बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 से 14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके राज्यसभा में नामांकन भरने के बाद नए सीएम को लेकर भाजपा और JDU के बीच चर्चा जारी है। इधर CM हाउस में मुख्यमंत्री की JDU विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूद कई विधायकों ने मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के फैसले का विरोध किया है। इस पर CM ने कहा- विरोध मत करिए मैं राज्यसभा जा रहा हूं। मैं वहां से सब देखता रहूंगा। बैठक में मौजूद विधायक विनय चौधरी ने बताया कि ‘मीटिंग के दौरान नीतीश भावुक हो गए। विधायक उन्हें देखकर रोने लगे। सभी एक स्वर में उनसे फैसला वापस लेने को कहने लगे। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा, अब छोड़ दीजिए। मुझे जाने दीजिए। नीतीश राज्यसभा जाने पर ही अड़े रहे। इसके बाद निशांत को राजनीति में लाने के पर सभी विधायकों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई।’ मीटिंग के नेताओं ने कहा कि 8 मार्च को निशांत कुमार JDU जॉइन करेंगे। अब नीतीश के बेटे निशांत को जानिए ललन सिंह बोले- अगला CM नीतीश तय करेंगे बैठक में मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी और संजय झा मौजूद रहे। निशांत इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए। इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बारी से बारी से मुख्यमंत्री मुलाकात की। इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की इच्छा के खिलाफ कोई कुछ भी नहीं कर सकता हैं। बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? ये भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे। मुख्यमंत्री के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद से JDU कार्यकर्ताओं में भी गुस्सा है। वो इसे साजिश बता रहे हैं। इसको लेकर जदयू दफ्तर के बाहर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख पोती। इसके साथ ही पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। जिस पर लिखा है, ‘नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर विचार।’ अब जदयू ऑफिस में प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें देखिए अब बिहार का घटनाक्रम कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से बिहार की नई सरकार को पूरा सपोर्ट करूंगा नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने X पर लिखा था कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।’ नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है। बीजेपी ने नीतीश को हाईजैक किया है। बिहार की सियासी हलचल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
नीतीश 10-14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं: बेटे निशांत 8 को JDU जॉइन करेंगे, CM हाउस में बैठक के बाद रो पड़े विधायक – Bihar News
राजस्थान के 15 शहरों में दिन का तापमान 35°C+: MP के नर्मदापुरम में भी 39°C, हरियाणा में भी 35°C; उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश-बर्फबारी
- Hindi News
- National
- IMD Weather Update Today MP Cg Rajasthan Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Snowfall
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा है। मध्य प्रदेश में अप्रैल जैसी गर्मी मार्च में ही होने लगी है। कई शहरों में पारा दिन का तापमान 39°C के पार पहुंच गया है। अगले 4 दिन में तापमान 40°C के ज्यादा हो सकता है। गुरुवार को नर्मदापुरम में दिन का तापमान 39°C रहा।
राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को राज्य के 15 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 35°C से ज्यादा रहा। भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी, कोटा समेत अन्य शहरों में दिन का तापमान बढ़ गया है। अगले दो सप्ताह तेज गर्मी से कुछ हिस्सों में हीटवेव का अनुमान है।
हरियाणा में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही तापमान 35°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। बुधवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 35°C तक पहुंचा।
दूसरी ओर, पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…
7-8 मार्च- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में हल्की बारिश के आसार हैं।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: राज्य में मार्च के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी, अगले 4 दिन में 40°C तक पहुंचेगा पारा

मध्य प्रदेश में अप्रैल जैसी गर्मी मार्च में ही होने लगी है। कई शहरों में पारा दिन का तापमान 39°C के पार पहुंच गया है। अगले 4 दिन में तापमान 40°C के ज्यादा हो सकता है। गुरुवार को नर्मदापुरम में दिन का तापमान 39°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: राज्य में अगले दो सप्ताह हीटवेव की संभावना, पारा 35°C से ज्यादा, भीलवाड़ा-कोटा समेत कई शहरों में गर्मी बढ़ी

राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को राज्य के 15 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 35°C से ज्यादा रहा। भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी, कोटा समेत अन्य शहरों में दिन का तापमान बढ़ गया है। अगले दो सप्ताह तेज गर्मी से कुछ हिस्सों में हीटवेव का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: राज्य के 9 शहरों में 33°C तापमान, गुरुग्राम में 35°C तक पहुंचा, इस महीने चलेगी हीटवेव

हरियाणा में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही तापमान 35°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। बुधवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 35°C तक पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड: देहरादून-ऊधम सिंह नगर में दिन का तापमान 31°C पार, 8 से 11 मार्च तक बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में देहरादून और ऊधम सिंह नगर में पारा 31°C के पार चला गया है। हालांकि अगले 2-3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की संभावना नहीं है। विभाग की मानें तो 8 मार्च से 11 मार्च तक पहाड़ी जिलों में मौसम बदलेगा और बारिश व बर्फबारी होगी। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश: 7 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, ऊंचे पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में 7 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार हैं। इसका असर 11 मार्च तक नजर आएगा। कल अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 8 को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 9 से 11 मार्च तक फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

महाराष्ट्र बजट 2026: ₹7.69 लाख करोड़ का मेगा प्लान; दो लाख रुपये तक कर्जमाफी और 50 लाख नौकरियों पर रहेगा जोर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्रालय की कमान संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। राज्य को आगामी वर्षों में ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी’ (एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था) बनाने के विजन के साथ तैयार किए गए इस बजट में कृषि, बुनियादी ढांचे, उद्योग और हरित ऊर्जा पर भारी निवेश की रूपरेखा रखी गई है। आइए सवाल-जवाब के जरिए इस बार बार के बजट में किए गए अहम एलानों को समझते हैं।
बजट का कुल आकार क्या है और इसके मुख्य वित्तीय आंकड़े क्या कहते हैं?
सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹7.69 लाख करोड़ के परिव्यय का अनुमान लगाया है। बजट दस्तावेजों के अनुसार, राज्य की राजस्व प्राप्तियां ₹6.16 लाख करोड़ रहने का अनुमान है, जबकि राजस्व व्यय ₹6.56 लाख करोड़ आंका गया है। इस भारी भरकम बजट का मुख्य लक्ष्य राज्य के आर्थिक विकास को गति देना है।
किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए बजट में कौन से बड़े एलान किए गए हैं?
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए सरकार ने एक बड़ी कर्जमाफी योजना की घोषणा की है।
- जिन पात्र किसानों के फसल ऋण बकाया हैं, उन्हें ₹2 लाख तक की राहत दी जाएगी।
- वहीं, जो किसान नियमित रूप से अपना कर्ज चुका रहे हैं, उन्हें ₹50,000 का प्रोत्साहन मिलेगा।
- कृषि को आधुनिक बनाने के लिए 4 कृषि विश्वविद्यालयों में एआई (AI) इनोवेशन और ऊष्मायन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
- इसके अलावा, 5 लाख हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा और 10 से 15 फसलों के लिए कृषि मूल्य शृंखला को मजबूत किया जाएगा।
रोजगार, एमएसएमई और कॉरपोरेट जगत के लिए क्या रोडमैप है?
महाराष्ट्र के लिए बजट 2026-27 में रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास पर सरकार का खास फोकस है।
