Home Blog Page 491

Holi Bhai Dooj 2026: होली भाई दूज आज, कितने बजे भाई को लगेगा तिलक? क्या है मुहूर्त?


Religion Spirituality

oi-Ankur Sharma

Holi Bhai Dooj 2026: होली के बाद मनाया जाने वाला पावन पर्व भाई दूज भाई-बहन के स्नेह और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इसे कई स्थानों पर ‘भैया दूज’ या ‘भाई फोटा’ भी कहा जाता है। होली के बाद आने के कारण इसे होली भाई दूज या होली वाली भाई दूज कहा जाता है। ये पावन दिन आज मनाया जा रहा है। गुरुवार की वजह से इस दिन का महत्व और बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हर साल ये चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है।

Holi Bhai Dooj 2026 Today

भाई दूज तिलक का शुभ समय: आज सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (स्थानीय पंचांग अनुसार समय में अंतर संभव)

Holi Bhai Dooj 2026 Significance: होली भाई दूज का महत्व

होली भाई दूज का संबंध पौराणिक कथा से जुड़ा है। मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। बहन ने उनका तिलक कर आदर-सत्कार किया। प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा, उसकी आयु लंबी होगी और उसे यमलोक का भय नहीं रहेगा। ये पर्व साल में दो बार मनाया जाता है एक होली के बाद और एक दीवाली के बाद।

Holi Bhai Dooj 2026 Puja Vidhi: होली भाई दूज पूजा विधि

बहनें सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर पूजा की थाली तैयार करें – रोली, चावल (अक्षत), दीपक, मिठाई, नारियल, कलावा आदि रखें। भगवान गणेश का स्मरण करें। भाई को आसन पर बैठाएं। बहन भाई के माथे पर रोली-चावल से तिलक लगाए। आरती उतारें और मिठाई खिलाएं। भाई बहन को उपहार दें और आशीर्वाद लें। कुछ स्थानों पर बहनें भाई के हाथ पर सूत (कलावा) भी बांधती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं और हमेशा उनकी रक्षा करने का वचन देती हैं।

Holi Bhai Dooj 2026 Tilak Mantra: भाई दूज तिलक मंत्र

  • गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज। सुभद्रा पूजा कृष्ण को, बढ़े मेरे भैया की लाज॥
  • भ्रातस्त्वं दीर्घायुर्भव, सुखी भव, समृद्धिमान् भव।
  • ॐ यमाय नमः।

यह पढ़ें: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें। हमारा मकसद किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाना नहीं है।



Source link

Aaj Ka Panchang: द्वितीया तिथि , उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, जानिए शुभ मुहूर्त


मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीना के लिए अगले दिन सूर्योदय तक अच्छा चंद्रबलम। *कुंभ राशि में जन्मे जातकों के लिए अष्टम चंद्र
*पूर्वा भाद्रपद में जन्मे जातकों के लिए धनिष्ठा के अंतिम 2 पद, शतभिषा और पहले 3 पद के लिए अष्टम चंद्र। भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वा आषाढ़, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वा भाद्रपद, रेवती के लिए प्रातः 08:17 बजे तक शुभ ताराबलम्। अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूला, उत्तरा आषाढ़, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद के लिए अगले दिन सूर्योदय तक शुभ ताराबलम।



Source link

Aaj Ka Mausam: एमपी-यूपी का चढ़ेगा पारा, असम-सिक्किम में रेन अलर्ट, क्या है दिल्ली का हाल?


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam 5 March 2026 Thursday: मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, होली के बाद आज कई राज्यों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना दिख रही है जिसकी वजह से आने वाले दो -तीन दिनों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

आज से यूपी-एमपी में गर्मी बढ़ेगी जबकि मौसम विभाग ने देश के 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है और ये राज्य हैं उत्तराखंड, असम, सिक्किम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर। आईएमडी ने कहा है कि जिस वक्त बरसात होगी उस वक्त तेज हवाएं भी चलेंगी।

Aaj Ka Mausam

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज मौसम ड्राई रहेगा,बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है । दिन के तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो 34 डिग्री डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जा सकता है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली – 285 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -275 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -284 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 272 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI

Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका

मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू में बरसात के लिए Orange Alert जारी है।

Uttar Pradesh Mausam: यूपी का बढ़ेगा पारा

यूपी के कई राज्यों में तापमान बढ़ेगा, आगरा, मथुरा, बरेली, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया में आज तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है।

