Home Blog Page 488

‘जनता का पैसा बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटा रहीं ममता दीदी’: बंगाल में बोले धामी- वोट बैंक के लिए बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेज, कांग्रेस-टीएमसी का डीएनए एक – Dehradun News




‘पोरिबोर्तन यात्रा’ में शामिल होने पश्चिमी बंगाल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- वोट बैंक के लालच में बंगाल की जनता के हक का पैसा बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटाया जा रहा है। उनके फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। उनको संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवराज देश के बाहर देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस और टीएमसी का डीएनए एक ही है। जिनके तीन धागे हैं- भारत विरोधी, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का समर्थन। हमारे दिलों को जोड़ता है मां गंगा का प्रवाह
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं देवभूमि उत्तराखंड से आया हूं। जहां से गंगा मैया निकलती है गंगोत्री। उस स्थल से आज आपके बीच में गंगा के अंतिम छोर गंगासागर की पावन धरती पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भले ही उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की भौगोलिक रूप से बहुत दूरी है, लेकिन मां गंगा का पवित्र प्रवाह हमारे दिलों को जोड़ता है और हम सब को एक सूत्र में बांधने का काम करता है।

शरणार्थियों के बीच पला-बड़ा
सीएम ने कहा- बांग्लादेश से 1971 के बाद लगातार बड़ी संख्या में जो शरणार्थी आए। ऊधम सिंह नगर के आस पास सब मेरे घर के आस-पास लाखों की संख्या में शरणार्थी वहां पर हैं। उनके बीच में ही मैं भी पला बड़ा हूं। बाग्ला समाज के जितने भी त्योहार होते हैं। सब त्योहारों में मुझे जाने का अवसर मिला। चाहे वो काली पूजा हो या दुर्गा पूजा हो। सारे महोत्सवों के माध्यम से मुझे बांग्ला संस्कृति को नजदीक से जानने का मौका मिला। मैंने इस संस्कृति को गहराई से जानने का प्रयास किया। मुझे ये बोध हुआ कि बंगाल कितना दिव्य और कितना महान है। यह भूमि है भारत को राष्ट्रगान देने वाले रविंद्र नाथ टेगौर और राष्ट्रगीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, अध्यात्य के क्षेत्र में रामचंद्र परमहंस दिए, स्वामी विवेकानंद जैसे युगपुरुषों ने यहां से निकलकर पूरी दुनिया को दिशा देने का काम किया। शिकागो के सम्मेलन में उन्होंने ऐसा भाषण दिया कि पूरी दुनिया के अंदर भारत का यशगान हुआ। विज्ञान के क्षेत्र में जगदीश चंद्र बसु और सतेद्र नाथ बसु जी ने पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा किया। स्वत्रंता सेनानी के महान नायक सुभाष चंद्र बोस और महान क्रांतिकारी खुदी राम बोस की यह तपोस्थली रही है।

जनता संदेश दे रही-अब अन्याय नहीं चलेगा
सीएम ने कहा- आज परिवर्तन यात्रा के पहले दिन मातृशक्ति और युवाओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि बंगाल के अंदर अब परिवर्तन होने वाला है। यहां पर कमल फूल की सरकार आप सब लोग बनाने वाले हो। ये अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमसैलाब एकत्र हुआ है। ये तुष्टिकरण के खिलाफ चेतना है। जनता का वर्षों से दबा हुआ आक्रोश है। आज हिंगलगंज की धरती से उठ रही ये आवाज संदेश दे रही है कि अब अन्याय नहीं चलेगा। अब तुष्टिकरण नहीं चलेगा। अब पश्चिम बंगाल बदलेगा और तेज गति से विकास की गति में आगे बढ़ता जाएगा। क्या आज का बंगाल वैसा ही है। जो रविंद्र नाथ टैगोर चाहते थे।

लाखों के कर्ज तले जन्म ले रहा बच्चा
सीएम ने कहा- पिछले कुछ वर्षों से इस भूमि को असुरक्षा से गंभीर संकट में धकेल दिया है। आज राज्य के अंदर 8 लाख करोड़ से अधिक का कर्जा है। आज ऐसी स्थिति है कि जो पैदा होने वाला बच्चा है। वह भी लाखों के कर्ज तले जन्म ले रहा है। जिस बंगाल को नारी शक्ति मानकर पूजा जाता है। आज हमारी मातृशक्ति सुरक्षित नहीं है। संदेशखाली जैसी घटनाओं ने पूरे देश को झकझौर कर रख दिया है। वहीं कलकत्ता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना ने देश को झकझौर कर रख दिया। यहां की पुलिस और प्रशसान ने रातो-रात सबूत मिटाने का काम किया है। ममता दीदी आप तो सत्ता में यह कहकर आईं थी कि कर्मचारियों को डीए देंगे, आज केंद्र और राज्य में डीए का 40 प्रतिशत का अंतर किसी राज्य में हो तो वह पश्चिम बंगाल में है। ममता दीदी आपने युवाओं को रोजगार के नाम पर धांधली और भ्रष्टाचार दिया है।

