Home Blog Page 468

‘PM Modi को ट्रंप कंट्रोल करते हैं’, राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को क्‍यों बताया धोखा?


India

oi-Bhavna Pandey

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील को देश के साथ किया गया धोखा करार दिया है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह समझौता भारत के किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए हानिकारक साबित होगा।

केरल के तिरुवनंतपुरम में पुथुयुग यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, “पीएम मोदी ने देश को निराश किया है। मेरा मानना ​​है कि उन्होंने अमेरिका से समझौता करके देश के साथ विश्वासघात किया है।” विपक्षी नेता ने दावा किया कि किसी भी पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए नहीं खोला था, और इस डील के गंभीर परिणाम किसानों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों को भुगतने पड़ेंगे।

rahul gandhi

#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala | On India-US trade deal, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “The exact same way that Trump controls PM Modi, PM Modi controls the Chief Minister of Kerala. Everybody knows this. If you seriously go and ask workers of the CPM this question, they… pic.twitter.com/3JzGdkMmjn

— ANI (@ANI) March 7, 2026 “>

राहुल गांधी ने इस समझौते के बाद भारत के छोटे किसानों को अमेरिका की बड़ी, मशीनीकृत कृषि कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिससे देश के कृषि क्षेत्र में भारी तबाही आ सकती है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश के ऊर्जा क्षेत्र से समझौता करने का भी आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने यह दावा भी किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस डील के माध्यम से भारतीय डेटा को भी एक्सेस किया है।

केरल की राजनीति पर बोलते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जैसे ट्रंप पीएम मोदी को नियंत्रित करते हैं, ठीक वैसे ही पीएम मोदी केरल के मुख्यमंत्री को नियंत्रित करते हैं। यह बात सभी जानते हैं।” उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों पर भी सवाल उठाए, यह पूछते हुए कि सीबीआई और ईडी विपक्षी नेताओं के खिलाफ तो कार्रवाई करती हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री या अन्य नेताओं के खिलाफ क्यों नहीं?

राहुल गांधी ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि सीपीआई का नाम बदलकर ‘कॉर्पोरेटिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया’ कर देना चाहिए। उन्होंने लेफ्ट फ्रंट के कार्यकर्ताओं से सवाल किया, “आप खुद को कम्युनिस्ट सरकार कहते हैं। कृपया मुझे बताएं कि आज केरल में आपकी सरकार में कम्युनिस्ट क्या है? यह केरल की अब तक की सबसे कॉर्पोरेटिस्ट सरकार है। कम से कम आप जो कहते हैं, उस पर तो खड़े रहें।”

राहुल गांधी केरल के प्रसिद्ध Sabarimala Temple से जुड़े कथित सोना चोरी मामले को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सबरीमाला मंदिर, जो केरल के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है, वहां से सोना चोरी होने की घटना सामने आई थी। इस मामले में Communist Party of India (Marxist) (सीपीएम) के कई नेताओं को जेल भी भेजा गया था, लेकिन जांच को शीर्ष स्तर तक पहुंचने से रोक दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है और जिन्होंने सबरीमाला का अपमान किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





Source link

Saheli Pink NCMC Card: दिल्ली की महिलाओं के लिए ‘सहेली पिंक कार्ड, जानें कैसे बनवाएं फ्री कार्ड


Delhi

oi-Puja Yadav

Saheli Pink NCMC Card Delhi: दिल्ली में महिला सशक्तिकरण और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज स्वयं सड़क पर उतरकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का जायजा लिया।

दिल्ली की महिलाओं के लिए बस यात्रा को और अधिक सुगम, डिजिटल और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज एक विशेष पहल की।

cm-rekha-gupta-dtc-bus-saheli-pink-ncmc-card

मुख्यमंत्री ने ‘सहेली पिंक NCMC कार्ड’ (National Common Mobility Card) के साथ डीटीसी (DTC) बस में सफर कर जमीनी स्तर पर इस सुविधा की प्रभावशीलता का अनुभव किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और कार्ड की कार्यप्रणाली को समझा।

CM Rekha Gupta DTC Bus Travel: महिलाओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्था

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की है। उन्होंने बताया कि ‘सहेली पिंक NCMC कार्ड’ के जरिए महिलाएं DTC बसों में आसानी से यात्रा कर सकती हैं। बस में चढ़ते ही कार्ड को मशीन पर टैप करना होता है और यात्रा अपने आप दर्ज हो जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था खासतौर पर दिल्ली की माताओं, बहनों और बेटियों के लिए बनाई गई है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के सार्वजनिक परिवहन का लाभ उठा सकें। दिल्ली सरकार के अनुसार सहेली पिंक NCMC कार्ड शहर के कई केंद्रों पर मुफ्त में बनाया जा रहा है।

