Home Blog Page 483

कविंद्र गुप्ता हिमाचल के राज्यपाल बने: 13 की उम्र में RSS से जुड़े, 13 महीने जेल में काटे, शिव प्रताप शुक्ल तेलंगाना गवर्नर बनाए – Shimla News


हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता।

लद्दाख के उप-राज्यपाल कविंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर नियुक्त किए गए। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का गवर्नर बनाया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने गुरुवार देर रात इस बाबत आदेश जारी किए।

.

लद्दाख और हिमाचल समेत 9 राज्यों में गवर्नर बदले गए। यह फेरबदल पश्चिम बंगाल के गवर्नर डॉ. सीवी आनंद बोस के इस्तीफा देने के बाद किया गया। हिमाचल के नए गवर्नर कविंद्र गुप्ता जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर और जम्मू के मेयर रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें जुलाई 2025 में लद्दाख का उप-राज्यपाल बनाया गया।

उन्होंने पिछले साल 18 जुलाई को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के तीसरे उप राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने करीब 9 महीने तक इस पद सेवाएं दी और बीते कल अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश के गवर्नर की जिम्मेदारी दी गई है।

3 बार मेयर रह चुके

जम्मू शहर के जानीपुर निवासी 66 वर्षीय कुलविंद्र गुप्ता निरंतर 3 बार जम्मू के महापौर भी रह चुके हैं। उन्होंने BJP की राज्य इकाई के महासचिव के तौर पर भी काम किया था।इसके अलावा 1993 से 1998 तक वह लगातार दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष भी रहे।

कविंद्र गुप्ता साल 2014 के विधानसभा चुनाव में गांधी नगर सीट से पहली बार MLA चुने गए थे। इसके बाद, उन्हें विधानसभा स्पीकर चुना गया। उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत विश्व हिंदू परिषद के सेक्रेटरी के तौर पर काम करते हुए हुई थी और इमरजेंसी के दौरान करीब 13 महीने वह जेल में भी रहे थे।

shiv pratap 1772732636308 1772762051

अब तेलंगाना गवर्नर का जिम्मा संभालेंगे शुक्ल

वहीं, हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुल्क को तेलंगाना गवर्नर का जिम्मा दिया है। शुल्क ने 18 फरवरी 2023 को हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी। उन्होंने लगभग 3 साल तक हिमाचल गवर्नर के तौर पर सेवाएं दी।

इन प्रदेशों में भी बदले गवर्नर

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार- तरनजीत सिंह संधु को दिल्ली का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तेलंगाना के राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नंद किशोर यादव को नगालैंड और लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

तमिलनाडू के राज्यपाल आरएन रवि अब से पश्चिम बंगाल और केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल का काम संभालेंगे, जबकि दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना को लद्दाख का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।



Source link

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 06 मार्च 2026, शुक्रवार



aaj ka panchang 06 March 2026 today hindu panchang tithi nakshatra shubh muhurat rahu kaal.



Source link

भास्कर अपडेट: ठाणे के कोपर खैराने में एक इमारत का स्लैब गिरने से 11 छात्र घायल, एक गंभीर




महाराष्ट्र में ठाणे के कोपर खैराने में एक इमारत का स्लैब गिरने से 11 छात्र घायल हो गए। नवी मुंबई नगर आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया- यह इमारत 1998 में बनी थी। ग्राउंड फ्लोर पर ट्यूशन चल रही थी, जहां 12 छात्र और एक शिक्षक मौजूद थे। पहली मंजिल का स्लैब गिर गया, जिससे बच्चे घायल हो गए। यह घटना गुरुवार शाम 5 से 5:30 बजे के बीच हुई। एक बच्चे की हालत गंभीर है। आज की बाकी बड़ी खबरें… हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल
हैदराबाद में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने के बाद दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना शहर के टोलिचौकी इलाके में गुरुवार को हुई। पुलिस के अनुसार, मजदूर इमारत पर निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी चार मजदूर नीचे गिर गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में दो अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।



Source link

भास्कर अपडेट: ठाणे के कोपर खैराने में एक इमारत का स्लैब गिरने से 11 छात्र घायल, एक गंभीर