- बजट में 18 मेगा औद्योगिक हब बनाने और हर जिले में एमएसएमई केंद्र स्थापित करने की योजना है, जिससे 50 लाख तक नई नौकरियां पैदा होने का अनुमान है।
- विदर्भ क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए गढ़चिरौली में एक बड़े स्टील हब का प्रस्ताव रखा गया है, जहां भारी निवेश की उम्मीद है।
- स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए अगले पांच वर्षों में 1.25 लाख उद्यमियों को तैयार करने और 50,000 स्टार्टअप्स को समर्थन देने का लक्ष्य रखा गया है।
इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और स्वास्थ्य क्षेत्र को क्या मिला?
बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर बजट काफी आक्रामक है।
- मुंबई और पुणे में प्रमुख मेट्रो रेल परियोजनाओं की घोषणा के साथ-साथ राज्य के मेट्रो नेटवर्क को 1,200 किलोमीटर तक विस्तारित करने की योजना है।
- रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में 20 लाख झुग्गी-झोपड़ियों का पुनर्विकास किया जाएगा और विभिन्न आवास योजनाओं के तहत 10 लाख किफायती घर बनाए जाएंगे।
- स्वास्थ्य के क्षेत्र में, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की सहायता से कैंसर, मधुमेह और हृदय रोगों के लिए ₹4,500 करोड़ का ग्रामीण रोग पहचान कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण और हरित ऊर्जा को लेकर क्या लक्ष्य हैं?
‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन’ योजना के लिए महत्वपूर्ण फंड आवंटित किया गया है। सरकार ने वर्ष 2026-27 में 25 लाख अतिरिक्त महिला उद्यमियों को तैयार कर ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा है। पर्यावरण की दिशा में, महाराष्ट्र ने 2029 तक 50 प्रतिशत और 2035 तक 65 प्रतिशत हरित ऊर्जा हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है, जिसे रूफटॉप सोलर और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के जरिए पूरा किया जाएगा। कुल मिलाकर, महाराष्ट्र का 2026-27 का बजट लोक कल्याण और पूंजीगत व्यय का एक संतुलित मिश्रण है। बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण, बड़े पैमाने पर औद्योगिक हब का निर्माण और कृषि क्षेत्र में तकनीकी एकीकरण राज्य को अपने ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी’ के लक्ष्य की ओर तेजी से ले जाने का काम करेगा।
Karnataka Budget: अल्पसंख्यकों के लिए शिक्षा और स्वरोजगार पर जोर, वक्फ संपत्तियों का पीपीपी मॉडल से होगा विकास
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। इस बजट में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए शिक्षा, कल्याण और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक छात्रों और समुदायों के लिए सामाजिक सहायता प्रणाली का विस्तार करने के साथ-साथ उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) और कौशल विकास को बढ़ावा देने की व्यापक योजना पेश की है।
शिक्षा और कौशल विकास पर बजट में क्या एलान?
बजट में अल्पसंख्यक छात्रों की उच्च शिक्षा और तकनीकी दक्षता को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार छात्रावास सुविधाओं का विस्तार करेगी और मौजूदा आवासीय संस्थानों को सुदृढ़ करेगी।
- उच्च मांग वाले जिलों में 150 छात्रों की क्षमता वाले 25 नए पोस्ट-मैट्रिक हॉस्टल शुरू किए जाएंगे, जबकि मौजूदा 25 हॉस्टलों में 50-50 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
- सीबीएसई (सीबीएसई) पाठ्यक्रम के साथ 10 नए ‘संत शिशुनाल शरीफ आवासीय विद्यालय’ स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए चालू वित्त वर्ष में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, वर्ष 2026-27 में ऐसे 25 नए स्कूल और खोले जाएंगे।