इसके लिए महिलाओं को केवल अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर देना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद यह कार्ड तुरंत जारी कर दिया जाता है, जिसके जरिए महिलाएं DTC बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती हैं।

Free Bus Travel Women Delhi: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को दिल्ली की माताओं, बहनों और बेटियों के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा सहेली पिंक NCMC कार्ड न केवल महिलाओं को मुफ्त यात्रा का अधिकार देता है, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक से भी जोड़ता है। यह तेज, आसान और बेहद सुविधाजनक है। हमारी सरकार का लक्ष्य हर महिला को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

कैसे बनवाएं Saheli Pink NCMC Card? Step-by-Step गाइड

सरकार ने इस कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया को बेहद सरल रखा है। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में स्थापित विशेष केंद्रों पर यह कार्ड मुफ्त बनाया जा रहा है।महिलाएं अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर केवल अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर देकर पंजीकरण करा सकती हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होते ही कार्ड जारी कर दिया जाता है, जिसे तुरंत उपयोग में लाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री की विशेष अपील

बस यात्रा के अंत में मुख्यमंत्री ने दिल्ली की सभी महिलाओं से अपील की कि वे इस डिजिटल क्रांति का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं अभी भी कागजी पास या पुराने तरीकों का उपयोग कर रही हैं, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर ‘सहेली पिंक NCMC कार्ड’ बनवाएं और इस स्मार्ट सुविधा का पूरा लाभ उठाएं।

‘सहेली पिंक कार्ड’ योजना दिल्ली के परिवहन ढांचे को स्मार्ट सिटी के मानकों के अनुरूप ढालने की कोशिश है। मुख्यमंत्री के आज के औचक निरीक्षण ने यह साफ कर दिया है कि सरकार इस सुविधा को आखिरी छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

IND vs NZ: ‘झूठ बोल रहा है!’ सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल


Cricket

oi-Amit Kumar

IND vs NZ T20 World Cup Final: रविवार को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल से पहले शनिवार को दोनों कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुर्खियों में रही। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए ठीक वही रणनीति अपनाई, जो 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपनाई थी।

सेंटनर ने कही थी भीड़ को खामोश करने की बात (IND vs NZ T20 World Cup Final)

सेंटनर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सवा लाख की भारतीय भीड़ को खामोश करना है। भारत पर अपने घर में खेलने और खिताब बचाने का भारी दबाव होगा। हम इसके लिए पूरी तरह तैयार और उत्साहित हैं। सेंटनर का यह बयान सीधे तौर पर भारतीय फैंस और खिलाड़ियों की भावनाओं को कुरेदने की कोशिश थी, क्योंकि इसी मैदान पर 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

IND vs NZ 1

सूर्यकुमार यादव का बेबाक पलटवार

जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से सेंटनर के उस बयान के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने भारत को रोकने की बात कही थी। इस पर सूर्या ने हंसते हुए देसी अंदाज में जवाब दिया कि झूठ बोल रहा है वो। सूर्या ने आगे स्पष्ट किया कि हम पिच की मांग के अनुसार खेलेंगे। ड्रेसिंग रूम में बैठकर हम पहले से कोई स्कोर तय नहीं करते। अगर पिच 250 वाली हुई तो हम वहां तक जाएंगे, और अगर अलग हुई तो अलग तरह से खेलेंगे।

सेंटनर द्वारा ‘भीड़ को शांत करने’ वाले बयान पर सूर्या ने चुटीले अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि सब ही सेम लाइन चिपका रहे हैं। कुछ तो नया बोलो। सूर्या का यह जवाब न केवल पैट कमिंस के पुराने बयान की याद दिलाता है, बल्कि यह भी बताता है कि मौजूदा भारतीय टीम अब इन पुराने माइंड गेम्स से प्रभावित होने वाली नहीं है। पिछले दो सालों में भारत ने जिस तरह का निडर क्रिकेट खेला है, वह उन्हें इस फाइनल का प्रबल दावेदार बनाता है।



Source link

AI Summit Protest Case: छात्र नेता सिद्धार्थ अवधूत को राहत, पटियाला हाउस कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश


Delhi

oi-Smita Mugdha

AI Summit Protest Case: दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट (AI Impact Summit) के दौरान गिरफ्तार हुए सिद्धार्थ अवधूत को राहत मिली है। विवादित विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में छात्र नेता को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पटियाला हाउस कोर्ट ने इस केस के आरोपी सिद्धार्थ अवधूत को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। अदालत ने उन्हें 5 मार्च को जमानत दे दी थी, जिसके बाद अब उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

