Home Blog Page 530

US-Israel Iran War: भारत को जिसका डर था वही हुआ! ईरान ने होर्मुज पर लगा दिया ताला, रुक जाएगी तेल सप्लाई?


Business

oi-Sohit Kumar

US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट (Middle East) में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट जंग जैसे हालात के असर में हैं। ऐसे में दुनिया की अर्थव्यवस्था जिस ‘लाइफलाइन’ पर टिकी है, उस पर संकट के बादल गहरा गए हैं।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ी समाचार एजेंसी ‘तस्नीम’ ने रिपोर्ट दी है कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद किया जा रहा है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर बमबारी के बाद स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।

warships crosses the Strait of Hormuz

सूत्रों के अनुसार, IRGC समुद्र में मौजूद जहाजों को रेडियो संदेश (VHF Transmission) भेज रही है कि किसी भी जहाज को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ब्रिटेन की समुद्री व्यापार संस्था (UKMTO) और यूरोपीय संघ के मिशन ‘एस्पाइड्स’ (Aspides) ने भी पुष्टि की है कि उन्हें जहाजों से ऐसी ही चेतावनियां मिलने की कई रिपोर्ट मिली हैं।

वैश्विक तेल बाजार पर चिंता के बादल

होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को खुले समुद्र से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। दुनिया का लगभग 25% समुद्री तेल व्यापार और 20% गैस इसी संकरे रास्ते से गुजरती है।

  • कीमतों में उछाल: एक्सपर्ट का मानना है कि यदि यह मार्ग एक दिन के लिए भी पूरी तरह बंद होता है, तो कच्चे तेल की कीमतें मौजूदा $73 से उछलकर $120 से $150 प्रति बैरल तक जा सकती हैं।
  • जहाजों का जमावड़ा: ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, कई टैंकर अब इस मार्ग से बचने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे प्रवेश द्वार के दोनों ओर जहाजों की कतारें लग गई हैं।

भारत के लिए चिंता का विषय!

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए भारी मात्रा में पश्चिम एशिया पर निर्भर है। इस मार्ग के बंद होने का सीधा असर भारत की रसोई और जेब पर पड़ेगा:

  • 50% आयात पर खतरा: आंकड़ों के अनुसार, भारत के कुल मासिक कच्चे तेल आयात का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा इसी होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर आता है।
  • प्रमुख सप्लायर प्रभावित: भारत को इराक, सऊदी अरब, यूएई और कुवैत से मिलने वाला लगभग 26 लाख बैरल प्रतिदिन तेल इसी रास्ते से आता है।
  • विकल्पों की कमी: हालांकि भारत सऊदी अरब की ‘ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन’ या यूएई की ‘फूजैराह पाइपलाइन’ जैसे विकल्पों की तलाश कर सकता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इनकी क्षमता सीमित है और यह पूरी तरह से आपूर्ति की भरपाई नहीं कर पाएंगे।

ईरान का रुख और आर्थिक दांव

ईरान ने वर्षों से धमकी दी है कि यदि उस पर हमला हुआ, तो वह इस जलमार्ग को ब्लॉक कर देगा। हालांकि, यह कदम ईरान के लिए भी आत्मघाती हो सकता है क्योंकि इससे उसका अपना पेट्रोलियम निर्यात रुक जाएगा और चीन जैसे उसके सबसे बड़े खरीदारों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। फिलहाल, ईरान ने आधिकारिक तौर पर इस आदेश की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जमीनी हालात गंभीर बने हुए हैं।



Source link

Khamenei Death News: कौन होगा ईरान का अगला सुल्तान? खामेनेई की मौत के बाद सेना में बगावत, बेस छोड़कर भागे जवान


International

oi-Sumit Jha

Ayatollah Khamenei Death News: ईरान के इतिहास में एक युग का अंत हो गया है। सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद अब पूरे देश में सत्ता संघर्ष और अनिश्चितता का माहौल है। 47 साल पुराने शासन के ढहने के साथ ही ईरान की शक्तिशाली सेना IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स) सक्रिय हो गई है।