- 117 मौलाना आजाद मॉडल स्कूलों और उर्दू स्कूलों को 600 करोड़ रुपये की लागत से ‘कर्नाटक पब्लिक स्कूल’ के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। इसी तर्ज पर चालू वर्ष में 400 करोड़ रुपये की लागत से 100 अतिरिक्त स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।
- 25 मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालयों में पीयूसी (पीयूसी) विज्ञान और वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय शुरू किए जाएंगे, जबकि 18 एपीजे अब्दुल कलाम आवासीय विद्यालयों में कॉमर्स स्ट्रीम शुरू होगी।
- मेधावी छात्रों को के-सीईटी, जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण कोचिंग देने के लिए चार आवासीय विद्यालयों को ‘सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में स्थापित किया जाएगा।
- तकनीकी और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 5,000 मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 50,000 रुपये प्रति छात्र दिए जाएंगे।
स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए क्या प्रस्ताव?
आर्थिक सशक्तिकरण के मोर्चे पर, सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों के बेरोजगार युवाओं के लिए ‘उद्यमिता विकास योजना’ पेश की है।
- इसके तहत युवाओं को ‘फास्ट फूड ट्रक ट्रेलर’ या ‘मोबाइल किचन फूड कियोस्क’ शुरू करने के लिए इकाई लागत का 75 प्रतिशत या अधिकतम 3 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता (सब्सिडी) दी जाएगी।
- अल्पसंख्यक महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ‘अल्पसंख्यक महिला सहकारी समितियां’ स्थापित की जाएंगी। कामकाजी महिलाओं की उच्च मांग को देखते हुए बेंगलुरु में 100 की क्षमता वाले चार नए हॉस्टल भी शुरू किए जाएंगे।
- बुनियादी ढांचे और रियल एस्टेट के लिहाज से एक बड़ा कदम उठाते हुए, सरकार ने उच्च मांग वाले वाणिज्यिक क्षेत्रों (कमर्शियल इलाकों) में स्थित वक्फ संपत्तियों को ‘सार्वजनिक-निजी भागीदारी’ मॉडल के तहत विकसित करने की घोषणा की है।
- हज यात्रियों की सुविधा के लिए हुबली और कलबुर्गी में हज भवन बनाए जाएंगे और वक्फ संस्थानों के तहत आने वाले 31 महिला पीयू (PU) कॉलेजों को डिग्री कॉलेजों में अपग्रेड किया जाएगा।
अन्य समुदायों के लिए कितना आवंटन
बजट में जैन, बौद्ध और सिख समुदायों के समग्र विकास के लिए भी 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही, बौद्ध समुदाय के धम्माचारियों को 6,000 रुपये का मासिक मानदेय देने की घोषणा की गई है।
हालांकि, इस बजट घोषणाओं पर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इसे “तुष्टिकरण की राजनीति” करार दिया है। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए राज्य के खजाने का एक बड़ा हिस्सा आवंटित किया है और इसे “भाई का बजट” कहा है।
कुल मिलाकर, कर्नाटक सरकार का यह बजट अल्पसंख्यक समुदाय में शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्यमशीलता के जरिए आर्थिक विकास लाने का प्रयास करता है। विशेष रूप से वक्फ संपत्तियों के पीपीपी मॉडल आधारित विकास से राज्य के कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर को भी नई दिशा मिल सकती है। हालांकि, राजनीतिक विरोध के बीच इन कल्याणकारी और ढांचागत योजनाओं का जमीन पर प्रभावी क्रियान्वयन सरकार के लिए मुख्य कार्य होगा।
खबर हटके- कुत्ते ने सूंघकर कैंसर का पता लगाया: कोमा से लौटे शख्स ने बताया नर्क का हाल; प्लेन के बाथरूम में 5km दौड़ा एथलीट
ब्रिटेन में एक पालतू कुत्ते ने अपनी मालकिन की सांस सूंघकर बीमारी का पता लगा लिया। वहीं जर्मनी में कोमा से लौटे एक शख्स ने दावा किया कि वह नर्क देखकर वापस आया है। उधर बर्लिन के एथलीट ने 35 हजार फीट की ऊंचाई पर प्लेन के बाथरूम में 5 किलोमीटर की दौड़ लग
.
आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…









तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…
खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
आज का मेष राशिफल 6 मार्च 2026: काम के मिलेंगे अवसर, धन लाभ की संभावना
Astrology
-P Chakrapani Upadhyay
Aaj Ka Mesh Rashifal: आज मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहने वाला है, लेकिन आपको अपनी इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाना होगा। कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिन्हें भुनाने के लिए आपको तुरंत निर्णय लेने पड़ सकते हैं। हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, खासकर आर्थिक मामलों में थोड़ा धैर्य रखना समझदारी होगी।

सामान्य भविष्यफल: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपमें काम करने का जोश भरपूर रहेगा, लेकिन चीज़ों को व्यवस्थित तरीके से करना ज़रूरी है। दूसरों के साथ बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें, क्योंकि गलतफहमी की गुंजाइश बन सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं हो सकती हैं, जिनमें आपकी राय अहम होगी। अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, लेकिन दूसरों की बात सुनना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक रूप से काफी सक्रिय महसूस करेंगे, लेकिन अति-उत्साह में खुद को थकाने से बचें। मांसपेशियों में हल्का खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए व्यायाम करते समय सावधानी बरतें। पर्याप्त पानी पिएं और अपने खान-पान पर ध्यान दें। मानसिक शांति के लिए कुछ देर ध्यान या योग करना फायदेमंद रहेगा, इससे तनाव कम होगा।
करियर/वित्त: कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स या आइडियाज पर काम करने का अच्छा मौका मिलेगा। आपकी पहल और ऊर्जा की सराहना होगी, लेकिन डेडलाइन का ध्यान रखना ज़रूरी है। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मोर्चे पर, निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। अचानक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।
प्रेम: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन भावुकता भरा रह सकता है। अपने पार्टनर के साथ खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें, इससे रिश्ता और मजबूत होगा। अगर कोई गलतफहमी है, तो उसे बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। सिंगल जातकों के लिए किसी नए व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है, जो आपके जीवन में नई ऊर्जा ला सकता है।
आज के दिन आपके लिए शुभ अंक 9 रहेगा, जो आपकी ऊर्जा और साहस को दर्शाता है। शुभ रंग लाल है, जो आपके व्यक्तित्व को और निखारेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से पहले ‘ॐ अंग अंगारकाय नमः’ मंत्र का जाप करना लाभकारी सिद्ध होगा। पूजनीय देवता हनुमान जी की आराधना से आपको बल और बुद्धि प्राप्त होगी।
ग्रहों का प्रभाव:
आज मंगल ग्रह अपनी उच्च ऊर्जा के साथ आपके राशि स्वामी के रूप में सक्रिय है, जो आपको साहसी और निर्णायक बनाएगा। यह आपको किसी भी चुनौती का सामना करने की शक्ति देगा, लेकिन साथ ही आवेगपूर्ण निर्णय लेने से भी बचना होगा।
सूर्य की स्थिति आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और आपको नेतृत्व करने की प्रेरणा देगी। यह आपको अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने में मदद करेगा, लेकिन अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है।
बुध ग्रह संचार और बुद्धि का कारक है। आज यह आपको अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने में मदद करेगा, लेकिन महत्वपूर्ण बातचीत में शब्दों का चुनाव सावधानी से करें ताकि कोई गलतफहमी न हो।
युवा जातकों के लिए सलाह:
- अपने कौशल को निखारने के लिए ऑनलाइन कोर्स या वर्कशॉप में हिस्सा लें।
- नेटवर्किंग पर ध्यान दें; नए लोगों से जुड़ना भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।
- सोशल मीडिया और डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से बचने के लिए ‘डिजिटल डिटॉक्स’ का अभ्यास करें।
- मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, तनाव होने पर दोस्तों या परिवार से बात करें।
- असफलता से घबराएं नहीं, बल्कि उसे सीखने का एक मौका समझें और आगे बढ़ें।
यह राशिफल ग्रहों की सामान्य स्थिति पर आधारित है और व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार इसमें भिन्नता संभव है। हम आपको किसी भी बड़े निर्णय से पहले किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से सलाह लेने की सलाह देते हैं।आपका दिन मंगलमय हो और आप अपने सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त करें!
-

आज का तुला राशिफल 6 मार्च 2026: साझेदारी में बरतें सावधानी, नौकरीवालों को मिलेगी सक्सेस
-

आज का मकर राशिफल 6 मार्च 2026: पुराने विवाद सुलझेंगे, नए निवेश में बरतें सावधानी
-

आज का मीन राशिफल 6 मार्च 2026: भावनाओं पर नियंत्रण रखें, छात्रों के लिए दिन शुभ
-

आज का मकर राशिफल 4 मार्च 2026: दिन सुखद रहेगा, धन के मामले में बरतें सावधानी
-

आज का मेष राशिफल 4 मार्च 2026: वाणी पर रखें संयम, नौकरी वालों को करनी पड़ेगी मेहनत
-

आज का धनु राशिफल 4 मार्च 2026: सोच-समझकर लें फैसले, धन लाभ होगा
-

आज का धनु राशिफल 5 मार्च 2026: जोश में होश ना गंवाएं, दिन शुभ, मन से रहेंगे खुश
-