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में हल्की बारिश की आशंका

उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में हल्की बारिश की आशंका है।

Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर में आज तापमान बढ़ेगा, मौसम विभाग ने यहां के लिए अलर्ट जारी किया है।



Source link

PM Kisan Yojana: होली भी बीत गई, अब कब आएंगे 22वीं किस्त के पैसे? पीएम किसान पर आया लेटेस्ट अपडेट


India

oi-Kumari Sunidhi Raj

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए मार्च का महीना खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के लिए चर्चाएं तेज हैं कि केंद्र सरकार होली के ठीक बाद अगली किस्त जारी कर सकती है।

माना जा रहा है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि हस्तांतरित की जा सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभाग स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अब तक 21 किस्तें सफलतापूर्वक भेजी जा चुकी हैं और अगली किस्त के लिए डेटा सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi: क्या है पीएम किसान योजना और इसका लाभ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। इस योजना के तहत:

  • पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खातों (DBT) में भेजी जाती है।
  • प्रत्येक किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: बटाईदारों को भी मिलेंगे पीएम किसान के 2000 रुपये? 22वीं किस्त से पहले समझ लें नियम

मध्य प्रदेश में सख्ती, सूची से कटे 1.66 लाख नाम

ताजा आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 81,81,751 है। हालांकि, सरकार अब पारदर्शिता पर विशेष जोर दे रही है। फरवरी 2026 की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश के करीब 1.66 लाख किसानों के नाम अपात्र पाए जाने पर सूची से हटा दिए गए हैं। यह कार्रवाई योजना में हो रही गड़बड़ी को रोकने के लिए की गई है।

PM Kisan: क्यों रुक सकती है आपकी किस्त?

अगर आप पात्र हैं, फिर भी आपके खाते में पैसा नहीं आता, तो इसके पीछे निम्नलिखित तकनीकी कारण हो सकते हैं:

  • e-KYC अधूरा होना: यदि आपने अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
  • भू-सत्यापन (Land Seeding): जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन लंबित होना।
  • आधार सीडिंग: बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक न होना।
  • अपात्रता: गलत जानकारी देकर योजना का लाभ उठाना।

PM Kisan: घर बैठे या ऑफलाइन ऐसे करें e-KYC

योजना का लाभ निर्बाध रूप से पाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। इसे पूरा करने के दो मुख्य तरीके हैं:

  • ऑनलाइन प्रक्रिया: यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो आप pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर ‘OTP’ के जरिए खुद ही ई-केवाईसी कर सकते हैं।
  • ऑफलाइन माध्यम: जिन किसानों का मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए केंद्र द्वारा मामूली शुल्क लिया जाता है।

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर लें ताकि 22वीं किस्त जारी होते ही पैसा बिना किसी रुकावट के उनके खाते में पहुंच सके।

With AI Inputs

ये भी पढ़ें: PM Kisan: अब किसानों को मिलेंगे 36,000 रुपये, बिना एक भी रुपया खर्च किए हर महीने आएगी पेंशन



Source link

राजस्थान में पारा 38°C तक पहुंचा: MP के 25 जिलों में तापमान 33°C के पार; उत्तराखंड में 8 मार्च से बारिश-बर्फबारी की संभावना


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rajasthan Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Rain Snowfall

भोपाल/शिमला/जयपुर/लखनऊ/देहरादून1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में मौसम ने एक बार फिर अलग-अलग तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में तेज गर्मी होने लगी है, जबकि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मार्च की शुरुआत के साथ ही मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38°C से ज्यादा दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में मंगलवार को प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में पारा 33 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान धार में 35.9°C रहा। वहीं छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 36.5°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन बाद हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

उत्तराखंड में देहरादून सहित मैदानी जिलों में तापमान बढ़ रहा है, जबकि 8 मार्च से 5 जिलों में बारिश व बर्फबारी होगी। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है।

9 1772642683

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

6-7 मार्च- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना।

खबरें और भी हैं…



Source link

हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर फैसला आज: BJP का संजय पर दांव, कांग्रेस में देर रात तक 3 नामों पर चर्चा, 1 राहुल गांधी ने सुझाया – Haryana News