महाराष्ट्र में ठाणे के कोपर खैराने में एक इमारत का स्लैब गिरने से 11 छात्र घायल हो गए। नवी मुंबई नगर आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया- यह इमारत 1998 में बनी थी। ग्राउंड फ्लोर पर ट्यूशन चल रही थी, जहां 12 छात्र और एक शिक्षक मौजूद थे। पहली मंजिल का स्लैब गिर गया, जिससे बच्चे घायल हो गए। यह घटना गुरुवार शाम 5 से 5:30 बजे के बीच हुई। एक बच्चे की हालत गंभीर है। आज की बाकी बड़ी खबरें…



Source link

नीतीश 10-14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं: बेटे निशांत 8 को JDU जॉइन करेंगे, CM हाउस में बैठक के बाद रो पड़े विधायक – Bihar News




बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 से 14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके राज्यसभा में नामांकन भरने के बाद नए सीएम को लेकर भाजपा और JDU के बीच चर्चा जारी है। इधर CM हाउस में मुख्यमंत्री की JDU विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूद कई विधायकों ने मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के फैसले का विरोध किया है। इस पर CM ने कहा- विरोध मत करिए मैं राज्यसभा जा रहा हूं। मैं वहां से सब देखता रहूंगा। बैठक में मौजूद विधायक विनय चौधरी ने बताया कि ‘मीटिंग के दौरान नीतीश भावुक हो गए। विधायक उन्हें देखकर रोने लगे। सभी एक स्वर में उनसे फैसला वापस लेने को कहने लगे। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा, अब छोड़ दीजिए। मुझे जाने दीजिए। नीतीश राज्यसभा जाने पर ही अड़े रहे। इसके बाद निशांत को राजनीति में लाने के पर सभी विधायकों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई।’ मीटिंग के नेताओं ने कहा कि 8 मार्च को निशांत कुमार JDU जॉइन करेंगे। अब नीतीश के बेटे निशांत को जानिए ललन सिंह बोले- अगला CM नीतीश तय करेंगे बैठक में मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी और संजय झा मौजूद रहे। निशांत इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए। इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बारी से बारी से मुख्यमंत्री मुलाकात की। इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की इच्छा के खिलाफ कोई कुछ भी नहीं कर सकता हैं। बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? ये भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे। मुख्यमंत्री के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद से JDU कार्यकर्ताओं में भी गुस्सा है। वो इसे साजिश बता रहे हैं। इसको लेकर जदयू दफ्तर के बाहर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख पोती। इसके साथ ही पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। जिस पर लिखा है, ‘नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर विचार।’ अब जदयू ऑफिस में प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें देखिए अब बिहार का घटनाक्रम कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से बिहार की नई सरकार को पूरा सपोर्ट करूंगा नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने X पर लिखा था कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।’ नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है। बीजेपी ने नीतीश को हाईजैक किया है। बिहार की सियासी हलचल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

राजस्थान के 15 शहरों में दिन का तापमान 35°C+: MP के नर्मदापुरम में भी 39°C, हरियाणा में भी 35°C; उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश-बर्फबारी


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Cg Rajasthan Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Snowfall

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा है। मध्य प्रदेश में अप्रैल जैसी गर्मी मार्च में ही होने लगी है। कई शहरों में पारा दिन का तापमान 39°C के पार पहुंच गया है। अगले 4 दिन में तापमान 40°C के ज्यादा हो सकता है। गुरुवार को नर्मदापुरम में दिन का तापमान 39°C रहा।

राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को राज्य के 15 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 35°C से ज्यादा रहा। भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी, कोटा समेत अन्य शहरों में दिन का तापमान बढ़ गया है। अगले दो सप्ताह तेज गर्मी से कुछ हिस्सों में हीटवेव का अनुमान है।

हरियाणा में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही तापमान 35°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। बुधवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 35°C तक पहुंचा।