आज का तुला राशिफल 5 मार्च 2026: मन से रहेंगे खुश,थोड़ा पैसा खर्चा होगा
-

आज का मेष राशिफल 5 मार्च 2026: मन को करें कंट्रोल, जोश में होश ना गंवाएं , धन लाभ होगा
-

आज का मकर राशिफल 5 मार्च 2026: आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी, थोड़ा भावुकता रहेगी हॉवी
-

आज का मीन राशिफल 5 मार्च 2026: अंतरात्मा की आवाज पर करें भरोसा, छात्रों के लिए दिन शुभ
-

आज का मिथुन राशिफल 5 मार्च 2026: आर्थिक रूप से दिन अच्छा, मन से रहेंगे खुश
Kal Ka Match Kon Jeeta 5 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Cricket
oi-Naveen Sharma
Kal Ka Match Kon Jeeta: गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज क्रिकेट इतिहास का एक यादगार मुकाबला खेला गया। टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन के अंदाज में खेलते हुए इंग्लैंड को 7 रनों से मात दे दी। इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार और ओवरऑल चौथी बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन आज अलग ही लय में नजर आए। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और मात्र 42 गेंदों में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 गगनचुंबी छक्के और 8 चौके शामिल थे।

मध्यक्रम में शिवम दुबे ने 43 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया और ईशान किशन ने भी 39 रनों की तेज पारी खेली। इन पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 253/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है।
254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने हार नहीं मानी। युवा सनसनी जैकब बेथेल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मात्र 45 गेंदों में अपना शानदार शतक (105 रन) पूरा किया। बेथेल की इस पारी ने एक समय भारतीय प्रशंसकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी थीं। जोस बटलर ने भी तेज शुरुआत की, लेकिन वे बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। विल जैक्स ने 35 रन बनाए लेकिन बेथेल अंतिम ओवर तक टिके रहे।
मैच जब अंतिम ओवरों में बेहद रोमांचक मोड़ पर था, तब जसप्रीत बुमराह ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाया। उन्होंने 18वें ओवर में केवल 6 रन देकर इंग्लैंड पर दबाव बनाया। हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण समय पर विकेट चटकाकर इंग्लैंड की लय बिगाड़ दी।
अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रनों की जरूरत थी। शिवम दुबे ने गेंदबाजी संभाली और पहली ही गेंद पर जैकब बेथेल के रन आउट होने के साथ ही भारत की जीत लगभग तय हो गई। जोफ्रा आर्चर ने आखिरी गेंदों पर कुछ बड़े शॉट जरूर लगाए, लेकिन इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 246/7 रन ही बना सकी और भारत ने 7 रनों से मैच जीत लिया।
इस जीत के साथ भारत अब 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगा। करोड़ों भारतीय प्रशंसकों की नजरें अब अपने खिताब को बचाने पर टिकी हैं।
-

VIDEO: अक्षर पटेल ने ‘सुपरमैन’ बनकर पकड़ा कैच, हार्दिक ने ले ली पप्पी, देखती रह गईं गर्लफ्रेंड माहिका
-

IND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने दी भारत को चुनौती, चुभने वाली बात कह टीम इंडिया को उकसाया
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs इंग्लैंड
-

IND vs ENG: ‘जो खुद USA से डरकर मैच हार गए, वो हमें क्या बोलेंगे?’ मैच से पहले मोहम्मद आमिर को मिला करारा जवाब
-

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज, इतने बजे होगा शुरू, LIVE देखने का ये है जुगाड़
-

IND vs ENG: बप्पा के दर पर हार्दिक पंड्या, मैच से पहले मांगी जीत की दुआ, माहिका शर्मा के साथ वीडियो वायरल
-

Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs इंग्लैंड
-

Mumbai Traffic: भारत-इंग्लैंड मैच को लेकर मुंबई में ट्रैफिक अलर्ट, मुंबई पुलिस ने कसी कमर, नई गाइडलाइन जारी
-

Wankhede Pitch, IND vs ENG: वानखेड़े की पिच छीनेगी भारत से वर्ल्ड कप? बॉलिंग कोच ने कुछ घंटे पहले बढ़ाई टेंशन
-

T20 World Cup 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच आज, न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका किसे मिलेगी जीत? ऐसे देख सकेंगे LIVE
-