सिद्धार्थ अवधूत को हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि AI समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन में इस्तेमाल की गई टी-शर्ट्स के डिजाइन और प्रिंटिंग में उनकी मुख्य भूमिका थी। शर्टलेस प्रदर्शन की पूरी रूप-रेखा तैयार करने का आरोप भी सिद्धार्थ पर ही है।

AI Summit Protest Case

AI Summit Protest Case: प्रदर्शन मामले में पुलिस ने बनाया था आरोपी

दरअसल, दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit के दौरान एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने अचानक विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी टी-शर्ट उतारकर मंच के सामने प्रदर्शन किया था, जिससे कार्यक्रम में हंगामा मच गया था। इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन में पहनी गई टी-शर्ट्स को खास संदेश के साथ तैयार कराया गया था। जांच में यह आरोप सामने आया कि इन टी-शर्ट्स के डिजाइन और प्रिंटिंग की व्यवस्था सिद्धार्थ अवधूत ने कराई थी। इसके बाद उन्हें इस मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल बताया गया।

Siddharth Avdhoot Bail: छात्र नेता को मिली रिहाई

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस का कहना है कि यह प्रदर्शन पहले से योजना बनाकर किया गया था। हालांकि बचाव पक्ष का कहना है कि सिद्धार्थ अवधूत को इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है और प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। फिलहाल अदालत से जमानत मिलने के बाद सिद्धार्थ अवधूत को राहत मिल गई है, लेकिन मामले की कानूनी प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। जांच एजेंसियां इस विरोध प्रदर्शन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं। अवधूत को शिमला में एक फॉर्म हाउस से अरेस्ट किया गया था। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेताओं ने ऐतराज जताया था।



Source link

Hyderabad 4.0 Plan: ₹24,500 करोड़ से बदलेगा ग्रेटर हैदराबाद का इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति


India

oi-Smita Mugdha

Hyderabad 4.0 Plan: तेलंगाना सरकार ने ग्रेटर हैदराबाद को वर्ल्ड क्लास स्मार्ट और आधुनिक शहर बनाने के लिए बड़े निवेश का ऐलान किया है। करीब ₹24,500 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया है। यह निवेश राज्य सरकार के ‘हैदराबाद 4.0-नेक्स्ट जेनरेशन सिटी’ विजन का अहम हिस्सा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर के तेजी से बढ़ते विस्तार और ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करना है।

सरकार के इस मेगा प्लान में स्काईवे, एलिवेटेड कॉरिडोर, नई रिंग रोड, रेडियल रोड्स, ड्रेनेज सिस्टम और मेट्रो विस्तार जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। इनसे आने वाले सालों में शहर की कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Hyderabad 4 0 Plan

Hyderabad 4.0 Plan: स्काईवे और एलिवेटेड कॉरिडोर से ट्रैफिक को राहत

– हैदराबाद के प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए कई स्काईवे और एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इनमें पैराडाइज जंक्शन से डेयरी फार्म (NH-44) तक करीब 5.3 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है।

– इस कॉरिडोर की लागत लगभग ₹1,580 करोड़ है। यह कॉरिडोर उत्तर भारत की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आसान बनाएगा।

इसके अलावा, सिकंदराबाद से शमीरपेट के बीच राजीव गांधी (करीमनगर) हाईवे पर भी एक बड़ा स्काईवे बनाने की योजना है।

Hyderabad 4.0: आउटर रिंग रोड के बाहर बनेगी सड़क

शहर के विस्तार को ध्यान में रखते हुए 340 किलोमीटर लंबी रीजनल रिंग रोड (RRR) के शुरुआती काम पर भी फोकस किया जा रहा है। यह सड़क मौजूदा आउटर रिंग रोड (ORR) के बाहर बनेगी और हैदराबाद को आसपास के जिलों से बेहतर तरीके से जोड़ेगी। शहर में बाढ़ की समस्या को कम करने के लिए ₹3,849 करोड़ से स्मार्ट ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम को भी आधुनिक बनाया जाएगा।

Hyderabad News: मुचेरला में बनेगी ‘फ्यूचर सिटी’

सरकार मुचेरला (Mucherla) इलाके में एक नई ‘फ्यूचर सिटी’ विकसित करने की योजना पर भी काम कर रही है। यहां वर्ल्ड-क्लास सड़कें, पावर ग्रिड और एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब विकसित किया जाएगा, जिससे हैदराबाद को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया केंद्र बनाने की कोशिश है।

