रांसफार्मर के पास पेड़ों की छंटाई के कारण 3 घंटे तक बिजली नहीं होगी।

मुंडका: मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 11:00 से 12:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

नजफगढ़ और खानपुर में मरम्मत कार्य

नजफगढ़: दीनपुर के दुर्गा विहार-II में ट्रांसफार्मर की एचटी बसिंग रॉड (HT Bushing Rod) बदलने का काम होगा, जिसके चलते सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

खानपुर: संगम विहार और खानपुर एक्सटेंशन में सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक एचवीडीएस (HVDS) मेंटेनेंस के कारण लोग प्रभावित होंगे।

पेड़ों की छंटाई से क्यों होती है कटौती?

मानसून और तेज हवाओं के मौसम से पहले बिजली की लाइनों के पास उगे पेड़ों की छंटाई जरूरी होती है ताकि टहनियां तारों से टकराकर शॉर्ट सर्किट या फॉल्ट पैदा न करें। इसीलिए कल नांगलोई और मुंडका में यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।

रविवार को कैसे बचाएं अपना ‘संडे’?

गैजेट्स चार्जिंग: शनिवार रात या रविवार सुबह 10 बजे से पहले अपने लैपटॉप, मोबाइल और पावर बैंक चार्ज कर लें।

वॉशिंग मशीन और मोटर: अगर रविवार को कपड़े धोने का प्लान है, तो या तो सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें या दोपहर 2 बजे के बाद का समय चुनें।

पानी की टंकी: सुबह 10 बजे से पहले पानी भर लेना समझदारी होगी।

रविवार की यह कटौती भले ही आपकी छुट्टी के मूड को थोड़ा डिस्टर्ब करे, लेकिन भविष्य में बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस बेहद जरूरी है।



Source link

हिमाचल-विदर्भ में हीटवेव, महाराष्ट्र के अकोला में पारा 40.8°: MP-राजस्थान में भी तापमान 35° से ज्यादा; 2 दिन बाद हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी संभव


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP CG Rajasthan Gujarat Himachal Heatwave Uttarakhand Jammu Kashmir Snowfall

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मार्च की शुरुआत के साथ ही देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में पारा 35°C के पार पहुंच गया है।

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से 8 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

कश्मीर घाटी में कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल और अनंतनाग के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश होगी। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है।

दिल्ली में तो मार्च के पहले हफ्ते में ही 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां शनिवार को पारा 35.7°C पहुंच गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र के विदर्भ, हिमाचल और आंध्र प्रदेश में आज हीटवेव का अलर्ट है।

महाराष्ट्र के अकोला में शनिवार को देश में सबसे ज्यादा 40.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। IMD ने आज भी अकोला, अमरावती, वर्धा और हिमाचल के सोलन, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

121772904117 1772941727

मार्च में गर्मी और हीटवेव क्यों

मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिसका असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। इससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इससे धूप का तीखापन भी बढ़ सकता है।

कब मानी जाती है हीटवेव

मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल-

  • 9 मार्च- ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
  • 10 मार्च- नागालैंड, मणणपुर, ममजोरम और त्रिपुरा में और केरल और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर में चलने लगी गर्म हवा; तापमान 40° के करीब, 10-11 मार्च से हीटवेव की संभावना

1000256799176049996917614564871770259383 117726297 1772941204

गुजरात और प्रदेश की बॉर्डर से लगे पाकिस्तान में बने एंटीसाइक्लोन सिस्टम ने राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। पश्चिमी जिलों में हल्की गर्म हवाएं चलने लगी हैं। बाड़मेर में 39.8 और जैसलमेर में 39.3 डिग्री दर्ज हुआ। अगले हफ्ते तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हीटवेव की भी संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: मालवा-निमाड़ सबसे गर्म, रेगिस्तानी हवा की वजह से पारा बढ़ा

gifmagicsite 2026 03 07t2043403781772896425 1772940270

प्रदेश में मार्च महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले सबसे गर्म हैं। शनिवार को यहां तापमान 38 डिग्री से ज्यादा रहा। रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में तेज गर्मी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: 4 जिलों में हीटवेव चेतावनी; 11 से 13 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी के आसार

प्रदेश में आज चार जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, और सोलन जिले में हीटवेव के चलने की संभावना है। दो दिन मौसम साफ रहेगा, और फिर 11 मार्च से प्रदेश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होगा। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब-चंडीगढ़: 13 मार्च तक मौसम ड्राई, तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री ज्यादा

ezgif 8cc3b00fb8973e931772932583 1772943871

पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में मामूली गिरावट 0.3 डिग्री की हुई है। लेकिन अभी यह सामान्य तापमान से 5.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। चंडीगढ़ में भी गर्मी का असर दिखा और यहां तापमान 32.7°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4°C अधिक है। अन्य प्रमुख शहरों जैसे लुधियाना में 32.6°C और अमृतसर में 31.4°C तापमान दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

झारखंड: 3 दिन बारिश का यलो अलर्ट, रांची समेत 6 जिलों में बरसेंगे बादल

comp 110 117613817111772933935 1772942951

राजधानी रांची सहित कई जिले में बारिश के आसार हैं। रांची समेत मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में 9 से 11 मार्च के बीच मौसम सक्रिय रह सकता है। विभाग ने कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 12 मार्च के बाद मौसम के साफ और शुष्क होने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

2 13 1772904406

खबरें और भी हैं…



Source link

कांग्रेस को हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भीतरघात का डर: वोटिंग के दिन तक विधायक दूसरी स्टेट में शिफ्ट होंगे, हिमाचल फर्स्ट चॉइस – Haryana News


