Home Blog Page 531

कौन हैं आकिब नबी? स्विंग ऑफ सुल्तान बन जम्मू-कश्मीर को दिलाई रणजी ट्रॉफी, IPL में लगी 8.40 करोड़ की बोली


Cricket

oi-Naveen Sharma

Who is Auqib Nabi: भारतीय घरेलू क्रिकेट में आज एक नया सूरज उगा है। हुबली के मैदान पर जम्मू-कश्मीर ने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। 8-8 बार की चैंपियन कर्नाटक को पटखनी देकर जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस असंभव जीत को संभव बनाने वाले जादुई गेंदबाज का नाम आकिब नबी है।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में आकिब नबी ने अपनी रफ्तार और स्विंग से कर्नाटक के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए। पहली पारी में आकिब ने 5 विकेट (पंज) चटकाकर कर्नाटक की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और करुण नायर जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों को अपनी उंगलियों पर नचाया।

Auqib Nabi

एक सीजन में 60 विकेट

आकिब नबी ने इस सीजन में सिर्फ फाइनल में ही नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में आग उगली है। वह एक रणजी सीजन में 60 विकेट लेने वाले इतिहास के चुनिंदा तेज गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग कराने की काबिलियत ने उन्हें इस समय भारत का सबसे खतरनाक घरेलू गेंदबाज बना दिया है। इस धांसू गेंदबाजी के कारण उनको प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।

कौन हैं आकिब नबी?

  • जन्म: बारामूला, जम्मू-कश्मीर।
  • पहचान: दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज और उपयोगी निचले क्रम के बल्लेबाज।
  • सफर: आकिब ने बेहद सीमित संसाधनों के बीच अपनी ट्रेनिंग शुरू की। घाटी में बर्फबारी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी रफ्तार कम नहीं होने दी।
  • टर्निंग पॉइंट: इस साल रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों में उनकी गेंदबाजी ने सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा।

सौरव गांगुली भी हुए मुरीद

आकिब की गेंदबाजी का जलवा ऐसा रहा कि पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उनकी तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों से कर दी। गांगुली ने ट्वीट कर कहा कि आकिब नबी में वो हर काबिलियत है जो एक टेस्ट गेंदबाज में होनी चाहिए। क्रिकेट गलियारों में चर्चा तेज है कि आकिब को जल्द ही इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का बुलावा आ सकता है।

जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक पल

परवेज रसूल और उमरान मलिक के बाद अब आकिब नबी जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के नए पोस्टर बॉय बन गए हैं। उनकी इस मेहनत के दम पर जेएंडके ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बनेगा। आकिब को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड़ से ज्यादा की रकम में शामिल किया है।



Source link

Israel Iran War: इजरायल ने खामेनेई के घर को उड़ाया, 30 जगह धमाके, 5 प्वाइंट में जानें अब तक क्या हुआ?


International

oi-Smita Mugdha

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इजरायल ने ईरान पर फरवरी के आखिरी दिन बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया है। इसमें करीब 30 अहम ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में सैन्य अड्डों और खुफिया प्रतिष्ठानों को टारगेट किया गया। तेहरान में अफरा-तफरी का माहौल है और ईरान ने भी जवाबी हमले किए हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई के आवास को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि बताया जा रहा है कि हमले के समय वह तेहरान में मौजूद नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

Israel Iran War

Israel Iran War: खामनेई के घर समेत इन इलाकों पर हमले

– खामनेई के आवास के अलावा ईरान के राष्ट्रपति के आवास और एक इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल ईरान की ओर से नहीं हुई है।

– राजधानी तेहरान के डाउनटाउन इलाके में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरानी समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार, यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जुम्हूरी इलाके में कई मिसाइलें गिरीं, जिससे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में दहशत फैल गई।

– मौके पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों ने विस्फोटों और धुएं की पुष्टि की है। अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान में धूएं और धमाकों की आवाज से दहशत है।

