Home Blog Page 490

Sensex Today: युद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया, फिर क्यों बाजार में लौटी रौनक? सेंसेक्स-निफ्टी में भारी उछाल


Business

oi-Sohit Kumar

Sensex Today: ग्लोबल मार्केट में जारी उठापटक और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार (indian stock market) ने आज जबरदस्त ‘कमबैक’ किया है। बुधवार को लाल निशान में डूबने के बाद, आज यानी 5 मार्च को दलाल स्ट्रीट पर सुबह से ही जश्न का माहौल है।

एशियाई बाजारों में आई तेजी और अमेरिकी बाजारों के सकारात्मक संकेतों ने भारतीय निवेशकों में नया जोश भर दिया है। क्या यह तेजी लंबी टिकेगी या युद्ध की आहट एक बार फिर बाजार को पटखनी देगी? फिलहाल, बाजार के आंकड़ों ने एक बड़े उलटफेर के संकेत दे दिए हैं। आइए जानतें हैं मार्केट के ताजा आंकड़े क्या कहते हैं

indian stock market

बाजार का ताजा हाल (05 मार्च 2026):

आज सुबह शेयर बाजार खुलते ही खरीदारों का दबदबा देखने को मिला। बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 करीब 100 अंकों की तेजी के साथ खुला और सुबह 10:15 बजे तक 24,602.20 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो 0.50% की बढ़त है। वहीं Sensex भी 327 अंकों की छलांग लगाकर 79,443 के स्तर पर पहुंच गया।

प्रमुख शेयर्स और सेक्टर्स की स्थिति:

  • टॉप गेनर्स: बाजार में HINDALCO (5.41%), COALINDIA (3.37%), RELIANCE (2.97%) और ONGC (2.96%) जैसे दिग्गज शेयर्स में भारी खरीदारी देखी जा रही है।
  • सेक्टोरल इंडेक्स: कल (4 मार्च) जहां इंफ्रा, पीएसयू बैंक, रियल्टी और ऑटो सेक्टर्स 2-4% गिरे थे, आज उनमें जोरदार रिकवरी देखी जा रही है।
  • BSE का धमाका: सेबी (SEBI) द्वारा ‘Sensex Next 30’ इंडेक्स के लिए डेरिवेटिव्स लॉन्च करने की मंजूरी मिलने के बाद BSE के शेयरों में 2% का उछाल आया है।

रुपये में जोरदार मजबूती

भारतीय रुपये ने आज डॉलर के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है। रुपया करीब 1% की छलांग लगाकर 91.57 प्रति डॉलर पर खुला। माना जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा डॉलर की संभावित बिक्री ने रुपये को यह मजबूती प्रदान की है।

ग्लोबल संकट और IMF की चेतावनी:

भले ही बाजार आज हरे निशान में है, लेकिन संकट अभी टला नहीं है। IMF प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने आगाह किया है कि अगर अमेरिका-ईरान संघर्ष लंबा खिंचता है, तो यह वैश्विक ऊर्जा कीमतों, विकास दर और मुद्रास्फीति को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। बुधवार को इसी डर के कारण निफ्टी 24,480 और सेंसेक्स 79,116 पर बंद हुआ था, लेकिन आज अमेरिकी बाजारों (Nasdaq 1.3% ऊपर) की तेजी ने भारतीय बाजार को सहारा दिया है।



Source link

Lara Dutta Viral Video: बेटी संग दुबई में फंसीं लारा दत्ता, 2 मिनट 33 सेकंड के वीडियो में ये क्या कह दिया?


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Lara Dutta Viral Video: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है। इस स्थिति में कई भारतीय नागरिक भी अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वह इन दिनों दुबई में अपनी बेटी के साथ हैं और मौजूदा हालात को बेहद करीब से महसूस कर रही हैं।

दुबई से लारा दत्ता का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में दुबई के माहौल, सुरक्षा व्यवस्था और अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान लारा दत्ता काफी परेशान भी नजर आईं।