प्रदेश में 8200 स्कूल बंद हुए
सीएम ने कहा- दिल्ली से जो पैसा जनता की सुरक्षा के लिए भेजा गया था। यहां के विकास के लिए भेजा गया था। तटबंध बनाने के लिए भेजा गया था। आखिर वह कहां चला गया। किसकी तिजोरी में चला गया। उससे किसकी जेब भर गई। हिंगलगंज के मेरे भाई बहन आज भी शुद्ध पानी पीने के लिए तरस गए हैं। 15 साल का शासन हो गया, और शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बंगाल पूरी तरीके से ध्वस्त है। 8200 स्कूल पूरी तरीके से बंद हो गए हैं। और 10 हजार स्कूल बंद होने के कगार पर हैं। जिस बंगाल ने देश को पूरे तरीके से ज्ञान का प्रकाश दिया, आज उस बंगाल के बच्चों का भविष्य अंधेरे कमरों में सिमट गया है। टीएमसी के शासन में किसान और उद्योग भी तबाह हो गए हैं।

घुसपैठ से देश की सुरक्षा को खतरा
सीएम ने कहा- यहां चारों ओर से घुसपैठ हो रही है। सीमा सुरक्षा का मुद्दा अत्यंत गंभीर है। बंगाल ही नहीं पुरे देश की सुरक्षा के लिए यहां खतरा पैदा हो गया है। पूरे देश के अंदर एसआईआर हो रहा है। लोकतंत्र स्वच्छ पद्यति से चलता है। पारदर्शिका से चलता है तो आपको क्या परेशानी है अगर फेंक वोट हटाए जा रहे हैं। जो गलत तरीके से पढ़ने वाले वोट हैं। आखिर उनको हटाने का काम चुनाव आयोग कर रहा है। आपको उसमें परेशानी हो रही है। फर्जी वोट के लिए घुसपैठियों को बसाया जा रहा है और अपने वोट बैंक को मजबूत किया जा रहा है। जो बांग्लादेश और पाकिस्तान के हमारे हिन्दू शरणार्थी भाई हैं। उनको नागरिकता देने का काम मोदी सरकार ने किया है। उससे भी आपको परेशानी होती है। उत्तराखंड में बंगाली परिवारों को दिया मालिकाना हक
सीएम ने कहा- उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में बड़ी संख्या में बांग्ला भाई निवास करते हैं। दशकों से जो उनके सर्टिफिकेट बनते थे उनके सार्टिफिकेट के पीछे लिखा जाता था पूर्वी पाकिस्तान। हमारी सरकार ने जो पूर्वी पाकिस्तान लिखा जाता था उसको समाप्त कर दिया गया है। हमने बंगाली परिवारों को मालिकाना हक देने का काम किया है। ताकि वे सम्मानपूर्वक आसानी से अपनी छत के नीचे रह सकें।

बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटाया जा रहा है पैसा
सीएम ने कहा- जो देश विरोधी तत्वों को संरक्षण देगा। सीमा की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा। हमारी सरकार किसी भी कीमत पर उसको नहीं छोड़ेगी। तुष्टीकरण का समय समाप्त हो चुका है। अब राष्ट्रवाद और सबका साथ, सबका विकाश चलेगा। जिस प्रकार से लोगों ने समर्थन दिया है। इनमें खलबली मच गई है। वे अब इतना डर रहे हैं कि ममता दीदी और उनके भतीजे खुले मंचों से हम पर अंडे फिकवाने की बात कह रहे हैं। ममता दीदी ये क्यों भूल जाती हैं कि एक सनातनी न तो आपके अंडों से डरेगा, न आपके डंडों से डरेगा। हम उस महान शक्ति के उपासक हैं जो अपने दुश्मनों को भी फूल की मालाएं पहनाकर उनका स्वागत करते हैं, लेकिन ममता दीदी केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। पश्चिमी बंगाल की दुर्दसा के सबसे बड़े कारण ममता दीदी और उनके भतीजें हैं। आज इन्हें बंगाल का भविष्य नहीं बल्कि वोट बैंक नजर आता है। वोट बैंक के लालच में बंगाल की जनता के हक का पैसा बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटाया जा रहा है। उनके फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। उनको संरक्षण दिया जा रहा है। आज टीएमसी ऐसी पार्टी बन गई है कि देश के दुश्मनों को खाद पानी देने का काम कर रही है।