दूसरी ओर, पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

10 1772730493

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

7-8 मार्च- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में हल्की बारिश के आसार हैं।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: राज्य में मार्च के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी, अगले 4 दिन में 40°C तक पहुंचेगा पारा

whatsappvideo2025 04 18at62710pm ezgifcom resize17 1772763574

मध्य प्रदेश में अप्रैल जैसी गर्मी मार्च में ही होने लगी है। कई शहरों में पारा दिन का तापमान 39°C के पार पहुंच गया है। अगले 4 दिन में तापमान 40°C के ज्यादा हो सकता है। गुरुवार को नर्मदापुरम में दिन का तापमान 39°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: राज्य में अगले दो सप्ताह हीटवेव की संभावना, पारा 35°C से ज्यादा, भीलवाड़ा-कोटा समेत कई शहरों में गर्मी बढ़ी

comp 1417440104251772718912 1772763402

राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को राज्य के 15 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 35°C से ज्यादा रहा। भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी, कोटा समेत अन्य शहरों में दिन का तापमान बढ़ गया है। अगले दो सप्ताह तेज गर्मी से कुछ हिस्सों में हीटवेव का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: राज्य के 9 शहरों में 33°C तापमान, गुरुग्राम में 35°C तक पहुंचा, इस महीने चलेगी हीटवेव

17496603271772733099 1772764848

हरियाणा में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही तापमान 35°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। बुधवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 35°C तक पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: देहरादून-ऊधम सिंह नगर में दिन का तापमान 31°C पार, 8 से 11 मार्च तक बर्फबारी की संभावना

uk copy 2 1772765193

उत्तराखंड में देहरादून और ऊधम सिंह नगर में पारा 31°C के पार चला गया है। हालांकि अगले 2-3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की संभावना नहीं है। विभाग की मानें तो 8 मार्च से 11 मार्च तक पहाड़ी जिलों में मौसम बदलेगा और बारिश व बर्फबारी होगी। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: 7 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, ऊंचे पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

comp 169 11772724747 1772763832

हिमाचल प्रदेश में 7 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार हैं। इसका असर 11 मार्च तक नजर आएगा। कल अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 8 को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 9 से 11 मार्च तक फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

2 11 1772730587

खबरें और भी हैं…



Source link

महाराष्ट्र बजट 2026: ₹7.69 लाख करोड़ का मेगा प्लान; दो लाख रुपये तक कर्जमाफी और 50 लाख नौकरियों पर रहेगा जोर


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्रालय की कमान संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। राज्य को आगामी वर्षों में ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी’ (एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था) बनाने के विजन के साथ तैयार किए गए इस बजट में कृषि, बुनियादी ढांचे, उद्योग और हरित ऊर्जा पर भारी निवेश की रूपरेखा रखी गई है। आइए सवाल-जवाब के जरिए इस बार बार के बजट में किए गए अहम एलानों को समझते हैं। 

बजट का कुल आकार क्या है और इसके मुख्य वित्तीय आंकड़े क्या कहते हैं?

सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹7.69 लाख करोड़ के परिव्यय का अनुमान लगाया है। बजट दस्तावेजों के अनुसार, राज्य की राजस्व प्राप्तियां ₹6.16 लाख करोड़ रहने का अनुमान है, जबकि राजस्व व्यय ₹6.56 लाख करोड़ आंका गया है। इस भारी भरकम बजट का मुख्य लक्ष्य राज्य के आर्थिक विकास को गति देना है।

किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए बजट में कौन से बड़े एलान किए गए हैं?

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए सरकार ने एक बड़ी कर्जमाफी योजना की घोषणा की है। 


  • जिन पात्र किसानों के फसल ऋण बकाया हैं, उन्हें ₹2 लाख तक की राहत दी जाएगी। 

  • वहीं, जो किसान नियमित रूप से अपना कर्ज चुका रहे हैं, उन्हें ₹50,000 का प्रोत्साहन मिलेगा। 

  • कृषि को आधुनिक बनाने के लिए 4 कृषि विश्वविद्यालयों में एआई (AI) इनोवेशन और ऊष्मायन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 

  • इसके अलावा, 5 लाख हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा और 10 से 15 फसलों के लिए कृषि मूल्य शृंखला को मजबूत किया जाएगा।

रोजगार, एमएसएमई और कॉरपोरेट जगत के लिए क्या रोडमैप है?