चंडीगढ़7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा की 9 अप्रैल को खाली हो रही 2 राज्यसभा सीटों पर नॉमिनेशन का आज लास्ट डे है। इन राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। भाजपा ने पूर्व सांसद संजय भाटिया पर दांव खेल दिया है, जबकि बुधवार की देर रात तक कांग्रेस में तीन नामों की चर्चा चल रही थी, जिनमें कर्मवीर सिंह बौद्ध, उदय भान, पूर्व विधायक जयवीर बाल्मीकि और अशोक तंवर शामिल रहे।

हालांकि, सूत्रों की माने तो कर्मवीर का नाम फाइनल कर दिया गया है। उसके पीछे तीन कारण गिनाए गए हैं। पहला वे अनुसूचित जाति से आते हैं, दूसरा वह हरियाणा विधानसभा के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं और तीसरा व सबसे अहम ये कि बीते साल हरियाणा की राजनीति में भूचाल ला देने वाले आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में कथित आंदोलन के वे अगुवा बने हुए थे।

सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया है। बताया यहां तक गया है कि हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह लीगल टीम के साथ कर्मवीर बौद्ध के नामांकन से जुड़े डॉक्यूमेंट को लेकर देर रात को काम करते रहे, ताकि गुरुवार को नामांकन कराया जा सके।

5173408913717713935251772531509 1772649848

कौन है कर्मवीर बौद्ध, जिनका नाम कांग्रेस में सबसे आगे…

  • सुपरिंटेंडेंट के पद से रिटायर हुए, पत्नी लेबर डिपार्टमेंट में तैनात : कर्मबीर बौद्ध हरियाणा के अंबाला के रहने वाले है। वे हरियाणा सिविल सचिवालय से करीब 5 साल पहले सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इनकी पत्नी लेबर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट है। कर्मवीर, सचिवालय में खरीद-फरोख्त को देखते थे और केयरटेकर भी थे।
  • सस्पेंड हुए तो बिना प्रमोशन ही रिटायर हुए : कर्मबीर बौद्ध हरियाणा सिविल सचिवालय से करीब 5 साल पहले सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कर्मवीर सचिवालय में खरीद-फरोख्त को देखते थे, केयरटेकर थे। एक बार कुछ पंगा पड़ गया। आरोप-प्रत्यारोप लगे तो फिर कथित तौर पर स्टोर में आग लगी गई। इसके बाद तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी ने इनको सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद आगे कोई प्रमोशन नहीं हुआ और ये सुपरिंटेंडेंट के पद से ही सेवानिवृत्त हो गए।
  • किभी गुट या खेमें से जुड़ाव नहीं, इसलिए प्रबल दावेदार : कर्मवीर सिंह बौद्ध कांग्रेस में किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध को सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार माना जा रहा है।
भाजपा ने पूर्व सांसद संजय भाटिया को अपना प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा ने पूर्व सांसद संजय भाटिया को अपना प्रत्याशी बनाया है।

अब भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया के बारे में जानिए….

  • कॉलेज टाइम में ABVP से जुड़े : संजय भाटिया पानीपत के मॉडल टाउन के रहने वाले हैं। उन्होंने पानीपत के आईबी कॉलेज से बीकॉम की थी। कॉलेज के समय से ही वे बीजेपी की छात्र शाखा ABVP से जुड़े रहे। 1987 में वे मंडल सेक्रेटरी बने और 1989 में ABVP के जिला महासचिव बने। 1998 में उन्हें BJP युवा मोर्चा का राज्य महासचिव बनाया गया।
  • 2019 में जीत का अंतर देश में दूसरे नंबर पर रहा : वह हरियाणा खादी और ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह करनाल से सांसद बने। भाटिया की जीत का अंतर वोटों के लिहाज से देश में दूसरे नंबर पर रहा था। उन्हें 70 फीसदी से ज्यादा वोट मिले। उन्हें 9 लाख 11 हजार 594 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6 लाख 56 हजार 142 वोटों से हराया। तब गुजरात के नवसारी से भाजपा के सीआर पाटिल की जीत सबसे बड़ी थी। वह 6,89,668 वोटों के अंतर से जीते थे।
  • टिकट कटने के बाद से संगठन में सक्रिय : 2024 में अचानक मनोहर लाल खट्‌टर की जगह नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने करनाल से संजय भाटिया का टिकट काटकर मनोहर लाल खट्‌टर को दे दिया। इसके बाद संजय भाटिया को विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़वाया गया। इसके बाद से वह संगठन में सक्रिय थे।
देश के 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होना है। ये सभी सीटें संबंधित सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही हैं।

देश के 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होना है। ये सभी सीटें संबंधित सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही हैं।

यहां समझिए हरियाणा राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित….