कांग्रेस और टीएमसी का डीएनए एक
सीएम ने कहा- कांग्रेस के युवराज को आप जानते ही होंगे, जो विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं। देशविरोधी एजेंडा चलाने का काम करते हैं। ठीक वैसा ही आचरण आज टीएमसी के लोग भी कर रहे हैं। क्योंकि इन दोनों का डीएनए एक ही है। जिनके तीन धागे हैं- भारत विरोधी, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का समर्थन। टीएमसी के शासन ने बंगाल को वामपंथियों के काले दौर से भी और अधिक विभत्स बना दिया है।



Source link

भारत ने चुन लिया अपना पक्ष? खामेनई की मौत के 4 दिन बाद एस. जयशंकर ने ईरान के साथ की हाई-लेवल बातचीत


India

oi-Kumari Sunidhi Raj

S Jaishankar: पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों के बीच भारत ने अपनी कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर भारत की चिंता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को ईरान और ओमान के अपने समकक्षों से महत्वपूर्ण टेलीफोनिक चर्चा की।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ पिछले छह दिनों में यह भारत का दूसरा सीधा संपर्क है, जो इस बात का संकेत है कि नई दिल्ली इस पूरे घटनाक्रम पर बेहद बारीकी से नजर रख रही है। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह तनाव को कम करने और कूटनीतिक समाधान निकालने के पक्ष में है। शांति की इन कोशिशों में ओमान की भूमिका भी महत्वपूर्ण है, जिसे क्षेत्र में एक प्रमुख मध्यस्थ माना जाता है।

EAM Jaishankar

ईरान के साथ 6 दिन में दूसरी बड़ी बातचीत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से उनकी लंबी बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और भविष्य में इसके संभावित असर पर विस्तार से विचार साझा किए। गौरतलब है कि छह दिनों के भीतर ईरान के साथ यह दूसरी हाई-लेवल बातचीत है, जिससे यह साफ होता है कि भारत इस क्षेत्र में शांति बहाली के लिए ईरान की भूमिका को कितना महत्वपूर्ण मान रहा है।

ओमान से भी साधा संपर्क, शांति प्रयासों में तेजी

ईरान के साथ-साथ एस. जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी से भी फोन पर चर्चा की। ओमान को पारंपरिक रूप से खाड़ी क्षेत्र में बातचीत और सुलह की कोशिशों के लिए एक अहम कड़ी माना जाता है। भारत ने ओमान के साथ स्थिति की समीक्षा कर यह संकेत दिया है कि वह क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर तनाव घटाने की हर संभव कोशिश कर रहा है।

भारत का स्टैंड, संयम और संप्रभुता का सम्मान

विदेश मंत्रालय ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत की ओर से जारी आधिकारिक रुख में सभी पक्षों से निम्नलिखित अपील की गई है:

सभी संबंधित पक्ष अधिकतम संयम बरतें।

हालात को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाएं।

एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा सम्मान किया जाए।

भारत का यह कूटनीतिक कदम न केवल भारतीय हितों की रक्षा के लिए है, बल्कि दुनिया को यह संदेश देने के लिए भी है कि वह वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है।

With AI Inputs

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान युद्ध पर पीएम मोदी की चुप्पी भारत के लिए खतरनाक संकेत- मनीष सिसोदिया



Source link

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और इंग्लैंड की टीमें मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारतीय टीम इस इवेंट में बतौर डिफेंडिंग चैम्पियन खेल रही है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत जीत के लिए बेताब है, टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी से टीम को तूफानी शुरुआत की उम्मीद है, जबकि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजी आक्रमण इंग्लिश बल्लेबाजों की परीक्षा लेगा। दूसरी तरफ हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम भी जबरदस्त लय में है।

aaj ke match ka toss kon jeeta

जोस बटलर और फिल साल्ट जैसे पावर-हिटर्स किसी भी गेंदबाजी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। वानखेड़े की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री को देखते हुए यहां रनों की बारिश होने की पूरी संभावना है। शाम के समय ओस की भूमिका अहम होगी, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एक हाई-वोल्टेज जंग होने वाला है।

भारतीय टीम की संभावित इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।



Source link

Ajit Pawar plane crash: CID ने VSR वेंचर्स के मालिक से पूछताछ की, क्‍या हुआ खुलासा?