रेडियल रोड्स और मेट्रो विस्तार

कोर सिटी और बाहरी इलाकों के बीच तेज कनेक्टिविटी के लिए 33 नई रेडियल रोड्स बनाई जाएंगी। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच यात्रा समय 30-40 प्रतिशत तक कम होने की उम्मीद है। इसके साथ ही मेट्रो रेल फेज-2 के लिए जमीन अधिग्रहण पर भी काम हो रहा है, जिससे एयरपोर्ट और हाई-टेक सिटी के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। सरकार का मानना है कि इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद हैदराबाद न केवल ट्रैफिक और शहरी ढांचे की समस्याओं से काफी हद तक राहत पाएगा, बल्कि यह शहर अगली पीढ़ी का ग्लोबल टेक और इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ेगा।



Source link

पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्‍यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी


Bihar

oi-Bhavna Pandey

UPSC Success Story: कभी-कभी ज़िंदगी इंसान की सबसे बड़ी परीक्षा उस वक्त लेती है, जब वह अपने सपनों के सबसे करीब होता है। लेकिन जो लोग दर्द को ताकत बना लेते हैं, वही इतिहास रचते हैं। बिहार के किशनगंज की बेटी जूही दास की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।

UPSC इंटरव्यू से पहले उनके पिता का साया उनके सिर से उठ गया। यह दुख किसी को भी तोड़ सकता था, लेकिन पिता के निधन के बाद भी जूही नहीं टूटी और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पास कर आईएएस बन चुकी हैं। जूही दास की सफलता की कहानी अटूट हौसले का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

UPSC Success Story

दरअसल, 13 फरवरी को अचानक पिता निवारण दास की बीमारी के चलते आकस्मिक निधन से जूही का परिवार गहरे सदमे में डूब गया था। इस दुःखद घड़ी में जूही भी पूरी तरह से मानसिक रूप से टूट चुकी थीं, क्योंकि पिता का साया सिर से उठ जाना किसी भी बेटी के लिए सबसे बड़ा आघात होता है। इस अत्यंत कठिन परिस्थिति के बावजूद, जूही ने हार नहीं मानी।

पिता को मुखाग्नि दी और इंटरव्यू के लिए हुई रवाना

देश की सबसे प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा के इंटरव्यू का बुलावा मिला। पिता के निधन के ठीक दस दिन बाद, 24 फरवरी को दिल्ली में यह अहम इंटरव्यू निर्धारित था। ऐसे दुःखद समय में जूही के सामने बड़ी चुनौती थी कि क्या वे इस मानसिक स्थिति में इंटरव्यू देने जाएं या नहीं। पिता को मुखाग्नि देने के बाद भारी मन से और गहरे दर्द को समेटे हुए जूही दिल्ली के लिए रवाना हुईं, जहां उन्होंने पूरे साहस के साथ इंटरव्यू का सामना किया।

पिता के श्राद्ध के दिन दिया इंटरव्‍यू

सबसे भावुक कर देने वाला पहलू यह था कि जिस 24 फरवरी को जूही दिल्ली में अपना यूपीएससी इंटरव्यू दे रही थीं, ठीक उसी दिन किशनगंज स्थित उनके पैतृक आवास पर उनके पिता का श्राद्ध कर्म संपन्न हो रहा था। पिता को खोने के गहरे दर्द को अपने दिल में दबाकर, जूही ने दृढ़ता से इंटरव्यू दिया, उन्हें पूरा विश्वास था कि उनके पिता का आशीर्वाद उनके साथ है।

पिता के निधन के 21 दिन बाद IAS बनीं जूही दास रो पड़ी

दिल में पिता की याद और आंखों में उनके सपनों को पूरा करने का जुनून लेकर जूही दास ने संघर्ष जारी रखा – और आखिरकार किशनगंज की जूही दास ने यूपीएससी की परीक्षा में 649वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले और देश का नाम भी रोशन कर दिया। इस घोर संकट के बावजूद उन्होंने मात्र 21 दिनों के भीतर अपने पिता के देखे सपने को पूरा कर दिखाया। जब यूपीएससी का परिणाम आया तो पिता की फोटाे चूम रोने लगी।

जूही दास के पिता चलाते थे मोटर पार्ट्स की दुकान

जूही के पिता घर के पास एक मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते थे, जबकि उनकी माँ अन्निका दास एडवोकेट हैं। जूही ने बताया कि यूपीएससी की तैयारी के लिए उन्हें सबसे अधिक प्रेरणा अपनी माँ से ही मिली, जो हर मुश्किल में उनके साथ खड़ी रहीं।

जूही दास ने मां का अधूरा सपना पूरा किया

जूही की इस सफलता के साथ ही उनकी मां, ऐडवोकेट अनिका दास का लगभग 30 वर्ष पुराना सपना भी साकार हो गया। अनिका दास ने स्वयं वर्ष 1996 में यूपीएससी की परीक्षा दी थी, लेकिन उस समय वे सफल नहीं हो पाईं थीं। उन्होंने यह सपना अधूरा छोड़कर आगे की पढ़ाई जारी रखी और अधिवक्ता बन गईं और अपनी बेटियों को इसके लिए लगातार प्रेरित करती रहीं। आखिरकार उनकी बड़ी बेटी जूही ने यूपीएससी में 649वीं रैंक हासिल कर अपनी मां के उस अधूरे सपने को भी साकार कर दिया।

जूही दास ने कहां से की है पढ़ाई?