Finn Allen girlfriend: कौन हैं बेली फर्ग्यूसन? फिन एलन की गर्लफ्रेंड की खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 4 March: कल का मैच कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड सेमीफाइनल
Trade: अमेरिकी उपविदेश सचिव बोले- भारत-US व्यापार समझौता लगभग तैयार, ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में करेंगे मदद
नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग के दौरान अमेरिका के उपविदेश सचिव क्रिस्टोफर लैंडाउ ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है और इसमें ‘लगभग असीमित संभावनाएं’ हैं।
यह भी पढ़ें – ईरान में अब किसकी सरकार?: ट्रंप का ताजा बयान- नेतृत्व के चयन में मेरी भूमिका जरूरी; मोजतबा खामेनेई मंजूर नहीं
‘पश्चिम एशिया में युद्ध से प्रभावित हुई सप्लाई’
क्रिस्टोफर लैंडाउ ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में संकट के कारण तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे समय में अमेरिका भारत के साथ मिलकर काम करेगा ताकि उसकी कम समय और लंबे समय की ऊर्जा जरूरतें पूरी हो सकें। उन्होंने कहा कि अमेरिका ऊर्जा संसाधनों से भरपूर देश है और भारत के लिए एक बड़ा वैकल्पिक स्रोत बन सकता है।
‘भारत का भरोसेमंद साझेदार बनना चाहता है अमेरिका’
क्रिस्टोफर लैंडाउ ने भारत को सलाह दी कि वह ऊर्जा के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर भी ध्यान दे और अमेरिका इस दिशा में भारत का भरोसेमंद साझेदार बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग भविष्य में और मजबूत हो सकता है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह दावा किया था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई है। हालांकि भारत ने स्पष्ट किया है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग देशों से तेल खरीदता रहेगा ताकि सप्लाई स्थिर बनी रहे।
यह भी पढ़ें – अमेरिका में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: नोएम कैबिनेट से बाहर, मार्कवेने मुलिन को मिलेगी होमलैंड सिक्योरिटी की कमान
उपविदेश सचिव ने बताया ‘अमेरिका फर्स्ट’ का मतलब
क्रिस्टोफर लैंडाउ ने यह भी कहा कि इस सदी में भारत के तेजी से उभरने की संभावना है और अमेरिका चाहता है कि दोनों देश मिलकर काम करें। उनके मुताबिक ट्रंप प्रशासन की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका दूसरे देशों के हितों की अनदेखी करेगा, बल्कि वह ऐसे सहयोग चाहता है जिससे दोनों देशों को फायदा हो। रायसीना डायलॉग के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी क्रिस्टोफर लैंडाउ से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
Met with US @DeputySecState Christopher Landau on the sidelines of the #RaisinaDialogue2026.
🇮🇳 🇺🇸 pic.twitter.com/lwQQVGR2uS
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 5, 2026
इनविजिबल क्रिएटर्स के लिए फ्रेंड्स स्टूडियोज ने लॉन्च किए किफायती पैकेज
Friends Media PR की वीडियो प्रोडक्शन ब्रांच Friends Studios ने “इनविज़िबल क्रिएटर्स” को एम्पावर करने के लिए स्पेशल और किफायती पैकेज लॉन्च किए हैं। यह स्टूडियो नोएडा के प्रीमियम लोकेशन Wave One Building की 25वीं मंज़िल पर स्थित है, जो इसकी सबसे बड़ी यूएसपी मानी जा रही है।