रिपोर्टों के अनुसार, IRGC संवैधानिक प्रक्रियाओं को दरकिनार कर जल्द से जल्द नया उत्तराधिकारी चुनना चाहती है ताकि शासन पर अपनी पकड़ बनाए रख सके। इस घटनाक्रम ने न केवल ईरान के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि मध्य पूर्व की राजनीति में भी भारी उथल-पुथल मचा दी है।

next iran supreme leader

who will be next iran supreme leader: खामेनेई के युग का अंत और सत्ता का संकट

अयातुल्लाह खामेनेई की मृत्यु ईरान के लिए एक बड़ा झटका है, जिससे दशकों पुरानी व्यवस्था की नींव हिल गई है। उनकी मौत के तुरंत बाद देश की सैन्य और प्रशासनिक व्यवस्था में भारी भ्रम (Confusion) पैदा हो गया है। ‘ईरान इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट बताती है कि चेन ऑफ कमांड टूटने से आदेशों के पालन में दिक्कतें आ रही हैं। वर्तमान में ईरान के सामने सबसे बड़ी चुनौती एक ऐसे चेहरे को खोजने की है, जो बिखरते हुए सैन्य ढांचे और जनता के गुस्से को संभाल सके।

ये भी पढे़ं: Israel-Iran युद्ध में कूदा भारत! विदेश मंत्रालय ने किसे कहा-अब पीछे हटें

IRGC का दबदबा और जल्दबाजी

सूत्रों के अनुसार, IRGC संवैधानिक संस्था ‘एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ के बिना ही नए नेता की नियुक्ति के लिए दबाव बना रही है। वे चाहते हैं कि रविवार तक नए नेता के नाम पर मुहर लग जाए। सेना को डर है कि यदि नियुक्ति में देरी हुई, तो देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। जारी हवाई हमलों और युद्ध जैसी स्थिति के बीच कानूनी प्रक्रिया को पूरा करना उनके लिए कठिन लग रहा है, इसलिए वे शॉर्टकट अपनाकर तख्तापलट जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं: Iran Israel War: तेल के लिए मचा हाहाकार, 20% सप्लाई ठप होने की कगार पर, कितना महंगा हो जाएगा पेट्रोल?

सैन्य व्यवस्था में विद्रोह की संभावना

खामेनेई की मौत के बाद ईरानी सेना के भीतर अनुशासन टूटने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कई निचले रैंक के अधिकारी और जवान अपने बेस पर रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं। सैन्य तालमेल पूरी तरह तितर-बितर हो चुका है, जिससे संकट प्रबंधन (Crisis Management) करना असंभव होता जा रहा है। अगर यह बिखराव जारी रहा, तो ईरान की सुरक्षा व्यवस्था और इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जारी मोर्चा पूरी तरह कमजोर पड़ सकता है, जो IRGC के लिए सबसे बड़ी चिंता है।

World News Hindi: जन विद्रोह का डर

ईरानी प्रशासन को सबसे ज्यादा डर रविवार को होने वाले संभावित विरोध प्रदर्शनों का है। उन्हें अंदेशा है कि खामेनेई के जाते ही लोग सड़कों पर उतर आएंगे और शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू कर देंगे। ईरान अब एक ऐसे दोराहे पर खड़ा है जहां एक तरफ आंतरिक विद्रोह का खतरा है और दूसरी तरफ बाहरी युद्ध। ऐसे में नए नेता का चुनाव केवल सत्ता का हस्तांतरण नहीं, बल्कि इस्लामिक गणतंत्र के अस्तित्व को बचाने की एक आखिरी कोशिश होगी।



Source link

Bank Holidays 2026 List: आज से लगातार 4 दिन तक बैंकों में छुट्टी, जानें कहां-कहां हैं बैंक बंद?


Business

oi-Ankur Sharma

Bank Holidays 2026 List: मार्च महीने की शुरुआत संडे से हुई है, यानी कि साप्ताहित अवकाश की वजह से पूरे देश में आज बैंक बंद है लेकिन इसके बाद होली का पर्व है जिसके कारण लगातार 4 दिनों तक कहीं-कहीं बैंक बंद हैं, अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम हो तो आपको लंबा इंतजार करना होगा। यहां पर हम आपको बताते हैं मार्च महीने के बैंक बंद होने की लिस्ट के बारे में।

Bank Holidays 2026 List: कब-कब और कहां-कहां बंद रहेगें बैंक?