जूही ने वर्ष 2015 में बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 9.4 सीजीपीए के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके उपरांत, वर्ष 2017 में उन्होंने चैतन्या, विशाखापट्टनम से 92 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट किया। उनकी उच्च शिक्षा कोलकाता से बीटेक पूरी करके हुई।

जूही दास ने कैसे की यूपीएससी की तैयारी?

जूही दास ने किसी कोचिंग संस्थान से नियमित पढ़ाई नहीं की और सेल्फ-स्टडी पर निर्भर। इसके साथ ही कुछ संस्थानों से ऑनलाइन नोट्स मंगाकर तैयारी को मजबूत बनाती रहीं। जूही ने संकेत दिया कि उनकी रैंक के आधार पर उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) या भारतीय राजस्व सेवा (IRS) जैसी प्रमुख सेवाएँ मिल सकती हैं।



Source link

CM योगी की मां पर मौलाना अब्दुल्ला सलीम ‘चतुर्वेदी’ का भड़काऊ बयान, अपर्णा यादव ने उधेड़ दी बखिया


India

oi-Siddharth Purohit

सोशल मीडिया पर बिहार के एक मौलाना का कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Maulana Abdullah Salim Chaturvedi को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने CM योगी आदित्यनाथ की मां और गाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में काफी नाराज़गी देखी जा रही है और इसको लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

CM योगी की मां पर की अभद्र टिप्पणी

वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम ‘चतुर्वेदी’ ने गौ माता का मज़ाक उड़ाने वाली टिप्पणी की। इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्होंने CM Yogi Adityanath की माता का नाम लेकर भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

Maulana Abdullah Salim Chaturvedi

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इन बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया यूज़र्स लगातार इस मामले की आलोचना कर रहे हैं और कई लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

#WATCH | Delhi | On Bihar cleric Maulana Abdullah Salim Chaturvedis alleged objectionable remarks on UP CM Yogi Adityanaths mother, BJP leader Aparna Bisht Yadav says, “The status of a mother is held very high in every religion. Even in Islam, a mother is accorded great… pic.twitter.com/E1BdlWyAbM

— ANI (@ANI) March 7, 2026 “>

सामाजिक संगठनों ने भी जताई नाराजगी

स्थानीय नागरिकों और कई सामाजिक संगठनों का कहना है कि किसी भी धर्म या आस्था का अपमान करना गलत है। उनका मानना है कि ऐसे बयान समाज में तनाव बढ़ा सकते हैं और इससे साम्प्रदायिक माहौल भी प्रभावित हो सकता है।

प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस मामले में प्रशासन की संभावित कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि मामले की जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।

बीजेपी नेता अपर्णा बिष्ट यादव की प्रतिक्रिया

इस मामले पर BJP नेता Aparna Bisht Yadav ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर धर्म में मां का दर्जा बहुत ऊंचा होता है। उनके मुताबिक इस्लाम में भी मां को बहुत सम्मान दिया जाता है, लेकिन इस मौलाना ने शायद इन शिक्षाओं का अध्ययन नहीं किया है। अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा कि उन्हें ऐसे अशोभनीय बयान देना बंद करना चाहिए और इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।





Source link

बंगाल में कॉन्फ्रेंस की जगह बदलने पर राष्ट्रपति नाराज: बोलीं-राज्य सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहती; मैं भी बंगाल की बेटी, ममता छोटी बहन


  • Hindi News
  • National
  • President Murmu Calls Mamata Banerjee Sister | Bengal Conference Venue Issue

कोलकाता2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में संबोधित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बंगाल में कार्यक्रम की जगह बदले जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है बंगाल सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहतीं। उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी हैं। मैं भी बंगाल की बेटी हूं।

राष्ट्रपति ने कहा…

QuoteImage

मुझे नहीं पता कि ममता मुझसे नाराज हैं या नहीं। वैसे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप सब ठीक रहें।

QuoteImage

उन्होंने कार्यक्रम की जगह बदले जाने पर कहा कि अगर प्रोग्राम बिधाननगर में होता, तो बेहतर होता। वहां काफी जगह है, और बहुत से लोग आ सकते थे। लेकिन मुझे नहीं पता कि राज्य प्रशासन ने वहां मीटिंग की इजाजत क्यों नहीं दी।