चंडीगढ़10 घंटे पहलेलेखक: अभिषेक वाजपेयी

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भीतरघात का डर सता रहा है। दिल्ली में बैठे पार्टी के थिंक टैंक ने हालात को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व को सलाह दी है कि वोटिग तक हरियाणा से कांग्रेस विधायकों को पार्टी शासित किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट कर दिया जाए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद कई वरिष्ठ विधायकों से उनकी पसंद के राज्य के बारे में पूछा गया है। विधायकों ने हिमाचल प्रदेश को अपनी पहली पसंद बताया है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला आलाकमान ही लेगा। अगर कांग्रेस ने अपने विधायकों को स्टेट से बाहर शिफ्ट किया तो वह विधानसभा के मौजूदा बजट सेशन से एक-आध दिन दूर रह सकते हैं।

हरियाणा से राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी। भाजपा ने संजय भाटिया और कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा नेता सतीश नांदल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।

2 1772890214

नजदीक होने के कारण हिमाचल पहली चॉइस

देश में कांग्रेस की 3 राज्यों में बहुमत वाली सरकारें हैं- हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना। हिमाचल के अधिकांश पर्यटक स्थल हरियाणा के काफी नजदीक हैं, इसलिए कम दूरी और आने-जाने में आसानी पहली पसंद है।

वहीं, हरियाणा से कर्नाटक की दूरी 1918 किलोमीटर है, जहां सड़क मार्ग से पहुंचने में कम से कम 31 घंटे का समय लगेगा। तेलंगाना का भी यही हाल है। हरियाणा से तेलंगाना की दूरी 1,709 किलोमीटर है, और इस राज्य तक सड़क मार्ग से पहुंचने में करीब 28 घंटे लगेंगे। जबकि हिमाचल में कुछ ही घंटों में पहुंचा जा सकता है। यह चंडीगढ़ से बिल्कुल नजदीक है।

short text 2026 03 07t184801406 1772889378

आइए जानते हैं कांग्रेस को भीतरघात का डर क्यों…

1. क्रॉस वोटिंग पहली वजह

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध को जीतने के लिए 31 कोटा वोटों की जरूरत है। हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सतीश नांदल चुनाव लड़ रहे हैं और जिन्हें कथित तौर पर बीजेपी का समर्थन मिला हुआ है। नांदल क्रॉस वोटिंग पर निर्भर हैं। ऐसे में कांग्रेस नहीं चाहती कि चुनाव में ऐसी कोई संभावना बने।

2. अयोग्य घोषित नहीं कर सकते

राज्यसभा चुनाव में ओपन वोटिंग होती है। इसका सीधा मतलब है कि विधायकों को क्रॉस वोटिंग करने पर विधानसभा से अयोग्य घोषित नहीं किया जा सकता। कुलदीप नैयर बनाम भारत संघ मामले का हवाला देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि राज्यसभा के चुनाव में ओपन वोटिंग से वोटर के अभिव्यक्ति के अधिकार पर पड़ने वाले प्रभाव का तर्क मान्य नहीं है, क्योंकि निर्वाचित विधायक को किसी विशेष तरीके से मतदान करने पर सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित नहीं किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा उसके राजनीतिक दल द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

3. संख्या बल होने के बावजूद हार का इतिहास

हरियाणा में 2022 में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस के अजय माकन की हार हुई थी। उस समय कांग्रेस ने दलबदल रोकने के लिए अपने विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजा था। पार्टी ने आरोप लगाया था कि कुलदीप बिश्नोई ने क्रॉस वोटिंग की थी, जबकि एक अमान्य वोट किरण चौधरी से जुड़ा था। वहीं, 2016 के हरियाणा राज्यसभा चुनाव में स्याही कांड के दौरान एक झटका लगा था, जब अलग-अलग स्याही से चिह्नित 12 वोटों को अमान्य घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आरके आनंद हार गए थे।

4. पार्टी के अंदर गुटबाजी

हरियाणा कांग्रेस में लंबे समय से गुटीय राजनीति की चर्चा रही है। ऐसे में हाईकमान को डर है कि असंतुष्ट विधायक मौका मिलने पर भीतरघात कर सकते हैं। इसलिए उन्हें एक जगह रखकर पार्टी लाइन में वोटिंग सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व ने हिदायत भी दी है कि यदि कोई भी विधायक क्रॉस वोटिंग या वोट को अमान्य करने की प्रक्रिया में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

short text 2026 03 07t184951252 1772889487

विधानसभा सेशन से दूरी बना सकते हैं

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, हरियाणा कांग्रेस के इंचार्ज बीके हरिप्रसाद सोमवार (9 मार्च) को विधायकों के साथ जुड़ेंगे, जिसके बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पार्टी के एक सीनियर विधायक ने बताया कि इस दौरान कुछ विधायक सेशन की कार्यवाही से भी दूर रहेंगे। उन्हें 16 मार्च को मतदान के दिन वापस लाया जाएगा। उनका कहां रखा जाएगा ये फैसला भी सोमवार को ही होगा।

medium text quote 53 1772890561

——————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में इनेलो के स्टैंड पर सस्पेंस:इस बार INLD छोड़कर गए नेता निर्दलीय उम्मीदवार, पॉलिटिकल अफेयर्स की मीटिंग में फैसला होगा

ezgif 6a1efdfa86fd9bde 1772890657

हरियाणा में 2 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव में अभी 10 दिन बचे हैं। भाजपा से संजय भाटिया, कांग्रेस से कर्मवीर बौद्ध और निर्दलीय सतीश नांदल मैदान में हैं। 3 निर्दलीय विधायकों और कुछ भाजपा विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार नांदल को अपना समर्थन दे दिया है, जबकि इनेलो का अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे किस तरफ वोट करेंगे। पढ़ें पूरी खबर….

खबरें और भी हैं…



Source link