किरण चौधरी और रामचंद्र जागड़ा का कार्यकाल हो रहा पूरा

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा की खाली हो रही ये दोनों सीटें भाजपा के पास हैं। राम चंद्र जांगड़ा मार्च 2020 में राज्यसभा सांसद बने थे। उनका कार्यकाल 10 अप्रैल 2020 से शुरू होकर 9 अप्रैल 2026 तक है। वे निर्विरोध चुने गए थे।

वहीं, किरण चौधरी 27 अगस्त 2024 को राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध सांसद चुनी गई थीं। यह सीट दीपेंद्र हुड्डा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। दीपेंद्र ने रोहतक से सांसद बनने के बाद इस्तीफा दिया था।

जीतने के लिए कम से कम 31 कोटा वोट चाहिए

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 वैध मत हैं, जिनमें भाजपा के 48, कांग्रेस के 37, निर्दलीय 3 और इनेलो के 2 वोट शामिल हैं। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव होने हैं, और जीत का कोटा निकालने का फॉर्मूला है: कुल वैध मत ÷ (रिक्त सीटें + 1) + 1, यानी (90 ÷ 3) + 1 = 31। इसका मतलब है कि किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए कम से कम 31 कोटा वोट चाहिए।

पहले राउंड में ये बन रही स्थिति

पहले राउंड में, भाजपा और कांग्रेस 1-1 उम्मीदवार उतारती है, तो भाजपा अपने एक उम्मीदवार को 31 वोट देकर जिता सकती है, जिसके बाद उसके पास 17 वोट बचेंगे। वहीं, कांग्रेस अपने उम्मीदवार को 31 वोट देकर आसानी से जिता सकती है, जिसके बाद उसके पास 6 वोट बचेंगे। इस गणित के अनुसार, पहली सीट भाजपा और दूसरी सीट कांग्रेस की लगभग पक्की दिखती है।

निर्दलीय के लिए ये बन रही स्थिति

भाजपा के पास 17, कांग्रेस के पास 6, निर्दलीय 3 और इनेलो के पास 2 वोट शेष बचते हैं, जिनका कुल योग 28 होता है, जो कि जीत के लिए आवश्यक 31 के कोटे से कम है। यदि निर्दलीय (3) और इनेलो (2) भाजपा के साथ चले जाएं, तो भी भाजपा के पास केवल 22 वोट होंगे, जो कि 31 से कम हैं। अगर कांग्रेस के 6 वोट भी हथिया ले, तो भी कुल 28 वोट ही होंगे। इसलिए, भाजपा को दूसरी सीट जीतने के लिए 9 क्रॉस वोट चाहिए होंगे, जिससे उसके पास 17 + 3 + 2 + 9 = 31 वोट हो जाएंगे।

एक-एक उम्मीदवार उतारा तो वोटिंग की जरूरत नहीं

संवैधानिक मामलों के जानकार एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस अपना एक-एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारती है, तो वोटिंग की जरूरत नहीं होगी। नाम वापसी के अंतिम दिन ही दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को निर्विरोध घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अगर भाजपा एक अन्य प्रत्याशी को मैदान में उतारती है तो वोटिंग करानी पड़ेगी। हालांकि इसके लिए भाजपा को क्रॉस वोटिंग की जरूरत पड़ेगी।

21771398561 1772652198
31771400959 1772652210

——————————– ये खबर भी पढ़ें…

मनीषा केस में अगुवा रहे पूर्व सरपंच बोले-राज्यसभा चुनाव लड़ूंगा:3 विधायकों का समर्थन, 7 से जुटा लेने का दावा; हरियाणा में 2 सीटों पर होगा चुनाव

comp 1 2026 02 26t2346434611772129807 1772652509

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। भारतीय चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए आईएएस पंकज अग्रवाल को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है, जबकि असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी हरियाणा विधानसभा के डिप्टी सेक्रेटरी गौरव गोयल को दी गई है। नामांकन 5 मार्च तक होगा। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

पश्चिम एशिया तनाव: बासमती, डायमंड पॉलिशिंग, ट्रैवल और एयरलाइंस सेक्टर पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, जानिए क्या अपडेट


पश्चिम में चल रही भू-राजनीतिक अनिश्चिताएं बनी रहती हैं, यह फिर बढ़ती हैं तो भारत से निर्यात किए जाने वाली वस्तुओं और वहां से सीधे जुड़े सेक्टर पर बुरा असर पड़ेगा। रेटिंग्स एजेंसी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि, यदि मध्य पूर्व में चल रही भू-राजनीतिक अनिश्चिताएं बनी रहती हैं, तो बासमती चावल, डायमंड पॉलिशिंग, ट्रैवल ऑपरेटर और एयरलाइंस जैसे सेक्टर पर बुरा असर पड़ सकता है, क्योंकि इन सबका सीधा जुड़ाव इन क्षेत्रों से है। इसके अलावा सिरेमिक और फर्टिलाइजर जैसे सेक्टर जो निर्यात लिक्विफाइड नेचुर गैस (एलएनजी) पर अधिक निर्भर हैं, उनके उत्पादन पर जल्द असर पड़ सकता है। इसलिए इन क्षेत्रों में ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

रिपोर्ट के अनुसार क्रूड से जुड़े सेक्टर जैसे कि डाउनस्ट्रीम आयल रिफाइनर, टायर, पेंट, स्पेशलिटी केमिकल, फ्लेक्सिबल पैकेजिंग और सिंथेटिक टेक्सटाइल पर भी असर पड़ सकता है। मध्य पूर्व के देशों में वैश्विक कच्चे तेल का 30 प्रतिशत और वैश्विक एलएनजी उत्पाद का 20 प्रतिशत हिस्सा है। इसका अधिकरतर हिस्सा होर्मुन स्ट्रेट के जरिए ट्रांसपोर्ट किया जाता है। भारत अपने कच्चे तेल का 85 प्रतिशत और एलएनजी की जरूरत का आधा हिस्सा आयात करता है। इसमें 40 प्रतिशत कच्चा तेल और 50 से 60 प्रतिशत एलएनजी होर्मुन जलडमरूमध्य से भेजा जाता है। अधिकतर शिपिंग जहाजों ने 1 मार्च 2026 से इस रास्ते पर चलना बंद कर दिया है, क्योंकि इस रास्ते पर खतरा बढ़ गया है और इस व्यापरिक रास्ते में किसी भी लंबे समय तक रुकावट का असर पूरे विश्व भर के कच्चे तेल और एलएनजी की उपलब्धता और उनकी कीमतों पर असर डालेगा।

कच्चे तेल की कीमतें जनवरी से बढ़ रही है

रिपोर्ट बताती हैं कि, कच्चे तेल कीमतें जनवरी-फरवरी 2026 के एवरेज 66-67 प्रति डॉलर  बैरल से बढ़कर पहले से ही लगभग 82-84 प्रति डॉलर बैरल हो गई हैं। एशियाई स्पॉट एलएनजी के लिए कीमत 10 डॉलर  MMBtu से बढ़कर 24 डॉलर MMBtu हो गई हैं। अगर इसमें लगातार वृद्धि होती रही तो भारत का चालू खाता घाटा बढ़ेगा और महंगाई बढ़ेगी। यह इंडिया इंक के मुनाफ पर भी चोट करेगा। क्योंकि सभी सेक्टर में एनर्जी की अमह भूमिका है। इसके अलावा भारत अपनी लगभग दो तिहाई लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) आयात करता है, जिसमें अधिकतर मध्य पूर्व से आती हैं। एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से घरेलू इस्तेमाल के लिए होता है, साथ ही उद्योग में इसका केवल 10 प्रतिशत फ्यूल के रूप में इस्तेमाल होता है। जिससे इंडिया इंक पर असर थोड़ा कम हो सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार इसका सबसे तीव्र असर आयात-निर्यात वाले क्षेत्रों और कारोबारियों को होगा। जिसमें एयर/सी फ्रेट कास्ट और इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ा दिया है। जिससे विश्व भर में बड़े ट्रेड एक्सपोजर वाले लोगों के मुनाफे पर असर पड़ सकता है। मध्य पूर्व के साथ भारत का सीधा व्यापार होता है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कुल निर्यात का 15 प्रतिशत और कुल आयात का 20 प्रतिशत कच्चा तेल और पेट्रोलिमय उत्पादों के अलावा मर्चेडाइज ट्रेड में मुख्य रूप से बासमती चावल, फर्टिलाइजर और रफ/पॉलिश्ड डायमंड, साथ ही कुछ कैपिटल गुड्स और मसाले शामिल हैं।