महाराष्ट्र के लिए बजट 2026-27 में रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास पर सरकार का खास फोकस है। 


  • बजट में 18 मेगा औद्योगिक हब बनाने और हर जिले में एमएसएमई केंद्र स्थापित करने की योजना है, जिससे 50 लाख तक नई नौकरियां पैदा होने का अनुमान है। 

  • विदर्भ क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए गढ़चिरौली में एक बड़े स्टील हब का प्रस्ताव रखा गया है, जहां भारी निवेश की उम्मीद है। 

  • स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए अगले पांच वर्षों में 1.25 लाख उद्यमियों को तैयार करने और 50,000 स्टार्टअप्स को समर्थन देने का लक्ष्य रखा गया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और स्वास्थ्य क्षेत्र को क्या मिला?


बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर बजट काफी आक्रामक है। 


  • मुंबई और पुणे में प्रमुख मेट्रो रेल परियोजनाओं की घोषणा के साथ-साथ राज्य के मेट्रो नेटवर्क को 1,200 किलोमीटर तक विस्तारित करने की योजना है। 

  • रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में 20 लाख झुग्गी-झोपड़ियों का पुनर्विकास किया जाएगा और विभिन्न आवास योजनाओं के तहत 10 लाख किफायती घर बनाए जाएंगे। 

  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की सहायता से कैंसर, मधुमेह और हृदय रोगों के लिए ₹4,500 करोड़ का ग्रामीण रोग पहचान कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। 

महिला सशक्तिकरण और हरित ऊर्जा को लेकर क्या लक्ष्य हैं?


‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन’ योजना के लिए महत्वपूर्ण फंड आवंटित किया गया है। सरकार ने वर्ष 2026-27 में 25 लाख अतिरिक्त महिला उद्यमियों को तैयार कर ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा है। पर्यावरण की दिशा में, महाराष्ट्र ने 2029 तक 50 प्रतिशत और 2035 तक 65 प्रतिशत हरित ऊर्जा हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है, जिसे रूफटॉप सोलर और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के जरिए पूरा किया जाएगा। कुल मिलाकर, महाराष्ट्र का 2026-27 का बजट लोक कल्याण और पूंजीगत व्यय का एक संतुलित मिश्रण है। बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण, बड़े पैमाने पर औद्योगिक हब का निर्माण और कृषि क्षेत्र में तकनीकी एकीकरण राज्य को अपने ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी’ के लक्ष्य की ओर तेजी से ले जाने का काम करेगा।





Source link

Karnataka Budget: अल्पसंख्यकों के लिए शिक्षा और स्वरोजगार पर जोर, वक्फ संपत्तियों का पीपीपी मॉडल से होगा विकास


कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। इस बजट में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए शिक्षा, कल्याण और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक छात्रों और समुदायों के लिए सामाजिक सहायता प्रणाली का विस्तार करने के साथ-साथ उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) और कौशल विकास को बढ़ावा देने की व्यापक योजना पेश की है। 

शिक्षा और कौशल विकास पर बजट में क्या एलान?

बजट में अल्पसंख्यक छात्रों की उच्च शिक्षा और तकनीकी दक्षता को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार छात्रावास सुविधाओं का विस्तार करेगी और मौजूदा आवासीय संस्थानों को सुदृढ़ करेगी। 


  • उच्च मांग वाले जिलों में 150 छात्रों की क्षमता वाले 25 नए पोस्ट-मैट्रिक हॉस्टल शुरू किए जाएंगे, जबकि मौजूदा 25 हॉस्टलों में 50-50 सीटें बढ़ाई जाएंगी।

  • सीबीएसई (सीबीएसई) पाठ्यक्रम के साथ 10 नए ‘संत शिशुनाल शरीफ आवासीय विद्यालय’ स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए चालू वित्त वर्ष में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, वर्ष 2026-27 में ऐसे 25 नए स्कूल और खोले जाएंगे।

  • 117 मौलाना आजाद मॉडल स्कूलों और उर्दू स्कूलों को 600 करोड़ रुपये की लागत से ‘कर्नाटक पब्लिक स्कूल’ के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। इसी तर्ज पर चालू वर्ष में 400 करोड़ रुपये की लागत से 100 अतिरिक्त स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।

  • 25 मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालयों में पीयूसी (पीयूसी) विज्ञान और वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय शुरू किए जाएंगे, जबकि 18 एपीजे अब्दुल कलाम आवासीय विद्यालयों में कॉमर्स स्ट्रीम शुरू होगी।

  • मेधावी छात्रों को के-सीईटी, जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण कोचिंग देने के लिए चार आवासीय विद्यालयों को ‘सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में स्थापित किया जाएगा। 

  • तकनीकी और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 5,000 मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 50,000 रुपये प्रति छात्र दिए जाएंगे।

स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए क्या प्रस्ताव?