  • 1 मार्च 2026: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) के कारण पूरे देश में बैंक बंद।
  • 2 मार्च, 2026: होलिका दहन मनाने के लिए उत्तर प्रदेश में बैंक बंद ।
  • 3 मार्च, 2026: होली के चलते महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holidays 2026 List In March

  • 4 मार्च, 2026: होली के कारण अगरतला (त्रिपुरा), अहमदाबाद (गुजरात), आइजोल (मिजोरम), भुवनेश्वर (ओडिशा), चंडीगढ़ (हरियाणा / पंजाब), देहरादून (उत्तराखंड), गंगटोक (सिक्किम), इंफाल (मणिपुर), ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश), जम्मू (जम्मू और कश्मीर), कानपुर और लखनऊ (यूपी), नई दिल्ली, पटना (बिहार), रायपुर (छत्तीसगढ़), रांची (झारखंड), शिलांग (मेघालय), और शिमला (हिमाचल प्रदेश) में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays 2026 List Hindi: ऑनलाइन सर्विस चालू

आपको अब बैंक के काम के लिए 5 मार्च यानी की गुरुवार तक का इंतजार करना होगा, हालांकि इस दौरान एटीएम और ऑनलाइन ट्राजेक्शन में कोई दिक्कत नहीं आएगी। मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई (UPI) 24 घंटे काम करती रहेंगी

March Bank Holidays 2026: एक नजर मार्च महीने के बैंक हॉलीडे लिस्ट पर

  • 7 मार्च – दूसरा शनिवार साप्ताहिक अवकाश – पूरे भारत में
  • 8 मार्च – – पूरे भारत में वीकली ऑफ
  • 13 मार्च – – चपचार कुट – आइजोल (मिजोरम)।
  • 15 मार्च – – पूरे भारत में वीकली ऑफ
  • 17 मार्च – – शब-ए-कद्र – जम्मू और श्रीनगर (J&K)
  • 19 मार्च – – गुड़ी पड़वा / उगादी फेस्टिवल / तेलुगु न्यू ईयर डे / साजिबू नोंगमपनबा (चेराओबा) / पहला नवरात्र – बेलापुर, मुंबई और नागपुर (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), चेन्नई (तमिलनाडु), हैदराबाद (तेलंगाना), इंफाल (मिजोरम), पणजी (गोवा), श्रीनगर (J&K), और विजयवाड़ा (AP)।
  • 20 मार्च – ईद-उल-फितर (रमज़ान) / जुमात-उल-विदा – जम्मू और श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर), कोच्चि (केरल), तिरुवनंतपुरम (केरल), और विजयवाड़ा (एपी)।
  • 21 मार्च – शनिवार – रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1) / खुतब-ए-रमजान / सरहुल / दूसरा शनिवार – अगरतला (त्रिपुरा), अहमदाबाद (गुजरात), आइजोल (मिजोरम), बेलापुर, मुंबई और नागपुर (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), भोपाल (एमपी), भुवनेश्वर (ओडिशा), चंडीगढ़, चेन्नई (टीएन), देहरादून (उत्तराखंड), गंगटोक (सिक्किम), गुवाहाटी (असम), हैदराबाद (तेलंगाना), इंफाल (मणिपुर), ईटानगर (अरुणाचल), जयपुर (राजस्थान), जम्मू और श्री नगर (जम्मू और कश्मीर), कानपुर और लखनऊ (यूपी), कोहिमा (नागालैंड), कोलकाता (डब्ल्यूबी), नई दिल्ली, पणजी (गोवा), पटना (बिहार), रायपुर (छत्तीसगढ़), रांची (झारखंड), और शिलांग (मेघालय)।
  • 22 मार्च – रविवार – पूरे भारत में वीकली ऑफ
  • 26 मार्च – गुरुवार – श्री राम नवमी – अहमदाबाद (गुजरात), आइजोल (मिजोरम), बेलापुर, मुंबई और नागपुर (महाराष्ट्र), चंडीगढ़, देहरादून (उत्तराखंड), जयपुर (राजस्थान), कानपुर और लखनऊ (UP), कोलकाता (WB), रांची (झारखंड), और शिमला (HP).
  • 27 मार्च – शुक्रवार – श्री राम नवमी (चैती दसाई) – भोपाल (MP), भुवनेश्वर (ओडिशा), गंगटोक (सिक्किम), हैदराबाद (तेलंगाना), पटना (बिहार), और विजयवाड़ा (AP).
  • 29 मार्च – रविवार – पूरे भारत में वीकली ऑफ