Maharashtra

-Bhavna Pandey

Ajit Pawar plane crash: महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (CID) ने VSR वेंचर्स के मालिक V. K. सिंह से पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत का कारण बनने वाले बारामती दुर्घटना के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ गुरुवार को हुई, जिसमें CID अधिकारी ने पुष्टि की कि सिंह का बयान दर्ज किया जा रहा है। पूछताछ की जानकारी अभी तक गुप्त रखी गई है, क्योंकि यह जारी है।

यह घटना VSR वेंचर्स द्वारा संचालित एक Learjet 45 विमान से संबंधित है, जो 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में पवार और चार अन्य लोगों की जान चली गई। शुरुआत में बारामती तालुका पुलिस स्टेशन में एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसके बाद मामला पुणे CID को स्थानांतरित कर दिया गया। एजेंसी का लक्ष्य यह निर्धारित करना है कि क्या तोड़फोड़ या आपराधिक लापरवाही इस त्रासदी में शामिल थी।

Ajit Pawar plane crash

VSR वेंचर्स से क्‍या पूछे गए सवाल?

सिंह से पूछताछ से पहले, CID ने अपनी जांच के हिस्से के रूप में VSR वेंचर्स को सवालों का एक सेट भेजा था। NCP SP MLA रोहित पवार ने आरोप लगाया कि VSR वेंचर्स को बचाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की एक प्रारंभिक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसने उनकी चिंताओं का समर्थन किया। AAIB की 22-पृष्ठ की रिपोर्ट में दुर्घटना के समय अपर्याप्त दृश्यता, फीके रनवे के निशान और रनवे की सतह पर ढीली बजरी पर प्रकाश डाला गया था।

सोशल मीडिया पर किए जा रहे ये दावें

अजीत पवार के बेटे, जय पवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि V. K. सिंह के बेटे रोहित सिंह एक उड़ान के दौरान मुख्य पायलट की सीट पर सो रहे थे। जय ने रोहित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और जांच पूरी होने तक सभी VSR वेंचर्स विमानों को ग्राउंड करने का आह्वान किया।

इस दुखद घटना की जांच जारी है, क्योंकि अधिकारी दुर्घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने और आवश्यक होने पर जवाबदेही सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं।



Source link

नाबालिग का सिर कुचला…खून पीकर भेजा खाया, VIDEO: दमोह में हथौड़े से 15-20 वार किए, बहन के घर जा रहा था; भाई ने मांस खाते देखा – Damoh News




मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक शख्स ने हथौड़े से सिर कुचलकर नाबालिग को मार डाला। नाबालिग के सिर से भेजा निकालकर खाया, फिर खून पिया। खून अपने चेहरे पर भी लगाया। खून पीने और मांस खाने का वीडियो भी सामने आया है। वारदात देहात थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह भाई दूज पर अपनी बहन के पास समन्ना गांव आया था। बहन के घर पहुंचने से पहले वारदात हो गई। मृतक के चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा ने बताया कि रास्ते में गांव के ही रहने वाले गुड्डा पटेल ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने भरत के सिर पर रॉड से हमला किया। इसके बाद करीब 15-20 बार हथौड़े से वार किया। गंभीर चोट लगने के कारण भरत की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने मेरे सामने भाई का मांस खाया इस दौरान साथ में मौजूद चचेरा भाई विजय विश्वकर्मा किसी तरह बच गया। उसने बताया कि आरोपी ने मेरे सामने भाई का मांस खाया। राक्षसों जैसा व्यवहार कर रहा था। क्रूरता देखकर गांव वाले भी डर गए थे। भाई ने मेरे सामने दम तोड़ दिया। वह उसे बचा नहीं पाया। वारदात से जुड़ी 5 तस्वीरें देखिए… हथौड़ा लेकर खेतों की ओर भागा आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डा पटेल हाथ में हथौड़ा लेकर खेतों की ओर भाग गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत देहात थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान आरोपी खेतों में छिप गया था। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उसकी घेराबंदी की। आरोपी ने हाथ में हथियार लेकर पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को डराने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए लोग पीछे हट गए। हालांकि बाद में जब आरोपी के हाथ से हथियार छूट गया, तब ग्रामीणों ने उस पर पथराव कर उसे काबू में कर लिया। पत्नी की भी हत्या कर चुका है आरोपी
प्रत्यक्षदर्शी भगवानदास पटेल ने बताया कि आरोपी ने 20 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वह जेल की सजा काट चुका है। 2 साल पहले ही उसकी सजा पूरी हुई थी। घर में एक बेटा और दो बेटियां हैं। तीनों की शादी हो गई है। उसका बेटा अलग रहकर खेती करता है। आरोपी गांव में ही घूमता रहता था। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
मामले में सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। …………………………. यह खबर भी पढ़ें सागर में युवक चीखता रहा…छोड़ दो… मत मारो, डंडों से पीट-पीटकर हत्या सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लाजपतपुर में हिस्ट्रीशीटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को वारदात का वीडियो सामने आया है, जिसमें बदमाश को हमलावर डंडों से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वह छोड़ दो… मत मारो की गुहार लगा रहा है। लेकिन हमलावर कह रहे है कि इसके पैर तोड़ दो। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