  • बासमती चावल: पिछले वित्त वर्ष में भारत के लगभग 6 मिलियन टन बासमती निर्यात वॉल्यूम का लगभग 70-72 प्रतिशत हिस्सा मध्य पूर्व और दूसरे पश्चिमी एशियाई देशों को निर्यात हुआ। बासमती चावल इन देशों का मुख्य खाना है, और उनमें से ज़्यादातर की मांग निर्यात से पूरी होती है। हाल के डेवलपमेंट से शिपमेंट में देरी हो सकती है और जल्द ही बासमती ट्रेड वॉल्यूम पर असर पड़ सकता है। लंबे समय तक टकराव से इन इलाकों में काउंटरपार्टीज से पेमेंट में देरी हो सकती है, जिससे वर्किंग कैपिटल साइकिल लंबा हो सकता है। हालांकि, निर्यातकों की स्वस्थ्य बैलेंस शीट क्रेडिट प्रोफाइल को सहारा देती है।

  • फर्टिलाइजर: भारत अपनी फर्टिलाइज़र जरूरत का ~30 प्रतिशत इंपोर्ट करता है और मिडिल ईस्ट को इसका 40 प्रतिशत सप्लाई करता है। देश रॉक फॉस्फेट, फॉस्फोरिक एसिड और म्यूरिएट ऑफ पोटाश जैसे ज़रूरी रॉ मटीरियल और इंटरमीडिएट्स के ~30 प्रतिशत इंपोर्ट के लिए भी इसी इलाके पर निर्भर करता है। चल रही अनिश्चितताओं से आपूर्ति श्रृंखला में रुकावट आ सकती है जिसका असर पड़ सकता है।

  • डायमंड पॉलिशर पर असर:  मध्य पूर्व एक बड़ा कारोबारी हब है, जिसमें इजराइल और यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) मिलाकर इस वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कुल डायमंड का निर्यात का 18 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं। साथ ही इस क्षेत्र में होने वाले ऑक्शन की वजह से भारत के सभी रफ डायमंड आयात का 68 प्रतिशत यूएई और इजराइल से होता है। यहां राहत की बात यह हो सकती है कि पॉलिशर के पास बेल्जियम और हांगकांग जैसे दूसरे कारोबारी हब हैं, जिनके आखिरी खरीदार संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में हैं। इससे उन्हें उसे सेक्टर पर बुरे असर को संतुलित करने में मदद मिलेगी जो अमेरिकी टैरिफ के दाबव में रहा है।

  • घरेलू एयरलाइंस पर असर: भारतीय एयरलाइंस की कुल उड़ानों में से लगभग 10 प्रतिशत मध्य पूर्व को जाती हैं या वहीं से होकर अन्य जगह जाती हैं। अभी यह उड़ाने बंद हैं, हालांकि ऑपरेशन 3 मार्च से शुरू कर दिया गया है। लेकिन टूरिस्ट और विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए, सामान्य होने में अभी समय लगेगा। इसके अलावा, मध्य पूर्व  में एयरस्पेस पर पाबंदियों के कारण, भारतीय एयरलाइंस की यूरोप और अमेरिका आने-जाने वाली फ्लाइट्स में फ्यूल का खर्च ज़्यादा होगा क्योंकि डायवर्जन और चक्कर लगाने से उड़ान का समय बढ़ जाएगा। एयरलाइंस की ऑपरेटिंग कॉस्ट का 35-40 प्रतिशत हिस्सा फ्यूल का होता है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से ऑपरेटिंग मार्जिन पर असर पड़ेगा, क्योंकि एयरलाइंस की पास ऑन करने की क्षमता सीमित है, खासकर डोमेस्टिक रूट्स पर। इसके अलावा, रुपये में कोई भी तेज गिरावट भारतीय एयरलाइनों के मुनाफे पर भी असर डालेगी क्योंकि उनकी लीज लायबिलिटी का एक बड़ा हिस्सा विदेशी करेंसी पर निर्भर है।

  • सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन: एलएनजी इंपोर्ट सेक्टर की कुल मांग का ~40 प्रतिशत है और चल रही अनिश्चितताएं जल्द ही एलएनजी सप्लाई पर असर डाल सकती हैं। हालांकि, इसका असर मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल सेगमेंट पर पड़ेगा, जो इंपोर्टेड गैस पर बहुत ज़्यादा निर्भर है और सप्लाई की दिक्कतों के कारण सेल्स वॉल्यूम में गिरावट आ सकती है। फिर भी, इस सेगमेंट में मार्जिन कुछ हद तक कम हो जाएगा, क्योंकि कस्टमर्स के लिए ज़्यादातर अल्टरनेटिव की कीमतें भी क्रूड से जुड़ी हैं, जिनमें भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

  • डाउनस्ट्रीम ऑयल रिफाइनर: तेल की कीमतों में लंबे समय तक बढ़ोतरी से ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन पर दबाव पड़ेगा क्योंकि ज़्यादा इनपुट कॉस्ट रिटेल फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी से पूरी तरह या तुरंत पास नहीं हो पाएगी।

  • पेंट्स और स्पेशलिटी केमिकल्स सेक्टर: प्रॉफिट मार्जिन पर कुछ दबाव हो सकता है क्योंकि प्रोडक्शन कॉस्ट का ~30 प्रतिशत कच्चे तेल की कीमतों से जुड़ा होता है, जहां प्रतिस्पर्धा की तेजी और दबी हुई मांग कस्टमर्स को बढ़ी हुई इनपुट कीमतें पास करने की क्षमता को सीमित कर सकती है और इस तरह कुछ हद तक मुनाफे पर असर डाल सकती है।

  • टायर सेक्टर: इस सेक्टर की लगभग आधी ऑपरेटिंग कॉस्ट क्रूड ऑयल की कीमतों से जुड़ी है। जबकि टायर प्रोड्यूसर ज़्यादा प्रोडक्ट कीमतों के ज़रिए कॉस्ट में बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा पास ऑन कर सकते हैं।

  • फ्लेक्सिबल पैकेजिंग और सिंथेटिक टेक्सटाइल: जबकि इन सेक्टर्स के लिए प्रोडक्शन कॉस्ट का 70-80 प्रतिशत कच्चे तेल ऑयल की कीमतों से जुड़ा होता है, बाद वाली कीमतों में बढ़ोतरी का असर बेहतर डिमांड-सप्लाई सिनेरियो और फर्मों की कस्टमर्स को कॉस्ट पास ऑन करने की क्षमता के कारण, थोड़ी देरी के साथ, मॉडरेट हो सकता है।



Source link

निवेशकों को राहत: युद्ध की छाया में भी अमेरिकी शेयर बाजार ने दिखाई ताकत, इतने फीसदी मजबूत हुआ एसएंडपी 500


दुनियाभर की अर्थव्यवस्था युद्ध की छाया में थम सी गई थी, लेकिन अमेरिकी शेयर बाजार ने बुधवार को एक मजबूत वापसी दिखाकर निवेशकों को राहत दी। दो दिन की हड़कंप जैसी गिरावट के बाद एसएंडपी 500 इंडेक्स 1% बढ़ा और युद्ध के बाद हुए नुकसान को लगभग खत्म कर दिया। वहीं डॉव जोन्स औसत 319 अंक ऊपर गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.5% मजबूत हुआ। शुरुआत में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 12.1% गिर गया, जो उसकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट थी।

बता दें कि बाजार में अनिश्चितता का मुख्य कारण ईरान के साथ अमेरिका और इस्राइल का जारी युद्ध और फिर तेल की बढ़ती कीमतें रही। हालांकि बुधवाह को तेल की कीमतें भी स्थिर हुईं। ब्रेंट क्रूड का भाव 84 डॉलर से घटकर 81.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया और अमेरिकी क्रूड का भाव 74.66 डॉलर पर रहा।

ये भी पढ़ें:- US-Iran War: ईरान युद्ध पर अमेरिका का बड़ा कबूलनामा; रक्षा मंत्री हेगसेथ बोले- हर मिसाइल रोक पाना संभव नहीं

बाजार को मिला अमेरिकी अर्थव्यवस्था से आए अच्छे संकेत का साथ


देखा जाए तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था से आए अच्छे संकेतों ने भी बाजार को सहारा दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि रियल एस्टेट, वित्त और अन्य सेवाओं में व्यापार की वृद्धि पिछले साल की तुलना में सबसे तेज गति से हुई। साथ ही कीमतों में बढ़ोतरी भी धीरे-धीरे हो रही थी, जो महंगाई के लिए सकारात्मक संकेत है।

इतना ही नहीं नौकरी के क्षेत्र में भी सुधार दिखा। गैर-सरकारी रोजगार में तेजी आई, जो शुक्रवार को आने वाली व्यापक रोजगार रिपोर्ट के लिए अच्छे संकेत हैं। हालांकि कुछ निवेशक इस बीच सतर्क हैं। वेंचरस्मार्ट एशिया के सीईओ फ्रांसिस लुन ने कहा कि ईरान का मामला नियंत्रण से बाहर हो रहा है और ट्रंप ने गलत अनुमान लगाया।

ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप बोले- तेजी से नष्ट की जा रही ईरानी मिसाइलें-लॉन्चर, ओबामा के परमाणु समझौते को क्यों बताया बुरा सौदा?