दरअसल, 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल पहुंचीं थीं। इसी दौरान उन्होंने छोटे कार्यक्रम स्थल को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फांसिदेवा में तय किया गया मैदान काफी छोटा था, जिसके कारण कई लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

normal text quote 17 1772886086

राष्ट्रपति मुर्मू ने और क्या कहा…

  • नॉर्थ बंगाल दौरे पर न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई राज्य मंत्री उन्हें रिसीव करने आया। मुझे नहीं पता कि ममता बनर्जी उनसे नाराज हैं या नहीं।
  • अगर कार्यक्रम बिधाननगर में होता तो बेहतर होता, क्योंकि वहां ज्यादा जगह है और ज्यादा लोग आ सकते थे। गोशाईपुर में जगह छोटी होने की वजह से कई लोग कार्यक्रम में नहीं आ सके।
  • कार्यक्रम ऐसी जगह रखा गया जहां लोगों का पहुंचना मुश्किल था। ऐसा लगता है कि आदिवासी समुदाय के लोगों को कार्यक्रम में आने से रोका गया।
  • ऐसा लग रहा था जैसे कुछ लोग इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस को होने नहीं देना चाहते थे। शायद कुछ लोग नहीं चाहते कि संथाल समुदाय आगे बढ़े और मजबूत बने।

क्या है मामला…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी समुदाय के हर साल होने वाले प्रोग्राम में बुलाया गया था। ये असल में सिलीगुड़ी के बिधाननगर में होने वाला था। हालांकि, सुरक्षा और दूसरे लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने जगह को बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोपालपुर में शिफ्ट कर दिया।

जब राष्ट्रपति शनिवार दोपहर को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, तो कुछ ही लोग मौजूद थे। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने वाले अकेले प्रतिनिधि थे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए आमतौर पर मुख्यमंत्री या राज्य सरकार का कोई मंत्री मौजूद होता है।

राष्ट्रपति ने संथाल युवाओं से शिक्षा अपनाने, भाषा और परंपराओं को बचाने की अपील की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में संथाल समुदाय के योगदान को सही पहचान नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि कई महान हस्तियों को जानबूझकर इतिहास में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा अपनाने, भाषा और परंपराओं को बचाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह संताल समुदाय के लिए गर्व की बात है कि हमारे पूर्वज, तिलका मांझी ने लगभग 240 साल पहले शोषण के खिलाफ विद्रोह का झंडा उठाया था। उनके विद्रोह के लगभग 60 साल बाद, बहादुर भाइयों सिद्धो-कान्हू और चांद-भैरव ने बहादुर बहनों फूलो-झानो के साथ मिलकर 1855 में संताल हुल का नेतृत्व किया।

मुर्मू ने कहा, “लेकिन मुझे पता है कि संथालों ने देश के लिए कितना योगदान दिया है। बाबा तिलका मांझी, सिदो-कान्हू और चांद-भैरव, और भी ऐसे लोग हैं जिनके नाम इतिहास में नहीं हैं। मुझे लगता है, अगर उनके नाम शामिल होते, तो पूरा इतिहास उनके नामों से भर जाता।

normal text quote 18 1772887483

मुर्मू ने कार्यक्रम में और क्या कहा…

  • राष्ट्रपति ने ओल चिकी लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू को याद किया। कहा कि 1925 में बनाई गई इस लिपि ने संताली भाषा और साहित्य को नई पहचान दी। रघुनाथ मुर्मू ने कई नाटक लिखकर समाज में साहित्य और जागरूकता फैलाने का काम किया।
  • अपनी भाषा से जुड़े रहें, लेकिन दूसरी भाषाएं भी सीखें। आदिवासी युवाओं को शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देना चाहिए। आदिवासी समुदाय ने सदियों से लोक संगीत, नृत्य और परंपराओं को सुरक्षित रखा है।
  • संथाल समेत आदिवासी समुदाय तरक्की और प्रकृति संरक्षण का संतुलन बनाए रखने की मिसाल बनेंगे। भाषा और संस्कृति को बचाते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखने से मजबूत भारत का निर्माण होगा।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

जैसलमेर में राष्ट्रपति ने प्रचंड हेलिकॉप्टर में देखा सोनार किला:25 मिनट तक आसमान में उड़ान भरी

whatsapp image 2026 02 27 at 125047 fotor 20260227 1772887901

जैसलमेर में 27 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में करीब 25 मिनट तक उड़ान भरी। वायुसेना स्टेशन जैसलमेर से हुई इस उड़ान में वह को पायलट के रूप में शामिल रहीं।दूसरे हेलिकॉप्टर में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी साथ उड़े। उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सोनार किला और पोकरण के शक्ति स्थल को आसमान से नमन किया और रेडियो के जरिए देश को संदेश दिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