हिमाचल में राज्यसभा टिकट पर बोले आनंद शर्मा: स्वाभिमान महंगा होता है, सच बोलना अब राजनीति में अपराध’, फिर भी सच्चाई से पीछे नहीं हटेंगे – Shimla News




हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए नाम तय होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने पार्टी के फैसले पर सीधी टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन उनको प्रत्याशी न बनाए जाने का दर्द छलका। मीडिया से बातचीत में उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीति में स्वाभिमान बहुत महंगा होता है और उसकी कीमत चुकानी पड़ती है, जबकि आज के दौर में सच बोलना एक तरह से राजनीतिक अपराध बन गया है। आनंद शर्मा ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि कांग्रेस की केंद्रीय नेतृत्व ने किस आधार पर फैसला लिया। इस बारे में वही लोग बेहतर बता सकते हैं जो निर्णय लेते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की सुप्रीम कमांड ने अपने विवेक से फैसला किया होगा और वही इसके गुण-दोष स्पष्ट कर सकते हैं। करीब पांच दशक के अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि उन्होंने देश की कई पीढ़ियों के नेतृत्व के साथ काम किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, और मनमोह सिंह के साथ नजदीक से काम किया है। लंबे अनुभव के बाद उनका मानना है कि राजनीति में स्वाभिमान की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। आनंद शर्मा ने कहा कि उन्हें हिमाचल प्रदेश और देश का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला, जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि शिमला और हिमाचल के अन्य हिस्सों में कई संस्थान स्थापित करने में उनका योगदान रहा है और वे आगे भी राज्य के लोगों से जुड़े रहेंगे। राज्यसभा चुनाव को नामांकन से पहले राजधानी पहुंचने से जुड़े प्रश्न पर आनंद शर्मा ने कहा कि शिमला में उनका पैतृक घर है और वह समय-समय पर हिमाचल आते रहे हैं और भविष्य में भी आते रहेंगे। उन्होंने साफ किया कि इस मुद्दे को लेकर वह पार्टी हाईकमान से कोई अलग बातचीत नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह सच बोलने से पीछे हटने वाले नहीं हैं और आगे भी अपने विचार खुलकर रखते रहेंगे। आनंद को राज्यसभा भेजे जाने की थी चर्चाएं बता दें कि हिमाचल से आनंद शर्मा को राज्यसभा भेजे जाने की काफी चर्चाएं थी। वह, सीएम सुक्खू के भी करीबी रहे हैं। बीते कल ही आनंद शर्मा शिमला पहुंचे। इससे उन्हें राज्यसभा भेजने की अटकलों को और अधिक बल मिला। मगर कांग्रेस हाईकमान द्वारा आज सुबह 5 राज्यों के राज्यसभा प्रत्याशियों की लिस्ट में उनका नाम नहीं था और हिमाचल से कांग्रेस ने अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया।



Source link

‘गर्भनिरोधक गोलियां मंगवाई और कमरे में ले जाकर’, 43 साल की Ex-मेयर ने नाबालिक लड़के संग की ऐसी हरकत, क्या हुआ?