Israel का दावा, अपनी सुरक्षा के लिए किया हमला

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज (Israel Katz) ने बयान जारी कर कहा कि यह कार्रवाई ‘प्री-एम्प्टिव अटैक’ है। उद्देश्य संभावित खतरों को पहले ही निष्क्रिय करना है। उनके मुताबिक यह हमला इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया। हमले के बाद तेहरान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और कई इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इजरायल ने भी संभावित जवाबी कार्रवाई को देखते हुए देशभर में आपातकाल लागू कर दिया है। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद कर दिए गए हैं और एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

ईरान ने 5 देशों पर किया एक साथ अटैक

अब पूरी दुनिया की नजर ईरान की प्रतिक्रिया पर टिकी है। ईरान ने पर एक साथ इजरायल के 70 ठिकानों पर अटैक किया है। इस हमले के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इस भयानक क्षेत्रीय संघर्ष का असर वैश्विक राजनीति और कूटनीतिक संबंधों पर पड़ना तया है।



Source link

US Israel Iran Strike LIVE: ईरान का इजराइल पर मिसाइल अटैक, तेल अवीव में इमरजेंसी, हर लेटेस्ट अपडेट


इजराइली सेना का अलर्ट: ईरान से दागी गई मिसाइलें, इंटरसेप्ट करने में जुटी डिफेंस सिस्टम

इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने जानकारी दी है कि कुछ समय पहले ईरान की ओर से इजरायल की तरफ मिसाइलें दागी गई हैं। सेना के मुताबिक, इन खतरों को रोकने के लिए देश के डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो चुके हैं और मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट करने की कोशिश की जा रही है।

साथ ही, होम फ्रंट कमांड ने एहतियात के तौर पर संबंधित इलाकों में रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट मैसेज भेजा है, ताकि वे तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जा सकें। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।



Source link

Israel-Iran War: इजराइल में रह रहे भारतीयों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी


International

oi-Sumit Jha

Indian Embassy Israel Advisory: इजरायल में तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालातों के बीच, तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। क्षेत्र में तनाव और सैन्य कार्रवाई को देखते हुए सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दूतावास ने नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया है। साथ ही, उन्हें सुरक्षित आश्रयों (shelters) के करीब रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति के लिए दूतावास ने 24×7 हेल्पलाइन नंबर भी सक्रिय कर दिया है।

Indian Embassy Israel Advisory

नागरिकों के लिए सतर्कता और सुरक्षा प्रोटोकॉल

क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, दूतावास ने इजरायल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे स्थानीय इजरायली अधिकारियों और ‘होम फ्रंट कमांड’ द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुरक्षा दिशानिर्देशों और निर्देशों का सख्ती से पालन करें। सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी करना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

सुरक्षित आश्रयों और शेल्टरों की निकटता

दूतावास ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी भारतीय नागरिक अपने निवास या कार्यस्थल के निकटतम नामित शेल्टरों और सुरक्षित स्थानों की पहचान कर लें। आपातकालीन सायरन बजने की स्थिति में सुरक्षित दूरी तय करने के लिए शेल्टरों के करीब रहना अनिवार्य है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने क्षेत्र के सुरक्षित क्षेत्रों से पूरी तरह परिचित हो जाएं ताकि किसी भी अप्रत्याशित हमले या स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर सकें।

यात्रा प्रतिबंध और आधिकारिक सूचनाओं की निगरानी

अगले आदेश तक, इजरायल के भीतर सभी अनावश्यक और गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की स्पष्ट सलाह दी गई है। भारतीय नागरिकों को प्रोत्साहित किया गया है कि वे स्थानीय समाचारों, आधिकारिक घोषणाओं और आपातकालीन अलर्ट्स पर नियमित रूप से नज़र रखें। सुरक्षा स्थिति पल-पल बदल रही है, इसलिए किसी भी सुनसान या संवेदनशील इलाके में जाने से बचें。 अपडेट के लिए होम फ्रंट कमांड की वेबसाइट (https://www.oref.org.il/eng) देखते रहें।