Source link

New Rules from 1 March 2026: ‘एलपीजी से लेकर Whatsapp Sim तक’, आज से बदल गए ये बड़े नियम


Business

oi-Ankur Sharma

New Rules from 1 March 2026 Sunday: हर महीने की पहली तारीख कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आती है, जिनका सीधा असर आम लोगों के जीवन और बजट पर पड़ता है। इस बार भी 1 मार्च से कुछ नए नियम प्रभावी होंगे, जो आपकी जेब से लेकर यात्रा तक को प्रभावित कर सकते हैं।

सरकार समय-समय पर विभिन्न व्यवस्थाओं में संशोधन करती रहती है जिसकी जानकारी ना होने पर हमें अक्सर लेने के देने पड़ जाते हैं, इसलिए यहां हम आपके लिए लाए हैं उन नियमों की लिस्ट, जो आज से बदल गए हैं।

New Rules from 1 March 2026 Sunda

New Rules from 1 March: एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ें

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं। आज जारी नए रेट्स के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 28 से 31 रु की वृद्धि की गई है इस बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में यह सिलेंडर अब 1768.50 में मिलेगा। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में चेंज नहीं हुआ है।

Bank New Rules बैंकिंग नियमों में संभावित बदलाव

कई बैंक समय-समय पर अपने न्यूनतम बैलेंस, एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज और क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव करते हैं। आज से भी कुछ बैंकों में मिनिमम बैलेंस नियम, क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉलिसी, EMI या लोन ब्याज दर में परिवर्तन लागू हुए हैं, ग्राहकों को सलाह है कि वे अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जरूर देखें।

Train New Rules: RailOne ऐप से होगा काम

आज से भारतीय रेलवे पुराने UTS ऐप को बंद कर नई RailOne ऐप को प्राथमिकता देगा। अब अनारक्षित टिकट, जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग नई ऐप के जरिए की जाएगी।

FASTag New Rules को जानना जरूरी

टोल प्लाजा पर कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर नियमों में बदलाव किए जाते हैं। 1 मार्च से FASTag KYC या पेनल्टी नियमों में सख्ती हो गई है, यदि आपका FASTag KYC अपडेट नहीं है, तो तुरंत अपडेट कराएं ताकि टोल प्लाजा पर डबल चार्ज से बचा जा सके।

New Rules Hindi: GST से जुड़े अपडेट

नए वित्तीय वर्ष से पहले सरकार कई बार GST रिटर्न फाइलिंग या ई-इनवॉइसिंग से जुड़े नियमों में संशोधन करती है। व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को 1 मार्च से लागू होने वाले नियमों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Whatapp New Rules Hindi: बंद हो जाएगा व्हाट्सएप!

आज से टेलीकॉम विभाग ने SIM-Binding नियम को अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत हर व्हाट्सएप और अन्य मैसेंजिग एप्स के अकाउंट को एक्टिव सिम से लिंक करना जरूरी होगा। यानी कि जिस नंबर से आपका अकाउंट बना है, वो सिम आपके मोबाइल में होना जरूरी है वरना आपके फोन पर WhatsApp नहीं चलेगा।



Source link

LPG Price: होली से पहले बड़ा झटका, बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानें क्या हो गया रेट?


Business

oi-Ankur Sharma

LPG Price: होली से पहले और मार्च के पहले दिन ही ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है, पेट्रोलियम मार्केटिंग करने वाली कंपनियों ने आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, हालांकि ये इजाफा कॉर्मिशियल गैस सिलेंडर(19 किलो) पर हुआ है, जिसके दाम आज से 28 से 31 रुपये बढ़ गए हैं। राहत की बात ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नए दामों के बाद अब दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1768.50 रु हो गया है तो वहीं कोलकाता में ये सिलेंडर अब 1875.50 रु में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत अब 1720 रु हो गई है। चेन्नई में इसका रेट 1929 रुपये पहुंच गया है।

Lpg Price

गौरतलब है कि 1 फरवरी को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ाई गई थी, जनवरी में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 111 रु बढ़ाई गई थी। नए दाम आज से लागू भी हो गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹853, मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 में मिल रहा है।

नए बदलाव के बाद 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडरों के दाम चार महानगरों में निम्नलिखित है…

  • दिल्ली- 1768.50 रु
  • मुंबई- 1720 रु
  • कोलकाता -1875.50 रु
  • चेन्नई- 1929 रु

LPG घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर में क्या अंतर है?