100 से अधिक नेशनल और रीजनल न्यूज़ चैनलों के साथ पार्टनरशिप रखने वाली फ्रेंड्स मीडिया ने अपने मल्टीमीडिया विंग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस स्टूडियो की शुरुआत की है।
“हम सब में एक कंटेंट क्रिएटर है”
एजेंसी के को-फाउंडर और जर्नलिस्ट अमन द्विवेदी कहते हैं: “आज हर कोई कंटेंट क्रिएटर है — मैं, आप, कोई स्टार्टअप फाउंडर या एक नॉर्मल ऑफिस गोअर। व्लॉगिंग अब लाइफस्टाइल बन चुकी है। हम वीडियो और कंटेंट क्रिएशन को इंटेलिजेंट इंडियन के जीवन का एक अहम हिस्सा मानते हैं। हमने प्राइसिंग बहुत ही किफायती रखी है ताकि बिज़नेस लीडर्स, चेंजमेकर्स और पॉलिसी मेकर्स जैसे सोचने-समझने वाले लोग हमारे साथ जुड़ सकें। हमारा फोकस सिर्फ वायरलिटी के पीछे भागने वाले टिपिकल क्रिएटर्स पर नहीं है। हम उस ‘इनविज़िबल क्रिएटर’ को ढूंढ रहे हैं जिसके पास बिना फिल्टर के बहुत कुछ कहने को है।”
10 स्लॉट्स के लिए ₹25,000
फ्रेंड्स मीडिया के मल्टीमीडिया विंग के हेड प्रशांत सिंह के अनुसार: “हमने 10 स्लॉट्स के लिए ₹25,000 का सपोर्ट अमाउंट रखा है। 10 स्लॉट्स इसलिए ताकि मेंबरशिप लेने वाले लोग अपनी कमिटमेंट दिखाएं। हमारे लिए पैसे से ज़्यादा आइडिया मायने रखते हैं। हम चाहते हैं कि बुद्धिजीवी लोग हमारे पास आएं, बैठें, कॉफी पिएं, सोचें और खुद को एक्सप्रेस करें।” उनके मुताबिक, पॉडकास्ट करना, कैमरे के सामने आना और अपने विचार शेयर करना पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में मदद करता है। यह जिम जाने जैसा है — दिमाग और विचारों को रिफ्रेश करने का तरीका। जब आप 10 एपिसोड शूट करेंगे, तो आपको खुद फर्क महसूस होगा। लोग आपको नए नजरिए से देखने लगेंगे।”
“बहुत मज़ा आ रहा है”
फ्रेंड्स मीडिया की बिज़नेस हेड अनुष्का शर्मा कहती हैं: “पूरा स्टूडियो इनिशिएटिव बहुत एक्साइटिंग रहा है। हमें अंदाजा नहीं था कि लोग व्लॉगिंग को इतना एंजॉय करते हैं। ज़्यादातर लोग सिर्फ अपने दिल की बात कहकर ही फुलफिल्ड महसूस करते हैं। इसका एक इंडायरेक्ट आरओआई भी है। यह पूरा प्रोसेस लोगों के पर्सनल और प्रोफेशनल प्रोफाइल को मजबूत बनाता है। कई लोग वायरल भी हो रहे हैं। लेकिन असली आरओआई है — खुद से बात करना, दुनिया से पहले।”
क्वालिटी बनाए रखने के लिए लिमिटेड ऑनबोर्डिंग
एवीपी, बिज़नेस डेवलपमेंट, एवांशा गोयल के अनुसार: “हमने क्वालिटी को प्राथमिकता देने के लिए सिर्फ 100 क्रिएटर्स को ऑनबोर्ड करने का फैसला किया है। हमारी टीम की बैंडविड्थ फिलहाल उतनी ही है। हम लाइटिंग, एडिटिंग, साउंड और पोस्ट-प्रोडक्शन एक्सपीरियंस जैसी छोटी-छोटी चीज़ों पर खास ध्यान देते हैं। हमारा पीआर विंग वर्ड ऑफ माउथ से ग्रो हुआ क्योंकि हमने सही प्राइस पर बेस्ट वैल्यू दी। हम वही मॉडल यहां भी फॉलो करना चाहते हैं।”
फ्रेंड्स मीडिया के बारे में
2023 में स्थापित Friends Media PR आज भारत की तेजी से बढ़ती बी2बी पीआर एजेंसियों में से एक है। कंपनी की पार्टनरशिप Zee Media, Times Network, Amar Ujala Group, News 24, TV9 Group, Deccan Herald, Express Group और Outlook Media जैसे बड़े मीडिया नेटवर्क्स के साथ है। 50 सदस्यीय टीम स्टार्टअप्स, एफएमसीजी, रियल एस्टेट और टेक कंपनियों सहित कई सेक्टर्स में क्लाइंट्स को सर्विस दे रही है।