ये भी पढे़ं: Israel Iran War 2026: धमाकों के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर ने छोड़ा तेहरान, सुरक्षित बंकर में छिपे

आपातकालीन संपर्क और दूतावास सहायता

किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर, भारतीय नागरिक तेल् अवीव स्थित दूतावास से 24×7 हेल्पलाइन नंबर +972-54-7520711 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ई-मेल ([email protected]) के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है। दूतावास लगातार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति की गंभीरता के आधार पर आवश्यक अपडेट जारी करना जारी रखेगा। संकट की इस घड़ी में दूतावास आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

ईरान की राजधानी तेहरान पर इजरायल का बड़ा हमला, कई जगह धमाकों से मचा हड़कंप



ईरान की राजधानी तेहरान पर इजरायल ने बड़ा हमला किया है। कई जगह धमाकों से ईऱान में हड़कंप मच गया है।



Source link

Haryana News: मंत्री अनिल विज की तबीयत जानने अस्पताल पहुंचे CM नायब सिंह सैनी



हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी हरियाणा के मंत्री अनिल विज के घर गए और उनकी सेहत का हालचाल पूछा और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।



Source link

Pakistan airstrike Afghanistan: अफ़गानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर युद्ध शुरू! पाकिस्तानी सेना ने फिर किया अटैक



Pakistan airstrike Afghanistan: अफ़गानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भारी तनाव। पाकिस्तानी सेना का दावा, सीमा पार कार्रवाई में तबाह कीं 4 अफ़गान चौकियां। जानें डूरंड रेखा पर भड़की इस ताज़ा हिंसा की पूरी रिपोर्ट और इसके पीछे के मुख्य कारण।



Source link

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप: बेगूसराय तथा शेखपुरा के स्कूल में छात्र-छात्राएं बेहोश

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप: बेगूसराय तथा शेखपुरा के स्कूल में छात्र-छात्राएं बेहोश

बिहार में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण यहां के बेगूसराय तथा शेखपुरा के स्कूल में कई छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए।

संपूर्ण उत्तर भारत के इलाके में लगातार तापमान बढ़ता ही जा रहा है और प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसी दौरान बिहार में भी काफी ज्यादा तापमान है। बुधवार को बिहार के शेरपुर और बेगूसराय के स्कूलों में प्रचंड गर्मी के कारण कई छात्र बेहोश हो गए। इन छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टर रजनीकांत कुमार ने बताया की निरंतर बढ़ती हुई गर्मी के कारण छात्र बेहोश हुए हैं। जिन छात्रों को यहां भर्ती करवाया गया था उन सब की हालत अब ठीक है।

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप: बेगूसराय तथा शेखपुरा के स्कूल में छात्र-छात्राएं बेहोश

शेखपुरा के मनकौल नामक गांव में स्थित मिडिल स्कूल के प्राध्यापक सुरेश प्रसाद ने बताया कि स्कूल में सुबह प्रार्थना के दौरान गर्मी की वजह से 5-6 छात्र बेहोश हो गए थे। इन छात्रों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। सुरेश प्रसाद ने यह भी कहा कि गर्मी के कारण बच्चों का पढ़ाई करना मुश्किल होता जा रहा है तथा बच्चों को स्कूल आने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।

शेखपुरा के सदर अस्पताल के डॉक्टर सत्येंद्र द्वारा यह बताया गया कि सभी छात्रों को अपने साथ पानी की बोतल लेकर आना चाहिए। छात्रों को हमेशा हाइड्रेट रहना चाहिए तथा गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। छात्रों को यह भी सलाह दी जाती है कि गर्मियों में उन्हें कम से कम बाहर निकलना चाहिए।

बेगूसराय के डीएम ने क्या बातें बताई?