LPG सिलेंडर आमतौर पर दो तरह के होते हैं-घरेलू और कमर्शियल । दोनों में गैस लगभग एक-सी होती है, लेकिन इनके उपयोग, कीमत और नियम अलग-अलग होते हैं।

घरेलू सिलेंडर आमतौर पर 14.2 किलोग्राम गैस से भरा होता है, जिसका उपयोग घरों में खाना पकाने के लिए किया जाता है। छोटे परिवारों के लिए 5 किलोग्राम का मिनी सिलेंडर भी उपलब्ध है। घरेलू सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक काम में करना नियमों के विरुद्ध है।

कमर्शियल सिलेंडर आमतौर पर 19 किलोग्राम के होते हैं, जिसका उपयोग होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक स्थानों पर होता है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत और टैक्स पर निर्भर करती है, इसलिए इसमें अक्सर उतार-चढ़ाव देखा जाता है।

क्या है ऑटोमैटिक सिस्टम?

ऑटोमैटिक सिलेंडर सिस्टम में दो सिलेंडर एक साथ जुड़े होते हैं। जब एक सिलेंडर की गैस खत्म हो जाती है, तो सिस्टम अपने आप दूसरे सिलेंडर पर स्विच हो जाता है। इसे ऑटो चेंजओवर रेगुलेटर कहा जाता है।



Source link

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 01 मार्च 2026, रविवार



aaj ka panchang 01 March 2026 today hindu panchang tithi nakshatra shubh muhurat rahu kaal.



Source link

आज का मेष राशिफल 1 मार्च 2026: ऊर्जा से भरा दिन, नई जिम्मेदारियां मिलेंगी होगा धनलाभ


Astrology

-P Chakrapani Upadhyay

Aaj Ka Mesh Rashifal: आज मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहने वाला है। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखेंगे, लेकिन जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे, बस धैर्य बनाए रखना ज़रूरी है। निजी जीवन में भी कुछ सुखद पल आपका इंतजार कर रहे हैं।

Aaj Ka Mesh Rashifal 1 March 2026

सामान्य भविष्यफल: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सुबह की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ भरी हो सकती है, लेकिन दोपहर तक चीज़ें आपके पक्ष में आती दिखेंगी। किसी पुराने अटके हुए काम को पूरा करने का मौका मिलेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। शाम को परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा और आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य: आज आपको अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना होगा। अत्यधिक काम के बोझ से थकान महसूस हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में आराम करना न भूलें। खान-पान पर विशेष ध्यान दें और बाहर के खाने से बचें, क्योंकि पेट संबंधी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। सुबह की सैर या हल्का व्यायाम आपको तरोताजा रखेगा और तनाव कम करने में मदद करेगा।

करियर/वित्त: कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं और आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलना फायदेमंद रहेगा, टीम वर्क से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मोर्चे पर, अचानक कोई छोटा लाभ मिल सकता है, लेकिन बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। खर्चों पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है, खासकर ऑनलाइन शॉपिंग से बचें।

प्रेम: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग मजबूत होगी और आप एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। किसी पुरानी गलतफहमी को दूर करने का यह सही समय है। सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का मौका मिल सकता है, जो भविष्य में एक खूबसूरत रिश्ते की नींव रख सकता है। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें, लेकिन शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें।

  • आज का शुभ अंक: 9
  • आज का शुभ रंग: लाल
  • आज का मंत्र: ॐ अंग अंगारकाय नमः
  • आज के पूजनीय देवता: भगवान हनुमान

ग्रहों का प्रभाव: आज सूर्य की स्थिति आपको आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदान करेगी। आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे और दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

आपकी राशि का स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और साहस देगा। यह आपको चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि, इसकी वजह से थोड़ी जल्दबाजी भी आ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

बुध की चाल आज आपको संचार में थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह देती है। अपनी बात कहने से पहले अच्छी तरह सोच लें, ताकि कोई गलतफहमी न हो। खासकर महत्वपूर्ण बातचीत में शब्दों का चयन ध्यान से करें।