Lara Dutta

बेटी सायरा के साथ दुबई में हैं लारा दत्ता

-2 मिनट 33 सेकंड के वीडियो में लारा दत्ता ने बताया है कि वह अपनी बेटी सायरा भूपति (Saira Bhupathi) के साथ दुबई में हैं। वहीं उनके पति और पूर्व टेनिस स्टार महेश भूपति (Mahesh Bhupathi) काम के सिलसिले में किसी और देश में हैं।

-लारा दत्ता ने वीडियो में कहा कि जब इलाके में तनाव बढ़ना शुरू हुआ, उस समय वह शूटिंग में व्यस्त थीं। अचानक उन्हें तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने बताया कि आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया जा रहा था और फाइटर जेट लगातार उड़ान भर रहे थे। ये अनुभव उनके लिए काफी अप्रत्याशित और डराने वाला था।

‘धमाकों से खिड़कियां तक कांप उठती हैं’

-लारा दत्ता ने आगे बताया कि पिछले कुछ दिनों से माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। उन्होंने कहा- मैं फिलहाल एक सुरक्षित इलाके में हूं, लेकिन धमाकों की आवाज इतनी तेज होती है कि खिड़कियां और दरवाजे तक हिल जाते हैं।

-लारा दत्ता ने आगे कहा- माहौल असहज जरूर है मगर मुझे ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मैं असुरक्षित हूं। एक्ट्रेस के मुताबिक दुबई में डर और बेचैनी का माहौल तो है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की वजह से लोगों में भरोसा भी बना हुआ है।

लारा दत्ता ने की यूएई सरकार की तारीफ

-लारा दत्ता ने वीडियो में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सरकार की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर नागरिक और विदेशी निवासी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहा है।

-एक्ट्रेस के अनुसार दुबई में रहने वाले लोगों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और कोशिश कर रही है कि शहर की सामान्य गतिविधियां प्रभावित न हों।

‘तनाव के बीच भी जारी है रोजमर्रा की जिंदगी’

-लारा दत्ता ने बताया कि तनाव के बावजूद दुबई में आम जिंदगी पूरी तरह से रुकी नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उनके घर का माली रोज की तरह काम करने आता है, लॉन की देखभाल करता है और पौधों को पानी देता है।

-लारा दत्ता ने कहा- डिलीवरी करने वाले लोग भी अपनी सेवाएं जारी रखे हुए हैं। लारा दत्ता ने बताया कि लोग सतर्क जरूर हैं लेकिन रोजमर्रा के कामकाज को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत लौटने के लिए फ्लाइट्स तलाश रही हैं लारा दत्ता

वीडियो में लारा दत्ता ने ये भी बताया कि वह अपने घर, भारत लौटने के लिए फ्लाइट्स की जानकारी ले रही हैं। हालांकि मौजूदा हालात के चलते उड़ानों की संख्या सीमित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकल आएगा और वह सुरक्षित तरीके से भारत लौट सकेंगी।

‘कोई भी डर के साए में जीने का हकदार नहीं है’

वीडियो के अंत में लारा दत्ता ने एक भावनात्मक मैसेज भी दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। एक्ट्रेस ने उम्मीद जताई कि मौजूदा हालात जल्द सुधरेंगे और आखिरकार समझदारी, शांति और इंसानियत की जीत होगी।



Source link

Wankhede Pitch, IND vs ENG: वानखेड़े की पिच छीनेगी भारत से वर्ल्ड कप? बॉलिंग कोच ने कुछ घंटे पहले बढ़ाई टेंशन


Cricket

oi-Sohit Kumar

Wankhede Pitch Report: मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम आज एक महायुद्ध का गवाह बनने जा रहा है। T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी, तो दांव पर सिर्फ फाइनल का टिकट नहीं, बल्कि टीम इंडिया का सालों पुराना सपना भी होगा। इस हाई-वोल्टेज मैच से ठीक पहले ड्रेसिंग रूम से एक ऐसी खबर आई है, जिसने भारतीय खेमे में खलबली मचा दी है।

एक ऐसा ‘अदृश्य दुश्मन’ वानखेड़े के मैदान पर घात लगाए बैठा है, जो टॉस के बाद मैच की दिशा ही बदल सकता है। क्या टीम इंडिया इस जाल को काट पाएगी या वानखेड़े की ये पिच भारत की हार की पटकथा लिखेगी? आइए जानतें हैं टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने क्या कहा और वानखेड़े की पिच का पूरा गणित क्या है?