Trending

oi-Purnima Acharya

Misty Roberts: अमेरिका के लुइसियाना (Louisiana) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मिस्टी रोबर्ट्स (Misty Roberts) नाम की पूर्व मेयर को 16 साल के नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाने के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहरा दिया है।

मिस्टी रोबर्ट्स ने मेयर पद से दिया इस्तीफा
आपको बता दें कि इस बड़े मामले ने स्थानीय राजनीति और प्रशासन में बड़ा भूचाल ला दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के सामने आने के बाद मिस्टी रोबर्ट्स को मेयर पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।

Misty Roberts

डेरिडर की मेयर रहते हुए लगे गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि मिस्टी रोबर्ट्स उस समय DeRidder शहर की मेयर के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही थीं। जुलाई 2024 के अंत में अचानक उनके इस्तीफे की खबर सामने आई, जिसने लोगों को चौंका दिया था। बाद में जांच के दौरान नाबालिग से जुड़े इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।

दो गंभीर अपराधों में दोषी करार

फिलहाल डेरिडर नगर पालिका में हुई सुनवाई के दौरान जूरी ने पूर्व मेयर मिस्टी रोबर्ट्स को दो गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया है। इन आरोपों में नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाना और नाबालिग के साथ अभद्र व्यवहार करना शामिल है। कानूनी प्रावधानों के अनुसार इन अपराधों के लिए उन्हें अधिकतम 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। पूर्व मेयर पर नाबालिग से गर्भनिरोधक गोलियां मंगवाने का भी आरोप था।

पीड़ित लड़के ने कोर्ट में क्या बताया?

-मुकदमे की सुनवाई के अंतिम दिन पीड़ित किशोर ने कोर्ट में पूरी घटना का विवरण दिया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित लड़के ने बताया कि एक पूल पार्टी में वह मौजूद था, जहां शराब पीने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी।

-लड़के का आरोप है कि इसी दौरान मिस्टी रोबर्ट्स ने पूल के पास जाकर उसके साथ गलत बर्ताव किया, उसे कई बार जबरन किस किया और बाद में ऊपर कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती गलत संबंध बनाए।

-बताया जाता है कि यौन संबंध बनाने के बाद वह नाबालिग लड़के का शोषण करने लगी थी। आपको बता दें कि उस समय लड़का कानूनी रूप से सहमति देने की उम्र में भी नहीं था।

परिवार के सदस्यों ने भी दी गवाही

-कोर्ट में पीड़ित लड़के के परिवार के कुछ सदस्यों ने भी बयान दर्ज कराए हैं। बताया गया कि उनके दो बच्चों और एक भतीजे ने गवाही देते हुए कहा है कि उन्होंने आरोपी और पीड़ित को एक साथ देखा था। हालांकि उन्होंने कथित घटना को सीधे होते हुए नहीं देखा।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिवार के एक सदस्य ने ये भी बताया कि उन्होंने आरोपी मिस्टी रोबर्ट्स को अपने बेटे से बहस करते और जोर-जोर से चिल्लाते हुए सुना था।

सियासत में मचा था हड़कंप

ये मामला सामने आने के बाद DeRidder की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर इस तरह के आरोप लगने से जनता और प्रशासन दोनों के बीच चिंता बढ़ गई थी। अब कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और सजा का फैसला भी जल्द सामने आ सकता है।



Source link

ये हैं इजराइल में 9 UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स, जहां आपको एक बार जरूर आना…


Last Updated:

9 UNESCO World Heritage Sites in Israel: इज़राइल का इतिहास हज़ारों साल पुराना है, जिसमें पुरानी सभ्यताओं और मॉडर्न कल्चर का शानदार मेल देखने को मिलता है. UNESCO ने इज़राइल की कल्चरल और हिस्टोरिकल अहमियत को पहचानते हुए नौ जगहों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स के तौर पर चुना है.

मसाडा (2001): डेड सी के किनारे ऊबड़-खाबड़ पठार पर बना एक पुराना किला, जो पुराने इज़राइली राज और उसके सबसे बड़े विरोध की निशानी है.

9 UNESCO Heritage Sites In Israel

एकर का पुराना शहर (2001): एक ऐतिहासिक दीवारों वाला बंदरगाह शहर जो ओटोमन-युग के शहर के नीचे क्रूसेडर शहर (1104-1291) के लेआउट और पनाहगाह को बचाए हुए है.