ये कंपनियां रही बढ़ोतरी में प्रमुख


गौरतलब है कि बाजार में बढ़ोतरी में क्रिप्टो कंपनियां, रिटेल और ट्रैवल कंपनियां, और बड़ी टेक कंपनियां प्रमुख रही। कॉइनबेस 15.3% और रोबिनहुड 8.3% बढ़ा। रॉस स्टोर्स 7% और एक्सपीडिया 3.1% मजबूत हुई। एनवीडिया 2% और अमेजन 4% ऊपर गया। दूसरी ओर एशिया में हांगकांग और जापान के शेयर गिरावट में थे, जबकि यूरोप में फ्रांस का CAC 40 0.8% और जर्मनी का DAX 1.7% ऊपर गया।



इसके साथ ही बॉन्ड मार्केट में 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड 4.08% हो गया। ऐसे में फेडरल रिजर्व के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि उसका काम अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत रखना और महंगाई को नियंत्रित करना है। युद्ध और तेल की बढ़ती कीमतें फेड के लिए चुनौती बनी हुई हैं।



अन्य वीडियो




Source link

खबर हटके- बिल्ली को खाना खिलाकर लाखों की कमाई: कुंवारों के साथ दालचीनी वाली होली की परम्परा; गिलहरी ने शहर का इंटरनेट ठप कर दिया


चीन में एक शख्स ने बिल्लियों को खाना खिलाकर लाखों की कमाई कर ली। वहीं डेनमार्क में कुंवारे लोगों के साथ दालचीनी वाली होली खेली जाती है। उधर अमेरिका के ओहायो में एक गिलहरी ने पूरे शहर का इंटरनेट ठप कर दिया।

.

आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…

khabar hatke 4 march 1 1772646963
khabar hatke 4 march 17 1772646981
khabar hatke 4 march 12 1772646998
khabar hatke 4 march 18 1772647009
khabar hatke 4 march 13 1772647017
khabar hatke 4 march 19 1772647027
khabar hatke 4 march 14 1772647039
khabar hatke 4 march 110 1772647103
khabar hatke 4 march 15 1772647063

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Kal Ka Match Kon Jeeta 4 March: कल का मैच कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड सेमीफाइनल


Cricket

oi-Naveen Sharma

Kal Ka Match Kon Jeeta: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में एकतरफा नजारा देखने को मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। जवाब में खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्रोटियाज टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, कीवी गेंदबाजों ने क्विंटन डी कॉक (10) और रयान रिकलटन (0) को जल्दी पवेलियन भेज दिया। कप्तान एडन मार्करम भी 18 रनों के निजी स्कोर पर रचिन रवींद्र का शिकार बने। एक समय दक्षिण अफ्रीका गहरे संकट में थी, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस के 34 रन और ट्रिस्टन स्टब्स के 29 रनों ने पारी को स्थिरता दी।

kal ka match kon jeeta

अंत में मार्को यानसेन ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए मात्र 30 गेंदों में 55 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जानसेन की इस पारी में 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, जिसकी बदौलत टीम का रन रेट 8.45 तक पहुंच सका।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने जवाबी हमले में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी। कीवी ओपनर्स टिम सीइफर्ट और फिन एलन ने ईडन की पिच पर मानो रनों की सुनामी ला दी। दोनों ने मिलकर तबाही मचाते हुए नई गेंद पर ही मैच का फैसला कर दिया था। इस बीच 117 रनों के कुल स्कोर पर कीवी टीम को साइफर्ट के रूप में पहला झटका लगा, वह 58 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।

फिन एलन ने अफ्रीकी गेंदबाजों के ऊपर अपने बल्ले से लगातार प्रहार करते हुए न्यूजीलैंड को 13वें ओवर में जीत दिला दी। विजयी चौके के साथ उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर लिया। एलन ने 33 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, इसमें 10 चौके और 8 धमाकेदार छक्के देखने को मिले। न्यूजीलैंड ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है और साउथ अफ्रीकी टीम निराश होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।



Source link