Gautam Gambhir with coach morne morkel

Wankhede Stadium Pitch: वानखेड़े की पिच का रहस्य

मैच से पहले वानखेड़े की पिच की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें पिच पर हल्की घास (Green Tinge) दिखाई दे रही है। दरअसल, यह लाल मिट्टी की पिच है और नमी (Humidity) को बनाए रखने के लिए जानबूझकर घास छोड़ी गई है। मैच की शुरुआत में यह तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल प्रदान करेगी, जिससे शुरुआती ओवरों में भारतीय ओपनर्स के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। हालांकि, यह मैदान ऐतिहासिक रूप से बल्लेबाजों का मददगार रहा है और यहां 200 से अधिक का स्कोर बनना आम बात है।

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच को किस बात का है डर?

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मैच से चंद घंटे पहले एक ऐसी बात कह दी है जो भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ा सकती है। मोर्कल ने ‘ओस’ (Dew) को सबसे बड़ी चिंता बताया है। उन्होंने कहा, ‘ओस हमेशा एक बड़ी चिंता होती है और सबसे बड़ी समस्या यह है कि टॉस पर आपका कंट्रोल नहीं होता। वानखेड़े का मैदान छोटा है और यहां गेंद काफी तेजी से बाउंड्री की ओर जाती है, जिससे गेंदबाजों के लिए मार्जिन बहुत कम रह जाता है।’

मोर्कल ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि यहां बल्लेबाजों की ताकत ही उनकी कमजोरी भी बन सकती है, लेकिन गेंदबाजों को हर गेंद पर संघर्ष करना होगा। अगर दूसरी पारी में ओस गिरती है, तो भारतीय स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के लिए गीली गेंद से रन रोकना नामुमकिन जैसा हो जाएगा।

India vs England, 2nd Semi-Final: आज के मैच की पूरी जानकारी

  • मुकाबला: भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा सेमीफाइनल (ICC T20 World Cup 2026)
  • तारीख: आज, 5 मार्च 2026
  • समय: शाम 7:00 बजे (IST)
  • वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

India vs England, 2nd Semi-Final लाइव टेलीकास्ट (TV चैनल):

  • ब्रॉडकास्टर: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network)
  • आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु आदि) में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं।

India vs England, 2nd Semi-Final: लाइव स्ट्रीमिंग (Online)

प्लेटफॉर्म: डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar)
कैसे देखें: आप अपने स्मार्टफोन पर हॉटस्टार ऐप या लैपटॉप/पीसी पर उनकी वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

इंडिया टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन।



Source link

Gold Rate Today: होली के बाद सोने में बड़ी गिरावट! ₹4,923 सस्ता हुआ गोल्ड— 5 मार्च के ताजा रेट जानिए


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Rate Today 05 March 2026: होली के बाद सर्राफा बाजार में राहत की खबर है। मुनाफावसूली और वैश्विक उतार-चढ़ाव के बीच 2 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोना 4,923 रुपये टूटकर करीब ₹1.62 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले यह लगभग ₹1.67 लाख पर था।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,64,650 और 22 कैरेट ₹1,50,940 प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट ₹1,64,500 और 22 कैरेट ₹1,50,790 रहा। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट ₹1,64,650 और 22 कैरेट ₹1,50,940 दर्ज हुआ।

Gold Rate Today 05 March 2026

मिडिल ईस्ट में इजराइल-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 92.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसला। ऐसे हालात में निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, लेकिन घरेलू बाजार में होली की छुट्टी के बाद प्रॉफिट बुकिंग से दाम टूटे।

Gold Rate Today In India: 05 मार्च 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,64,650 1,50,940 1,23,470
मुंबई 1,64,500 1,50,790 1,23,300
अहमदाबाद 1,64,550 1,50,840 1,23,350
चेन्नई 1,64,500 1,50,790 1,23,300
कोलकाता 1,64,500 1,50,790 1,23,300
हैदराबाद 1,64,500 1,50,790 1,23,300
जयपुर 1,64,650 1,50,940 1,23,470
भोपाल 1,64,550 1,50,840 1,23,350
लखनऊ 1,64,650 1,50,940 1,23,470
चंडीगढ़ 1,64,650 1,50,940 1,23,470