बृहस्पति का प्रभाव आपको ज्ञान और सही निर्णय लेने की क्षमता देगा। आप किसी भी समस्या का समाधान समझदारी से निकाल पाएंगे और सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह आपको आध्यात्मिक शांति भी प्रदान करेगा।

शुक्र की स्थिति आपके प्रेम संबंधों और सामाजिक जीवन में मधुरता लाएगी। आप कला और सौंदर्य की ओर आकर्षित महसूस करेंगे और अपने प्रियजनों के साथ सुखद पल बिताएंगे। यह आपके रिश्तों में गर्माहट लाएगा।

युवा जातकों के लिए सलाह:

  • अपने करियर लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहें और उन पर काम करना शुरू करें, भले ही छोटे कदम हों।
  • सोशल मीडिया पर समय बिताने के बजाय, कुछ नया सीखने या कोई स्किल डेवलप करने पर ध्यान दें।
  • अपने दोस्तों और परिवार के साथ खुलकर बातचीत करें, इससे कई गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते मजबूत होंगे।
  • आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएं; छोटी बचत की आदत डालें और अनावश्यक खर्चों से बचें।
  • अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का ख्याल रखें; नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद को प्राथमिकता दें।

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार इसमें भिन्नता संभव है।

आपका दिन शुभ हो और आप अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करें!



Source link

तेहरान में बड़ा धमाका, ईरान का सर्वोच्‍च नेता खामेनेई मारा गया! इजराइल ने किया दावा


International

oi-Bhavna Pandey

इजरायली हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत की खबर है। द जेरुसलम पोस्ट और रॉयटर्स के अनुसार, वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि तेहरान पर हुए इस हमले में ख़ामेनेई मारे गए और उनका शव मलबे में मिला। हालांकि, ईरान ने इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की है।

इससे पहले, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ख़ामेनेई के जीवित न होने का संकेत दिया था, सीधे पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका के हालिया हमलों में तेहरान समेत ईरान के कई हिस्सों में शीर्ष नेता व परमाणु अधिकारी निशाना बने।

Israel Khamenei

नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा, “कई संकेत थे कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई अब नहीं रहे, हालांकि इसकी स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई। ख़ामेनेई का परिसर, रिवोल्यूशनरी गार्ड कमांडर और वरिष्ठ परमाणु अधिकारी नष्ट हो गए।” इजरायली टीवी ने भी सर्वोच्च नेता के हमले में मारे जाने की संभावना जताई।

इसके विपरीत, भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि, डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने इन दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा, “सर्वोच्च नेता पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें अमेरिका या किसी और का कोई डर नहीं है… वह अपनी गरिमा और बुद्धि के साथ काम करते रहेंगे, और मुझे उम्मीद है कि हम यह युद्ध जीतेंगे।”

रॉयटर्स के सैन्य सूत्रों ने बताया कि ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरज़ादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपौर इजरायली हमले में मारे गए। नसीरज़ादेह, रक्षा मंत्री बनने से पहले ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के उप प्रमुख रहे, जिन्होंने एक लड़ाकू पायलट के तौर पर सैन्य करियर शुरू किया था।

पाकपौर ने 2025 में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कार्यभार संभाला था, जब इजरायली हमलों के बाद पिछले कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई थी।



Source link

अबू धाबी एयरपोर्ट पर भारतीयों समेत फंसे हजारों यात्री, Air india ने 1 मार्च तक रद्द की सारी फ्लाइट


International

oi-Bhavna Pandey

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद करते हुए सभी विमान सेवाएं निलंबित कर दी हैं। इससे हजारों यात्री अधर में फंस गए हैं, जिन्हें आगे की यात्रा के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। शनिवार को अबू धाबी हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

यह संकट तब उभरा जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर मिसाइल हमले किए। बदले में, तेहरान ने शनिवार को अपनी पूरी शक्ति से जवाबी कार्रवाई करते हुए कई खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे पूरे क्षेत्र में अराजकता फैल गई। कई देशों ने तत्काल वाणिज्यिक उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किए और हवाई अड्डों का संचालन रोक दिया।