हरिद्वार से अमित शाह का शंखनाद, बंगाल और तमिलनाडु में बनेगी भाजपा सरकार, देवभूमि में भी लगेगी हैट्रिक


Uttarakhand

oi-Pavan Nautiyal

Amit Shah गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के हरिद्वार से 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। अमित शाह ने जनता से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का आह्रान किया है। अमित शाह ने मंच से भाजपा के 9 साल के कार्यकाल पूरे होने का जिक्र करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी दोनों सरकारों का जिक्र किया।

शाह ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह व धामी सरकार ने उत्तराखंड की सेवा की है। तीसरी मौका दें। छोटे राज्यों की श्रेणी में देवभूमि को एक नंबर पर ले जाएंगे। अमित शाह ने युवा और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने नारे लगवाए और कहा कि दिल्ली तक आवाज जानी चाहिए।

Amit Shah clarion call Haridwar BJP form governments Bengal Tamil Nadu hat-trick in Devbhoomi too

उन्होंने कहा कि 2024 में मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। 24 में ही उड़ीसा में पहली बार भाजपा का सीएम बना। हरियाणा और महाराष्ट्र में हैट्रिक लगाकर तीसरी बार सरकार बनाई। 2025 में दिल्ली में आप का सूपड़ा साफ किया और बिहार में दो तिहाई से सरकार बनाई। केरल के त्रिवेंद्र में पहली बार भाजपा का भगवा लहराया। 2026 में बंगाल और तमिलनाडु में भाजपा की सरकार होगी। 2027 का उद्घाटन देवभूमि उत्तराखंड से होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की

‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जमकर तारीफ की। उन्होंने यूसीसी से लेकर, नकल विरोधी कानून और अतिक्रमण के​ खिलाफ धामी के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि धामी ने अपने कार्यकाल में चुन चुन कर समस्याओं का समाधान किया है। अमित शाह ने कहा कि 2027 में कुंभ भी होना है, जिसे सरकार शानदार तरीके से सम्पन्न कराएगी। साथ ही 27 में चुनाव भी है, जिसमें भाजपा हैट्रिक बनाएगी और फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। अमित शाह ने हरिद्वार से राहुल गांधी और पूर्व सीएम हरीश रावत पर भी जमकर हमला बोला।

2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया

अमित शाह ने हरिद्वार से ही 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। भाजपा हरिद्वार से ही चुनाव का श्रीगणेश करना चाहती है। यहां 2022 में भाजपा 11 में से सिर्फ 3 सीटों पर ही चुनाव जीत पाई थी। धामी मंत्रिमंडल में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व भी नहीं है। जबकि हरिद्वार पहाड़ और मैदान को जोड़ने के साथ ही सनातन का केंद्र भी है। हरिद्वार ​देश ही नहीं विदेश में भी करोड़ों हिंदूओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में भाजपा ने हरिद्वार को ही चुना है।



Source link

UPSC में 301 रैंक पर 2 कैंडिडेट्स का दावा: यूपी और बिहार की ‘आकांक्षा सिंह’ के सेम रोल नंबर; QR स्‍कैन करने पर खुली गड़बड़ी


  • Hindi News
  • Career
  • UPSC Aspirants Akanksha Singh Same Roll Number | Rank 301 Controversy

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार के आरा की आकांक्षा बांए और यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा दांए

UPSC सिविल सर्विस एग्‍जाम रिजल्‍ट 2025 में एक ही रैंक पर दो कैंडिडेट्स ने दावा कर दिया है। UPSC द्वारा जारी मेरिट लिस्‍ट में AIR 301 पर आकांक्षा सिंह हैं, जिनका रोल नंबर 0856794 है। इस सिलेक्‍शन पर बिहार और यूपी से 2 अलग-अलग छात्राओं ने दावा किया है। इन दोनों कैंडिडेट्स का नाम आकांक्षा सिंह है।

बिहार की आकांक्षा के एडमिट कार्ड में है गड़बड़ी

दैनिक भास्‍कर ने मामले की पड़ताल के लिए दोनों कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड चेक किए। यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा के इंटरव्‍यू कॉल लेटर पर दर्ज रोल नंबर 0856794 है। इस एडमिट कार्ड पर दिख रहे QR को स्‍कैन करने पर भी यही रोल नंबर दिख रहा है।

वहीं बिहार के आरा की आकांक्षा सिंह ने भास्‍कर को अपना प्रीलिम्‍स एडमिट कार्ड उपलब्‍ध कराया। हालांकि, इस पर भी रोल नंबर 0856794 ही लिखा दिख रहा है। मगर QR स्‍कैन करने पर रोल नंबर 085659 दिख रहा है।

