Home Blog Page 50

‘मैंने नशे में BF के साथ’, कौन हैं श्रेष्ठा अय्यर? वायरल वीडियो ने मचाई तबाही, क्रिकेटर Shreyas Iyer से संबंध


‘मैंने नशे में BF के साथ’, कौन हैं श्रेष्ठा अय्यर? वायरल वीडियो ने मचाई तबाही, क्रिकेटर Shreyas Iyer से संबंध | who is shresta iyer viral video said i was drunk do this with bf link to cricketer shreyas iyer – Hindi Oneindia



Source link

BAN vs NZ 2nd ODI: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज, LIVE मैच देखने का ये है तरीका?


BAN vs NZ 2nd ODI: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज, LIVE मैच देखने का ये है तरीका? | BAN vs NZ 2nd ODI Bangladesh vs New Zealand Live Streaming Where To Watch Live On TV and Online – Hindi Oneindia



Source link

Bonus Market Update: शेयर बाजार में बिकवाली हावी; सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 24300 से नीचे


शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सोमवार को बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। पहले प्री ओपनिंग की बढ़त गंवाकर सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट थी, निफ्टी 24,300 से नीचे पहुंच गया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और आरआईएल ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव डाला। हालांकि, फिर बेंचमार्क सूचकांकों में खरीदारी लौटी और सूचकांक हरे निशान पर लौट आए। 


सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स 166.98 (0.21%) अंकों की बढ़त के साथ 78,660.52 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 57.00 (0.23%) अंक मजबूत होकर 24,410.55 पर पहुंच गया। ट्रेंट और एसबीआई शीर्ष लाभ कमाने वाले शेयर रहे।

 



Source link

India-US Trade: अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर अंतिम मुहर जल्द, भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस हफ्ते जाएगा वाशिंगटन


भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर चल रही कोशिशें अब अपने अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई हैं। दोनों देशों के बीच इस अहम व्यापारिक समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। 


भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक और व्यापारिक संबंधों पर एक अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया है कि भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वाशिंगटन पहुंच रहा है। इस अहम दौरे का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना है। 


  • प्रतिनिधिमंडल का दौरा: द्विपक्षीय व्यापार समझौते से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए एक विशेष भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल इसी सप्ताह वाशिंगटन की यात्रा कर रहा है।

  • सकारात्मक दृष्टिकोण: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे का स्वागत करते हुए इसे व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम करार दिया है।

  • पारस्परिक लाभ: इस समझौते के आर्थिक प्रभावों पर टिप्पणी करते हुए अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि यह आगामी समझौता भारत और अमेरिका, दोनों ही राष्ट्रों के लिए ‘विन-विन’ (फायदे का सौदा) साबित होगा।

अमेरिकी राजदूत के बयान से यह पूरी तरह साफ है कि ट्रंप प्रशासन इस द्विपक्षीय समझौते को दोनों देशों के लिए पारस्परिक रूप से लाभदायक मान रहा है। अब उद्योग जगत की नजरें इस सप्ताह वाशिंगटन में होने वाली अहम बैठकों और समझौते पर लगने वाली अंतिम मुहर पर टिकी हुई हैं।





Source link

SCOBSA Conclave 2026: आर्थिक मोर्चे पर दुनिया का अगुआ बन सकता है भारत; दिल्ली में जुटे दिग्गज, अवसरों पर मंथन


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत की नेतृत्व क्षमता और आर्थिक क्षेत्र में अवसरों पर मंथन हुआ। शहीद सुखदेव कॉलेज से पढ़ाई कर चुके पूर्व छात्रों (अल्युमनाई) के संघ- स्कोब्सा (SCOBSA) ने एक कॉन्क्लेव के दौरान ‘भारत मीन्स बिजनेस’ विषय पर भारत के आर्थिक नेतृत्व के लेकर विस्तार से चर्चा की। स्कोब्सा कॉन्क्लेव 2026 में पूर्व छात्र, नीति निर्माता, और औद्योगिक क्षेत्र के दिग्गजों ने तेजी से बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था में क्षेत्रीय व्यवधानों पर बात की। 


आधुनिक पेशेवर जीवन के विशेष पहलुओं पर भी चर्चा

सम्मेलन में आधुनिक पेशेवर जीवन के विशेष पहलुओं पर भी भी चर्चा हुई। कॉन्क्लेव के दौरान भारत की नवाचार क्षमता और उपभोक्ता बाजार के रूप में देश की ताकत के बारे में भी विस्तार से बातें हुईं। तकनीक के दौर में डिजिटल होती जा रही दुनिया और भारत के पास बुनियादी ढांचे की विशाल क्षमता के बारे में भी बताया गया।