Gold Rate Today: होली से पहले सोना हुआ सस्ता, कितना घटा 22K और 18K गोल्ड रेट, खरीदारी से पहले जानिए ताजा रेट

🔶Silver Rate In India 05 March 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)

चांदी में भी भारी गिरावट दिखी। एक किलो चांदी 18,501 रुपये गिरकर लगभग ₹2.71 लाख पर पहुंच गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रॉयटर्स के मुताबिक सोने का हाजिर भाव 0.8% चढ़कर 5,176.69 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 1% बढ़कर 5,186.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। चांदी का स्पॉट रेट भी 1.2% बढ़कर 84.43 डॉलर प्रति औंस दर्ज हुआ।

🔶 अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या चल रहा है?

वैश्विक बाजार में तस्वीर थोड़ी अलग है। रॉयटर्स के अनुसार सोने का हाजिर भाव 0.8 प्रतिशत बढ़कर 5,176.69 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। अप्रैल डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 1 प्रतिशत चढ़कर 5,186.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

दरअसल इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी दिख रही है।

🔶 मिडिल ईस्ट तनाव और रुपया

मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखा है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और भू-राजनीतिक तनाव के चलते भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 92.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की घोषणा की थी। इसके बाद ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमला किया। इस संघर्ष के पहले ही दिन ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर ने पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा दिया।

🔶 देश में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में सोना और चांदी के दाम कई कारकों पर निर्भर करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी और घरेलू मांग-आपूर्ति इसका प्रमुख आधार होते हैं। लंदन बुलियन मार्केट और कॉमेक्स के रुझान भी भारतीय बाजार को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन रोजाना मानक कीमत जारी करता है, जिसके आधार पर देशभर के ज्वेलर्स कीमत तय करते हैं।



Source link

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की: अभिषेक मनु सिंघवी- फूलो देवी नेताम फिर राज्यसभा जाएंगे; तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक प्रत्याशी


  • Hindi News
  • National
  • Congress 6 Rajya Sabha Candidates Named | Abhishek Singhvi, Phoolo Devi Netam

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। दोनों वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।

पार्टी ने हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। अनुराग कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। उन्हें हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है।

तेलंगाना की दूसरी सीट के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी माने जाने वाले वीम नरेंद्र रेड्डी को मैदान में उतारा है। तमिलनाडु में स्टालिन की पार्टी DMK ने कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट दी है।

कांग्रेस ने यहां से एम. क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार बनाया है। इधर, भाजपा भी दो बार में 13 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

4 मार्च: भाजपा ने 4 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 4 प्रत्याशियों के नाम वाली दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुते के नाम हैं।

1 1772610210

3 मार्च: 9 प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट

एक दिन पहले भाजपा ने राज्यसभा के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 6 राज्यों से 9 नाम शामिल थे। अब 7 राज्यों से कुल 13 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बिहार से राज्यसभा भेजे जाएंगे। उनके अलावा बिहार से शिवेश कुमार का भी नाम है। छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

असम से तेराश गोवाला, जोगेन मोहन, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा उम्मीदवार हैं।

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी।

9 1 1772535483

राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा

ये सभी सीटें संबंधित सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का होता है। जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, उनकी सीटों पर ये चुनाव कराए जा रहे हैं। निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल उनके शपथ ग्रहण की तिथि से आगामी छह वर्षों, यानी 2032 तक रहेगा। संबंधित राज्यों की जिन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहीं ये सीटें रिक्त मानी जाएंगी।

37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव

चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्षका कब्जा है।

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाना है। शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी।

fcwiq4 1771401248

बैलेट पेपर पर खास पेन से होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने कहा है कि वोट डालते समय केवल रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दिए गए तय मानक का वॉयलेट रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा।

आयोग ने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में EVM और VVPAT को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।