बिहार में गर्मी की वजह से छात्रों के बेहोश होने पर बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि बढ़ते हुए तापमान की वजह से एक स्कूल में छात्रों के बेहोश होने की सूचना मिली है। उन्हें इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल सभी छात्रों का स्वास्थ्य ठीक है और चिंता की कोई भी बात नहीं है।

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप: बेगूसराय तथा शेखपुरा के स्कूल में छात्र-छात्राएं बेहोश

डीएम रोशन कुशवाहा ने यह भी कहा कि निरंतर बढ़ती हुई गर्मी के कहर के मामलों को मॉनिटर करने के लिए शिक्षा अधिकारियों को कुछ आर्डर दिए गए हैं तथा स्कूलों में तुरंत ट्रीटमेंट के लिए ORS जैसी बेसिक चीजें भी दी जाएंगी।

सरकार पर उठ रहे विपक्षियों के निरंतर सवाल

बढ़ती हुई भीषण गर्मी में भी बिहार में स्कूल क्यों खुले हैं, इस पर विपक्ष बहुत सारे सवाल उठा रहा है। विपक्ष के नेता ये  सवाल उठा रहे हैं कि जब देश के अन्य प्रदेशों में स्कूल बंद हैं तो बिहार में ही स्कूल क्यों खोले गए हैं?

लोजपा के नेता चिराग पासवान तथा एनडीए के घटक दल द्वारा भी बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं। चिराग पासवान ने एक पोस्ट के द्वारा नीतीश कुमार से कहा कि तपती हुई गर्मी में विद्यालयों के खुले होने से छात्रों की सेहत पर गर्मी का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। आपके सरकारी अधिकारी के फरमान की वजह से विद्यालय के छात्र बेहोश हो रहे हैं और बीमार पड़ रहे हैं, प्रतिदिन अस्पतालों में बड़ी संख्या में बच्चों का इलाज चल रहा है। ये किसी अत्याचार से कम नहीं हैं। नैतिकता के आधार पर बच्चों की सेहत की देखभाल करना भी आवश्यक है।

चिराग पासवान ने कहा, “मैं बिहार सरकार से मांग करता हूं की इस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की जाए।”

श्यामलताल : टनकपुर का निकटतम पर्यटक स्थल

श्यामलताल : टनकपुर का निकटतम पर्यटक स्थल

श्यामलाताल टनकपुर शहर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। श्यामलताल एक खूबसूरत गांव में स्थित एक प्राकृतिक झील है। झील को श्याम के नाम से भी जाना जाता है जिसका सामान्य अर्थ है – थोड़ा गहरा जटिल रंग। इसका उपयोग भगवान के कृष्ण का वर्णन करने के लिए भी किया जाता है। श्यामलताल की झील का रंग काला है इसका कारण झील की गंदगी तथा इसके चारों ओर की पहाड़ियां हैं।

श्यामलताल झील टनकपुर के मुख्य बाजार से 22.5 किलोमीटर दूर स्थित है। यह झील समुंद्र तल से 1500 मीटर की ऊंचाई पीआर स्थित है। इसके साथ ही साथ श्यामलताल झील चंपावत के बस स्टेशन से लगभग 56 किलोमीटर दूर स्थित है। इस झील के क्षेत्र का फैलाव 1.5 वर्ग किलोमीटर से भी अधिक है। झील के किनारे स्वामी विवेकानंद का प्रसिद्ध आश्रम भी स्थित है जिसके कारण सालों से काफी ज्यादा मात्रा में लोग यहां आते रहे हैं।

श्यामलताल : टनकपुर का निकटतम पर्यटक स्थल

श्यामलाताल झील – प्राचीन श्याम सौंदर्य

श्यामलाताल चारों ओर से हरी भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ एक खूबसूरत स्थान है। यह एक शांतिपूर्ण तथा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जगह है। झील का काला पानी यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है। झील में मछलियां पकड़ने को एक लोकप्रिय गतिविधि माना जाता है।
झील के किनारे एक आश्रम स्थित है जिसकी स्थापना स्वामी विवेकानन्द जी ने सन् 1913 ने की थी। श्यामलाताल झील में दो संस्थाएं स्थित हैं – स्वामी विवेकानंद आश्रम और श्री रामकृष्ण सेवा आश्रम।
ये दोनों ही आश्रम इस क्षेत्र के आस-पास रहने वाले जरूरतमंद लोगो के लिए चिकित्सा सुविधा केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। स्वामी विवेकानंद जी का मुख्य उद्देश्य दूसरों का भला करना और हर वक्त पवित्र रहना था।