स्कोब्सा कॉन्क्लेव 2026 की झलकियां:


  • स्कोब्सा अध्यक्ष नीति माकर ने मेहमानों और उद्योग जगत की हस्तियों / प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बना टाइटल स्पॉन्सर।

  • लाइट्सस्पीड इंडिया के विवेक गंभीर ने बदलाव के दौर में नेतृत्व की अहमियत बताई।

  • कॉन्क्लेव में लॉरियल इंडिया के असीम कौशिक और पब्लिकिस सैपिएंट के संजय मेनन भी शामिल हुए।

  • पूंजी बाजारों के उदय के बीच युवा बिजनेस लीडर्स की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

  • द कन्वर्जेंस फाउंडेशन के आशीष धवन ने संस्थाओं के निर्माण पर जोर दिया।

  • दैनिक जीवन में वेलनेस को समाहित करने की अहमियत पर द चैप्टर, इस्प्रवा रियल्टी की दर्शिनी थानावाला ने अपनी राय साझा की।

  • व्यावहारिक अंतर्दृष्टि जैसे अहम विषय पर चर्चा में कैप्टन प्रवीण दहिया और इनक्वेस्ट टीम ने अपने विचार रखे।

  • एसएससीबीएस की प्रिंसिपल प्रोफेसर पूनम वर्मा ने संस्थागत संबोधन दिया।

  • कार्यक्रम 18 अप्रैल, 2026 को दिल्ली के कापसहेड़ा में वेलकमहोटल बाय आईटीसी में संपन्न हुआ।

स्कोब्सा नेटवर्क अहम ताकत


कॉन्क्लेव में मौजूद हस्तियों ने भारत के विनिर्माण यानी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्र को भी वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए महत्वपूर्ण बताया। उद्योग जगत की एक प्रमुख हस्ती- असीम कौशिक ने कहा कि शहीद सुखदेव कॉलेज के पूर्व छात्रों की भूमिका भी सराहनीय है। ऐसी चर्चाओं के लिए स्कोब्सा नेटवर्क अहम ताकत है। तेजी से बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य के कारण सामने आ रही वित्तीय अनिश्चितताओं पर भी विस्तार से बातें हुईं। 



Source link

Manipur में बफर जोन बने नए तनाव का केंद्र! मासूमों की मौत के बाद इंफाल में सड़कों पर मैतेई महिलाएं, ताजा अपडेट


Manipur में बफर जोन बने नए तनाव का केंद्र! मासूमों की मौत के बाद इंफाल में सड़कों पर मैतेई महिलाएं, ताजा अपडेट | Manipur Violence Tronglaobi Children Death Meira Paibi Protests Imphal East Latest Update Hindi – Hindi Oneindia



Source link

Biz Updates: ₹1825 करोड़ के जीएसटी रिफंड धोखाधड़ी मामले एक गिरफ्तार, साइबर ठगी केस में 32 धराए


वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि डीजीजीआई अधिकारियों ने कपिल चुघ को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर 1,825 करोड़ रुपये के जीएसटी रिफंड धोखाधड़ी का आरोप है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जीएसटी खुफिया निदेशालय (डीजीजीआई) की अहमदाबाद क्षेत्रीय इकाई ने कथित तौर पर जीएसटी रिफंड धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड और कई अन्य आर्थिक आपराधिक मामलों में वांछित चुघ को 19 अप्रैल 2026 को दुबई से लौटने पर आईजीआई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया।

मंत्रालय ने कहा, “चुघ ने जांच से बचने की कोशिश की और अहमदाबाद स्थित डीजीजीआई, एजेडयू द्वारा जारी किए गए कई समन (कुल 22) का जवाब नहीं दिया और कभी भी जांच में शामिल नहीं हुआ। कई अधिकार क्षेत्रों में लगभग 1,825 करोड़ रुपये की जीएसटी रिफंड धोखाधड़ी करने के बाद वह दुबई भाग गया था।”

मामले की जांच से पता चला है कि चुघ ने अपने सहयोगी विपिन शर्मा के साथ मिलकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का धोखाधड़ी से लाभ उठाने और शून्य-रेटेड आपूर्ति के कारण धनवापसी दावों के माध्यम से बाद में इसे भुनाने की व्यवस्था संचालित की थी।

मंत्रालय ने कहा, “कपिल चुघ मुख्य साजिशकर्ता और आदतन आर्थिक अपराधी के रूप में सामने आया है, जिसने फर्जी फर्मों, कर्मचारियों और करीबी सहयोगियों के माध्यम से पूरे नेटवर्क को नियंत्रित किया।”