आयोग के मुताबिक 5 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 1.20 लाख से ज्यादा लोगों ने डेमो कैंप में हिस्सा लिया। 1.16 लाख से ज्यादा लोगों ने मॉक वोट डाले। 10 फरवरी तक 29 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन लोकेशन मोबाइल डेमो वैन से कवर किए जा चुके हैं। यह अभियान EVM डेमो सेंटर और मोबाइल वैन के जरिए चलाया जा रहा है।

2 1771398561
4 1771406279

ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव

राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं।

चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं।

राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं।

राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है।

महाराष्ट्र की 7 सीटों के उदाहरण से फॉर्मूला समझते हैं

राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मतों की आवश्यकता होती है, जिसे जीतने का कोटा (Quota) कहा जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं। खाली हो रही सीटें 7 हैं।

कुल विधायकों की संख्या x 100/ (राज्यसभा की सीटें+1) = +1 288X100/(7+1)= +1 28800/8= +1 3600= +1 3601 चूंकि एक विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसलिए महाराष्ट्र में अभी एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होगी।

3 1771400959

……………………………….

ये खबर भी पढ़ें…

TMC ने राज्यसभा के लिए 4 कैंडिडेट का ऐलान किया:इनमें सुप्रीम कोर्ट के वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम; जीते तो पहले LGBTQ सांसद होंगे

lgbtq1772233046 1772531830

तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार, सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Nepal Elections 2026: Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद नेपाल में आज मतदान,बालेन शाह या गगन थापा-किसके साथ हैं युवा वोटर?


International

oi-Puja Yadav

Nepal Elections 2026: नेपाल के भविष्य का फैसला गुरुवार, 5 मार्च 2026 मतपेटियों में बंद हो जाएगा। पिछले साल हुए ‘Gen-Z’ के आंदोलन के बाद, जिसने के.पी. शर्मा ओली की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका था, आज नेपाल की जनता अपनी अगली सरकार चुनने के लिए मतदान कर रही है।

कड़ी सुरक्षा और भविष्य की नई उम्मीदों के बीच हो रहे इस चुनाव पर पूरी दुनिया, विशेषकर भारत और चीन की नजरें टिकी हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।

nepal-elections-2026

पिछले साल के जन-विद्रोह के बाद यह पहला मौका है जब देश की युवा शक्ति सीधे तौर पर सत्ता की दिशा तय करने वाली है। अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने नागरिकों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए इसे बताया है।

Balen Shah, KP Oli vs Gagan Thapa का मैदान में त्रिकोणीय मुकाबला-कौन बनेगा प्रधानमंत्री?

इस बार मुख्य मुकाबला तीन अलग-अलग विचारधाराओं और पीढ़ियों के बीच है:

बालेन शाह (Balendra Shah): काठमांडू के पूर्व मेयर और मशहूर रैपर। युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बालेन ‘नेशनल इंडिपेंडेंट पार्टी’ की ओर से पीएम पद के दावेदार हैं। वे व्यवस्था परिवर्तन के प्रतीक माने जा रहे हैं।

गगन थापा (Gagan Thapa): नेपाली कांग्रेस के युवा और ओजस्वी नेता। उदारवादी छवि और भारत के साथ संतुलित रिश्तों के पैरोकार।

के.पी. शर्मा ओली (KP Sharma Oli): कम्युनिस्ट दिग्गज जिनकी सरकार पिछले साल जन-आक्रोश के कारण गिरी थी। विवादों के बावजूद उनकी पकड़ अभी भी एक बड़े वर्ग पर कायम है।

पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ भी मैदान में हैं, जो सत्ता के समीकरण बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं।

Nepal Gen Z Uprising Impact- चुनाव का गणित: 275 सीटों का फैसला

नेपाल की प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) के 275 सदस्यों को चुनने के लिए वोटिंग हो रही है। 165 सीटें पर प्रत्यक्ष मतदान (Direct Voting) के जरिए और 110 सीटें पर आनुपातिक प्रतिनिधित्व (Proportional System) के जरिए चुनाव होंगे।

मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार, प्रत्यक्ष मतदान के नतीजे 24 घंटे के भीतर और आनुपातिक सीटें 1-2 दिन में साफ हो जाएंगी। बता दें कि देश भर में 3.30 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिनमें 80,000 नेपाली सेना के जवान शामिल हैं। पाली सेना ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिए संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर रही है।

भारत-नेपाल सीमा 2 मार्च की आधी रात से 5 मार्च की आधी रात तक के लिए पूरी तरह सील है। सरकार ने 4, 5 और 6 मार्च तीन दिन की सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। चुनाव आयोग ने मीडिया को नतीजों से पहले एग्जिट पोल या ओपिनियन पोल दिखाने से मना किया है ताकि निष्पक्षता बनी रहे।

Nepal Elections 2026 में कितना है ‘Gen-Z’ का प्रभाव ? क्या हैं मुख्य मुद्दे

इस चुनाव में करीब 10 लाख नए युवा मतदाता जुड़े हैं, जो पिछले साल के आंदोलन की उपज हैं। उनके लिए मुख्य मुद्दे हैं भ्रष्टाचार और बेरोजगारी: नेपाल में युवाओं का पलायन और नौकरी की कमी सबसे बड़ा दर्द है। भारत नेपाल के व्यापार का 66% और चीन 14% व्यापार और भारी कर्ज के साथ संतुलन बनाना नई सरकार की बड़ी चुनौती होगी।

भारत और चीन के लिए क्यों है यह चुनाव खास?

नेपाल में आने वाली सरकार यह तय करेगी कि हिमालयी क्षेत्र में शक्ति का संतुलन किस ओर झुकेगा। गगन थापा और नेपाली कांग्रेस को परंपरागत रूप से भारत का करीबी माना जाता है, जबकि केपी ओली का झुकाव अक्सर चीन की ओर रहा है। वहीं बैलेन शाह ‘नेपाल फर्स्ट’ की नीति की बात कर रहे हैं, जो दोनों पड़ोसियों के लिए नया अनुभव हो सकता है।



Source link

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 293 अंक चढ़ा, निफ्टी 24500 के पार


भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 293.42 अंक या 0.37% बढ़कर 79,409.61 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 114.30 अंक या 0.47% बढ़कर 24,594.80 अंक पर आ गया।

Trending Videos

(यह खबर अपडेट की जा रही है)



Source link

Bangalore Silver Rate Today: चांदी की कीमत में 1890 रु की गिरावट, क्या हैं बैंगलोर में ताजा भाव?


Business

oi-Ankur Sharma

Bangalore Silver Rate Today, 5 March 2026 Thursday: बीते कई दिनों से चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है, आज भी इसका चाल सुस्त है, गुरुवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव 1890 रुपये गिरकर 259500 रुपये किलो हो गया है।

तो वहीं दूसरी ओर गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी आज सुबह 2,85,000 रुपये किलो है। चलिए जानते हैं आईटी हब में कहां पहुंचा है चांदी का भाव? क्या है बाजार की ताजा स्थिति?

Bangalore Silver Rate Today

Bangalore Silver Rate Today Hindi: आज बैंगलोर में चांदी का भाव ₹2,850 प्रति 10 ग्राम है।

  • चांदी (10 ग्राम): ₹2,850
  • चांदी (100 kg):₹28,500
  • चांदी (1 kg): ₹2,85,000

चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कभी दाम तेजी से बढ़ते हैं तो कभी अचानक गिरावट आ जाती है। निवेशकों को चांदी में इनवेस्ट करने के लिए बाजार के स्थिति को समझना बहुत ज्यादा जरूरी है।

Bangalore Silver Rate: क्यों हो रहे हैं चांदी के उतार-चढ़ाव के रेट?

चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती, औद्योगिक मांग पर निर्भर करती है, चांदी की कीमत सोने की तुलना में संवेदनशील ज्यादा हो सकती है क्योंकि चांदी का आधा हिस्सा औद्योगिक उपयोग में जाता है; अगर इंडस्ट्री धीमी होती है तो चांदी के भाव गिर जाते हैं।

अभी चांदी खरीदना सही रहेगा या नहीं?