9 UNESCO Heritage Sites In Israel

तेल अवीव का व्हाइट सिटी (2003): 1930 के दशक में बनी 4,000 से ज़्यादा बॉश-स्टाइल की इमारतों का एक बड़ा कलेक्शन, जो मॉडर्न शहरी प्लानिंग और आर्किटेक्चर का एक अनोखा मेल दिखाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

9 UNESCO Heritage Sites In Israel

बाइबिल के टीले—मेगिडो, हाज़ोर, और बीर शेबा (2005): इन तीन “टीलों” (पुरातत्व के टीलों) में बाइबिल के शहरों की जगहें हैं, जो आयरन एज के दौरान सेंट्रल पावर और व्यापार के विकास को दिखाते हैं.

9 UNESCO Heritage Sites In Israel

अगरबत्ती का रास्ता – नेगेव में रेगिस्तानी शहर (2005): पुराने व्यापारिक ठिकानों और चार रेगिस्तानी शहरों – अवदत, हलुज़ा, ममशित और शिवता – के एक नेटवर्क ने अरब प्रायद्वीप से भूमध्य सागर तक अगरबत्ती और मसालों के फ़ायदेमंद व्यापार को आसान बनाया.

9 UNESCO Heritage Sites In Israel

हाइफ़ा और पश्चिमी गलील में बहाई पवित्र जगहें (2008): ये जगहें, जिनमें हाइफ़ा में बाब का मकबरा और एकर में बहाउल्लाह का मकबरा शामिल हैं, बहाई धर्म के लिए तीर्थयात्रा और गहरी आध्यात्मिक अहमियत वाली जगहें हैं.

9 UNESCO Heritage Sites In Israel

माउंट कार्मेल में इंसानी विकास की जगहें: नहल मे’आरोट/वादी अल-मुगरा गुफाएं (2012): इस जगह में लाखों सालों से चली आ रही इंसानों की पुरानी बस्तियों का एक क्रम है, जो इंसानी विकास के बारे में ज़रूरी जानकारी देता है.

9 UNESCO Heritage Sites In Israel

जूडियन लोलैंड्स में मारेशा और बेट-गुवरिन की गुफाएं (2014): इंसानों के बनाए ज़मीन के नीचे बने कमरों का एक बड़ा नेटवर्क, जिसका इस्तेमाल 8वीं सदी BCE से लेकर धर्मयुद्धों तक, 2,000 से ज़्यादा सालों तक अलग-अलग कामों के लिए किया जाता रहा.

9 UNESCO Heritage Sites In Israel

बेट शे’आरिम का नेक्रोपोलिस: यहूदी आर्कियोलॉजी का एक लैंडमार्क (2015): कब्रों और दफ़नाने वाली गुफाओं का एक बड़ा सिस्टम जो रोमन ज़माने में येरुशलम के बाहर मुख्य यहूदी कब्रिस्तान के तौर पर काम करता था, जिसमें कला और आर्कियोलॉजिकल अवशेषों का एक बड़ा कलेक्शन है.

9 UNESCO Heritage Sites In Israel

इज़राइल ने भविष्य में विचार के लिए UNESCO को 18 दूसरी जगहों की एक “टेंटेटिव लिस्ट” दी है. इस लिस्ट में कैसरिया मैरिटिमा, गैलिली का सागर और गैलिली के शुरुआती सिनेगॉग जैसी मशहूर जगहें शामिल हैं. Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए News-18 जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

मोदी बोले- इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो: सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं; ईरान में अब तक 1000 लोगों की मौत


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi On US Israel Vs Iran War; Finland Alexander Stubb | Middle East Ukraine Unrest

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने गुरुवार को फिनलैंड के राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद दिल्ली में जॉइंट मीडियो कॉन्फ्रेंस की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में जारी जंग को जल्दी खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सैन्य संघर्ष से कोई भी मसला हल नहीं हो सकता। भारत सभी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और शांति स्थापित करने की कोशिशों का समर्थन करता रहेगा।

पीएम ने यह बात फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद कही। उन्होंने कहा कि भारत और फिनलैंड दोनों ही कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। हम इस बात पर सहमत हैं कि सिर्फ सैन्य संघर्ष से कोई भी समस्या हल नहीं हो सकती।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छह दिनों से जंग जारी है। अल जजीरा के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक 5000 से ज्यादा बम गिराए हैं। वहीं 20 ईरानी वॉरशिप को डुबो दिया है। इन हमलों में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। ईरान ने भी पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के 9 देशों में बने अमेरिकी बेस पर हमला किया है।

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और पीएम मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की।

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और पीएम मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की।