स्वदेशी माइक्रो ड्रोन के लिए RFI जारी

सरकार ने भारतीय वायुसेना के विशेष बल गरुड़ के लिए अत्याधुनिक माइक्रो मानवरहित व्हीकल (यूएवी) सिस्टम खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन (आरएफआई) जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह नई ड्रोन प्रणाली ऊंचाई वाले इलाकों में निगरानी और ऑपरेशन के लिए तैयार की जा रही है। यह समुद्र तल से 16,400 फीट तक की ऊंचाई पर काम कर सकेगी और माइनस 20 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी सक्रिय रहेगी। यह ड्रोन दिन और रात दोनों समय निगरानी, लक्ष्य पहचान और रियल टाइम जानकारी देने में सक्षम होगा। इसे हल्का बनाया जाएगा, ताकि दो लोग आसानी से साथ लेकर चल सकें।

जीपीएस के बिना भी काम करने की क्षमता…

नए यूएवी की रेंज कम से कम 15 किमी और उड़ान समय 60 मिनट या उससे अधिक रखने की योजना है। इसमें ऑटोमैटिक टेक-ऑफ और लैंडिंग, सुरक्षित एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन व जीपीएस के बिना भी काम करने की क्षमता होगी। इस प्रोजेक्ट में पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर जोर दिया गया है। सरकार बाय (इंडियन-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत कम से कम 60 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री के साथ इसे विकसित करना चाहती है।

ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0 के तहत साइब ठगी पर नकेल, नौ राज्यों में 32 बैंक अधिकारी समेत 52 गिरफ्तार

देशभर में फैले एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क पर हैदराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 राज्यों में एक साथ छापे मार 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क में 32 बैंक अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है, जो फर्जी खातों के जरिये ठगी के पैसों के लेनदेन में मदद कर रहे थे। पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार ने बताया कि ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0 के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार लोगों में 32 बैंक अधिकारी, 15 म्यूल अकाउंट धारक और 5 बिचौलिए शामिल हैं।



जांच में सामने आया कि बैंक अधिकारी फर्जी या म्यूल खाते खोलने में मदद करते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के पैसों को इधर-उधर करने में होता था। सात दिन तक चले इस अभियान में महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार में एक साथ छापे मारे गए। पुलिस के मुताबिक, म्यूल अकाउंट धारक जानबूझकर अपने खाते ठगों को इस्तेमाल करने देते थे, जबकि बिचौलिए इन खातों की व्यवस्था कर पैसे को मुख्य सरगनाओं तक पहुंचाने का काम करते थे।

ऑपरेशन ऑक्टोपस-1 में 117 लोगों को गिरफ्तार किया गया था

पुलिस के अनुसार, हाल के समय में निवेश, ट्रेडिंग और ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ जैसे साइबर ठगी के मामलों में तेजी आई है, जहां अपराधी लोगों को डराकर, बहला-फुसलाकर या दबाव बनाकर पैसे ठगते हैं। इसी बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले ऑपरेशन ऑक्टोपस 1 चलाया गया था। उस अभियान के दौरान साइबर क्राइम पुलिस ने 350 संदिग्ध बैंक खातों का नेटवर्क पकड़ा, जिनका संबंध देशभर में दर्ज करीब 850 मामलों से था। इन खातों के जरिये लगभग 150 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। फरवरी में 16 राज्यों में कार्रवाई कर 117 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0’ शुरू किया गया।



Source link

Petrol Price: पड़ोसी देशों में आसमान छू रहीं पेट्रोल की कीमतें; जानें भारत में क्या है आज के भाव


अमेरिका-इस्राइल-ईरान के बीच भले ही युद्धविराम लागू है, जिसकी मियाद 22 अप्रैल को खत्म हो रही है, लेकिन इससे पहले जंग और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बड़े पैमाने पर प्रभावित होने के कारण एशिया के कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। हालांकि, भारत में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और पेट्रोल की कीमतें स्थिर ही रहीं।

यह भी पढ़ें – Smart Money Management: अपने पैसे को बेकार मत छोड़ो, काम पर लगाओ, वरना महंगाई खत्म कर सकती है वैल्यू

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भारी उछाल

ताजा अपडेट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड में 5.51 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके बाद यह 95.89 डॉलत प्रति बैरल पहुंच गया है। इसी बीच भारत की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये / लीटर है।