ऐसे में या तो UPSC की ओर से एडमिट कार्ड जारी करने में कोई गड़बड़ी हुई है, या फिर बिहार की आकांक्षा के एडमिट कार्ड से छेड़छाड़ की गई है। इस मामले पर अभी UPSC की ओर से कोई स्‍पष्‍टीकरण नहीं आया है।

बिहार की आकांक्षा का एडमिट कार्ड बांए, यूपी की आकांक्षा का एडमिट कार्ड दांए

बिहार की आकांक्षा का एडमिट कार्ड बांए, यूपी की आकांक्षा का एडमिट कार्ड दांए

यूपी की आकांक्षा ने कहा- अब कोई कंफ्यूजन नहीं

यूपी की आकांक्षा ने पटना AIIMS से MBBS, MS की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद UPSC की तैयारी में जुट गईं। ये उनका दूसरा अटेम्प्ट था।

यूपी की आकांक्षा ने पटना AIIMS से MBBS, MS की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद UPSC की तैयारी में जुट गईं। ये उनका दूसरा अटेम्प्ट था।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रंजीत सिंह की बेटी आकांक्षा ने दैनिक भास्कर को बताया कि उसने 0856794 रोल नंबर से अगस्त 2025 में मेंस और 4 फरवरी 2026 को इंटरव्यू दिया था।

उन्‍होंने कहा- मुझे क्लियर है कि यह रिजल्ट मेरा है, आप मेरे एडमिट कार्ड पर दर्ज कोड या रोल नंबर से जांच कर सकते हैं। UPSC की साइट पर कोई डाउट नहीं है। मीडिया में मिस इनफॉरमेशन हुआ है। पूरा मामला क्लियर हो चुका है कि ये रिजल्ट मेरा है। आरा की रहने वाली आकांक्षा को लगता है कि रिजल्ट उसका है तो सामने आकर इस बात का खंडन करें और प्रूफ के साथ दिखाएं। मुझे नहीं पता कि आरा की आकांक्षा ने किस आधार पर रिजल्ट देखा है।

मैंने इसी रोल नंबर से मेंस समेत तीनों टेस्ट दिए हैं। मेरे पिता हर बार मुझे एग्जाम दिलवाते हैं। जब मैंने फॉर्म भरा था तब मुझे यह रोल नंबर मिला था।

बिहार की आकांक्षा ने कहा- ये मेरी नहीं UPSC की गलती

बिहार की आकांक्षा सिंह रणवीर सेना वाले ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ मुखिया की पोती हैं।

बिहार की आकांक्षा सिंह रणवीर सेना वाले ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ मुखिया की पोती हैं।

बिहार की आकांक्षा भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड के खोपीरा गांव की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका परिवार आरा शहर के कतीरा मोहल्ले में रहता है। आकांक्षा की प्रारंभिक शिक्षा आरा के कैथोलिक मिशन स्कूल से हुई। उन्होंने साल 2017 में मैट्रिक की परीक्षा दी और 80 प्रतिशत नंबर्स लाए।

साल 2019 में इंटरमीडिएट (विज्ञान) की परीक्षा में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए साल 2022 में इंग्लिश से ग्रेजुएशन किया, जिसमें 64 प्रतिशत मार्क्स के साथ वो फर्स्ट आईं।

दैनिक भास्कर से बातचीत में आकांक्षा ने बताया- मेरा जीवन बेहद सादगीपूर्ण रहा है और मैंने सीमित संसाधनों के बीच रहकर कड़ी मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया है। मेरे पिता कुमार इंदू भूषण सिंह किसान हैं और मां रिंकू देवी हाउस वाइफ हैं।

UPSC ने सिविल सर्विस के टॉप-10 में 3 लड़कियां

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं।

photo change1772813336 1772888045

180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित

जारी रिजल्‍ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 IPS चुने गए हैं।

egwerb 1772788630

यहां देखें रिजल्ट

कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर विजिट कर फाइनल मेरिट लिस्‍ट चेक कर सकते हैं।

upsc cse final result 2026 1772692566

इसी साल बदले IAS-IPS कैडर एलोकेशन रूल्‍स

भारत सरकार ने UPSC कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही ‘जोन सिस्टम’ की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसकी जगह नई ‘कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026’ लागू कर दी गई है। इसके तहत अब ‘साइकिल सिस्टम’ के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा होगा। ये पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFoS) के लिए चयनित उम्‍मीदवारों पर लागू होगी।

——————-

ये खबरें भी पढ़ें…

UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्‍ट जारी:राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर, 958 कैंडिडेट्स सिलेक्ट

upsc result 2026 cover 12 1772884314

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। पूरा रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्‍ध है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link