Iran missiles Airport closure

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने दोहा, अबू धाबी और दुबई जैसे प्रमुख पारगमन केंद्रों में धमाके सुने। इन अप्रत्याशित घटनाओं ने यात्रियों को स्तब्ध कर दिया, जो अचानक खुद को एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष के बीच फंसा हुआ पा रहे थे और उन्हें आगे की स्थिति के विषय में कोई जानकारी नहीं थी।

उड़ानों के बाधित होने से हवाई अड्डों पर भ्रम और चिंता का माहौल था। अबू धाबी की यात्रा करने वाले संजीव मेहता ने एएनआई को बताया, “मैं वीकेंड पर दोस्त की पार्टी में आया था, पर अब फंस गया हूं। हवाई अड्डे पर कई अलार्म बजे और मिसाइल हमलों की खबरें भी आईं।”

मेहता ने आगे कहा, “राष्ट्रीय गार्ड ने हवाई अड्डे का नियंत्रण संभाला है। हमें फिलहाल परिसर में ही रहने की सलाह मिली है। सभी उड़ानें निलंबित हैं और कोई विमान कहीं नहीं जा रहा।” अन्य फंसे यात्रियों ने भी समान अनुभव साझा किए।

चेन्नई से शिकागो जा रहे विल वरधन अबू धाबी के रास्ते में थे। यूएई की राजधानी में उतरने तक उनकी यात्रा सहज रही, पर क्षेत्रीय संघर्ष से संचालन बाधित हो गया, जिससे उन्हें अनिश्चितता का सामना करना पड़ा।

वरधन ने कहा “मैं शिकागो से हूं, तीन हफ्तों से भारत में था। मैं चेन्नई से अबू धाबी होते हुए शिकागो वापस जा रहा हूं।” उन्होंने जोड़ा, “आज सुबह 10 बजे जब मैं चेन्नई से निकला, तब कोई समस्या नहीं थी।”

हालांकि, अबू धाबी पहुंचने के बाद वह अटक गए। वरधन ने कहा, “अब मैं यहां फंस गया हूं, मेरी उड़ान की स्थिति अज्ञात है।” उन्होंने अधिकारियों से जानकारी की कमी पर चिंता जताई और उम्मीद की कि चीजें जल्द सामान्य होंगी, पर उन्हें काफी अनिश्चितता महसूस हो रही थी।

खाड़ी में हवाई क्षेत्र बंद होने से अबू धाबी हवाई अड्डे पर यात्री लंबी देरी के लिए तैयार हैं। वे हवाई अड्डे की घोषणाओं पर निर्भर हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि तनाव तेजी से कम होगा ताकि उड़ानें फिर से शुरू हों। सभी सुरक्षा और सामान्य स्थिति की बहाली की प्रतीक्षा की जा रही है।

भारतीय हवाई अड्डों पर भी यात्री फंसे

अबू धाबी जैसी ही स्थिति भारत के हवाई अड्डों पर दिखी। मध्य पूर्व की यात्रा कर रहे हजारों यात्री अधर में लटके रहे, क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव से व्यापक हवाई क्षेत्र बंद हुए और उड़ानें रद्द हुईं, जिससे उनकी यात्रा योजनाएँ प्रभावित हुईं।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों में भ्रम और निराशा स्पष्ट थी, क्योंकि उन्हें अचानक उड़ान रद्द होने की जानकारी मिली। कई यात्रियों को चेक-इन के बाद ही अपनी यात्रा निरस्त होने का पता चला, जिससे वे परेशान थे।

एक यात्री ने बताया, “हमारी उड़ान पहले मस्कट और फिर दो दिन बाद दोहा के लिए थी। आज, एयर इंडिया में चेक-इन करते हुए बोर्डिंग के वक़्त हमें पता चला कि उड़ान रद्द हो गई है। पूरा हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गईं।”

दुबई जा रहे एक अन्य यात्री ने कहा, “मैं दिल्ली से दुबई जा रहा था, और मेरी सुबह 7 बजे की उड़ान स्पाइसजेट की थी। मुझे आधे घंटे पहले उड़ान रद्द होने की सूचना मिली।” उन्होंने बताया कि सिर्फ उनकी नहीं, मध्य पूर्व के लिए सभी उड़ानें रद्द हुई थीं।

उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए जोड़ा, “सिर्फ स्पाइसजेट ही नहीं, मध्य पूर्व के लिए सभी उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इतनी अनिश्चितता है और यहां यात्रियों के लिए कोई सहायता नहीं मिल रही।” स्थिति ने यात्रियों के असंतोष को बढ़ा दिया।

तमिलनाडु में, तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान (145 यात्री) बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण बीच हवा से ही लौटने पर मजबूर हो गई। यह यात्रियों के लिए एक अप्रत्याशित और तनावपूर्ण अनुभव था।

बोर्ड पर मौजूद प्रभाकर ने बताया, “उड़ान समय पर शुरू हुई थी। गंतव्य पर पहुंचने से 45 मिनट पहले हमें एयर क्रू से संदेश मिला। उन्होंने कहा कि यूएई एयरवेज से सूचना मिली कि सभी मार्ग बंद हो गए हैं, इसलिए हम वापस आ गए।”

भारतीय दूतावास ने परामर्श जारी किया

क्षेत्र में बढ़े तनाव को देखते हुए, अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने यूएई में रह रहे भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए एक परामर्श जारी किया है। यह अपील उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

दूतावास ने अपने परामर्श में कहा, “उचित सावधानी बरतें, सतर्क रहें और यूएई अधिकारियों व दूतावास द्वारा समय-समय पर जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों व सलाह का पालन करें।” यह सलाह भारतीय नागरिकों को किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए तैयार रहने में मदद करेगी।

भारतीय दूतावास, अबू धाबी और दुबई में महावाणिज्य दूतावास सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार ताजा जानकारी जारी करेंगे। आपातकालीन पूछताछ हेतु, यूएई स्थित भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क करें: टोल फ्री: 800-46342, व्हाट्सएप: +971543090571, ईमेल: [email protected] और [email protected]



Source link

मध्य पूर्व संघर्ष के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कन्नड़ भाषी लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।


India

-Oneindia Staff

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष पर सक्रिय रूप से नज़र रख रही है। सरकार इस क्षेत्र में रहने वाले कन्नड़ निवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। सिद्धारमैया ने नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के साथ परामर्श किया है और अधिकारियों को विदेशों में रहने वाले कर्नाटक के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सक्रिय उपाय करने का निर्देश दिया है।

 मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कन्नड़ भाषी लोगों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।

Representative image

इज़राइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है, जिसमें ईरान के खिलाफ एक संयुक्त अमेरिकी-इज़राइल सैन्य अभियान से व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। ईरान ने मध्य पूर्व में इज़राइल और अमेरिकी ठिकानों, जिनमें क़तर, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन शामिल हैं, पर सैन्य हमलों के साथ प्रतिक्रिया दी है।

सक्रिय उपाय और हेल्पलाइन पहल

सिद्धारमैया ने संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद उन लोगों को सलाह दी जो हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारत वापस नहीं आ सकते हैं, उन्हें तुरंत सुरक्षित क्षेत्रों में जाने के लिए कहा। उन्होंने घोषणा की कि प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कल से एक समर्पित हेल्पलाइन चालू हो जाएगी। उन्होंने परिवार के सदस्यों से अपील की कि यदि उनके प्रियजनों के साथ संचार अस्थायी रूप से बाधित हो जाता है तो घबराएँ नहीं, उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बल्लारी ग्रामीण विधायक और पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र ने बताया कि बल्लारी के 32 लोग वर्तमान में दुबई में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार अपने नागरिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और स्थिति पर बारीकी से नज़र रखना जारी रखेगी।

भारतीय मिशनों द्वारा जारी परामर्श

संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, फिलिस्तीन और ओमान में भारतीय मिशनों ने नागरिकों से सावधानी बरतने और स्थानीय अधिकारियों के मार्गदर्शन का सावधानीपूर्वक पालन करने का आग्रह करते हुए परामर्श जारी किया है। कई मिशन अमेरिकी-इज़राइल हमले के बाद हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण हवाई अड्डों या अन्य स्थानों पर फंसे भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं।

भारतीय मिशनों ने सहायता के लिए आपातकालीन संपर्क विवरण भी प्रदान किए हैं। मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष को संबोधित करने के लिए राजनयिक प्रयासों के जारी रहने के साथ, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

With inputs from PTI



Source link