बंगाल में दिल्ली से महंगा पेट्रोल-डीजल

हालांकि, दिल्ली के मुकाबले चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमतें अलग है, राज्य में पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये  ज्यादा है। दिल्ली में जहां पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये / लीटर है, वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी में इनके भाव कमश: 104.99 और 91.81 हैं। हमारे देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है, जहां पेट्रोल की कीमत 82.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 78.05 रुपये प्रति लीटर है। इस श्रेणी में कई अन्य शहर भी शामिल हैं।

 































देश में कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल?
शहर पेट्रोल (रु./ली.)
पोर्ट ब्लेयर 82.46
ईटानगर 90.87
सिलवासा 92.37    
दमन 92.55
हरिद्वार 92.78

 































देश में कहां मिल रहा सबसे सस्ता डीजल?
शहर डीजल (रु./ली.)
पोर्ट ब्लेयर 78.05    
ईटानगर 80.38
जम्मू 81.32
संबा 81.58
कठुआ 81.97

यह भी पढ़ें – PPF Account: जरूरत का साथी पीपीएफ खाता, महंगे लोन से बचकर अपने ही पैसे से पूरी करें जरूरी खर्च

पड़ोसी देशों में क्या पेट्रोल-डीजल के रेट?

बांग्लादेश में पेट्रोल 90.95 रुपये /लीटर, भूटान में 97.88 रुपये/ लीटर, पाकिस्तान में 122.42 रुपये/ लीटर, चीन में 130.11 रुपये/ लीटर, श्रीलंका में 134.38 रुपये/ लीटर, नेपाल में 136.86 रुपये/ लीटर और म्यांमार में 146.82 रुपये/ लीटर है। एक तरफ जहां वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। वहीं हमारे देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, विश्लेषक इसके पीछे मौजूदा चुनाव को हवाला देते हैं, जबकि सरकार संघर्ष की स्थिति में देशवासियों के हितों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को दोहराती है।

अन्य वीडियो



Source link

LPG Price Today: ‘39000 LPG कनेक्शन सरेंडर’, आज क्या है आपके शहर में सिलेंडर का दाम?


LPG Price Today: ‘39000 LPG कनेक्शन सरेंडर’, आज क्या है आपके शहर में सिलेंडर का दाम? | LPG Price Today, 20 April 2026: ‘39000 Consumers Give Up LPG For PNG’ , Know cylinder rate Delhi, Mumbai, Chenni, city wise Hindi – Hindi Oneindia



Source link

ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया: मोदी बोले- TMC को वोट से सजा दो, बंगाल में आज जेपी नड्डा और नितिन नवीन की सभा


  • Hindi News
  • National
  • Tamil Nadu West Bengal Election 2026 News Updates PM Modi Mamata Banerjee Election Commission

कोलकाता/चेन्नई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का ‘गलत इस्तेमाल’ करने का आरोप लगाया। हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए भाजपा का प्रचार किया। हम चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को होसुर में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि तमिलनाडु में DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनावों में भाजपा को हराने की ताकत रखता है।

उधर पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- तृणमूल सरकार ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया है। महिलाएं आने वाले विधानसभा चुनावों में इसकी सजा जरूर देंगी। उन्होंने झाड़ग्राम में भी रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज बंगाल के बहरामपुर, कांथी और बिष्णुपुर जिले में रोड शो और जनसभा करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तमलुक, एगरा और केशियाड़ी में रोड शो करेंगे।

पीएम मोदी पश्विम बंगाल के झाड़ग्राम में एक नमकीन की दुकान पर गए। वहां उन्होंने झालमूड़ी खाई।

पीएम मोदी पश्विम बंगाल के झाड़ग्राम में एक नमकीन की दुकान पर गए। वहां उन्होंने झालमूड़ी खाई।

5177634182317764040051776532614 1776620581

चुनाव से जुड़े रविवार के 4 अपडेट्स…

  • पीएम मोदी ने आज बंगाल में बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में चार रैलियां कीं। 2021 विधानसभा में बांकुरा-बिष्णुपुर बेल्ट में भाजपा ने कई सीटें जीतीं थीं।
  • पीएम ने कहा कि मैं टीएमसी के लोगों को आखिरी मौका दे रहा हूं अपने अपने थाने में आत्मसमर्पण कर दो। क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा।
  • असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, भारतीय मुसलमान हमें बड़ी संख्या में वोट देते हैं। मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में BJP ‘दोहरा शतक’ लगाएगी और असम में ‘शतक’।
  • भिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK ने, हाई-प्रोफाइल एडप्पाडी विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार को आधिकारिक तौर पर अपना समर्थन दिया है।

चुनावी राज्यों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…



Source link