मोदी बोले- AI, 6G और क्वांटम टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बुधवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। इस दौरे का उद्देश्य व्यापार, निवेश और उभरती प्रौद्योगिकियों सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाना है। बैठक में दोनों देशों ने डिजिटलाइजेशन और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने भारत-फिनलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

  • मोदी ने कहा, ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 6G टेलीकॉम, स्वच्छ ऊर्जा और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे हाई-टेक क्षेत्रों में सहयोग से दोनों देश आगे बढ़ेंगे। भारत-यूरोपीय फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगा। राष्ट्रपति स्टब ने आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा किया है, जो बेहद कठिन प्रतियोगिता मानी जाती है।
  • फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने भारत की विदेश नीति और आर्थिक प्रगति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुनिया को थोड़ा और भारतीय बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है। यूरोप के लिए भारत एक अहम रणनीतिक साझेदार बन चुका है।
  • स्टब ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और पिछले एक दशक में यहां बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उनकी पिछली भारत यात्रा 2013 में हुई थी और तब से देश में काफी परिवर्तन हुआ है।

आयरनमैन ट्रायथलॉन के बारे में जानें…

आयरनमैन ट्रायथलॉन दुनिया की सबसे कठिन एक-दिवसीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है। इसमें लगातार 3.86 किमी तैराकी, 180 किमी साइक्लिंग और 42.2 किमी मैराथन दौड़ पूरी करनी होती है।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग, स्पाइसजेट की UAE से दिल्ली-मुंबई के लिए 13 स्पेशल फ्लाइट्स; श्रीनगर लगातार पांचवे दिन बंद

comp 116 31772698294 1772705557

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई है। हालांकि बीते 2 दिन में हालात आंशिक रूप से सुधरे हैं। स्पाइसजेट मिडिल ईस्ट में फंसे यात्रियों की वापसी के लिए गुरुवार को UAE से 13 स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

मोदी बोले- इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो: सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं; ईरान में अब तक 1000 लोगों की मौत


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi On US Israel Vs Iran War; Finland Alexander Stubb | Middle East Ukraine Unrest

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने गुरुवार को फिनलैंड के राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद दिल्ली में जॉइंट मीडियो कॉन्फ्रेंस की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में जारी जंग को जल्दी खत्म करने की अपील की। मोदी ने कहा कि मिलिट्री लड़ाई (सैन्य संघर्ष) से कोई भी मसला हल नहीं हो सकता।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फिनलैंड दोनों ही कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा- हम इस बात पर सहमत हैं कि सिर्फ सैन्य संघर्ष से कोई भी समस्या हल नहीं हो सकती।

चाहे यूक्रेन का मुद्दा हो या मिडिल ईस्ट का भारत सभी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और शांति स्थापित करने की कोशिशों का समर्थन करता रहेगा।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छह दिनों से जंग जारी है। अल जजीरा के मुताबिक, इजराइल-अमेरिका ने अब तक ईरान में 5000 से ज्यादा बम गिराए हैं। वहीं 20 ईरानी वॉरशिप को डुबो दिया है। इन हमलों में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। ईरान ने भी पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के 9 देशों में बने अमेरिकी बेस पर हमला किया है।

अमेरिका और इजराइल ने बुधवार रात को भी ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगह बमबारी की।

अमेरिका और इजराइल ने बुधवार रात को भी ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगह बमबारी की।

मोदी बोले- AI, 6G और क्वांटम टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर

बैठक के दौरान दोनों देशों ने डिजिटलाइजेशन और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। दोनों पक्षों ने भारत-फिनलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 6G टेलीकॉम, स्वच्छ ऊर्जा और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे हाई-टेक क्षेत्रों में सहयोग से दोनों देशों के रिश्तों को नई गति मिलेगी।

मोदी ने यह भी कहा कि प्रस्तावित भारत-यूरोपीय फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगा।

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बुधवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। इस दौरे का उद्देश्य व्यापार, निवेश और उभरती प्रौद्योगिकियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाना है।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग, स्पाइसजेट की UAE से दिल्ली-मुंबई के लिए 13 स्पेशल फ्लाइट्स; श्रीनगर लगातार पांचवे दिन बंद

comp 116 31772698294 1772705557

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई है। हालांकि बीते 2 दिन में हालात आंशिक रूप से सुधरे हैं। स्पाइसजेट मिडिल ईस्ट में फंसे यात्रियों की वापसी के लिए गुरुवार को UAE से 13 स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link