चांदी के मौजूदा रेट को देखते हुए निवेशकों के मन में सवाल है कि अभी चांदी खरीदना सही रहेगा या नहीं?कई मार्केट एनालिस्ट मानते हैं कि 2026 में चांदी की कीमतों को औद्योगिक मांग और सप्लाई की कमी से सपोर्ट मिल सकता है। अधिकांश विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि पूरी रकम चांदी में न लगाएं, लंबी अवधि (3-5 साल) के लिए निवेश बेहतर माना जाता है।

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ सूचना देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।



Source link

Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट


Sone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में तेज उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत 4560 रुपये बढ़कर 2.70 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 830 रुपये बढ़कर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी का हाल

एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड करीब 1% बढ़कर 5,187 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर में करीब 2.5% की तेजी आई और इसकी कीमत 85.12 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

सुरक्षित संपत्तियों की मांग क्यों बढ़ रही?

कीमती धातुओं में यह तेजी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं और ईरान भी क्षेत्र के कई हिस्सों में मिसाइल हमलों से जवाब दे रहा है। बढ़ते संघर्ष के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हो गया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति मार्गों में बाधा उत्पन्न हुई है। इससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है और निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर भरोसा जताया है। वहीं रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी सेना ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरान के एक युद्धपोत को डुबो दिया। हालांकि ईरान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि उसकी खुफिया एजेंसी ने युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका से बातचीत की पहल नहीं की है।

दूसरी ओर, अमेरिका के सेवा क्षेत्र के मजबूत आंकड़ों ने कुछ हद तक महंगाई की चिंताओं को कम किया है। आंकड़ों के मुताबिक ऑर्डर और कारोबारी गतिविधियों में तेजी के कारण अमेरिकी सेवा क्षेत्र ने 2022 के मध्य के बाद सबसे तेज वृद्धि दर्ज की है। इसी बीच अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर तक फिसल गया, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली कमोडिटी विदेशी निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक हो गईं।

हालांकि बाजार अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली ब्याज दर कटौती को जुलाई की बजाय सितंबर में होने की संभावना मान रहे हैं। इसके बावजूद निवेशक इस साल दो बार 25-25 आधार अंक की दर कटौती की उम्मीद बनाए हुए हैं।



Source link

Bangalore Gold Rate Today: सोना बना चीता, एक्सपर्ट भी हैरान, बैंगलोर में कहां पहुंचा रेट?


Business

oi-Ankur Sharma

Bangalore Gold Rate Today 5 March 2026 Thursday: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, गोल्ड ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है, होली के दूसरे दिन यानी कि 5 मार्च की सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का भाव चीते की चाल से आगे बढ़ रहा है इस वक्त इसका रेट 1,61,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है ।

तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोने का भाव 1,64,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 162548 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आईटी हब बैंगलोर में सोने का क्या दाम है?

Bangalore Gold Rate Today

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव क्या है?

  • सोना 24 कैरेट: 162548 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 148894 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 121911 रुपये प्रति 10 ग्राम

Bangalore Gold Rate Today: बैंगलोर में कहां पहुंचा रेट?

गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज बैंगलोर में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए₹ ₹164510 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹150800प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 गोल्ड भी कहा जाता है) के लिए ₹123380 प्रति 10 ग्राम है। ताजा स्थिति निम्नलिखित है…

  • बैंगलोर में सोना 24 कैरेट:₹164510 प्रति 10 ग्राम
  • बैंगलोर में सोना 22 कैरेट:₹150800 प्रति 10 ग्राम
  • बैंगलोर में सोना 18 कैरेट:₹123380

(अगर आप कीमती मेटल खरीद रहे हैं तो बैंगलोर में रोज़ाना सोने का रेट चेक करें)

Sone Ka Bhav Aaj Ka, 5 March 2026 Thursday: गोल्ड रेट पर ईरान-इजरायल और अमेरिका

आपको बता दें कि भारत में सोने की कीमतें वैश्विक बाजार से प्रभावित होती हैं। सोने की कीमतों में उछाल के पीछे ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध है, आमतौर पर ऐसे हालात में सोना महंगा हो जाता है, क्योंकि निवेशक इसे Safe Haven Asset यानी सुरक्षित निवेश मानते हैं। कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगर युद्ध लंबा चला या तेल की सप्लाई प्रभावित हुई तो सोने की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं।

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ सूचना देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।



Source link