आर्थिक सशक्तिकरण के मोर्चे पर, सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों के बेरोजगार युवाओं के लिए ‘उद्यमिता विकास योजना’ पेश की है। 


  • इसके तहत युवाओं को ‘फास्ट फूड ट्रक ट्रेलर’ या ‘मोबाइल किचन फूड कियोस्क’ शुरू करने के लिए इकाई लागत का 75 प्रतिशत या अधिकतम 3 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता (सब्सिडी) दी जाएगी।

  • अल्पसंख्यक महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ‘अल्पसंख्यक महिला सहकारी समितियां’ स्थापित की जाएंगी। कामकाजी महिलाओं की उच्च मांग को देखते हुए बेंगलुरु में 100 की क्षमता वाले चार नए हॉस्टल भी शुरू किए जाएंगे।

  • बुनियादी ढांचे और रियल एस्टेट के लिहाज से एक बड़ा कदम उठाते हुए, सरकार ने उच्च मांग वाले वाणिज्यिक क्षेत्रों (कमर्शियल इलाकों) में स्थित वक्फ संपत्तियों को ‘सार्वजनिक-निजी भागीदारी’ मॉडल के तहत विकसित करने की घोषणा की है। 

  • हज यात्रियों की सुविधा के लिए हुबली और कलबुर्गी में हज भवन बनाए जाएंगे और वक्फ संस्थानों के तहत आने वाले 31 महिला पीयू (PU) कॉलेजों को डिग्री कॉलेजों में अपग्रेड किया जाएगा।

अन्य समुदायों के लिए कितना आवंटन


बजट में जैन, बौद्ध और सिख समुदायों के समग्र विकास के लिए भी 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही, बौद्ध समुदाय के धम्माचारियों को 6,000 रुपये का मासिक मानदेय देने की घोषणा की गई है। 



हालांकि, इस बजट घोषणाओं पर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इसे “तुष्टिकरण की राजनीति” करार दिया है। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए राज्य के खजाने का एक बड़ा हिस्सा आवंटित किया है और इसे “भाई का बजट” कहा है।



कुल मिलाकर, कर्नाटक सरकार का यह बजट अल्पसंख्यक समुदाय में शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्यमशीलता के जरिए आर्थिक विकास लाने का प्रयास करता है। विशेष रूप से वक्फ संपत्तियों के पीपीपी मॉडल आधारित विकास से राज्य के कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर को भी नई दिशा मिल सकती है। हालांकि, राजनीतिक विरोध के बीच इन कल्याणकारी और ढांचागत योजनाओं का जमीन पर प्रभावी क्रियान्वयन सरकार के लिए मुख्य कार्य होगा।



Source link

खबर हटके- कुत्ते ने सूंघकर कैंसर का पता लगाया: कोमा से लौटे शख्स ने बताया नर्क का हाल; प्लेन के बाथरूम में 5km दौड़ा एथलीट


ब्रिटेन में एक पालतू कुत्ते ने अपनी मालकिन की सांस सूंघकर बीमारी का पता लगा लिया। वहीं जर्मनी में कोमा से लौटे एक शख्स ने दावा किया कि वह नर्क देखकर वापस आया है। उधर बर्लिन के एथलीट ने 35 हजार फीट की ऊंचाई पर प्लेन के बाथरूम में 5 किलोमीटर की दौड़ लग

.

आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…

khabar hatke 6 march2 1772744885
khabar hatke 4 march 17 1772744907
khabar hatke 6 march 2 1772747659
khabar hatke 4 march 18 1772744985
khabar hatke 6 march5 1 1772747679
khabar hatke 4 march 19 1772745026
khabar hatke 6 march3 1772745038
khabar hatke 4 march 110 1772745054
khabar hatke 6 march4 1772745066

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

आज का मेष राशिफल 6 मार्च 2026: काम के मिलेंगे अवसर, धन लाभ की संभावना


Astrology

-P Chakrapani Upadhyay

Aaj Ka Mesh Rashifal: आज मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहने वाला है, लेकिन आपको अपनी इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाना होगा। कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिन्हें भुनाने के लिए आपको तुरंत निर्णय लेने पड़ सकते हैं। हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, खासकर आर्थिक मामलों में थोड़ा धैर्य रखना समझदारी होगी।

Aaj Ka Mesh Rashi Rashifal 6 March 2026

सामान्य भविष्यफल: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपमें काम करने का जोश भरपूर रहेगा, लेकिन चीज़ों को व्यवस्थित तरीके से करना ज़रूरी है। दूसरों के साथ बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें, क्योंकि गलतफहमी की गुंजाइश बन सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं हो सकती हैं, जिनमें आपकी राय अहम होगी। अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, लेकिन दूसरों की बात सुनना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक रूप से काफी सक्रिय महसूस करेंगे, लेकिन अति-उत्साह में खुद को थकाने से बचें। मांसपेशियों में हल्का खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए व्यायाम करते समय सावधानी बरतें। पर्याप्त पानी पिएं और अपने खान-पान पर ध्यान दें। मानसिक शांति के लिए कुछ देर ध्यान या योग करना फायदेमंद रहेगा, इससे तनाव कम होगा।

करियर/वित्त: कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स या आइडियाज पर काम करने का अच्छा मौका मिलेगा। आपकी पहल और ऊर्जा की सराहना होगी, लेकिन डेडलाइन का ध्यान रखना ज़रूरी है। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मोर्चे पर, निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। अचानक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।

प्रेम: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन भावुकता भरा रह सकता है। अपने पार्टनर के साथ खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें, इससे रिश्ता और मजबूत होगा। अगर कोई गलतफहमी है, तो उसे बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। सिंगल जातकों के लिए किसी नए व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है, जो आपके जीवन में नई ऊर्जा ला सकता है।

आज के दिन आपके लिए शुभ अंक 9 रहेगा, जो आपकी ऊर्जा और साहस को दर्शाता है। शुभ रंग लाल है, जो आपके व्यक्तित्व को और निखारेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से पहले ‘ॐ अंग अंगारकाय नमः’ मंत्र का जाप करना लाभकारी सिद्ध होगा। पूजनीय देवता हनुमान जी की आराधना से आपको बल और बुद्धि प्राप्त होगी।

ग्रहों का प्रभाव:

आज मंगल ग्रह अपनी उच्च ऊर्जा के साथ आपके राशि स्वामी के रूप में सक्रिय है, जो आपको साहसी और निर्णायक बनाएगा। यह आपको किसी भी चुनौती का सामना करने की शक्ति देगा, लेकिन साथ ही आवेगपूर्ण निर्णय लेने से भी बचना होगा।

सूर्य की स्थिति आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और आपको नेतृत्व करने की प्रेरणा देगी। यह आपको अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने में मदद करेगा, लेकिन अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है।

बुध ग्रह संचार और बुद्धि का कारक है। आज यह आपको अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने में मदद करेगा, लेकिन महत्वपूर्ण बातचीत में शब्दों का चुनाव सावधानी से करें ताकि कोई गलतफहमी न हो।

युवा जातकों के लिए सलाह:

  • अपने कौशल को निखारने के लिए ऑनलाइन कोर्स या वर्कशॉप में हिस्सा लें।
  • नेटवर्किंग पर ध्यान दें; नए लोगों से जुड़ना भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • सोशल मीडिया और डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से बचने के लिए ‘डिजिटल डिटॉक्स’ का अभ्यास करें।
  • मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, तनाव होने पर दोस्तों या परिवार से बात करें।
  • असफलता से घबराएं नहीं, बल्कि उसे सीखने का एक मौका समझें और आगे बढ़ें।

यह राशिफल ग्रहों की सामान्य स्थिति पर आधारित है और व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार इसमें भिन्नता संभव है। हम आपको किसी भी बड़े निर्णय से पहले किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से सलाह लेने की सलाह देते हैं।आपका दिन मंगलमय हो और आप अपने सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त करें!



Source link