श्यामलताल : टनकपुर का निकटतम पर्यटक स्थल

श्यामलाताल का मौसम

श्यामलातल झील का मौसम गर्मियों के समय में बहुत सुहाना होता है यही कारण है की गर्मियों के समय यहां बहुत लोग घूमने के लिए भी आते हैं। इसके विपरीत सर्दियों के समय में यहां बहुत ज्यादा ठंडा भी होता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य तथा झील का गहरा काला रंग यात्रियों को आकर्षित करता है। इसके साथ ही साथ यहां लोग मछलियां पकड़ने और बोट की सैर करने के लिए भी बड़ी ही उत्सुकता के साथ आते हैं।

श्यामलताल : टनकपुर का निकटतम पर्यटक स्थल

श्यामलाताल कैसे पहुंचे?

पर्यटकों को श्यामलातल पहुंचने के लिए टनकपुर से सूखीढांग होते हुए जाना होता है। जिसके लिए वे कार/टैक्सी का लाभ उठा सकते हैं। यह स्थान मोटररोड के मध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यदि पर्यटक आस-पास के ही लोग हैं तो वे बाइक/स्कूटर से भी श्यामलाताल के लिए रवाना हो सकते हैं।

गोरखपुर को लेकर रवि किशन का दावा, जीतने पर करेंगे एक बड़ा विकास

गोरखपुर को लेकर रवि किशन का दावा, जीतने पर करेंगे एक बड़ा विकास

बीजेपी सांसद के सदस्य रवि किशन ने बताया कि संसद में उनका पहला टर्म था। जिसमें उन्होंने संसद में 486 सवाल उठाए। रवि किशन ने बताया कि गोरखपुर से सांसद के बनने के बाद उनके द्वारा क्या-क्या विकास एवं बदलाव हुए।

2024 के चुनाव में रवि किशन का मुकाबला काजल निषाद से है। काजल निषाद के बारे में रवि किशन ने कहा कि ये जनता से चंदा लेते हैं और चले जाते हैं।

बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन का कहना है की अब गोरखपुर में रोजगार के अवसर भी बहुत बाद गए हैं। इसके साथ ही साथ अब गोरखपुर में फिल्मों की शूटिंग और गानों की शूटिंग भी होती है।

गोरखपुर को लेकर रवि किशन का दावा, जीतने पर करेंगे एक बड़ा विकास

बीजेपी सांसद रवि किशन ने गोरखपुर के विकास के बारे में बताया की वह नितिन गडकरी (परिवहन मंत्री) से बात करने के बाद यहां 2600 करोड़ रुपए का रिंग रोड लेकर आए हैं। इसके आगे उन्होंने बताया की में पहली बार सांसद बना और सांसद में 486 सवाल उठाए जिससे पूरे देश का नंबर-1 सांसद बन गया। रवि किशन ने यह भी बताया कि उनके नाम पर 10 प्राइवेट बिल हैं।

रवि किशन ने बताया कि वह खुद गोरखपुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। पहले जापानी बुखार के कारण यह लगभग 1000 बच्चों की मौत हो जाया करती थी। जिसके लिए जागरूकता फैलाई गई और इसका पूरा पूरा श्रेय योगी जी को जाता है।

इस बार रवि किशन का मुकाबला काजल निषाद से है। अखिलेश यादव ने जातीय समीकरण बनाने की कोशिश की है जिस पर रवि किशन ने कहा “पहली बार मैंने 2019 में चुनाव लड़ा था, उस समय रामभुआल निषाद जी यहां के बहुत बड़े नेता थे तब मुझे यह 7.5 लाख वोट मिले थे।”

गोरखपुर में लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। इससे पहले रवि किशन ने जनता से बीजेपी के समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया।