Home Blog Page 487

IND vs ENG: वानखेड़े में रिकॉर्ड्स का सैलाब, संजू-बेथेल ने रचा इतिहास, भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


Cricket

oi-Naveen Sharma

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। टीम इंडिया ने 253 रन बनाकर 7 रनों से मैच अपने नाम किया। टीम इंडिया ने जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 8 मार्च को फाइनल खेलेगी।

टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों के इतिहास में व्यक्तिगत प्रदर्शन का स्तर इस बार एक अलग ही ऊंचाई पर नजर आया। इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ मुंबई में 105 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर नॉकआउट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में फिन एलेन ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाकर इतिहास रचा था।

ind vs eng

दिलचस्प बात यह है कि नॉकआउट इतिहास के शीर्ष पांच स्कोर में से तीन इसी साल यानी 2026 में बने हैं। संजू सैमसन ने भी इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर खुद को विराट कोहली (89*) और तिलकरत्ने दिलशान (96*) जैसे दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल कर लिया है।

बाउंड्री और छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वानखेड़े के मैदान पर आज बल्लेबाजों ने जो तबाही मचाई, वैसी टी20 विश्व कप के इतिहास में पहले कभी नहीं देखी गई। इस मैच में कुल 73 बाउंड्री लगीं, जिनमें 39 चौके और 34 छक्के शामिल थे। यह किसी भी टी20 विश्व कप मैच में अब तक की सर्वाधिक बाउंड्री का रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2016 में इसी मैदान पर इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 61 बाउंड्री का रिकॉर्ड बना था, जिसे आज के मुकाबले ने बहुत बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।

इतना ही नहीं, इस मैच में लगे 34 छक्कों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह किसी भी टी20 विश्व कप मैच में लगाए गए सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। इसी टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे (31 छक्के) और भारत बनाम जिम्बाब्वे (28 छक्के) जैसे बड़े मुकाबले भी हुए, लेकिन भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल ने उन सबको पीछे छोड़ते हुए ‘सिक्सर किंग’ का खिताब अपने नाम किया।

भारतीय टीम ने लगाया फाइनल का चौका

टीम इंडिया ने इस जीत के साथ अपनी बादशाहत साबित कर दी है। भारत अब टी20 विश्व कप के फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम बन गई है। यह चौथी बार है जब भारत फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है।

इसके साथ ही, भारत ने लगातार दो बार (2024 और 2026) टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर पाकिस्तान (2007, 2009) और श्रीलंका (2012, 2014) के विशिष्ट क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम की यह निरंतरता दिखाती है कि वर्ल्ड क्रिकेट में फिलहाल उनका दबदबा किस स्तर पर है।

भारत ने बनाया छक्कों का कीर्तिमान

टीम इंडिया ने इस मुकाबले में कुल 19 छक्के जड़े, जो एक टी20 विश्व कप पारी में भारतीय टीम की तरफ से लगे सर्वाधिक छक्के हैं। जिम्बाब्वे के विरुद्ध भारत ने इसी विश्व कप में 17 छक्के जड़े थे।



Source link

IND vs ENG: सिर्फ 6 गेंदों में पलटा सेमीफाइनल का नतीजा, इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली जीत, कौन रहा भारत का हीरो?


Cricket

oi-Naveen Sharma

IND vs ENG: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले वानखेड़े स्टेडियम ने एक ऐसा रोमांच देखा, जो दर्शकों की धड़कनों को थाम देने वाला था। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 रनों की ऐतिहासिक और रोंगटे खड़े कर देने वाली जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। भारत के 253 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 246 रन बनाए।

एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल भारतीय प्रशंसकों के सपनों को चकनाचूर कर देंगे, क्योंकि वह मैदान के हर कोने में बाउंड्री की बरसात कर मैच को भारत की मुट्ठी से लगभग छीन ही चुके थे। लेकिन जब मैदान पर दुनिया का सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूद हो, तो कहानी का रुख किसी भी पल बदल सकता है। इंग्लैंड को 3 ओवर में 45 रनों की दरकार थी और अगला ओवर बुमराह के पास आते ही मैच का पासा पलट गया।

ind vs eng

पारी के 18वें ओवर में बदला गेम

पारी का 18वां ओवर इस महामुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जिसने न केवल इंग्लैंड की रफ्तार पर ब्रेक लगाया बल्कि पूरे मैच का पासा ही पलट कर रख दिया। जब इंग्लैंड को अंतिम तीन ओवरों में तेजी से रनों की दरकार थी और बेथेल पूरी तरह सेट थे, तब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंद अपने सबसे भरोसेमंद सिपाही जसप्रीत बुमराह को थमाई। 18वें ओवर की शुरुआत भारी दबाव के बीच हुई, लेकिन बुमराह ने अपनी सटीक यॉर्कर और धीमी गति की गेंदों के मिश्रण से इंग्लिश बल्लेबाजों को पूरी तरह बांध दिया।

उस निर्णायक ओवर में बुमराह ने केवल 6 रन खर्च किए, जिसने इंग्लैंड के समीकरण को बिगाड़ दिया और अंत में उनके ऊपर रनों का भारी दबाव डाल दिया। यह बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी का ही असर था कि अंतिम दो ओवरों में इंग्लैंड की टीम हड़बड़ाहट में नजर आई। 19वें ओवर में जब बेथेल पर बड़े शॉट्स लगाने का मानसिक दबाव बढ़ा, तो वह उसी दबाव का शिकार होकर 105 के स्कोर पर रन आउट हो गए।

बुमराह ने की कसी हुई गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 33 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया, लेकिन उनके आंकड़े उस प्रभाव को पूरी तरह बयां नहीं कर सकते जो उन्होंने मैच के अंतिम क्षणों में पैदा किया था। बेथेल का आउट होना भारतीय खेमे के लिए राहत की सबसे बड़ी खबर थी क्योंकि वही इकलौते बल्लेबाज थे जो असंभव को संभव बनाते दिख रहे थे।

याद रखा जाएगा यह ओवर

बुमराह के उस किफायती ओवर ने जो माहौल बनाया, उसी की बदौलत भारत ने हारी हुई बाजी को पलट दिया और 7 रनों की जीत के साथ शान से फाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला हमेशा बुमराह के उस जादुई ओवर और दबाव के क्षणों में भारतीय गेंदबाजों के जज्बे के लिए याद किया जाएगा, जिसने करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।



Source link

VIDEO: अक्षर पटेल ने ‘सुपरमैन’ बनकर पकड़ा कैच, हार्दिक ने ले ली पप्पी, देखती रह गईं गर्लफ्रेंड माहिका


Cricket

oi-Amit Kumar

IND vs ENG Hardik Pandya Kisses: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में भारत ने न केवल 253 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य खड़ा किया, बल्कि दबाव के क्षणों में अपनी फील्डिंग और गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की।

हार्दिक ने अक्षर को किया किस (IND vs ENG Hardik Pandya Kisses)

अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी थी। मैच के दौरान एक दिलचस्प पल तब आया जब ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल के बीच का ‘ब्रोमन्स’ कैमरे में कैद हो गया। यह घटना तब हुई जब हार्दिक ने खतरनाक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट का विकेट लिया और कैच अक्षर पटेल ने पकड़ा। खुशी और उत्साह के मारे हार्दिक ने मैदान पर ही अक्षर पटेल के गाल पर ‘किस’ कर लिया।

IND vs ENG 1

माहिका शर्मा का रिएक्शन वायरल

इस दौरान स्टैंड्स में हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थे। अगस्त्य अपने पिता का उत्साह बढ़ाते दिखे, तो वहीं हार्दिक और अक्षर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ‘गीली पप्पी’ के नाम से वायरल हो गया है। यह फैंस के लिए तनावपूर्ण मैच के बीच यह एक सुकून देने वाला पल था। मैच का सबसे अहम मोड़ 14वें ओवर में आया जब अर्शदीप सिंह की गेंद पर विल जैक्स ने एक ऊंचा शॉट खेला।

अक्षर पटेल ने पकड़ा गजब का कैच

बाउंड्री पर खड़े अक्षर पटेल ने अद्भुत फुर्ती दिखाते हुए कैच पकड़ा, लेकिन जब उन्हें लगा कि वे बाउंड्री कुशन से टकरा जाएंगे, तो उन्होंने गजब का संयम दिखाते हुए गेंद पास में खड़े शिवम दुबे की ओर उछाल दी। दुबे ने इस ‘रिले कैच’ को सुरक्षित लपका और इन-फॉर्म विल जैक्स को पवेलियन लौटना पड़ा। इस फील्डिंग ने मैच का पासा भारत की ओर पलट दिया।

ऐसा रहा मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 253 रनों का विशाल स्कोर बनाया। संजू सैमसन (89) और ईशान किशन (39) की नींव के बाद अंत में हार्दिक पांड्या ने मात्र 12 गेंदों में 27 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर स्कोर को रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचाया। अब भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है और उसका लक्ष्य न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करना है।



Source link

मिडिल ईस्‍ट संकट के बीच दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट की 175 इंटरनेशनल उड़ानें रद्द, मचा हडकंप


India

oi-Bhavna Pandey

मिडिल ईस्‍ट संकट के कारण दिल्ली और बेंगलुरु हवाईअड्डों पर कम से कम 175 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुईं। गुरुवार को अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका-इजरायल-ईरान के बढ़ते संघर्ष के चलते कई एयरलाइंस ने पश्चिम एशिया से फंसे यात्रियों को लाने-ले जाने हेतु सीमित उड़ानें शुरू कीं।

गुरुवार को मुंबई हवाईअड्डे पर कुल 105 उड़ानें (40 प्रस्थान, 65 आगमन) रद्द हुईं। दिल्ली और बेंगलुरु हवाईअड्डों पर भी क्रमशः 22 प्रस्थान/18 आगमन तथा 16 प्रस्थान/14 आगमन उड़ानें निरस्त की गईं।

175 international flights canceled

बृहस्पतिवार को स्पाइसजेट ने 13 विशेष उड़ानें संचालित कीं। अकासा एयर ने मुंबई से जेद्दाह की वापसी उड़ान भरी। ‘एक्स’ पर अकासा एयर ने बताया कि अबू धाबी, दोहा, रियाद और कुवैत उड़ानें 7 मार्च 2026 तक निलंबित रहेंगी।

अंतर्राष्ट्रीय उड़ान परिचालन 28 फरवरी से बाधित है, जिससे हजारों यात्रियों की यात्राएं प्रभावित हुई हैं। नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 4 मार्च को भारतीय हवाईअड्डों से 381 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रवाना हुईं और 69,745 यात्रियों ने सफर किया था।

Ministry of Civil Aviation tweets, “The Ministry of Civil Aviation continues to closely monitor the evolving situation in West Asia. As of 5 March, a total of 281 flights scheduled to operate today by Indian domestic carriers have been cancelled…A dedicated Passenger Assistance… pic.twitter.com/hQ9FkNwg2V

— ANI (@ANI) March 5, 2026 “>

कतर एयरवेज ने ‘एक्स’ पर बताया कि 5 मार्च 2026 को अस्थायी हवाई क्षेत्र बंदी के मद्देनजर प्रभावित यात्रियों के लिए उसने सीमित राहत उड़ानें शुरू कीं। एमिरेट्स ने ‘एक्स’ पर बताया कि आंशिक रूप से हवाई क्षेत्र खुलने के बाद, वे अगली सूचना तक सीमित उड़ानें संचालित कर रहे हैं।

एयर इंडिया ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि वह किसी भी प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से उड़ान नहीं भरेगा। ‘एक्स’ पर एयर इंडिया ने कहा, “प्रत्येक यात्रा को सुरक्षित, नियमों के अनुरूप और विश्वसनीय बनाए रखने के लिए वास्तविक समय की जानकारी, वैश्विक सलाह और निरंतर निगरानी का उपयोग कर उड़ान मार्गों की योजना बनाई जाती है।”





Source link

Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ka Match Kon Jeeta: टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने रनों का हिमालय खड़ा कर दिया। वानखेड़े की सपाट पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी खेल दिखाते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 253/7 का विशाल स्कोर बनाया।

भारतीय पारी के असली हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। संजू ने मात्र 42 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के और 8 चौके जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 211।90 का रहा, जिसने भारत को वह शुरुआती गति दी जिसकी दरकार थी। उन्हें विल जैक्स ने फिल साल्ट के हाथों कैच आउट कराया।

aaj ka match kon jeeta

संजू का साथ देते हुए ईशान ने केवल 18 गेंदों में 39 रन कूट दिए। मिडिल ऑर्डर में दुबे ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और 25 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 4 छक्के शामिल थे। वह हैरी ब्रूक के सीधे थ्रो पर रन आउट हुए। अंत में हार्दिक ने 12 गेंदों में 225 के स्ट्राइक रेट से 27 रन जोड़कर स्कोर को 250 के पार पहुँचाने में मदद की। उनके अलावा तिलक वर्मा ने भी धाकड़ बैटिंग करते हुए आर्चर के एक ही ओवर में तीन छक्के जड़े और 7 गेंद में 21 के स्कोर पर आउट हुए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पारी की शुरुआत खराब रही और हार्दिक पांड्या ने फिल साल्ट (5) को जल्द पवेलियन भेज दिया, जिसके बाद जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (7) और वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर (25) का कीमती विकेट चटकाकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, युवा जैकब बेथेल ने जवाबी हमला करते हुए मात्र 18 गेंदों में 49 रनों (5 छक्के, 3 चौके) की तूफानी पारी खेलकर मैच में रोमांच बरकरार रखा।

अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन (17) को आउट कर भारत की पकड़ मजबूत की लेकिन क्रीज पर बेथेल और विल जैक्स (11) की मौजूदगी ने भारतीय खेमे की धड़कनें बढ़ा दी। इंग्लैंड ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन बना डाले। बेथेल ने 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बना दिया।



Source link

Who is R N Ravi? सौंपा गया पश्चिम बंगाल राज्‍यपाल पद का अस्थायी कार्यभार, भड़कीं सीएम ममता बनर्जी


India

oi-Bhavna Pandey

Who is R N Ravi? पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बोस के इस्‍तीफे के बाद आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अस्थायी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले यह फैसला राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आइए जानते हैं कौन हैं आर.एन. रवि? जिन्‍हें गर्वनर का कार्यभार सौंपे जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी भड़क उठी हैं और इसे मोदी सरकार की पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले साजिश बताया है।

Who is R N Ravi

दरअसल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के अचानक इस्तीफे की खबर से मैं हैरान और बहुत परेशान हूं।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस्तीफे के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं, पर मौजूदा हालात में उन्हें किसी राजनीतिक दबाव की आशंका थी।

कौन हैं आर.एन. रवि?

पश्चिम बंगाल के अंतरिम राज्यपाल नियुक्त आर.एन. रवि वर्तमान में तमिलनाडु के राज्यपाल भी हैं। R. N. Ravi का पूरा नाम रविंद्र नारायण रवि है। इनका जन्म 3 अप्रैल 1952 को Patna में हुआ था। उन्होंने भौतिकी में स्नातकोत्तर करने के बाद 1976 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में केरल कैडर से अपने करियर की शुरुआत की।

पूर्व IPS अधिकारी हैं आर.एन. रवि

आर.एन. रवि पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं और केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) जैसी संवेदनशील एजेंसियों में महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं। खुफिया एजेंसियों और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करने के बाद 2021 से तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में सेवा दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों से पहले एक पूर्व आईपीएस अधिकारी को यह अंतरिम प्रभार सौंपना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्टालिन से आर एन रवि का रहा टकराव

आर.एन. रवि का तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ टकराव जगजाहिर है। पिछले कुछ वर्षों में, बीजेपी विरोधी स्टालिन सरकार से उनका कई बार सीधा टकराव हुआ, जिससे राज्य और राजभवन के बीच अक्सर तनाव बढ़ा।

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर इसका एक प्रमुख उदाहरण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री स्टालिन ने राज्यपाल रवि द्वारा आयोजित ‘एट होम’ (टी पार्टी) कार्यक्रम का बहिष्कार किया। एक अधिसूचना में, रवि का नाम लिए बिना कहा गया, “मुख्यमंत्री ऐसे किसी व्यक्ति का न्योता स्वीकार नहीं करेंगे, जो लगातार तमिलनाडु के लोगों के हितों के खिलाफ काम कर रहा है।” इसमें यह भी स्पष्ट था कि राज्य के अन्य मंत्री भी राजभवन के कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे।

I am shocked and deeply concerned by the sudden news of the resignation of Shri C. V. Ananda Bose, the Governor of West Bengal.

The reasons behind his resignation are not known to me at this moment. However, given the prevailing circumstances, I would not be surprised if the…

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 5, 2026 “>

Read more about:

Read more about:





Source link

वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में लापता: दावा- कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च




भारतीय वायु सेना (IAF) का एक सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट गुरुवार को असम में अचानक रडार से गायब हो गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान से रडार संपर्क टूटने के बाद तुरंत स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4.5 जेनरेशन का एयरक्राफ्ट सुखोई-30 जेट गुरुवार शाम करीब 7 बजे कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लापता हुआ। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है और वहां लोगों ने धमाका सुना है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। यह फाइटर जेट नियमित उड़ान या मिशन पर था, तभी अचानक उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। रडार से संपर्क समाप्त होने के बाद वायु सेना ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए घटना की जांच के लिए IAF टीम को असम रवाना किया है। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल विमान की सटीक स्थिति और संपर्क टूटने की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल वायु सेना की टीमें घटनास्थल का पता लगाने में जुटी हुई हैं। इलाके में खोज अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि विमान और उसमें सवार पायलटों के बारे में जानकारी मिल सके। मल्टीरोल फाइटर जेट है सुखोई सुखोई Su‑30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे उन्नत और ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। यह दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसका इस्तेमाल वायु रक्षा, लंबी दूरी की स्ट्राइक और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण मिशनों में किया जाता है। भारत में SU-30MKI 12 सालों में 8 बार क्रैश

1. 4 जून 2024- नासिक, महाराष्ट्र भारतीय वायुसेना का SU-30MKI जेट ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर विमान नासिक के पास खेत में गिर गया। दोनों पायलटों ने समय रहते इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बच गए। 2. 28 जनवरी 2023- मध्य प्रदेश- ग्वालियर से ट्रेनिंग मिशन पर उड़े दो लड़ाकू विमान SU-30MKI और Mirage-2000 हवा में टकरा गए। SU-30 के दोनों पायलट सुरक्षित निकल आए, लेकिन मिराज-2000 के पायलट की मौत हो गई। 3. 8 अगस्त 2019- तेजपुर, असम तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी समस्या आ गई। पायलटों ने विमान से इजेक्ट कर लिया। दोनों सुरक्षित बच गए। 4. 27 जून 2018- नासिक, महाराष्ट्र हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के टेस्ट पायलट SU-30MKI की टेस्ट उड़ान कर रहे थे। इसी दौरान विमान क्रैश हो गया। दोनों पायलट समय पर बाहर निकल गए और सुरक्षित रहे। 5. 23 मई 2017- अरुणाचल प्रदेश सीमा क्षेत्र तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद SU-30MKI से संपर्क टूट गया। बाद में अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में विमान का मलबा मिला। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई। 6. 15 मार्च 2017- बाड़मेर, राजस्थान ट्रेनिंग मिशन के दौरान विमान क्रैश हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में जमीन पर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। 7. 14 अक्टूबर 2014- पुणे, महाराष्ट्र पुणे के पास ट्रेनिंग उड़ान के दौरान SU-30MKI दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों ने समय रहते विमान छोड़ दिया और सुरक्षित रहे। 8. 19 मई 2015- तेजपुर, असम विमान ने तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। पायलटों ने इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बच गए। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… भारत का तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश, पायलट की भी मौत, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक हादसा 3.40 बजे हुआ। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया। एयरफोर्स ने बताया कि हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

IND vs ENG: वानखेड़े में देखते रह गए रोहित! संजू सैमसन ने मचाई तबाही, तोड़ डाला हिटमैन का सबसे बड़ा कीर्तिमान


Cricket

oi-Naveen Sharma

IND vs ENG: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज वह ऐतिहासिक मंजर देखने को मिला, जिसकी गूंज बरसों तक क्रिकेट गलियारों में सुनाई देगी। स्टैंड्स में बैठे भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा की आंखों के सामने स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी जादुई बल्लेबाजी से न केवल इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि खुद हिटमैन के एक रिकॉर्ड को भी जमींदोज कर दिया।

जब टीम इंडिया को एक बड़े स्कोर की दरकार थी, तब संजू सैमसन ने वानखेड़े की पिच पर आग उगलना शुरू किया। संजू ने मात्र 42 गेंदों में 89 रनों की विध्वंसक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मैदान के चारों कोने में 7 गगनचुंबी छक्के और 8 शानदार चौके जड़े। अपनी इस पारी के दौरान संजू का स्ट्राइक रेट 200 के पार रहा, जिसने इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक की रणनीति को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।

ind vs eng

संजू सैमसन ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

संजू की इस पारी का सबसे बड़ा आकर्षण रहा उनका सातवां छक्का। इस छक्के के साथ ही संजू ने एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने रोहित शर्मा के 2024 वर्ल्ड कप में बनाए गए 15 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब संजू 16 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में शिवम दुबे (15), ईशान किशन (14) और हार्दिक पांड्या (14) भी इसी टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन संजू ने सबको पछाड़कर सिक्सर किंग का ताज अपने सिर पर सजा लिया है। 2007 के हीरो युवराज सिंह का 12 छक्कों का रिकॉर्ड अब इस लिस्ट में काफी नीचे खिसक गया है।

टीम इंडिया ने बनाया बड़ा स्कोर

वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में नाबाद 97 रनों की पारी के बाद आज सैमसन ने वहां से ही अपना काम शुरू किया और तहलका मचा दिया। उनकी धाकड़ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।



Source link

IND vs ENG: ‘एक बिहारी अकेले पड़ा सब पर भारी’, तोड़ डाला 19 साल पुराना रिकॉर्ड, रोहित शर्मा भी छूट गए पीछे


IND vs ENG: बप्पा के दर पर हार्दिक पंड्या, मैच से पहले मांगी जीत की दुआ, माहिका शर्मा के साथ वीडियो वायरल



Source link